उदयपुर

उदयपुर जिला परिषद नामांकन :भारत विकास परिषद् ‘आज़ाद’ की अध्यक्षा डॉ पुष्पा शर्मा ने जिला परिषद सदस्य वार्ड संख्या 41 से नामांकन किया

http://www.fatehnagarnews.com उदयपुर। भारत विकास परिषद् 'आज़ाद' की अध्यक्षा डॉ पुष्पा शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी (जिला परिषद सदस्य वार्ड संख्या 41 ) से नामांकन किया। इस दौरान भाजपा के जिला संयोजक प्रमोद  सामर, सांसद अर्जुनलाल  मीणा, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा,देहात जिलाध्यक्ष भँवर सिंह पंवार, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अलका  मुंदड़ा, शहर महामंत्री किरण जैन, गजपाल सिंह , युवा मोर्चा अध्यक्ष गजेन्द्र भण्डारी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Read More
मावली

मावली पंचायत समिति: भाजपा के मनोज पुजारी ने किया नामांकन दाखिल

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। पंचायत समिति मावली के वार्ड 15 से भाजपा की ओर से मनोज पुजारी ने आज मावली में उपखंड अधिकारी के समक्ष नामांकन प्रस्तुत किया। नामांकन प्रस्तुति से पूर्व पुजारी अपने समर्थकों एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ उपखंड कार्यालय पहुंचे। नामांकन दाखिले के वक्त भाजपा के वरिष्ठ नेता भंवरलाल ओस्तवाल, चंद्रगुप्त सिंह चौहान, कल्याणसिंह पोखरना, फतहनगर सनवाड़ मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, महेंद्र बोकडिया, निवर्तमान पार्षद मुकेश खटीक, सुनील वैष्णव, युवा मोर्चा फतहनगर सनवाड़ के मंडल अध्यक्ष दीपक बडगूजर समेत कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

महावीर इंटरनेशनल द्वारा मास्क का किया वितरण

फतहनगर। महावीर इन्टर नेशनल, केन्द्र फतहनगर द्वारा आज  N -95 मास्क का वितरण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहनगर ओर सनवाड़ के डाक्टर नर्सिंग कर्मी एवं ANM,AWW ,स्टाफ़, फतहनगर पुलिस थाना के पुरे स्टाफ़, सनवाड़ उप तहसील के स्टाफ़ , नगरपालिका स्टाफ व सफ़ाइ कर्मियो को किया गया। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के विशाल सामोता, शुभम जैन , भावांशु सुराणा तथा अभिषेक भंडारी उपस्थित रहे!

Read More
फतहनगर - सनवाड

सर्दी की दस्तक के साथ ही सीताफल की आवक शुरू

फतहनगर। सर्दी में आम आदमी की खास पसन्द सीताफल की आवक शुरू हो गई है। बाजार में यत्र तत्र सीताफल बेचने वाले देखे जा सकते हैं। प्रारंभिक दौर में सीताफल का उठाव कमजोर है लेकिन जैसे-जैसे आवक बढ़ेगी बिक्री भी बढ़ेगी। क्षेत्र में सीताफल को ग्रामीणों द्वार खासा पसन्द किया जाता है। सीताफल के पेड़ों पर ही पके फल स्वाद में मिठास लिए होते हैं। चित्तौड़ के किले पर सीताफल के काफी पेड़ हैं जहां के सीताफल मीठे भी होते हैं। पर्यटक इन्हें विशेष रूप से पसन्द भी करते हैं। ...

Read More
देश प्रदेश

फतहनगर में पावन धाम की स्थापना कर गुरुदेव की यादों को सहेज गए मेवाड़ महानायक सौभाग्य मुनि

http://www.fatehnagarnews.com (शंकरलाल चावड़ा) श्रमण संघीय महामंत्री पूज्य गुरूदेव श्री सौभाग्यमुनि का फतहनगर के लिए योगदान किसी भी मायने से कमत्तर नहीं आंका जा सकता। गुरूदेव का लगाव अपनी जन्म भूमि आकोला एवं दीक्षा स्थली कड़िया से भी अधिक फतहनगर के लिए रहा है। मेवाड़ संघ शिरोमणी पूज्य गुरूदेव श्री अम्बालालजी म.सा. के फतहनगर में देवलोक होने के बाद जिस तरह से फतहनगर में उनके स्मृति स्थल पावनधाम की स्थापना की गई उसके बाद से सौभाग्यमुनि इसे विकसित करने की योजनाओं को लेकर ही व्यस्त नजर आते। उनका चातुर्मास जहां कहीं भी होता वहां समाज को सुदृढ़ करने एवं स्थानक स्थापित करने का तो उनके मन में रहता ही था लेकिन साथ ही समाज के भामाशाहों को फतहनगर पावनधाम के विकास के लिए प्रेरित करने में भी वे पीछे नहीं रहे। मेवाड़ संघ शिरोमणी पूज्य गुरूदेव श्री अम्बालालजी म.सा. का देवलोक गमन विक्रम संवत् 2050 पौष शुक्ला च

