http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। एनडीपीएस एक्ट में पिछले 4 साल से फरार चल रहे युवक को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। 2016 को तत्कालीन थाना अधिकारी मुकेश कुमार सोनी को जरिए मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए अभियुक्त रामरतन पिता कालू लोहार निवासी शहर नवा थाना सदर जिला चित्तौड़गढ़ को पिकअप मैक्स गाड़ी में 6 क्विंटल 28 किलो अवैध डोडा चूरा भरकर परिवहन करते हुए को गिरफ्तार कर डोडा चूरा जप्त किया था। उक्त वाहन को एस्कॉर्ट कर रहा अभियुक्त देवीलाल पिता शंकरलाल जाट निवासी थाना सदर जिला चित्तौड़गढ़ मौके से फरार हो गया था जिसकी गिरफ्तारी के काफी प्रयास के बावजूद करीब 4 साल तक गिरफ्तारी से बचता रहा जिसे सोमवार को हजारीलाल पुलिस निरीक्षक थाना अधिकारी पुलिस थाना फतहनगर माय टीम जरिए प्रोडक्शन वारंट के उप कारागृह कपासन से प्राप्त कर प्रकरण में गिरफ्तार कर अनुसंधान किया जा रहा है। अभियुक्त को इन रो
Read MoreArchives
http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ,सम्भाग प्रभारी हेमराज मीणा ,जिला प्रभारी सुशील कटारा के निर्देशानुसार व चर्चा के पश्चात भाजपा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष भंवर सिह पँवार ने गणपत लाल स्वर्णकार (फतहनगर-सनवाड़) को भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष के दायित्व पर नियुक्त किया है । उक्त नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। उक्त जानकारी भाजपा देहात जिला महामंत्री महेंद्र औदीच्य ने दी।
Read Moreफतहनगर। सफाई व्यवस्था के तहत सोमवार को नगर पालिका क्षेत्र के हल्का फतहनगर का औचक निरीक्षण पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक ललितेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा सुबह 7.30 बजे किया गया जिसमें हल्का फतहनगर में 20 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा गया है कि भविष्य में अनुपस्थित पाए जाने पर अनुपस्थित कर्मचारी के विरुद्ध सेवा नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी। ...
Read Moreफतहनगर। उदयपुर की जिला प्रमुख निर्वाचित होने के बाद पहली बार फतहनगर आने पर ममता कुंवर पंवार का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा यहां भावभीना स्वागत किया गया। ममता कुंवर रविवार को यहां भाजपा की चुनावी बैठक में शिरकत करने पहुंची थी। पंवार के साथ देहात जिलाध्यक्ष भंवरसिंह पंवार,विधायक धर्मनारायण जोशी,पूर्व विधायक दलीचंद डांगी आदि भी थे। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रमुख का उपरणा ओढ़ा कर सम्मान किया। भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रमुख के साथ फोटो भी खिंचवाया तथा फतहनगर पधारने पर उनका आभार व्यक्त किया। ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। डॉ.विजय जैन ने सोमवार को शुभ मुहूर्त में यहां के राजकीय चिकित्सालय में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ अध्यक्ष डॉ.जैनेंद्र कुमार जैन,पूरणमल सिंयाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, महावीर इंटरनेशनल के विशाल सामोता,अजय जैन,डूंगरसिंह सिंयाल,खेमराज मेनारिया,राकेश गर्ग,ओमप्रकाश प्रजापत,दिलीप अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल,राजेन्द्र जैन, भगवतीलाल चपलोत,संजय कुमार यादव, दिनेश जैन,दिलीप सांखला,शंकरलाल चावड़ा, शांतिलाल टेलर,गुड्डु पालीवाल सहित नगर के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे। कार्य ग्रहण करने के बाद नगरवासियों ने डॉ.जैन का माला,सरोपा एवं उपरने द्वारा स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि फतहनगर के इस चिकित्सालय में लंबे समय से चिकित्सक का पद रिक्त चल रहा था। डॉ.अनिल मंत्री के देहावसान के बाद से ही रिक्त पद को भरने के लिए नगरवासियों को आ
Read Moreसांसद जोशी ने रेलवे डीआरएम से की चर्चा,पश्चिम रेलवे अन्तर्गत यात्री सुविधाओं का होगा विस्तार
