फतहनगर। विद्या भारती संस्थान उदयपुर द्वारा संचालित विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ में बसंत पंचमी के अवसर पर प्रातः 9 बजे नवीन प्रवेश उत्सव, यज्ञ हवन के साथ संपन्न हुआ। इसके पश्चात 11 बजे पुरातन छात्र सम्मेलन, नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ के उपाध्यक्ष नितिन सेठिया की अध्यक्षता में तथा नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ की अध्यक्ष श्रीमती मंजू भील के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य वक्ता विद्या भारती संस्थान उदयपुर के सह सचिव ओमप्रकाश सुखवाल ने पुरातन छात्रों से विद्यालय में समय-समय पर पूर्ण सहयोग के लिए आह्वान करते हुए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एकल विद्यालय के सहयोग के लिए समाज एवं पुरातन छात्रों का सहयोग मिले ऐसा निवेदन किया। इस अवसर पर पुरातन छात्रों की समिति का गठन किया गया जिसमें नितिन सेठिया अध्यक्ष,जयदर्शन जोशी को कोषाध्यक्ष तथा बलवंत पाराशर को संयोज...
Read MoreArchives
http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। जीवन के सोलह संस्कारों में शिक्षा भी एक संस्कार है, इसका प्रारंभ पवित्र भावना और विधि विधान के साथ हो, इसी उद्देश्य से मंगलवार को विद्या निकेतन विद्यालय फतहनगर में *बसंत पंचमी* के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना व वैदिक मंत्रों के साथ हवन कार्यक्रम संपन्न किया गया । साथ ही मां सरस्वती के अवतरण दिवस पर विद्यालय में प्रवेश लेने वाले नवीन भैया बहनों का विद्यारंभ संस्कार विधि विधान से किया गया। इस अवसर पर पधारे हुए अभिभावक गण एवं विद्यालय के कार्यकर्ताओं ने उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया । अंत में प्रधानाध्यापक कैलाश जीनगर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Read Moreफतहगर। यहां के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर, पर आज से ही सामुहिक सुंदरकांड पाठ होगा। आज बसन्त पञ्चमी से प्रति मंगलवार शाम 8 बजे से 9.30 बजे तक मंदिर पर सामुहिक सुन्दर काण्ड पाठ किये जाने का निर्णय किया गया है। भक्तजनों से निवेदन किया गया है कि इस साप्ताहिक पाठ में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर लाभ प्राप्त कर सहयोग प्रदान करें। सम्पूर्ण आयोजन में कोरोना काल के चलते मास्क एवं लोकल डिस्टेंसिंग का पालन करना आवश्यक होगा। ...
Read Moreफतहनगर। भीमल,खेमली,भूपालसागर एवं मावली स्टेशन के नए हाई लेवल प्लेटफार्म, मावली व कपासन स्टेशनों के पे एण्ड यूज शौचालय,नया प्रवेश द्वार,सरक्यूलेटिव एरिया,मावली स्टेशन का फूट ओवर ब्रिज व फतहनगर के आरयूबी का लोकार्पण आज होगा। भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार के अनुसार फतहनगर रेलवे स्टेशन पर दोपहर तीन बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सांसद सी.पी.जोशी द्वारा लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में मावली विधायक धर्मनारायण जोशी,कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर,पालिकाध्यक्ष श्रीमती मंजु भील,पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। ...
