फतहनगर। देशभर में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर सरहद पर तैनात जवानों के सम्मान में दीपक जलाकर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दीपक जलाते हुए अपनी बात ट्वीटर पर शेयर की। “दीपावली पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर देश की सुरक्षा के लिए सरहदों पर तैनात हमारे वीर जवानों के सम्मान में दिया जला कर उनका आभार व्यक्त किया। मैं हमारे सैनिकों के परिजनों को भी नमन करता हूं। यह राष्ट्र आपके त्याग और समर्पण का सदैव ऋणी रहेगा। उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री कैशवप्रसाद मौर्य ने कहा“ मैं मां भारती की सेवा में समर्पित सैनिकों एवं उनके परिजनों को नमन करता हूँ…यह राष्ट्र आपके त्याग और समर्पण का सदैव ऋणी रहेगा। ...
Read MoreArchives
फतहनगर। बाजार की मंदी से भले ही नगर का नया बाजार नहीं सजा हो लेकिन दीपावली का पर्व यहां उमंग उल्लास से मनाया गया। सुबह से ही बाजार में चहल-पहल रही लेकिन भीड़ भाड़ नहीं थी। नगर समेत आस-पास के गांवों से लोग आवश्यकता की वस्तुएं लेने आते रहे। शाम के समय लोगों ने शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन किया। लक्ष्मी पूजन रात्रि को भी किया गया। नया बाजार ,प्रताप चैराहा ,पुराना बाजार, उदयपुर रोड बाजार, बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में दुकानदारों ने अपने स्तर पर सजावट की। मुख्य चैराहा पर पुलिस के जवान भी देखे गए जो कि आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए मुस्तैद नजर आए। ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। दीपावली की शाम करीब 8:00 बजे समीपवर्ती बीका खेड़ा स्थित भवाल सिंथेटिक्स के फिनिशिंग विभाग की ऑटोकॉनर मशीनों में आग लग गई। संस्थान के कर्मचारियों ने अचानक लगी आग को संस्थान में ही उपलब्ध है संसाधनों से काबू पाया। 2 घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से मशीनें जल गई तथा काफी नुकसान पहुंचा।
Read Moreफतहनगर। दीपावली पर्व को लेकर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होने सरहद पर देश की रक्षा के खातिर हर वक्त तैनात जवानों के परिवारजनों को भी नमन किया है। मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा“मैं आज आपके बीच प्रत्येक भारतवासी की शुभकामनाएं लेकर आया हूं, आपके लिए प्यार लेकर आया हूं, आशीष लेकर आया हूं।ळ मैं आज उन वीर माताओं-बहनों और बच्चों को भी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, उनके त्याग को नमन करता हूं, जिनके अपने सरहद पर हैं। जवानों के त्याग और समर्पण को लेकर उन्होने कहा“सीमा पर रहकर आप जो त्याग करते हैं, तपस्या करते हैं, वो देश में एक विश्वास पैदा करता है। ये विश्वास होता है कि मिलकर बड़ी से बड़ी चुनौती का मुकाबला किया जा सकता है। ...
