देश प्रदेश

उपभोक्ताओं से धोखाधड़ी करने के मामले में कानून बनाने के लिए तैयार-गहलोत मावली विधायक ने उठाया मामला

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज विधानसभा में आश्वस्त किया कि अच्छा ब्याज देने का लालच देकर ठगी करने के मामले को बड़ा सवाल बताते हुए कहा कि इस पर सदन में आधा घंटा चर्चा कराना या कानून बनाने के लिए भी सरकार तैयार है। गहलोत ने प्रश्नकाल में विधायक धर्मनारायण जोशी के मूल प्रश्न प्रदेश में सहकारी बैंकों एवं क्रेडिट को-ओॅपरेटिव सोसायटियों के विरुद्ध शिकायते एवं अन्य विधायकों के पूरक प्रश्नों के जब सहकारिता मंत्री की जगह श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली जवाब दे रहे थे, इस दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला हैं। लाखों लोग हैं जो गांव एवं कस्बों में समझ नहीं पाते और अच्छे ब्याज के लालच में आकर ऐसी कंपनियों में पैसे जमा करा देते हैं और कंपनियां भाग जसती है। यह लम्बे समय से हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा सवाल हैं और इस पर सदन में

Read More
मावली

बड़ियार में प्रधान डांगी ने किया कक्षा कक्षों का लोकार्पण

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। मावली पंचायत समिति के बडियार ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को मावली के पूर्व विधायक व प्रधान पुष्करलाल डांगी ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत नव निर्मित चार कक्षा कक्षो का लोकार्पण किया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान डांगी ने शिक्षकों से समाजहित में अधिकाधिक प्रयास कर शिक्षा की घर घर अलख जगाने का आह्वान करते हुए विद्यालय एवं खेलो के प्रति विकास का संकल्प व्यक्त किया। समारोह की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र चैधरी ने की जबकि विशिष्ठ अतिथि पंचायत समिति सदस्य मोहनलाल चैधरी, शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामलाल आमेटा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक वैष्णव, सरपंच श्रीमती ज्योत्सना कुंवर, पंचायत समिति सदस्य श्रीमती बदामी गुर्जर, पूर्व उप सरपंच

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर-सनवाड़ के बीच स्थित सर्किल पर किया ध्वज परिवर्तन

फतहनगर। राष्ट्रीय महाकाल सेना द्वारा भगवा सर्कल पर कल भगवा ध्वज परिवर्तन किया गया। यह सर्कल फतहनगर तथा सनवाड़ के ठीक मध्य में नवीन रोड़वेज बस स्टेण्ड के समीप स्थित है। ध्वज परिवर्तन के दौरान सम्मानपूर्वक पुराने ध्वज को उतारा गया तथा नया ध्वज चढ़ाया गया। इस मौके पर कल्याण सिंह, दीपक पालीवाल, सुरेश सोलंकी, गजेन्द्र पालीवाल, चिराग गर्ग,सुरेश वावरी, शंकर सेन, जोगेन्द्रसिंह,हरीश पंचोली, राहुल पुरी, किशन जाट आदि उपस्थित थे। ...

Read More
मावली

दिव्यांग बालको के क्षमता अभिवर्धन एवं सम्बलन हेतु असेसमेंट कार्यक्रम.. दिव्यांग बालको के लिए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं:डांगी

http://www.fatehnagarnews.com मावली। दिव्यांग बालक बालिकाओं के लिए सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है जिनका अभिभावक अपने बच्चों के हित मे अधिकाधिक लाभ उठायें। जब भी किसी दिव्यांग को आवश्यकता होगी तब हमेशा सभी सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। ये विचार पूर्व विधायक व मावली प्रधान पुष्कर लाल डांगी ने गुरुवार को नगर के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय विशेष आवश्यकता वाले बालक बालिकाओं के क्षमता अभिवर्धन एवं सम्बलन हेतु एसेसमेंट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दिव्यांगजन बच्चों के लिए योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके लिए बनाए गए विशेष विद्यालयों एवं योजनाओं का लाभ उठाने की आवश्यकता जताई। इस दौरान सी बी ई ओ चौधरी ने 27 फरवरी को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बेदला

