देश प्रदेश

निराश्रित बालकों की सेवा पुण्य कार्य : तहसीलदार

http://www.fatehnagarnews.com गोगुन्दा।लवीना विकास सेवा संस्थान के अठारहवें स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण गोगुन्दा तहसीलदार श्री विमलेंद्र राणावत द्वारा किया गया।उसके बाद उनके द्वारा माँ सरस्वती के तिलक व दीप प्रज्वलित की गई।श्री राणावत  द्वारा सोशियल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मास्क लगा बालको को उच्च पदों पर जाने की प्रेरणा भी दी गई।व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया द्वारा श्री नीमच माताजी की तसवीर भेंट की गई।संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया व भीमराज मीणा द्वारा श्री राणावत जी का पगड़ी व उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया गया।संस्थान निदेशक पूर्बिया द्वारा संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी गई।तहसीलदार  द्वारा होम के आवास कक्ष, रसोई घर, पुस्तकालय,कम्प्यूटर कक्ष, आइसोलेशन कक्ष,शौचालय एवम स्नानागार आदी को देख सन्तोष प्रकट किया गया।

Read More
देश प्रदेश

कल से उदयपुर एयरपोर्ट पुनः प्रारंभ होगा,अथॉरिटी चेयरमैन सांसद जोशी ने लिया जायजा

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर 23 मई, डबोक एयरपोर्ट पर फ्लाइट की आवाजाही  सोमवार से प्रारंभ हो रही है ।    सांसद  प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी के चेयरमैन एवं सांसद सीपी जोशी 25 मई  से  लोक डाउन के बाद मेवाड़ को पुन: वायु मार्ग द्वारा पूरे देश से जोड़ने की कड़ी में प्रारंभ  की जा रही  फ्लाइट की तैयारी का जायजा लेने के लिए डबोक एयरपोर्ट पहुंचे  ।अभी मुंबई ,अहमदाबाद, जयपुर और नई दिल्ली के लिए नियमित उड़ाने उपलब्ध होंगी।  इनका धीरे धीरे विस्तार होगा  ।उपस्थित एयरपोर्ट अथॉरिटी  अधिकारी  एवं  सुरक्षा अधिकारियों ने सांसद जोशी को अवगत कराया कि अब एयरपोर्ट पर अधिक सावधानी बरतकर एवं सामाजिक दूरी का ध्यान रखकर ही संचालन होगा ।सभी  यात्रियों को सुरक्षा उपाय  ध्यान में रखकर ही  यात्रा करनी चाहिए। एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग ,सेनेटाईजेशन, मास्क आदि  चिकित्सीय उपाय भी होगे। इस

Read More
फतहनगर - सनवाड

सांसद सीपी जोशी ने अंडर ब्रिज निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर. क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी ने यहां के प्रताप चौराहा के समीप चल रहे अंडर ब्रिज निर्माण कार्य का शुक्रवार की शाम निरीक्षण किया. सांसद जोशी यहां पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद पाटोदी के अंतिम संस्कार में शिरकत करने के लिए पधारे थे. सांसद सीपी जोशी ने आसपास के व्यापारियों एवं आमजन की समस्याओं को सुना तथा मौके पर ही रेलवे के उच्च अधिकारियों एवं ठेकेदार से दूरभाष के जरिए समस्या का समाधान किया.  मौके पर  भाजपा मावली विधानसभा के प्रभारी  दिनेश कावड़िया ,भाजपा मंडल फतहनगर सनवाड़ के अध्यक्ष नितिन सेठिया, पार्षद मुकेश कुमार खटीक, महामंत्री रोशन लाल  खटीक ,पार्षद गोरधन सोनी और युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक बडगुजर,मावली मंडल के अध्यक्ष रोशन लाल सुथार एसटी मोर्चा के  मंडल अध्यक्ष   शैलेश  मीणा एवं  भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे !

Read More
देश प्रदेश

भारत में कोरोना संक्रमित आंकड़ा सवा लाख पहुंचा

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर. कोरोना महामारी से इन दिनों संपूर्ण विश्व जूझ रहा है. वैश्विक आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति बहुत ही भयावह दिखाई देती है . विश्व में अब तक कोरोना से 337000 से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 53 लाख पहुंच गया है. अमेरिका में सर्वाधिक 97 हजार से भी अधिक लोग मौतों का शिकार हो गए हैं. इटली में 32616,ब्रिटेन में 36 393 इटली में 32616 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटों के दौरान अमेरिका में 748 लोग कोरोना से मौत के शिकार हुए हैं. कोरोनावायरस संक्रमण भारत में भी तेजी से पैर पसार रहा है. भारत में अब तक सवा लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जिनमें से 3712 लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में रिकवरी रेट 41% होने से अब तक 51000 से भी अधिक लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं. देश में सर्वाधिक हालात महाराष्

Read More
देश प्रदेश

लंदन से पहली फ्लाइट में 148 प्रवासी राजस्थानी जयपुर पहुंचे,14 दिन के क्वारंटाइन अवधि में होटल में रहेंगे – एसीएस उद्योग

जयपुर, 22 मई। लंदन से 148 प्रवासी राजस्थानियों की पहली उड़ान शुक्रवार को दोपहर जयपुर एयरपोर्ट पर उतरी। कोरोना महामारी में अपनों से दूर रह रहे प्रवासी अपने घर वापसी पर बेहद खुश और उत्साहित दिखाई दिए। एयरपोर्ट पर सीएमडी आरवीपीएनएल श्री दिनेश कुमार व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करवाते हुए अपनी देखरेख में सारी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करवा रहे थे। एयरपोर्ट पर आरोग्य सेतु और राजकोविड एप डाउनलोड करवाया गया। सीएमडी आरवीपीएनएल श्री दिनेश कुमार ने बताया कि लंदन से जयपुर आई फ्लाइट में 148 प्रवासी राजस्थानी जयपुर आए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की एडवाइजरी और सुरक्षा प्रोटोकॉल की पालना कराते हुए उनके आते ही 20-20 की संख्या में थर्मल स्केनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना कराते हुए मेेेडिकल चेक अप कराने, सीआईएसएफ अधिकारियों द्वारा लगेज कलेक्शन, कस्टम क्लियरेंस और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराकर बसों के माध्य...

Read More
देश प्रदेश

कोरोना ड्यूटी जाते शिक्षक के साथ पुलिसकर्मी ने की मारपीट,शिक्षक संघ ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

उदयपुर. कोरोना ड्यूटी जाते समय उदयपुर में एक पुलिसकर्मी ने शिक्षक विनोद शर्मा के साथ मारपीट की जिससे शिक्षक का हाथ फैक्चर हो गया. इस घटना को लेकर शिक्षकों में खासा रोष व्याप्त है. शिक्षक संघ राष्ट्रीय की उदयपुर शाखा के पदाधिकारियों ने दोषी पुलिस कार्मिक के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा. शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा मावली अ एवं ब के अध्यक्ष शंकर लाल जाट एवं अर्जुन सिंह चुंडावत आदि ने भी नला फला के शिक्षक श्री विनोद शर्मा के साथ पुलिसकर्मी द्वारा की गई मारपीट की निंदा करते हुए कार्यवाही की मांग की है. बताया गया कि विनोद शर्मा बतौर निगरानी दल में लगे हुए थे तथा पुलिसकर्मी को शर्मा ने ड्यूटी का पास भी दिखाया लेकिन इसे भी ना मानते हुए पुलिसकर्मी ने शर्मा के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी. इस घटना से समूचा शिक्षक समाज उद्वेलित है.

