देश प्रदेश

भारतीय रेलवे ने 19 दिन में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के जरिये कुल 21 लाख से अधिक यात्रियों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाकर एक और उपलब्धि हासिल की

नई दिल्ली.विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी श्रमिकों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य व्यक्तियों की स्पेशल ट्रेनों से आवाजाही के संबंध में गृह मंत्रालय के आदेश के बाद, भारतीय रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया। 19 मई 2020 तक (1600 बजे तक), देश भर के विभिन्न राज्यों से कुल 1595 “श्रमिक स्पेशल” ट्रेनों को चलाया गया है। अब तक 21 लाख से अधिक यात्री अपने गृह राज्य पहुंच चुके हैं। इन 1595 ट्रेनों को आंध्र प्रदेश, बिहार, संघ शासित चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, संघ शासित पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल जैसे विभिन्न राज्यों से चलाया गया। साथ ही, इन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों ने विभिन्न राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, छत्तीस...

Read More
देश प्रदेश

घर जाने वाले मजदूरों के लिए ‘श्रमिक स्पेशल बस सेवा’ वरदान बनी-राजस्थान रोडवेज की बस में बैठे मजदूर बोले, ‘शुक्रिया राजस्थान सरकार’

जयपुर, 19 मई। थके-हारे मजदूर छोटे-छोटे बच्चों के साथ सैंकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर चुके थे और कोई पांच सौ-हजार किलोमीटर की मुश्किल राह तय करना उनके लिए अभी बाकी थी। अपने घर पहुंचने की इच्छा वाले ऎसे लोगों के लिए राजस्थान सरकार की ‘श्रमिक स्पेशल बस सेवा’ सुकून लेकर आई है।मध्यप्रदेश के भिंड के रमेश बाथम और छविराम, छतरपुर के अखिलेश, मुरैना के बलू, जबलपुर के सहदेव जैसे लोगों ने अपने घर पहुंचने के लिए सैकड़ों-हजारोंं किलोमीटर की दूरी पैदल ही तय करने की ठानी और सामान उठाकर चल पड़े। भिंड के रमेश बाथम बताते हैं कि वह परिवार के साथ किशनगढ़ (अजमेर) में गोलगप्पे का ठेला लगाकर परिवार को पाल रहे थे। इसी बीच लॉक डाउन होने से उनका काम बंद हो गया। दो महीने बिना काम गुजारने के बाद पत्नी और बच्चों के साथ पैदल ही घर के लिए रवाना हो गए। रास्ते में कहीं पैदल तो कहीं किसी साधन से वह जैसे-तैसे सौ किलो...

Read More
उदयपुर

उदयपुर से झारखण्ड के लिए रवाना हुई प्रवासियों की ट्रेन

उदयपुर.जिला कलेक्टर श्रीमती आनंदी के निर्देशन संभाग के विभिन्न जिलों में अन्य राज्यों के प्रवासियों को उनके राज्य भेजने के क्रम में सोमवार को एक और ट्रेन दोपहर उदयपुर व आसपास के जिलों से 965 प्रवासियों को लेकर उदयपुर सिटी स्टेशन से झारखण्ड के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन झारखण्ड हांेते हुए डालटनगंज पहुंचेगी।इन प्रवासियों को अलग अलग जिलों से बसों के माध्यम से यहाँ लाया गया था। उदयपुर रेलवे स्टेशन पर इन समस्त यात्रियों को भोजन पैकेट्स, बिस्किट पैकेट्स और पानी की बोतल देकर रवाना किया गया। इससे पूर्व इन समस्त यात्रियों की स्क्रीनिंग भी की गई। इन समस्त प्रक्रियाओं में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की गई। ट्रेन रवाना होने के अवसर पर पूर्व सांसद रघुवीरसिंह मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओ.पी.बुनकर, यूआईटी ओएसडी विनय पाठक सहित पंकज औदिच्य, जब्बर सिंह व अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पूर्व...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विफा राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लिया गया निर्णय मृत्युभोज बंद, होगा आध्यात्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार

