http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। जयपुर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बंजारा समाज के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष कांतिलाल नायक मुंबई व प्रदेश संगठन मंत्री करतार सिंह मुछाल के द्वारा जयपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान बामनिया बंजारा समाज सेवा संस्थान अध्यक्ष देवीलाल चावड़ा फतहनगर,चित्तौड़गढ़ से युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप बंजारा, चंदेरिया से दिनेश बेस, गिरधारीपुरा से चुन्नीलाल जी बैंस आदि का स्वागत किया गया
Read MoreArchives
http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। मौसम का मिजाज पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं था लेकिन शुक्रवार को तो मौसम के मिजाज ने लोगों को कंपा दिया। अधिक हालात जानवरों के खराब रहे जिनके लिए कोई बचाव का साधन काम नहीं कर रहा। लोग भी ठिठुरन से इतने प्रभावित रहे कि दिन भर अलावा तापने के अलावा कोई चारा नहीं था। बाजारों में तथा गली मोहल्लों में कदम-कदम पर अलाव तापते लोगों के समूह देखे गए। आज सुबह कोहरा काफी घना था। दोपहर तक भी ओस की बूंदों के गिरने का क्रम जारी था। ओस के कारण सड़कें तक गीली हो गई।
Read Moreफतहनगर। भाजयुमो मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा व भाजपा देहात जिला अध्यक्ष भंवरसिंह पंवार के निर्देशानुसार उदयपुर देहात जिले में निकाय चुनाव हेतु प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की घोषणा की गई है। फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका के लिए नाहरसिंह राठौड़ को प्रभारी एवं अनिल जारोली को सह प्रभारी बनाया गया है जबकि सलूंबर नगरपालिका के लिए विक्रांत कोठारी को प्रभारी एवं नोजीराम पटेल को सह प्रभारी मनोनीत किया गया है। इसी तरह से भिंडर नगरपालिका के लिए नीलेश कोठारी को प्रभारी तथा देवेंद्र चैधरी को सह प्रभारी बनाया गया है। उक्त जानकारी देते हुए भाजयुमो उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने प्रभारियों एवं सह प्रभारियों से आग्रह किया है कि वे आगामी 2 दिवस में वार्ड प्रभारीगण,बुथ प्रभारी,बुथ अध्यक्ष,मण्डल कार्यकारिणी व युवा मोर्चा की बैठक लेकर प्रभावी बुथ जनसम्पर्क रचना, वार्ड सम्मेलनों, पालिका युवा कार...
Read Moreफतहनगर। आईआईएम अहमदाबाद के चुनाव परिणाम के अनुसार मावली के दिव्यांश जैन को स्टूडेंट अफेयर्स कॉउंसिल के सदस्य के रूप चुना गया। जैन पूर्व में आईआईटी रुड़की में सेकेट्री के रूप में कार्य कर चुके है। साथ ही आर्केश वेंकटरमन,मानव मेहता,मोहम्मद मुआज,सौरव मिश्रा भी एसएसी सदस्य के रूप में चुने गए। ये जानकारी संस्थान के जनरल सेकेट्री गगन सैन द्वारा दी गयी। मावली में जैन के परिजनों ने इस पर खुशी व्यक्त करते हुए मिठाईयां बांटी। ...
Read Moreफतहनगर। उदयपुर जिले की मावली तहसील की ईन्टाली ग्राम पंचायत में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली उदयपुर राजस्थान एव श्रीकल्याणेश्वी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नेशनल यूथ फेस्टिवल सांस्कृतिक कार्यक्रम डिजिटल माध्यम से आगाज आज होगा। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के मुख्य संरक्षक बसंत कुमार त्रिपाठी करेंगे। मुख्य अतिथि सावित्री आनंद निर्भीक वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वल्लभनगर डिजिटल माध्यम से भुमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रमेश सीरवी पुनाडियाँ उपखंड अधिकारी मावली एवं राजकुंवर किशनावत सेक्रेटरी, कृषि उपज मंडी फतहनगर डिजिटल माध्यम से भुमिका निभाएंगे। डिजिटल माध्यम के कार्यक्रम संयोजक डॉ.ओम प्रकाश किराड़ के अनुसार नेशनल यूथ फेस्टिवल में भारतीय संस्कृति अभिवृद्धि एवं संरक्षण के लिए किस...