Read Moreफतहनगर। मावली इलाके के चंगेड़ी के फार्म फॉरेस्ट्री की जमीन पर कई दिनो से अवैध मिट्टी का खनन चल रहा था। आज ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने के बाद खनन माफिया भाग छूटे। मौके पर एएसआई रूपलाल ,भंवरलाल पहुंचे साथ ही सरपंच पति भगवती जाट ,भगवान लाल जाट व कई ग्रामीण पहुँचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Read Moreगुडली व साकरोदा में ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल आरो प्लांट का मावली प्रधान एवं पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन
http://www.fatehnagarnews.com उदयपुर। शहर के निकट गुडली व साकरोदा गांव में सोमवार को हिंदुस्तान जिंक द्वारा टोयम कंपनी के माध्यम से सामुदायिक शुद्ध पेयजल परियोजना के तहत करीब 35 35 लाख की लागत से लगाए गए ro plant का सोमवार को मावली प्रधान एवं पूर्व विधायक पुष्कर लाल डांगी ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर हिंदुस्तान जिंक की सीएसआर प्रमुख अनुपमा निधि निदेशक लीलाधर पाटीदार ने भी आरो प्लांट का अवलोकन किया और ग्रामीणों से बातचीत की और बताया कि ग्रामीणों को मामूली अंशदान से शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा गुडली में प्रधान एवं पूर्व विधायक डांगी ने पेयजल वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इससे पूर्व अतिथियों का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य पूर्णा शंकर नागदा गांव के मुखिया रूपलाल पटेल सरपंच केसी बाई गमेती टोयम कंपनी के प्रबंध निदेशक कुमार प्रिय रंजन सीएसआर अधिकारी शिव भगवान अन
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। केंद्र सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन व दिशाहीन शासन से देश का हर वर्ग त्रस्त है। पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों मे निरंकुश बढ़ोतरी ने इस कठिन समय में आमजन की जेब पर भार बढ़ा दिया है। महंगाई पर लगाम लगाने व अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भाजपा सरकार के पास कोई ठोस योजना नही है।
Read Moreनई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मऊ से आनंद विहार, दिल्ली तक के लिए, सप्ताह में दो दिन चलने वाली विशेष ट्रेन का रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर गोयल ने कहा कि यह ट्रेन मऊ और दिल्ली के बीच कनैक्टिविटी प्रदान करने के साथ ही पूर्वांचल स्थित उद्योगों के विकास को गति देगी।
Read Moreफतहनगर। श्रीयादेवी जयन्ती पर सनवाड़ में प्रजापत समाज द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। सुबह गजानंदजी के दरवाजे से जुलूस निकाला गया। श्रीया देवी की आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। सायंकाल भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें भजन गायक नरेश प्रजापत,मंगल प्रजापत,पुष्कर प्रजापत आदि कलाकारों ने देर रात तक भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर मौजूद बतौर अतिथि पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया, भाजपा मण्डल के कार्यवाहक अध्यक्ष राधेश्याम बागला, पार्षद जगदीश जाट,बबलु जाट,रोशन खटीक,ओमप्रकाश सेन,माधु जाट,समाज अध्यक्ष छोगालाल प्रजापत,जसवंत सुराणा आदि एवं भजन गायकों का आयोजक प्रजापत समाज के लोगों द्वारा स्वागत किया गया।
Read Moreनवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का किया स्वागत, कटारिया के सानिध्य में होगा पदभार एवं शपथ समारोह
फतहनगर। यहां की रज्जा मस्जिद के समीप भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के वरिष्ठ सद्दीक मोहम्मद के आवास पर रविवार को पालिका में नव निर्वाचित भाजपा सदस्यों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष श्रीमती मंजु भील, उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया, भाजपा मण्डल के कार्यवाहक अध्यक्ष राधेश्याम बागला, पार्षद सुनील डांगी, विनोद धर्मावत,गजेन्द्र रावल,बाबुलाल गाडरी,जगदीश जाट,गिरिजा मीणा,सोहनलाल खटीक, श्रीमती हेमलता देवड़ा,मुकेश खटीक समेत अन्य का शाॅल,माला व उपरने द्वारा स्वागत किया गया। वार्ड 24 से विजयी सुनील मून्दड़ा का भी आज वार्ड के लोगों ने स्वागत किया। इधर नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के पदभार एवं शपथ समारोह को लेकर अभी तारीख तय नहीं हो पाई है। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के सानिध्य में कार्यक्रम रखे जाने की मंशा के चलते कटारिया से समय लेने का प्रयास कि...
Read Moreफतहनगर। राष्ट्रीय महाकाल सेना व् हिमड़िया बावजी सेवा संस्थान के तत्वाधान मे रविवार को पुलवामा के आंतकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में पार्षद नारायणलाल मोर, सुनील मूंदड़ा, मनीष पालीवाल, थावरचन्द्र बाफना, सोहन खटीक, रौनक गर्ग,नितेश पूरी, दीपक पालीवाल, भुवनेश पुरी, महेश मीणा, नरेंद्र पालीवाल, बल्लू प्रजापत, दिनेश पूरी, पुरषोत्तम प्रजापत सहित अन्य लोग मौजूद थे। इधर विहिप व बजरंग दल के तत्वावधान में पुलवामा के शहीदों एवं रिंकु शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में दीपक पालीवाल,भुवनेशपुरी,महेश मीणा,नरेन्द्र पालीवाल,दिनेशपुरी समेत अन्य लोग मौजूद थे। (more…)...
