देश प्रदेश

नीति आयोग की शासी परिषद की छठी बैठक,मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को याद दिलाया वादा,ईआरसीपी को घोषित करें राष्ट्रीय महत्व की परियोजना

जयपुर, 20 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शनिवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की छठी बैठक में राजस्थान की जल आवश्यकताओं को लेकर मजबूती से पक्ष रखा। उन्होंने प्रधानमंत्री को उनका वादा याद दिलाते हुए पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को जल्द से जल्द राष्ट्रीय महत्व की परियोजना घोषित करने का आग्रह किया।श्री गहलोत ने प्रधानमंत्री से कहा कि 7 जुलाई, 2018 को जयपुर और 6 अक्टूबर, 2018 को अजमेर में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए आपने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना घोषित करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक इस पर कोई क्रियान्विति नहीं हो सकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 13 जिलों (झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, सवाईमाधोपुर, अजमेर, टोंक, जयपुर, करौली, अलवर, भरतपुर, दौसा एवं धौलपुर) को पेयजल एवं सिंचाई सु...

Read More
देश प्रदेश

5 राज्यों में जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र वितरण के जरिए किया सबल

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर: राजस्थान,  उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में नारायण गरीब परिवार योजना के तहत, जरूरतमंदों को मुफ्त राशन किट वितरण किया जा रहा हैं। कोविड -19 के दौरान, जरुरतमंदों और छात्रों में वस्त्र वितरण संख्या, स्कूल युनिफार्म वितरण मामले, स्वेटर वितरण संख्या, कंबल वितरण संख्या जैसे अभियान भी चलाए गए हैं। नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया, “कोविड के दौरान, गांवों में गरीब लोगों के रोजगार के नुकसान के कारण, भोजन और आम जरूरतों के लिए परेशान होना पड़ा था। रोजगार और काम की कमी को देखते हुए, निशुल्क राशन किट, वस्त्र वितरण, स्कुल युनिफार्म और कम्बल वितरण किए जा रहे हैं ताकि प्रत्येक दिव्यांग और निर्धन को सक्षम बनाने में मदद की जा सके।” पिछले 35 वर्षों में, नारायण सेवा संस्थान जरूरतमंदों और दिव्यांगों में मदद करने के लिए लगातार

Read More
देश प्रदेश

जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) प्रदेशाध्यक्ष आज डूंगरपुर में

डूंगरपुर ! जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार)के प्रदेशाध्यक्ष राकेश शर्मा रविवार को डूंगरपुर जिले के आसपुर में पत्रकार संघ के एक दिवसीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे। जिलाध्यक्ष मनोज जैन ने बताया कि डूंगरपुर जिले के आसपुर ब्लॉक के पूंजपुर में 21 फरवरी रविवार को पत्रकार संघ के तत्वाधान में जार जिला कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह,ब्लॉक कार्यकारिणी शपथ ग्रहण व जिले के सभी संगठनों को एक मंच पर लाने के लिए एक दिवसीय अधिवेशन आयोजित होगा। जिसमे जार के प्रदेशाध्यक्ष राकेश शर्मा,प्रदेश महासचिव संजय सेनी, उदयपुर जार के जिलाध्यक्ष नानालाल आचार्य,चितोड जिलाध्यक्ष विवेक वैष्णव, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय व बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र बोहरा सहित प्रदेश,संभाग व जिले के कई मीडियाकर्मियों उपस्थित रहेंगे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

रविवार को होगा पदभार एवं स्वागत समारोह

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष श्रीमती मंजू भील एवं उपाध्यक्ष नितिन सेठिया तथा नवनिर्वाचित पार्षदों का पदभार ग्रहण एवं स्वागत समारोह रविवार को सुबह 10:30 बजे होगा। समारोह के पश्चात स्नेह भोज का आयोजन भी रखा गया है।

