फतहनगर - सनवाड

बालको के हितैषी है ध्रुव कुमार

फतहनगर। वर्तमान जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार कविया बालको के हितैषी है। लोकडाउन के समय भी वे हर होम में निवासरत बालको की जानकारी लेते है। प्रतिदिन बालको को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रेरणादायक प्रसंग सुनाते है। फिर एक सामान्य ज्ञान का प्रश्न भी पूछते है। सही उत्तर देने वाले बालक को वे अपनी तरफ से मोमेंटो देने की घोषणा भी करते है। चैबीस घण्टे बालको की सेवा के प्रति समर्पित रहते है। जहां भी बाल श्रमिक दिखता है उसके उचित प्रबंधन को तैयार रहते है। अध्यक्ष कुमार में धार्मिक भावना कूट कूट कर भरी है इसलिए बालक भी उनको देख खिलखिला उठते है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नगर का एक कोरोना योद्धा अहमदाबाद में कर रहा सेवा

फतहनगर। कोरोना (कोविड-19) महामारी के बीच राष्ट्र व्यापी लोक डाउन मे घनश्याम जीनगर (पिंटू) पुत्र मांगीलाल जीनगर आईसीयू नर्सिंग स्टाफ जो घर से 300 किमी दुर रहकर स्वस्थ जीवन में अपनी व परिवार की चिन्ता किये बिना 14 अक्टूबर2019 से सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल अहमदाबाद (गुजरात) मे 18 मार्च से 65 दिन की सेवाएं दी जो कर्तव्यनिष्ठा व सेवा को राष्ट्रीय प्रेरणा देती है। इस समय यह सेवाएं अतुल्य व अनुकरणीय है। इस प्रेरणा को देखते हुए अहमदाबाद (गुजरात) के पत्रकार हितेश सोनगरा अखिल भारत हिंदू सभा युवा मोर्चा जीनगर युवा सेना विद्यार्थी सेना से सम्मानित किया गया और कोरोना कर्मवीर योद्धाओ केे इस जज्बे को सैल्यूट करते हुए आकोला विद्यालय स्टाफ व इ-न्यूज चैनल ने कोरोना कर्मवीर योद्धा सम्मान पत्र से सम्मानित किया। यह जानकारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पूर्व अध्यक्ष भावेश गोयल ने दी। फोटोः1 कोरोना योद्धा घनश...

Read More
फतहनगर - सनवाड

लाॅक डाउन में लाखों कमा गए,आज भाव गिरे धड़ाम

फतहनगर। गुटखों एवं बीड़ी का व्यापार करने वाले लाॅक डाउन के दौरान लाखों कमा गए। लाॅक डाउन के दौरान इन पर रोक लग जाने से माल की आवक बंद हो गई तथा चोरी छिपे जो लोग माल लेकर आ रहे थे उन्होने चार गुने से भी अधिक भाव में माल बेचा तथा लाखों कमाए। बीड़ी का जो बण्डल लाॅक डाउन से पहले 20 रूपए में मिल रहा था वह लाॅक डाउन के दौरान 100 रूपए तक पहुंच गया। इनकी यहां खूब ब्लैक मार्केटिंग हुई लेकिन जैसे ही प्रतिबन्ध हटा आज इसके भाव धड़ाम से नीचे आ गिरे। बीड़ी का शीट जो कि लाॅक डाउन से पूर्व 350 में मिल रहा था वह लाॅक डाउन के दौरान 1400 से भी उपर जा पहुंचा तथा आज इसके भाव 400 रूपए आ गिरे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

डिजीटल माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित

फतहनगर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा,प्रदेश महामंत्री अलका मूंदड़ा, जिला अध्यक्ष गोपाल कंुवर ने देहात जिला की डिजिटल मीटिंग ली। आईटी सेल जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल ने बताया कि इस मीटिंग में सभी जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष मौजूद रही। प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा ने वैश्विक महामारी के दौरान अधिक से अधिक प्रवासी मजदूरों की सहायता करने एवं माॅस्क वितरण का सुझाव दिया जबकि महामंत्री अलका मून्दड़ा ने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करके अपना व परिवार का बचाव करने का सुझाव दिया। जिलाध्यक्ष गोपाल कंुवर ने सभी पदाधिकारियों को अपने स्वयं के परिवारजनों के मास्क लगाकर घर से बाहर निकलने की बात कही। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतह एकेडमी में आयोजित ई-योगा कॉम्पिटिशन में नन्हों ने दिखाई प्रतिभा

