फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में एक मकान में लगी भयंकर आग

फतहनगर। यहां अभी-अभी हायर सेकेंडरी स्कूल के ठीक सामने एक मकान में भयंकर आग लगने की खबर है। आग की लपटें इतनी ऊंची है कि दूर दूर से भी देखी जा सकती है। मौके पर काफी लोग जमा है। दमकल भी मौके पर पहुंच चुकी है तथा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने से आसपास के घरों को भी खतरा है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

पालिका के जनप्रतिनिधियों का गो शाला में किया सम्मान

फतहनगर। शनिवार को कृष्ण महावीर गोशाला फ़तहनगर में बाबू लाल  तेली ओर गोशाला समिति द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष मंजु भील , उपाध्यक्ष  नितिन सेठिया , पार्षद  गजेंद्र सिंह रावल का साफ़ा पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।  इस दोरान गोशाला अध्यक्ष  केलाश अग्रवाल , केलाश खण्डेलवाल , रमेश मालिवाल , जगदीश  मुंदडा , सम्पत बाफ़ना , प्रहलाद  मंडोवरा , लोकेश दाधीच , हुकमसिंह ,घनश्याम  अग्रवाल ओर गोशाला समिति के सभी सदस्य ओर सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

वार्षिकोत्सवः सनवाड़ में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

फतहनगर। राउमावि सनवाड़ में वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत ने की जबकि मुख्य अतिथि विधानसभा ब्लाॅक कांग्रेस युवा अध्यक्ष रोनक गर्ग थे। अति विशिष्ठ अतिथि पालिकाध्यक्ष श्रीमती मंजु भील,उपाध्यक्ष नितिन सेठिया,नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल,नगर कां्रगेस कमेटी अध्यक्ष थावरचंद बापना,पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेश चपलो,पीटीए अध्यक्ष गोपाल सोनी थे। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं पार्षद सुनिल डांगी,सुनिल मुन्दड़ा, नारायण मोर, विनोद यादव, विनोद धर्मावत, रतन खटीक, जगदीश जाट, श्रीमती रम्भादेव सोनी, मनीष पालीवाल, नरेश जाट, सोहनलाल खटीक, शिवकुमार शर्मा,गजेन्द्र रावल आदि पार्षदगण उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य उमेश माहेश्वरी ने किया। कार्यक्रम ...

Read More
चित्तौडगढ़

विकास का पर्याय है भाजपा एवं सासंद जोशी

बेंगू विधायक पहले अपने कार्यो का हिसाब दे - शर्मा               चित्तौडगढ 27 फरवरी / बेंगू के विधायक राजेन्द्र सिंह विधूड़ी को सांसद सी.पी. जोशी के सेवा एवं विकास कार्यो पर आक्षेप लगाने से पहले अपने कार्यो का हिसाब देना चाहिए। यह बात सासंद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बेंगू विधायक द्वारा बेंगू नगर में आयोजित कार्यक्रम में उनके द्वारा सासंद जोशी पर दिए गए बयान के प्रतिक्रिया में कही।              प्रवक्ता शर्मा ने कहा कि केवल आरोपो की राजनीति के बजाय बेंगू विधायक को विकास कार्यों पर बहस करनी चाहिए। वह केवल जयपुर में घोषणावीर मुख्यमंत्री के सहारे क्षेत्र में जनता को बरगलाने का काम कर रहे है। पिछले बजट में की गई घोषणा बस्सी साडास आम्बा सड़क पर अभी तक कुछ भी प्रगति नही हुई है।            प्रवक्ता शर्मा ने कहा की बेंगू क्षेत्र में भाजपा की केंद्र सरकार और पूर्ववर्ती भाजपा की राज्य सरकार के समय ठोस व...

