देश प्रदेश

सांसद जोशी ने की केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोषी ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग  मंत्री नितिन गड़करी से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ में राष्ट्रीय राजमार्गो व केन्द्रीय सड़क निधि की विभिन्न सड़कों के विषय में चर्चा की। संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में विगत कार्यकाल के दौरान 7 केन्द्रीय सड़क निधि की सड़कों के निर्माण के लिये सांसद जोशी ने सड़क परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त किया एवं आग्रह किया की संसदीय क्षेत्र में अब केवल एम.डी.आर. श्रेणी की 2 सड़के ही शेष बची है, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 76 से भंवरासिया से मोडी बाठेडा अडिन्दा कुराबड़ (जिला उदयपुर) तक सड़क लम्बाई 24 कि.मी. तथा निम्बाहेड़ा-केली-कनेरा-बस्सी-साड़ास-आम्बा-चित्तौडगढ जिला सीमा तक सड़क लम्बाई 27 कि.मी. को भी वरियता प्रदान करवाते हुये शीघ्र स्वीकृत करवाने का आ

Read More
उदयपुर

जिला कलेक्टर ने किया शेल्टर होम का औचक निरीक्षण

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। जिला कलेक्टर चेतन राम देवड़ा ने लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओगना का औचक निरीक्षण किया। वक्त निरीक्षण बत्तीस बालक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। कलेक्टर देवड़ा बालको के श्री मुख से श्री नीमच माताजी की आरती सुन बेहद खुश हुए। संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया द्वारा बताया गया कि होम को प्रारंभ से अब तक अनुदान नहीं मिला है। व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया द्वारा संस्थान कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। जिला कलेक्टर द्वारा भी होम की व्यवस्था से रूबरू होकर सन्तोष प्रकट किया गया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

पालिका उपाध्यक्ष सेठिया को संतरों से तोला,पार्षदों का किया बहुमान

फतहनगर। पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया को आज नया बाजार में संतरों से तोला गया तथा भाजपा के निर्वाचित पार्षदों का बहुमान किया गया। मोबाइल फन जोन के बाहर आयोजित इस आयोजन में शाम 6बजे ढोल ढमाकों के साथ सेठिया को संतरों से तोला गया। इससे पूर्व सेठिया का पगड़ी व उपरने द्वारा स्वागत किया गया। पार्षद गजेन्द्रसिंह रावल,विनोद धर्मावत,श्रीमती दीपमाला चावड़ा, हेमलता देवड़ा,सोहनलाल खटीक, लालीदेवी बैरवा आदि का भी बहुमान किया गया। इस अवसर पर संगठनात्मक रूप से भाजपा मण्डल के कार्यवाहक अध्यक्ष राधेश्याम बागला,रोशनलाल खटीक, संतोष प्रजापत,फूलचंद कुमावत,भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष दीपक बड़गुर्जर, बद्रीलाल सोनी,सुरेश सोलंकी,पूर्व पार्षद मनोहरलाल सोनी, रामेश्वरलाल सोनी, महिला मोर्चा की पूर्व जिला मंत्री रीतु अग्रवाल,पूर्व मण्डल महामंत्री समदर चावड़ा आदि का भी स्वागत मण्डल मंत्री श्रीमती सरोज सोनी व दशरथ सोनी द्वारा किया ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर ओबीसी मोर्चा देहात ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित

उदयपुर। जंनसघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ओबीसी मोर्चा देहात कार्यकताओ द्वारा पुष्पंजिली अर्पित की। जिला मीडिया प्रभारी प्रहलाद भाटिया ने बताया कि जिला कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा एवं जिला अध्यक्ष भीखा लाल पटेल , जिला महामंत्री प्रेमचंद लोहार के नेतृत्व में मोर्चा कायकर्ताओं द्वारा कार्यलय स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई इसके उपरान्त भाजपा कार्यलय में गोष्ठी का आयोजन किया गया इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा ने उनके जीवन बारे में बताया दीनदयाल उपाध्याय ने अपने जीवनकाल कई सघर्ष कर राष्ट्र को एक नई दिशा दी दीनदयाल उपाध्याय एकात्मता मानववाद व समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुचने की बात कही एवं उनके जीवन पर प्रकाश डाला पुष्पांजलि कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हरीश कुमावत, भेरूलाल गुर्जर, जिला मंत्री च...