चित्तौड़गढ़. चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी ने सोमवार को पश्चिम रेलवे के मण्डल रेल प्रबन्धक विनित कुमार गुप्ता से चित्तौड़गढ़ मुख्यालय पर पश्चिम रेलवे से संबंधित चल रहे विकास कार्यो एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर व्यापक चर्चा की।सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी एवं पश्चिम रेलवे के मण्डल रेल प्रबन्धक की चर्चा के दौरान में रेलवे एवं पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वीकृत हेरिटेज सर्किट प्रोजेक्ट कार्य के शीघ्र आरम्भ होेने की जानकारी दी। इसके साथ ही नीमच-बड़ीसादड़ी (48किमी.) नवीन रेलमार्ग की स्वीकृति होकर बजट आवंटन हो चुका हैं, जिसे शीघ्र आरम्भ करवाया जाये। रतलाम-नीमच- निम्बाहेड़ा-चित्तौड़गढ़-चन्देरिया विद्युतिकरण कार्य की गति बढ़ाते हुये कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाये। चित्तौड़गढ़-नीमच रेलमार्ग दोहरीकरण कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाये। नीमच-रतलाम रेलमा...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com उदयपुर इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा उदयपुर। लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकारों पर लगातार हमले की घटनाएं बढ़ रही है, जिससे पत्रकारों व दूसरे मीडियाकर्मियों में भय व खौफ है। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को भयमुक्त करने के लिए राजस्थान में पत्रकारों की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए राजस्थान में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाना बहुत जरूरी हो गया है। महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो चुका है। राज्य में पत्रकारों व मीडियाकर्मियों पर बढ़ते हमले को देखते हुए यहां भी शीघ्रातिशीघ्र पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाना चाहिए। इस मांग को लेकर जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आॅफ राजस्थान (जार) की ओर से प्रदेशभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत उदयपुर इकाई की ओर से सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जार उदयप
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। रविवार को यहां के प्रसिद्ध शक्तिपीठ आवरीमाता का दानपात्र खोला गया जिसमें 6लाख 43हजार560 रूपए की राशि निकली। दानपात्र सुबह 10बजे आवरीमाता मंदिर विकास कमेटी के पदाधिकारियों एवं नगर के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में खोला गया। दान पात्र की राशि की गणना का काम शाम तक चला। इस अवसर पर मंदिर विकास कमेटी के अध्यक्ष घनश्यामलाल अग्रवाल,देवेन्द्र्रसिंह गौड,़मुकुन्दसिंह राणावत,शैलेष पालीवाल,गोपाल सोनी,महेश अग्रवाल,विनोद अग्रवाल, अशोक अग्रवाल,निर्मल मोर,शशिकांत अग्रवाल,ललित पालीवाल,रवि सोनी,प्रकाश मोर,प्रवीण मोर,संजय गोयल, जुगल, राजेश बाबेल,कैलाश चैधरी समेत अन्य प्रबद्धजन उपस्थित रहे। दोपहर में माताजी की विशेष आरती की गई। मंदिर विकास कमेटी द्वारा प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में विकास कार्यों को लेकर भी चर्वा की गई।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com पुनः बोर्ड बनाने का लिया संकल्प फतहनगर.दो दिन पूर्व कांग्रेस की बैठक पालिका चुनावों को लेकर होने के बाद आज रविवार की शाम भाजपा मण्डल की बैठक यहां के सोनी समाज भवन में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन भाजपा मण्डल द्वारा आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर किया गया। फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के अलावा मावली विधानसभा क्षेत्र के सभी मण्डलों एवं जिले के पदाधिकारी भी इसमें शामिल हुए। बैठक में सांसद एंव प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश जोशी, मावली विधायक धर्मनारायण जोशी,देहात भाजपा अध्यक्ष भंवरसिंह पंवार, पूर्व विधायक दलीचंद डांगी,जिला प्रमुख ममता कुंवर, विधानसभा प्रभारी दिनेश कावडिया, कुलदीपसिंह चुण्डावत,गणपतलाल स्वर्णकार, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत,पूर्व अध्यक्ष सुनील डांगी,क पोखरना, पूर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल आदि का बैठक में कार्
Read Moreमावली। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर ब्लॉक शाखा मावली द्वारा पंचायत समिति मावली के नव निर्वाचित प्रधान एवं पूर्व विधायक मावली पुष्करलाल डांगी का स्वागत उनके फार्म हाउस पर शॉल ओढाकर,मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट कर किया गया। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर ब्लॉक शाखा मावली के सुरेश कुमार देशबंधु,ओमप्रकाश मेघवाल, टीलाराम मेघवाल, सोहनलाल मेघवाल, महेंद्र चैधरी, दीपक आदि शामिल थे। ...