फतहनगर। स्थानीय विद्यालय फतह एकेडमी में ई योगा कॉम्पिटिशन आयोजित किया गया। 7 दिन तक चले इस कॉम्पिटिशन में 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया व अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दी। कॉम्पिटिशन में बेस्ट योगा पोज देने वाले विद्यार्थियों को चयनित किया गया व उन्हें विद्यालय प्रारंभ होने पर सम्मानित किया जाएगा। इस कॉम्पिटिशन का उद्देश्य वर्तमान महामारी के समय योग कर अपनी इंम्यूनिटी को बढ़ाना संदेश देना भी था। कॉम्पिटिशन में अपने-अपने सेक्शन में शौर्या माहेश्वरी,तन्वी सेठिया, चेतना पालीवाल, उन्नति पालीवाल, टीशा जैन व दिशा जैन प्रथम रहे तथा शिवांगी लौहार, रिद्धि अग्रवाल, मनन सेठिया, दिव्यांशी खंडेलवाल व कुलदीप लौहार द्वितीय रहे। ...

Read More
मावली

डिजीटल वार्ता आयोजन कर चिकित्सक ने दी कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी

फतहनगर। मावली उपखंड की ईन्टाली ग्राम पंचायत में आदर्श राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसायटी के साझे मे चिकित्सा विभाग राजस्थान सरकार के निर्देशन मे वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव पर आमजन को डिजिटल माध्यम से वार्ता का आयोजन कर केंद्र परिसर को सेनेटाइज किया गया। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार सोशल डिस्टेंस के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. अभिषेक चैबीसा द्वारा संवाद में राष्ट्रीय महामारी कोरोनावायरस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार संवाद किया गया। बीमारी का प्राथमिक लक्षण पर चर्चा करते हुऐ समुदाय को कैसे बचाने की आमजन अपील की गई। इस बीमारी से स्वयं तथा दूसरों को बचाव के लिऐ भारत सरकार के निर्देशों का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर केसराम पुष्करना ( एडवांस पेस्टिसाइड्स) द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर को सेनेट्राइस किया ...

Read More
देश प्रदेश

लॉक डाउन में हनुमानगढ़ में फंसे बिहार के 1225 मजदूरों और प्रवासियों को स्पेशल ट्रेन से निशुल्क रवानगी दी

जयपुर .लॉकडाउन के चलते हनुमानगढ़ में फंसे बिहार के 1225 मजदूरों और प्रवासियों को उनकी घर वापसी के लिए हनुमानगढ़-पूर्णिया श्रमिक स्पेशल ट्रेन के जरिए सोमवार को रवानगी दे दी गई। हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन को जिला कलक्टर श्री जाकिर हुसैन, एसपी श्रीमती राशि डोगरा और नगर परिषद सभापति श्री गणेशराज बंसल ने हरी झंडी दिखाकर दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर रवाना किया। जिला कलक्टर ने बताया कि ट्रेन 27 मई की रात 8 बजे पूर्णिया पहुंच जाएगी। इस बीच केवल एक दरभंगा स्टेशन पर रेल रूकेगी। खास बात ये कि राज्य सरकार ने मजदूरों और प्रवासियों को बिहार निशुल्क भेजा है। रेलवे की ओर से प्राप्त डिमांड नोटिस के अनुसार प्रति यात्री 715 रूपए का टिकट राज्य सरकार का लगा है। राज्य सरकार ने रेलवे को इसके लिए 11 लाख 44 हजार का भुगतान किया है। जिला कलक्टर ने बताया कि ट्रेन में हनुमानगढ़ ब्लॉक से 5...