Read More
फतहनगर - सनवाड

विधायक के प्रयास रंग लाएःबजट में शामिल हुई फतहनगर की जल योजना

फतहनगर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी के प्रयास रंग लाए जिससे फतहनगर की जल योजना को भी बजट में शामिल किया गया। विधायक जोशी ने फतहनगर-सनवाड़ की पानी की टंकियों,लाइनों एवं जल स्त्रोतों को लेकर अपनी बात सदन में रखी तथा सम्बन्धित मंत्री को इससे अवगत कराया था। आज प्रदेश के बजट में उदयपुर शहर एवं कानोड़ के साथ ही फतहनगर-सनवाड़ को योजना में शामिल करते हुए सौगात दी है। बजट में इन तीनों ही शहरों के लिए 35 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसमें उच्च जलाशयों का निर्माण एवं पाइप लाइनें बिछाने के कार्य शामिल हैं। पालिकाध्यक्ष श्रीमती मंजु भील,उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,कार्यवाहक मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनील डांगी समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक जोशी को इसके लिए बधाई दी है। पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत ने भी अपने संक्षिप्त कार्यकाल के दौरान पत्र के...

Read More
देश प्रदेश

राज्य के लिए बजट में है केवल निराशा, केंद्र की योजनाओं का नाम परिवर्तित कर राज्य के लिये बतायी उपलब्धि-सांसद जोशी

चित्तौड़गढ़ /24 फरवरी 2021 :-  आज राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट को चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी  ने सभी वर्गों के लिए निराशाजनक बताते हुए कहा कि बजट में केंद्र सरकार की योजनाओं का केवल नाम परिवर्तन कर उसे राज्य के लिए घोषणाओं के रूप में प्रस्तुत किया गया है, इस बजट में प्रत्येक वर्ग को निराशा मिली है। सांसद जोशी ने बताया की बजट में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विगत 3 वर्षों से लगातार प्रदेश की जनता को मायूस करने वाला बजट पेश किया तथा अपने आप को 60 इंच का सीना वाला दर्शाया है जबकि इस बजट में 60 कार्य भी जनता के लिए नये नहीं दिए गए हैं। बजट में केंद्र सरकार की योजनाएं चाहे वह चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो जिसमें आयुष्मान योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन आदि जिनमें से आयुष्मान योजना जिसे स्वयं मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार आने के बाद अटका के रखा थ...

Read More
देश प्रदेश

महाराष्ट्र से आने वाले व्यक्तियों की होगी थर्मल स्केनिंग

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग की अध्यक्षता में मंगलवार को विधानसभा स्थित उनके कक्ष में जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई। बैठक में भोपाल में बढ़ते कोरोना केसेस को देखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बैठक में सर्व-सम्मति से तय हुआ कि महाराष्ट्र से आने वाले व्यक्तियों की थर्मल स्केनिंग की जाये। थाना स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में समाजसेवी और व्यापारियों की बैठक कर जन-जागरूकता के लिये आवश्यक कदम उठाये जायें। कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए धरना-प्रदर्शन पर भी रोक लगाने का निर्णय बैठक में लिया गया। जिले में मेला स्थान पर कोरोना गाइड-लाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाये। सभी बाजारों में दुकानदारों को मास्क लगाने की अनिवार्यता और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी दिये जायें। नगर निगम जन-जागरूकता के लिये रोको-ट...

Read More
उदयपुर

विशेष आवश्यकता वाले 65 बालक – बालिकाओं के लिए थैरेपी परामर्श

गोगुन्दा | समग्र शिक्षा अभियान उदयपुर ब्लॉक गोगुन्दा एवं मोती फाउंडेशन के तत्वाधान में  विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं के लिए एसेसमेंट कार्यक्रम किया गया ।मोती फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास छाजेड ने बताया की विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं के क्षमता अभिवर्द्धन एवं संबलन हेतु फिजियोथैरेपी, साईको थैरेपी व स्पीच थैरेपी एसेसमेंट कार्यक्रम सन्दर्भ कक्ष, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोगुन्दा में किया गया जिसमें कुल 65 विशेष बालक - बालिकाओं ने भाग लिया, सभी बालक-बालिकाओं को थैरेपिस्ट द्वारा थैरेपी तथा अभिभावकों को थैरेपी समन्धित परामर्श दिया गया ।विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं एवं लाभ के बारे में जानकारी प्रदान की गयी एवं जो सुविधाएं फाउंडेशन द्वारा दी जाएंगी उनके बारे में अभिभावकों को बताया गया ।विद्यालय के समावेशित शिक्षा प्रभारी अजयपाल सिंह चौहान द्...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सफाई कर्मचारी संघ ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का किया स्वागत

