उदयपुर

संस्थान निदेशक पूर्बिया ने शादी की सालगिरह पर आई जी से लिया आशीर्वाद

http://www.fatehnagarnews.com उदयपुर। लवीना विकास सेवा संस्थान के निदेशक भरत कुमार पूर्बिया ने अपनी शादी की सालगिरह पर आई जी सत्यवीर सिंह से भेंट कर सपरिवार आशीर्वाद लिया। आई जी द्वारा भी अपने आवास पर सायंकाल समय में उक्त परिवार को आगे बढ़ने की शुभकामना प्रेषित करते हुए आशीर्वाद दिया गया। व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया द्वारा मिठाई खिला आभार प्रकट किया गया।

Read More
मावली

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) मावली अ के चुनाव सम्पन्न

फतहनगर । राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली अ का एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन दिनांक 17 जनवरी 2021 रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लदानी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भोमसिंह चुण्डावत थे। अध्यक्षता उपशाखा अध्यक्ष शंकर जाट लदाना ने की। विशिष्ट अतिथि जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री शैलेश कोठारी, मण्डल संयुक्त मंत्री राजेन्द्रसिंह सारंगदेवोत, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह झाला, गिरिराज गुर्जरगौड़, लोकेश जिनावत, दिलीप त्रिपाठी, मदन श्रीमाली, राजवीर सिंह, भीमसिंह राव, संजय गहलोत आदि थे। अधिवेशन के दौरान चुनाव अधिकारी अर्जुनसिंह झाला के निर्देशन में हुए वार्षिक चुनाव में सभाध्यक्ष योगेश जैन, उपसभाध्यक्ष प्रभुलाल जाट, अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, मन्त्री जगदीशसिंह राव, महिला मन्त्री रीना पालीवाल, कोषाध्यक्ष सोहनलाल जाट, वरिष्ठ

Read More
उदयपुर

राष्ट्रीय युवा सम्मान समारोह संपन्न

http://www.fatehnagarnews.com (नेशनल यूथ फेस्टिवल) वल्लभनगर। विधिक सेवा समिति न्यायिक परिसर वल्लभनगर में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसायटी ईन्टाली एवं श्री कल्याणेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट संयुक्त तत्वावधान में नेशनल यूथ फेस्टिवल के पावन अवसर राष्ट्रीय युवा सम्मान समारोह का आयोजन सोशियल डिस्टेंस से सम्पन्न हुआ। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार कोरोनाकाल में घर बैठे प्रतिभाओं को डिजिटल माध्यम से मोबाइल लिंक से प्रदेश स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन में श्रेष्ठ योगदान देने वाले बालक बालिकाओं को सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सावित्री आनन्द निर्भीक वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वल्लभनगर एवं विशिष्ट अतिथि हितेश मेहता पुलिस उपअधीक्षक वल्लभनगर एवं सोमेश्वर त्रिवेदी क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज भीण्डर आदि के सानिध्य में प्रतिभाओं प्लेटिनम सुप

Read More
उदयपुर

इलेक्ट्रिक इंजन से सफर शुरू, उदयपुर पहुँची मेवाड़ एक्सप्रेस

पहले ट्रिप में 20 मिनट का समय बचा फतहनगर। रेलवे द्वारा बेहतर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अब दिल्ली व जयपुर मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों को विद्युतीकृत किया जा रहा है। गत 26 नवंबर को पहले इस मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन की ट्रायल ली गई थी। इसके पश्चात शनिवार को "चेतक एक्सप्रेस" (दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर) दिल्ली से 19:35 बजे रवाना हो कर आज सुबह 7.30 बजे उदयपुर पहुँची। पहले ही ट्रिप में यह अपने निर्धारित समय 7:50 से 20 मिनट पहले उदयपुर पहुँची। इस मार्ग डीज़ल इंजन से ट्रेने संचालित होती है ऐसे में इनकी स्पीड 80 से 100 किमी प्रति घन्टा रहती है। इलेक्ट्रिक इंजन की ट्रेनें 100 से 125 किमी प्रति घन्टा की स्पीड से चलती है ऐसे में यात्रियों के समय की बचत होगी। आगामी दिनों में इन इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित ट्रेनों से उदयपुर से दिल्ली के सफर में डेढ़ से दो घन्टे समय की बचत होगी। यहीं ट्रैन 19 को उदय...