Read Moreलदानी विद्यालय के सरस्वती मन्दिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न।
फतहनगर। लदानी के उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह अमृतलाल सुथार द्वारा नवनिर्मित सरस्वती मन्दिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सागर महाराज के मंत्रोच्चार में रविवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं प्रधान मावली पुष्करलाल डाँगी ने की। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान जीतसिंह चुण्डावत थे। विशिष्ट अतिथि उप प्रधान नरेन्द्र चंडालिया, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक वैष्णव, पंचायत समिति सदस्य पुष्पा मेघवाल, मोहनलाल चैधरी, नटवर गुर्जर, मांगीलाल मेघवाल, निरंजन चैधरी, चुन्नीलाल जोशी, मांगीलाल खटीक, शैलेंद्रसिंह राणावत, रतन डाँगी, हीरालाल सुथार, नानालाल सुथार, घनश्याम मेघवाल आदि थे। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य प्रभुलाल टांक, अमृतलाल सुथार, कन्हैया लाल अहीर, भूपेश सुथार, दिलीप सुथार, रतन डाँगी, उदयलाल मीणा, रूपलाल डाँगी, किशनदास वैष्णव, उम्मेदराम अहीर आदि ने किया। इस अवसर ...
Read Moreफतहनगर। मुख्य वन संरक्षक कार्यालय उदयपुर परिसर में रविवार को नेशनल यूथ फेस्टिवल के तहत फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली एवं श्रीकल्याणेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा सम्मान समारोह में 15 गोल्ड टैलेंट प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार समारोह की अध्यक्षता उपवन संरक्षक मुकेश सैनी ने की जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय मुख्य वन संरक्षक आर.के. सिंह थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला समन्वयक सुरेंद्र कोवालीया थे। प्रतिभाओं में सुपर गोल्ड युवारत्न शिरोमणि सम्मान में उदयपुर से नैना व्यास, नन्दनी वसीटा, कामिनी पालीवाल,शिविका चैधरी आदि को नेशनल नृत्य प्रतियोगिता में प्लैटिनम के लिए सुपर युवा रत्न शिरोमणि सम्मान से नवाजा गया। प्लैटिनम सुपर गोल्ड युवा रत्न सम्मान के लिए बांसवाड़ा से कशिश जोशी प्रदेश स्तरीय नृत्य प्रतियोगि...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com मावली। बालिका शिक्षा व उत्थान के लिए कार्यरत उदयपुर स्थित *लविंग केयर क्लब* संस्थान के द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए कस्बे में स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली गांव की छात्राओं को निशुल्क 305 मास्क का वितरण का कार्य करके अनुकरणीय कार्य किया है। संस्थान की संस्थापक उदयपुर निवासी जय श्री पुत्री शोभा देवी ने बताया कि *लविंग केयर क्लब* का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करना व भविष्य के लिए उत्साहित कर सही मार्गदर्शन देना है। इसी उद्देश्य को लेकर मास्क वितरण के रूप में संस्थान का यह पहला प्रयास है। इस अवसर पर संस्थान की संस्थापक जयश्री के साथ धनुश्री लोहार, मोहन मालावत, मनीषा पालीवाल, हेमंत कुमार, हंसा कुंवर, सत्यनारायण चौबीसा सहित समस्त टीम का प्रधानाचार्य श्री रोशन लाल मखीजा ने स
Read Moreफतहनगर। विधायक धर्मनारायण जोशी ने आज विधानसभा में फतहनगर की चिकित्सा सुविधाओं को लेकर मामला उठाया। जोशी ने सदन के पटल पर रखा कि धुणी क्षेत्र में स्थित अस्पताल भवन का उपयोग नहीं किया जा रहा है। इसका कारण सदन को अवगत कराया गया कि जनभावना को देखते हुए अस्पताल फिलहाल पुराने भवन में ही संचालित किया जा रहा है। ट्रोमा हाॅस्पीटल खोले जाने की सरकार की योजना पर बताया गया कि मापदण्ड पुरे नहीं होने से फिलहाल ऐसी कोई योजना प्रस्तावित नहीं है। फतहनगर में रोगी वाहन की सुविधा को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में बताया गया कि मावली से 108 लोकेशन के आधार पर सेवाएं दे रही हैं। ...
