फतहनगर। फतह एकेडमी विद्यालय में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली एवं श्रीकल्याणेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार संस्था ने कोरोनाकाल में घर बैठे प्रतिभाओं के 19 कार्यक्रम आयोजित कर एक मंच प्रदान किया। श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम संचालन पारूल वर्डिया ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के मुख्य संरक्षक बसंत कुमार त्रिपाठी ने की। मुख्य अतिथि डा. अभिनव शर्मा उपतहसीलदार सनवाड़ थे। विशिष्ट अतिथि कालुसिंह राणावत भु अभिलेख निरीक्षक फतहनगर एवं नाका प्रभारी वन रेंज मावली सुरेश चंद्र शर्मा थे। विशिष्ट सम्मानित डॉ जैनेंद्र कुमार जैन एवं भगवती जोशी राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता थी। कार्यक्रम में सुपर गोल्ड युवारत्न शिरोमणि सम्मान में अलवर से यशवी सिंह, जेवाणा से रवीना शर्मा...
Read MoreArchives
आईआईएम उदयपुर ने वर्किंग एग्जिक्यूटिव्स के लिए बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी डिप्लोमा के 2021-22 सेशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए
उदयपुर, 02 मार्च, 2021ः भारतीय प्रबंधन संस्थान उदयपुर (प्प्डन्) ने अपने 20 महीने के पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन फाॅर वर्किंग एक्जीक्यूटिव्स ;च्ळक्ठ।ॅम्द्ध प्रोग्राम के सैकंड एडिशन में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।आईआईएमयू उम्मीदवारों को यह छूट देता है कि वे इस पाठ्यक्रम से संबंधित शुल्क को अपने वर्तमान नियोक्ताओं के माध्यम से पूरी तरह या पार्ट के तौर पर प्रायोजित करा सकते हैं, या वे चाहें, तो अपनी खुद की वित्तीय व्यवस्था के जरिये सीधे नामांकन भी करा सकते हैं। लेकिन बाद में सप्ताहांत कक्षाओं में भाग लेने के लिए कंपनी की अनुमति जरूरी होगी।आईआईएम उदयपुर के डायरेक्टर प्रो. जनत शाह ने कहा, ‘‘वर्किंग एग्जिक्यूटिव्स के लिए बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी डिप्लोमा को इस तरह तैयार किया गया है कि यह कॅरियर-एडवांसमेंट के साथ-साथ लीडरशिप और स्ट्रेटेजी पर भी फोकस कर सके। यह...
Read Moreफतहनगर। यहां के महावीर अम्बेश गुरू पी.जी. काॅलेज में मंगलवार को आनन्दम् दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत ने की। गत 23 फरवरी को महाविद्यालय में प्रथम कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसी कड़ी में आज आनन्दम् दिवस का आयोजन किया गया। प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में आनन्दम् विषय की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। अपने व्यक्तिगत अनुभवों और उद्धरणों से आनन्दम् की उपयोगिता बताई। नोडल अधिकारी डाॅ. सुरभि नन्दवाना ने विद्यार्थियों आनन्दम् विषय के पाठ्यक्रम के विषय में जानकारी दी। राकेश छीपा ने कहा कि आनन्द्म विषय छात्र-छात्राओं को जोड़ने का प्रयास है। विद्यार्थी आनन्द्म के जरिए समाज के विभिन्न मुद्दों को लेकर चिन्तनशील बनेंगें। देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुस्तकीय ज्ञान से भी अलग जीवन में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज जयपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार ढंग से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया,प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने नड्डा की अगवानी की। खुली जीप में सवार नड्डा जिस मार्ग से गुजरे वहां कार्यकर्ताओं ने पुष्प वृष्टि कर नड्डा का स्वागत किया। नेताओं ने हाथ हिला कर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। खुली जीप में सवार नड्डा अपने स्वागत से अभिभूत नजर आए।
Read Moreफतहनगर। यहां के राजकीय चिकित्सालय में आज नगर के 200 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। प्रभारी चिकित्सक डॉ.विजय जैन के निर्देशन में दिनभर वैक्सीन लगाने का काम चला। मावली तहसील में कई जगह आज वैक्सीनेशन का काम शुरू हुआ ! पहले ही दिन लोगों ने उत्साहपूर्वक वैक्सीन लगवाई। फतहनगर केन्द्र पर सेवानिवृत कम्पाउण्डर मदनलाल धर्मावत ने भी पहुंचकर वैक्सीन लगवाई।
