फतहनगर। जन्माष्टमी पर इस बार कोरोना का साया है। यही कारण है कि नगर में जन्माष्टमी कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर कहीं से भी कोई खबर नहीं है। जन्माष्टमी के अवसर पर प्रति वर्ष स्कूलों में भी विविध आयोजन होते थे लेकिन इस बार स्कूलें बंद पड़ी है तो मंदिरों में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सामान्य रूप से ही मनाया जाना है। आगामी दिनों 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम में बिना बच्चों के ही मनाया जाना है। इसके लिए भी निर्देश जारी किए जा चुके हैं। ...
Read MoreArchives
फतहनगर(विकास चावड़ा)। यहां के मंदिरों पर श्रावण मास के दौरान चल रहे हिण्डोलना मनोरथ आज सम्पन्न हुए। द्वारिकाधीश मंदिर पर श्रावण मास में रोजाना विविध हिण्डोलना मनोरथ के आयोजन किए गए। आज अंतिम मनोरथ कजली तीज पर किया गया। अंतिम दिन काली छटा के बीच सजे हिण्डोलना में रजत सिंहासन पर नवनीत प्रियाजी के संग ठाकुरजी को विराजित कर उन्हें मनोहारी श्रृंगार धराया गया। सिर पर मोर पंखों से सज्जित मुकुट,कानों में स्वर्ण आभूषण,होटों पर बांसुरी एवं हाथों में चक्र,गदा सुशोभित हो रही थी जो कि श्रद्धालुओं का ध्यान बरबस अपनी ओर खींच रहे थे। सायं सवा सात बजे अंधेरा घिरने के साथ ही मंदिर के कपाट खोले गए। पुजारी सत्यनारायण व कमल नयन पालीवाल द्वारा आरती की गई। आरती समापन के साथ ही श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया एवं मनोरथ का दर्शन लाभ लेते हुए ठाकुरजी के जयकारे लगाए। कीर्तनकारों द्वारा ठाकुरजी के शयन तक कीर्त...
Read Moreफतहनगर। अयोध्या में भूमि पूजन के अवसर को यादगार बनाने में ग्रामीण इलाकों के लोग भी पीछे नहीं रहे। ईंटाली के भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर पर भव्य दीपदान का आयोजन किया गया। शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से निकाली गई जिसमें कोरोना महामारी को लेकर दिशा निर्देशों का पालन किया गया। शोभायात्रा के समापन पर 1992 में अयोध्या में इंटाली से जाने वाले कारसेवक पूनमचंद चैधरी का गांव के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा बहुमान किया गया। कार्यक्रम में सभी धर्म प्रेमी ग्रामीण मौजूद थे। इसके बाद भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। प्रभुश्री के समक्ष लड्डुओं का भोग धराया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। हनुमान अखाड़े में भी दीपदान किया गया और अखाड़े तथा लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण में 2500 दीपक जलाए गए। लोगों ने अपने घरों पर दीए जलाकर दीवाली मनाई। उत्साह लोगों का ऐसा था कि...
Read Moreफतहनगर। आज तड़के पांच बजे से सात बजे तक रिमझिम बौछारें गिरने के बाद नो बजे आसमान साफ हो गया। दिन में उमस रही तथा शाम होते होते बादलों ने बूंदाबांदी शुरू कर दी। शाम को पौने छह बजे दस मिनिट के लिए तेज बौछारें गिरी जिससे सड़कों पर पानी बह निकला। हालांकि क्षेत्र में फसलों को अब भी पानी की दरकार है। आस पास के गांवों में भी हल्की बारिश के समाचार हैं लेकिन इस पानी से न तो फसलों की प्यास बुझी है और न ही जलाशयों में पानी की आवक हो पाई है। अब तक क्षेत्र के सभी जलाशयों में पिछले वर्ष एकत्र हुआ पानी ही भरा है। ...
