उदयपुर | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन्स 2021 के लिए ऑनलाइन करेक्शन विंडो खोल दी है | ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने जेईई मेन्स के लिए पंजीकरण किया है और अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करना चाहते है तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 30 जनवरी तक या उससे पहले अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे |करियर काउंसलर विकास छाजेड़ ने बताया की विद्यार्थी को त्रुटी सुधार में अपने नाम, माता-पिता के नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, केटेगरी, परीक्षा शहर का विकल्प और फोटो में परिवर्तन करने की अनुमति होगी | फरवरी 2021 के दूसरे सप्ताह में जेईई मेन्स के लिए प्रवेश पत्र जारी होंगे | छाजेड़ ने बताया की इस वर्ष चार फेज में जेईई मेन्स की परीक्षा आयोजित की जाएगी, पहले फेज की परीक्षा 23 से 26 फरवरी 2021 तक आयोजित की जानी है, दूसरे फेज की परीक्षा 15 मार्च से 18 मार्च 2021 तक चलेगी, इसके बाद तीसरे फेज की प...
Read MoreArchives
http://www.fatehnagarnews.com उदयपुर। जिले में बच्चों को पोलियो मुक्त बनाने हेतु 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 31 जनवरी से शुरू किया जाएगा l मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर दिनेश खराड़ी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा बच्चों को पोलियो मुक्त रखने की दिशा में देशभर में पोलियो मुक्त भारत अभियान के तहत पल्स पोलियो टीकाकरण कार्येक्रम 31 जनवरी से शुरू किया जाएगा| इस हेतु सीएमएचओ कार्यालय में आज चिकित्सा विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियो के साथ बैठक कर संपूर्ण माइक्रोप्लान तैयार किया गया।इसके तहत 31 जनवरी को प्लान के अनुसार निर्धारित पोलियो बूथ पर एवं 1 व 2 फरवरी को घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई जाएगी| कार्येक्रम के सफल संचालन हेतु आवश्यक अन्ये विभागों से भी समन्वय कर लिया गया है। आरसीएचओ डॉक्टर अंकित जैन ने बताया कि इस अभ
Read Moreपश्चिम रेलवे अन्तर्गत यात्री सुविधाओं में विस्तार के साथ विकास कार्य तय समय सीमा में हो पूर्ण – जोशी
चित्तौडगढ़. चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में पश्चिम रेलवे के अन्तर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में विस्तार करते हुये किये जा रहे विकास कार्यो को तय समय सीमा में पूर्ण किया जाये। इस हेतु चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने पश्चिम रेलवे मुम्बई महाप्रबन्धक आलोक कंसल के चित्तौड़गढ़ प्रवास के दौरान उन्हें पत्र द्वारा अवगत करवाया।सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि सांसद जोशी द्वारा दिये गये पत्र में नीमच-बड़ीसादड़ी (48किमी.) नवीन रेलमार्ग की स्वीकृति होकर बजट आवंटन हो चुका हैं, जिसे शीघ्र आरम्भ करवाया जाये। रतलाम-नीमच-निम्बाहेड़ा-चित्तौड़गढ़-चन्देरिया विद्युतिकरण कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाये। चित्तौड़गढ़-नीमच रेलमार्ग दोहरीकरण कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाये। नीमच-रतलाम रेलमार्ग दोहरीकरण को आरम्भ किया जाये। वर्तमान समय में कोरोना के लाॅकडाउन के कारण बन्द हो गयी उक्त ट्रेनो...
Read Moreचित्तौडगढ 29 जनवरी / प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सांसद सी.पी.जोषी द्वारा शनिवार को टी01-चित्तौड़गढ़-घोसुण्डा-सुरपुर रोड़ 19.50 कि.मी. राषि 1153.70 लाख रू. की सड़क का षिलान्यास किया जायेगा। सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि सांसद सी.पी.जोशी की अनुशंसा पर जिले में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत विभिन्न सड़को को सुदृढ करने का कार्य स्वीकृत हुए है। शनिवार को 1153.70 लाख की 19.50 किलोमीटर लंबी धनेत-घोसुंडा से सुरपुर सड़क अपग्रेडेशन के कार्य का षिलान्यास सांसद सी.पी.जोशी, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, प्रधान श्रीमती देवेन्द्र कंवर, पूर्व विधायक जिला परिषद सदस्य बद्री लाल जाट, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, रणजीत सिंह भाटी, मंडल महामंत्री लाल चंद गुर्जर, कैलाश जाट व सभी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता की उपस्थिति में प्रातः 11 बजे होगा। उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत जि...