Read Moreजयपुर।क्षत्रिय सांसद सीपी जोशी ने प्रदेश मुख्यालय में भाजपा राजस्थान की संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी श्री अरुण सिंह , प्रदेशाध्यक्ष श्री डॉक्टर सतीश पूनिया, संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर , नेता प्रतिपक्ष श्री गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष श्री राजेंद्र सिंह मौजूद थे।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। सोमवार को कांग्रेस के सभी 11 पार्षदों ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। कांग्रेस के पार्षद वरिष्ठ पार्षद मनोहरलाल त्रिपाठी के नेतृत्व में पालिका पहुंचे तथा अधिशासी अधिकारी गणपतलाल खटीक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी अशोक वर्मा,सहायक अभियन्ता, कनिष्ठ अभियंता समेत अन्य अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया। इनमें खासकर साफ सफाई की मुख्य समस्या थी। सड़कों एवं लाइट की समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया। अधिशासी अधिकारी ने सभी समस्याओं के समाधान हेतु पार्षदों को आश्वस्त किया। मनोहर लाल त्रिपाठी ने कहा कि जल्द से जल्द बोर्ड की बैठक बुलाई जाए जिसमें पुराने टेंडर निरस्त कर नए टेंडर लिए जाएं। उन्होने कहा कि पालिका क्षेत्र में जनहित के कार्यों को बोर्ड के माध्यम से करवा कर लोगों को राहत प्रदान की जाएगी। इस प्रति
Read Moreफतहनगर। फाॅस्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली एवं श्रीकल्याणेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा फतह एकेडमी फतहनगर सभागार में राष्ट्रीय गोल्ड टैलेंट प्रतियोगिता सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार शाम 4 बजे होगा। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार कोरोनाकाल में घर बैठे प्रतिभागियों को प्रदेश स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन कर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में 21 श्रेष्ठ प्रतिभागी का सम्मान समारोह की अध्यक्षता संस्था के मुख्य संरक्षक बसंत कुमार त्रिपाठी करेंगे एवं मुख्य अतिथि मयंक मनीष उपखंड अधिकारी मावली,विशिष्ट अतिथि शशि कमल नाबार्ड जिला विकास प्रबंधक उदयपुर, राज कुंवर किशनावत सचिव कृषि उपज मंडी फतहनगर, डॉ अभिनव शर्मा उप तहसीलदार सनवाड एवं डॉ विजय जैन चिकित्सा अधिकारी प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतहनगर, नाका प्रभारी वनरेंज मावली सुरेश...
Read Moreफतहनगर। शिव सैनिकों ने सोमवार को यहां नवनियुक्त थाना अधिकारी उदय सिंह का स्वागत किया। थाना परिसर में संक्षिप्त आयोजन के दौरान शिवसैनिकों ने माला व साफा पहनाकर एवं प्रभु श्रीनाथजी की तस्वीर भेंट कर स्वागत करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था में सहयोग का भरोसा दिलाया। स्वागत कार्यक्रम में संभाग कार्यकारिणी सदस्य नरेश चंद्र खींची,गणेश लाल प्रजापत,उप जिला प्रमुख मदन पालीवाल,तहसील प्रमुख धर्मवीर गुर्जर,भंवरलाल कुमावत, देवेंद्र लोहार आदि उपस्थित थे।
Read Moreफतहनगर। राम मंदिर निधि समर्पण अभियान भिंडर जिले का समापन समारोह हुआ जिसमें भिंडर जिले के अभियान के जिला प्रमुख जगदीश तेली ने बताया कि अभियान में समाज के सभी बुजुर्ग, युवा, महिलाएं, बालक, दिव्यांग, दैनिक मजदूरी करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों ने भी अपने सामर्थ्य के अनुसार मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि प्रदान की है। भिंडर जिले में 6 खंड शामिल है जिसमें फतेहनगर, मावली, वल्लभनगर, भिंडर, कानोड व लसाडिया है । जिले में कुल ₹2 करोड़ 70लाख की समर्पण राशि प्राप्त हुई है। जिले में कुल 56420 परिवारों में 158 टौलियो मे 1000 कार्यकर्ताओं ने पूरे अभियान में सहयोग किया । कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए समापन बैठक में जिला संघचालक भारत सिंह झाला विहिप के जिला अध्यक्ष हरि सिंह राव जिला प्रचारक गोपाल व जिले के निधि प्रमुख मुकेश सुथार का सानिध्य मिला।...
