http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण के तहत निधि संग्रह को लेकर लदानी में समिति का गठन किया गया। विभिन्न समाज से दो-दो लोगों की सूची बनाई गई। गांव में समिति के प्रमुख चुन्नीलाल व शांतिलाल को नियुक्त किया गया। बैठक में गांव के कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को निधि संग्रह,कूपन व रसीद बुक तथा मंदिर की संपूर्ण जानकारी दी गई। बैठक लदानी के चामुंडा माता मंदिर परिसर में आयोजित की गई।
Read MoreArchives
http://www.fatehnagatnews.com फतहनगर। नगर निकाय के चुनावों को लेकर जहां एक तरफ भाजपा ने जयपुर में बैठक की वहीं आरएलपी ने भी फतहनगर में मंथन किया। प्रभारी माचरा व जिलाध्यक्ष भेरूशंकर जाट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में आरएलपी पार्टी का उदयपुर जिले में कार्यकारिणी विस्तार व नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़ में पार्षद उम्मीदवारों के चयन पर भी मंथन किया। बैठक का आयोजन नगरपालिका कार्यालय के सामने होटल सांवलिया पैलेस पर किया गया। बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री शिवानी जाट, डॉ एल.आर. विश्नोई, दिनेश विश्नोई, जगदीश भादू, अल्पेश चैधरी, लोकेश जाट, मुकेश जाट व अन्य सभी आवेदन करने वाले उम्मीदवार भी थे। जिलाध्यक्ष भेरूशंकर जाट ने बताया कि पार्टी शहरी क्षेत्रों में विकास व जनहित के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ने जा रही हैं।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली जंक्शन के हॉल में ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन आर.पी.शिवशंकर आमेटा ने किया। अतिथियों का स्वागत अतिरिक्त मु.ब्लाॅ.शि.अ.द्वितीय अंसार मोहम्मद काजी ने किया। समग्र शिक्षा अभियान की संचालित समस्त गतिविधियों की समीक्षा एवं नियोजन बैठक में आर.पी.मुकेश त्रिवेदी द्वारा गहनता से चर्चा की। ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रकाश चैधरी ने ब्लॉक स्तरीय समस्त संस्था प्रधानों को समग्र गतिविधियों पर अद्यतन रहते हुए समयबद्ध कार्य संचालित करने, दैनिक उपस्थिति समय पर भिजवाने,सामुदायिक मुखिया प्रशिक्षण संपन्न कराने आदि पर विचार व्यक्त किए। उक्त बैठक में शब्बीर खां,पवन नागौरी, चुन्नीलाल अहीर, कमलेश त्रिवेदी, भगवत प्रसाद बुनकर, द्वारकेश जोशी, कैलाशपुरी ग
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com उदयपुर। आज 1080 सैंपल की कोविड जांच होने पर 1059 नेगेटिव तथा 21 पॉजिटिव पाये जाने पर अब तक कुल पॉजिटिव की संख्या 11637 हो गयी है। सीएमएसओ डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि अब तक 11102 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा 422 मरीज एक्टिव होकर 201को होंम आइसोलेशन किया है एव अब तक कोविड से 113 मृत्यु हो चुकी हैं। कोविड-19 प्रभारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि 21 पॉजिटिव संक्रमित मरीजों में से 14 मरीज शहरी क्षेत्र से जिसमेंओ 03 कोरोना वाररिर्स, 03 क्लोज कांटेक्ट वाले,08 नए संक्रिमित मिले हैं तथा ग्रामीण क्षेत्र से 07 पॉजिटिव मरीजों में से 01 कोरोना वाररिर्स,03 क्लोज कांटेक्ट वाले , 03 नए संक्रमित मिले। 04 कोरोनावरियर्स 01 चिकित्सक ,02 नर्सिंग स्टाफ एवं एक शिक्षक आये है। चिकित्सक में मिराज मल्हार कॉन्प्लेक्स न्यू भूपालपुरा से 34 वर्षीय चिकित्सक ,नर्सिंग स्टा
Read Moreफतहनगर। समीपवर्ती ईंटाली में ज्योति स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में श्री निरंजननाथ आचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 16 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11000 एवं उपविजेता टीम को 5100 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी गौरव आमेटा ने दी। ...
