मावली

एनपीएस के विरोध मे काली पट्टी बांधकर शिक्षको ने जताया विरोध

फतहनगर। मावली क्षेत्र के कर्मचारियों द्वारा आज पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के पूर्व प्रदेश वरिष्ठ मंत्री सुरेश कुमार देशबंधु के आह्वान पर विद्यालयो मे अंशदायी पेंशन योजना के तहत आने वाले समस्त शिक्षको व कार्मिको ने काली पट्टी बांधकर न्यू पेंशन स्कीम का विरोध किया। जिला महामंत्री ओमप्रकाश मेघवाल ने बताया कि 1 जनवरी 2004 से तत्कालीन सरकार ने देश मे समस्त कर्मचारियो की पेंशन बन्द कर उसकी जगह न्यू पेंशन स्कीम लागू कर कर्मचारियो के पेंशन फंड को निजी क्षेत्राधिकार मे दे दिया। इसी के विरोध स्वरुप आज मावली ब्लॉक के कार्मिको और शिक्षको ने अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इन शिक्षकों की मांग है कि पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए तथा साथ ही एनपीएस योजना को बंद की जाए। उदयपुर संभाग के समस्त जिलों में शीतकालीन अवकाश के दौरान शिक्षक संघ अंबेडकर क...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गलन से नहीं मिल रही निजात

फतहनगर। पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में ठिठुरन से हर कोई प्रभावित है। रात तो रात दिन में भी गलन का आलम यह है कि लोग अलाव जलाने पर मजबूर हैं। गलन के चलते लोग जल्दी ही रजाईयों में दुबकने को मजबूर हैं। घरो के बाहर दिन में भी लोग अलाव जलाकर सर्दी भगाने का यत्न करते देखे गए। ...

Read More
देश प्रदेश

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर ज्ञापन सौंपा

http://www.fatehnagarnews.com चित्तौड़गढ़, 01 जनवरी। राजस्थान में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की सिफारिश के लिए जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के प्रदेश व्यापी अभियान के तहत शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ जार इकाई की ओर से जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जार के जिलाध्यक्ष विवेक वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि जार के प्रदेशाध्यक्ष राकेश शर्मा के निर्देशानुसार प्रत्येक जिला इकाई द्वारा राजस्थान में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की सिफारिश के लिए जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा जाना निर्धारित है। इसी क्रम में शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ इकाई की ओर से जिला मुख्यालय के पत्रकारों से हस्ताक्षरित एक ज्ञापन जिला कलक्टर के.के. शर्मा को सौंपा गया। ज्ञापन के साथ ही जिला कलक्टर तथा जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव को नव वर्ष की शुभकामनायें भी दी गई। ज्ञापन में राज्य में विगत दिनों में पत्रकारों पर हुए

Read More
फतहनगर - सनवाड

बालाजी को धराया छप्पन भोग

फतहनगर। यहां कृषि उपज मंडी के समीप स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर पर बालाजी के समक्ष 56 भोग धराया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित ओम प्रकाश शर्मा द्वारा बालाजी की आंगी की गई। बालाजी की प्रतिमा को सज्जित कर महा आरती की गई। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। नगर में अब तक द्वारिकाधीश मंदिर एवं अखाड़ा मंदिर पर छप्पन भोग के आयोजन हो चुके हैं।

