फतहनगर - सनवाड

ईन्टाली में आये विदेशी मेहमान

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर।  उदयपुर जिले की मावली पंचायत समिति के ईन्टाली ग्राम पंचायत क़े तालाब पर विदेशी मेहमान का जमावड़ा देखा गया। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार गांव के पक्षी प्रेमी भरत मेनारिया एवं केसुराम पुष्करणा के नेतृत्व में ईन्टाली तालाब का अवलोकन किया तथा विदेशी पक्षियों को तालाब के  में विचरते केेेद किया। आमेटा के अनुसार विदेशी पक्षियों के आश्रय  तालाब के आसपास पौधारोपण एवं तालाब के बीच टापू का निर्माण किया जाना आवश्यक है ताकि सर्दी की ऋतु में विदेशी पक्षियों का आवागमन स्थाई रूप से हो सके,तालाब का सौंदर्यीकरण होने से विदेशी पर्यटन का एक केंद्र बन सकता है।

Read More
उदयपुर

किसी ने पेंटिंग की आय समर्पित की तो किसी ने पेंटिंग -बच्चों में भी भगवान राम के मंदिर के लिए निधि समर्पण की होड़

http://www.fatehnagarnews.com उदयपुर। अयोध्या में बनने जा रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए देश भर में चल रहे निधि समर्पण महाभियान में बच्चों का उत्साह भी देखते ही बन रहा है। एक ओर बच्चे अपने मन के राम को कैनवास पर उकेर रहे हैं तो दूसरी ओर अपनी बनाई पेंटिंग को निधि समर्पण समिति के कार्यकर्ताओं को भेंट कर रहे हैं। एक बिटिया ने तो अपनी बनाई पेंटिंग को बेचकर प्राप्त हुई जीवन की पहली आय को ज्यों का त्यों भगवान राम के चरणों में समर्पित कर दिया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र निधि समर्पण समिति के अंतर्गत रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण के तहत घर-घर जाकर निधि समर्पण के लिए जुटे कार्यकर्ताओं को प्रतिदिन भावविभोर कर देने वाले अनुभव सामने आ रहे हैं। कहीं बच्चे अपने गुल्लक ला - लाकर कार्यकर्ताओं से इसे लेने का आग्रह कर रहे हैं तो कहीं बच्चे अपने मन के राम उकेर कर उनकी पेंटिंग को कार्यकर्ताओं

Read More
मावली

श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह में भामाशाह रतन सिंह झाला ने दिए 25 लाख

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र अयोध्या के तहत शनिवार को श्री रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण हेतु *SRM GROUP चेयरमैन भामाशाह श्री रतन सिंह जी झालापुत्र फौजी महेंद्र सिंह और SRM GROUP managing Director हिम्मत सिंह झाला वाजमियां-खंड वल्लभनगर जिला भीण्डर (विभाग राजसमंद) ने क्षैत्रीय प्रचारक प्रमुख राजस्थान क्षेत्र श्रीवर्धन जी विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जी लोकसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के सांसद चंद्रप्रकाश जी जोशी , विहिप जिला मंत्री रमेश सांगावत, उपाध्यक्ष भवर जी मेनारिया, कोषाध्यक्ष सम्पत जी सामोता, खण्ड निधि प्रमुख राम चन्द्र जी मेनारिया की उपस्थिति में खंड- वल्लभनगर जिला - भींडर (विभाग राजसमन्द) द्वारा 25लाख 25 हजार 225रुपये ( 2525225रुपये मात्र)राशि का समर्पण किया।

Read More
मावली

कक्षा संचालन को लेकर आज होगी अभिभावकों के साथ बैठक

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। सोमवार से कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों का शिक्षण कार्य विधिवत प्रारंभ होना है। इसको लेकर सरकारी स्कूलों में आज अभिभावकों के साथ बैठके होनी है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शिवजी गौड ने आदेश जारी कर कहा कि सभी विद्यालयो के संस्था प्रधान जिनमे कक्षा 6से8 संचालित है वे इसका ध्यान रखें दिनांक 7-2-21 को शिक्षक अभिभावक बैठक आयोजित करें। अभिभावकों को विद्यालय का निरीक्षण करा कर उन्हें बतावे कि kovid19 के sop की पालना और पूर्ण तैयारियां हमनें कर रखी है जिससे अभिभावकों में विश्वास पैदा होगा। उनको sop की पूर्ण जानकारी देवें। मावली तहसील में बैठकों का निरीक्षण करने के लिए ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र चौधरी, अंसार मोहम्मद समेत अन्य अधिकारियों को लगाया गया है।