Read Moreफतहनगर। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस के नेता टिकिट को लेकर कवायद कर रहे हैं। दोनों ही दल सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए टिकिट तय करने में लगे हैं। पालिका में पहले 20 वार्ड थे लेकिन वार्डों के पुर्नगठन के बाद 25 वार्ड बन गए हैं तथा इनमें कई नेता अपनी जीत का पुख्ता दावा करने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में दोनों ही दलों से चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता भी कशमकश मे हैं। कुछ वार्ड तो ऐसे भी हैं कि इन दलों को कोई मजबूत दावेदार भी नहीं मिल रहा। इधर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के जिलाध्यक्ष भैरूशंकर जाट ने उदयपुर जिले की फतहनगर,सलूम्बर व भींडर नगरपालिका क्षेत्र के लोगों से नगरीय निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीद्वारों से आवेदन मांगे हैं। ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। नगर निकाय के चुनावों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती अलका गुर्जर,प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर,नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया निकाय के प्रभारियों के साथ प्रत्याशी चयन हेतु बैठक कर रहे हैं। प्रत्याशी चयन के बाद ही अधिकृत प्रत्याशी की सूची जारी हो पाएगी। उदयपुर जिले में फतहनगर - सनवाड़, भींडर तथा सलूम्बर में निकाय चुनाव होने है। इन दिनों आवेदन लिए जा रहे हैं। जिन्हे हरी झंडी मिल चुकी है वे आवेदन भी कर रहे हैं।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। कोरोना वैक्सीन की पहली खेप आज उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पहुंची। सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड की 1 लाख 5 हजार डोज पहुंची । एयरपोर्ट से सीधे बड़ी स्थित ड्रग वेयर हाउस में किया जाएगा शिफ्ट ।इधर वैक्सीन आने से पहले ही कोरोना के केसो में कमी आ गयी है।
Read Morehttp://www. fatehnagarnews.com फतहनगर। पंचायत समिति मावली के सरपंचों ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र सीरवी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्राम पंचायतों में ब्याज रहित पीडी खाता खोले जाने पर विरोध स्वरूप राज्य सरकार व मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपकर आदेश को निरस्त करने की मांग की। साथ ही सरकारी के आदेश के प्रति को जलाकर आगे और विरोध प्रदर्शन का संकल्प लिया। सरकार अगर सरपंचों की मांगों को नहीं मानती है तो सरपंच संघ विरोध प्रदर्शन व पंचायतों में कार्य बहिष्कार सहित सरकार का घेराव करेंगे । इस अवसर पर प्रतिपक्ष नेता जीवन सिंह बोयना, नीतू जैन ,युधिष्ठिर पुरोहित, कुलदीप सिंह चुंडावत, कानसिंह राव, हेमेंद्र जाट सहित अनेक सरपंच मौजूद थे।
Read Moreफतहनगर। प्रतिवर्ष लोहड़ी के अवसर पर होने वाला धार्मिक आयोजन इस मर्तबा नगर में नहीं हो पाएगा। नानक निवास पर प्रतिवर्ष लोहड़ी पर शब्द कीर्तन अरदास सहित अन्य धार्मिक आयोजन होते आए हैं। इस बार अपरिहार्य कारणों से लोहड़ी के अवसर पर कोई कार्यक्रम नहीं होगा।
Read Moreफतहनगर। यहां आज स्वामी विवेकानंद जयंती पर ईंटाली चैराहे पर स्वामी विवेकानंद का याद किया गया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित किए तथा देश के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं मे विश्व हिन्दु परिषद के महेंद्र कुमावत, दीपक पालीवाल, कालू बंजारा, छोटु यादव, राजू रावत, युवा मोर्चा के गजेंद्रसिंह रावल, रमेश टांक, विजयसिंह, चांदमल टांक, बनवारी तम्बोली, वरदीचंद छीपा, घनश्याम राव, अल्ताफ हुसैन, सुरेश सुथार,कालुलाल मेनारिया,अशोकसिंह राणावत समेत अन्य उपस्थित थे।
Read Moreफतहनगर। सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर एवं गोविन्द गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में महावीर अम्बेश गुरू पी.जी. काॅलेज, फतहनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा बड़वई के आदिवासी एवं अन्य बस्तियों में मास्क वितरण समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत एवं अन्य कर्मचारियों ने गाँव में जाकर आदिवासी महिलाओं,बच्चों और बुजुर्गों को मास्क का वितरण किया। प्राचार्य डाॅ.ललित कुमावत ने गाँव के लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूकता रखने के लिए सचेत भी किया। साथ ही सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह का आभार भी प्रकट किया। ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com उदयपुर। लवीना विकास सेवा संस्थान के संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया ने एस पी डॉ राजीव पचार को श्री नीमच माताजी की तसवीर भेंट कर संस्थान कार्यक्रमों की जानकारी दी।उनके द्वारा ओपन शेल्टर होम के निराश्रित बालको के पुलिस सेवा में जाने के जज्बे के बारे में बताया गया।एस पी साब द्वारा बालको के एक समय का भोजन अपनी तरफ से कराने की घोषणा की गई साथ ही बालको के लिए पुलिस सेवा में जाने हेतु मार्गदर्शन व हर सम्भव प्रयास की सहमति भी प्रकट की।
Read Moreफतहनगर। लवीना विकास सेवा संस्थान ओगना के संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया ने आई जी सत्यवीर सिंह को श्री नीमच माताजी की तसवीर भेंट कर संस्थान कार्यक्रमों की जानकारी दी।उनके द्वारा ओपन शेल्टर होम, ओगना के निराश्रित बालको के पुलिस सेवा में जाने के जज्बे के बारे में बता होम में आने का निमंत्रण दिया।
Read Moreफतहनगर। उदयपुर जिले की मावली तहसील के इंटाली ग्राम पंचायत में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसायटी एवं श्री कल्याणशवरी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में नेशनल यूथ फेस्टिवल के तहत 60 युवाओं का सम्मान समारोह ऑनलाइन एवं ऑफलाइन युवा सप्ताह एवं पखवाड़े में आयोजित होगा। फास्टर निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार संस्था द्वारा करोनाकाल में घर बैठे युवाओं को राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की उसमें श्रेष्ठ प्रतिभाओं को युवा सम्मान समारोह नेशनल फेस्टिवल में सम्मानित किया जाएगा। डिजिटल माध्यम से युवा सप्ताह के कार्यक्रम कि अध्यक्षता संस्था के मुख्य संरक्षक बसंत कुमार त्रिपाठी की करेंगे। मुख्य अतिथि सावित्री आनंद निर्भीक वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वल्लभनगर डिजिटल माध्यम से भूमिका निभाएंगे, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रमेश सीरवी पुनाडिया उपखंड...