Read More
फतहनगर - सनवाड

आंवला नवमी पर अखाड़ा मंदिर में छप्पनभोग का किया आयोजन

फतहनगर। खैंखरा के अवसर पर शुरू हुए अन्नकूटोत्सव के तहत सोमवार की शाम आंवला नवमी पर यहां के अखाड़ा मंदिर पर छप्पनभोग का आयोजन किया गया। मंदिर मण्डल के तत्वावधान में आयोजित अन्नकूट के तहत छप्पनभोग के लिए रविवार सुबह व्यजंन तैयार किए गए। कोरोना के चलते यहां भी महज प्रभु के समक्ष छप्पनभोग ही सजा। इसके लिए प्रभु के निज मंदिर के सामने ही भगवान सत्यनारायण की झांकी सजी तथा छप्पनभोग धराया गया। छप्पनभोग सजने के बाद महन्त रामचन्द्रदास द्वारा सायं सवा सात बजे महा आरती की गयी। आरती के बाद छप्पनभोग का प्रसाद वितरण किया गया। कोरोना गाइड लाइन के अनुसार गिनती के लोग ही प्रभु की आरती एवं छप्पनभोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर की विद्युतसज्जा की गई। यहां प्रति वर्ष आंवला नवमी के अवसर पर 35-40 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट भी वितरण होता आया है लेकिन इस बार सब्जी का अन्नकूट स्थगित रख कर छप्पनभोग की परम्...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर द्वारिकाधीश मंदिर में गोपाष्टमी पर किया ग्वाल बाल मनोरथ

फतहनगर। दीपावली के अवसर पर पांच दिनों तक विविध धार्मिक मनोरथ आयोजन के बाद आज रविवार को यहां कें द्वारिकाधीश मंदिर पर ठाकुरजी का गोपाष्टमी के तहत ग्वाल बाल मनोरथ किया गया। प्रातः मंदिर के पुजारी सत्यनारायण पालीवाल एवं सहायक कमल नयन पालीवाल द्वारा ठाकुरजी को ग्वाल वेशभूषा धारण करवा सिर पर मोर पंख,गले में स्वर्ण माला,श्रीमुख पर बांसुरी सुशोभित नयनाभिराम श्रृंगार के साथ विराजित किया गया। नवनीत प्रियाजी के संग विराजित ठाकुरजी के इर्द गिर्द ग्वालें एवं गौ चारण का मनोरथ दर्शाया गया। गोपाष्टमी होने से भक्तों का दिन भर दर्शनों के लिए आना जाना लगा रहा। कीर्तनकारों ने शाम के समय कीर्तन कर ठाकुरजी के ग्वाल स्वरूप को लुभाने का यत्न किया। सायं सवा सात बजे आरती की गई तथा लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शयन तक श्रद्धालुगण प्रभुश्री के ग्वाल बाल दर्शनों को आते रहे। इसी प्रकार से अखाड़ा मंदिर पर भी प्रभु सत्यन...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रात में जमी ठण्ड,दिन में चली सर्द हवाएं

फतहनगर। रात के समय ठण्ड बढ़ चली है जबकि आज दिन भर सूर्य और बादलों की लुकाछिपी चलती रही। सुबह से शाम तक सर्द हवाएं चली जिससे दिन में भी ठिठुरन रही। रात के समय पारा गिरने के कारण सुबह वाहनों एवं मकानों की छतों पर ओस की बूंदे जम गई तथा सूर्योदय के साथ ही पिघली ओस की बूंदों से पानी टपकने लगा। ठिठुरन के चलते लोग अलाप तापते देखे गए। बाजार में भी आवाजाही कम रही तथा जल्द ही लोग रजाईयों में जा दुबके। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चूरमे का भोग लगा मंशा महादेव के व्रत का किया उद्यापन

फतहनगर। चार माह से चल रहे मनसा महादेव के व्रत का गुरुवार को उद्यापन किया गया। चार माह के व्रत पूर्ण होने पर व्रतधारियों ने यहां के अखाड़ा स्थित मंशा महादेव मंदिर में उद्यापन किया। महादेव का अभिषेक किया गया तथा श्रृंगार कर श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण की एवं चूरमे के प्रसाद का भोग लगा आरती कर वितरण किया। नगर के विभिन्न शिवालयों पर भी उद्यापन के तहत धार्मिक अनुष्ठान किए गए। ईंटाली के अखाड़ा स्थित मंदिर में भी ग्रामीण महिलाओं ने अपने व्रत का उद्यापन किया। निकटस्थ सनवाड़,चंगेड़ी, राणावतों की सादड़ी,वासनी माफी में भी महिलाओं ने शिवालयों पर पहुंच कर विधि विधान से अपने व्रत का उद्यापन किया। उद्यापन के चलते शिवालयों में आज दिन भर रेलमपेल रही। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गौ शालाओं को श्रीसंघ द्वारा दिए गए 35-35 हजार