Read More
देश प्रदेश

एसबीआई ने भेंट की दिव्यांगों के लिए स्कूली बस

उदयपुर। भारतीय स्टेट बैंक ने नारायण सेवा संस्थान को दिव्यांगों के लिए स्कूली बस भेंट की है। एसबीआई ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत नारायण सेवा संस्थान द्वारा संचालित नारायण चिल्ड्रन एकेडमी के गरीब बच्चों और दिव्यांगों की सेवार्थ में 32 सीटर बस भेंट की। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक(दक्षिण) शिवओम दीक्षित ने कहा कि “ उदयपुर में शुक्रवार को बैंक के सामाजिक उत्तरदायित्व प्रकल्प के तहत नारायण चिल्ड्रन एकेडमी को गरीब बच्चों के लिए 32 सीटर बस भेंट की। संस्थान द्वारा दिव्यांगों, निर्धनों , मूक बधिर, प्रज्ञा चक्षु व निःशक्त बालकों की शिक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए इन कार्यों में बैंक की सहभागिता निरन्तर रखने का आश्वासन दिया है।” इस अवसर पर नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने संस्थान की 35 वर्षीय सेवा यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि हम एसबीआई द्वारा दिव्यांगों, मूक ...

Read More
मावली

निधि संग्रह अभियान में आगे आया शिक्षक समुदाय

फतहनगर। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण में हर ओर से लोग आगे आकर अपना योगदान कर रहे हैं। इस अभियान में शिक्षक समुदाय भी बढ़ चढ़ कर भाग ले रहा है। आज राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली ब के शिक्षक राजेंद्रसिंह सारंगदेवोत पुष्पेंद्र सिंह झाला, अर्जुनसिंह झाला, सुनील मंडोवरा, जयेंद्र सिंह राठौड़, अर्जुनसिंह चुंडावत, किरण पहाड़िया ने 5100-5100 की निधि प्रभु श्री राम के चरणों में समर्पित की। इसी तरह से राजकीय बालिका उ.प्रा.वि.घासा के अतुलेश शर्मा,इरा सोनी, सुनीता अग्रवाल, मनोज कुमार पांचाल ने 5100 रूपए की निधि समर्पित की। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने 5100 रुपए तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खेमली के भूपेंद्र सिंह पवार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोली मगरी के गणेशलाल डांगी,घासा के संजय कुमार दर्जी ने भी निधि समर्पण किया। उक्त जानकारी उपशाखा अध्यक्ष अर्जुन...

Read More
उदयपुर

जिला स्तरीय विज्ञान मेले के लिए आमुखीकरण बैठक आयोजित

फतहनगर। आरएससीईआरटी उदयपुर के निर्देशानुसार वार्षिक जिला स्तरीय विज्ञान मेला-2021 इस सत्र मे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर वर्चुअल मोड पर 8 फरवरी से 10 फरवरी तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोवर्धन विलास, उदयपुर मे आयोजित किया जाएगा। प्रथम बार विज्ञान मेला वर्चुअल मोड पर आयोजित होने के कारण आज जिला स्तरीय आमुखीकरण बैठक आयोजित की गयी। बैठक का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोवर्धन विलास, उदयपुर मे किया गया। आमुखीकरण बैठक में संयुक्त निदेशक शिवजी गौड, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय पुष्पेन्द्र शर्मा, सहायक निदेशक नरेन्द्र टाॅक, अतिरिक्त परियोजना समन्वयक (समसा) मुरलीधर चैबीसा, समन्वयक एवं प्रधानाचार्य राउमावि गोवर्धन विलास, उदयपुर सुरेन्द्रसिंह धाबाई आदि उपस्थित रहे। संयुक्त निदेशक गौड ने आमुखीकरण बैठक मे आरएससीईआरटी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के साथ कोरोना गाइडलाइन्स की अनुपाल...