श्री धर्मनारायण जोशी व महंत श्री घनश्याम बावजी ’’सराडा’’ बने विफा के राष्ट्रीय संरक्षक व श्री लक्ष्मीकान्त वैष्णव-विफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व श्री कृष्णकान्त शर्मा विफा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य मनोनित उदयपुर। विफा की इस ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में ब्राह्मण समाज की 22 संवर्गों के 217 लोगों ने देश के 69 स्थानों से भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि - ब्राह्मण समाज ने मृत्युभोज बंद कर आध्यात्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार की परंपरा शुरू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विप्र फाउंडेशन के सदस्य इसकी पहल करेंगे। विफा के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा ने बताया कि मृत्यु पर भोज जैसी कुप्रथा को बंद कर पुराने धार्मिक एवं आध्यात्मिक केन्द्रों के जीर्णोद्धार के पीछे सोच है कि समाज और मानव हित में हमारी सनातन संस्कृति अक्षुण्ण रहे। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसकी परम...

Read More
देश प्रदेश

लॉकडाउन 4.0 राज्य,केंद्र शासित प्रदेश गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों में लगाए गए प्रतिबंधों में ढील नहीं दे सकते हैं, वे केवल उन्हें और भी अधिक सख्त बना सकते हैंः गृह मंत्रालय

फतहनगर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए 17.05.2020 को लॉकडाउन प्रतिबंधों के बारे में संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए। चूंकि लॉकडाउन को 31.05.2020 तक बढ़ा दिया गया, इसलिए प्रतिबंधों में व्यापक छूट दी गई। आज से प्रभावी नए दिशा-निर्देशों के तहत, अब राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ही 17.05.2020 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी संशोधित दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन का परिसीमन या निर्धारण करेंगे। रेड,ऑरेंज जोन के भीतर कंटेनमेंट (सील) और बफर (नियंत्रित) जोन की पहचान करने का काम स्थानीय प्राधिकरणों द्वारा ही स्थानीय स्तर की तकनीकी जानकारियों एवं सूचनाओं और स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के आधार पर किया जाएगा। कंटेनमेंट जोन के भीतर पहले की तरह अब भी सख्त परिधि या दायरे को बनाए रखा जाएगा और केवल आवश्यक गतिविधियों या कार्य...

Read More
देश प्रदेश

सांसद जोशी ने एम.एस.पी. मूल्य पर क्रय करने के संबंध में गहलोत को लिखा पत्र

फतहनगर।. सांसद सी.पी.जोशी ने चना और सरसों की केपिसिटी बढ़ाकर किसानों से उनकी उपज एम.एस.पी. मूल्य पर क्रय करने के संबंध में गहलोत को पत्र लिखा है। सांसद ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस सीजन में चना एवं सरसों की अच्छी उपज हुई हैं। सरकार ने किसानों से नाम मात्र की खरीद करते हुए पोर्टल को बन्द कर दिया हैं। बाजार मूल्य एवं एम.एस.पी. मूल्य में काॅफी अन्तर होने से किसान काफी परेशान हैं, उन्हें अपनी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा हैे। विगत समय हुई विडियों कान्फ्रेसिंग के दौरान भी हमने इस बारे में आपसे आग्रह किया। अतः खरीद केपिसिटी बढ़ाकर किसानों से उनकी चना और सरसों की खरीद सरकार द्वारा की जाये जिससे उन्हें उचित मूल्य प्राप्त हो सकें। ...