Read Moreजयपुर, 3 जनवरी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने रविवार को प्रातः अपने राजकीय निवास पर कोटा मेडिकल कॉ.लेज प्रिंसिपल डॉ. सरदाना द्वारा ब्रेन स्ट्रोक की रोकथाम एवं जागरूकता के लिए बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म ब्रेन स्ट्रोक को रिलीज किया । डॉ. शर्मा ने ब्रेन स्ट्रोक के बारे में व्यापक जानकारी सहित बनाई गई इस फिल्म के निर्माण के लिए डॉ. सरदाना एवं उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस डॉक्यूमेंट्री को देखने के बाद दर्शक ब्रेन स्ट्रोक से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।डॉ. सरदाना ने बताया कि इस फिल्म को अगरतला में आयोजित राष्ट्रीय लघु फिल्म समारोह में 20 श्रेष्ठ फिल्मों में नॉमिनेशन प्राप्त हुआ है । उन्होंने बताया कि यह फिल्म अब यूट्यूब पर भी उपलब्ध करवाई दी गई है । इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता श्री क्रांति तिवाड़ी एवं फिल्म के निर्देशक श्री रोहित सूद भी ...
Read Moreप्रधानमंत्री ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक की वैक्सीन को मंजूरी मिलने पर देश को बधाई दी
प्रधानमंत्री ने कोरोना योद्धाओं के प्रति आभार व्यक्त किया नई दिल्ली. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक के टीकों को भारत के औषध महानियंत्रक- डीसीजीआई की मंजूरी मिलने पर इसे वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ महत्वपूर्ण लड़ाई में भारत की स्थिति को मजबूत करने के लिए एक निर्णायक मोड़ करार दिया है। लगातार कई ट्वीट संदेशों में प्रधानमंत्री ने कहा, “एक महत्वपूर्ण लड़ाई में भारत की स्थिति को मजबूत करने के लिए निर्णायक क्षण! @SerumInstIndia और @BharatBiotech के टीके को भारत के औषध महानियंत्रक-डीसीजीआई की मंजूरी मिलने के बाद स्वस्थ और कोरोना मुक्त राष्ट्र होने का रास्ता साफ हो गया है। भारत को बधाई। इस मुहिम में जुटे हमारे मेहनती वैज्ञानिकों और अन्वेषकों को बधाई।” A decisive turning point to strengthen a spirited fight!DCGI...
Read Moreफास्टर मनाऐगा युवा सप्ताह 2021 फतहनगर। उदयपुर जिले के मावली उपखंड की ईन्टाली ग्राम पंचायत में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी एवं श्रीकल्याणेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट देवस्थान विभाग के मार्गदर्शन में डिजिटल माध्यम से नेशनल यूथ फेस्टिवल एवं युवा सम्मान समारोह का आयोजन युवा सप्ताह में होगा। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार संस्था के मुख्य संरक्षक बसंत कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता भारत सरकार प्रेम शंकर भट्ट एवं भगवती जोशी के निर्देश में नेशनल यूथ फेस्टिवल का आयोजन डिजिटल माध्यम से मोबाइल लिंक द्वारा भारतीय संस्कृति अभिवृद्धि एवं संरक्षण के लिए मोबाइल लिंक द्वारा मॉडर्न डांस ,हिप- हॉप ब्रेक डांस और किसी भी राज्य की संस्कृति का सांस्कृतिक पर एकल नृत्य की प्रस्तुति 9 जनवरी को होगी। डिजिटल माध्यम के कार्यक्रम संयोजक डॉ. ओमप्रकाश किराड़ के अनुसार फा...
