मावली

मावली बालिका स्कूल में एसडीएमसी व पीटीए बैठक सम्पन्न

मावली। बुधवार को स्थानीय कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली गांव में आईपीई ग्लोबल संस्थान के तत्वावधान में एसडीएमसी व पीटीए की एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मावली सरपंच हेमेंद्र जाट, उपसरपंच भूपेंद्र बडगूजर, आईपीई ग्लोबल के क्षेत्रीय प्रबंधक अनुभव गर्ग, क्षेत्रीय अधिकारी रत्ननाभ पाठक, उनकी टीम के अन्य सदस्यों के साथ ग्राम पंचायत के मावली के वार्ड पंच और वरिष्ठ नागरिक, अभिभावक, माताएं, छात्राएं और स्थानीय विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित छात्राएं जो किसी कारणवश ड्रॉपआउट हो जाती है उन्हें विद्यालय से पुनः जोड़ना व स्किल डेवलपमेंट करना है। साथ ही बालिकाओं को अपने जीवन में आजीविका कमाने के लिए आत्मनिर्भर बनना है। विद्यालय में संचालित व्यवसायिक विषय जैसे ब्यूटी एंड वैलनेस और हेल्थ केयर से संबंधित...

Read More
उदयपुर

श्रीमाली को सेवानिवृत्ति पर श्रमिकों ने श्रम-रथ किया भेंट

श्रीपतिनगर। सोमवार को राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष और उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ सरंक्षक जगदीश राज श्रीमाली के उदयपुर सीमेंट वर्क्स से 40 वर्षो की सेवा उपरांत सेवानिवृत्त होने पर फैक्ट्री परिसर में सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि मोहनलाल सुखाड़िया विश्विद्यालय के वाइस चांसलर अमरीक सिंह थे व अध्यक्षता जे.के.लक्ष्मी सीमेंट के प्लांट हेड पी.एल.मेहता ने की। विशिष्ठ अतिथि उदयपुर सीमेंट के एच. आर.हेड शशिकांत कुमार थे। समारोह में उदयपुर सीमेंट के श्रमिकों,अधिकारियों व प्रदेश के इंटक के अनेकों यूनियनों के पदाधिकारियों ने शिरकत की। श्रीमाली को सेवानिवृत्ति पर मंचासीन मेहमानों व यूनियन पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर व चांदी का मुकुट धारण करवा कर सम्मानित किया। श्रमिकों व जनता की उत्कृष्ट सेवा करने पर श्रीमाली को अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सेवानिवृत्ति समारोह में उपस्थित सेंकडों ...

Read More
देश प्रदेश

सांसद सी.पी.जोशी ने संसद में उठाया राजस्थान में अनैतिक तरीके से फोन टेपिंग का मुद्दा

फतहनगर। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने कल लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेते हुये शुन्यकाल के दौरान राजस्थान सरकार के द्वारा अनैतिक तरीके से फोन टेपिंग के मामले को लोकसभा में उठाते हुये कहा की राजस्थान सरकार में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार फोन टेलिग्राम अधिनियम 1885 की धारा-5 के फोन नियमों से परे चलकर बिना फोन टैपिंग प्राधिकृत अधिकारी के आदेश से वह भी तब जब देश में न तो आपातकाल की स्थिति हैं और न ही राज्य या देश की सुरक्षा को किसी प्रकार का खतरा हैं फिर भी सरकार के द्वारा विधायकों एवं विपक्ष नेताओं के फोन को टैप कराया गया है। संविधान के नियमानुसार तो कोई व्यक्ति यदि कपटपुर्ण तरिके से संदेश को रिकॉर्ड करता हैं या उसको नष्ट करता हैं या किसी से लेता एवं किसी को देता तो उसके विरूद्ध 2 साल की सजा तक का प्रावधान है। पूर्व में राजस्थान के मुख्यमंत्री जी ने यह कहा था की यदि फोन टैपिंग की बा

Read More
उदयपुर

प्रदेश इंटक कार्यसमिति की 177वीं बैठक सम्पन्न’

फतहनगर। डबोक क्षेत्र के धुणीमाता में सोमवार को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस(इंटक) राजस्थान की 177वीं बैठक मालवीय लौहार समाज की धर्मशाला में आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जी.संजीव रेड्डी थे व अध्यक्षता राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली ने की। बैठक में राजस्थान के सभी जिलों से इंटक,युवा इंटक, महिला इंटक व सेवादल इंटक के प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में 14 सूत्रीय एजेंडे पर चर्चा करते हुए श्रमिकों की समस्याओं व मांगों के बारे में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए। सभा को सम्बोधित करते हुए डॉ. रेड्डी ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस सरकार ने श्रमिकों के हितों के लिए जो कानून बनाये उनको केन्द्र की मोदी सरकार ने समाप्त कर दिए व मालिकों के हितों को सरंक्षित करने वाले 4 नए कानून अप्रैल 2021 से लागू कर रहे है जिससे श्रमिकों का शोषण होना नि...