Read More
फतहनगर - सनवाड

पालिकाध्यक्ष पाटोदी को पुत्रों ने दी मुखाग्नि,पार्टी ध्वज ओढ़ा कर पाटोदी को दिया सम्मान

फतहनगर। पालिकाध्यक्ष ज्ञानचंद पाटोदी की अंतिम यात्रा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए निकाली गई। पाटोदी की पार्थिव देह पर पार्टी का ध्वजा ओढ़ाकर उन्हें सम्मान दिया गया। अंतिम यात्रा सायं 5 बजे निवास स्थान से रवाना हुई। अंतिम संस्कार में क्षेत्रीय सांसद सी.पी.जोशी,पूर्व विधायक दलीचंद डांगी,मावली विधानसभा प्रभारी दिनेशचन्द्र कावड़िया,भाजपा फतहनगर-सनवाड़ मण्डल अध्यक्ष नीतिन सेठिया,मावली मण्डल अध्यक्ष रोशन सुथार,पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,सुनिल डांगी,पालिका उपाध्यक्ष राजेश चपलोत,राजसमन्द के पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सिंघवी,पालिका नेता प्रतिपक्ष शैलेष पालीवाल,पावनधाम कोषाध्यक्ष बाबुलाल उनिया समेत पालिका पार्षदों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भी शिरकत करते हुए पार्थिव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान शिरकत करने वालों ने सोशल डिस्टेंस का भी पालन करते हुए अंतिम संस्कार का कार्य सम्पन्...

Read More
फतहनगर - सनवाड

उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ,इंटक द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन

फतहनगर। शुक्रवार को राष्ट्रीय व प्रदेश इंटक के निर्देश पर केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों,मजदूर हितों के कानूनों को बदल कर उद्योगपतियों के पक्ष में कानून बनाने,सार्वजनिक उपक्रमों व देश की रक्षा व हित वाले क्षेत्रों को निजी हाथों में सौंपने व केंद्र सरकार का प्रवासी मजदूरों के प्रति नकारात्मक रुख रखने और उद्योगपतियों को खुश करने के लिए लोक डाउन अवधि का वेतन देने के आदेश को वापस लेने के खिलाफ कोविड-19 के बचाव को ध्यान में रखते हुए सोसिअल डिस्टेंसिङ्ग की पालना करते हुए उदयपुर सीमेंट वर्क्स के गेट पर राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली के आव्हान पर उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ अध्यक्ष गौतम लाल आमेटा व महामंत्री मांगी लाल प्रजापत के नेतृत्व में मजदूरों ने केंद्र सरकार व बीजेपी शासित राज्य सरकारों के खिलाफ काली पट्टी बांध कर व नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।अध्यक्ष व महामंत्री ने ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर सनवाड़ पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद पाटोदी का निधन, आज पांच बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

फतहनगर. नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ के अध्यक्ष ज्ञानचंद पाटोदी का आज निधन हो गया. पाटोदी काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे. पाटोदी का मुंबई में उपचार भी चला. पिछले करीब 10 दिनों से पाटोदी का स्वास्थ्य अधिक खराब चल रहा था. आज पाटोदी ने अंतिम सांस ली. पाटोदी के निधन का समाचार सुनते ही नगर में शोक की लहर छा गई. पालिका अध्यक्ष के रूप में पाटोदी का कार्यकाल आगामी अगस्त माह में समाप्त होने वाला था.पाटोदी की अंतिम यात्रा उनके निवास फतहनगर के वार्ड 12 से आज शाम पांच बजे मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी। लाॅक डाउन के चलते नगर के कई लोगों ने दिवंगत पाटोदी को सोशल मिडिया के जरिए श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। क्षेत्रीय विधायक धर्म नारायण जोशी ने ट्वीट कर नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद पाटोदी के असामयिक निधन पर कहा कि मैं इस सूचना से स्तब्ध हूं। परसों उनकी कुशलक्षेम पूछने उनके निवास पर गया था। उनसे बात की तब लग रहा ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मावली में आया कोरोना,प्रशासन हरकत में

फतहनगर. मावली में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है. यह कोरोना पॉजिटिव पिछले दिनों ही बाहर से आया था. आज प्राप्त 313 में से 300 जनों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई जबकि 13 जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 446 तक पहुंच गया है.