Read More
फतहनगर - सनवाड

किराए पर ले जाकर बेची हुई ट्रैक्टर व ट्रॉली बरामद, आरोपी गिरफ्तार

फतहनगर। फतहनगर थाना पुलिस ने किराए पर ले जाकर उसे बेचने में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी फरार चल रहा है। थाना अधिकारी हजारी लाल मीणा के अनुसार हरीश पुत्र रामेश्वर लाल ओंकार दास पुत्र भंवर दास वैष्णव निवासी फतहनगर ने मामला दर्ज करवाया कि सुरेश कुमार मीणा निवासी मीणा का कंथारिया शंभूपुरा ट्रैक्टर ट्रॉलीया किराए पर लेकर गया था। आरोपी ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कहीं भेज दिया। इस पर थाना अधिकारी के नेतृत्व में भंवरलाल, वीरेंद्र सिंह ,कैलाश ने सुरेश कुमार पुत्र राम चंद्र निवासी मीणा का कंथारिया और राहुल पुत्र श्यामलाल नायक निवासी रघुनाथपुरा को गिरफ्तार कर दोनों के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से 4 दिन के रिमांड पर प्राप्त किया है। इस मामले में एक आरोपी फरार चल रहा है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

भारतीय जनता पार्टी एवं भाजयुमो फतहनगर सनवाड़ मंडल द्वारा लगाए गए वार्ड प्रभारी एवं संयोजको की सामूहिक बैठक संपन्न

फतहनगर। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा फतहनगर सनवाड़ मंडल द्वारा प्रत्येक वार्ड में प्रभारी एवं संयोजक लगाए गए इन सभी प्रभारियों एवं संयोजको की सामूहिक बैठक भाजपा कार्यालय में रखी गई बैठक में विधायक धर्मनारायण जोशी, प्रभारी चंद्र सिंह कोठारी,दिनेश कावड़िया एवं जिला प्रभारी भाजयुमो कुलदीप शर्मा ने वार्ड प्रभारियों एवं संयोजको को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए तन और मन से सहयोग करना है घर घर जाकर संपर्क करना है एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार टोलियां बनाकर जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी को जिताना है मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया,चुनाव सहसंयोजक घनश्याम मंगल,पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, सुनील डांगी,पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सोनी,महामंत्री अशोक मोर,रोशन लाल खटीक,जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो गोरधन सोनी,भाजयुमो अध्यक्ष दीपक कुमार बडगूजर,मुकेश कुमा...

Read More
उदयपुर

पूर्व सांसद महावीर भगोरा का कोरोना से निधन

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उदयपुर के पूर्व सांसद महावीर भगोरा का शनिवार रात करीब 11:00 बजे कोरोना से निधन हो गया। भगोरा को 6 दिन पहले साइलेंट अटैक के बाद जीबीएच अमेरिकन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार को ही उनके कोरोना होने की जानकारी अस्पताल प्रशासन की ओर से दी गई। भगोरा का उनके गांव में पारंपरिक रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। भगोरा ने भाजपा में अपने दम पर आम लोगों की राजनीति कर बड़ा मुकाम हासिल किया।

Read More
मावली

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का अधिवेशन कल

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली अ का एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन रविवार को लदानी में होगा। उपशाखा अध्यक्ष शंकरलाल जाट के अनुसार प्रातः 9 बजे से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लदानी में अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन के दौरान उपशाखा कार्यकारिणी का निर्वाचन भी किया जायेगा। सभी सदस्य शिक्षक उक्त कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम

Read More
देश प्रदेश

सबसे जरूरतमंद लोगों को वैक्सीन सर्वप्रथम दी जाएगीःप्रधानमंत्री

भारत अपने टीकाकरण अभियान में मानव-केंद्रित दृष्टिकोण द्वारा निर्देशित हैः प्रधानमंत्री लोगों से सतर्कता बनाए रखने और वैक्सीन प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा नई दिल्ली.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत का कोविड-19 टीकाकरण अभियान बेहद मानवीय और महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक जरूरतमंद लोगों को वैक्सीन सबसे पहले दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन लोगों को संक्रमित होने का जोखिम सबसे ज्यादा हैं, उन्हें भी पहले टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे चिकित्सकों, नर्सों, अस्पताल के स्वच्छता कर्मचारियों और चिकित्सा सहायक कर्मचारियों को टीकाकरण का प्रथम अधिकार होगा। यह प्राथमिकता सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में चिकित्सा अस्पतालों के लिए उपलब्ध है। आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 टीकाकरण के अखिल भारतीय अभियान का शुभारंभ करने के पश्चात प्...