Read More
चित्तौडगढ़

बंजारा समाज का रूप महोत्सव चंदेरिया में 20 मार्च से

फतहनगर। चित्तौड़गढ़ के उपनगरीय क्षेत्र चंदेरिया में 20 मार्च से दो दिवसीय प्रथम रूप महोत्सव शुरू होगा। बामणिया बंजारा समाज सेवा संस्थान के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताएं, ब्लड़ डोनेशन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। संस्थान पदाधिकारियों के अनुसार इस कार्यक्रम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तहत 100 मी., 200 मी., 400 मी. दौड़,4 ग 100 मीटर रिले रेस, ऊँची कूद, लम्बी कूद, ट्रीपल जम्प, भाला फेंक, तस्तरी फेंक, रस्सा कस्सी होंगे। कला एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में निबन्ध लेखन, चित्रकला, रंगोली, मेहन्दी, मौजिला बंजारा प्रतियोगिता होगी। ब्लड़ डोनेषन केम्प का आयोजन भी होगा। प्रतिभा सम्मान समारोह में  अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को कमेटी के निर्णय अनुसार सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर समाज का नाम रोषन करने वाले समाज जनों का भी सम्मान किय...

Read More
उदयपुर

आईआईएम उदयपुर का वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ऑडेसिटी’21 संपन्न

फैज़ान मिस्टर एवं अपूर्वा मिस ऑडेसिटी बनीउदयपुर, मार्च 16, 2021: आईआईएम उदयपुर का दो-दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ऑडेसिटी’21 सफलतापूर्वक संपन्न।सिक्योर मीटर द्वारा प्रायोजित 13 और 14 मार्च 2021 को यह समारोह आईआईएमयू बालिचा परिसर में आयोजित किया गया। इस वर्ष वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों गतिविधियों का मिश्रण था।ऑडेसिटी में बेनी दयाल, मामे खान, लॉस्ट स्टोरीज, कर्ण सिंह मैजिक द्वारा मैजिक शो, अनिर्बान दासगुप्ता द्वारा स्टैंडअप कॉमेडी और डीजे विबोर जैसे प्रशंसित कलाकारों ने शिरकत की। ‘द कार्निवल ऑफ अरावली’ विषय के साथ, ट्रेजर हंट, सोलो सिंगिंग, अंताक्षरी, रॉयल एनफील्ड इवेंट आदि जैसे 30 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस समारोह में बॉडी ज़ोरिंग और बुल राइडिंग जैसी मजेदार और आकर्षक गतिविधियाँ भी हुईं। फैज़ान लतीफ़ को मिस्टर एवं अपूर्वा तोमर को मिस ऑडेसिटी के ...

Read More
मावली

गादोली में जल संरक्षण कार्यशाला : युवा मंडल का गठन एवं संकल्प

मावली । स्वामी विवेकानंद युवा मंडल गादोली में युवा मंडल की नवीन कार्यकारिणी गठित हुई। नेहरू युवा केंद्र उदयपुर, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के सानिध्य में क्लीन विलेज, ग्रीन विलेज और प्लास्टिक मुक्त और कोरोना मुक्त अभियान पर सोशल डिस्टेंस से जल संरक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम सहयोगी संस्था फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसायटी ईन्टाली के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डा. तिलकेश आमेटा ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामलाल आमेटा थे, मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिलाशिक्षा अधिकारी रमाकांत आमेटा थे विशिष्ट अतिथि डा.ओम प्रकाश किराड, एवं नरेंद्र आमेटा थे गांव के युवा साथी को कोरोना सतर्कता पर चर्चा करते हुए मास वितरण कर सोशल डिस्टेंस से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ललित नारायण आमेटा ने युवा मंडल की गांव में उपयोगिता एवं दायित्व पर चर्चा करते हुए , ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