Read Moreउदयपुर में वन विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला; कार्यशाला में बताये वन की आग को रोकने के उपाय
जयपुर, एक मार्च। वनों में लगने वाली आग को रोकने और उससे होने वाले नुकसान को कम करने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सोमवार को उदयपुर के एसआईईआरटी संस्थान में किया गया। कार्यशाला में वक्ताओं ने वन विभाग के रेंजर्स और स्टाफ को तकनीकी जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में कोर्स डायरेक्टर श्री आर.के जैन ने वनों में लगने वाली आग के दौरान उसे रोकने और आग पर काबू पाने की तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह से रेंजर्स को आग की रोकथाम करने के साथ-साथ अपने साथियों को बचाना है। उप वन संरक्षक बालाजी करी, डॉ. सतीश शर्मा और सिविल डिफेंस के डायरेक्टर ने भी संबोधन दिया।तकनीकी सत्र के बाद सिविल डिफेंस की ओर से आग लगने के बाद घटनास्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं करने और आग को बुझाने संबंधी डेमो भी दिखाए गए। ...
Read Moreउदयपुर। अमेचर पाॅवर लिफ्टिग एसोसियेशन के तत्वाधान में जिला स्तरीय पाॅवर लिफ्टिग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जिले के 50 खिलाडियों ने भाग लिया, प्रतियोगिता सब-जुनियर, जुनियर, सीनियर, मास्टर महिला व पुरूष वर्ग में हुई, कार्यक्रम का संचालन करते हुए मोहित जैन ने बताया कि सब-जुनियर, जुनियर, सीनियर केटेगरी में राहुल मीणा, मनीष सुरावत, विजयसिंह, मो. अयान, चन्द्रभानसिंह, वसीम, रीत्तीक चंदेल, अली असगर, जिशान अली, लव गुर्जर, अमन ऐन्जल, इशान जोशी, संजय भोई, विनोद मेघवाल, मो. अरशद, सत्यम पटेल, रीत्तीक चुण्डावत, राकेश सिसोदिया, विशाल सिंह, डिक्कुसिंह, शक्ति भारद्वाज, रतन कुमावत, धर्मेनद्र, यश, चन्दीक रावल, हर्बल जोशी, अमरसिंह, हाशिम खान, शुभम प्रजापत, किशन गमेती, तरूण नागदा, राजीव पालीवाल, कमलेश गुर्जर, कुलदीप सालवी, प्रथम द्वितीय व तृतीय रहे, साथ ही महिला वर्ग में बैबी पालीवाल, प्रियंका वैष्णव, ...