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। कल अखिल भारतीय सफाई मजदूर  कांग्रेस (ट्रेड यूनियन) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मंजु भील व उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया का माला व उपरना पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में कार्यवाहक अध्यक्ष राजू कन्डारा, नगर कोषाध्यक्ष किशन कंडारा, कार्यालय मंत्री श्रीमती शायरी देवी, संगठन मंत्री निर्मल घावरी,सूरज कन्डारा, सज्जन कुमार समेत अन्य शामिल थे।

Read More
मावली

मुमुक्षु परी की आज फलीचड़ा में होगी भागवती दीक्षा

फतहनगर। मुमुक्षु परी जैन की बुधवार को तहसील क्षेत्र के फलीचड़ा गांव में भागवती दीक्षा होगी। दीक्षा से पूर्व पिछले तीन दिनों से विभिन्न धार्मिक संस्कार आदि सम्पन्न किए गए। केसर छांटने से लेकर निकले वरघोड़े के कार्यक्रम में आस पास के अलावा दूर दराज से भी बड़ी तादाद में जैन समाज के लोग पहुंचे। दीक्षा श्रमण संघीय मेवाड़ प्रवर्तक महाश्रमण मदनमुनि म.सा. के सानिध्य में होगी। इस अवसर पर कई संत व साध्वियां उपस्थित रहेगी। दीक्षा के आयोजन को लेकर गांव पूरी तरह से सज चुका है तथा बाहर से आने वालों लोगों की आवाजाही भी गांव में देखी जा सकती है। सारी व्यवस्थाओं का जिम्मा फलीचड़ा श्रीसंघ देख रहा है। फलीचड़ा श्रीसंघ पूर्व में भी यहां कई एतिहासिक धार्मिक आयोजन सम्पन्न करवा चुका है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

लायन्स क्लब की साधारण सभा में चिकित्सा शिविर का निर्णय

फतहनगर। लायंस क्लब फतहनगर की साधारण सभा का आयोजन किया गया,जिसमें 27 फरवरी को आयोजित कैंप के बारे में चर्चा की गई एवं दो लायन सदस्य ज्ञानचंद पाटोदी एवं प्रकाश मंगल को श्रद्धांजलि दी गई। क्लब के सचिव  विनोद धर्मावत ने बताया कि साधारण सभा में तय  निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर यहां के नगर पालिका स्टेडियम में शनिवार को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा जिसमें भर्ती सहित सामान्य जांचें, ऑपरेशन एवं दवाइयां निःशुल्क दी जाएगी।

Read More
देश प्रदेश

मांग के अनुसार निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करवाने को लेकर शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेश महामंत्री अरविंद व्यास ने मांग के अनुसार निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करवाने को लेकर शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में व्यास ने बताया कि राज्य के विद्यालयों में कई विषयों की पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध नहीं करवाई गई। निःशुल्क पाठ्य पुस्तक योजना में विभाग की उदासीनता और लापरवाही का खामियाजा विद्यार्थियों को उठाना पड़ रहा है। व्यास ने कहा कि सत्र 2020-21 में स्कूलों द्वारा जितनी डिमांड की गई उससे काफी कम पुस्तकें दी गई। कई विद्यालयों में पूरी कक्षा को एक भी पुस्तक नहीं मिली वही किन्हीं विद्यालयों में कुछ विषय की पुस्तके नहीं दी गई।

