मावली

राजस्थान अम्बेडक़र शिक्षक संघ के हुए चुनाव लालाराम बनें अध्यक्ष, महावीर बनें महामंत्री

http://www.fatehnagarnews.com मावली. कस्बे में राजस्थान अम्बेडक़र शिक्षक संघ उपशाखा मावली की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रांतीय महामंत्री खेमराज कड़ेला, विशिष्ट अतिथि डॉ.सतीश पंवार थे। बैठक की अध्यक्षता देहात जिला उपाध्यक्ष शांतिलाल मीणा ने की। बैठक में पदाधिकारियों ने शिक्षक समस्याओं एवं सदस्यता अभियान पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही मार्च 2020 का बकाया वेतन के भुगतान करने की मांग की गई। इसके बाद उपशाखा कार्यकारिणी के चुनाव आयोजित हुए। जिसमें चुनाव पर्यवेक्षक शांतिलाल मीणा एवं चुनाव अधिकारी देवकिशन पदव के निर्देशन में चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव में अध्यक्ष लालाराम मीणा, महामंत्री महावीर मेघवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचन्द्र डामोर, उपाध्यक्ष नरेश कल्ला, महिला उपाध्यक्ष पूनम गुसर, सभाध्यक्ष देवीलाल सालवी, उपसभाध्यक्ष श्यामलाल भील, महिला मंत्री ममता मीणा, उपकोषाध्यक्ष कृष्णा सालवी,

Read More
देश प्रदेश

सभी विभाग व उनके अधीन संस्थाएं आरटीआई पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें – मुख्य सचिव

http://www.fatehnagarnews.com जयपुर, 1 फरवरी। मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने कहा कि सभी विभाग और उनके नियंत्रणाधीन निगम, बोर्ड, आयोग एवं स्वायत्त्शासी संस्थाएं, जो अभी तक आरटीआई पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं, वे बिना विलम्ब के पोर्टल पर रजिस्टर किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आरटीआई के तहत अब तक कितने आवेदन आए हैं, उनमें से कितने प्रकरणों का निष्पादन किस स्तर पर हुआ तथा कितने लोग संतुष्ट हुए इसका पूरा रिकॉर्ड रखा जाए। मुख्य सचिव सोमवार को सूचना, प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा विकसित आरटीआई पोर्टल पर समस्त विभागों को जोड़े जाने के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश आरटीआई लागू करने में पूरे देश में अव्वल रहा है। नागरिकों की सुविधा के लिए उन्हें इस पोर्टल के जरिये ऑनलाइन अपील करने की सुविधा दी गई है। इस सुविधा का आमजन ज्यादा से ज्यादा ला

Read More
देश प्रदेश

भीलवाड़ा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6400 लीटर वाश नष्ट, भट्टियां तोड़ी

http://www.fatehnagarnews.com जयपुर। भीलवाड़ा जिले में सारण का खेड़ा शराब दुखान्तिका के बाद अतिरिक्त आबकारी आयुक्त श्री राजेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर आबकारी विभाग ने रविवार को जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 6400 लीटर वाश नष्ट कर भट्टियां तोड़ी और हथकढ़ शराब बरामद की। जिला आबकारी अधिकारी श्री लोकेश जोशी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक श्री आशीष शर्मा की टीम ने शहर के अवैध हथकढ़ शराब के चिन्हित ठिकानों पर दबिश दी। आटूण कंजर बस्ती, मंडपिया, पांडू नाला, सांगानेर कॉलोनी, कूवाड़ा खाना, सांगानेर गांव, चपरासी कॉलोनी व आरसी व्यास स्थित कच्ची बस्ती सहित जगह-जगह दबिश देकर कार्रवाई की। कुल 6400 लीटर वाश नष्ट किया और तीन चालू भट्टियों को मौके पर ही नष्ट किया। सांगानेर कॉलोनी में राजू सांसी के कब्जेशुदा मकान से 60 लीटर हथकढ़ शराब तथा सांगानेर गांव में शिवानी सांसी के कब्जेशुदा मकान से 20 लीटर हथकढ़ शराब

Read More
मावली

राष्ट्रीय नृत्य महाकुंभ टेलेंट प्रतियोगिता

(युवा पखवाड़े के समापन के अवसर) फतहनगर। फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली उदयपुर एवं श्रीकल्याणेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में युवा पखवाड़े के समापन के अवसर पर नृत्य महाकुंभ टेलेंट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार घर बैठे प्रतिभाओं को डिजिटल के माध्यम से मोबाइल लिंक से नृत्य महाकुंभ टेलेंट प्रतियोगिता के डिजिटल माध्यम से अध्यक्षता बसन्त त्रिपाठी ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सावित्री आनंद निर्भीक वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वल्लभनगर ने डिजिटल माध्यम से भुमिका निभाई , विशिष्ट अतिथि रमेश सीरवी पुनाडिया उपखंड अधिकारी मावली थे । डिजिटल माध्यम के कार्यक्रम सहयोग डा. ओमप्रकाश किराड़ के अनुसार नृत्य महाकुंभ टेलेंट प्रतियोगिता में प्लेटिनयम सुपर गोल्ड नृत्य शिरोमणि मे उड़ीसा से अभिशिक्ता परिंदा,ठाणे म...