Read More
देश प्रदेश

भारत में भी बढ़े कोरोना के केस,24 घंटों में 148 ने तोड़ा दम

फतेह नगर. कोरोना के चलते भारत में भी कई राज्यों में केस बढ़े हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 148 लोगों ने कोरोना दम तोड़ा है. इसी तरह से अमेरिका में 261 ब्राजील में 249 एवं मेक्सिको में 215 लोगों ने दम तोड़ा है. अब तक सर्वाधिक मौतों का आंकड़ा अमेरिका में एक लाख के करीब पहुंच चुका है जबकि संपूर्ण विश्व में 348247 लोग कोरोनावायरस से मौत का शिकार हुए हैं. छप्पन लाख लोग अभी विश्व में कोरोना संक्रमण का सामना कर रहे हैं. भारत में कोरोना संक्रमण आंकड़ा 144877पहुंच चुका है. भारत में अब तक 4172 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 60698 लोग स्वस्थ भी हुए हैं. राजस्थान में सोमवार को कोरोना के 272 नए पॉजिटिव के सामने आए. यहां अब तक 168 लोगों की मौत हो चुकी है.

Read More
देश प्रदेश

पहले दिन 532 फ्लाइट से 39231 यात्रियों ने भरी उड़ान

नई दिल्ली.  देश में 62 दिन बाद घरेलू उड़ानें सोमवार से शुरू हो गई . दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह 4:45 मिनट पर पुणे के लिए सबसे पहली फ्लाइट रवाना हुई और यह 7:30 पर पुणे पहुंच गई. इसमें सवार यात्रियों ने कहा हम यात्रा के पहले नर्वस थे लेकिन सभी यात्रियों ने सावधानी बरती . फ्लाइट्स में कम लोग सवार थे वहीं एविएशन सेक्टर के सूत्रों के हवाले ने बताया कि सोमवार को कुछ राज्यों में पाबंदी के चलते करीब 630 फ्लाइट्स कैंसिल हुई जबकि पहले दिन 532 फ्लाइट से 39231 यात्रियो ने उड़ान भरी.

Read More
उदयपुर

शासन सचिव डॉ वीणा प्रधान वीडियो कांफ्रेंस से जाने होम के बालकों के हाल

फतहनगर। लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओगना के बालको से बाल अधिकारिता विभाग, जयपुर की आयुक्त एवम शासन सचिव डॉ वीणा प्रधान द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंस से बात कर खुशी जाहिर की गई। उनके द्वारा होम के आवास कक्ष, कार्यालय,रसोई घर, पुस्तकालय, कम्प्यूटर कक्ष, आइसोलेशन कक्ष,बाल कल्याण समिति कक्ष, स्नानागार एवम शौचालय का निरीक्षण कर संतोष प्रकट किया। उनके द्वारा बालको को कोरोना से बचाव के टिप्स दिए गए। वे बालको की सोशियल डिस्टेंसिंग देख बहुत खुश हुई। उन्होंने बालको को खूब पढ़कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनके द्वारा व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया, भीमराज मीणा, मोनिका व अनीता से वार्ता की गई। उनके द्वारा संस्थान निदेशक पूर्बिया को होम के व्यवस्थित संचालन के लिए बधाई भी दी I ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रताप जयंती: नहीं निकली शोभायात्रा,पुष्पांजलि अर्पित की

फतहनगर। वीर शिरोमणाी महाराणा प्रताप जयंती की 481 वीं जयन्ती पर पहली बार न शोभायात्रा निकली और न ही समारोह का आयोजन हुआ।  कोरोना महामारी के चलते महाराणा प्रताप क्षत्रिय सेवा संस्थान ने अपने कार्यक्रम में तब्दीली करते हुए सोमवार प्रातः 9.00 बजे से 10.00 बजे के बीच सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया। लोग आते गए तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए एवं सेनेटाइजर व हैंड वाॅश का उपयोग करते हुए पुष्प अर्पित किए। इस दौरान व्यापार मण्डल,विहिप,बजरंग दल,भारत विकास परिषद,शिव सेना,भाजपा मण्डल,महिला मोर्चा,नगर कांग्रेस कमेटी,युथ कांग्रेस,लायन्स क्लब,शिक्षक संघ राष्ट्रीय,आदि कई संगठनों ने भी इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष अभिमन्यु सिह सनवाड़, पंचायत समिति मावली प्रधान जीत सिह चुण्डावत,भौम सिह चुण्डावत, पालिका उपाध्यक्ष राजेश चपलोत, प्रतिपक्ष नेता शैलेष पालीवाल,पार्षद कल्याण सिह पोखर...

