http://www.fatehnagarnews.com राजसमंद। पंचायत समिति खमनोर की ग्राम पंचायत बामनहेड़ा में सामाजिक अंकेक्षण समिति के सदस्यों ने नरेगा कार्य स्थल पर पहुंचकर अंकेक्षण किया। चारागाह विकास एवं वृक्षारोपण कार्य खेडाना, ग्रेवल सड़क खडाई तलाई से रकम गढ़ किला रोड, चारागाह भूमि पर वृक्षारोपण बामनहेड़ा आदि कार्य का निरीक्षण किया। सदस्य पप्पूलाल कीर ने बताया नरेगा योजना के तहत करवाए गए समस्त कार्यों का मौके पर भौतिक सत्यापन, माप पुस्तिका से मिलान किया। मस्टररोल,जॉब कार्ड आदि का सत्यापन किया। मौके और रिकॉर्ड के अनुसार जांच के निष्कर्ष अभिलिखित करते हुए अंकेक्षण रिपोर्ट निर्धारित प्रपत्र में तैयार करवाया। इस दौरान रोजगार सहायक सचिव सुनीता वैष्णव, कनिष्ठ लिपिक मांगीलाल बोरीवाल , सामाजिक अंकेक्षण समिति के सदस्य पप्पूलाल कीर, महेंद्रसिंह, भावेश जोशी, विजयसिंह आदि माैजूद थे।
Read MoreArchives
सांसद जोशी ने की रेलवे बोर्ड चेयरमेन से भेंट,उदयपुर से कोटा रेल शुरू करने समेत अन्य विषयों पर की चर्चा
फतहनगर। चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमेन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनित शर्मा से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ के लिये रेलवे से जुडे विभिन्न विषयों के बारे में चर्चा की। सांसद जोशी ने रेलवे बोर्ड चेयरमेन से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से उदयपुर के लिये चलने वाली मेवाड़ एक्सप्रेस ट्रेन के समय में परिवर्तन कर उसे यात्रियों के लिये अनुकुल बनाने के विषय में मांग की। वर्तमान में इस ट्रेन का समय सांयकाल 4ः40 बजे हैं जो कि दिल्ली से मेवाड़ को आने वाले यात्रियों के लिये अनुकुल नही हैं। इस ट्रेन का समय रात्रि को 9 बजे के आस पास होगा तो दिल्ली से बैठने तथा चित्तौडगढ, कपासन, मावली, उदयपुर उतरने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नही होगी। इसी प्रकार सांसद जोशी ने रेलवे बार्ड चेयरमेन को बताया कि संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ में लॉकडाउन के पश्चात स...
Read Moreफतहनगर। अयोध्या में चल रहे प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण कार्य में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी हो इसके लिए चल रहा निधि संग्रह अभियान इन दिनों यहां भी जोर शोर से चल रहा है। विगत दिनों एक लाख से अधिक की राशि का समर्पण करने वाले लोगों का विद्या निकेतन में सम्मान भी किया गया था। बुधवार को सनवाड़ निवासी लोकेश जोशी एवं श्रीमती शारदा देवी की प्रेरणा से सुपुत्र प्रियदर्शन एवं जय दर्शन जोशी द्वारा श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षैत्र निर्माण हेतु इक्यावन हजार एक सौ ग्यारह रूपए समर्पण का संकल्प लिया। समर्पण संकल्प करने वाले परिवार को उपरना द्वारा स्वागत किया गया। इसी तरह से शिक्षक संघ(राष्ट्रीय) द्वारा किए जा रहे धन संग्रह में शंकरलाल चावड़ा,राकेश जैन,दिलीप चारण एवं यशवंत कोठारी द्वारा इक्यावन सौ-इक्यावन सौ की राशि समर्पण की गई। शिक्षक संघ की ओर से निधि संग्रह अभियान में अध्यक्ष चन्द्रशेखर,जिला वरि...