Read More
देश प्रदेश

कोरोना संक्रमण एवं वैक्सीनेशन की समीक्षा बैठक प्रदेश में कक्षा 6 से 8 तक विद्यार्थी 8 फरवरी से स्कूल जा सकेंगे 

http://www.fatehnagarnews.com संक्रमण से बचाव के लिए अभी भी पूरी सतर्कता बरतें: मुख्यमंत्री जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या में लगातार कमी आने और स्थिति के नियंत्रण में रहने के दृष्टिगत आगामी 8 फरवरी से स्कूलों को कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों और कॉलेजों को स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष और स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए हैल्थ प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना की शर्तों के साथ खोलने का निर्णय लिया है। साथ ही, सभी सिनेमा हॉल, थियेटर और स्विमिंग पूल आदि भी खुल सकेंगे। सामाजिक एवं अन्य आयोजनों में 200 लोगों तक उपस्थिति की छूट होगी। श्री गहलोत की अध्यक्षता में रविवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई कोरोना संक्रमण और टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक में ये महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पटाखों की दुकानों तथ

Read More
मावली

मावली के सुरेश कुमार देशबंधु बने प्रदेश महामंत्री

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। मावली कस्बे के राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर का  प्रदेश महाधिवेशन डॉक्टर अंबेडकरवेलफेयर सोसाइटी झालाना डूंगरी जयपुर में रविवार को आयोजित हुआ जिसमें मेवाड़ के कर्मठ एवं जुझारू शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु को संगठन में प्रदेश महामंत्री पद पर निर्विरोध चुना गया।  इस दौरान उदयपुर संभाग के नरेंद्र कुमार रोड सुरेश कुमार खटीक राजेश कुमार पवार ओमप्रकाश मेघवाल गौतम लाल मीणा सोहन लाल मेघवाल लाल मीणा मणि लाल यादव प्रेमचंद मीणा कांतिलाल कटारा नारायण लाल यादव आदि सैकड़ों शिक्षकों शिक्षकों ने देशबंधु को प्रदेश महामंत्री मनोनीत होने पर हार्दिक बधाइयां और शुभकामनाएं दी ,पगड़ी माला पहनाकर स्वागत किया गया.

Read More
फतहनगर - सनवाड

मंजु या गिरिजा में से कौन होगी फतहनगर-सनवाड़ की अध्यक्ष

फतहनगर। पालिकाध्यक्ष का पद एसटी महिला के लिए आरक्षित है तथा भाजपा की ओर से वार्ड 11 से श्रीमती मंजु ने एवं वार्ड 13 से श्रीमती गिरिजा मीणा ने जीत दर्ज की। गिरिजा मीणा पूर्व में भी पार्षद रह चुकी है। भाजपा की ओर से दोनों ही महिलाएं अध्यक्ष की दावेदार है। देखना यह है कि किसके सिर अध्यक्ष का सेहरा बंधता है। फतहनग-सनवाड़ पालिका में विजयी रहे उम्मीद्वारः वार्ड 1- श्री शिव कुमार(कांग्रेस) वार्ड 2- श्री जगदीश जाट(भाजपा) वार्ड 3-श्री विनोद यादव(कांग्रेस) वार्ड 4-श्री नरेश जाट(कांग्रेस) वार्ड 5-श्रीमती नंदनी मीणा(कांग्रेस) वार्ड 6-श्री रतनलाल(कांग्रेस) वार्ड 7-श्री बाबुलाल गायरी(भाजपा) वार्ड 8-श्री नीतिन सेठिया(भाजपा) वार्ड 9-श्रीमती कृष्णा तेली(भाजपा) वार्ड 10-श्री मनोहरलाल त्रिपाठी(कांग्रेस) वार्ड 11-श्रीमती मंजु(भाजपा) वार्ड 12-श्री सोहनलाल खटीक(भाजपा) वार्ड 13-श्रीमती गिरिजा मीणा(भाजपा) ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर-सनवाड़ पालिका निकाय चुनाव परिणामःपांच राउण्ड में हुई मतगणना ने लोगों की धड़कने बढ़ा दी