Read More
फतहनगर - सनवाड

साइबर क्राइम के जरिए फ्रॉड का प्रयास,फेसबुक आईडी हैक कर पैसे की डिमांड की

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। साइबर क्राइम के जरिए आज फ्राॅड का समय रहते पता चलने से प्रयास विफल हो गया। हैकर ने आज स्थानीय निवासी शंकरलाल चावड़ा की फैसबुक आईडी को हैक कर लिया तथा मैसेज के जरिए चावड़ा के मित्रों से उसके खाते में पैसा डालने की गुजारिश की। ऐसा किए जाने पर मित्रों ने सीधे चावड़ा को फोन किया तो इस फ्राॅड का पता लगा। तत्काल आईडी हैक की जानकारी मित्रों को देकर फ्राॅड का शिकार होने से बचा लिया गया। पार्षद मुकेश खटीक ने जब हैकर को कड़क जवाब दिया तो हैकर ने चेतावनी देते हुए पार्षद की फैसबुक आईडी भी हैक कर ली। इसके बाद सभी से सोशल मिडिया के जरिए अनुरोध किया गया कि किसी भी प्रकार का लेन देन नहीं किया जावे। इधर पूर्व पार्षद प्रकाश मंगल का भी गत दिनों अकाउंट हैक कर हैकर ने रिश्तेदारों को मैसेज कर पैसा डालने को कहा। रिश्तेदारों ने मंगल को काॅल कर इसकी जानकारी दी तथा फ्राॅड स

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रताप जयंती पर पहली बार शोभा यात्रा नहीं होगी,पुष्पांजलि का होगा कार्यक्रम

http://www. fatehnagarnews.com फतहनगर. महाराणा प्रताप जयंती पर आज पहली बार न शोभायात्रा निकलेगी और नाही  समारोह का आयोजन होगा. कोरोना महामारी के चलते महाराणा प्रताप क्षत्रीय सेवा संस्थान ने अपने कार्यक्रम में तब्दीली की है. सेवा संस्थान के भोम सिंह चुंडावत ने बताया कि आज सुबह 9:00 से 10:00 के बीच सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लोग प्रताप चौराहे पर पहुंचकर महाराणा प्रताप को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपने घरों को लौटते रहेंगे. पुष्पांजलि कार्यक्रम में अधिक लोग नहीं जुटे इसके लिए संस्थान ने अनुरोध भी किया है .

Read More
उदयपुर

आज महाराणा प्रताप जयंती पर होगी ई चित्रकला प्रतियोगिता

http://www.fatehnagarnews.com उदयपुर | नगर निगम, उदयपुर द्वारा आयोजित 3 दिवसीय ई-प्रतियोगिता एवं ई-योग शिविर आज से प्रारम्भ होने जा रहा है | उपमहापौर पारस सिंघवी ने बताया की तीन दिन का ई-योग शिविर में योगनिद्रा, मुद्रा-विज्ञान योग-आसन विशेषज्ञ एवं योगाचार्य श्रीवर्द्धन जी के निर्देशन में रहेगा | योग शिक्षक के रूप में प्रभात आमेटा सहयोग करेंगे | कल आसान समूचय, सूक्ष्म योग, मुद्रा विज्ञान, योग निद्रा का विषय रहेगा, जिसमे शहरवासी मायउदयपुरडॉटकॉम पर जाकर प्रातः 7 से 8 बजे तक लाइव योग लाभ ले सकते है | योग शिविर के लिए दैनिक कर्म से निवृत होकर पांच मिनिट पूर्व जुड़े, योग के लिए सुविधाजनक वस्त्र धारण करे आज महाराणा प्रताप जयंती पर होने वाली ई-चित्रकला प्रतियोगिता का विषय महाराणा प्रताप या उनके जीवन से सम्बंधित - जैसे भीलू राणा, झाला मन्ना, हकीम खां सुरी, भामाशाह, हल्दी घाटी युद्व