Read More
देश प्रदेश

निदेशक सौरव स्वामी से की 13 सूत्री मांगों को लेकर चर्चा

फतहनगर। मावली निवासी एवं राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि नवीन प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों ने सौरव स्वामी माध्यमिक शिक्षा निदेशक बीकानेर से शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर वार्ता कर 13 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसमें नवीन पेंशन, बंद पुरानी पेंशन योजना लागू करना, रोस्टर रजिस्टर संधारण कर सभी पदों में बैकलॉग पूरा करना, अनिवार्य विषयों के व्याख्याताओं के पद स्वीकृत, टीएसपी से नॉन टीएसपी, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले करना, महान पुरुषों की जीवनी शिक्षा विभाग के पाठ्यक्रम में शामिल करना,साथ ही संयुक्त निदेशक ने वार्ता करने के बाद प्रकरणों का  शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल प्रकाश चंद्र जाटोलिया  संयुक्त निदेशक बीकानेर से मिला तथा तृतीय द्वितीय श्रेणी की संपन्न हो चुकी डीपीसी की सूची जारी कर काउंसलिंग शेड्य...

Read More
देश प्रदेश

विधान सभा उपचुनाव-2021निर्वाचन विभाग ने शुरू की विधानसभा उप चुनाव की तैयारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक

जयपुर, 10 फरवरी। निर्वाचन विभाग ने प्रदेश के 4 जिलों (भीलवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद और चूरू) में होने वाले विधान सभा उप चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इस कड़ी में बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों से बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने सचिवालय परिसर स्थित समिति कक्ष-1 में हुई बैठक में संबंधित नोडल अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा होने के साथ ही संबंधित जिलों में आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी। ऎसे में आबकारी विभाग, पुलिस और नारकोटिक्स विभाग को और अधिक सतर्क और सजग रहना होगा। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग यह सुनिश्चित करे कि संबंधित जिलों में पर्ची के आधार पर शराब की बिक्री ना हो। साथ ही प्रतिदिन शराब की बिक्री की मॉनिटरिंग भी की जाए। उन्होंने गोदाम से रिटेल शराब...

Read More
फतहनगर - सनवाड

तेरापंथ भवन में गुणानुवाद सभा का आयोजन

फतहनगर। समणी श्रद्धा प्रज्ञा व हर्ष प्रज्ञा के सानिध्य में स्थानीय तेरापंथ भवन हॉल में कुछ श्रावक श्राविका उनके देहावसान होने पर एक भावांजलि सभा का आयोजन किया गया। तेरापंथ समाज के अध्यक्ष चेतन खाब्या ने बताया कि हाल के वर्षों में कुछ ऐसे श्रावक श्राविका जिनका निधन हो गया। जिन्होंने धर्म संघ व समाज में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया सभा में उन सभी आत्माओं के प्रति उनके अच्छे भव के लिए कामना की गई। सवाईलाल पोखरना जिन्होंने संघ व समाज में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया उनका विशेष स्मरण किया गया। इसके अतिरिक्त चांदमल हिरण,तीज कुंवर खाब्या,प्रेमलता बापना, उंकार लाल मेहता, गिरधारी लाल बाफना, चंचल सिंह मेहता आदि स्वर्गस्थ आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर समणी श्रद्धा प्रज्ञा ने नश्वर शरीर विषय पर विशेष प्रवचन प्रदान किया। समणी हर्ष प्रज्ञा ने प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान किया व धर्म म...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गौशाला में गायों को खिलाया गुड़ लापसी

फतहनगर। महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में स्व. राकेश सामोता की पुण्यतिथि के अवसर पर सामोता परिवार फतहनगर द्वारा गायों को गुड़ लापसी खिलाने का कार्यक्रम रखा गया। उक्त कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष विशाल सामोता, अजय जैन, ऋषभ सेठिया, शैलेश धर्मावत, शुभम जैन, महावीर हिंगड़,के अलावा नगर के वार्ड नंबर 20 की पार्षद हेमलता देवड़ा,रंजना सामोता,प्रियंका सामोता,माया सामोता,अनुष्का सामोता, प्रकाश देवड़ा, सुनील सामोता,गगन सामोता, आदि उपस्थित थे। ...