फतहनगर। स्थानीय निकाय के लिए मतगणना का कार्य रविवार को सनवाड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुबह 9 बजे प्रारंभ हुआ। मतगणना पांच राउण्ड में की गई। पहले राउण्ड में एक से पांच तक वार्डों की गणना की गई। पहले राउण्ड में कांग्रेस को 4 व भाजपा को महज एक सीट मिली। जैसे ही यह घोषणा हुई कांग्रेस खेमे में जयकारे लगने शुरू हो गए जबकि भाजपा खेमा सन्न रह गया। भाजपा ने दूसरे राउण्ड में स्थिति को सुधारते हुए तीन सीटें जीती जबकि कांग्रेस दो पर विजयी रही। इस तरह सनवाड़ से कांग्रेस ने 10 में से 6 सीटों पर कब्जा किया जबकि भाजपा को 4 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। इसके बाद तीसरे राउण्ड में भाजपा ने पांच में से चार सीटें जीती। ये सीटें फतहनगर क्षेत्र से थी। चैथे राउण्ड में भाजपा को दो तथा कांग्रंेस को 3 सीटें मिली। पांचवे एवं अंतिम राउण्ड में भाजपा ने चार सीटों पर कब्जा करते हुए बोर्ड बना लिया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर-सनवाड़ पालिका में भाजपा का बोर्ड बना,कई दिग्गज चुनाव हारे

फतहनगर(विकास चावड़ा)। फतहनगर-सनवाड़ पालिका में आशा के अनुरूप भाजपा का बोर्ड बन गया। यहां 25 में से भाजपा ने 14 सीटों पर एवं कांग्रेस ने 11 सीटो पर जीत दर्ज की। इस बार दोनों ही पार्टियों के कई दिग्गज चुनाव हार गए। सर्वाधिक उलटफेर रहा वार्ड 1 में जहां पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश चपलोत कांग्रेस के शिव कुमार से 1 वोट से हार गए। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थावरचंद बापना भी अपनी सीट नहीं बचा सके। थावरचंद बापना के सामने भाजपा के पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनील कुमार डांगी थे। भाजपा मण्डल अध्यक्ष नीतिन सेठिया अपनी सीट निकालने में सफल रहे जहां उन्होने कांग्रेस के मुकेश कुमार को बड़े अंतर से पराजित किया। भाजपा के मुकेश खटीक का लगतार तीसरी बार पालिका में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया। मुकेश खटीक महज 4 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए। पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. अशोक कुमार मीणा की पत्नी श्रीमती गिरिजा मीणा भ...

Read More
देश प्रदेश

नंदलाल सिंघवी भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाए गए

फतहनगर। सनवाड़ निवासी नंदलाल सिंघवी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किए गए हैं। सिंघवी के मनोनयन पर फतहनगर-सनवाड़ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया द्वारा जारी सूची के अनुसार राजसमन्द जिले से सिंघवी के अलावा पालिकाध्यक्ष सुरेश पालीवाल व मांगीलाल कुमावत को भी कार्य समिति सदस्य मनोनीत किया गया है। विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड़ को बतौर विशेष आमन्त्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इसी तरह से उदयपुर जिले से प्रमोद सामर,दिनेश भट्ट,युधिष्ठिर कुमावत व बाबुलाल खराड़ी को प्रदेश कायसमिति सदस्य बनाया गया है। पूर्व मंत्री चुन्नीलाल गरासिया को विशेष आमन्त्रित सदस्य मनोनीत किया गया है। ...

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री ने संसद के बजट सत्र पर सर्वदलीय बैठक को संबोधित किया

कृषि कानूनों पर सरकार का रुख वैसा ही है, जैसा 22 जनवरी को था और कृषि मंत्री द्वारा दिया गया प्रस्ताव अभी भी कायम हैः प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री ने संसद के सुचारू कामकाज के महत्व पर जोर दिया नई दिल्ली. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 30 जनवरी, 2021 को संसद के बजट सत्र पर सर्वदलीय बैठक को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि हमें उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। उन्होंने आज सुबह यूएसए में महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुँचाने की घटना की निंदा करते हुए कहा कि नफरत का ऐसा माहौल हमारी दुनिया के लिए स्वागत योग्य नहीं है। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार खुले दिमाग से कृषि कानूनों के मुद्दे पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का रुख वैसा ही है, जैसा 22 जनवरी को था, और कृषि मंत्री द्वारा दिया गया...