Read Moreनिकाय चुनाव-202190 निकायों के मतदाताओं ने किया 76.52 फीसद मतदानआयुक्त ने मतदान के लिए जताया मतदाताओं का आभार, 9 हजार 930 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 31 जनवरी को , सर्वाधिक मतदान जैसलमेर जिले की पोकरण नगर पालिका में हुआ, जहां 90.54 फीसद मतदाताओं ने डाले वोट,मतदाताओं ने कोविड के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए डाले वोट
जयपुर। प्रदेश में गुरुवार को 20 जिलों में हुए नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं ने पूरे जोश, उत्साह और कोविड के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए मतदान किया। 90 नगर निकायों (1 नगर निगम, 9 नगर परिषद और 80 नगर पालिका) में सदस्य पदों के लिए 76.52 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त श्री पीएस मेहरा ने बताया कि सर्दी के बावजूद शहरों में मतदाताओं का जोश और उत्साह देखने लायक था। सुबह 8 बजे से ही शहरों के मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी लाइनें देखी जाने लगी थी। मतदाताओं ने कोविड-19 के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना करते हुए मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेते हुए मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि 29 लाख 85 हजार 117 मतदाताओं में से 22 लाख 84 हजार 313 मतदाताओं ने मतदान किया। श्री मेहरा ने मतदान के लिए जताया सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।सुबह से ही मतदान केंद...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। फतहनगर-सनवाड़ पालिका के लिए आज यहां मतदान 86 प्रतिशत से भी उपर रहा। भाजपा ने 25 में से 15 वार्डों में अपनी जीत का दावा किया है। सभी वार्डों में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। रिकाॅर्ड मतदान के बाद भाजपा खेमे में उत्सवी महौल है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष नीतिन सेठिया ने पालिका में भाजपा बोर्ड बनने का दावा किया है। सुबह मतदान प्रारंभ होने के साथ ही लोग ठिठुरन के बावजूद घरों से निकले तथा उत्साह के साथ मतदान किया। लोगों को मतदान केन्द्र तक लाने के लिए पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने खूब दम लगाया। इस बार पालिका चुनाव में कई दिग्गज अपना भाग्य आजमा रहे हैं हालांकि अध्यक्ष का पद एसटी महिला के लिए आरक्षित है।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। भाजपा देहात जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पवार ने संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए फतेह नगर निवासी राधेश्याम बागला को फतहनगर सनवाड़ भाजपा मंडल का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस मनोनयन पर यहां के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। बागला के कार्यवाहक अध्यक्ष बनने पर यहां के बाजार में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की।
Read Moreफतहनगर। पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशक तक मेवाड़ क्षेत्र में अपनी कलम का लोहा मनवा चुके वरिष्ठ पत्रकार लोभचंद बंजारा ने निकाय चुनावों में सोच समझकर मतदान करने की अपील की है। बंजारा ने कहा कि मतदान दिवस लोकतन्त्र का पवित्र पर्व है। उन्होने नगरपालिका के चुनावों में अपने मताधिकार का सही उपयोग कर नगर के विकास में भागीदार बनने एवं किसी भी प्रकार के प्रलोभन से दूर रहने को कहा है। उन्होने कहा कि पांच वर्ष में यह अवसर एक बार ही मिलता है। यदि किसी प्रलोभन में आकर मतदान कर दिया है तो हमारे पास पांच वर्ष पछतावे के ही होते हैं। विकास के लिए प्रलोभन से दूर रहें तथा सही व्यक्ति का चयन कर पालिका में भेजें। विकास के लिए कौन प्रत्याशी आपकी दृष्टि में सटीक बैठता है उसका सही आंकलन करते हुए ही अपने मत का प्रयोग करें। आपका एक मत आपके वार्ड का विकास कर सकता है। मतदान अवश्य करें। किसी के बहकावे में नहीं अपने...
Read Moreफतहनगर। मावली तहसील की सभी राजकीय शिक्षण संस्थाओं में सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ कार्यक्रम के आयोजन किए गए। स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों ने शपथ ग्रहण की। चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में व्याख्याता माधवलाल गाडरी ने बच्चें को शपथ दिलवाई। यहां प्रधानाचार्य मोहनलाल स्वर्णकार,बद्रीलाल जाट,कन्हैयालाल मेनारिया,बूथ लेवल अधिकारी अशोक पालीवाल,भगवतीलाल चपलोत समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे। फतहनगर,सनवाड़,ईंटाली,मोरठ समेत आस-पास के गांवों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों ने मतदाता दिवस पर प्रकाश डाला। ...