Read More
देश प्रदेश

राज्य सरकार के प्रयासों से देश के अलग-अलग राज्यों से राजस्थान के प्रवासी श्रमिक पहुंच रहे हैं राजस्थान

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देश पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम देश के विभिन्न राज्यों से राजस्थान के प्रवासी श्रमिकों को राजस्थान लाने के लिए बसों की व्यवस्था कर रहा है। निगम की बसों से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात से राजस्थान के प्रवासी श्रमिकों को राजस्थान लाने के लिए बसें विभिन्न राज्यों के लिए रवाना की गईं हैं। ये बसें राज्य के प्रवासी श्रमिकों को लेकर राजस्थान पहुंच रही हैं। राजस्थान सरकार की इस अभिनव पहल के कारण राजस्थान के प्रवासी श्रमिकों के चेहरों पर मुस्कान है और वे कह रहे हैं शुक्रिया राजस्थान।छत्तीसगढ़ से आएंगे श्रमिकउदयपुर से एक बस झालावाड़ के लिए 20 मई को रात 10 बजे रवाना की गई। झालावाड़ में बस को बदलकर वहां से झालावाड़ आगार की बस छत्तीसगढ़ के रायपुर भेजी गई। रायपुर में यह बस 23 मई को सुबह 3 बजे पहुंची। श्रमिकों को उतारने के बाद 23 मई को रात्रि 10 बजे रायप...

Read More
मावली

कोरोना ड्यूटी पर लगे शिक्षक के साथ मारपीट पर दिया ज्ञापन

http://www.fatehnagarnews.com मावली तहसील के उपखंड अधिकारी  रमेश सीरवी पुनाडिया को जिला कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर द्वारा सौंपा गया. प्रदेश वरिष्ठ मंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया की विनोद कुमार शर्मा प्रधानाध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तलाला देव में कार्यरत हैं जिनकी ड्यूटी कोरोना सर्वे में लगा रखी दिनांक 22 मई 2020 को अपने निवास स्थान से ड्यूटी के लिए निकले जगदीश चौक क्षेत्र चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और शिक्षक द्वारा कोरोना में ड्यूटी और अपना परिचय पत्र बताया. अध्यापक होने की जानकारी दी . इसके बावजूद पुलिस कर्मियों द्वारा शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की गई जिससे शिक्षक का हाथ फैक्चर हो गया . जिससे समस्त शिक्षकों में आक्रोश है उदयपुर जिले में जोश व उत्साह से वह पूर्ण निष्ठा से मुक्ति दे रहे शिक्षकों का मनोबल गिरा है . उनक

Read More
फतहनगर - सनवाड

पाटोदी का निधन अपूरणीय क्षति,भाजपा देहात ने पाटोदी को दी श्रद्धांजलि

http://www.fatehnagarnews.com उदयपुर 23 मई : भाजपा उदयपुर देहात ने फतहनगर नगरपालिका चेयरमेन ज्ञानचंद जी पाटौदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है । भाजपा देहात जिलाध्यक्ष भवर सिह पवार , जिला महामंत्री चन्द्रगुप्त सिह चौहान ,महेंद्र औदीच्य , जिला उपाध्यक्ष शांतिलाल मेघवाल , दलीचंद दांगी ,रमेश जोशी ,कैलाश गांधी ,रामकृपा शर्मा ,जिला मंत्री मोहब्बत सिह राव ,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धनजी अहीर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गजपाल सिह राठौड़ ,भाजयुमो देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर जोशी , जिला उपाध्यक्ष सज्जन सिह राव , जिला मंत्री महेंद्र कितावत , मण्डल अध्यक्ष दीपक बड़गुर्जर समेत पार्टी पदाधिकारियो एवं मोर्चा पदाधिकारियो ने पाटौदी के निधन को पार्टी के लिये अपूरणीय क्षति बताया है । जिलाध्यक्ष भवर सिह पवार ने कहा उनके लंबे राजनीतिक अनुभवों ,प्रबन्धन ,कुशल संगठन नीति से भाजपा को सदैव मजबूती व् मार्गदर्शन मिला उ