Read More
उदयपुर

सांसद दीया कुमारी का जन्मदिन मनाया

http://www.fatehnagarnews.com ओगना! लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम ओगना के निराश्रित बालको द्वारा राजसमन्द सांसद महोदया का जन्मोत्सव मनाया गया। संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया द्वारा बालको को विशेष मीठा भोजन करा सांसद महोदया के जीवन के बारे में बताया गया।

Read More
चित्तौडगढ़

कांग्रेस किसान और राम मंदिर निर्माण विरोधी – जोशी

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। कांग्रेस पार्टी राम मंदिर निर्माण और देश के किसानो की विरोधी पार्टी है। यह टिप्पणी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद सी.पी.जोशी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के चित्तौडगढ दौरे में दिए बयानों पर कहीं। सांसद जोशी ने कहा कि कांग्रेस के जिम्मेदार प्रतिनिधि नये कृषि बिल को  किसान विरोधी बता रहे है जबकि देश के अधिकांश राज्यों के किसानों ने इस का स्वागत किया है । सांसद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे किए किसान हितैषी निर्णय के कारण सब उनके साथ खड़े है। सासंद जोशी ने कहा कि पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष 70 सालों मे किसानों के हित में लिए निर्णय देश को बताये फिर नये बिल पर बात करे।। कांग्रेस शासन में यूरिया की कालाबाजारी की काफी है कांग्रेस के झूठे किसान  हितैषी होने के सबूत के लिए। सांसद जोशी ने कहा की पहले तो कांग्रेस राज

Read More
फतहनगर - सनवाड

किसका बनेगा बोर्ड कल होगा फैसला

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। फतहनगर-सनवाड़ पालिका के लिए मतगणना में कुछ ही घंटे शेष रहते उम्मीद्वारों की धड़कने तेज हो गई है। मतदान के बाद भाजपा व कांग्रेस की ओर से जीत के दावे किए जा रहे हैं। उम्मीद्वार मतदान के बाद आंकड़ो में उलझे हैं। इस बार कई दिग्गज अपना भाग्य आजमा रहे हैं। हालांकि दिग्गजों के सामने अधिक चुनौती नहीं है। पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनील डांगी के सामने कांग्रेस नगर अध्यक्ष थावरचंद बापना है जिन्होने इस सीट पर मुकाबला रोमांचक बना दिया है। इसी तरह से पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती हमीदा बानू मंसुरी के लिए कुछ भी हो सकता है। श्रीमती हमीदा बानू के सामने भाजपा की मंजूबाई पालीवाल है। यहां जातीय समीकरण ही हार जीत तय करने वाला है। इस सीट पर हार जीत का अंतर मामूली ही रहने की संभावना हैं। कुछ सीटें ऐसी है जहां कांग्रेस के लिए आसानी है वहीं कुछ सीटों पर भाजपा उम्मीद्वार भारी पड़ते दिखाई दे

Read More
देश प्रदेश

एक करोड़ 10 लाख परिवारों को मिलेगा 5 लाख रूपये तक का कैशलेस इलाज,मुख्यमंत्री ने किया आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान,स्वास्थ्य बीमा योजना के नवीन चरण का शुभारम्भ

http://www.fatehnagarnews.com जयपुर, 30 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के नवीन चरण का शुभारम्भ किया। इस योजना में लाभार्थियों को मिलने वाला बीमा कवर 3.30 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रूपये कर दिया गया है। योजना में विभिन्न बीमारियों के निशुल्क इलाज के लिए पैकेज की 1401 से संख्या बढ़ाकर 1576 कर दी गई हैं। योजना का लाभ प्रदेश के 1 करोड़ 10 लाख परिवारों को मिलेगा। आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के नए चरण के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री गहलोत ने कहा कि प्रदेशवासियाें का अच्छा स्वास्थ्य राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कथन ‘स्वास्थ्य ही व्यक्ति की असली सम्पति है’ की भावना के अनुरूप सरकार ने पूरे

Read More
देश प्रदेश

जैसलमेर के सांकड़ा में शहीद दिवस पर लगा गांधी मेला,महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को आत्मसात करें, आगे बढ़ें – अल्पसंख्यक मामलात मंत्री