Read Moreफतहनगर। दीपावली पर्व पर बाजार में भीड़ भाड़ को देखते हुए कोरोना रोकथाम को लेकर पालिका के अधिशासी अधिकारी गणपतलाल खटीक के नेतृत्व में पालिका कर्मियों द्वारा मास्क वितरण किया गया। अधिशासी अधिकारी गणपतलाल खटीक ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ द्वारा कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोकने हेतु कोरोना जन जागरूकता अभियान के तहत कनिष्ठ अभियंता शैलेंद्र आजाद व सहायक राजस्व निरीक्षक प्रकाश लाल डांगी द्वारा फतहनगर मेन बाजार में त्यौेहारी पर्व के कारण बढ़ी भीड़ को देखते हुए सब्जी मंडी क्षेत्र में तथा बाजार में व्यापारी वर्ग को बिना मास्क वस्तु बेचने व बिना मास्क लगाए हुए खरीददारों को वस्तु नहीं देने हेतु पाबंद किया गया। सब्जी मंडी व प्रतिष्ठानों पर मास्क वितरित किए तथा प्रतिदिन मास्क पहन कर कोरोना से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
Read Moreफतहनगर। मित्र मण्डल सनवाड़ की ओर से जरूरतमंदों के लिए दीपावली पर मिठाई का वितरण किया जाएगा। मित्र मण्डल के राजेश चपलोत ने बताया कि पिछले छह वर्ष से मित्र मण्डल सनवाड़ के युवा सदस्य दीपावली पर जरूरतमंदों के घर पर मिठाई पहुंचा रहे हैं। इस बार भी मिठाई के 500 पैकेट तैयार करवाए गए हैं जिन्हें दीपोत्सव पर जरूरतमंदों के घरों पर प्रदान कर उन्हें दीपावली व नव वर्ष की शुभकामनाएं दी जाएगी। इस कार्य को करने के लिए मित्र मण्डल के युवा तत्पर रहते हैं। इधर स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां के बाजार में खाद्य वस्तुओं के सैंपल भी लिए गए। सैंपल लिए जाने के दौरान लोगों में खासा कौतूहल रहा। सैंपलिंग लेने आए दल के अधिकारी के अनुसार यह सतत् प्रक्रिया है।
Read Moreफतहनगर.नगर के तिरुपति रॉयल कॉटन स्लीपवैल शोरूम पर गद्दों तकियों एवं बेडशीट की बिक्री कोरोना काल के बाद अच्छी रही। गद्दे पर 50 प्रतिशत की छूट दी गयी और कोरोना वायरस से बचने के लिए ग्राहकों ने एंटीवायरल बेडशीट की अच्छी खासी खरीदी की। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टनसिंग रखी गयी और ग्राहकों को आकर्षक डिस्काउंट और फ्री पिलो एवं टॉवल दिए गए। बाजार में बर्तन व्यवसायी,ज्वैलर्स,कपड़ा व्यवसायी,मिठाई काउंटर,वाहन विक्रेताओं की दुकानों पर ग्राहकी देखी गई। बाजार में भी चहल पहल अच्छी रही। ...
Read Moreउदयपुर। पुजारी श्री लक्ष्मी लाल गमेती के अनुसार नीम के पेड़ से माताजी प्रकट हुई थी इसलिए नीमच माताजी नाम पड़ा है। श्री नीमच माताजी के श्री चरणों से देवाली ग्राम की महिलाओं द्वारा पूजन कर खुदाई कर मिट्टी को घर ले जाकर स्वास्तिक बना पूजन किया जाता है। महिलाओं द्वारा बताया गया कि वे प्रारंभ से धनतेरस के दिन सुबह यहां से मिट्टी ले जाती है। वे इस मिट्टी को धन ले जाना बोलती है। मान्यता है कि इससे घर में लक्ष्मी जी का वास होता है। महिलाओं द्वारा पत्थर से घर बनाने की मान्यता भी है। कहा जाता है इससे जिसके मकान नहीं हो उसका मकान बन जाता है। प्रातः व सायंकाल की मां की आरती पूरे फतहसागर पर गुजती हुई वातावरण को देवमय बना देती है। ...