Read More
देश प्रदेश

भ्रूण लिंग परीक्षण में लिप्त आरोपी चिकित्सक एवं दलाल गिरफ्तार

जयपुर। राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत शुक्रवार को जनता कालोनी, आदर्श नगर स्थित सुपीरियर डायनोस्टिक सेंटर पर डिकॉय कार्यवाही करते हुये अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण करते हुये पाये जाने पर आरोपी चिकित्सक डॉ. नवीन शर्मा एवं दलाल पवन जैन को गिरफ्तार किया।   राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी के अध्यक्ष एवं मिशन निदेशक एनएचएम श्री नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि जयपुर के जनता कॉलोनी, आदर्श नगर स्थित सुपीरियर डायनोस्टिक सेंटर पर अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण का कार्य किया जा रहा है। सूचना के पुष्टिकरण के बाद डिकॉय दल गठित किया गया। दल ने डिकॉय गर्भवती महिला को सहयोगी के साथ उक्त सुपीरियर डायनोस्टिक सेंटर पर भेजा।   श्री ठकराल ने बताया कि चिकित्सक नवीन शर्मा ने दलाल पवन जैन के मार्फत डिकॉय गर्भवती महिला से भ्रूण लिंग परीक्षण के नाम पर 35000 म...

Read More
देश प्रदेश

सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों की बीमा पॉलिसियों की भुगतान कार्यवाही आरम्भ,परिपक्वता दावों की भुगतान प्रक्रिया पेपरलेस,क्लेम फार्म की हार्ड कॉपी प्रस्तुत करने की अनिवार्यता समाप्त

जयपुर, 5 फरवरी। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के जयपुर स्थित कार्यालयों (जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, सचिवालय) में वित्तीय वर्ष 2021-22 में सेवानिवृत्त होने वाले लगभग 3000 कार्मिकों की बीमा पॉलिसियों के भुगतान जारी करने की कार्यवाही प्रारम्भ हो गई है। इन कार्मिकों की राज्य बीमा पॉलिसी एक अप्रेल को परिपक्व हो रही हैं । परिपक्वता दावों की भुगतान प्रक्रिया को पेपरलेस बनाने के उद्देश्य से वित्त विभाग द्वारा क्लेम फार्म की हार्ड कॉपी प्रस्तुत करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। इसके लिए क्लेम फार्म पूर्ति कर वापस जमा कराने के लिए सम्बन्धित आहरण एवं वितरण अधिकारियों के माध्यम से उपलब्ध कराये जा चुके हैं । कार्मिकों को एसएमएस के द्वारा भी यह सूचना प्रेषित की जा चुकी है।राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग की अतिनिक्त निदेशक संतोष अमिताभ ने बताया कि अब एस. आई.पी.एफ. पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पालिकाध्यक्ष चुनावः भाजपा आश्वस्त तो कांग्रेस आशान्वित

फतहनगर। पालिकाध्यक्ष के लिए भाजपा की श्रीमती मंजु भील एवं कांग्रेस की श्रीमती नंदिनी मीणा में सीधा मुकाबला है। भाजपा के पास 14 सदस्य हैं। भाजपा सदस्य इन दिनों बाड़े बंदी में हैं तथा भाजपा के नेता किसी प्रकार की रिस्क नहीं लेना चाहते। हालांकि भाजपाई पूरी तरह से आश्वस्त है लेकिन कांग्रेस भी इस मामले में आशान्वित है। कांग्रेस के पास 11 सदस्य हैं तथा उनका मानना है कि भाजपा में यदि टूट होती है तो उनका अध्यक्ष बन सकता है। पूर्व विधायक एवं मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी ने मिडिया से मुखाबित होते हुए अध्यक्ष के लिए पढ़ी लिखी को वोट देने का आग्रह किया था। कांग्रेस के नेता इस आस में हैं कि भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद की दूसरी दावेदार गिरिजा मीणा की ओर से टूट हो और उसका अध्यक्ष बन जावे। पंचायत समिति चुनाव के दौरान नामांकन उठाए जाने की घटना के बाद से भाजपा के नेता काफी सजगता के साथ काम कर रहे हैं। इधर वार...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में पनघट योजनाओं के रखरखाव की जरूरत

फतहनगर। पालिका क्षेत्र में पेयजलापूर्ति के लिए विभिन्न वार्डों में पनघट योजनाएं स्थापित कर रखी है लेकिन इनके रखरखाव की ओर ध्यान देने की जरूरत है। वार्ड 15 की जनता काॅलोनी में मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के समीप स्थापित पनघट योजना लम्बे समय से बंद पड़ी है तथा इसका ढांचा सड़क के दूसरी ओर पड़ा है। बोरवेल खुला पड़ा है जिसमें असावधानीवश पत्थर अथवा अन्य कोई वस्तु गिरने से बोरवेल नकारा हो सकता है। वार्ड 22 में नाकोड़ा नगर में चामुण्डा माता के स्थानक के पीछे लगी पनघट का स्ट्रार्टर पूरी तरह से बिखर गया है तथा लोग जोखिम उठा कर पनघट को भरने का काम कर रहे हैं। यहां कभी भी जनहानि का सामना करना पड़ सकता है। इसका स्ट्रार्टर बदले जाने की आवश्यकता है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गौशाला में 150 गायों को करवाया प्रवेश