Read More
उदयपुर

राम मंदिर निधि समर्पण अभियान – पहले दिन उदयपुर में 60 लाख 51 हजार निधि समर्पित

-‘मंदिर निर्माण के साथ जन-जन के मन में श्रीराम के जीवन मूल्यों की भी हो प्रतिष्ठा’ -मेवाड़ के नाथ व प्रताप के आराध्य एकलिंगनाथ के श्रीचरणों से निधि समर्पण अभियान का आरंभ -भगवान एकलिंगनाथ व महाराणा प्रताप की जयकार के साथ रामकाज की हुंकार -रामलला के मंदिर के लिए मेवाड़ में अलख जगाने निकले रामभक्त -कई परिवारों ने किया भगवान राम के चरणों में निधि समर्पण उदयपुर। जिस प्रकार लंका प्रस्थान से पूर्व भगवान श्रीराम ने समुद्र किनारे भगवान शिव की आराधना व आह्वान किया था, उसी भावना के अनुरूप अयोध्या में बनने जा रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए घर-घर में निधि समर्पण की भावना को जाग्रत करने का अभियान मेवाड़ के अधिपति भगवान एकलिंगनाथ की आराधना से हुआ। कैलाशपुरी में भगवान एकलिंगनाथ और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारों के साथ ही रामभक्तों ने घर-घर अलख जगाने की हुंकार भरी। इसके साथ ही उदयपुर जिले...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पावनधाम में संतों का प्रवेश,आस्था और भक्ति का लगा दरबार

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। श्रमण संघीय प्रवर्तक महाश्रमण पूज्य गुरुदेव मदन मुनि म.सा.मधुर वक्ता कोमल मुनि, पूज्य श्री संभव मुनि म.सा.रमेश मुनि म.सा.ठाणा,4 शिष्य परिवार के साथ फतहनगर पावन धाम में पधारे। रितेश मुनि म.सा.,प्रभात मुनि तथा महासाध्वी पूज्य श्री राजमती म.सा.,वजय प्रभातम.सा.,साध्वी विद्या श्रीजी म.सा.ठाणा 3, साध्वी श्री मणिप्रभा,श्री दर्शनप्रभा,  रुचिका जी म.सा.ठाणा 3, साध्वी श्री मनीषा म.सा.,साध्वी पूर्वा श्रीजी,विदुषी साध्वी प्राची श्रीजी म.सा.ठाणा 3 आदि संतजन पावनधाम में पधारे। पावनधाम के सदस्यगणों ने सभी त्यागी संतों की अगवानी एवं सम्मान किया। मदनमुनि म.सा. ने मंगल पाठ फरमाया। पावनधाम में पूज्य साध्वी मणिप्रभा का 57 वां जन्म दिवस त्याग,तपस्या,आराधना के साथ मनाया। गुरु अम्बेश समाधि स्थल पर नमोथुनंग का भी जाप कराया गया जिसमें सभी भाई बहनों ने श्रद्धा भक्ति भावों क

Read More
फतहनगर - सनवाड

गौ शाला समिति एवं गौ भक्तों को किया सम्मान

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। यहां की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में 325 गायों का पालन गौ शाला समिति एवं गौ भक्तों द्वारा किया जा रहा है। समाजसेवी एवं गौ शाला अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अग्रवाल के सानिध्य में कार्य कर रही समिति एवं गौ भक्तों की सक्रियता के चलते न केवल गायों का पालन हो रहा है बल्कि भामाशाहों के सहयोग से गौ शाला का विकास भी हो रहा है। ऐसे ही भामाशाहों,गौ शाला समिति के पदाधिकारियों एवं गौ भक्तों का नगरवासियों ने बहुमान किया। गौ शाला अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अग्रवाल ने गौ सेवा के लिए नगरवासियों के योगदान पर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सत्यनारायण अग्रवाल, पूरणमल सिंयाल,मांगीलाल सांखला,परसराम सोनी,कैलाश खण्डेलवाल, हुकुमसिंह,पवन गोयल समेत अन्य पदाधिकारी एवं गौ भक्त मौजूद थे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