Read Moreफतहनगर। पालिका चुनावों की तारीख का एलान होने के साथ ही भाजपा व कांग्रेस ने कवायद शुरू कर दी है। रविवार को भाजपा की बैठक होने के बाद सनवाड़ से कांग्रेस ने अपना अभियान शुरू किया है। कांग्रेस की बैठक अखाड़ा मंदिर पर प्रधान पुष्करलाल डांगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें सनवाड़ के वार्डों पर जीत के लिए मंथन किया गया। डांगी ने सभी कार्यकर्ताओं की मंशा को देखते हुए ग्राम सनवाड़ के सभी 10 वार्डो के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व पार्षद शांतिलाल चंडालिया को चुनाव संयोजक नियुक्त किया। बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष गोकल गमेती,वरदीशंकर बुनकर,पूर्व प्रधान बाबुलाल खटीक,मावली विधानसभा यूथ अध्यक्ष रौनक गर्ग, फतहनगर यूथ अध्यक्ष नितेशपुरी गोस्वामी, पूर्व पार्षद नारायण धाबाई, हजारीलाल जाट, भगवतसिंह राठौड़, मनोहर त्रिपाठी, राधेश्याम शर्मा,बाबूलाल विजयवर्गीय, माधुपुरी गोस्वामी, भेरूपुरी गोस्वामी, विनोद...
Read Moreफतहनगर। मावली तहसील के धोली मगरी व माणकावास गांवों में खंड प्रमुख विजेश पालीवाल व उपखंड प्रमुख जितेन्द्र भट्ट के निर्देशन मे श्री रामजन्मभूमि निधि संग्रह समिति का गठन किया गया। माणकावास में हुई बैठक में नंदलाल ,मुकेश, भैरूलाल,प्रेमलाल, दीपलाल, भगवतीलाल, मांगीलाल आदि के सहयोग से समिति का गठन किया गया। इसी तरह धोली मगरी गांव के चारभुजा मंदिर पर हुई बैठक में श्री रामजन्मभूमि निधि संग्रह समिति का गठन युधिष्ठिर,भगवान, कांतिलाल, नंदलाल, किशनलाल, प्रकाश, भवानीशंकर, जगदीश,मदन आदि के सहयोग से किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। भूपालसागर उपखंड के ग्राम पंचायत कांकरवा के राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय इंदिरा कॉलोनी कांकरवा की कक्षा 10वीं की छात्रा ममता सालवी पुश्री कमलचंद्र सालवी का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। संस्था के राकेश मीणा ने बताया कि सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आयोजित विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए आधुनिक विचार इन्नोवेटिव आइडिया मांगे जाते हैं। ममता सालवी ने कोविड 19 के को लेकर मॉडल तैयार किया। बालिका का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन होने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है। ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फतहनगर सनवाड़ में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाईसाब वीरेंद्र का प्रवास रहा। साथ मे जिला संयोजक प्रतीक पालीवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भवानी शंकर बॉरीवाल, mlsu महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष की उपस्थिति थी। विरेन्द्र ने विस्तार से संगठन की चर्चा की । राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बन पहली बार फतहनगर/सनवाड़ आने पर पूर्व प्रांतकार्यकरिणी सदस्य हरीश पंचोली एवम दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में साफा एवम उपरना ओढ़ाकर अभिनन्दन किया। इस अवसर पर नगरमंत्री डूंगरसिंह चुण्डावत, सचिव कुलदीप सिंह, सुनील वैष्णव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर(विकास चावड़ा)। पालिका चुनावों की घोषणा होने के साथ ही चुनावी चौसर सजने लगी है। आज भाजपा ने इसी को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक नियुक्तियां की है। भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया के अनुसार भाजपा देहात जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार ने मांगीलाल सांखला को फतहनगर चुनाव संयोजक एवं घनश्याम मंगल को सहसंयोजक मनोनीत किया है। इसी तरह से सनवाड़ के लिए पूर्व पालिका अध्यक्ष मनोहरलाल चपलोत को संयोजक एवं हेमेन्द्रसिंह राणावत को सह संयोजक बनाया है। संतोष प्रजापत(फतहनगर) तथा भावेश जैन(सनवाड़) आईटी सेल के संयोजक होंगे। वार्ड 1 से 25 तक के 25 वार्ड प्रभारी व शक्ति केंद्र संयोजक भी नियुक्त किए गए हैं। शनिवार को होगा कार्यालय उद्घाटनः भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया ने बताया कि पालिका चुनाव के तहत ही यहां शनिवार को दोपहर 12.15 बजे कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। इसी दिन दोपहर