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोरोना को लेकर बरती जा रही है सावधानियां

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर. वैश्विक महामारी कोरोनावायरसको लेकर प्रशासन किसी भी प्रकार की चूक नहीं चाहता. यही कारण है कि अधिकारी आज दिन भर मुंबई के कोरोना  हॉट स्पॉट धारावी से गांवों में आने वाले लोगों की जानकारी एकत्र करते रहे . धारावी मुंबई का एक ऐसा स्थान है जहां बड़ी तादाद में लोग रहते हैं तथा यहीं पर कोरोना का प्रकोप भी अधिक है . धारावी से आने वाले लोगों के मार्फत कहीं इस क्षेत्र में भी कोरोना न फैल जाए इसके लिए विशेष रूप से धारावी से आए लोगों की पल पल निगरानी कर जानकारी ली जा रही है. धारावी से आने वाले लोगों को लेकर क्षेत्र के लोग मानते हैं कि हॉट स्पॉट से आने वाले ऐसे लोगों की सीधे ही कोरोना जांच होनी चाहिए. जांच के उपरांत ही नेगेटिव आने पर इन लोगों को होम आइसोलेट करने की इजाजत देनी चाहिए.

Read More
चित्तौडगढ़

टिड्डी दल प्रकोप को लेकर सांसद ने मंत्री को लिखा पत्र

  फतहनगर. क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी ने चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में टिड्डी दल के प्रकोप को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में सांसद सीपी जोशी ने मंत्री को अवगत कराया कि क्षेत्र में बड़ी तादाद में टिड्डी  दलों ने आक्रमण कर दिया है. इससे क्षेत्र में फसलों को नुकसान हो सकता है. जोशी ने टिड्डी दल नियंत्रण के लिए दवा छिड़काव एवं अन्य उपाय करवाने का आग्रह किया है .

Read More
फतहनगर - सनवाड

कांग्रेस जनों ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर लिया गौ सेवा का लाभ

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर.  देश के पूर्व प्रधानमंत्री  राजीव गांधी की पुण्यतिथि एवं कोविड -19 वैश्विक महामारी के चलते पशु धन सेवार्थ लापसी ओर रचका सेवा फतेहनगर गौशाला और सनवाड़ गौशाला में नगर कांग्रेस व यूथ कांग्रेस संबंधित अग्रिम इकाइयों के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नगर कांग्रेस अध्य्क्ष थावरचंद बाफना संघटन महामंत्री सुनील मूंदड़ा ,नारायण मोर , वरदीशंकर बुनकर , सरंक्षक परसराम सोनी , कैलाश अग्रवाल , नेताप्रतिपक्ष शैलेश पालीवाल ,पूर्व अध्य्क्ष सत्यनारायण अग्रवाल , पार्षद शरीफ शैख , इब्राहिम मसूरी , हमीदा जी , शरीफ मंसूरी , कैलाश खंडेलवाल ओमप्रकाश अग्रवाल डेडी ,महासचिव धर्मेश चपलोत , ओमप्रकाश सैन , गोरधन पहाड़िया , ओमप्रकाश प्रजापत ,राकेश गर्ग , यूथ कांग्रेस अध्य्क्ष मावली विधानसभा रौनक गर्ग , प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस मेकेशखान ,शिवप्रकाश दाधीच , संजय गोस्वामी ,

Read More
फतहनगर - सनवाड

कैबिनेट ने प्रवासियों,फँसे हुए प्रवासियों के लिए खाद्यान्नों के आवंटन हेतु ‘आत्म निर्भर भारत’ पैकेज को स्वीकृति दी

दिल्ली. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने करीब 8 करोड़ प्रवासियों,फँसे हुए प्रवासियों के लिए केन्द्रीय भंडार से दो माह (मई और जून, 2020) तक प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम निःशुल्क खाद्यान के आवंटन को पूर्वव्यापी स्वीकृति दे दी है। इससे करीब 2,982.27 करोड़ रूपए की खाद्य सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा अंतराराज्य परिवहन और लदाई-उतराई प्रभार और डीलरों की अतिरिक्त राशिध्अतिरिक्त डीलर लाभ के लिए दिए जाने वाले करीब 127.25 करोड़ रूपए का वहन पूरी तरह से केन्द्र सरकार के द्वारा किया जाएगा। इसके फलस्वरूप, भारत सरकार से मिलने वाली कुल अनुमान खाद्य सब्सिडी करीब 3,109.52 करोड़ होगी। यह आवंटन से कोविड-19 के कारण हुए आर्थिक व्यवधान से प्रवासियों,फँसे हुए प्रवासियों के द्वारा सामना की जा रही कठिनाईयों को कम किया जा सकेगा। ...