Read Moreफतहनगर। आज सुबह तथा कल शाम को बारिश की बूंदों ने मुरझा रही फसलों को एक बारगी तो जीवनदान दे दिया है। कल दोपहर बाद अचानक घिर आए बादल हल्की बौछारें गिरा कर चले गए। हालांकि मुरझा रही खरीफ की फसलों को इससे जीवनदान मिल गया है लेकिन इससे ये फसलें महज दो दिन और टिक सकती है। किसानों को आशा थी कि जिस तरह से बादल आए हैं उससे जमकर बारिश होगी लेकिन तेज हवाएं बादलों को आगे ले गई तथा फसलों को हल्की बौछारों से ही संतोष करना पड़ा। तेज हवाओं ने कुछ जगह खरीफ की फसल को नुकसान भी पहुंचाया है। आज सुबह पांच बजे हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई लेकिन अब भी फसलों को अच्छी बारिश का इंतजार है। ...
Read Moreमंदिर शिलान्यास पर दीप जलाकर नगरवासियों ने किया स्वागत, आतिशबाजी कर व्यक्त की प्रसन्नता
फतहनगर। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों से भूमि पूजन एवं कार्यारंभ के अवसर पर आज फतहनगर-सनवाड़ के मंदिरों में आरती एवं शंखनाद हुए। सुबह 5 बजे सनवाड़ में राम भक्तों ने प्रभात फेरी निकाली। फतहनगर में 6 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यहां के सभी मंदिरों में दोपहर को आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। सिद्ध हनुमान मंदिर पर महाआरती के बाद अयोध्या में 31 वर्षों पूर्व कठिन परिस्थितियों में आयोजित प्रथम तीन दिवसीय शिलान्यास संकल्प कार्यक्रम में गए बजरंग मण्डल के बहादुर सदस्यों को पालिका अध्यक्ष राजेश चपलोत,भाजपा अध्यक्ष नीतिन सेठिया एवं पंडित ओमप्रकाश शर्मा ने उपरणा पहनाकर स्वागत किया। सिद्ध हनुमान मंदिर एवं विनायक नगर स्थित गणेश मंदिर पर गणेश सेना के तत्वावधान में सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया। शाम को मंदिरों एवं गली मोहल्लों में लोगों ने घरों की दहलीज पर दीपक जलाकर राम मंदिर के...
Read Moreफतहनगर। रक्षाबंधन पर सोमवार को यहां के विनायक नगर स्थित गणेशजी के मंदिर पर भक्तों द्वारा श्रृंगार किया गया। विनायक की विशाल प्रतिमा जिसे कंुभलगढ़ दरबार के नाम से जाना जाता है का पुजारी नंदलाल शर्मा एवं गणेश सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रृंगार धराया गया। विनायक को रजत आभूषण पहनाए गए। मंदिर के संस्थापक गणपतलाल स्वर्णकार ने सपरिवार विनायक की पूजा अर्चना की एवं विनायक को राखी बांधी। पुजारी नंदलाल शर्मा द्वारा महा आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आज विशिष्ट श्रृंगार के दर्शन लाभ लेने एवं विनायक को रक्षा सूत्र बांधने के लिए विनायक नगर समेत नगर से भी बड़ी संख्या में गणेश भक्त पहुंचे। ...
Read Moreफतहनगर। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को आज नगर के शिवालय भक्तों से आबाद रहे। श्रावण मास में इन शिवालयों में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान भी आज विधि विधानपूवर्क सम्पन्न हो गए। आज नगर के अखाड़ा स्थित मंदिर में अभिषेक के बाद भोले का विशिष्ट श्रृंगार किया गया। महा आरती में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। प्रसाद वितरण के साथ ही यहां आयोजन को विराम दिया गया। इसी तरह से सेतुबंध रामेश्वर महादेव मंदिर, नेहरू बाल उद्यान स्थित महा कालेश्वर मंदिर,धुणी स्थित शिवालय में अभिषेक एवं पूजा अर्चना के साथ ही श्रावण मास के तहत चल रहे आयोजनों को विराम दिया गया। ...