Read Moreफतहनगर। यहां के महावीर अम्बेश गुरू पी.जी.काॅलेज में आज “असमानता और समेकित विकास विषयक वेबीनार का आयोजन किया गया जिसके मुख्य वक्ता हरदेव जोशी पत्रकारिता विश्व विद्यालय जयपुर के अधिष्ठाता डाॅ.मनोज लोढ़ा, समाजशास्त्र राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटा के सह आचार्य डाॅ.टी.एन.दुबे, राजनीति विज्ञान विद्याभवन रूरल इन्स्टिट्यूट उदयपुर के विभागाध्यक्ष डाॅ. मनोज राजगुरू रहे। वेबिनार की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत ने की। वेबिनार में अपने वक्तव्य में डाॅ.मनोज लोढ़ा ने कहा कि असमानता सदैव विकास का मार्ग अवरूद्ध करती रही है। भारत जैसे विकासशील देशों में इस प्रकार की असमानता हर स्तर पर व्याप्त है और ये स्वाभाविक भी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा नीति में इस असमानता को दूर करने का प्रयास किया गया है। इसके द्वारा क्षेत्रीय भाषा में प्राथमिक शिक्षा बुनियादी शिक्षा तथा निम्न व...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते किए गए डायवर्जन के कारण राणावतों की सादड़ी के लोग परेशान हो गए हैं। हाइवे से गुजरने वाला ट्राफिक इन दिनों फतहनगर के बाजार से होकर गुजर रहा है। प्रताप चैराहा पर अंडरपास से अभी आवागमन शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में छोटे चार पहिया वाहन आवरीमाता शक्तिपीठ के रास्ते से मालियों के मकान के समीप अंडर पास से गुजर रहे हैं। बड़े वाहन राणावतांें की सादड़ी बस स्टॉप के समीप बने अंडरब्रिज से गुजर रहे हैं। ऐसे वाहन जो भारी होने के साथ ही छत पर अधिक ऊंचाई तक माल भरकर आ रहे हैं वे अंडरब्रिज से भी नहीं गुजर पा रहे हैं। ऐसे में ये वाहन राणावतों की सादड़ी गांव से होते हुए कांकरवा के समीप हाईवे पर निकल रहे हैं। गांव से गुजरने के कारण अब तक आधा दर्जन से भी अधिक घरों की बिजली की सर्विस लाइने एवं मीटर टूट चुके हैं। इससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान क
Read Moreफतहनगर। हिन्दुस्तान स्काउट गाइड मुख्यालय उदयपुर द्वारा नगरपालिका के तत्वावधान में यहां के प्रताप चैराहा पर स्काउट गाइड द्वारा रंगोली सजा कर कोरोना जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कोरोना महामारी के दौरान कार्य करने वाले योद्धाओं का सम्मान भी किया गया। रोवर लीडर अंकित सिंह गुहिल को भैरूसिंह राजपूत ने मास्क तथा सैनिटाइजर जन जागरूकता में वितरण करने के लिए भेंट किए। प्रताप चैराहा पर राह से गुजरने वाले लोगों को जागरूकता के तहत मास्क पहनने को प्रेरित भी किया। रंगोली का निर्माण स्काउट बालकों द्वारा किया गया। ...
Read Moreफतहनगर(प्रातःकाल संवाददाता)। संस्कार भारती चित्तौड़ प्रांत की दीपावली भू अलंकरण प्रतियोगिता online होगी। संस्कार भारत के प्रान्तीय महामंत्री अरूण कुमार शर्मा के अनुसार कोरोना महामारी के कारण इस बार दीपावली उत्सव सार्वजनिक रूप से आयोजित नहीं हो पा रहा है किन्तु इस परिस्थिति में भी उत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए संस्कार भारती चित्तौड़ प्रांत द्वारा ऑनलाइन दीपावली भू अलंकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिता में चित्तौड़ प्रांत की सभी इकाईयों की भागीदारी रहेगी। इसमें अपने अपने घरों में सुन्दर भू अलंकरण बनाये (मांडना,रंगोली,अल्पना आदि)। इसमें दीपावली 2020 अवश्य लिखें। भू अलंकरण बनाते हुए की 2 मिनट की वीडियो तैयार कर Mail:sbchittor@gmail.com पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी के साथ अपलोड करना है। वीडियो 1 मिनट से 2 मिनट का ही हो। अपने पूर्ण भू अलंकरण का फोटोग्रा...