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। उदयपुर जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु dry-run तीन स्थानों पर यथा जिला चिकित्सालय चांदपोल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नई एवं अमेरिकन मेडिकल कॉलेज बेडवास पर किया जाएगा | जिला कलेक्टर श्रीमान चेतन देवड़ा के निर्देशानुसार डॉक्टर दिनेश खराड़ी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उदयपुर ने आर सी एच ओ डॉक्टर अंकित जैन, डब्ल्यूएचओ के डॉक्टर अक्षय व्यास के साथ तीनों स्थानों की विजिट कर तैयारियों का जायजा लिया| सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि प्रत्येक सत्र के लिए 25 लाभार्थियों के वैक्सीनेशन का ड्राई रन दिनांक 8 जनवरी 2021 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा| इस हेतु प्रत्येक सत्र स्थल पर एक वैक्सीनेटर ऑफिसर मौजूद होगा जो वैक्सीनेशन का कार्य करेगा| टीम में अन्य चार वैक्सीनेशन ऑफिसर प्रथम द्वितीय तृतीय एवं चतुर्थ होंगे जो क्रमशः पंज
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। गुरुवार को क्षेत्र में सर्द हवाओं के कारण प्रकृति का जर्रा जर्रा प्रभावित हुआ। बुधवार की शाम हवाएं चली तथा रात को हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सुबह नश्तर सी चूभती हवाएं चलती रही तथा नगर कोहरे की आगोश में समाया रहा। सुबह 11 बजे तक भी चारों ओर कोहरा छाया रहा। दिन में हल्की धूप खिली जिससे लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि शाम होते होते पुनः ठिठुरन बढ़ गई तथा बाजार एवं गलियां वीरान हो गए। सनवाड़,चंगेड़ी, ईंटाली, आमली, खेमपुर समेत आस-पास के गांवों में भी दिनभर ठिठुरन रही।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ध्रुव कुमार कविया द्वारा निजी दौरे पर जाते वक्त उदयपुर के आर.के.सर्कल पर कॉफी पीते वक्त एक बालक उनसे खाने की भिक्षा की मांग करने लगा तब देखा कि वो वहां आने वाले हर ग्राहक से भिक्षा मांग रहा है। इस पर वे अपने निजी दौरे को स्थगित कर एक घण्टे रुक मानव तस्करी विरोधी यूनिट,चाइल्ड लाइन व लवीना विकास सेवा संस्थान के संयुक्त प्रयास से आर के सर्कल से जोगमाया रेस्टोरेंट से एक बाल श्रमिक खाना बनाते हुए,श्री नाथ रेस्टोरेंट फतेहपुरा से एक बाल श्रमिक व एक शॉप पर काम करते हुए बाल श्रमिक को रेस्क्यू कर नारायण सेवा संस्थान बड़ी में शेल्टर कराया। साथ ही भिक्षा मांगने वाले बालक को भी शेल्टर कराया। कुल चार बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया जिसमे लवीना विकास सेवा संस्थान से संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया साथ रहे। .
Read Moreप्रधानमंत्री ने वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के रेवाड़ी-मदार खंड को राष्ट्र को समर्पित किया
नई दिल्ली.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डब्ल्यूडीएफसी) के 306 किलोमीटर लंबे रेवाड़ी-मदार खंड कोवीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने इस मार्ग पर डबल स्टैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राजस्थान और हरियाणा के राज्यपाल, राजस्थान और हरियाणा के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल, श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, श्री अर्जुन राम मेघवाल, श्री कैलाश चैधरी, श्री राव इंद्रजीत सिंह, श्री रतन लाल कटारिया और श्री कृष्णपाल गुर्जर भी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के महायज्ञ ने आज एक नई गति प्राप्त की है। उन्होंने देश के आधुनिकीकरण के लिए सरकार द्वारा पिछले 12 दिनों में शुरू किए गए कार्यक्रमों का जिक्र किया, जैसे किसानों को डीबीटी, एयरपोर्ट एक...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। श्री राम जन्मभूमि पर प्रभु श्री राम के मंदिर का भव्यनिर्माण हो इसी क्रम में चित्तौड़गढ़ प्रान्त का संत सम्मेलन राणेरा महादेव मंदिर( ढूंढिया) में हुआ। इस कार्यक्रम में उदयपुर ,बासवाड़ा,राजसमन्द विभाग के 101 संत एवं विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए । कार्यक्रम में पूज्य श्री ज्ञानेश्वर जी महाराज राजसमन्द द्वारा बताया गया कि जन के सहयोग से भव्य श्री राममंदिर बने एवं संत समाज की भी मुख्य भूमिका रहे इसी कड़ी में पूज्य संत श्री रामदाता बम्बोरा मठ व पूज्य श्री प्रकाशनाथ जी महाराज धोलागिरि खेड़ा सलूम्बर तथा अनेक मठ के संतो का आशिर्वाद रहा .कार्य क्रम की अध्यक्षता चितोड़ प्रान्त अध्यक्ष श्याम सुखा की रही । प्रान्त मंत्री कोशल गौड़, प्रान्त संगठन मंत्री धनराज, प्रान्त मठ मंदिर प्रमुख भरत वैष्णव एवं विहिप जिला मंत्री रमेश सांगावत ,भुवनेश प
Read Moreफतहनगर। सर्दी का मेवा जगळ इन दिनों नगर में जगह-जगह बिकते देखा जा सकता है। उक्त मेवा परम्परागत तरीका गौ वंश का घाणी में उपयोग करते हुए बनाया जाता रहा है। अब कई लोग इस तरीके से हटकर काम करने लगे हैं। नगर की कृषि उपज मण्डी समिति के सामने बाइक का गौ वंश के स्थान पर उपयोग कर जगळ बनाई जा रही है। आते-जाते लोग इसे खरीद भी रहे हैं। कई लोग अन्य यान्त्रिक मशीनों का भी इसके लिए उपयोग कर रहे हैं। ...