Read More
उदयपुर

वर्चुअल मोड पर आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान मेले का हुआ समापन

उदयपुर,। आरएससीईआरटी उदयपुर के तत्वावधान में वार्षिक जिला स्तरीय विज्ञान मेला-2021 इस सत्र मे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर वर्चुअल मोड पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोवर्धन विलास, उदयपुर मे सम्पन्न हुआ। विज्ञान मेला सीनियर तथा जूनियर वर्ग में आयोजित किया गया था। समापन समारोह पूर्व विद्यायक उदयपुर ग्रामीण व वर्तमान पंचायत समिति गिर्वा प्रधान श्रीमती सज्जन कटारा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ । प्रधानाचार्य सुरेन्द्रसिंह धाबाई ने बताया कि जूनियर वर्ग मे पर्यावरण अनूकूल सामग्री मे प्रथम हिमांगी चैबीसा, रामगांउमावि भीण्डर, द्वितीय तन्मय मोड, राउमावि कैलाशपुरी, तृतीय युवराज सिह राणावत, राउमावि गुंपडा, सीनियर वर्ग मे प्रथम देवेन्द्र खटीक, राउमावि भानसोल, द्वितीय स्वरा शर्मा, रामगांउमावि धानमण्डी, तृतीय कमलेश पटेल, राउमावि वल्लभनगर, स्वास्थ्य, स्वास्थ्य-रक्षा और स्वच्छता जूनियर वर्ग मे ...

Read More
मावली

अब मोबाइल टावर से ग्राम पंचायत को निजी आय

फतहनगर। मावली पंचायत समिति सभागार में सरपंचगण एवं ग्राम विकास अधिकारी के संयुक्त प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन सहायक विकास अधिकारी रोहित जैन ने शिविर का शुभारंभ कर ग्राम पंचायत के निजी आय के स्रोत कैसे बढाऐ पर चर्चा के लिए मास्टर ट्रेनर ललित नारायण आमेटा ने बताया कि वित्त आयोग के अनुसार ग्राम पंचायत डेढ़ लाख से दो लाख निजी आय बढ़ानी है। जिससे दैनिक सफाई, जल ,सड़क का संरक्षण करना है। नियम 34 के अनुसार सरपंच एवं वार्ड पंच गैर राजस्व में वृद्धि कर का निर्णय ले सकते हैं, जिसमें चारागाह भूमि को आरक्षित कर प्राकृतिक उपज बढ़ा सकते हैं। गांव के तालाब का संरक्षण कर मछली पालन, सिंघाड़े, कमलगट्टे, से आय के स्रोत बन सकते हैं तालाब का सुंदरीकरण कर पर्यटन स्थल भी बना सकते हैं अच्छी आय के स्रोत बन सकता है। मृत पशुओं की ठेके देने ओर ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थानीय वनस्पति खजूर,अरंडी ,रतनजोत, सीताफल पे...

Read More
मावली

महाशिवरात्रि मेला स्थगित करने का निर्णय

फतहनगर। रविवार को नीलकंठ महादेव विकास समिति की बैठक मंदिर प्रांगण में अध्यक्ष शंकरप्रसाद गाडरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें आगामी महाशिवरात्रि के मेले के संबंध में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। महाशिवरात्रि 11 मार्च 2021 को है। मेले की चर्चा की गई। कोरोना वायरस की वजह से विचार-विमर्श हुआ एवं अध्यक्ष शंकर प्रसाद ने अधिकारियों से बात की लेकिन कोरोना महामारी के चलते सरकार के आदेशानुसार मेला लगाने का प्रतिबंध है। इसके बाद सभी ने तीन दिवसीय मेला स्थगित रखे जाने का निर्णय लिया। महाशिवरात्रि पर्व पर सरकार की गाइडलाइन अनुसार दर्शन कर सकेंगें। यह जानकारी नीलकंठ महादेव विकास समिति सचिव ललित सिंह भाटी ने दी। ...