Read More
फतहनगर - सनवाड

नीट छात्रों के लिए लिखी रोहित गुप्ता की पुस्तक का कटारिया ने किया विमोचन

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। यहां पालिका परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में रोहित गुप्ता और शुभकरण चौधरी द्वारा नीट के विध्यार्थियों के लिए लिखी केमेस्ट्री की पुस्तक का विमोचन राज्य के पूर्व गृहमंत्री, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, चित्तौड़ के सांसद चंद्रप्रकाश जोशी, समाजसेवी दिनेश कावड़िया, पूर्व विधायक शांतिलाल चपलोत, पालिकाध्यक्ष मंजु देवी भील और भाजपा मण्डल अध्यक्ष नितिन सेठिया के कर कमलों द्वारा किया गया। रोहित पिछले 9 सालो से देश भर के लाखों छात्रों को शिक्षा प्रदान कर रहे है।  रोहित गुप्ता और शुभकरण चौधरी की नीट के अभ्यार्थियों के लिए संजीवनी बूटी का काम करेगी। इस अवसर पर गुलाबचंद कटारिया ने रोहित गुप्ता को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Read More
देश प्रदेश

संगठन में ही शक्ति है : प्रदेशाध्यक्ष शर्मा, डूंगरपुर जिले के आसपुर में हुआ जार का सम्मेलन

http://www.fatehnagarnews.comडूंगरपुर/ उदयपुर ! जर्नलिट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार ) की डूंगरपुर जिला इकाई एवं आसपुर पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पुंजपुर में संभाग स्तरीय पत्रकार सम्मेलन सम्पन्न हुआ। जिसमें जिले सहित पूरे प्रदेश के पत्रकार सम्मिलित हुए ! इस अवसर मुख्य अतिथि एवं जार प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने मीडियाकर्मियों का आव्हान किया कि संगठन में ही शक्ति होती है ! अतः पत्रकार साथी अपने हक और हितों के लिये संगठित होकर एकमंच पर आगे आए ! उन्होंने कहा कि पत्रकार अपनी मांगे सरकार के समक्ष यदि एकजुटता के साथ रखेंगे तो निश्चित रूप से सरकार भी उन समस्याओ के समाधान के लिए गंभीर और मजबूर भी होगी ! जैसे जार ने प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू कराने जैसी प्रमुख मांगो को लेकर राजयभर में एक अभियान चलाया, सरकार के बजट में भी उन मांगो को शामिल कर पूरी करने की पैरवी की

Read More
फतहनगर - सनवाड

नव गठित बोर्ड का दायित्व बोध समारोहः कटारिया ने बोर्ड सदस्यों से कहा संयम रख कर जवाब देना और जनता के काम करना

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर(विकास चावड़ा)। नगर पालिका फतहनगर-सनवाड के नवनिर्वाचित बोर्ड का दायित्व बोध समारोह रविवार को पालिका के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने पालिकाध्यक्ष श्रीमती मंजु भील,उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया समेत पार्षदों का उपरना,शाॅल व सरोपे द्वारा स्वागत किया तथा समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता ने पांच साल के लिए चुना है तो जनता के काम करना। काम भले ही दो दिन देर से हो लेकिन जवाब संयम से देना। इस मौके पर कटारिया ने प्रदेश सरकार को घेरने में भी कसर नहीं रखी। कटारिया ने बिजली के बिलों में आ रही भारी भरकम राशि का जिक्र करते हुए कहा कि बिजली आधी दर से खरीदने के बाद भी निगम को अस्सी हजार करोड़ का घाटा है। इसका कारण कहीं न कहीं सिस्टम में दोष  है। सरकार को इस सिस्टम को सुधारने का प्रयास करना चाहिए। उन्होने

Read More
उदयपुर

शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी में मावली को मिला प्रतिनिधित्व

फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोवर्धन विलास उदयपुर में संपन्न हुए। मावली उपशाखा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि नवीन जिला कार्यकारिणी में मावली उपशाखा के 8 शिक्षक विभिन्न पदों पर चुने गए। जिला उपाध्यक्ष पद पर पुष्पेंद्रसिंह झाला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक सदस्य पुष्कर लाल बड़गुर्जर, प्राध्यापक सदस्य ललित कुमार बुनकर, पंचायत समिति शिक्षक सदस्य भवानी सिंह राव, उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा शंकर लाल जाट, जिला प्राथमिक सचिव दिलीप कुमार त्रिपाठी तथा अतिरिक्त जिला मंत्री पद पर शंकरलाल जाट का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में टेंट प्रदर्शनी 27 व 28 फरवरी को