Read More
उदयपुर

विशेष आवश्यकता वाले बालक – बालिकाओं के लिए थैरेपी परामर्श 

http://www.fatehnagarnews.com उदयपुर | समग्र शिक्षा अभियान उदयपुर ब्लॉक बड़गाँव एवं मोती फाउंडेशन के तत्वाधान में  विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं के लिए एसेसमेंट कार्यक्रम किया गया । विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं के क्षमता अभिवर्द्धन एवं संबलन हेतु फिजियोथैरेपी, साईको थैरेपी व स्पीच थैरेपी एसेसमेंट कार्यक्रम सन्दर्भ कक्ष, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बड़ी में किया गया । कार्यक्रम में कुल 38 विशेष बालक - बालिकाओं ने भाग लिया जिसमे सभी बालक-बालिकाओं को थैरेपी तथा अभिभावकों को परामर्श दिया गया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बड़ी के प्रधानाचार्य सुमन जैन द्वारा सभी बालक-बालिकाओं एवं अभिभावकों का स्वागत कर संबलन प्रदान किया गया | विद्यालय के समावेशित शिक्षा प्रभारी गोपाल कृष्ण त्रिपाठी एवं लखन शर्मा द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं को दी जाने वाली सुविधाओं एवं लाभ के बारे

Read More
मावली

सीबीईओ स्टाफ सहित 155 ने लगवाई मावली में वैक्सीन

http://www.fatehnagarnews.com मावली। .कोविड से बचाव के लिए लगाई जा रही वैक्सीनेशन के तहत शुक्रवार को मावली के मावली,डबोक,सनवाड व खेमली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सी बी ई ओ प्रकाश चंद्र चौधरी एवं स्टाफ सहित 155 कूक कम हेल्पर एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के वैक्सीन लगाई गई। शुक्रवार सुबह मावली चिकित्सालय में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र चौधरी सहित सभी सी बी ई ओ स्टाफ एवं कूक कम हेल्पर एवं शिक्षकों में 72 कर्मचारियों के वैक्सीन लगाई गई। सभी चारो केंद्रों पर कुल 139 के वैक्सीन लगाई जानी थी जिसमे से 115 ने वैक्सीन लगाई जो 82.73 प्रतिशत लक्ष्य अर्जित किया गया। बुधवार को भी मावली पंचायत समिति के प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षक शिक्षिकाओं के वैक्सीन लगाई गई थी जिसमे से 167 शेष बचे जिनमे से भी 40 शिक्षक शिक्षिकाओं के वैक्सीन शुक्रवार को चारों केंद्रों पर लगाई गई। शुक्रवार को पंचायत समि

Read More
चित्तौडगढ़

पिता के जन्मदिन पर पुत्र – पुत्री ने दिया  रक्तदान का उपहार

http://www.fatehnagarnews.com चित्तौडगढ 19 फरवरी, पिता के जन्मदिवस पर पुत्र व पुत्री ने रक्तदान कर थेलेसिमिया रोगी को राहत प्रदान की। जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक देवेंद्र कुमार त्यागी के 66 वे जन्मदिन पर पुत्र भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी व पुत्री गरिमा त्यागी ने थेलेसिमिया रोगी 6 वर्षीय अफजल हुसैन पुत्र मो. राशिद व एक अन्य रोगी जिसे रक्त की जरूरत होने से पुत्री गरिमा ने काली बाई पत्नी उदय लाल भील को रक्तदान कर जन्मदिन का  उपहार दिया। जन्मदिन के अवसर पर दुर्ग पर बंदर को आलू, बाटी एवं गौमुख में मछली को चने व गांधी नगर स्थित गौशाला में गौधन को रचका व गुड़ खिला कर पिता का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया।

Read More
देश प्रदेश

पंजीकृत ईमेल आइडी पर 22 फरवरी से अपलोड होंगे एड्मिट कार्ड

http://www.fatehnagarnews.com सेना भर्ती रैली 8 मार्च से, संशोधित नोटिफिकेशन अपलोड जयपुर, 19 फरवरी। सीआईएसएफ मैदान, आमेर, कुण्डा जयपुर में जयपुर, सीकर ओर टोंक जिले के लिए 8 से 30 मार्च तक होने वाली सेना भर्ती रैली का संशोधिन नोटिफिकेशन वेबसाइट WWW.JOININDIANARMY.NIC.IN पर अपलोड कर दिया गया है। सेना भर्ती जोन के आरओ, मुख्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार आर्मी भर्ती में शामिल होने के लिए एड्मिट कार्ड 22 फरवरी से अभ्यर्थियों के पंजीकृत ईमेल आइडी पर अपलोड किए जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए उनकी मेल आई डी से एडमिट कार्ड प्रिंट करवाकर 2 कॉपी में लाने होंगे। साथ ही कोविड की परिस्थिति को देखते सभी अभ्यर्थियों को उचित चिकित्सक से हस्ताक्षरित कोविड फ्री प्रमाणपत्र एवं स्वयं एवं अपने माता-पिता से नो रिस्क प्रमाणपत्र हस्ताक्षर करवाकर साथ मेें लाने हैं। इन प्रमाणपत्रों के बिन