फतहनगर। श्री जैन श्वैताम्बर मूर्तिपूजक संघ फतहनगर की ओर से पालिका क्षेत्र की दो गौ शालाओं को 35-35 हजार की राशि के चेक प्रदान किए गए। संघ अध्यक्ष अशोक कटारिया एवं मंत्री चंचल महात्मा ने आज फतहनगर श्री कृष्ण महावीर गौ शाला अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अग्रवाल एवं श्री महावीर गोपाल गौ शाला सनवाड़ अध्यक्ष कुन्दनमल सेठिया को चेक सुपुर्द किए। इस अवसर पर समाजसेवी नीतिन सेठिया,मांगीलाल बड़ालमिया व राजेश पालीवाल भी उपस्थित थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पंचायतराज चुनावः जन सम्पर्क पर जोर दे रहे उम्मीद्वार

फतहनगर पंचायत राज चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस के उम्मीद्वार अपने-अपने क्षेत्र में सघन जन सम्पर्क पर हैं। अब तक दोनों ही पार्टियों की ओर से कोई बड़ा नेता सभा करने नहीं आया है तथा प्रत्याशी भी डोर टू डोर सम्पर्क को ही तव्वजो दे रहे हैं। पार्टी संगठन से वर्षों तक जुड़े रहे वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्रगुप्तसिंह चैहान पहली बार चुनावी मैदान में हैं। चैहान जेवाणा-लोपड़ा पंचायत समिति सीट वार्ड 22 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस के मोहनलाल जाट के सामने हैं। चैहान का इस क्षेत्र में होल्ड भी है तथा वे सघन जन सम्पर्क में लगे हैं। सेवा निवृत्त शिक्षक नेता भोमसिंह चुण्डावत भी चंगेड़ी-बड़गांव पंचायत समिति वार्ड 19 से भाजपा के टिकिट पर मैदान में हैं। चुण्डावत का सामना कांग्रेस के हरीश जाट से हैं। चुण्डावत की पत्नी श्रीमती दयाल कंुवर बड़गांव से सरपंच भी रह चुकी है। फतहनगर के निकट मोरठ-खरतांणा पंचायत समिति ...

Read More
मावली

नेशनल गोल्ड टैलेंट मेहंदी प्रतियोगिता संपन्न, संभागीय ने दिखाई प्रतिभा

फतहनगर। उदयपुर जिले की मावली तहसील की ईन्टाली ग्राम पंचायत की फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी एवं श्री कल्याणेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मोबाइल लिंक से राष्ट्रीय गोल्ड टेलेंट मेहंदी प्रतियोगिता सम्पन्न हुई जिसमें 19 का प्लेटिनम गोल्ड मेहंदी एंबेसेडर रत्न शिरोमणि में चयन किया गया। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार डिजिटल माध्यम से आनलाईन नेशनल गोल्ड टैलेंट मेहंदी प्रतियोगिता की अध्यक्षता संस्था के मुख्य संरक्षक बसंत कुमार त्रिपाठी ने की जबकि मुख्य अतिथि डा.अल्पना देशपांडे राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका कार्यक्रम अधिकारी डॉ.खुबचंद बघेल शासकीय स्नातोकोत्तर महाविद्यालय भिलाई 3 छत्तीसगढ़ से एवं डा. सुमन अजमेरा विकास अधिकारी सहाड़ा (भीलवाड़ा) और सोनु जीनगर कृषि पर्यवेक्षक ईन्टाली ने डिजिटल माध्यम से भूमिका निभाई। डिजिटल माध्यम के कार्यक्रम संयोजक गिरीश आमेटा के अनुसार प...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मेवाड़ तेरापंथ जैन कॉन्फ्रेंस के पूर्व अध्यक्ष सवाईलाल पोखरना की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन

फतहनगर। मेवाड़ तेरापंथ जैन कॉन्फ्रेंस के पूर्व अध्यक्ष सवाईलाल पोखरना की पार्थिव देह आज शाम जनता काॅलोनी स्थित मोक्षधाम पर पंचतत्व में विलीन हो गई। पोखरना की देह को परिवारजनों ने अग्नि दी। कोरोना गाइड लाइन के अनुसार ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में परिवारजन एवं नजदीकी लोग ही शामिल हुए। पोखरना गत दिनों अस्वस्थ हुए थे तथा उन्हें उदयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आज निधन का दुखद समाचार आने के बाद नगर में शोक छा गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए लोगों तक यह दुःखद खबर पहुंचाई। स्व.पोखरना आचार्य श्री तुलसी एवं आचार्य श्री महाप्रज्ञ के बहुत ही निकट थे। इस कारण आचार्य महाश्रमण जी व संघ के अन्य सन्त-सतियों सहित श्रावक समुदाय में उनका बहुत सम्मान था। भारतीय शिक्षा प्रचार समिति उदयपुर के अधीन संचालित विद्यानिकेतन विद्यालय के भौतिक विकास में पो...

Read More
फतहनगर - सनवाड

दीपोत्सव पर फतहनगर में महिलाओं ने किया भू अलंकरण

फतहनगर। दीपावली पर्व को लेकर महिलाओं ने धनतेरस व दीपावली के अवसर पर घरों के बाहर भू अलंकरण किया। विविध रंगों का उपयोग करते हुए कई जगह आकर्षक रंगोली निर्मित की गई। रंगोली के साथ ही घरों के बाहर एवं दहलीज समेत घरों की मुंडेर पर कतारबद्ध जलाए गए दीयों ने अयोध्या में राम के आगमन की याद को ताजा कर दिया। दीपोत्सव पर अपने आवास को सज्जित करने में गृहणियों ने कोई कोर कसर नहीं रखी। सजावट की सारी वस्तुएं मंहगी होने के बावजूद महिलाओं का उत्साह कम नहीं था। युवतियां काफी उत्साही रही तथा पूरे मनोयोग से रंगोली में अपने मन के भावों को व्यक्त किया। ...

Read More
देश प्रदेश

मदनमुनि के सानिध्य में अंतर्दिप जलाओ कार्ड का किया वितरण

फतहनगर। चंदनबाला महिला मंडल द्वारा नव वर्ष के अवसर पर रविवार को मान गुरू सेवा संस्थान नाथद्वारा मे महाश्रमण,प्रवर्तक भोलेबाबा परम पुज्य गुरूदेव श्री मदनमुनिजी म.सा. के महामंगलकारी मांगलिक के पश्चात चंदनबाला महिला मंडल संयुक्त मेवाड की अध्यक्षा पुष्पा सिसोदिया,उपाध्यक्ष कमला वागरेचा,महामंत्री रीना कोठारी,नाथद्वारा मंडल की पदाधिकारी आदि द्वारा परम पुज्य गुरूदेव श्री सौभाग्य मुनिजी म.सा. द्वारा रचित वह अंतर्दिप जलाओ कार्ड का वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष इन्दरमल बडाला, महामंत्री लक्ष्मीलाल बडाला (अध्यक्ष राजस्थान जैन काॅन्फ्रेंस), कोषाध्यक्ष नंदलाल रायसोनी, अंबालाल लोढा अध्यक्ष सकल जैन समाज नाथद्वारा, लालचंद बंबोरी, संपत लोढा, लोकेश धाकड महामंत्री राजस्थान जैन क्रांफेस,दिलीप लोढा,ख्यालीलाल जैन सहित सैकडो गुरु भक्त व सुश्राविकाएं मौजुद थे। ...