Read More
देश प्रदेश

उत्तराखण्ड राज्य के लिए रवाना हुई 9 श्रमिक स्पेशल बसें 285 श्रमिक पहुंचेंगे अपने घर

जयपुर, 20 मई। राजस्थान सरकार द्वारा लॉकडाउन अवधि में राज्य के विभिन्न जिलों में फंसे श्रमिक- कामगारों को देश में उनके गंतव्य राज्यों तक पंहुचाने की कड़ी के अन्तर्गत बुधवार को सायं राजस्थान रोडवेज की 9 श्रमिक स्पेशल बसों से  285 श्रमिकों को  उत्तराखण्ड राज्य के हरिद्वार जिले के लिए रवाना किया गया।स्थानीय सिन्धी कैम्प बस स्टैण्ड से रवाना हुए सभी श्रमिकों के चेहरे पर खुशी और संतुष्टि  स्पष्ट नजर आ रही थी। उत्तराखण्ड राज्य के पिथौड़ागढ़ जिले की मुन्सिमारी  तहसील के कमल प्रसाद अपने परिवार के साथ लगभग दो माह बाद अपने घर जा रहे थे। प्रसन्नता और उत्साह के साथ उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार के प्रयासों से वह पूरी तरह संतुष्ट हैं। पूरी हैल्थ गाइड लाइन की पालना करते हुए बिना किराया वसूले सरकार हमें अपने राज्य सुरक्षित भेज रही है। जयपुुर में होटल में कार्य करने वाले उत्तरकाशी के युवा संदीप नानटा ने...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोरोना के चलते दुकान में लगाया हैंण्ड सेनेटाइजर

फतहनगर। कोविड-19 के संग ही हमारा जीवन चलेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां के तिरूपति राॅयल काॅटन शाॅ रूम पर एक ऐसा हैंण्ड सैनेटाइजर लगाया गया है जिसकी कीमत 850 रूपए है तथा पैर से ही उसे दबाकर हाथ सैनेटाइज किए जा सकते हैं। इस दुकान के मालिक ने इसके अलावा ग्राहकों के लिए निःशुल्क माॅस्क की व्यवस्था भी कर रखी है। सोशल डिस्टेंस के साथ ही सेनेटाइजर अथवा हैंण्ड वाॅश की सुविधा अब प्रत्येक दुकानदार को करनी होगी तभी कोविड-19 के साथ आदमी जंग लड़ सकेगा। वैसे तो यहां के एटीएम के बाहर एक कैंपर व हैंडवाॅश के लिए लिक्विड रखा गया है जहां व्यक्ति एटीएम में जाने से पहले एवं निकलने के बाद हैंडवाॅश करता है। एहतियातन बैंकों के भीतर भी हैंडवाॅष एवं सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा जा रहा है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर क्षेत्र में टिड्डी दल ने दी दस्तक

फतहनगर। आज शाम साढ़े पांच बजे एक टिड्डी दल फतहनगर क्षेत्र के मोरठ गांव से गुजरते देखा गया। मोरठ क्षेत्र राजसमन्द जिले के बाॅर्डर से सटा गांव है जहां से उक्त दल में शामिल टिड्डयों का जैसे ही गांव के उपर से गुजरना हुआ लोगों ने डिब्बे एवं थालियां बजाकर उन्हें भगाया। यह टिड्डी दल मोरठ के उपर से होता हुआ फलासिया एवं वहां से कांकरवा की ओर निकल गया। कृषि विभाग ने पहले ही किसानों को सूचित कर रखा था कि किसी भी वक्त टिड्डी दलों का क्षेत्र में आना हो सकता है। इसी के मद्देनजर गांवों में किसान सजग हैं तथा उन्हें भगाने का यत्न कर रहे हैं। क्षेत्र में हालांकि अभी फसलें खेतों में नहीं है लेकिन जहां कहीं भी फसलें खड़ी है उन्हें ये चट कर सकते हैं। ...