Read Moreफतहनगर। रक्षाबंधन पर इस बार कोरोना का साया रहने से बाजार में ग्राहकी पर खासा असर पड़ा। बाजार में रक्षाबंधन के अवसर पर दिनभर ग्राहकी रहती है तथा बाजार में पैर रखने तक की जगह नहीं बचती लेकिन इस बार कोरोना ने इस त्यौहार की चमक को फीका कर दिया। बाजार में ग्राहक राखियों की दुकानों पर अधिक देखे गए जबकि मिठाईयों के काउंटर पर इक्का दुक्कास ग्राहक ही नजर आए। इस मर्तबा मिठाईयों के काउंटर भी गिने चुने लोगों ने ही लगाए। नगर के प्रसिद्ध मिठाई विक्रेता गोपाल लाल सेठ ने बताया कि कोरोना के कारण मिठाईयां 25 फीसद कम बनाई। ग्राहकी पर असर पड़ा तथा बहुत कम लोग ही मिठाईयां खरीदने बाजार में आए। रेडिमेड व्यवसायियों एवं साड़ियों की दुकानों पर भी बहुत कम ग्राहक देखे गए। कोरोना के बावजूद भाई बहन के इस पर्व को लेकर ग्रामीण इलाकों में खासा उत्साह देखा गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे। ...
Read Moreफतहनगर। यहां के द्वारिकाधीश मंदिर में इन दिनों नयनाभिराम हिण्डोलना मनोरथ के आयोजन पूरे चरम पर हैं। सावन मास के दौरान नित नए मनोहारी मनोरथ के क्रम में आज विशेष मनोरथ किया गया। चंदन की पत्तियों एवं फूलों के बंगले में किए गए आयोजन में ठाकुरजी एवं नवनीत प्रियाजी को सुसज्जित हिण्डोलने में विराजित कर पुजारी कमल नयन पालीवाल एवं सत्यनारायण पालीवाल ने सेवा अर्पित की। हिण्डोलना मनोरथ में कोरोना के कारण श्रद्धालुओं की आवक प्रभावित हो रही है लेकिन आयोजकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। यही कारण है कि रोजाना एक से एक आयोजन हो रहा है। रक्षाबंधन पर भी विशेष आयोजन होगा। उक्त आयोजन कजली तीज पर सम्पन्न होगा। इधर श्रावण मास के तहत शिव मंदिरों पर भी रोजाना शिव भक्तों द्वारा पूजा अर्चना एवं अभिषेक के आयोजन किए जा रहे हैं। ...
Read Moreजयपुर, 31 मई। विज्ञान एवं प्रौेद्योगिकी विभाग की सचिव श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने रविवार को कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिये हमें पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के द्वारा बताये गये विज्ञान और कठिन परिश्रम के रास्ते पर चलना होगा। यही आत्मनिर्भर भारत की कुंजी साबित होगी। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का यह विचार ‘‘चिन्तन पूँजी है, उद्यम रास्ता है, कठिन परिश्रम समाधान है’’ आज भी समीचीन है। श्रीमती सिन्हा ने राजस्थान स्ट्राइड वर्चुअल कॉन्क्लेव के दूसरे दिन कहा कि हमें आमजन की आवश्यकताओं को समझ कर उन्हें वैश्विक मापदण्डों के अनुसार सुलभ कराने के लिये लगातार कार्य करना होगा। इसके लिये वैज्ञानिक चिन्तन करते हुये उद्यम स्थापित करना ही स्टार्ट अप है। उन्होेंने कहा कि आज का युवा रूढिवादी उद्यमशीलता से बाहर निकलते हुये नवीन व्यावसायिक क्षेत्रों में नये आयाम बनाने के लिये लगातार कार्य ...
Read Moreमावली। मावली कस्बे के डाक बंगले पर पत्रकार दिवस पर सभी पत्रकारों को सम्मानित किया। प्रदीप वैष्णव, मनोज गुर्जर, मनीष दाधीच जिन्होंने मावली तहसील में पत्रकारिता निष्पक्ष एवं सराहनीय कार्य करने पर सभी को बहुत-बहुत बधाइयां दी गई। इनको विश्वव्यापी कोरोना जंग में एक योद्धा के रूप में अपनी भूमिका मानव जीवन के लिए समय-समय पर सभी नागरिकों को देश,गांव,नगर ,विश्व की खबर प्रसारित की। पत्रकारों का हमेशा मनोबल बढ़ाने के लिए इन्हें सम्मानित किया जाए। मावली के पत्रकारों को कुमकुम तिलक लगाकर उपरणा,पगड़ी श्रीफल देकर सम्मान किया गया जिसमें अखिल संयुक्त कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष श्याम लाल आमेटा, प्रदेश मंत्री सुरेश कुमार देशबंधु राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर आदि शिक्षक संगठनों ने बधाइयां दी। ...