Read More
देश प्रदेश

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं की शेष परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच आयोजित होंगी।

UDAIPUR.सीबीएसई 12वीं की परीक्षा जो की पूरे भारत के छात्रों को देनी है -1 जुलाई को होम साइंस का पेपर, 2 जुलाई को हिन्दी इलेक्टिव/हिन्दी कोर, 7 जुलाई को इन्फार्मेटिक्स प्रैक्टिस (ओेल्ड/न्यू) / इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी / कंप्यूटर साइंस (ओेल्ड/न्यू), 9 जुलाई को बिजनेस स्टडीज, 10 जुलाई को बायोटेक्नोलॉजी, 11 जुलाई को ज्योग्राफी, 13 जुलाई को सोशोलॉजी का पेपर होगा। करियर कॉउंसलर विकास छाजेड़ ने बताया की सीबीएसई ने बची हुयी परीक्षाओ का टाइम टेबल जेईई मेन और नीट एग्जाम की तिथियों को ध्यान में रखकर तय किया है। जेईई मेन परीक्षा 18 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई तक होगी। वहीं, नीट यूजी का आयोजन 26 जुलाई 2020 को किया जाएगा।इस बार छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए सीबीएसई द्वारा दिए आवश्यक निर्देश का पालन करना होगा -सभी विद्यार्थी को एक पारदर्शी बोतल में हैंड सेनेटाइजर अपने साथ ले जाना होगा और मास्क...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोरोना चला शहर से गाँव की ओर,हॉट स्पॉट शहरों से आने वाले लोगों की जांच जरूरी

फतहनगर. कोरोना वायरस महामारी से अब तक अछूते रहे गांव में भी कोरोना का आगमन शुरू हो गया है. प्रवासियों के अपने गांव लौटने से कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है. यह बीमारी अब तक शहरों में ही थी लेकिन प्रवासियों के अपने गांव की ओर लौटने के बाद इस बीमारी का संक्रमण गांव में भी शुरू हो गया है.इन दिनों हॉटस्पॉट मुंबई एवं अहमदाबाद से बड़ी तादाद में प्रवासियों का अपने गांव की ओर आना हो रहा है.ऐसे लोगों को उनके घरों पर ही क्वॉरेंटाइन किया जाकर पाबंद किया जा रहा है. प्रवासियों के अपने गांव लौटने से गांव में लोग इस महामारी से दहशत महसूस कर रहे हैं. हालांकि होम क्वॉरेंटाइन लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं फिर भी अनचाही बीमारी होने का भय ग्रामीणों को सता रहा है. चिकित्सा विभाग के लोग बाहर से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं. बावजूद इसके कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रेस्टोरेंट व्यापारियों ने किया छूट का आग्रह

फतहनगर. सोमवार को फतेहनगर में समस्त रेस्टोरेंट व्यपारियो द्वारा सनवाड़ नायब तहसीलदार डॉ अभिनव शर्मा को ज्ञापन दिया गया जिसमें नगर में स्थित रेस्टोरेंट को छूट देने का आग्रह किया व व्यपारियो द्वारा कहा गया कि वो अपने रेस्टोरेंट से जो भी खाद्य सामग्री देगे वो केवल पेकिंग के माध्यम से देगे ओर लोक डाउन पालन के साथ व्यवसाय करेगे. ज्ञापन देने वालों में प्रकाश चन्द्र साहू,मुकेश प्रजापत, मदन साहू,लोकेश साहू,,कैलाश साहू,लोकेश खींची ,जगदीश साहू,बलूदास वैष्णव आदि उपस्थित थे.

Read More
मावली

कोरोना : ईटाली में लोगों ने गटका आयुर्वेदिक काढ़ा

ईंटाली. मावली उपखंड की ईन्टाली ग्राम पंचायत मे आयुर्वेदिक औषधालय एवं फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसायटी और आयुर्वेद विभाग के निर्देशन में राष्ट्रीय महामारी कोरोनावायरस से मानवीय रोग प्रतिरोध सहजीवनी काडा सोशल  डिस्टेंंस के साथ वितरण हुआ । फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार काढ़ा का निर्माण हनुमान बालाजी अखाड़ा में कम्पोडर कांति लाल मीणा एवं परिचालक रमेश चंद्र वैष्णव ने निर्माण किया । काढ़े में गोजिवादी क्वाथ , सुदर्शन क्वाथ, वातश्लेल्मित्म क्वाथ, दशमूल क्वाथ निमगिलोय,गुड, अदरक आदि के द्वारा 40 लीटर काडा निर्माण कर बड़ा मंदिर प्रांगण में आमजन को सोशल डिस्टेंस से वितरित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामविकास अधिकारी भगवती लाल मीणा ,भरत मेनारिया, केशुराम पुष्करना( एडवांस पेस्टिसाइड्स )लोकेश सेन, नरेश आमेटा आदि की सानिध्य में वितरण किया गया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