Read More
मावली

कोविड-19 की ड्यूटी से राहत की मांग

फतहनगर। लोकडाउन प्रथम से लोकडाउन तृतीय तक जो शिक्षक कोरोना वारियर्स बनकर अपनी लगातार  ड्यूटी बखूबी निभाते आये है उन शिक्षकों को अब शिथिलन देने की मांग करते हुए राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उदयपुर के सचिव योगेश जैन ने कहा है कि शिक्षा मंत्री एवं निदेशक के निर्देशानुसार लगातर ड्यूटी कर रहे शिक्षकों को शिथिलन देना चाहिए। कई पीईईओ ने तो उनके निर्देश मानते हुए लगातार ड्यूटी कर रहे शिक्षकों को कार्य मुक्त कर दिया पर कई पीईईओ ने ऐसा नही किया जिससे शिक्षको में मतभेद एवं असमंजस की स्थिति बन रही है। जबकि सिर्फ जिन शिक्षको ने पूर्व में ड्यूटी नही दी एवं जो स्वेच्छा से देना चाहे उन्ही शिक्षको को लगाकर पूर्व में लगे सभी शिक्षकों को कार्य मुक्त कर विश्राम देने की मांग की। ...

Read More
उदयपुर

उदयपुर से उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हुई प्रवासियों की ट्रेन

उदयपुर.जिला कलेक्टर श्रीमती आनंदी के निर्देशन संभाग के विभिन्न जिलों में अन्य राज्यों के प्रवासियों को उनके राज्य भेजने के क्रम में मंगलवार सायं एक ट्रेन उदयपुर व आसपास के जिलों से 1434 प्रवासियों को लेकर उदयपुर सिटी स्टेशन से उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन बस्ती, गाजियाबाद, बरेली होते हुए सीतापुरा पहुंचेगी।इन प्रवासियों को अलग-अलग जिलों से बसों के माध्यम से यहाँ लाया गया था। उदयपुर रेलवे स्टेशन पर इन समस्त यात्रियों को भोजन पैकेट्स, बिस्किट पैकेट्स और पानी की बोतल देकर रवाना किया गया। इससे पूर्व इन समस्त यात्रियों की स्क्रीनिंग भी की गई।इन समस्त प्रक्रियाओं में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की गई। ट्रेन रवाना होने के अवसर पर पूर्व सांसद रघुवीरसिंह मीणा, समाजसेवी दिनेश दवे सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पूर्व सांसद मीणा ने ट्रेन रवानगी से पूर्व प्रशासन द्वारा की गई...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जनता कॉलोनी की पनघट योजनाओं की सुध लेने की जरूरत

http://www.fatehnagarnews.com फतेहनगर. भीषण गर्मी का दौर प्रारंभ हो चुका है ऐसे में हर और पेयजल की डिमांड भी चरम पर है. नगर पालिका क्षेत्र के फतहनगर ,सनवाड़, ओगना का खेड़ा ,डीपी खेड़ा इत्यादि क्षेत्रों में जल विभाग की जलापूर्ति के अलावा पालिका प्रशासन की पनघट योजनाएं लोगों की प्यास बुझा रही है. फतहनगर के वार्ड 14 की जनता कॉलोनी में भी चार स्थानों पर पनघट योजनाएं लगी है. इनमें से एक पनघट योजना सामुदायिक भवन में पिछले 1 वर्ष से बंद पड़ी है. यहां आंगनवाड़ी भी चलती है तथा आयोजित होने वाले सामुदायिक कार्यक्रमों में भी इस पनघट योजना के पानी का उपयोग होता है. पनघट योजना बंद पड़ी होने से इन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा है. आसपास के घरों में भी पानी दूर से लाना पड़ रहा है.इसी कॉलोनी में मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के पास सड़क किनारे पनघट योजना काफी समय से बंद पड़ी है तथा ट्यूबवेल खुली पड़ी है. यहां भी र

Read More