Read More
मावली

दीक्षार्थी परी जैन का मावली में किया स्वागत

http://www.fatehnagarnews.com मावली। दीक्षार्थी परी जैन का संस्कार ज्योति परिवार मावली जं की तरफ से संस्कार ज्योति कार्यालय पर हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन किया गया। इस शुभ अवसर पर जिन शासन प्रभाविका, मधुर प्रवचनकार, साध्वी रत्ना श्री प्राची जी म.सा.आदि ठाणा का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। संस्कार ज्योति कार्यालय पर दीक्षार्थी परी जैन की गोद भराई की रस्म भी निभाई गई। इस शुभ अवसर पर मावली श्री संघ अध्यक्ष श्री बाबुलाल जी कुमठ, श्री जयेश जी, श्री राकेश जैन, संस्कार ज्योति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक श्री दलीचन्द दिव्येश‌, संपादक एवं प्रकाशक नरेन्द्र चौहान, श्रीमती दाखी बाई, निर्मला आदि ने दीक्षार्थी परी जैन का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया.

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री ने असम में ‘महाबाहु-ब्रह्मपुत्र’ का शुभारंभ किया और दो पुलों की आधारशिला रखी

असम, पूर्वोत्तर क्षेत्र की प्रगति, विकास और सम्पर्क सरकार की प्राथमिकताः प्रधानमंत्री रो-पैक्स सेवाएं दूरियों को जबरदस्त तरीके से कम करेंगीः प्रधानमंत्री फतहनगर। प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी ने आज असम में श्महाबाहु-ब्रह्मपुत्रश् का शुभारंभ किया और दो पुलों की आधारशिला रखी। इस अवसर पर केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रीय केन्द्रीय कानून और न्याय, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री और असम व मेघालय के मुख्यमंत्री उपस्थित थे। ‘महाबाहु-ब्रह्मपुत्र’के शुभारंभ के अवसर परउन्होंने नीमाटी-मजुली द्वीप, उत्तरी गुवाहाटी-दक्षिण गुवाहाटी और धुबरी-हाटसिंगिमारी के बीच रो-पैक्स जहाज सेवा का उद्घाटन किया। उन्होंने जोगीघोपा में इनलैंड वाटर ट्रांसपोर्ट (आईडब्ल्यूटी) टर्मिनल और ब्रह्मपुत्र नदी पर विभिन्न पर्यटक जेटियों की नींव रखी और ईज ऑफ ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गन्दगी से अटे नालों को साफ करने की आवश्यकता

फतहनगर। नगर के प्रताप चैराहा के समीप गन्दगी से अटे नालों को साफ करने की लोगों ने मांग की है। इस क्षेत्र के लोगों ने बताया कि जलापूर्ति के काम आने वाले हौज के पास नालियां एवं नाले गंदगी से अटेक पड़े हैं जिनकी बदबू से क्षेत्रवासी परेशान हैं। जलापूर्ति के काम आने वाला हौज हालांकि इन दिनों काम में नहीं लिया जा रहा है लेकिन गन्दगी से उठने वाली बदबू एवं उससे पनपने वाले मच्छरों ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। इसी तरह से वार्ड 15 में नालियां एवं नाले मलबे से अटे पड़े हैं। लोगों ने बताया कि कई दिनों से इन नालों को साफ नहीं किया गया है। इन नालों को साफ करवाने जाने की आवश्यकता है। कुछ स्थानों पर कचरा संग्रहण पात्र भी रखे जाने चाहिए।

Read More
देश प्रदेश

शुक्रवार से अर्बन हाट पर सजेगा ‘ स्पेशल हैंडलूम एक्सपो’

जयपुर. 18 फरवरी 2021 शुक्रवार (19 फरवरी, 2021) से जलमहल के समीप बने अर्बन हाट में देश की विविध करघा विरासत की झलक दिखेगी।  यहाँ पर राजस्थान सरकार के सहयोग से हथकरघा एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है।  शुक्रवार से शुरू होने वाले इस 15  दिवसीय एक्सपो में अनेक प्रदेशो की  हथकरघा इकाइयाँ अपने विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित करेंगी साथ ही यहाँ एक पवेलियन भी विकसित किया जा रहा है जहाँ इन हथकरघा उत्पादों की रचना प्रक्रिया भी प्रदर्शित की जाएगी।  राजस्थान उद्योग विभाग के उद्यम प्रोत्साहन संस्थान द्वारा आयोजित ये स्पेशल हैंडलूम एक्सपो, हथकरघा में रूचि रखने वालों के लिए ये इन कलाओं के बारे में जानने और खरीदने के लिए  उत्तम अवस...