कपड़ा व्यापार चालू करने हेतु व्यापारियों ने दिया ज्ञापन

फतहनगर. सोमवार  को कपड़ा व्यापार संघ फतहनगर द्वारा उप तहसीलदार  उप तहसील सनवाड को ज्ञापन दिया गया कि उदयपुर से फतहनगर 60 किलोमीटर पर है एवं हमारे आसपास कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं है. हम आप के सभी नियमों का पालन करते हुए कपड़ा व्यापार को चालू करने के लिए प्रस्तुत हुए एवं सभी व्यापारी बंधुओं ने श्रीमान से निवेदन किया कि हम आप के नियमों का पालन करते हुए हमारा व्यापार चालू करना चाहते हैं. इसलिए आप हमें स्वीकृति प्रदान करे . अध्यक्ष  मुकेश चपलोत, मंत्री प्रकाश देवड़ा, कोषाध्यक्ष धर्मेश चपलोत, एवं गोविंद मित्तल, रमेश मारू, दिनेश हेड़ा ,शांतिलाल छिपा,सत्यनारायण छिपा ,अशोक चपलोत प्रदीप भंडारी, कांतिलाल खटवड़ ,हस्ती राका, कपिल अग्रवाल, मनीष भंडारी, बाबूलाल सांखला, सागर पुरी ,प्रहलाद सोनी, पवन अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित रहे.

Read More
देश प्रदेश

वित्त मंत्री ने ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के तहत सात सेक्टरों में सरकारी सुधारों और सहायक उपायों की घोषणा की

फतहनगर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 12 मई 2020 को भारत की जीडीपी के 10ः के बराबर 20 लाख करोड़ रुपये के एक विशेष आर्थिक और व्यापक पैकेज की घोषणा की। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान का आह्वान किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के पांच स्तंभों यथा अर्थव्यवस्था, अवसंरचना, प्रणाली, युवा आबादी या शक्ति और मांग को भी रेखांकित किया। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कोविड-19 से लड़ने के लिए घोषित किए गए प्रोत्साहन या राहत पैकेज पर आज यहां आयोजित पांचवीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने आरंभिक संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 12 मई 2020 को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में व्यक्त किए गए विजन का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री को उद्धृत करते हुए श्रीमती सीतारमण ने कहा कि एक राष्ट्र के रूप में हम अत्यंत अहम मोड़ पर हैं। कोविड-19...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रोजाना दोपहर एक बजे तक खुलेगी अनुमति प्राप्त दुकानें

फतहनगर। थोक एवं खुदरा व्यापार संघ ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा है कि फतहनगर में सोमवार से अग्रिम आदेष तक अनुमति प्राप्त जिंस के व्यापारी अपनी दुकानें सुबह 7 से दोपहर एक बजे तक खोल कर व्यापार कर सकेंगे। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार अनुमति प्राप्त जींस के व्यापारी जिन्हें अपने-अपने प्रतिष्ठान खोलकर व्यापार करने की अनुमति है वह व्यापारी अगली सूचना तक प्रातः 7.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक प्रतिदिन व्यापार कर सकेंगे। व्यापारी मास्क लगाने व ग्राहक द्वारा मास्क लगाकर आने वालों से ही व्यापार करें। लोकल डिस्टेंस का पालन किया जावे। लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए व्यापार करें। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