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। श्री कृष्ण महावीर गौशाला फतेहनगर में उमंड व भीमखंड गांव के नागरिकों के निवेदन पर लावारिस घूम रहे 150 गायों को गौशाला के खर्चे पर लाकर प्रवेश कराया। इस अवसर पर गौशाला अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल, मांगीलाल सांखला, कैलाश चंद्र खंडेलवाल, प्रहलाद मंडोवरा, नरेश मंडोवरा, मनीष गोयल, हुकमसिंह आदि गो सेवक उपस्थित थे। मोक्षधाम के समीप स्थित इस गौ शाला में वर्तमान में 450 गायों का पालन हो रहा है। ं

Read More
चित्तौडगढ़

सांसद जोशी ने की खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री किरेन रिजिजु से भेंट,खेल अकादमियां खोले जाने का किया आग्रह

फतहनगर। क्षेत्रीय सांसद सी.पी.जोशी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री किरेन रिजिजु तथा युवा कार्यक्रम मंत्रालय की सचिव ऊषा शर्मा व खेल मंत्रालय के सचिव रवि मित्तल से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ के लिये युवाओं एवं खेलों के विकास से संबधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सांसद जोशी ने बताया कि संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ के जिला प्रतापगढ़ में नेहरू युवा केन्द्र की आवश्यकता थी, जिसको केन्द्र सरकार ने योजना में शामिल कर लिया हैं। वित्त विभाग से बजट की स्वीकृति आते ही प्रारंभ कर दिया जायेगा। संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिये खेल अकादमियों को खोले जाने का भी आग्रह किया। इसके साथ ही खेलों से संबधित विभिन्न विषयों पर भी सांसद जोशी ने केन्द्रीय मंत्री एवं सचिवों से चर्चा की। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शिक्षिका ने निधि संग्रह में समर्पित की सेवा

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा मावली की महिला उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा माहेश्वरी ने राम मंदिर निर्माण के तहत चल रहे निधि संग्रह अभियान में अपनी ओर से 5100 की राशि का चेक समर्पित किया। इस अवसर पर श्रीमती माहेश्वरी के पति प्रकाश चंद्र मूंदड़ा, निधि संग्रह कर रहे राजस्थान शिक्षक संघ जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा,उपशाखा मावली के अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी,मंत्री जगदीश सिंह राव, पूर्व सभा अध्यक्ष, संजय कुमार गहलोत आदि उपस्थित थे।

Read More
देश प्रदेश

जोधपुर में छात्रों पर लाठीचार्ज की कटारिया ने की निंदा

http://www.fatehnagarnews.com उदयपुर। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया ने जोधपुर में छात्रो पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के हमारे नौजवान साथियों द्वारा जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर में विद्यार्थी हितों की 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। लेकिन प्रदर्शन के दौरान बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज एवं उनकी गिरफ्तारी अति निंदनीय है। पूर्व शिक्षा मंत्री देवनानी ने  कहा   जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ हुई बर्बरता केवल निंदनीय नहीं है, यह दमन है। छात्र वहां हंगामा करने और देश विरोधी नारे लगाने के लिए नहीं पहुंचे थे, वे अपनी मांगें रख रहे थे। इस पर पुलिस बुलाकर लाठीचार्ज करना एक राजनीतिक हथकंडा है।

Read More
देश प्रदेश

धार्मिक मेलों, उत्सवों और कार्यक्रमों के लिए गृह विभाग द्वारा गाइडलाइन जारी

http://www.fatehnagarnews.com - हरिद्वार में 27 फरवरी से 30 अप्रेल तक होने वाले कुंभ मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को भी करनी होगी केंद्र सरकार व उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना - हाई रिस्क व्यक्ति धार्मिक मेलों, उत्सवों और कार्यक्रमों में न आएं - धार्मिक मेलों, उत्सवों और कार्यक्रमों में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को संबंधित जिला प्रशासन से कराना होगा रजिस्ट्रेशन - श्रद्धालुओं को अपने राज्य में मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/जिला अस्पताल/मेडिकल कॉलेज से निर्धारित प्रारूप में प्राप्त स्वास्थ्य प्रमाण पत्र और नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट साथ रखनी होगी  जयपुर, 5 फरवरी। गृह विभाग ने कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए राज्य में होने वाले धार्मिक मेलों, उत्सवों और कार्यक्रमों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है। प्रमुख शासन सचिव, गृह श्री अभय