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। राजस्थानी सिने कलाकार राज जांगिड़ ने राजस्थानी कला और कलाकारों का सपोर्ट करने को कहा है। जांगिड़ ने कहा 2021 में नये साल के आगाज के साथ उनकी रिलीज के लिए तैयार अलग अलग मुख्य किरदारों से सजी एक से बढ़कर एक सामाजिक फिल्में जो आपको मनोरंजन के साथ साथ समाज में जागरूकता का संदेश भी देगी जो सिनेमाओ में प्रदर्शित होने को बेताब है। खुशखबरी यह भी है की दो फिल्में नई एक्शन व काॅमेडी तथा देशभक्ति से ओतप्रोत संगीतमय “सन ऑफ राजस्थान“ अप्रेल में व संदेशप्रद एवं गीत संगीत से सजी “घूँघट“ का निर्माण जनवरी में शुरू होंगा। अशोकसिंह शक्तावत द्वारा निर्मित व रमेश मोदी के निर्देशन में बनी एक्शन से भरपूर “रूपकँवर“, अशोक बाफना और प्रकाश जोशी द्वारा निर्मित रमेश मोदी के निर्देशन में बनी “थाने काजळियों बणाळू“, रामपाल काल्या द्वारा निर्मित और कुमार आचार्य के निर्देशन में बनकर तैया
Read Moreफतहनगर। धनतेरस से ही यहां के द्वारिकाधीश मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव शुरू होगा लेकिन पहली बार कोरोना के कारण गोवर्धन पूजा के दिन होने वाला अन्नकूट महोत्सव नहीं होगा। इस सम्बन्ध में आज द्धारिकाधीश मंदिर मण्डल की बैठक मंदिर परिसर में आयोजित की गई जिसमे सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार विपरित परिस्थितियों के चलते अन्नकूट महोत्सव स्थगित रखा जाए। ज्ञातव्य है कि वर्षों से चली आ रही इस परम्परा के दौरान 3-4हजार लोग इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं। आज की बैठक में मंदिर मण्डल के शैलेष पालीवाल, परसराम सोनी,सत्यनरायण अग्रवाल, नरेश बंसल,रमेशचन्द्र अग्रवाल,कपिल अग्रवाल,अशोक पालीवाल,करणसिंह गौड सहित अन्य लोग शामिल थे।
Read Moreफतहनगर। लवीना विकास सेवा संस्थान की कार्यकारिणी बैठक संस्थान कार्यालय पर मंत्री हेमराज राव की उपस्थिति में हुई जिसमें संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया ने बताया कि संस्थान को कही से अनुदान नहीं मिलने से आर्थिक संकट है। जिस पर मंत्री राव द्वारा दीपावली पर्व को देखते हुए पंजाब नेशनल बैंक से व धनाढ्य वर्ग से ऋण लेकर कार्यकर्ताओं के भुगतान करने का प्रस्ताव पारित किया। कोषाध्यक्ष नर्बदा देवी ने बताया कि होम के बालको के पोषाहार व्यवस्था पर भी संकट है। इस पर व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया द्वारा आश्वस्त किया गया कि वे इसके लिए भी राशि की व्यवस्था करेगी। दिनेश गमेती,मुकेश भगत,गीता कुशवाह द्वारा सहमति प्रकट की गई। मंत्री हेमराज राव ने बताया कि अनुदान के लिए वे शीघ्र महिला एवम बाल विकास मंत्रालय, नई दिल्ली जाकर स्वयं मंत्री स्मृति ईरानी से मिलेंगे। इस पर सभी सदस्यों ने सहमति प्रकट करते हुए बैठक का स...
Read Moreचित्तौडगढ़ . बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत बिहार और केन्द्र सरकार के लोक कल्याणकारी नीतियों की जीत है। उक्त प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चित्तौडगढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने कहा कि लगातार सरकार बनाना यह बताता है कि जो जनकल्याण के कार्य एनडीए ने किए हैं जनता उन पर विश्वास कर पुनः अवसर दे रही है। देश में नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और केन्द्र सरकार की विकास की योजनाओ पर बिहार की जनता ने पुनः विश्वास व्यक्त कर फिर से मोहर लगाई है। सांसद जोशी ने कहा कि सरकार ने हर तबके व हर वर्ग के लिए विकास की कल्याणकारी योजनाऐं दी है। सरकार के काम को बिहार की जनता ने समर्थन दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में जीत प्रेरणादायक है। ...