निकाय चुनावः अंतिम दिन नामांकन दाखिले के लिए पालिका में लगा जमावड़ा,25 वार्डों के लिए आए 93 नामांकन

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। निकाय चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन आज 87 नामांकन दाखिल हुए। दो दिनों के दौरान 93 नामांकन दाखिल किए गए हैं। आज अंतिम दिन होने से सभी वार्डों के लिए आवेदन भरे गए। मर्हूत के अनुसार आवेदक अपने समर्थकों के साथ पालिका पहुंचे तथा रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष आवेदन किया। भाजपा की ओर से निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत ने वार्ड 1 से एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष सुनील डांगी ने वार्ड 25 से तथा भाजपा मण्डल अध्यक्ष नीनित सेठिया ने वार्ड 8 से आवेदन भरा है। निवर्तमान बोर्ड के सदस्य रहे भाजपा के मुकेश खटीक,कृष्णा तेली,डाली भील ने भी आवेदन किया है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष थावरचंद बापना ने भी वार्ड 25 से आवेदन किया है। आवेदन भरे जाने के दौरान भाजपा व कांग्रेस के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। नामांकन दाखिले के लिए कुछ उम्मीद्वार अपने गिने चुने समर्थकों के साथ आए तो कई ने

Read More
उदयपुर

जिला बाल कल्याण समिति की पुस्तक का विमोचन,स्वयंसेवी संस्थाओं को किया सम्मानित

फतहनगर। उदयपुर में जिला कलेक्टर चेतन राम देवड़ा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रिद्धिमा शर्मा द्वारा जिला बाल कल्याण समिति, उदयपुर की पुस्तक का एक वर्ष पूर्ण होने पर विमोचन किया गया। स्वागत उदबोधन उपनिदेशक मीना शर्मा द्वारा किया गया। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ध्रुव कुमार कविया द्वारा इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रिद्धिमा शर्मा को अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। अध्यक्ष कविया द्वारा पुस्तक में अतिसुन्दर एवं उपयोगी कार्यो का संकलन किया गया। पुस्तक में जे.जे. एक्ट की धाराओं एवं बाल विवाह सम्बंधित नियम समावेशित किये गए। जिले में पहली बार अध्यक्ष कविया के प्रयास से पुस्तक का विमोचन है। साथ ही समारोह में बाल कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्थान राजकीय शिशु गृह, राजकीय बालिका गृह से अधीक्षिका वीणा म्हरचन्दानी,राजकीय बालक गृह से अधीक्षक के के चन्द्रवंशी,...

Read More
फतहनगर - सनवाड

निकाय चुनावः एक दिन शेष रहते 6 नामांकन दाखिल, आज रहेगा जमघट

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। निकाय चुनाव के तहत  यहां छह नामांकन दाखिल किए गए। दाखिल किए गए नामांकन में वार्ड 25 से सुनील वैष्णव द्वारा एक सेट भाजपा से तथा दूसरा सेट निर्दलीय भरे जाने के बाद इस वार्ड से टिकट को लेकर असंतोष की सुगबुगाहट सामने आ रही है। दरअसल इस वार्ड से वैष्णव को अपना टिकिट काटे जाने का अंदेशा है तथा इसी के चलते एक सेट निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा गया है। वार्ड 10 से कांग्रेस के मनोहरलाल ने नामांकन भरा जबकि वार्ड 13 से भारती देवी ने कांग्रेस से दो सेट दाखिल किए। वार्ड 18 से कांग्रेेस की ओर से नारायण मोर ने नामांकन दाखिल किया। आज नामांकन दाखिले के लिए जमघट रहेगा।

Read More
उदयपुर

शेल्टर होम के सर्वश्रेष्ठ संचालन के लिये संस्थान निदेशक पूर्बिया सम्मानित

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। जिला बाल कल्याण समिति उदयपुर के पुस्तक विमोचन एवम सम्मान समारोह में लवीना विकास सेवा संस्थान, ओगना के संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया को ओपन शेल्टर होम, ओगना को सरकार द्वारा बिना अनुदान मिले साडे तीन वर्षों से संस्थान स्तर पर सर्वश्रेष्ठ संचालन हेतु जिला कलेक्टर श्री चेतन राम देवड़ा एवम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रिद्धिमा शर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर एवम जिला बाल कल्याण समिति द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