Read Moreबुधवार को जयपुर में पैनल चर्चा के बाद टिकिट होंगे फाइनल फतहनगर । सलूम्बर ,भींडर ओर फतहनगर सनवाड़ नगर पालिका चुनाव में आवेदनों पर चर्चा व पैनल बनाने हेतु मंगलवार को पार्टी कार्यालय उदयपुर पर जिला समन्वय समिति की बैठक होगी । जिलाध्यक्ष भवर सिह पँवार ने बताया कि जिलाध्यक्ष ,संभाग प्रभारी ,जिला प्रभारी, प्रदेश द्वारा नियुक्त निकाय प्रभारी,सांसद ,विधायक ,निकाय चुनाव संयोजक ,जिला महामंत्री की उपस्थिति में दोपहर 12 बजे सलूम्बर नगर पालिका , 1:30 बजे भींडर नगर पालिका व 3 बजे फतहनगर सनवाड़ नगर पालिका से प्राप्त आवेदनों पर चर्चा कर पैनल बनाया जायेगा । 13 जनवरी को जयपुर में पैनल डिशक्शन के बाद टिकिटों के फाइनल होने की संभावना रहेगी । उक्त जानकारी भाजपा देहात जिला महामंत्री महेंद्र औदीच्य ने दी। इधर फतहनगर-सनवाड़ के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को पूर्व प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया तथा म...
Read Moreफतहनगर। शनिवार की शाम धोला का धनेरिया के समीप सड़क हादसे में फतेहनगर निवासी एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतहनगर क्षेत्र के निवासी प्रवीण गरासिया पिता सोहन लाल गरासिया(बंजारा) शनिवार की देर शाम बाइक द्वारा फतहनगर लौट रहा था। शाम करीब 8:00 बजे धोला का धनेरिया के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उदयपुर रेफर किया गया जहां रविवार प्रातः उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों की प्राथमिकी पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया तथा पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि आरएलपी विधानसभा उपचुनाव तथा निकाय चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी। बेनीवाल ने शनिवार को प्रेस को सम्बोधित करते हुए इसकी घोषणा की। बेनीवाल ने प्रदेश सरकार की कार्य प्रणाली एवं भृष्टाचार पर जमकर खरीखोटी सुनाई। उन्होने कहा प्रदेश में अपराध चरम पर है, अपराधी बेखौफ है। राज्य में तबादला नीति भी बननी चाहिए।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। मावली तहसील के इंटाली गांव में किंग सेना मावली (नाहर मगरा) के युवा साथियों द्वारा बढ़ती सर्दी के कहर के चलते हुए जरूरत मंद लोगों को गांव के समाजसेवी गोपाल लखारा के सानिध्य में 25 कंबल गांव के देव स्थान पर 6 पीने के पानी के कैंपर का वितरण किया गया । इस अवसर पर गांव के युवाओं ने भी कंबल वितरण करने में सहयोग किया! उक्त जानकारी राहुल पुजारी ने दी।
Read Moreफतहनगर। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का शनिवार को चुनाव कार्यालय शुरू हो गया। कार्यालय का विधिवत उद्घाटन यहा के.आर.जी.गार्डन में दोपहर 12.15 बजे किया गया। विधायक धर्मनारायण जोशी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,प्रभारी दिनेश कावड़िया,मण्डल अध्यक्ष नीतिन सेठिया,निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत,भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याणसिंह पोखरना,पूर्व अध्यक्ष सुनील डांगी समेत अन्य ने पूजा अर्चना कर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। विधायक जोशी ने फीता काटा। वक्ताओं ने पालिका चुनाव को लेकर विचार भी व्यक्त किए। वार्ड 1 से 25 तक के लिए उम्मीद्वारों के आवेदन भी लिए गए। इस अवसर पर जिला महामंत्री नरेंद्र आसोलिया, महामंत्री अशोक मोर, फूलचंद कुमावत,रोशन खटीक,चुनाव संयोजक मांगीलाल सांखला, घनश्याम मंगल, मनोहरलाल चपलोत,हेमेंद्र सिंह राणावत, पूर्व अध्यक्ष महेश सोनी,पूर्व पार्षद मुकेश खटीक,गोरधन सोनी, पूर्व जिलाम...
Read More