Read Moreउदयपुर। विप्र फाउण्डेशन जोन1ए के तत्वावधान में विप्र फाउण्डेशन के संभाग मुख्यालय गढ मगरी में एक बैठक विप्र युवा प्रकोष्ठ, विप्र महिला प्रकोष्ठ के नेतृत्व में आयोजित की गई । इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता विफा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र पालवाल ने की, मुख्य अतिथि विफा जोन1ए के प्रदेश अध्यक्ष के.के.शर्मा थे, विशिष्ठ अतिथि वीसीसीआई ’मेवाड’ के अध्यक्ष कृष्णकान्त शर्मा, विफा जोन1ए के महामंत्री लक्ष्मीकान्त जोशी, विधि प्रकोष्ठ जोन1ए के प्रदेश संयोजक श्याम सुन्दर जी शर्मा व लोकेश त्रिवेदी थे । इस अवसर पर बैठक में इस फरवरी माह में जिन पदाधिकारियों का जन्म दिन था उन सभी का परम्परानुसार सम्मान किया गया । तत्पश्चात् आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए विफा जोन1ए के प्रदेश अध्यक्ष के.के.शर्मा ने कहां कि कांग्रेस सरकार ने विगत चुनाव में विप्र कल्याण बोर्ड के गठन का वादा विप्र समाज स...
Read Moreउदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ मेवाड़ की तरफ से होटल शौर्यगढ़ में प्रान्तपाल राजेश अग्रवाल व एयरपोर्ट की डायरेक्टर नन्दिता भट्ट ने लवीना विकास सेवा संस्थान ओंगना के निदेशक भरत कुमार पूर्बिया व व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया को ओपन शेल्टर होम का कोरोना समय मे सरकार से बिना अनुदान मिले सर्वश्रेष्ठ संचालन हेतु मोमेंटो व उपरणा ओढा कोरोना यौद्धा सम्मान दिया गया। साथ ही रोटरी क्लब ऑफ मेवाड़ द्वारा शीघ्र होम में आर ओ प्लांट लगवाने की घोषणा भी की गई।
Read Moreफतहनगर। यहां रविवार की सुबह एक मकान में अचानक आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। घटना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने की गली में स्थित नानु हुसैन के मकान में घटी जहां लपटें उठती देख लोग एकत्र हो गए तथा पालिका की दमकल को सुचना दी। लोगों ने अपने स्तर पर ही आग से सामान बचाने का प्रयास भी किया तथा अधिक नुकसान होने से बचा लिया। आग की लपटें इतनर उंची थी कि आस पास के घरों को भी बचा पानी मुश्किल जान पड़ रहा था। आग के कारण उठने वाला धुंआ तीन किलोमीटर के दायरे में भी दिखाई दे रहा था। संकड़ी गली में भी दमकल पहुंची तथा लोगों के साथ आग पर काबू पाया। उक्त व्यक्ति कपड़े की थैलियों का व्यवसाय करता है जिसके कारण घर में पड़ा माल,मकान में रखी करीब 70 हजार की नकदी,स्कूटी समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया। आग के कारण पूरे मकान के छतें टूट गई तथा आस पास के मकानों की दीवारें तक डेमेज हो गई। आग लगने के कारणों क...
Read Moreजल जीवन मिशन के अन्तर्गत मावली विधानसभा की तेरह पंचायतों के गांवों में 17 करोड़ रूपये की स्वीकृति
फतहनगर। केन्द्र सरकार के जल जीवन मिशन के अन्तर्गत मावली विधानसभा क्षैत्र की तेरह पंचायतों के गांवों में पेयजल के उच्च जलाशय निर्माण व पाईप लाईन बिछाने के लिये 17 करोड़ रू. की योजनायें स्वीकृत हुई है। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत घासा में 39.54 लाख, सांगवा में 112.25 लाख, डबोक-गाडवा व ओरडी बी में 115.63 लाख, गुडली- रेबारियों की ढाणी में 144.02 लाख, चुण्डावत खेडी में 108.73 लाख, बासनी खुर्द में 117.07 लाख, सालेरा कलां में 167.48 लाख, रख्यावल में 166.75 लाख, सरे में 198.17, लकडवास में 49.85 लाख, भैसडा कलां में 112.96 लाख, चीरवा - शिवपुरी में 125.99 लाख व भैंसडा खुर्द के लिये 111.07 लाख रू. की स्वीकृति दी गई है। विधायक जोशी ने बताया कि केन्द्र सरकार ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत इन गांवों में घर-घर नल लगाने की योजना है, इस योजना में उच्च जलाशय निर्माण व पाईप लाई...