Read More
चित्तौडगढ़

भाजयुमो की संगठन संरचना बैठक सम्पन्न,युवा मोर्चा की रही है प्रभावी भूमिका-अहारी

चित्तौडगढ 27 फरवरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा का अति महत्वपूर्ण भाग है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक ने भाजयुमो संगठन संरचना बैठक के दौरान कही। भाजयुमो की बैठक भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष कांतिलाल अहारी भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक के मुख्य आतिथ्य में हुई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मे ंआगामी समय में युवा मोर्चा की संगठन संरचना पर विशेष चर्चा हुई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता को वर्ष पर्यंत सक्रिय रह कर कार्य करना चाहिए। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष कांतिलाल अहारी ने कहा कि भाजपा के विकास मे ंभाजयुमो की अहम भूमिका रही है। युवा मोर्चा हमेशा पार्टी के काम में सबसे आगे रहा है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद ने कहा कि युवा मोर्चा ने पार्टी द्वारा सौंपे गए प्रत्येक कार्य को ईमानदारी से पूरा किया है तथा ंआगे ...

Read More
उदयपुर

झाड़ोल विकास अधिकारी की पत्नी ने अनाथों के बीच मनाया जन्मदिन

उदयपुर। झाड़ोल विकास अधिकारी डॉ.केदारप्रसाद वैष्णव की पत्नी मधु वैष्णव द्वारा अपना जन्मदिन शहर से दूर जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में संचालित लवीना विकास सेवा संस्थान के ओपन शेल्टर होम, ओंगना में अनाथ बालको के बीच मनाया। श्रीमती वैष्णव अनाथ बालको के मुख से श्री नीमच माताजी की आरती सुन बेहद खुश हुई। उनके द्वारा बालको को बिस्किट वितरण कर कच्ची खाद्य सामग्री भेंट की गई। साथ ही संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया द्वारा बताया गया कि अनाथ बालक विद्यालय में प्रवेशित होते हुए भी मिड डे मील योजना की कच्ची सामग्री कोरोना समय मे नहीं दी गई। इस पर टेलीफोनिक वार्ता कर बीओ को निर्देश दिए। बीडीओ डॉ केदारप्रसाद द्वारा बालको के लिए पूर्ण सहयोग के लिए आश्वस्त किया गया। ...

Read More
उदयपुर

ओगना के शेल्टर होम का किया औचक निरीक्षण

फतहनगर। लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओगना का औचक निरीक्षण सहायक विकास अधिकारी संजय राव द्वारा किया गया। वक्त निरीक्षण इकतीस बालक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। होम के आवास कक्ष, रसोई,पुस्तकालय, कम्प्यूटर कक्ष, शौचालय व स्नानघर आदि की सफाई व्यवस्था देख सन्तोष प्रकट किया। बालको के श्री मुख से श्री नीमच माताजी की आरती व पुलिस सेवा में जाने के जज्बे को देख खुश हुए। संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया ने बताया कि प्रारंभ से अब तक अनुदान नहीं मिला है। व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया ने बताया कि ये दुःखद है कि इन बालको को सरकार ने राइट टू फूड भी नहीं दे पाई। ...

Read More
मावली

फलीचड़ा में उपखण्ड अधिकारी ने की जन सुनवाई

फतहनगर। क्षेत्र के फलीचड़ा पंचायत मुख्यालय पर जनसुनवाई उपखंड अधिकारी मयंक मनीष के सानिध्य में आयोजित की गई जिसमें तहसीलदार रतन लाल कुमावत, विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह चुंडावत एवं समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए। जनसुनवाई में विभिन्न समस्या बिजली ट्रांसफार्मर हटाना, देवजी का खेड़ा भूमि आवंटन, पशु चिकित्सालय, तंबाकू फैक्ट्री हटाना, फलीचड़ा बंद विद्यालय चालू करवाना, कालाखेत करीबन 40 बच्चे गांव से 4 किलोमीटर दूरी होने से अन्य विद्यालय में नहीं पहुंच रहे है ंजिससे पुनः कालाखेत विद्यालय चालू किया जाए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में दो दिवसीय टेंट प्रदर्शनी का कार्यक्रम आयोजित