टीकाकरण अभियान में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लगवाए टीके

फतहनगर। प्रदेश में टीकाकरण अभियान को लेकर आमजन में जागरूकता पैदा करने मंगलवार को पूर्व विधायक एवं मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी के सानिध्य में कांग्रेस के पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर टीकाकरण करवाया। प्रभारी चिकित्सक डाॅ.महेश वजुवावत के हाथों टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर युवा विधानसभा अध्यक्ष रौनक गर्ग,पूर्व पालिकाध्यक्ष परसराम सोनी,नितेशपुरी गोस्वमी,पार्षद हमीदा बानू,नरेश जाट,सुनील मून्दड़ा,मनीष पालीवाल,पूर्व नेता प्रतिपक्ष शैलेष पालीवाल,धर्मेश चपलोत,किशन गुर्जर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में रौनक गर्ग ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि भयमुक्त होकर टीका लगवाएं। ...

Read More
मावली

आसना स्कूल को मिला 125000 रूपए का फर्नीचर

मावली। तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसना को ₹125000 का फर्नीचर प्राप्त हुआ है। उक्त फर्नीचर चौकसी हैराउस प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर द्वारा प्रदान किया गया है। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक हीरालाल जाट एवं प्रधानाचार्य डॉ महावीर प्रसाद जैन के प्रयासों से उक्त फर्नीचर प्राप्त हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य को 80 सेट टेबल व स्टूल प्रदान किए गए। फर्नीचर सुपुर्दगी के अवसर पर धोली राम डांगी,भाग्यलक्ष्मी,चंद्र विजय सिंह भाटी,सविता परिहार व अन्य शिक्षक मौजूद थे.इस मौके पर चौकसी हैराउस प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर एवं आरसी हेड डॉ प्रवीण यादव का आभार प्रधानाचार्य डॉ महावीर प्रसाद ने ज्ञापित किया।

Read More
मावली

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र हेतु निधि संग्रह में मावली ने दिया एक करोड़ 23 लाख का योगदान

फतहनगर। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र हेतु निधि संग्रह अभियान के तहत मावली तहसील की 36 पंचायतों के 129 गांवों से एक करोड़ 23 लाख का सहयोग प्राप्त कर जिले में सबसे अधिक समर्पण प्राप्त किया। मावली खंड के अभियान प्रमुख विजेश पालीवाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रचना के अनुसार मावली खंड (मावली तहसील के 36 ग्राम पंचायत) के 12 मंडलों के 129 राजस्व गांवों के 31000 परिवारों तक 331 डोलियों के माध्यम से 1671 कार्यकर्ताओ ने निधि संग्रह की महती जिम्मेदारी को निभाया। इस कार्य को समन्वित करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत प्रमुख ,मंडल प्रमुख ,खंड के निधि प्रमुख, कार्यालय प्रमुख प्रचार प्रमुख, खंड संयोजक ,सहखंड संयोजक, बड़ा समर्पण कराने हेतु जिला एवं विभाग की टोली जिला, खंड एवं मंडलों के पालक बंधुओं ने अपना अपना दायित्व निभाया। इनके अहर्निश साधना में लगने से 1,23,38149 का समर्पण प्राप्त हुआ...

Read More
उदयपुर

रेसा द्वारा संयुक्त निदेशक शिवजी गौड का किया गया अभिनन्दन

उदयपुर। राजस्थान षिक्षा सेवा परिशद जिला षाखा उदयपुर द्वारा षिवजी गौड द्वारा पदौन्नत होकर राज्य षैक्षिक अनुसंधान परिशद मे प्रोफेसर पद(समकक्ष संयुक्त निदेशक) पर कार्यग्रहण करने पर अंिभनन्दन किया गया। रेसा की ओर से पुष्पेन्द्र्र शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक एवं प्राथमिक द्वारा बुके एवं उपरणा ओढा कर अभिनन्दन किया गया। अभिनन्दन कार्यक्रम में रेसा जिलाध्यक्ष डाॅ.नरेन्द्र टाक जिला महामंत्री मुकेश पण्डया कोषाध्यक्ष वैंकटेश्वरी पानेरी अति.जिला शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर जोशी राज्य षैक्षिक अनुसंधान परिशद में प्रधानाचार्य समकक्ष पद पर कार्यरत कमलेन्द्र सिंह राणावत रेसा की प्रदेष प्रतिनिधि मनीशा उज्ज्वल मोहन मेधवाल अति.मु.ब्लाक षिक्षा अधिकारी देवेन्द्र मेघवाल एवं भीमराज मीणा षरद पारीक जयेष ओझा दीपक गौड राजीव सुखववाल चेतन पानेरी समेत बडी संख्या में रेसा के सदस्य सम्मिलित हुए। इस अवसर ...