Read More
देश प्रदेश

सांसद जोशी ने की एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमेन अनुज अग्रवाल से भेंट

फतहनगर। क्षेत्रीय सांसद सी.पी.जोशी ने सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय विमानापत्तत प्राधिकरण के चेयरमेन अनुज अग्रवाल तथा मेंबर प्लानिंग अनिल कुमार पाठक सें भेंट की तथा महाराणा प्रताप हवाई अड्डा, उदयपुर से संबधित विभिन्न विषयों, अन्तरराष्ट्रीय उड़ानों को प्रारंभ करने, घरेलु उडानों की संख्या में वृद्धि व एयरपोर्ट पर विभिन्न सुविधाओं व आधारभूत सरंचना के विस्तार के संबध में चर्चा की। सांसद जोशी ने इस भेंट के दौरान महाराणा प्रताप हवाई अड्डा, उदयपुर से खाड़ी देशों के लिये नई अन्तरराष्ट्रीय उडानों को प्रारंभ किये जाने की अत्यन्त आवश्यकता को दर्शाते हुये बताया कि उदयपुर हवाई अड्डा दक्षिणी राजस्थान का महत्वपूर्ण हवाई अड्डा जो कि पर्यटन स्थल, वेडिंग डेस्टीनेशन है। यहॉ पर ट्युर पैकेज से भी हजारों पर्यटक आते है। उदयपुर से खाड़ी देशो में भी हजारों लोग कार्य करते हैं तथा वहॉ व्यापार व रोजगार में लगे है। इस...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजपा का निकला विजय जुलूस,आमजन का किया आभार व्यक्त

फतहनगर। स्थानीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के बाद आज भाजपा का विजय जुलूस निकाला गया। इस विजय जुलूस में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मंजू भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया समेत विभिन्न वार्डो से जीत कर आए भाजपा के पार्षद, मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी तादाद में शामिल हुए। इससे पूर्व मतदान के बाद लोग उत्सुकतापूर्वक परिणामों के जानकारी के लिए पालिका की फाटक के बाहर सड़क पर जमे रहे। जैसे ही परिणामों की घोषणा हुई भाजपा के कार्यकर्ता झूम उठे। यहां से अध्यक्ष श्रीमती मंजु भील,उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया समेत सभी विजयी पार्षदों का जुलूस रवाना हुई तथा विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा जहां पर इन जनप्रतिनिधियों ने लोगों का आभार व्यक्त किया। लोगों ने भी जगह-जगह निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत सदस्यों का मालाएं पहनाकर स्वागत किया.

Read More
फतहनगर - सनवाड

ईंटाली क्षेत्र में लहलहाई अफीम की फसलें

फतहनगर। काले सोने के नाम से विख्यात अफीम की फसल इन दिनों क्षेत्र में पूरे यौवन पर है। ईंटाली क्षेत्र में इसके 168 पट्टे हैं। लहलहाती अफीम की फसलें क्षेत्र में मनोरम दृश्य पैदा कर रही है। अफीम की खेती फतहनगर में नहीं बल्कि आस पास के ग्रामीण इलाकों में ही देखने को मिलती है। सनवाड़ में भी अफीम के पट्टे हैं। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चंगेड़ी रोड़ पर जनता काॅलोनी के पास धंसी सड़क की 10 दिन बाद भी किसी ने नहीं ली सुध

फतहनगर। फतहनगर से चंगेड़ी मार्ग पर जनता काॅलोनी के समीप मुख्य मार्ग पर धंसी सड़क की आज दस दिन बाद भी किसी ने सुध नहीं ली। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पालिका चुनाव से दो दिन पूर्व सड़क धंसी थी। इसकी खबर समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुई लेकिन लगता है प्रशासन चुनावी कार्यक्रम में ही उलझकर रह गया तथा इस गंभीर समस्या की ओर आज दिन तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। नंदलाल शर्मा ने बताया कि अब तो उक्त स्थान पर इतना बड़ा गढ़ा हो गया है कि रात के समय किसी को ध्यान नहीं रहा तो वह न केवल चोटिल हो सकता है बल्कि यह धंसी सड़क उसके लिए जानलेवा भी हो सकती है। नंदलाल ने स्वयं इस धंसी सड़क को भरने का प्रयास किया लेकिन सड़क काफी धंस चुकी है तथा जल्द ही ध्यान नहीं दिया गया तो यह बड़े हादसे का कारण भी बन सकती है। उल्लेखनीय है कि जिस स्थान पर सड़क ध्ंासी है उसी के पास छह माह पूर्व ही ईंटों से भरा ट्रेक्टर सड़क धंसने से पलट गय...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नितिन सेठिया बने फतहनगर सनवाड़ पालिका उपाध्यक्ष