Read More
फतहनगर - सनवाड

कल होगा विनायक प्रतिमाओं का विसर्जन,अंतिम दिन 108 दीपक से की महा आरती

फतहनगर। मंगलवार को अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर विनायक प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। विसर्जन की पूर्व संध्या पर सोमवार को यहां के गणपति चैक पर विनायक को विशिष्ट श्रृंगार धराया गया एवं 108 दीपक से महा आरती की गई। इस अवसर पर गणपति महोत्सव सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे। इसी तरह से स्टेडियम के समीप विजय हाइट्स द्वारा भी आज मनोहारी झांकी का अंतिम आयोजन किया गया। विनायक नगर स्थित गणेश मंदिर पर गणेश सेना के तत्वावधान में चल रहे आयोजन के तहत आज विनायक की विशाल प्रतिमा को पुजारी नंदलाल शर्मा द्वारा सज्ज्ति किया गया। इसके अलावा भक्तों ने आज अपने घरों में अंतिम रूप से आरती एवं धार्मिक आयोजन को अंजाम दिया। मंगलवार को सभी आयोजन अपने-अपने स्तर पर विनायक प्रतिमाओं को सरोवर पर ले जाकर विसर्जन करेंगे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जलझूलनी पर कारों में बिराजित होकर सरोवर पहुंचे ठाकुरजी

फतहनगर। कोरोना के चलते इस बार जलझूलनी का कार्यक्रम भी परम्परागत तरीके से नहीं हो पाया। यह पहला मौका था जब अथाह भक्तों की भीड़ नदारद थी। गिने चुने भक्तों के साथ वेवाण भी नहीं सजा बल्कि ठाकुरजी को कारों में विराजित कर सरोवर ले जाया गया। अखाड़ा मंदिर से ठाकुरजी कार में रवाना हुए तथा द्वारिकाधीश मंदिर से प्रभु द्वारिकाधीश दूसरी कार में बिराजे। इसके बाद आगे आगे ढोल वादक और पीछे दोनों ही कारें तथा गिने चुने भक्त चले। द्वारिकाधीश मंदिर से पुराना बाजार होते हुए सरोवर पहुंचे जहां पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखा तथा साथ आए श्रद्धालुओं को सरोवर पर जाने से पहले ही रोक दिया तथा निर्धारित संख्या में भी घाट पर ठाकुरजी के साथ भक्तों को जाने दिया गया। जो श्रद्धालु दर्शनों के लिए तालाब पर पहुंचे उन्हें तालाब के दूसरे छोर से ही आरती व दर्शनों का लाभ मिला। हालांकि लौटते समय पुराने बाजार में एक स्थान पर ठाकुर...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गणेशोत्सवः नित्य ही सज रहा राजा का दरबार

फतहनगर। यहां के गणपति चैक पर आयोजित होने वाले गणेशोत्सव पर भी इस बार कोरोना का साया है। पिछले दो दशक से यहां विनायक की स्थापना के साथ ही विविध धार्मिक आयोजन दस दिनों तक होते आए हैं लेकिन इस बार कार्यक्रम में तब्दीली करते हुए राजा का दरबार ही सजाया जा रहा है। पुराना बाजार सजा है तथा नित्य की विनायक का विशिष्ट श्रृंगार होता है। गणपति महोत्सव समिति के लोग शाम को आरती करते हैं तथा उस रास्ते निकलने वाले लोग विनायक के विशिष्ट श्रृंगार के दर्शन करते हैं। यहां कोरोना के कारण अब श्रद्धालुओं का दर्शनों के लिए रेला नहीं उमड़ता। गणपति महोत्सव समिति भी इस आयोजन को खण्डित नहीं करना चाहती। इस कारण से आयोजन तो हो रहा है लेकिन गाइड लाइन के अनुसार। चाहे श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शनों के लिए न भी आ पाए लेकिन इस आयोजन में लगे लोग पूरी तन्मयता के साथ लगे हैं। यही कारण है कि रोजाना विनायक का मन मोहक श्रृंगार किया ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ में निकला चारभुजानाथ का वेवाण