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर. उदयपुर जिले के मावली इलाके के समीपवर्ती गांव नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ में आज दो दिवसीय मेवाड़ किराया व्यवसाय संघ एवं मेवाड़ द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का कार्यक्रम निकुंज वाटिका में शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में नगर व आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। मीडिया प्रभारी दिलीप चौधरी ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम में राज्य स्तरीय व्यापारी भाग लेंगे। लाइट डेकोरेशन,फ्लॉवर, साउंड,कूलर,कारपेट,केटरिंग आदि किराया सम्बंधित काम मे आने वाली सभी प्रकार की प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी।

Read More
फतहनगर - सनवाड

चिकित्सा परामर्श शिविर में 200 लोगों ने लिया लाभ

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। शनिवार को यहां आयोजित निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में 200 लोगों ने लाभ लिया। शिविर का आयोजन यहां के सरदार पटेल स्टेडियम में लायंस क्लब तथा गीतांजलि मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। गीतांजलि हॉस्पिटल की मेडिकल टीम ने चिकित्सा परामर्श प्रदान किया। इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष बद्री लाल सोनी,सचिव विनोद धर्मावत, दिनेश अग्रवाल,सत्यनारायण अग्रवाल,राजेंद्र मोर,गोविंद प्रसाद अग्रवाल समेत क्लब के पदाधिकारियों सदस्य मौजूद थे।

Read More
उदयपुर

शिक्षकों की समस्याओ को लेकर शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल मिला अधिकारियो से

http://www.fatehnagarnews.com उदयपुर। शुक्रवार को राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय,उदयपुर-प्रथम एक का प्रतिनिधि मण्डल *जिलाध्यक्ष भेरूलाल तेली एवं जिला मंत्री चन्दन मल बागड़ी के नेतृत्व में संयुक्त निदेशक शिवजी गौड़ एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षा पुष्पेन्द्र शर्मा से मिला एंव शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की।* प्रदेश मिडिया सदस्य पारस जैन ने बताया की प्रबोधको की वेतन विसंगति, रिटSBCW13405/2020 (SBCW2849/2019) रेणु बनाम राज्य सरकार में पारित निर्णय दिनांक 16.12.2020 की पालना नही होने ,शिक्षक भर्ती 2008 अन्तर्गत नियुक्त कार्मिको द्वारा दिनांक 1.7.2010से वेतन वृद्धि प्रदान करने के क्रम में प्रस्तुत अभ्यावेदन के सन्दर्भ में वार्ता करते हुए जिला मंत्री चन्दन मल बागड़ी ने डीईओ को बताया की शिक्षक भर्ती 2006अन्तर्गत नियुक्त कार्मिक द्वारा डीब

Read More
देश प्रदेश

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने मध्य प्रदेश की 100 प्रशासनिक नर्सिंग कैडर को किया प्रशिक्षित

नर्सिंग कैडर का प्रशिक्षण तीन चरणों में किया जायेगाप्रथम चरण में 13 जिलों से 23 नर्सिंग प्रतिभागियों को ट्रेनिंग दी गई जयपुर। ग्लोबल पब्लिक हेल्थ हब और स्वाथ्य सेवा में उच्च शिक्षा के लिए जाने वाली, देश की अग्रणी हैल्थ मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी आईआईएचएमआर द्वारा मध्य प्रदेश सरकार के नर्सिंग कर्मचारियों के लिए पाँच दिवसीय “मैनेजमेंट ट्रेनिंग फॉर एडमिस्ट्रेटिव नर्सिंग कैडर ऑफ मध्य प्रदेश गवर्मेंट” का आयोजन किया जा रहा है। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने हेल्थकेयर कैडर के लिए कई राज्यों में विभिन्न सरकारी एवं निजी स्वामित्व वाली संस्थाओं के लिए कई मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किए हैं। यह मैनेजमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम मध्य प्रदेश सरकार की एडमिस्ट्रेटिव नर्सिंग कैडर के लिए तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में मध्य प्रदेश के भोपाल, बालाघट, सागर, शाहजहाँपुर, होशंगाब...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में एक शाम लखदातार के नाम भजन संध्या 3 मार्च को