Read More
देश प्रदेश

पंचायत समिति की साधारण सभा में 2020-21 का नरेगा का 44 करोड का बजट हुआ पारित

आमेट.पंचायत समिति कार्यालय के महाराणा प्रताप सभागार में सत्र 2020-21 की प्रथम साधारण सभा का आयोजन किया गया। इस साधारण सभा के मुख्य अतिथि कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़,जिला प्रमुख श्रीमती रतनी देवी जाट तथा सभा की अध्यक्षता प्रधान श्रीमती अणछी देवी गुर्जर ने की।इ अवसर पर उपप्रधान सज्जन सिंह सोलंकी जिला परिषद सदस्य पंचायत समिति सदस्य सरपंच आदि उपस्थित थे।साधारण सभा में पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने नरेगा की वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन का प्रस्ताव रखा। जिस पर साधारण सभा में सभी ने उक्त अनुमोदन का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित करते हुए नरेगा उद्बोधन वार्षिक बजट 2021 के लिए 44 करोड का बजट पारित किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा  सभा में आगामी विकास कार्यों पर चर्चा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।...

Read More
देश प्रदेश

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

फतहनगर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा ने आज भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए श्रीमती रंजीता कोली,जय श्री गर्ग, राधा भारद्वाज, अनुसूया गोस्वामी, डॉ विनीता आहूजा एवं श्रीमती पूजा अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। कार्यकारिणी में इसके अलावा श्रीमती इंदिरा राजपुरोहित व सरिता गेना को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। श्रीमती कृष्णा कटारा, श्रीमती रक्षा भंडारी, श्रीमती पूजा यादव, श्रीमती बादाम वर्मा,श्रीमती ज्योति, श्रीमती दीपा नाथावत को प्रदेश मंत्री का प्रभार दिया गया है। उदयपुर की श्रीमती किरण तातेड़ को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। श्रीमती सुमन मीणा को कार्यालय मंत्री,श्रीमती स्नेहा कांबोज को मीडिया प्रभारी एवं डॉ रजनी गावड़िया ,श्रीमती शोभल सिंह, श्रीमती अंजु मिश्रा व श्रीमती इन्दु जाटव को सदस्य बनाया गया है...

Read More
देश प्रदेश

कनिष्ठ सहायक भर्ती में चयन से वंचित अभ्यर्थियों  के हित में मुख्यमंत्री का बड़ा निर्णय : 603 अतिरिक्त पदों पर नियुक्ति के प्रस्ताव को स्वीकृत

जयपुर, 4 फरवरी। राज्य सरकार ने कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा-2018 के चयनित 603 अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के हित में अतिरिक्त पदों पर नियुक्ति के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। अब इन अभ्यर्थियों को विभाग आवंटित कर जल्द ही नियुक्ति दी जाएगी। श्री गहलोत ने युवा आशार्थियों के हित में एक बड़ा निर्णय लेते हुए निर्देश दिए थे कि कुल विज्ञापित पदों में कमी के कारण चयन से वंचित रहे अभ्यर्थियों को भी शीघ्र नियुक्ति दी जाए। प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, जिन अतिरिक्त पदों पर नियुक्ति दी जानी है, उनमें सामान्य वर्ग के 105, अन्य पिछड़ा वर्ग के 436, अनुसूचित जनजाति के 38, अनुसूचित जाति के 12 तथा अति पिछड़ा वर्ग के 6 पद शामिल हैं। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से संशोधित अर्थना के कारण नियुक्ति से वंचित हो रहे अ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान जोरों पर

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण को लेकर इन दिनों गांव-गांव और गली-गली निधि संग्रह अभियान चल रहा है। इस अभियान में सनवाड़ के घनश्याम लाल दीपक कुमार अनिल कुमार विजयवर्गीय ने ₹7100 तथा जमुनाबेन बसंतीलाल राजेश सोनी ने ₹21000,गोवर्धन नाथ चौहान ने 11111 रुपए ,प्रहलाद सिंह चौहान ने ₹11000, प्रभु लाल मुकेश कुमार योगेश कुमार गड़ोलिया ने ₹15000 निधि समर्पण किए। निधि संग्रहण करने वाली टीम के सदस्यों ने इन सभी लोगों का ऊपरना ओढ़ाकर सम्मान किया।

Read More