Read Moreफतहनगर। गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को भव्य वाहन रेली तिरंगा यात्रा का आयोजन नगरवासियों द्वारा किया गया। तिरंगा यात्रा आज दोपहर वांक्या जी बावजी मन्दिर सनवाड़ से शुरू होकर सनवाड़-फतहनगर के प्रमुख मार्गो से होकर फतहनगर केआरजी गार्डन में समापन हुआ। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, मावली विधायक धर्म नारायण जोशी, मावली विधानसभा प्रभारी दिनेश कावड़िया, देहात जिला महामंत्री महेन्द्र औदीच्य, देहात उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,युवा मोर्चा देहात महामंत्री मोहब्बत सिंह राव, वरिष्ठ नेता कल्याणसिंह पोखरणा,भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, मंडल महामंत्री अशोक मोर, रोशन खटीक,पूर्व अध्यक्ष महेश सोनी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत, सुनील डांगी, तिरंगा यात्रा प्रभारी सचिन खटीक, संतोष प्रजापत, पंचायत समिति सदस्य भोमसिंह चुण्डावत,पूर्व जिला मंत्री ऋतु अग्रवाल, पूर्व पार्षद गोरधन स...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com नई दिल्ली। जहां एक और पूरा देश गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ था वहीं दूसरी ओर किसान आंदोलन ने पूरी दुनिया में देश को शर्मसार कर दिया। किसान आंदोलन आज अराजक हो गया तथा इस आंदोलन में शामिल अराजक तत्व जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए दौड़े। किसान आंदोलन में शामिल ट्रैक्टर धारी अराजक तत्वों ने जवानों को कुचलने की कुचेष्टा की। तलवार से जवानों पर हमला भी किया। दिल्ली में कई जगह अफरा तफरी रही। संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन में अराजक तत्वों की करतूतों से पल्ला झाड़ लिया। दिल्ली के लाल किले पर जहां प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं वहां पर भी अराजक तत्वों ने पहुंचकर अपना झंडा फहराया। इस आंदोलन में शामिल अराजक तत्वों ने जिस तरह से दिल्ली में तांडव किया है उसकी पूरे देश में सर्वत्र निंदा की जा रही है।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। मावली तहसील के जूनावास गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 72 वा गणतंत्र दिवस संक्षिप्त कार्यक्रम के बिना बच्चों के मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान किया गया। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधान खेमराज मेनारिया, अर्जुन सिंह चुण्डावत,धर्मेंद्र तेली, श्रीमती हेमलता मेघवाल, श्रीमती कुसुमलता,श्रीमती पूनम चौधरी, श्रीमती योगिता शर्मा, कुका जी डांगी, वार्ड पंच भेरूलाल डांगी आदि उपस्थित रहे।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। चित्तौड़गढ़ आर.एन.टी. बी एड एवं विधि महाविद्यालय परिसर में नेशनल युथ फेस्टिवल के तहत फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली उदयपुर एवं श्रीकल्याणेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ । फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार कोरोनाकाल में घर बैठे प्रतिभाओं को डिजिटल के माध्यम से मोबाइल लिंक से प्रदेश स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रतिभावान का राष्ट्रीय सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज निर्देशक गौरव त्यागी ने की ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. वसीम खान थे, विशिष्ट अतिथि सहायक अभियंता ब्रजराज मालव एवं कॉलेज प्राचार्य अंजू माथुर थी। राष्ट्रीय सम्मान समारोह प्रतिभाओं में सुपर गोल्ड युवारत्न शिरोमणि सम्मान में चोमु से जेतु गुर्जर ने कलाआंगन रंगोली टैलेंटे प्लैटिनम के लिए , खेमपुरा से
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com (साभार : संतोष जैन- राजस्थान किरण) निंबाहेड़ा /वंडर सीमेंट लिमिटेड आर. के. नगर, निम्बाहेड़ा में 72 वाँ गणतंत्र दिवस पर्व राज्य सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों की पालना करते हुए गरिमामय एवं सादगीपूर्ण रुप से मनाया गया। इस अवसर पर *कम्पनी के वरिष्ठ अध्यक्ष (वर्क्स) एस.एम. जोशी** द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् जोशी ने सभी को भारत के गणतंत्र की 72 वीं वर्षगाँठ पर बधाई देते हुए कहा की गणतंत्र दिवस हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन हमारा एक पूर्ण राष्ट्र के रुप में जन्म हुआ था तथा इस दिन हमारे संविधान ने हमें अपनी सभी विविधताओं के साथ भारतीय होने का गौरव प्रदान किया था। यह गणतंत्र हमें अनेक अधिकार एवं कर्तव्य प्रदान करता है, जिनका हमें पुर्ण सजगता से पालन करना चाहिये। इस अवसर पर *वंडर सीमेंट के उपाध्यक्ष (लेखा एवं वाणिज्य) नितिन जैन* न