Read More
मावली

वार्ड पंचों का आमुखीकरण प्रशिक्षणः ग्राम स्वराज निर्माण का लिया संकल्प

फतहनगर। मावली पंचायत समिति सभागार में वार्ड पंचों का आमुखीकरण प्रशिक्षण के तहत गामीण कौशल विकास कर ग्राम स्वराज्य निर्माण का संकल्प लिया गया। सहायक विकास अधिकारी रोहित जैन के अनुसार ईन्टाली, गुडली, जावड, जेवाणा, खरताणा, खेमली,खेमपुर,लदानी आदि ग्राम पंचायत के वार्ड पंचों ने आमुखीकरण प्रशिक्षण में भाग लिया। मास्टर ट्रेनर ललित नारायण आमेटा ने कृषि वानिकी सबमिशन के तहत निजी क्षेत्र पौधारोपण पर चर्चा करते हुए ग्राम पंचायत में वार्ड पंचों की भूमिका पर चर्चा करते हुए बताया कि यदि वार्डपंच बिना सूचना दिए लगातार तीन कोरम में भाग नहीं लेता है तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है। भगवानलाल जाट ने जन कल्याण योजनाओं की चर्चा करते हुए ई-मित्र पर हाल ही में आने वाली समस्या पर चर्चा करते हुए समाधान के तरीके बताएं। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पूरण सिंह द्वारा वार्ड पंचों को ग्राम स्वराज निर्माण का...

Read More
उदयपुर

गोगुन्दा में क्षमता वर्धन कार्यशालाः ब्लॉक स्तरीय बाल संरक्षण समिति का हुआ गठन

उदयपुर। उदयपुर जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से विशेषकर बाल श्रम में जाने वाले बालकों के बचपन को संवारने एवं स्थानीय स्तर पर जरूरतमंद बालकों को चिन्हित कर उनके पुनर्वास में सहयोग हेतु पंचायत जनप्रतिनिधियों को आगे आना होगा । यह बात आज गोगुंदा ब्लॉक स्तर चाइल्ड फंड इंडिया द्वारा गोगुंदा पंचायत समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल संरक्षण समिति के गठन एवं क्षमता वर्धन कार्यशाला के शुभारंभ में जिले की बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष धु्रव कुमार कविया ने कार्यशाला के शुभारंभ में कहीं। इसी के साथ उन्होंने बालकों के साथ होने वाले प्रकरणों में किशोर न्याय अधिनियम की मुख्य धाराओं पर भी समझाइश की। कार्यशाला के प्रारंभ में चाइल्ड फंड इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर पन्नालाल सेवदा ने कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी दी। बाल सुरक्षा नेटवर्क के संयोजक एवं अलर्ट संस्थान के निदेशक बी.के. ...

Read More
देश प्रदेश

ओखा-नाथद्वारा-ओखा साप्ताहिक स्पेशल 24 से

फतहनगर। गाडी संख्या 09575, ओखा-नाथद्वारा साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 24फरवरी से अग्रिम आदेशों तक ओखा से प्रत्येक बुधवार को 08.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.55 बजे नाथद्वारा पहुचेगी। इसी प्रकार गाडी सख्या 09576, नाथद्वारा-ओखा साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 25फरवरी से अग्रिम आदेशों तक नाथद्वारा से प्रत्येक गुरूवार को 20.55 बजे रवाना होकर अगले दिन 18.55 बजे ओखा पहुचेगी।  यह रेल सेवा मार्ग में द्वारका, खंभालिया, जामनगर, हापा, राजकोट, वांकानेर, सुरेन्द्र नगर, अहमदाबाद, नदियाड, आणंद, छायापुरी, दाहोद, रतलाम, मन्दसौर, नीमच, चित्तोडगढ व मावली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Read More
मावली