फतहनगर। जलझूलनी एकादशी पर शनिवार को सनवाड़ कस्बे में चारभुजानाथ का वेवाण निकला गया। इस आयोजन में भी कोरोना गाइड लाइन का पूरा ख्याल रखा गया तथा सीमित संख्या में ही श्रद्धालु शामिल हुए। ठाकुरजी के जयकारों के साथ निकली रामरेवाड़ी का वेवाण कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरा। लोगों ने अपने घरों की दहलीज से ही प्रभु चारभुजा के दर्शन किए। राम रेवाड़ी निकाले जाने के दौरान गुलाल अबीर भी भक्तों ने खूब लगाई। आस पास के गांवों में भी जल झूलनी पर आयोजन किए गए तथा कोरोना गाइड लाइन के अनुसार ही लोगों ने शिरकत की। ...

Read More
मावली

गांव की आत्मनिर्भरता एवं पंचायती राज पर राष्ट्रीय ई सम्मेलन 31 को

फतहनगर। तीसरी सरकार अभियान के द्वारा गांव की आत्मनिर्भरता एवं पंचायती राज ऑनलाइन राष्ट्रीय सम्मेलन 31 अगस्त को मोबाइल से देख सकेंगे। तीसरी सरकार अभियान उदयपुर के जिला संयोजक ललित नारायण आमेटा के अनुसार गांव को सशक्त और आत्मनिर्भर एवं पंचायती राज पर राष्ट्रीय ई सम्मेलन की अध्यक्षता पद्म श्री राम बहादुर राय अध्यक्ष इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्रसिंह तोमर ग्रामीण तथा पंचायती राज मंत्री होंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ. डब्ल्यू आर रेडी पूर्व महानिदेशक एवं प्रो, जनक पांडे पूर्व कुलपति केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं प्रोफेसर अरुण अरुण जैन संस्थापक मिशन समृद्धि एवं डॉ रश्मि सिंह पूर्व निदेशक मिशन कंन्वजन्स दिल्ली आदि वक्ता द्वारा गांव की आत्मनिर्भरता एवं पंचायतीराज संस्थाओं को सशक्त करने पर चर्चा सोमवार सुबह 11 बजे से एंड्राॅयड फोन से देख सकते है। ...

Read More
मावली

चंगेड़ी में विनायक प्रतिमा विसर्जन के साथ गणेशोत्सव सम्पन्न

फतहनगर। समीपवर्ती चंगेड़ी गांव में श्री चारभुजा मित्र मंडल के तत्वावधान में चल रहा गणपति महोत्सव प्रतिमा विसर्जन के साथ ही संपन्न हो गया। बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं ने पहले विनायक की आरती की तथा गुलाल अबीर लगाते हुए नाचते गाते गणपति की प्रतिमा को सरोवर ले जाया गया जहां भक्तों ने अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ विसर्जन किया। विसर्जन से पूर्व गांव के प्रमुख मार्गो से शोभायात्रा निकाली गई जिसमें ग्रामीणों ने विनायक के दर्शन करने का लाभ लिया। कोरोना के चलते शोभायात्रा में सीमित संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। इस बार इस आयोजन को संक्षिप्त कार्यक्रमों के साथ संपन्न किया गया। ...

Read More
मावली

खबर का असरः गे्रेवल के जरिए राहत देने का प्रयास

फतहनगर(विकास चावड़ा)। फतहनगर से चंगेड़ी मार्ग खस्ताहल की खबर प्रकाशन के बाद ग्रेवल के जरिए राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। चंगेड़ी गांव से फतहनगर के उदासी आश्रम तक जहां जहां भी गढ्ढे हो रहे थे वहां ग्रेवल डाल दी गई है। खराब सड़क को लेकर पिछले दिनों चंगेड़ी सरपंच ने भी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया था। इसके बाद सरपंच श्रीमती सुमित्रा जाट ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से बात की जिस पर अब ठेकेदार द्वारा गढ्ढों में गेवल डलवाया जा रहा है। स्वीकृत सड़क का काम चंगेड़ी में सी.सी.निर्माण के बाद से बंद पड़ा है। उच्चाधिकारियों ने सरपंच को भरोसा दिलवाया है कि बारिश के बाद सड़क का काम शुरू करवा दिया जाएगा। उदासी आश्रम से फतहनगर तक की सड़क नगरपालिका क्षेत्र में आती है। गौ शाला के सामने स्थित यह सड़क भी खराब हो चली है। इसकी भी मरम्मत की जानी चाहिए। पिछले दिनों ही इस सी.सी.सड़क पर ईंटों से भरे ट्...