Read Moreफतहनगर। दो दिन पूर्व कांग्रेस की बैठक पालिका चुनावों को लेकर होने के बाद आज रविवार की शाम 4.30बजे भाजपा मण्डल की बैठक यहां के सोनी समाज के भवन में होगी। भाजपा मण्डल अध्यक्ष नीतिन सेठिया के अनुसार इस बैठक में पालिका चुनावों को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में सांसद एंव प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश जोशी, मावली विधायक धर्मनारायण जोशी,देहात भाजपा अध्यक्ष भंवरसिंह पंवार, पूर्व विधायक दलीचंद डांगी,जिला प्रमुख ममता कुंवर,विधानसभा प्रभारी दिनेश कावडिया समेत मावली विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। बैठक में पालिका क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी रहेगी। ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। नगर के प्रसिद्ध आवरी माता शक्तिपीठ का दानपात्र रविवार को खोला जाएगा। आवरी माता मंदिर विकास कमेटी के अनुसार दानपात्र खोले जाने की प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे शुरू होगी। दानपात्र खोले जाने एवं उसमें प्राप्त राशि की गणना का कार्य कोरोना गाइडलाइन के अनुसार पुलिस की निगरानी में होगा। इस अवसर पर नगर के कई प्रबुद्ध लोग भी शामिल होंगे। कोरोना काल के कारण लंबे समय से दान पत्र को नहीं खोला जा सका था।
Read Moreफतहनगर। क्षेत्र में आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहे तथा बादलों एवं सूर्य की लुकाछिपी चलती रही। दिन में हालांकि ठिठुरन से थोड़ी राहत थी लेकिन शाम होते-होते ठिठुरन पुनः बढ़ गई। शाम को सर्द हवाएं भी चलने लगी जिसके चलते लोग जल्दी ही घरों में जा दूबके। आज सुबह आलम यह था कि 10 बजे तक भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए तथा घने बादल एवं कोहरा छाया रहा।
Read Moreजयपुर। कोविड वेक्सीनेशन के लिए जन-जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों में राजीविका के अन्तर्गत गठित स्वंय सहायता समूहों की महिला सदस्योें के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई । इस ऑनलाईन सवांद में लगभग 20 हजार महिलाओं को रोचक संवादों के जरिए राज्य में कोविड-19 टीकाकरण के कार्यों के संचालन की जानकारी दी गई। बैठक में कोविड संक्रमण के कारणों, उसके लक्षणों और संक्रमण की रोकथाम के उपायों पर भी जानकारी साझा की गई। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद की राज्य मिशन निदेशक शुचि त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन संवाद में स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को कोविड-19 टीकाकरण के स्थान चयन, टीकाकरण की प्रक्रिया के साथ-साथ यह भी बताया गया कि टीकाकरण टीम में कौन-कौन सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि यह जानकारी राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के फेसबुक पेज पर भी देखी जा स...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। समीपवर्ती चंगेड़ी पंचायत में सी.सी. से वंचित स्थानों पर निर्माण कार्य करवाया गया। सरपंच श्रीमती सुमित्रादेवी जाट ने बताया कि जोड़ली मंगरी,चारछड़ा भांडावास, चंगेड़ी पटवार भवन के सामने अब तक सी.सी.सड़क नहीं थी जहां पर सी.सी.निर्माण करवाया गया। इसके अलावा चंगेड़ी होलीथड़ा क्षेत्र में बरसों पहले बनी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी जहां पर निर्माण करवाया गया। महादेवजी चैक पर भी सी.सी.निर्माण करवाया गया। इन क्षेत्रों में लोग काफी समय से सीमेंटेड सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। पंचायत ने उक्त कार्य करवाकर लोगों को बारिश के दिनों में होने वाले कीचड़ आदि से राहत दिलाने का काम किया है। इन क्षेत्रों के ग्रामीणों ने पंचायत का इसके लिए आभार व्यक्त किया है।
Read Moreनगरपालिका चुनावों को लेकर प्रधान डांगी ने ली बैठक चुनाव लड़ने के इच्छुक कर सकेंगे आवेदन
http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर । नगर पालिका चुनावों को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक पूर्व विधायक एवं मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में डांगी ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आगामी पालिका चुनाव एकजुट होकर लड़ने को प्रेरित किया। इस अवसर पर डांगी ने कहा कि जो भी चुनाव लड़ने का इच्छुक है वह आवेदन कर सकता है। पहली वरीयता उसी वार्ड के निवासी को दी जाएगी। यदि उस वार्ड से कोई आवेदन नहीं करता है तो दूसरे पर चर्चा की जाएगी। फतहनगर में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थावरचंद बापना को एवं सनवाड़ में पूर्व प्रधान बाबुलाल खटीक को आवेदन दिए जा सकते हैं। बैठक में पूर्व प्रधान बाबूलाल खटीक, ब्लॉक अध्यक्ष मावली अशोक वैष्णव,यूथ ब्लॉक अध्यक्ष मावली विधानसभा रौनक गर्ग, नगर यूथ अध्यक्ष नितेशपुरी गोस्वामी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गोकल गमेती, वरदीशंकर बुनकर, प
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। नए वर्ष का स्वागत सभी ने अपने-अपने तरीके से किया। जहां धर्मप्रेमी लोगों ने सिद्ध हनुमान मंदिर में अखण्ड रामायण पाठ किया वहीं दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर नए साल पर खुशहाली एवं बीमारी को दूर कर आरोग्य की कामना की। इस मर्तबा आधी रात को नए साल के स्वागत में आतिशबाजी का गूंज सुनाई नहीं दी बल्कि लोगों ने सोशल मिडिया के जरिए ठीक रात 12 बजे अपनों को मैसेज भेज कर नए साल का स्वागत एवं शुभकामनाएं दी।
Read More