Read Moreफतहनगर। स्थानीय व्यवसायी दलाल कैलाशचन्द्र खण्डेलवाल संयुक्त भारतीय धर्म संसद राजस्थान दक्षिणी प्रांत के उदयपुर जिला संयोजक मनोनीत किए गए हैं। उक्त मनोनयन राजस्थान दक्षिण के प्रदेशाध्यक्ष भूपेश चैबीसा ने संयुक्त भारतीय धर्म संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य रामेश्वर,राजस्थान दक्षिण के प्रान्तीय संयोजक सागरमल अग्रवाल की सहमति से किया। ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। सोशल मिडिया जहां एक ओर संचार क्रांति का सुगम साधन है वहीं इस पर शेयर की जा रही सामग्री की सत्यता प्रमाणित नहीं होने से कई बार संशय की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसा ही शनिवार को स्थानीय भाजपा मण्डल कार्यवाहक अध्यक्ष राधेश्याम बागला के साथ भी हुआ। सोशल मिडिया पर किसी ने बागला को भाजपा मण्डल अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी शेयर करते हुए बधाई दे दी। फिर क्या था हर ओर से बधाईयों का तांता लग गया। हालांकि किसी ने भी मण्डल अध्यक्ष बनाए जाने के अधिकृत पत्र को शेयर नहीं किया। शाम को प्रातःकाल संवाददाता ने देहात जिला महामंत्री चन्द्रगुप्तसिंहचौहान को काॅल कर पुष्टि की जिस पर बताया गया कि ऐसी कोई घोषणा जिले से नहीं की गई है। बागला व्यवस्था की दृष्टि से पिछले दिनों कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए गए थे।
Read Moreफतहनगर। लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओगना को प्रारंभ से अनुदान राशि नहीं मिलने का मामला विधानसभा में उठा। झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी द्वारा 32 निराश्रित बालको के भोजन का अधिकार की मांग की गई। पूर्व गृहमन्त्री गुलाब चन्द कटारिया द्वारा भी सदन में बताया कि इस संस्थान के होम की बजट प्रक्रिया साढ़े तीन साल से लंबित क्यों है,मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रख बजट प्रक्रिया की जाए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी द्वारा सात दिवस में फाइल ट्रेस कर निराश्रित बालको को राहत दिलाने का प्रस्ताव लिया गया। सदन में जनजाति मन्त्री द्वारा बताया गया कि राशि सीधी दिल्ली से संस्थाओं के खाते में जाती है,जो गुमराह करने जैसा है। जबकि संस्थाओं को अनुदान राज्य सरकार ही स्वीकृत करती है। राज्य सरकार द्वारा जिन संस्थान के होम की सकारात्मक अनुशंषा भेजी जाती है उसको महिला एवं बाल विकास मंत्...
Read Moreउदयपुर, 13 फरवरी । केनरा बैंक के सर्कल प्रमुख, जयपुर पुरूषोत्तम चंद ने शनिवार को नारायण सेवा संस्थान के लियो का गुडा स्थित पोलियो हॉस्पीटल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त दिव्यांग जनो के लिये कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण के शिविर का उद्घाटन किया । उन्होंने दिव्यांग निर्धन एवं बेसहारा लोगों के लिये संस्थान के निःशुल्क विविध सेवा प्रकल्पों की सराहना करते हुए दुर्घटनाओं और सड़क हादसों में अपने हाथ-पांव खोने वालों को कृत्रिम अंग लगाने में बैंक के सी.एस.आर. प्रोजेक्ट के तहत आर्थिक सहयोग की घोषणा की। पहले चरण में 50 दिव्यांगो को मोड्युलर कृत्रिम हाथ-पैर लगाने के लिये 5 लाख रूपये का चैक भेंट किया। इससे पूर्व सर्कल प्रमुख का स्वागत करते हुए संस्थान की प्रभारी निदेशक पलक अग्रवाल ने संस्थान की स्थापना से लेकर अबतक 35 वर्षों में क...
Read Moreफतहनगर। द्वारकाधीश मंदिर मैन चौराया फतहनगर पर 16 फरवरी 2021 दोपहर 12:00 बजे बसंत पंचमी पर्व पर गणेश जी व छोटे लालन को स्वर्ण व चांदी जड़ित नई पोशाक धारण करवाई जाएगी। उसी दिन ठाकुर जी को छप्पन भोग गणेश जी को लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा ठाकुर जी की महा आरती का आयोजन किया जाएगा . इस कार्यक्रम में द्वारकाधीश मंदिर ट्रस्ट कमेटी ने सभी भक्तजनों को आमंत्रित किया है।
Read More