फतहनगर। एक शाम लखदातार के नाम भजन संध्या आगामी 3 मार्च को होगी। सरदार पटेल स्टेडियम में आयोजित होने वाली उक्त भजन संध्या शाम सात बजे शुरू होगी तथा प्रभु ईच्छा तक चलेगी। आयोजन में रोहित शर्मा व सौरभ शर्मा एवं अन्य के भजनों का लाभ मिलेगा। श्यामबाबा का भव्य दरबार सजेगा तथा अलौकिक श्रृंगार एवं अखण्ड जोत जलेगी। आयोजकों ने श्याम भजन संध्या में सभी धर्मप्रेमियों को आमन्त्रित किया है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

किडनी रोगी ललिता को ईलाज के लिए दानदाता की दरकार

फतहनगर। रूण्डेड़ा निवासी पुष्करलाल की धर्म पत्नी श्रीमती ललिता वैष्णव किडनी की बीमारी से ग्रसित है तथा ईलाज के लिए अब उसे किसी दानदाता की दरकार है। 32 वर्षीय ललिता वैष्णव विवाहित है तथा उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। साधारण परिवार है तथा पति हलवाई का काम करता है। बीमारी के उपचार में उसने अपनी चल-अचल सम्पत्ति गिरवी एवं बेचकर अर्जित किए 18 लाख खर्च कर दिए और अब उसके पास उपचार तो दूर घर चलाने के लिए भी पैसा नहीं है। रिश्तेदारों से भी काफी पैसा ले चुके हैं। जो भी दानदाता मदद को हाथ बढ़ाना चाहें वो मोबाइल नं. 9636522505 पर सम्पर्क कर सकते हैं। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतेह नगर में नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आज

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। लायंस क्लब फतहनगर एवं गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को यहां के सरदार पटेल स्टेडियम में नि: शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन होगा। लायंस क्लब सचिव विनोद धर्मावत के अनुसार इस शिविर में नाक,कान, गला रोग,नेत्र रोग,त्वचा रोग से संबंधित परामर्श प्रदान किया जाएगा। शिविर प्रातः 9 से 2 बजे तक चलेगा। पिछले दिनों ही लायंस क्लब की साधारण सभा में इस शिविर के आयोजन का निर्णय लिया गया था।

Read More
उदयपुर

फास्टर पर्यावरण सोसायटी ईंटाली को मिला आपदावीर  सम्मान

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। राज्य आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग और पर्यावरण रक्षा संस्थान उदयपुर द्वारा आपदा प्रबंधन जन जागरूकता कार्यक्रम एवं आपदावीर सम्मान समारोह का आयोजन फतेहसागर पाल उदयपुर पर किया गया। इस कार्यक्रम में उदयपुर जिले के मावली तहसील की ईन्टाली ग्राम पंचायत की फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी का आपदावीर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह थे। अध्यक्षता संस्थान संरक्षक बालूसिंह कानावत, अध्यक्ष, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा ने की जबकि विशिष्ट अतिथि अनुपम निधि, सीएसआर प्रभारी, हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड उदयपुर तथा विशेष आमंत्रित अतिथि प्रोफेसर राव गोविंदसिंह भारद्वाज अन्तर्राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन वैज्ञानिक थे। अमित शर्मा, उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर का भी आतिथ्य मिला। संस्थापक