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। वाक्य जी बावजी सनवाड़ से तिरंगा यात्रा रैली रवाना हो गई है। इस तिरंगा यात्रा वाहन रैली में तिरंगा थामे युवा वाहनों पर सवार हो भारत माता के जयकारे लगाते हुए गली गली से होकर एकता का संदेश प्रसारित करते हुए गुजर रहे हैं। यह वाहन रैली सनवाड़ से होते हुए फतेह नगर के विभिन्न गली मोहल्लों में होकर केआरजी गार्डन पहुंचेगी।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। समीपवर्ती चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 72 वां गणतन्त्र दिवस संक्षिप्त कार्यक्रम के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार ने किया। कोरोना के कारण इस बार बिना बच्चो के ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सुमित्रा जाट मुख्य अतिथि थी जबकि विधायक प्रतिनिधि नरेश जोशी,श्रीमती सुशीला देवी, बद्री लाल जाट, दिनेश जैन, कमलाशंकर दाधीच, भगवती लाल जाट, सम्पत सोनी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। संचालन जगदीशसिंह राव ने किया।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। यहां के राजकीय चिकित्सालय में प्रभारी चिकित्सक डाॅ.विजय जैन ने टीका लगवाकर कोरोना वैक्सीनेशन की शुरूआत की। आज 96 के मुकाबले 81 जनों को टीका लगाया गया। आज सभी स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं,आशा सहयोगिनियों एवं स्वास्थ्य मित्रों को टीके लगाए गए। सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ महेश वजुवावत ने टीका लगवा कर सनवाड़ में वैक्सीनेशन की शुरुआत की !
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को भव्य वाहन रेली तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा दोपहर में 11.30 बजे वांक्या जी बावजी मन्दिर, सनवाड़ से शुरू होगी जो सनवाड़-फतहनगर के प्रमुख मार्गो से होकर फतहनगर केआरजी गार्डन में समापन होगा।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। रविवार को दुकान से निकले एक व्यवसायी के गुम होने के बाद सोमवार को व्यवसायी गंगरार के समीप मिल गया। व्यवसायी यहां गणपति प्लाजा में स्टील आइटम बनाने का कार्य करता है। रविवार को दोपहर बाद दुकान बंद कर निकला व्यवसायी रात भर चलता रहा। उसने रात पौने नो बजे अपना मोबाइल भी स्वीच आॅफ कर लिया। वह फतहनगर से चित्तौड़ की ओर निकल गया तथा उसे खुद भी पता नहीं था कि वह कहां जा रहा है। सोमवार को सुबह उसे आभास हुआ कि घर के लोग परेशान हो रहे हैं। इस पर उसने मोबाइल आॅन किया तथा अपने आप को चित्तौड़-भीलवाड़ा मार्ग पर बताया तथा पुनः मोबाइल स्वीच आॅफ कर दिया। सोशल मिडिया पर भी इसकी जानकारी प्रसारित की गई। फतहनगर प्रातःकाल संवाददाता विकास चावड़ा तथा घर के लोग उसके द्वारा दी गई संक्षिप्त जानकारी पर गंगरार के समीप पहुंचे तथा वहां राज मार्ग पर एक घंटे के अथक प्रयास के बाद व्यवसायी
Read Moreकटारिया ने फतहनगर में जनसभा को किया सम्बोधित,भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की
http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने निकाय चुनाव के तहत यहां भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रविवार की शाम वासनीमाफी स्थित चारभुजा मंदिर प्रांगण में विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। इस जनसभा में पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीद्वार मंच पर बिराजे। कटारिया ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। जनसभा को विधायक धर्मनारायण जोशी ने भी सम्बोधित किया। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता चन्द्रगुप्तसिंह चौहान, दिनेश कावड़िया,भाजपा मण्डल अध्यक्ष नीतिन सेठिया,पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दीपक बड़गुर्जर समेत कई प्रमुख पदाधिकारी मंचासीन थे। सोमवार को विधायक धर्मनारायण जोशी ने कई वार्डों का डोर टू डोर सम्पर्क किया तथा कुछ वार्डों के कार्यालयों का फीता काटकर उद्घाटन भी किया।
Read More