Read More
देश प्रदेश

प्रदेश में समय पर वैक्सीन पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार- जोशी

जयपुर। कोविड वैक्सीन राजस्थान में त्वरित रूप से पहुंचाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार। सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि भारत सरकार ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समय पर वैक्सीन राज्य सरकार को भेज दी है, अब राज्य सरकार की जिम्मेवारी है कि वो प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप सबसे पहले कोरोना से आमजन की रक्षा कर रहे कोरोना वाॅरियर्स को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया को शुरू करे। वैक्सीन की बाकि खेप के पहुंचने से पहले राज्य सरकार अपने स्तर पर पूरी तैयारी करे, जिससे आमजन को भी सही समय पर वैक्सीन लग जाये। सांसद जोशी ने कहा कि गर्व का विषय है कि भारत में ही वैक्सीन का निर्माण हुआ है, इस संकट के समय दुनियां के बहुत से दूसरे देश भी भारत से ही वैक्सीन मिलने की उम्मीद कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरीके से वैज्ञानिकों को हौसला बढ़ाया, स्वयं प्र...

Read More
देश प्रदेश

जूणदा में महिला ग्राम संगठन का किया गठन

http://www.fatehnagarnews.com रिपोर्ट प्रहलाद टेलर रेलमगरा । रेलमगरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जूणदा मे महावीर राजीविका महिला ग्राम संगठन का गठन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि रेलमगरा प्रधान आदित्य प्रताप सिंह चौहान के सानिध्य में फीता काटकर उदघाटन किया गया । प्रधान ने महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने के लिए समूह को अच्छे ढंग से चलाना समय पर पैसा जमा करना और अगर कोई बात समझ मे नहीं आने पर लीडर बनकर पूर्ण जानकारी के लिए पूछना ओर इसके साथ ही ग्राम विकास मे अपनी भागीदारी निभाना आदि के बारे मे कहा । राजीविका से डी पी एम हितेश कूमार चोबीसा ने राजीविका के बारे जानकारी दी । आर पी आर पी हेमलता भाटी ने कुरज कलसटर मे चल रहे समूह तथा जूणदा मे चल रहे कुल आठ समूह के बारे मे जानकारी दी ओर अब तक किये गये कार्यो के बारे मे विस्तार से जानकारीया दी गयी । इस मौके पर डी एम मुरारी लाल मीणा ,बी पी एम अवधेश, प्रताप सिं

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर गौशाला में आज होगा तुलादान

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। मकर सक्रांति की अवसर पर यहां की श्री कृष्ण महावीर गौशाला में तुला दान का आयोजन किया जाएगा। आयोजक गौ रक्षा समिति फतहनगर के अनुसार उक्त कार्यक्रम आज प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम के तहत गौशाला में गौ माता का पूजन किया जाएगा वह लापसी खिलाई जाएगी तथा सार्वजनिक मीटिंग का आयोजन एवं 31 दिसंबर तक का हिसाब पेश किया जाएगा। सभी धर्म प्रेमी बंधुओं दानदाताओं एवं गौ सेवकों से अनुरोध किया गया है कि तुलादान करके पुण्य कमाए। तुला दान में अपने शरीर के वजन के बराबर गुड, जौ,दलिया, पशु आहार ,सुखी  घास का दान किया जा सकेगा।

Read More
फतहनगर - सनवाड

पेंशन के लिए सत्यापन की अपील

http://www.fatehnagarnews.com   फतहनगर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों से प्रशासन ने वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाने की अपील की है। नगर पालिका फतहनगर-सनवाड़ के अधिशासी अधिकारी गणपतलाल खटीक ने बताया कि उपखंड अधिकारी मावली के निर्देशानुसार नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़ क्षेत्र के समस्त लाभार्थी जो कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे हैं उन्हें प्रति वर्ष वार्षिक भौतिक सत्यापन ईमित्र से करवाना होता है। इसके अभाव में पेंशन रुक जाती है। उन्होंने पेंशनधारियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी ई मित्र केंद्र पर जाकर भौतिक सत्यापन करावें।

Read More