Read More
उदयपुर

बाल आयोग सदस्य डॉ पंडया ने किया ट्रस्ट कार्यालय का उदघाटन

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। श्री शक्तिपीठ देवालय विकास ट्रस्ट के कार्यालय का उदघाटन श्री नीमच माताजी मन्दिर में राजस्थान राज्य बाल अधिकार आयोग के सदस्य डॉ शैलेन्द्र पंडया द्वारा फीता काटकर किया गया। पंडया का ढ़ोल नगाड़ों से स्वागत करते हुए श्री नीमच माताजी की आरती कराई गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्ष्मीलाल खैर द्वारा पंडया का तिलक कर मेवाड़ी साफा बांधा गया। ट्रस्ट सदस्य भरत कुमार पूर्बिया द्वारा ट्रस्ट की गतिविधियों की जानकारी दी गई। डॉ पंडया द्वारा ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए सेवादारों को बधाई प्रेषित की गई। साथ ही देवाली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण भी डॉ पंडया द्वारा कर सन्तोष प्रकट किया गया। मांगीलाल,पप्पू,पूरा एवं लोकेश उपस्थित रहे। धन्यवाद दिनेश खेर द्वारा प्रकट किया गया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में टेंट प्रदर्शनी कल से

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर.यहां मेवाड़ किराया व्यवसाय संघ, मेवाड़ द्वारा आयोजित टेंट प्रदर्शनी 27 व 28 फरवरी को निकुंज वाटिका, चितौड़ हाईवे रोड, फतहनगर में होगी। मिडिया प्रभारी दिलीप चैधरी बड़गांव ने बताया कि इसमें राज्य स्तरीय व्यापारी भाग लेंगे। इसमें टेंट,लाइट, डेकोरेशन, फ्लावर, साउंड,कुलर, कारपेट, केटरिंग आदि किराया सम्बंधित काम में आने वाली सभी प्रकार की सामग्री का एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी प्रकार की दुकानें एक छत के नीचे मिलेगी। विशेष 27 फरवरी को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है। इसमें व्यवसायिक बेनर प्रचार करने के 1100 रुपए, होर्डिंग 2100 रुपए, 15×15 स्टाल 5100 रुपए, प्रवेश शुल्क व भोजन 500 रुपए एसोसिएशन द्वारा तय किया गया है

Read More
देश प्रदेश

पुनर्वास गृह में लगे सोलर प्लांट; सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने किया उद्घाटन

जयपुर, 26 फरवरी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री राजेंद्र सिंह यादव ने जामड़ोली स्थित मानसिक विमंदित महिला एवं बाल कल्याण पुनर्वास गृह में सोलर प्लांट का उद्धाटन किया। साथ ही परिसर में स्थित राजकीय विशेष विद्यालय, मानसिक विमंदित गृह, फिजियोथैरेपी कक्ष, देवनारायण कन्या छात्रावास एवं वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया।उल्लेखनीय है कि इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत  मानसिक विमंदित महिला एवं बाल कल्याण पुनर्वास गृह में 50 किलोवाट और विशेष विद्यालय में 30 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट लगाए गये हैं। करीब 320 आवासियों को इसका फायदा मिलेगा।इस अवसर पर निःशक्तजन आयुक्त एवं शासन सचिव श्री गजानंद शर्मा, आदर्श नगर विधायक श्री रफीक खान,  इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के पश्चिमी क्षेत्र पाइपलाइंस गोरीदड़ के कार्यकारी निदेशक श्री ड...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विश्वकर्मा जयन्ती पर फतहनगर में निकली शोभायात्रा

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। विश्वकर्मा जयन्ती पर फतहनगर में आज धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में लोग विविध पौषाक धारण कर नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा ईंटाली चैराहा से बैंडबाजों के साथ निकली तथा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में भगवान विश्वकर्मा की झांकी सज्जित की गई। श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से विश्वकर्मा को चंवर डुलाते हुए सेवा अर्पित की। शोभायात्रा के समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इसकी पूर्व संध्या पर भी प्रतिभा सम्मान एवं जनप्रतिनिधि सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया समेत अन्य का सम्मान किया गया।

Read More