Read More
उदयपुर

शेल्टर होम में हुई बाल अधिकार सप्ताह की शुरुआत

फतहनगर। लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओगना में बाल दिवस पर बाल अधिकार सप्ताह की शुरुआत संस्थान निदेशक की माता दाखु बाई ने गुब्बारा उड़ाकर की। बालको को विशेष भोजन कराया गया। वार्डन बंशीलाल द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन के बारे में बताया गया। द्वितीय दिवस को दीपावली पर्व पर बालको द्वारा रंगोली बना सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। कार्यकर्ता लक्ष्मी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

समाजसेवी सवाईलाल पोखरना का निधन

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। समाजसेवी सवाईलाल पोखरना का आज निधन हो गया। भाजपा नेता पूर्व पालिका अध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना के जेष्ठ भ्राता सवाई लाल पोखरना तेरापंथ समाज के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। कई वर्षों तक विद्या निकेतन विद्यालय के व्यवस्थापक के रूप में सेवाएं देते हुए उन्होंने संस्थान के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया। 4 दिन पूर्व ही पोखरना अस्वस्थ हुए जिस पर उन्हें उदयपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान आज उन्होंने अंतिम सांस ली। जैसे ही नगर में पोखरना के देवलोक होने का समाचार आया शोक छा गया। दिवंगत पोखरना का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के अनुसार फतेह नगर के मोक्ष धाम पर किया जाएगा। पोखरना की पार्थिव देह उदयपुर अस्पताल से सीधे ही मोक्ष धाम पहुंचेगी।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ चारभुजा मंदिर पर छप्पन भोग का किया आयोजन

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। रविवार की शाम पालिका क्षेत्र के सनवाड़ कस्बा स्थित चारभुजा मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत मंदिर परिसर में आदिवासी समुदाय के लिए चावल एवं चावले का अन्नकूट रखा गया जिसे भील समाज के लोगों ने परंपरागत तरीके से लूटा। इस अवसर पर प्रभु चारभुजा नाथ के समक्ष छप्पन भोग धराय गए। भोग के बाद आरती एवं प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर मंडल कमेटी के महावीर प्रसाद पाराशर ,बाबूलाल उनिया,नितिन सेठिया, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत,राजू उनिया,पूर्व पार्षद राधेश्याम शर्मा,सुनील कोठारी सहित समस्त कार्यकारिणी के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

खैखरा: द्वारिकाधीश को धराया छप्पन भोग,लूटा अन्नकूट

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। खैखरे के अवसर पर यहाँ के द्वारिकाधीश मंदिर में रविवार को छप्पन भोग का आयोजन किया गया। इस बार अन्नकूट स्थगित रखे जाने के बाद छप्पन भोग सीमित स्तर पर रखा गया । कोरोना के चलते गाइड लाईन का पालन किया गया। भील समाज के युवाओं ने चावल व चवले का अन्नकूट लूटा। थाली मांदल की थाप पर इन युवाओं ने मंदिर के मुख्य द्वार पर नृत्य किया। पुजारी सत्यनारायण पालीवाल व कमल नयन ने द्वारिकाधीश की आरती कर सेवा अर्पित की। आयोजन में नगर के श्रद्धालु भक्तों ने शिरकत की।

Read More
फतहनगर - सनवाड

मौसम ने खाया पलटा,धूप छांव के बीच गिरी बौछारें

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। मौसम का मिजाज फतेह नगर क्षेत्र में बदल गया है। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए तथा धूप छांव के बीच बारिश की बौछारें गिरी जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। बारिश की बूंदे गिरने से मौसम के सर्द होने का अंदेशा है। वैसे भी इन दिनों सुबह शाम मौसम काफी ठंडा रहने लगा है। दिन में चटक धूप रहती है तथा शाम होते-होते मौसम में ठंडक घुल जाती है। रातें भी ठंडी होने लगी है। घरों में पंखे बंद हो गए हैं तथा उन्हें वस्त्र निकल आए हैं।

Read More
फतहनगर - सनवाड

गोवर्धन पूजा के तहत की गौ सेवा

फतहनगर। गोवर्धन पूजा परम्परागत तरीके से की गई। इस अवसर पर आज सुबह घरों के मुख्य द्वार के ठीक सामने महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन बनाकर विधि विधान से पूजा की। ग्रामीण इलाकों में किसानों ने बैलों को नहला कर सींग पर रंग व शरीर पर मेहन्दी लगाई एवं आकर्षक मोड़ व बेड़ बांध कर गले में घंटियां पहनाई। यहां के श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में गौ सेवकों ने गौ सेवा की तथा गायों का पूजन इत्यादि किया। ...

Read More