जयपुर। शहीद दिवस पर जैसलमेर जिले के पोकरण क्षेत्र अन्तर्गत ऎतिहासिक गांव सांकड़ा में गांधी मेला आयोजित किया गया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मामलात मंत्री श्री शाले मोहम्मद मुख्य अतिथि थे। राजस्थान समग्र सेवा संघ के अध्यक्ष सवाईसिंह ने अध्यक्षता की जबकि जैसलमेर नगर परिषद के सभापति हरिवल्लभ कल्ला, बीएसएफ पोकरण के अधिकारी पी.पी.एस. नेगी, अतिरिक्त जिला कलक्टर हरि सिंह मीना, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अर्चना व्यास आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मेला समारोह में गांधीवादी विचारक, समाजसेवी, जन प्रतिनिधिगण, ग्रामीण और विद्यार्थी उपस्थित थे।अल्पसंख्यक मामलात मंत्री श्री शाले मोहम्मद ने अपने उद्बोधन में महात्मा गांधी जीवन दर्शन को वैश्विक उत्थान का मूलाधार बताया और युवाओं से गांधीजी की विचारधारा को आत्मसात करने तथा इसी के अनुरूप जीवन की दिशा तय करते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया। उ...

Read More
देश प्रदेश

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर की प्रदेश समिति का अधिवेशन कल जयपुर में होगा

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। मावली कस्बे के राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के पूर्व प्रदेश वरिष्ठ मंत्री सुरेश कुमार देशबंधु द्वारा बताया गया कि राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर की प्रदेश समिति का अधिवेशन एवं चुनाव दिनांक 31 जनवरी 2021 को डॉ बी आर अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी झालाना डूंगरी जयपुर में आयोजित किया जा रहा है यह अधिवेशन एवं चुनाव दिनांक 27 दिसंबर 2020 को अलवर में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए सर्व समिति समिति से लिए गए निर्णय के अधीन कराए जा रहे हैं  जिसमें उदयपुर संभाग के समस्त जिलों से जिला अध्यक्ष जिला महामंत्री ब्लॉक अध्यक्ष एवं शिक्षक सदस्य भाग ले रहे हैं। उदयपुर बांसवाड़ा प्रतापगढ़ डूंगरपुर चित्तौड़गढ़ बांसवाड़ा राजसमंद भीलवाड़ा जिले से शिक्षक उपस्थित होंगे। अनिल मीणा ओमप्रकाश मेघवाल दिनेश नलवाया लाल जी मीणा वाल जी मीणा मणि लाल यादव नरेंद्र लोट सुरेश खटीक कांतिलाल

Read More
मावली

शहीद दिवस के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उपखंड प्रशासन के निर्देशन और राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ मावली के तत्वावधान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पीपरोली में उपखंड स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया ।समारोह के मुख्य अतिथि- उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट मावली श्री रमेश सीरवी पुनाडिया, अति विशिष्ट अतिथि- विकास अधिकारी श्री जितेंद्र सिंह चुंडावत, अध्यक्षता- ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री प्रकाश चंद्र चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि- सरपंच ग्राम पंचायत नूरडा मनोहर लाल गुर्जर थे। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ मावली के सचिव व प्रभारी अधिकारी श्री जगदीश चंद्र पालीवाल के अनुसार विश्व के कल्याण हेतु सर्वधर्म प्रार्थना सभा प्रेमशंकर सालवी, मांगीलाल गुर्जर योगेश पालीवाल, उमा पारीक व मुकेश कुमार सैनी के द्वारा प्

Read More
मावली

मावली में राष्ट्रीय युवा सम्मान समारोह संपन्न

http://www.fatehnagarnews.com मावली। मावली पंचायत समिति सभागार में युवा पखवाड़ा के समापन के अवसर पर नेशनल युथ फेस्टिवल में आयोजित कार्यक्रम फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली उदयपुर एवं श्रीकल्याणेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ । फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार कोरोनाकाल में घर बैठे प्रतिभाओं को डिजिटल के माध्यम से मोबाइल लिंक से प्रदेश स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रतिभावान का राष्ट्रीय युवा सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता बसन्त कुमार त्रिपाठी ने की ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया थे, विशिष्ट अतिथि आइसीआइसीआइ के प्रबंधक रजनीश गोस्वामी एवं राष्ट्रपति युवा पुरस्कार विजेता भगवती जोशी थी। राष्ट्रीय सम्मान समारोह प्रतिभाओं में सुपर गोल्ड युवारत्न शिरोमणि सम्मान में पिंकी डांगी

Read More
देश प्रदेश

डोटासरा ने शक्तावत को दी श्रद्धांजलि

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा आज भीण्डर पहुंचे तथा दिवंगत पूर्व संसदीय सचिव गजेंद्र सिंह शक्तावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। गोविंद सिंह डोटासरा ने परिजनों को ढाढस बंधाया। गोविंद सिंह डोटासरा के भिंडर पहुंचने के दौरान जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। डोटासरा के साथ प्रदेश के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना,चित्तौड़ के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ,मावली प्रधान पुष्कर लाल डांगी आदि थे।

Read More