Read Moreफतहनगर। आई एफ डब्ल्यू जे प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्रसिह राठौड़ के निर्देशानुसार संभागीय सचिव मनु राव की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष भुपेन्द्रसिह चुण्डावत ने मावली उपखंड/मावली विधानसभा के अध्यक्ष पद पर शिवपुरी गोस्वामी (फतहनगर) को अध्यक्ष मनोनीत करते हुए कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए हैं। ...
Read Moreफतहनगर। भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गणपतलाल स्वर्णकार का जोरदार स्वागत किया। स्वर्णकार का मनोनयन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया,सम्भाग प्रभारी हेमराज मीणा,जिला प्रभारी सुशील कटारा के निर्देशानुसार व चर्चा के पश्चात भाजपा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष भंवरसिह पँवार ने किया था। स्वर्णकार का आज दोपहर नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्वर्णकार के जुलूस पर पुष्पवृष्टि भी की। स्वर्णकार के स्वागत में कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी उपस्थिति रही। प्रताप चैराहा स्थित प्रताप स्मारक पर माल्यार्पण के साथ ही बाजार में निकले काफिले में भाजपा मण्डल अध्यक्ष नीतिन सेठिया,पंचायत समिति सदस्य भोमसिंह चुण्डावत,चन्द्रगुप्तसिंह चैहान, भाजपा डबोक मण्डल अध्यक्ष कुलदीपसिंह चुण्डावत,विधानसभा प्रभारी दिनेश कावड़िया, रतनसिंह कितावत,मावली मण्डल अध्यक्ष रोशनलाल सुथार,...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ फतहनगर द्वारा निर्मित साधना सदन के निर्माण को 1 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को भवन में एक पुस्तकालय का उद्घाटन विनोद कुमार विश्लोत द्वारा किया गया। इसमें कई तरह की साहित्यिक पुस्तकों का संकलन किया गया है। इसके उपरांत मातृशक्ति द्वारा नवकार मंत्र के जाप का कार्यक्रम संपन्न हुआ। संघ अध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन ने पुस्तकालय के महत्व के बारे में बताया एवं इस सुविधा का उपयोग करने की अपील की। संघ प्रमुख दिनेश सामर एवं देवीलाल खेरोदिया ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलाबचंद भंडारी ने की एवं संचालन संघ मंत्री विशाल सामोता ने किया। इस अवसर पर पूरणमल सिंयाल, पारसमल सांखला, संघ उपाध्यक्ष सम्पत बापना,कोषाध्यक्ष रमेश कुमार मारू,महेश बाबेल,राजेश बाबेल, दिनेश सुराणा,अनिल सिंघवी,विमल गड़ोलिया,सुनील सामोता, विनोद साम
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई ने अवैध हथियारों की धरपकड़ बाबत समस्त थाना अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी क्रम में पुलिस उप अधीक्षक मावली बोराज सिंह भाटी के निर्देशन में थाना अधिकारी फतहनगर हजारीलाल के नेतृत्व में भंवर सिंह सहायक उप पुलिस निरीक्षक टीम का गठन किया गया जिन को सूचना मिली कि ओघडा का खेड़ा तिराहे के पास दो व्यक्ति खड़े हैं जिनके पास हथियार हो सकता है जो आपसी रंजिश वश कोई गंभीर घटना कर सकते हैं। सूचना अनुसार टीम मौके पर पहुंच दबिश दे चेक करने पर विनोद कुमार पिता जमुना लाल प्रजापत निवासी फतेह नगर के पास अवैध देसी पिस्टल व हरीश दास पिता शंकर दास वैष्णव निवासी फतहनगर के पास दो जिंदा कारतूस मिले जिनको जप्त किया गया। अभियुक्त से प्रथक प्रथक पूछताछ कर बताया कि उक्त देसी पिस्टल शौक हेतु करीब 15 दिन पहले कपासन से ₹37500 में लेना
Read More