Read Moreफतहनगर। यहां के एक सर्राफा व्यवसायी के साथ दो महिलाओं ने धोखाधड़ी कर 2 किलो चांदी एवं 30 हजार की नकदी लेकर चपत हो गई। सर्राफा व्यवसायी गोपाल लाल-राकेश कुमार की दुकान पर दो महिलाएं तथा एक पुरूष आया तथा धोखाधड़ी करते हुए नकली माल थमा गए एवं चांदी व नकदी ले गए। ठगे जाने का आभास होते ही राकेश कुमार बाइक लेकर पीछा करने गया लेकिन धोखाधड़ी करने वाली महिलाएं गायब हो गई। इसकी फतहनगर थाने में प्राथमिकी भी दी गई है।
Read Moreफतहनगर। नाकोड़ा नगर में एक व्यक्ति के घर का बिजली बिल 8 हजार आया। इसे देखकर उसका सिर चकरा गया। इस बिल के भुगतान की तिथि भी गुरूवार तक ही है। वार्ड 15 नाकोड़ा नगर निवासी दीपक कुमार पालीवाल के घर का बिल 7829 रूपए का आया। इस बिल में 966 यूनिट उपयोग बता कर उक्त बिल थमा दिया जबकि मीटर का बुधवार को भौतिक सत्यापन करने पर उसमें अब तक 166 यूनिट का ही उपभोग है। इस प्रकार 800 यूनिट अधिक दर्ज कर भारी भरकम बिल थमा दिया गया।
Read Moreफतहनगर। फलीचड़ा में सुरेश कुमार देशबंधु का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। देशबंधु गत दिनों जयपुर में राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के वार्षिक अधिवेशन में प्रदेश महामंत्री चुने गए थे। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी,तहसीलदार रतनलाल कुमावत, विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह चुंडावत,पीईओ संजय बडाला,प्रदेश संयुक्त मंत्री मेघराज मीणा, जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मीणा, जिला महामंत्री ओमप्रकाश मेघवाल, सूर्य प्रकाश, मावाराम,गौरीशंकर खटीक, ओंकार लाल भील, ब्लॉक सराडा, सेमारी,सलूंबर, मावली के ब्लॉक अध्यक्ष सहित कई शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे। सभी मंचासीन अतिथियों का उपरणा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
Read Moreडिजिटल हेल्थ स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता वृद्धि एवं लागत में कमी हेतु एक महत्वपूर्ण कदम है: कलराज मिश्र
जयपुर, 03 फरवरी 2021 - "इलेक्ट्रॉनिक तकनीक का स्वास्थ्य सेवाओं में उपयोग (डिजिटल हेल्थ) विज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान है! डिजिटल हेल्थ स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता वृद्धि एवं लागत में कमी हेतु एक महत्वपूर्ण कदम है!" उक्त उदगार राजस्थान के राज्यपाल माननीय श्री कलराज मिश्र ने आई आई एच एम् आर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 25वीं वार्षिक वैश्विक संगोष्ठी 'प्रदन्या 2021' के उद्घाटन सम्बोधन में व्यक्त किये! यह संगोष्ठी इस वर्ष इस वर्ष 3-5 फरवरी 2021 के मध्य ऑनलाइन माध्यम से 'डिजिटल हेल्थ, सस्टेनेबल डेवलपमेंट एंड वेल्बीइंग' विषय पर आयोजित की जा रही है! डिजिटल हेल्थ के उपयोग एवं प्रभाव की चर्चा करते हुए माननीय राज्यपाल ने कहा कि "डिजिटल हेल्थ के अनुप्रयोग से संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित समग्र विकास के लक्ष्यों को प्राप्त किया...
Read Moreफतहनगर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश स्थित ‘‘चौरी चौरा’’ शताब्दी समारोहों का 4 फरवरी, 2021 को दिन में 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन करेंगे। 4 फरवरी को ‘चैरी चैरा’ कांड के 100 पूरे हो रहे हैं। चैरी चैरा की घटना देश के स्वाधीनता संघर्ष में मील का पत्थर सिद्ध हुई थी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री चैरी चैरा को समर्पित एक डाक टिकट भी जारी करेंगे। इस उद्घाटन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे। राज्य सरकार की योजना उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में शताब्दी समारोहों और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की है। यह आयोजन 4 फरवरी 2021 से शुरू होंगे और एक वर्ष तक 4 फरवरी, 2022 तक जारी रहेंगे। ...
Read Moreफतहनगर-सनवाड़ पालिका चुनावः मंजु भील के नामांकन दाखिले में झलका कार्यकर्ताओं का उत्साह
फतहनगर। भाजपा नेतृत्व द्वारा हरी झण्डी मिलने के बाद श्रीमती मंजु भील ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन भरे जाने के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज दिखे। नामांकन दाखिले के वक्त मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, विधानसभा प्रभारी दिनेश कावड़िया,देहात भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,भाजपा मण्डल अध्यक्ष नीतिन सेठिया,पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,मण्डल महामंत्री अशोक मोर,पूर्व पार्षद बद्रीलाल सोनी, विजयप्रकाश विप्लवी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। श्रीमती मंजु भील ने दो सेट दाखिल किए। कांग्रेस की ओर से श्रीमती नंदिनी मीणा ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर नव निर्वाचित पार्षद नरेश जाट,सुनील मूदड़ा समेत कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा के सभी पार्षद इस वक्त बाड़ेबंदी में है। ...