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। मावली उपखंड क्षेत्र फतहनगर में मेवाड़ किराया व्यवसाय संघ, मेवाड़ द्वारा आयोजित टेंट प्रदर्शनी 27 व 28 फरवरी को निकुंज वाटिका, चितौड़ हाईवे रोड, फतहनगर में रखा गया है . मिडिया प्रभारी दिलीप चौधरी बड़गांव ने बताया कि इसमें राज्य स्तरीय व्यापारी भाग लेंगे. इसमें टेंट,लाइट, डेकोरेशन, फ्लावर, साउंड,कुलर, कारपेट, केटरिंग आदि किराया सम्बंधित काम में आने वाली सभी प्रकार की सामग्री का एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है । इसमें सभी प्रकार की दुकानें एक छत के नीचे मिलेगी. विशेष 27 फरवरी को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है। इसमें व्यवसायिक बेनर प्रचार करने के 1100 रुपए, होर्डिंग 2100 रुपए, 15×15 स्टाल 5100 रुपए, प्रवेश शुल्क व भोजन 500 रुपए एसोसिएशन द्वारा तय किया गया है.

Read More
मावली

मुमुक्षु परि जैन की फलीचड़ा में 24 को होगी दीक्षा,मदनमुनि का आज होगा प्रवेश

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। मुमुक्षु परि जैन की भगवती दीक्षा क्षेत्र के फलीचड़ा गांव में 24 फरवरी को होगी। दीक्षा मेवाड़ प्रवर्तक महाश्रमण मदनमुनि के सानिध्य में होगी। इसको लेकर मदनमुनि रविवार सुबह 6.30बजे फतहनगर पावनधाम से विहार कर फलीचड़ा प्रवेश करेंगे। पावनधाम उपाध्यक्ष एवं फलीचड़ा निवासी भामाशाह नेमीचंद ने बताया कि दीक्षा के तहत शनिवार को मांगलिक कार्यक्रम प्रारंभ हुए। पहले दिन शुभ मुहूर्त में गणपति स्थापना की गई। दीक्षार्थी परि जैन का शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बहुमान भी किया गया। दीक्षार्थी ने यहां बच्चों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में व्याख्यान भी फरमाया। सोमवार को प्रातः प्रवचन एवं केस छांटना एवं दोपहर 3 बजे से मेहंदी रस्म होगी। मंगलवार को राखी टीका प्रवचन के पश्चात होगा। शुभ मुहूर्त में मंगल कलश एवं दोपहर 3 बजे वरघोड़ा निकाला जाएगा।  अ

Read More
फतहनगर - सनवाड

उपखण्ड अधिकारी ने खाया इंदिरा रसोई में खाना

फतहनगर। हाल ही वल्लभनगर से स्थानान्तरित होकर आए उपखण्ड अधिकारी मयंक मनीष शनिवार को फतहनगर पहुंचे तथा राज्य सरकार की मंशा के अनुसार इंदिरा रसोई का अवलोकन किया एवं वहां पर पालिका के अधिशासी अधिकारी गणपतलाल खटीक के साथ भोजन का स्वाद चखा। यहां उपखण्ड अधिकारी ने गुणवत्तायुक्त एवं कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप व्यवस्थाएं पायी तथा भोजन की प्रशंसा की।

Read More
फतहनगर - सनवाड

कल होगा पालिकाध्यक्ष समेत अन्य जनप्रतिनिधियों का पदभार ग्रहण

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। नगर पालिका फतहनगर सनवाड की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंजु भील,उपाध्यक्ष नितिन सेठिया एवं सभी पार्षदों का पदभार ग्रहण व स्वागत समारोह रविवार को नगरपालिका परिसर में आयोजित किया जाएगा। भाजपा मण्डल महामंत्री फुलचंद कुमावत के अनुसार प्रातः 10.30 बजे होने वाले इस समारोह में पूर्व गृहमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया,सांसद चन्द्र प्रकाश जोशी, मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष भंवरसिंह पंवार, जिला प्रमुख सुश्री ममता कुँवर पँवार,पूर्व विधायक दलीचंद डांगी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पुर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, डेयरी चेयरमेन गीता पटेल, विधानसभा प्रभारी दिनेश कावड़िया, पुर्व महापौर चंद्रसिंह कोठारी,जिला महामंत्री चंद्रगुप्त सिंह चैहान,महेंद्र औदिच्य, जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार, पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह आसोलि

Read More