Read More
मावली

अधिवक्ताओं ने विघायक को सौंपा ज्ञापन

मावली। आज बार एसोसिएशन मावली के अधिवक्ताओ द्वारा विधायक धर्मनारायण जोशी को मावली में अपर जिला एवं सेसन न्यायालय के चल रहे केम्प कोर्ट को स्थायी करने के लिए ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बार अध्यक्ष जयेश कुमार मारवाड़ी ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से मावली में एडीजे केम्प कोर्ट चल रही है बल्कि बहुत सी जगह सरकार द्वारा एडीजे स्थाई कर दी हैं। अगर केम्प कोर्ट स्थाई होती हे तो मावली तहसील के सभी ग्रामीणों को सस्ता व सुलभ न्याय मिल सकेगा। राजस्थान उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय उदयपुर के द्वारा भी राज्य सरकार को एडीजे केम्प कोर्ट को पूर्ण कालीन करने का प्रस्ताव भेजा हुआ है। वर्तमान में मामला राज्य सरकार के पास विचाराधीन है। ज्ञापन के दौरान अध्यक्ष जयेश कुमार मारवाड़ी,सचिव विकाश सोनी,सुशील ओस्तवाल,कुलदीप सिंह चुंडावत,पूर्व महासचिव दीपक बड़गुर्जर, पूर्व सचिव शैलेश मीणा एवम बार एसोसिएशन के अधिवक्ता उ...

Read More
देश प्रदेश

नेमीचंद धाकड़ मेवाड़ संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

मुम्बई। मेवाड़ संघ मुंबई के अध्यक्ष पद के चुनाव के आज परिणाम घोषित किए गए जिसमें नेमीचंद धाकड़ में 409 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। इस चुनाव में निवर्तमान कार्यकारिणी के कार्य अध्यक्ष चौथमल सांखला और कोषाध्यक्ष नेमीचंद धाकड़ अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थे जिसमें नेमीचंद धाकड़ ने जीत हासिल की। चौथमल सांखला को 340 मतों पर ही संतोष करना पड़ा इस तरह से नेमीचंद धाकड़ उन 69 मतों से अध्यक्ष बनने में कामयाब रहे। मतगणना के दौरान कुल 12 मत अवैध पाए गए।मेवाड़ के लाल नेमीचंद धाकड़ के मेवाड़ संघ मुंबई के अध्यक्ष बनने पर फतेह नगर के उनके शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। पूरणमल सियाल ने नेमीचंद धाकड़ को बधाई दी है। नेमीचंद धाकड़ मूलतः मावली तहसील के फलीचड़ा गांव निवासी हैं तथा समाज सेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रहे हैं।

Read More
उदयपुर

अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी हम सजग:रेसा द्विमासिक बैठक में विभिन्न मुद्दो पर हुआ मंथन

उदयपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवीना ग्राम नेला मे डा.नरेन्द्र टाक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित रेसा जिला इकाई उदयपुर द्वारा आयोजित द्विमासिक बैठक में विभिन्न मुद्दो पर विचार विर्मश हुआ । जीवन लाल मेघवाल प्रधानाचार्य अलसीगढ द्वारा वर्तमान में कोरोना की दूसरी लहर के चलते विद्यालयों में कोरोना गाइड लाइन का किस प्रकार पालन किया जाए इस पर विस्तृत विचार प्रस्तुत किये। जयेश ओझा प्रधानाचार्य चीरवा द्वारा अगामी बोर्ड परीक्षा में परीक्षा परिणाम उन्नयन एवं नामांकन वृद्धि हेतु विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सुझाव प्रस्तुत किए ।उन्होने बताया कि इससे जिला रेंकिंग भी प्रभावित होती है।वर्तमान में जिला रेंकिंग में तीसवे पायदान पर है ।यदि हम सभी मिलकर अच्छा काम करेंगें तो जिले की रेंकिंग अवश्य बढेगी । मोहनलाल मेघवाल प्रधानाचार्य काया द्वारा रेसा की नवीन कार्यकारिणी का अभिवादन करते हुए नि...