Read Moreफतहनगर। एक वोट का महत्व कितना है,सभी भली भांति जानते हैं। एक वोट की चोट ने सी.पी.जोशी का मुख्यमंत्री बनने का सपना चकनाचूर कर दिया था। फतहनगर-सनवाड़ पालिका के हाल ही सम्पन्न चुनावों में वहीं एक वोट निवर्तमान पालिकाध्यक्ष के लिए भारी पड़ गया। भाजपा के कद्दावर नेता राजेश चपलोत महज एक वोट से हार गए। इस एक वोट का चपलोत को जीवन भर मलाल रहेगा। इतना ही नहीं भाजपा के दूसरे कद्दावर नेता दो बार के पार्षद रह चुके मुकेश खटीक को भी तनिक भी आशा न होगी कि वह इतने कम मार्जिन से अपनी सीट गंवा बैठेगें। मुकेश खटीक 4 वोट से चुनाव हार गए। ...
Read Moreराजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र करेंगे आईआईएचएमआर यूनिविर्सटी के प्रदन्या वार्षिक सम्मेलन 2021 का उद्घाटन
ऽ डिजिटल स्वास्थ्य, सतत विकास और कल्याण पर केंद्रित सम्मेलनऽ टैक्नोलाॅजी के इस्तेमाल के साथ स्वास्थ्य और कल्याण में बदलाव का मिशन जयपुर, 02 फरवरी, 2021ः आईआईएचएमआर यूनिविर्सटी, जयपुर के वार्षिक वैश्विक सम्मेलन प्रदन्या 2021 के 25वें रजत जयंती संस्करण का आयोजन 3 से 5 फरवरी के दौरान होगा। यह सम्मेलन डिजिटल स्वास्थ्य, सतत विकास और कल्याण विषय पर केंद्रित होगा। यह सम्मेलन स्थायी विकास लक्ष्यों और डिजिटल हेल्थ के देश के दृष्टिकोण से जुड़ा हुआ है। इस वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र करेंगे। उद्घाटन सत्र में पदम भूषण प्रो. जी पी पद्मनाभन, मानद प्रोफेसर, और पूर्व निदेशक, भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु और पद्मश्री डॉ. चंद्रकांत एस पांडव, पूर्व प्रोफेसर और प्रमुख, सामुदायिक चिकित्सा केंद्र, एम्स, नई दिल्ली की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। उद्घाटन सत्र 3 ...
Read Moreप्रदेश में जन-आधार एवं पहचान पोर्टल से प्राप्त आकड़ों के आधार पर राशन कार्डो का होगा अपडेशन-शासन सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
जयपुर, 2 फरवरी। प्रदेश में राशन कार्डो के अपडेशन के लिए जन-आधार एवं पहचान पोर्टल द्वारा मृत्यु के आंकड़े प्रतिमाह खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को उपलब्ध करवाये जायेंगे। जन-आधार पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों का मिलान कर विभाग द्वारा राशन कार्डो के अपडेशन की कार्यवाही की जायेगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन ने बताया कि पहचान पोर्टल से जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के आंकड़े एपीआई के माध्यम से जन-आधार पोर्टल को नियमित रूप से दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जन-आधार एवं विभाग की तकनीकी टीम द्वारा एपीआई के माध्यम से इन्टीग्रेशन की कार्यवाही की जायेगी। शासन सचिव ने बताया कि सूचना प्रौधोगिकी और संचार विभाग द्वारा जन-आधार एवं पहचान पोर्टल से मृत व्यक्तियों के पंजीयन के आकड़े प्रत्येक माह की 5 तारीख तक एन.आई.सी. को उपलब्ध करवायेगा। एनआईसी द्वारा 10 त...
Read Moreफतहनगर। लवीना विकास सेवा संस्थान ओगना के संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया द्वारा ए डी एम सिटी अशोक कुमार को श्री नीमच माताजी तसवीर भेंट कर अभिनंदन किया एवं ओपन शेल्टर होम ओगना पधारने का निमंत्रण दिया। एडीएम द्वारा भी संस्थान में आने का आश्वासन दिया गया। ...