Read Moreफतहनगर। लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओगना के बालको के हाल बाल अधिकारिता विभाग जयपुर की जोइन्ट डायरेक्टर रीना शर्मा ने जाने। उन्होंने बालको को उनकी उम्र अनुसार खेल खिलवाने व बालको को मूवी दिखाने की बात बोली। उनके द्वारा सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी बालको से पूछ सन्तोष प्रकट किया गया। उनके द्वारा होम के आवास कक्ष, रसोई घर, पुस्तकालय, कम्प्यूटर कक्ष, आइसोलेशन कक्ष, बाल कल्याण समिति कक्ष, स्नानागार एवम शौचालय का निरीक्षण किया गया। साथ ही बालको द्वारा लगाए प्लांटेशन को भी सराहा गया। व्यवस्थापिका प्रमिला पूर्बिया, भीमराज मीणा, अनिता व मोनिका से वार्तालाप किया गया। संस्थान निदेशक पूर्बिया को अच्छी सेवा भावना से कार्य करने के लिए बधाई दी गई। ...
Read Moreफतहनगर। महिला एवं बाल विकास विभाग मावली की तरफ से आंगनवाड़ी केंद्र चांयलाखेडा एव ईन्टाली प्रथम एव द्वितीय पर गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिला को 3 किलो गैहु एवं 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों को 2 किलो गेहूं का वितरण किया गया। इसके साथ दाल भी वितरण की जानी थी परन्तु आगे से उपलब्ध नही होने के कारण वितरण नही हुई। कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती अनु मेनारिया के सानिध्य में एव पंचायत प्रतिनिधि भरत मैनारिया व सोशल डिस्टेंस से गेहूं का वितरण किया गया। यह पोषाहार 25 दिन के लिए दिया गया। इसमे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पुष्करना, कान्ता मेनारिया,लीला खटीक एवं सहायिका कौशल्या प्रजापत,दिपिका सालवी,भावना एवं गांव के राज कुमार मेनारिया एवं केशुराम पुष्करना मौजूद थे। ...
Read Moreसहायता सूची में वंचित पात्र श्रेणियों को जुडवाने के लिए सांसद ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र
फतहनगर। क्षेत्रीय सांसद सी.पी.जोशी ने सहायता सूचि में वंचित पात्र श्रेणियों को जुड़वाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। अपने पत्र में सांसद जोशी ने कहा कि विश्वव्यापी कॉरोना महामारी के कारण देश में लगभग 2 माह से भी अधिक समय से लॉकडाउन चल रहा है। जिसके चलते समस्त देश एवं प्रदेश में मजदूर एवं दिहाडी कार्य करने वाले लोग बेरोजगार हो गए हैं और वर्तमान में उनके सामने परिवार को दो वक्त के भोजन की उपलब्धता भी कठिन हो रहा है। हांलाकि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा उक्त वर्ग को चिन्हीत कर विशेष श्रेणी के परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रदेश में दिशा निर्देश जारी कर इन्हें सरकार की जन कल्याणकारी एवं आर्थिक सहायता योजनाओं में सम्मिलित कर लाभान्वित कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे निश्चित ही उक्त पीडित विशेष वर्ग को लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि प्रदेश में कोविड 19 की परिस...