Read Morehttp://www. fatehnagarnews.com फतहनगर। बिहार में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है। आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीब, वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया और आज विकास के लिए अपना निर्णायक फैसला भी सुनाया है। चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी ने कहा बिहार की जनता ने झूठे वादों, भ्रष्टाचार, जातिवाद व जंगलराज को सिरे से नकार दिया है। बिहार का हर वर्ग मा. @narendramodi जी व मा. @NitishKumar जी की डबल इंजन सरकार में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मे ले जाना चाहता है।जनता जानती है कि बिहार की प्रगति NDA सरकार मे ही संभव है। बिहार में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद मावली विधायक धर्म नारायण जोशी,पूर्व विधायक शांतिलाल चपलोत,भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया,
Read Moreफतहनगर। स्थानीय कृषि उपज मंडी समिति में उपलब्ध सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने मंडी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह चुंडावत, महामंत्री किशनसिंह राठौड़, उपाध्यक्ष किशनलाल जाट,मंत्री बाबूलाल, शांतिलाल कुमावत, डालचंद समेत अन्य ने ज्ञापन देकर मंडी सचिव को अवगत कराया कि मंडी में किसान माल लेकर आ रहा है लेकिन पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से दिक्कत हो रही है। इसके लिए मंडी की खरीदी पड़ी जमीन पर सफाई करवा गेट खुलवाया जावे ताकि किसानों की गाड़ियां रोड पर खड़ी न रहकर मंडी यार्ड में खड़ी रह सकें। किसानों के माल के लिए प्लेटफार्म खाली रखे जाएं। बाहर से आने वाले किसानों के कैंटीन कूपन की व्यवस्था गेट पर ही रखें ताकि अधिक से अधिक किसान इस योजना से लाभान्वित हो सकें। साथ ही कैंटीन के सामने वाली जगह खाली रखी जावे। महिला पेशाब घर परिवार...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर)हिन्दुस्तान स्काउट गाइड मुख्यालय उदयपुर द्वारा यहां नगरपालिका परिसर में रंगोली बनाकर नो माॅस्क नो एंट्री का संदेश दिया गया। रंगोली स्काउट द्वारा सजाई गई। निर्देशन पालिका स्वास्थ्य निरीक्षक ललितेन्द्र शर्मा एवं राॅवर लीडर अंकित सिंह गुहिल ने किया। रंगोली प्रदर्शन द्वारा पालिका में दिनभर आए लोगों को स्काउट द्वारा माॅस्क पहनने को जागरूक किया। रंगोली निर्माण गाइड यशस्वी चैहान,भूमिका एवं स्काउट सार्थक चैहान, प्रकाश, हिम्मतसिंह,शुभमसिंह आदि ने किया। इस दौरान नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। जलदाय विभाग की तीन ट्यूबवेल जल लाने से मंगलवार को नगर में जलापूर्ति बाधित रहेगी। जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ता रमेशचन्द्र शाह के अनुसार विद्युत विभाग की 11हजार किलो वाट की लाइन फाल्ट होने से शहरी जल योजना फतहनगर के चंगेड़ी स्थित ट्यूबवेल नं.6,8 व नई ट्यूबवेल की मोटर,स्टार्टर पैनल जल गए। इसके अलावा जोयड़ा से आने वाली लाइन विद्युत विभाग की नई विद्युत लाइन डालने के दौरान खुदाई के कारण क्षतिग्रस्त हो गई जिससे जोयड़ा से पानी आना बंद है। ऐसे में शहरी जल योजना फतहनगर की जलापूर्ति मंगलवार को नहीं हो पाएगी।
Read More