Read Moreफतहनगर। स्थानीय महावीर इंटरनेशनल शाखा ने रविवार को सालेरा खुर्द, मावली स्थित समिधा बालगृह में बच्चों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया व बच्चों को भोजन करवाया। शाखा के सदस्यों ने बालगृह में चित्रकला प्रतियोगिता, चेयर रेस, सिंगिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया व उनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित भी किया। साथ ही बालगृह में कार्यरत कार्मिकों को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। सदस्यों ने सभी बच्चों व स्टाफ को भोजन करवाया तथा स्टेशनरी व पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया। कार्यक्रम में विशाल सामोता, अजय जैन, शैलेष धर्मावत, आशीष जैन, अभिषेक भंडारी, महेंद्र पालीवाल, ऋषभ सेठिया, शुभम जैन, पवन शर्मा, प्रीतम लोहार, महावीर हिंगड़ तथा पारुल वर्डिया उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में शाला प्रधान शैलेंद्र चैबीसा ने महावीर इंटरनेशनल के सभी सदस्यों को धन्...
Read Moreफतहनगर। उदयपुर जिले के मावली इलाके के फतहनगर सनवाड़ में पिछले दो दिनों से चल रही दो दिवसीय मेवाड़ किराया व्यवसाय संघ के तत्वावधान में आयोजित टेंट प्रदर्शनी में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ा। इस अवसर पर राजस्थान किराया समिति के प्रदेश अध्यक्ष रवि जिंदल व सभी जिलों के अध्यक्ष उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी बाहर से आये अतिथियों को सम्मानित किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी दिलीप चौधरी ने दी।
Read Moreफतहनगर। बंजारा समाज के आराध्य रूप सिंह महाराज के जन्मोत्सव पर रेलमगरा के समीप बामणिया कलां स्थित मेला ग्राउंड पर चल रहा चार दिवसीय मेला रविवार को संपन्न हो गया। 25 फरवरी से प्रारंभ हुए मेले के दौरान रोजाना विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के दूरदराज शहरों, गांव से भी बड़ी तादाद में बंजारा समाज के लोग पहुंचे। कई स्थानों से युवाओं की वाहन रैलियां भी यहां रूप सिंह महाराज के स्थानक पर मत्था टेकने एवं कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची। ऐसी ही मध्य प्रदेश से आई एक रैली का फतेह नगर में भव्य स्वागत किया गया। बामणिया बंजारा समाज संस्थान अध्यक्ष देवीलाल चावड़ा के नेतृत्व में संस्थान के पदाधिकारियों एवं स्थानीय समाज जनों ने रैली में शामिल लोगों का दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। रविवार को बामणिया में अंतिम दिन सुबह चारभुजा नाथ एवं रूपसिंह महाराज की महा प्रसादी का आ...
Read Moreजयपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने निजी अस्पतालों के लिए कोविड-19 टीकाकरण की प्रति डोज की दर 250 रुपए निर्धारित की है, जो टीका लगवाने वाले व्यक्ति द्वारा सम्बंधित अस्पताल को चुकानी होगी। चिकित्सा विभाग के शासन सचिव श्री सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार कीमत का निर्धारण किया गया है। उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों में 250 रुपए प्रति डोज रखी गई है, जिसमें 150 रुपए वैक्सीन कीमत और 100 रुपए निजी अस्पताल का सर्विस शुल्क शामिल है। उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों को कोविड वैक्सीन सरकार द्वारा उपलब्ध करवायी जाएगी और अन्य सभी टीकाकरण सम्बन्धी व्यवस्थाएं निजी अस्पताल की रहेगी। गौरतलब है कि कोविड-19 वैक्सीनेशन में 2 डोज प्रत्येक व्यक्ति को लगना जरूरी है। प्रदेश के चयनित राजकीय स्वास्थ्य केंद्रों, सीजीएचएस व आयुष्मान भारत महात्मा गांधी र
Read More