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर. अगर मन में सेवा भाव हो तो समर्पण अपने आप प्रकट होता है। तन, मन और जीवन समर्पित कर करेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फतहनगर का लाल डॉ. विजय जैन पिता श्री डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन अपनी सेवाएं लगभग ढाई महीने से दिन-रात समर्पण भाव से बगैर घर आए लगे हुए हैं। इस समयावधि में लगभग 5000 मरीजों की कोरोना स्क्रीनिंग की एवं लगभग इसके दोगुने आउटडोर में मरीज देखे, अभी तक भी प्रवासियों का आना जारी है। डॉ. विजय के ढाई वर्ष के बेटे ने पापा से पूछा पापाजी आप कब आ रहे हो तो डॉ. विजय ने बोला बेटा लाॅकडाउन खत्म हो जाएगा तब आऊंगा तो बेटे ने तपाक से पूछा पापा जी लाॅकडाउन क्या होता है? बेटा कोरोना जाएगा तब आऊंगा। तब से 1 दिन में 10 बार गो कोरोना गो कोरोना करता है। डॉ. विजय ने बताया कि यह महामारी का युद्ध है इसमें अगर लक्ष्मणरेखा ना लांगी गई तो हम निश्चित ही विजय होंगे। ढा
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com चितौड़गढ़. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री भंवर लाल शर्मा का निधन प्रदेश के लिए अपूर्णणीय क्षति है। उक्त बात सांसद सी.पी.जोशी ने उनके दुखद निधन के समाचार पर व्यक्त की। सांसद जोशी ने कहा कि वह आमजन के सरकार में बहुत बड़े पैरोकार थे। उन्होंने जिस विभाग का नेतृत्व किया उसमें अपनी अलग ही पहचान छोड़ी। शहरों के विकास के मंत्रालय में भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जाना स्वच्छ राजनीतिक युग के एक अध्याय समाप्त होना है। उन्होंने अपने द्वारा राजनीति में एक आदर्श जनप्रतिनिधि के मापदंड निर्धारित किए थे। वह सलरता एवं सहजता की प्रतिमूर्ति थे। --
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com उदयपुर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री भंवरलाल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है । जोशी ने कहा कि पार्टी की भारतीय जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा के साक्षी व प्रमुख सहभागी, वयोवृद्ध नेता भंवरजी हवामहल विधानसभा क्षैत्र से छ: बार चुनाव जीते, सातवें चुनाव में स्वयं चुनाव न लड़कर अपने सहयोगी सुरेन्द्र जी पारीक का नाम प्रस्तावित कर उन्हें विधायक बना दिया । संगठननिष्ठता व राजनीति शुचिता के प्रतीक भँवरजी का निधन राजस्थान में भाजपा की संगठन यात्रा के एक युग का अंत है।
Read Moreफतहनगर। फतहनगर थाना क्षेत्र के लदाना गांव में 3 दिन पहले एक व्यक्ति के उसके ही खेत पर संदिग्ध अवस्था में शव मिलने और परिजनों द्वारा पुलिस को सूचित किए बिना उसे दफनाए जाने से ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने फतहनगर थाने में मामला दर्ज कराते हुए मृतक का पोस्टमार्टम करने की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना था कि मृतक सोहनपुरी आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता। ग्रामीणों की रिपोर्ट के बाद गुरुवार को नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस तरह से मृतक के चेहरे पर घाव के निशान हैं और गर्दन को जबरदस्ती मरोड़ा गया हो ऐसे भी निशान दिखाई देने से यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या हो सकती है। फतहनगर थाना अधिकारी भगवतीलाल पालीवाल के साथ मावली डिप्टी बोराजसिंह भाटी, नायब तहसीलदार डॉ अभिनव शर्मा,आरआई कालुसिंह, पटवारी अभ...
Read Moreफतहनगर। आज क्षेत्र में लोगों को गर्मी तथा लू का अहसास हुआ। यों तो मंगलवार को भी भीषण गर्मी थी लेकिन उससे भी अधिक गर्मी का अहसास आज हुआ। दिन में बिना लाॅक डाउन के भी नगर की गलियां पूरी तरह से सूनी रही। गर्मी के कारण कूलर,पंखे असरहीन हो गए। दिन में बिजली गुल होते ही घरों में कैद लोगांे की हालत खराब हो गई। पौन घंटे के बाद बिजली आने पर सभी ने राहत की सांस ली। ...
Read More