Read More
देश प्रदेश

चने का भुगतान अटका, किसानों ने भूपालसागर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

फतहनगर। फतहनगर की संजीवन सहकारी क्रय विक्रय समिति में चना बेचने के बाद अटके भुगतान को दिलाने की मांग को लेकर गुरूवार को राजसमन्द एवं चित्तौड़ जिले के किसानों ने भूपालसागर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ये किसान कई जगह अपनी गुहार लगा चुके हैं। चना लेते समय उन्हें बताया गया था कि चने का तोल हो गया है तथा आपको चने का पैसा आते ही भुगतान कर देगें। लेकिन राजफैड द्वारा अचानक तोल के बाद साईट बंद कर देने से उनके आँन लाईन बिल नहीं बन पाये है तथा करीबन ढाई महिने बाद भी अभी तक चने का समर्थन मुल्य नहीं मिलने पर अन्नदाता दुःखी हो गया है। ऐसे हालात में धरती पुत्र अन्नदाता आज अपने आप को ठगा सा महसुस कर रहा है। इसी बात को लेकर आज गुरूवार को किसानों ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम तहसीलदार अशोक कुमार सोनी को सौंपा है। तहसीलदार ने किसानों को आश्वस्त किया है कि...

Read More
भूपालसागर

आसमान में बिखरी इन्द्र धनुषी छटा को केमरे में कैद करने लगी होड़

फतहनगर। निकटस्थ राणावतों की सादड़ी में कल शाम को आसमान में इन्द्र धनुष उभर आया। रिमझिम बौछारों एवं हरियाली के बीच उभरे इन्द्र धनुष ने ग्रामीणों का मन मोह लिया। कई लोगों ने इस मनोरम दृश्य को अपने मोबाइल के केमरे में कैद किया। इस दृश्य को कैद करने के लिए युवाओं में खासा क्रेज देखा गया। यह प्रकृति की मनोरम छटा राणावतों की सादड़ी निवासी शिक्षक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत ने अपने मोबाइल में कैद कर मुहैया करवाई। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गणेशोत्सवः सनवाड़ गजानंदजी के दरबार में लड्डु का लगा भोग

फतहनगर। कोरोना के चलते सनवाड़ के गजानंदजी के मंदिर पर सामान्य आयोजन करते हुए हवन,अभिषेक,श्रृंगार एवं शाम को विनायक के समक्ष लड्डु धराकर आरती एवं प्रसाद का वितरण किया गया। हवन एवं अभिषेक में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत,रौनक गर्ग,नीतिन सेठिया,ओम प्रकाश बारबर,गोपाल सोनी, माधवलाल जाट समेत अन्य श्रद्धालुओं ने शिरकत की। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गणेशोत्सव चढ़ा कोरोना की भेंट,कुंभलगढ़ दरबार का जलसे के साथ नहीं हुआ आगमन

फतहनगर। गणेशोत्सव कोरोना के चलते खासा प्रभावित हुआ है। नगर में गणेशोत्सव को लेकर कहीं भी उत्साह का वातावरण नहीं है। लोग घरों में ही गणेश पूजन कर रहे हैं। यहां के विनायक नगर स्थित गणेशजी के दरबार में प्रति वर्ष जलसे के साथ अभिमंत्रित प्रतिमाएं लायी जाती रही है लेकिन इस बार प्रतिमाएं तो लायी जा रही है लेकिन जलसा नहीं हो पाया। इस जलसे का सारा खर्च वर्षों से उठाने वाले भामाशाह गणपतलाल स्वर्णकार का परिवार भी इस बार कोरोना की चपेट में है। ऐसे में मंदिर के पुजारी समेत कुछ लोग कुंभलगढ़ पहुंचे तथा वहां विधि विधान से पूजन इत्यादि कर फतहनगर पहुंचे हैं। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