Read More
देश प्रदेश

विधायक धर्म नारायण जोशी ने बिजली बिल माफ करने की मांग की

http://www.fatehnagarnews.com उदयपुर, 23 मई । मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की भावना के अनुरुप प्रदेश में लॉकडाऊन अवधि के पानी बिजली के बिल माफ करने की मांग की है । पत्र में विधायक जोशी ने कहा कि वैसे लॉक डाऊन अवधि के पूरे बिल माफ किये जाने चाहिये, लेकिन राज्य की वित्तीय स्थिति में यह संभव न हो तो कृषक, छोटे दुकानदार व एक सौ युनिट तक उपभोग वाले धरेलू उपभोक्ताओं का बिल माफ किया जाये और एक सौ यूनिट से अधिक उपभोग वाले घरेलू उपभोक्ताओं से केवल युनिट का प्रभार वसूला जाये और मीटर किराया, स्थाई शुल्क व सर चार्ज सहित अन्य भार मुक्त किये जाये । जोशी ने मुख्यमंत्री गहलोत से आग्रह किया है कि वे प्रियंका द्वारा की गयी मांग को पूराकर अन्य प्रदेशों के समक्ष राजनीतिक व प्रशासनिक आदर्श प्रस्तुत करें।

Read More
फतहनगर - सनवाड

लाॅक डाउन के बाद गृह निर्माण हुआ दुष्कर,सरकार सामग्री की दरों को लेकर कदम उठाएं

फतहनगर। प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि देश में कोई भी परिवार बिना छत के नहीं रहे। इसके लिए प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.67लाख की छूट का प्रावधान भी कर रखा है लेकिन लाॅक डाउन के बाद गृह निर्माण की सामग्री की कीमतों में इतना उछाल आ गया है कि मकान बनाने का गरीब व मध्यम वर्ग का सपना ही चकनाचूर होता दिखाई दे रहा है। लाॅक डाउन से पूर्व सामेंट के एक बैग की कीमत जहां 320 रूपए हुआ करती थी इन दिनों वही सीमेंट का बैग 360से380 तक पहुंच चुका है। यों भी लोकसभा चुनाव के वक्त सीमेंट के भावों में 60 रूपए का उछाल आया था जो कि अभी तक भी बरकरार था। इतना ही नहीं जो बजरी का डम्पर ब्लैक में भी 13हजार से 15 हजार के बीच मिल रहा था उसकी कीमत अब 20 हजार पहुंच गई है। लाॅक डाउन से पहले बजरी का डम्पर 13500 में मिल रहा था जो अब 20 हजार में मिल रहा है। इसके अलावा ईंटें प्रति 2 हजार के 9 हजार 500 रू...

Read More
मावली

आए दिन बिजली गुल की समस्या को लेकर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मावली.  वाल्मीकि समाज के नवयुवक मंडल द्वारा उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र सीरवी पुनाडिया को ज्ञापन सौंपकर बताया गया कि चमनपुरा वाल्मीकि कॉलोनी में आए दिन रात को बिजली गुल हो जाती है जबकि इधर वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की जंग लड़ाई वाल्मीकि समाज के कर्मचारियों द्वारा लड़ी जा रही है परंतु रात को बिजली गुल होने से कुछ वाल्मीकि समाज केबुजुर्ग एवं वयस्क पुरुष महिलाएं बच्चों की तबीयत स्वास्थ्य खराब इस ग्रीष्म ऋतु में बिजली रात को जाने से लोगों कि तबीयत खराब हो सकती है. इस कारण बिजली प्रशासन के अधिशासी अभियंता श्रीमान को भी सूचित किया की बिजली कार्मिक बिजली कार्मिकों द्वारा ऐसी ग्रीष्म ऋतु मैं रात को बिजली सप्लाई बंद ना हो इसके लिए आप बिजली नियमित रात को देवे अगर नहीं देने पर किसी की स्वास्थ्य बिगड़ने पर या कोई अनहोनी घटना होने पर बिजली प्रशासन जिम्मेदार होगा क्योंकि कोरोनावायरस में यह समाज आगे आकर ...

Read More