लेटर हैड पर राष्ट्रीय प्रतीक के उपयोग को लेकर थानाधिकारी को सौंपा पत्र

फतहनगर। रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा फतहनगर सनवाड़ मंडल द्वारा पुलिस थाना फतहनगर पर पूर्व सांसद रघुवीर मीणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए पत्र सौपा गया। पत्र में बताया कि पूर्व सांसद रघुवीर मीणा द्वारा उनके लेटर हेड पर राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ का प्रयोग कर रखा है जबकि पूर्व सांसद इसका प्रयोग अपने लेटर हेड पर नहीं कर सकते हैं। यह कानूनन गलत है। थानाधिकारी भगवतीलाल पालीवाल को रिपोर्ट देकर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही के लिए निवेदन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, महामंत्री फूलचंद कुमावत,अशोक मोर, जिला मंत्री सचिन खटीक, पार्षद रामदेव खटीक,एसटी मोर्चा अध्यक्ष शैलेश मीणा, महामंत्री संतोष प्रजापत, भाजयुमो अध्यक्ष दीपक कुमार बडगुर्जर आदि उपस्थित रहे। ...

Read More
मावली

लोपड़ा में मास्क वितरण कर किया लोगों को जागरूक

फतहनगर. रविवार को भारतीय युवा कांग्रेस और राजस्थान युवा कांग्रेस के मास्क पहनो इंडिया कार्यक्रम के तहत यूथ कांग्रेस मावली विधानसभा अध्यक्ष रौनक गर्ग के नेतृत्व में लोपडा पंचायत में महेश  पालीवाल , उदयलाल गाडरी ,युवा कांग्रेस महासचिव राहुल पालीवाल ,हितेश  एवम् युवा साथीगण ने 201 मास्क बाटे। सरपंच लोगर भील को मास्क सुपर्द किये .साथ ही युवाओ को संदेश दिया कि कोविड19 से लडने के लिए आमजन को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने में प्रशासन की पूरी मदद करें।

Read More
देश प्रदेश

राजसमन्द जिले से 423 प्रवासी मजदूर उत्तप्रदेश के लिये रवाना, प्रशासन ने किए बेहतरीन इंतजाम

राजसमन्द 17 मई । राजस्थान सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुँचाने के लिये की जा रही व्यवस्था के क्रम में रविवार को राजसमन्द जिले से 423 मजदूरों को उदयपुर से ट्रेन द्वारा रवाना किया गया। जिला कलेक्टर श्री अरविंद पोसवाल के मार्गदर्शन में राजसमन्द उपखंड अधिकारी और राजसमंद तहसीलदार स्वयं उदयपुर रेलवे स्टेशन तक साथ जाकर रेलगाड़ी में बैठाकर मजदूरों को रवाना किया। तहसीलदार श्री ध्यानचंद दलाल ने बताया  कि धोईन्दा से सभी 13 बसें नाथद्वारा में मिराज के पास स्थित जगदम्बा होटल पहुंची। वहां पर भोजनं व्यवस्था प्रभारी एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति राजसमंद श्री भुवनेश्वर सिंह चौहान द्वारा व्यवस्था की गई और मेवाड़ का प्रसिद्ध भोजन लापसी, दो तरह की सब्जियां तथा रोटियां एवं चावल के पैकेट सभी मजदूरों को देकर गंतव्य उदयपुर रेलवे स्टेशन के लिए भेजा। विकास अधिकारी श्री भुवनेश्वर सिंह चौ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

घर रवाना हुए 553 प्रवासी श्रमिक, प्रशासन को कहा शुक्रिया,कोटडा पत्रकार कॉलोनी से 13 बसों में मध्यप्रदेश के लिए किया रवाना

जयपुर, 17 मई। कोटडा पत्रकार कॉलोनी, अजमेर में पिछले 50 दिनों से घर जाने का इंतजार कर रहे प्रवासी श्रमिकों के लिए शनिवार का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया। अजमेर जिला प्रशासन द्वारा कई दिन से किए जा रहे प्रयासों के बाद 553 श्रमिकों को मध्यप्रदेश के लिए रवाना किया गया । इन्हें राजस्थान रोडवेज की 13 बसों से भेजा जा रहा है। जिला कलक्टर श्री विश्वमोहन शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन की शुरूआत के कुछ दिन बाद ही कोटडा क्षेत्र में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों को जिला प्रशासन द्वारा लगातार इनकी भोजन तथा चिकित्सा आदि की व्यवस्था की जा रही थी। पिछले दिनों लॉकडाउन में छूट एवं मध्यप्रदेश सरकार से स्वीकृति मिलने के पश्चात प्रशासन द्वारा इन्हें भेजे जाने के प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि आज शनिवार को कोटडा से 553 प्रवासी श्रमिकों को 13 रोडवेज बसों से मध्य प्रदेश भेजा गया है। श्रमिकों के किराए का सारा भा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आत्‍मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत 8 करोड़ प्रवासी मजदूरों और उनके परिवारों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा

New delhi. मोदी सरकार प्रवासी मजदूरों और गरीबों की दुर्दशा के प्रति संवेदनशील है और खाद्य और उपभोक्ता कार्य मंत्रालय यह सुनिश्चित करने की हर संभव कोशिश कर रहा है कि कोई भी भूखा न रहे। केन्‍द्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री राम विलास पासवान ने कृषि भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मीडिया से आज बातचीत के दौरान यह बात कही। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 12मई 2020को 20लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक और विस्‍तृत पैकेज की घोषणा की थी। आर्थिक उपायों (आत्‍म निर्भर भारत अभियान) के अंतर्गत वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने प्रवासी कामगारों सहित गरीबों की सहायता के लिए अनेक छोटे और दीर्घकालिक उपायों की घोषणा की। इनमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून या राज्य सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) कार्ड व्‍यवस्‍था में शा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नीट यूजी के आवेदन सुधार की तारीख बढ़ी, परीक्षा केंद्र बदलने का अंतिम मौका

UDAIPUR. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एक बार फिर से नीट के ऑनलाइन आवेदन औऱ परीक्षा के सेंटर में बदलाव करने की तारीख को आगे बढ़ा दिया है | अब नीट अभ्यर्थी 31 मई तक अपने आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार कर पाएंगे | करियर काउंसलर विकास छाजेड़ ने बताया की इसके पहले आवेदन में त्रुटि सुधार हेतु करेक्शन विंडो को 3 मई तक के लिए ही खोला गया था, जिसके बाद लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया जिसकी वजह से एनटीए ने फैसला किया है कि त्रुटि सुधार की अंतिम तारीख को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया जाए, पुनः करेक्शन विंडो शुरू करने का उद्देशय है की विद्यार्थी अपने पास का ही शहर परीक्षा केंद्र हेतु चयन करे ताकि कोरोना के चलते किसी विद्यार्थी को कोई परेशानी ना हो |नीट यूजी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 31 मई को शाम 5 बजे से पहले अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। हालांकि आवेदन फीस जमा कराने का समय 31 मई को ...

Read More
चित्तौडगढ़

चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट में आने वाले लोगों के लिए वाटर कूलर किया भेंट

चित्तौड़गढ़ .ग्रीष्मकाल में चित्तौड़गढ़ के कलेक्ट्रेट में आने वाले लोगों और वहां कार्यरत् कर्मचारियों की सुविधा के लिए हजारेश्वर महादेव के महंत चन्द्रभारती द्वारा संजीव संग ज्योति के विवाह के उपलक्ष्य में उन्हें प्रेरित कर वाटर कुलर भेंट किया गया जिसका शनिवार को जिला कलक्टर चेतनराम देवडा ने अतिरिक्त कलक्टर मुकेश कलाल अरविंद व्यास, श्रवण सामवेदी, योगेश पुरी आदि के सानिध्य में विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर महंत द्वारा जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त कलक्टर को सेनेटाइजर भी भेंट किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर ने महंत द्वारा कोरोना महामारी के दौरान की गई जनसेवा के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि उनसे स्थानीय भामाशाहो को भी प्रेरणा देनी चाहिए। इस अवसर पर महंत ने आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में आवश्यकता पडने पर जरूरतमंदो को भोजन एवं खाद्य सामग्री भी उनके प्रयास से सुलभ कराई जा सकेगी। ...

Read More