दूधालिया स्कूल में टपकती छत को मरम्मत का इंतजार

फतहनगर। चंगेड़ी पंचायत के अधीन राजस्व गांव दूधालिया में मिडिल स्कूल का भवन मरम्मत की बाट जोह रहा है। इस स्कूल में 2006 में बना एक कमरा व बरामदा बारिश के दौरान खूब टपकता है। इससे कमरे व बरामदे की छत व दीवारें तक खराब हो रही है तथा जगह‘जगह से मलबा भी गिरता रहता है। ऐसे में शिक्षकों ने काफी समय से इस कमरे को बंद कर रखा है। बरामदे में दीवारों से गिरता मलबा कभी भी किसी बालक को चोटिल कर सकता है। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के भवनों की मरम्मत को लेकर मुख्यमंत्री को पूर्व में पत्र भी लिख चुके हैं। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बछ बारस पर किया गाय-बछड़ें का पूजन

फतहनगर। यहां बच्छ बारस पर रविवार को गली मोहल्लों में महिलाओं ने गौ वत्स का पूजन कर परिक्रमाएं की। सुबह महिलाएं थाल सजाकर समूह में गौ पालकों के यहां पहुंची तथा गौ वत्स का पूजन कर कहानियों का श्रवण किया। महिलाओं ने भोजन में चाकू से काटे गए किसी भी खाद्य का उपयोग नहीं किया। नगर समेत आस पास के गांवों में भी बच्छ बारस का पर्व मनाया गया। यहां की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में पहुंच कर भी महिलाओं ने गौ वत्स का पूजन किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विहिप की बैठक में अखंड भारत के संकल्प की मूल रचना प्रस्तुत

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर।   *विश्व हिन्दु परिषद* की बैठक फतहनगर स्थित *सेतुबंध रामेश्वर महादेव मंदिर* पर जिलामंत्री *रमेश सांगावत* की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई!!! उन्होंने *संगठन* को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या मे युवाओं को जोडने के लिए बोला और आने वाले समय में *विश्व हिन्दु परिषद* का *अखंड भारत* का जो मूल संकल्प है उसको किस तरह से आगे बढाया जाये उसकी रचना विस्तार से समझाई!! मौके पर फतहनगर नगर अध्यक्ष दीपक पालीवाल महेन्द्र कुमावत महेश मीणा पार्षद मुकेश खटीक सुरेश सोलंकी गजेन्द्र सिंह रावल लोकेश खटीक मनीष तम्बोली बनवारी तम्बोली फलीचडा से देवीलाल जी रवि साहु ईश्वर नाथ चौहान उपस्थित थे!!! पधारे हुए सभी कार्यकर्ताओ को धन्यवाद एवं आभार नगर अध्यक्ष दीपक पालीवाल ने दिया!!!

Read More
फतहनगर - सनवाड

जन्माष्टमी पर मंदिरों में हुए जन्मोत्सव के आयोजन

फतहनगर। जन्माष्टमी पर प्रभुश्री कृष्ण के जन्मोत्सव के आयोजन मंदिरों में ही भक्तों की सीमित संख्या में हुए। गलियों में कान्हा के जन्मोत्सव के आयोजन कोरोना के चलते कहीं भी नजर नहीं आए। यहां के द्वारिकाधीश मंदिर में मुख्य आयोजन किया गया जहां पर मंदिर को आकर्षक विद्युतसज्जा के साथ सजाया गया। परम्परा के अनुसार सायंकाल झांकी सजी तथा एक झांकी कारागृह की बनी जहां मध्यरात्रि को कारागृह के ताले खुलने एवं कृष्ण जन्मोत्सव का मंचन किया गया। मंदिर के पुजारी सत्यनारायण पालीवाल एवं कमल नयन पालीवाल के अलावा भक्तों ने नंदलाल को झुलाया तथा लाड़ लड़ाए। ऐसा ही आयोजन अखाड़ा मंदिर में भी किया गया जहां महन्त रामचन्द्रदास के सानिध्य में कान्हा के जन्मोत्सव का धूमधाम से आयोजन कर पंजेरी का प्रसाद वितरण किया गया। सनवाड़ के विभिन्न मंदिरों में भी जन्मोत्सव के आयोजन किए गए। इंटाली गांव में मंदिरों पर आकर्षक रोशनी की गई ए...

Read More