फतेह नगर। भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया फतहनगर सनवाड़ नगरपालिका के उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए हैं। सेठिया को भाजपा के सभी 14 सदस्यों ने मत दिए जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील कुमार मूंदड़ा को अपनी पार्टी के सभी 11 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार नितिन सेठिया उपाध्यक्ष निर्वाचित किए गए। जैसे ही सेठिया के निर्वाचन की घोषणा हुई नगरपालिका के बाहर हुजूम उमड़ पड़ा तथा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सेठिया के नाम पर लगी मुहर,उपाध्यक्ष के लिए नामांकन किया दाखिल

फतहनगर। आखिरकार भाजपा ने मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया के नाम पर मुहर लगाते हुए उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करवा दिया। कांग्रेस की ओर से सुनील कुमार मूंदड़ा एवं शिवकुमार शर्मा ने नामांकन दाखिल किया है। नाम वापसी के बाद ही स्थिति साफ होगी। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार सुनील कुमार मूंदड़ा कांग्रेस की ओर से अधिकृत प्रत्याशी हो सकते है। इधर भाजपा की ओर से 3:30 बजे जुलूस का आयोजन किया जाएगा जिसमें निर्वाचित भाजपा के सभी पार्षद शरीक होंगे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

उपाध्यक्ष के लिए सेठिया के नाम पर लग सकती है मुहर

फतहनगर। रविवार को अध्यक्ष के लिए चुनाव के बाद भाजपा के सभी सदस्य पुनः बाड़े बंदी में चले गए हैं। अब उपाध्यक्ष का चुनाव होना है।  भाजपा की ओर से उपाध्यक्ष पद पर मण्डल अध्यक्ष नीतिन सेठिया के नाम पर मुहर लग सकती है। हालांकि सेठिया ने आज मिडिया से कहा कि संगठन जो भी तय करेगा उसी के अनुरूप उपाध्यक्ष का उम्मीद्वार मैदान में उतारा जाएगा। फिलहाल जन चर्चाएं ही चल रही है। कांग्रेस भी उपाध्यक्ष के लिए किसी वरिष्ठ पार्षद को मैदान में उतार सकती है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

श्रीमती मंजू भील बनी फतहनगर सनवाड़ नगर पालिका अध्यक्ष

फतहनगर। सारे कयासों को दरकिनार करते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती मंजू भील ने अपनी पार्टी के सभी सदस्यों के मत प्राप्त करते हुए पालिका अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया। श्रीमती मंजू भील ने सीधे मुकाबले में कांग्रेस की श्रीमती नंदनी मीणा को 3 मतों से पराजित किया। भारतीय जनता पार्टी के सभी सदस्य बारी बारी से मतदान के लिए पहुंचे तथा पार्टी के पक्ष में मतदान किया। भारतीय जनता पार्टी के 14 पार्षद एवं कांग्रेस के 11 पार्षद थे। नगर में चर्चा गर्म थी कि भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों में टूट हो सकती है लेकिन यह सारी चर्चाएं महज कयास निकले।

Read More
देश प्रदेश

किसानों, पशुपालकों, डेयरी संघ एवं जनजाति क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व संवाद किसानों की खुशहाली का रखेंगे बजट में ध्यान ः मुख्यमंत्री

http://www.fatehnagarnews.com जयपुर, 7 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि कृषि, पशुपालन एवं इससे जुड़े क्षेत्रों का प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं पानी की कमी के बावजूद किसानों ने अपनी मेहनत से कृषि के क्षेत्र में प्रदेश को अग्रणी पायदान पर रखने का सार्थक प्रयास किया है। हमारा प्रयास है कि बजट में ऎसे प्रावधान करें, जिससे राज्य के किसानों तथा पशुपालकों की आय बढ़े और वे खुशहाल हों। श्री गहलोत शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से किसानों, पशुपालकों, डेयरी संघ के पदाधिकारियों एवं जनजाति क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कृषि और डेयरी विकास की बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं। तकनीक और नवाचारों के माध्यम से इन क्षेत्रों का तेजी से विकास किया जा सकता है। प्रगतिशील

Read More