मावली में शिक्षकों ने उपखंड अधिकारी को दी विदाई

http://www.fatehnagarnews.com मावली। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर ब्लॉक शाखा मावली द्वारा उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया का स्थानांतरण होने पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा मेवाड़ी पगड़ी व उपरना पहनाकर तथा तिलक लगाकर विदाई दी।  इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु, पवन कुमार खटीक ,गौरीशंकर खटीक एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित हुए।

Read More
फतहनगर - सनवाड

मुमुक्षु परी का निकला वरघोड़ा,फलीचड़ा में होगी दीक्षा

फतहनगर। फलीचड़ा में 24 फरवरी को मुमुक्षु परी की जैन भागवती दीक्षा होने वाली है। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ फतहनगर ने मुमुक्षु परी का वरघोड़ा निकाला जो कि पावनधाम फतहनगर से प्रारंभ हुआ और साधना सदन जाकर समाप्त हुआ जहां पर प्रवचन हुआ। युवा मनीषी कमल मुनि  म.सा. एवं सेवाभावी संभव मुनि म.सा. ने प्रवचन दिया। किरण श्रीजी म.सा.ने भी व्याख्यान फरमाया। इसके बाद जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष डॉ.जैनेंद्र कुमार जैन एवं सभी सदस्यों ने मिलकर बहुमान किया। इसके साथ ही पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मंजू भील एवं उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया का संघ की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूरणमल सिंयाल,दिनेश सामर,सम्पत बापना,शांतिलाल पीपाड़ा,ओमप्रकाश कोठारी,विशाल सामोता समेत समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

राजस्थान वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारियों का किया स्वागत

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। श्री रामावतारसिंह जाखड़ एज्युकेटिव वाइस प्रेसिडेंट ए.बी.सी. महासचिव राजस्थान वॉलीबॉल संघ, अध्यक्ष एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन, सी.ओ. वालीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया नरेश सांगवान, कोषाध्यक्ष राजस्थान वॉलीबॉल संघ रामअवतार,चेयरमैन जिला वालीबाल संघ झुंझुनू,प्रभुलाल जाट सहायक सचिव राजस्थान वालीवाल संघ एवं निवासी जेवाणा(फतहनगर) का  पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन के फार्म हाउस पर फतहनगर के सभी वॉलीबॉल खिलाड़ियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी सुरेश खोईवाल, दिनेश सामर, महेंद्र पालीवाल,महेंद्रसिंह,चंद्र प्रकाश जैन,नरेश जाट,विकास लावटी,वेणीराम खोईवाल, ट्विंकल दमामी, शानू दमामी, दिनेश टेलर, आमीन, डॉ.विजय जैन, अजय जैन आदि कई लोग उपस्थित थे।

Read More
देश प्रदेश

सांसद देवजी पटेल के पिता ने राम मंदिर के लिए समर्पित किए 1111111 रुपए

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। सांसद देवजी पटेल के पिताश्री ने राम मंदिर के लिए निधि समर्पण किया। पटेल ने जानकारी शेयर करते हुए बताया कि '' श्री 1008 श्री राजेश्वर भगवान की कृपा एवं शिव गोरख योगी श्री श्री 1008 श्री चरण नाथ जी महाराज के आशीर्वाद से मेरे पिता श्री एम.आर पटेल की ओर से अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि भव्य मंदिर निर्माण हेतु ₹11,11,111/- अक्षरे ग्यारह लाख ग्यारह हज़ार ग्यारह सौ ग्यारह रुपये की सहयोग राशि का चेक "श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट” को समर्पित कर रामभक्तों से रसीद प्राप्त की।"  

Read More
मावली

मावली तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का टीकाकरण शुरू

http://www.fatehnagarnews.com मावली। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के समस्त शिक्षको के एक साथ मावली,डबोक,खेमलीव फतहनगर के अस्पतालों में डॉक्टर्स की निगरानी में टीकाकरण एक साथ शुरू हुआ। सचिव प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के योगेश जैन ने बताया कि शुरू में कुछ लोगो मे टीके को लेकर मन मे घबराहट थी तो उन्होंने सबसे पहले टीका लगवाकर घबराहट दूर कर अच्छी शुरुआत की। डॉक्टर हामिद हुसेन, संजय पालीवाल व लालचंद चारण उपस्तिथ थे।

Read More