Read Moreबस्सी का 14 वर्षीय विशाल अंगदान करके दे गया चार नई जिंदगियां अंगदान के बाद 4 लोगों को लगाए जाएंगे हार्ट, किडनी व अन्य अंग चिकित्सा मंत्री ने परिजनों और चिकित्सकों के प्रति जताया आभार अंगदान सबसे बड़ा दान -चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री
http://www.fatehnagarnews.com बस्सी का 14 वर्षीय विशाल अंगदान करके दे गया चार नई जिंदगियां अंगदान के बाद 4 लोगों को लगाए जाएंगे हार्ट, किडनी व अन्य अंग चिकित्सा मंत्री ने परिजनों और चिकित्सकों के प्रति जताया आभार अंगदान सबसे बड़ा दान -चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जयपुर, 2 फरवरी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने अंगदान को सबसे बड़ा दान बताया और कहा कि एक व्यक्ति अंगदान कर कई लोगों की जिंदगियां बचा सकता है। डॉ. शर्मा ने सवाई मानसिंह अस्पताल के चिकित्सकों को अंगदान के लिए प्रेरित करने और 14 वर्षीय विशाल के परिजनों का अंगदान करने के लिए आभार जताया। गौरतलब है कि सोमवार को सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर में बस्सी के 14 वर्षीय बच्चे के अंगदान के बाद उन अंगों से 4 लोगों को जिंदगी दी गई। सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व सोटो के चेयरमैन डॉ सुधीर भंडारी ने बताया कि
Read Moreउदयपुर। श्री बाॅडी बिल्डिग एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय बाॅडी बिल्डिंग एण्ड मेन फिजिक प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। सचिव निजामुद्दीन खान ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री फुलसिंह मीणा, उदयपुर ग्रामीण विधायक व संरक्षक श्री तख्तसिंह शक्तावत व अतिथि भीमसिंह थे। इस प्रतियोगिता के आयोजन सचिव मोहित जैन ने बताया कि सीनियर मिस्टर उदयपुरश्री का खिताब जलाल नाजिब को मिला, वही जुनियर में युवराजसिंह चैहान और मास्टर में भूपेन्द्र व्यास ने खिताब अपने नाम किया व सीनियर मसल मेन मो. तबरेज और बेस्ट पोजर तोशिफ लान व जुनियर में मसल मेन तोशिफ ओर बेस्ट पोजर मो. अनीश ने खिताब अपने नाम किया । ...
Read Moreफतहनगर। सारे कयासों को दरकिनार करते हुए भाजपा ने मंजू भील के नाम पर मोहर लगाते हुए हरी झण्डी दे दी। नेतृत्व द्वारा हरी झण्डी मिलने के बाद श्रीमती मंजु भील निर्वाचन अधिकारी के समक्ष उपस्थित हुई तथा अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिले के वक्त भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कांग्रेस की ओर से श्रीमती नंदिनी मीणा ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर कांग्रेस के कई पार्षद एवं नेता उपस्थित थे। भाजपा के सभी पार्षद इस वक्त बाड़ेबंदी में है। मुकाबला नजदीकी होने से भाजपा के नेता किसी प्रकार की जोखिम से बचना चाहते हैं। ...
Read Moreनई दिल्ली/चित्तौडगढ 1 फरवरी 2021 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश में आत्मनिर्भर भारत की तरफ किये जा रहे प्रयासों को लेकर योजनाओं और मूलभूत आवश्यकताओं के क्षेत्र में इस बार बजट में हर वर्ग एवं क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया है।उक्त बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने वर्ष 2021-22 के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की केन्द्र सरकार ने बजट में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, किसानों, युवाओं, देश के आधारभूत अवसरंचना के लिए भी विशेष ध्यान दिया गया है। 2020-21 के बजट में 6 स्तंभों का प्रस्ताव स्वास्थ्य और कल्याण, भौतिक और वित्तीय पूंजी एवं अवसंरचना, आकांक्षी भारत के लिए समावेशी विकास, मानव पूंजी में नवजीवन का संचार करना, नवप्रवर्तन और अनुसंधान एवं विकास, न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन देश आत्मनिर्भरता की तरफ लेकर जायेगा।’’निरोगी भारत’’ को मजबूत आधार देने के लिए देश ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। स्थानीय निकाय चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा में चेयरमैन के लिए मंजू भील के नाम पर मुहर लग सकती है। श्रीमती मंजू भील का आज नामांकन दाखिल किया जा सकता है। इस मर्तबा नगर पालिका में 25 वार्ड हैं जिनमें से 14 पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीत कर आए हैं जबकि कांग्रेस के 11 उम्मीदवारों ने विजय प्राप्त की है।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com उदयपुर। लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओंगना का औचक निरीक्षण सायंकाल सी डब्ल्यू सी अध्यक्ष ध्रुव कुमार कविया ने किया।वे बालको से रूबरू हुए।रसोई घर में भोजन चेक कर संतोष प्रकट किया।वक्त निरीक्षण बतिश बालक एवम स्टाफ उपस्थित मिला।कविया होम के बालको से श्री नीमच माताजी की आरती सुन बेहद खुश हुए।
Read Morehttp://www.Fatehnagarnews.com भूपालसागर। भूपालसागर पुलिस थाना क्षेत्र के रूपपुरा गांव में रविवार रात लुटेरों ने रात को घर में अकेली सो रही 70 वर्षीय बेवा के हाथ पैर बांधकर मुंह को तकिए से दबाकर हत्या कर दी और आभूषण लूट ले गए। सवेरे घर में कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पीहर पक्ष को दी। घटना की जानकारी पर कपासन पुलिस उप अधीक्षक दलपत सिंह भाटी एवं सीआई हिमांशु सिंह राजावत भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली।
Read More