Read More
देश प्रदेश

लीलाधर मोर व भरत अग्रवाल कोरोना सेनानी सम्मान से विभूषित

फतहनगर। नगर के लीलाधर मोर व भरत अग्रवाल ने फतहनगर का नाम रोशन किया है। दोनों ही बंधुओं ने कोरोना संक्रमण के कारण हुए लोकड़ाउन में जनसेवा का कार्य किया तथा इसकी बदौलत उन्हें कोरोना सेनानी सम्मान से विभूषित किया गया। उक्त सम्मान महाराष्ट्र व गोआ के महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने राज भवन मुम्बई में प्रदान किया। नगर के दोनों ही बंधुओं को उक्त सम्मान प्रदान किए जाने पर उनके शुभचिंतकों हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

निःशुल्क दंत चिकित्सा परामर्श शिविर में 115 मरीजों की जांच की

फतहनगर(विकास चावड़ा)। पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर भीलों का बेदला एवं श्री कृष्ण महावीर गौशाला फतहनगर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क दंत चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 115 मरीजों की जांच कर चिकित्सकों द्वारा परामर्श प्रदान किया गया। प्रातः 10 बजे से शाम 3 बजे तक श्री कृष्ण महावीर गौशाला में चलने वाले इस शिविर में सभी प्रकार के दांतो से संबंधित बीमारियों की जांच एवं परामर्श निःशुल्क दिया गया। शिविर में चिकित्सकों द्वारा रेफरल कार्ड दिया गया। उक्त कार्ड पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर भीलो का बेदला उदयपुर ले जाने पर रूट कैनाल ट्रीटमेंट, दांतों में मसाला भरना, दांतो की सफाई, दांत एवं अक्कल दाढ़ निकालना, बत्तीसी, दांतो का एक्स-रे, बच्चों की दंत चिकित्सा एवं इलाज, लगाने -निकालने वाले दांत इत्यादि सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। चिकित्सा परामर्श शिविर ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतेह नगर गौशाला में नि:शुल्क दंत चिकित्सा परामर्श शिविर आज

फतहनगर। पेसिफिक डेंटल कॉलेजएंड रिसर्च सेंटर भीलों का बेदला एवं श्री कृष्ण महावीर गौशाला फतहनगर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निशुल्क दंत चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन होगा। आज प्रातः 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक श्री कृष्ण महावीर गौशाला में चलने वाले इस शिविर में सभी प्रकार के दांतो से संबंधित बीमारियों की जांच एवं परामर्श निशुल्क दिया जाएगा। शिविर में चिकित्सकों द्वारा रेफरल कार्ड दिया जाएगा। उक्त कार्ड साथ में पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर भीलो का बेदला उदयपुर ले जाने पर  सुविधाएं निम्नानुसार उपलब्ध रहेगी। रूट कैनाल ट्रीटमेंट, दांतों में मसाला भरना, दांतो की सफाई, दांत एवं अक्कल दाढ़ निकालना, बत्तीसी, दांतो का एक्स-रे, बच्चों की दंत चिकित्सा एवं इलाज, लगाने -निकालने वाले दांत इत्यादि सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी।

Read More
उदयपुर

39 कोरोना पाॅजीटिव,फतहनगर में एक केस मिला

फतहनगर। आज 1034 सैंपल की कोविड जांच होने पर 995 नेगेटिव तथा 39 पॉजिटिव पाये जाने पर अब तक कुल पॉजिटिव की संख्या 12291 हो गयी है। कोविड-19 प्रभारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि 39 पॉजिटिव संक्रमित मरीजों में से 23 मरीज शहरी क्षेत्र से जिसमें 01कोरोना वाररिर्स, 09 क्लोज कांटेक्ट वाले,13 नए संक्रिमित मिले हैं । तथा ग्रामीण क्षेत्र से 16 पॉजिटिव मरीजों में से 01 कोरोना वाररिर्स,04क्लोज कांटेक्ट वाले, 11 नए संक्रमित मिले। फतहनगर में भी एक जने की रिपोर्ट पाॅजीटिव मिली। ...

Read More
मावली

पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी उमाशंकर दाधीच का स्वर्गवास

मावली। साहित्यकार श्री तरुणी दाधीच, अधिवक्ता श्री राजेश दाधीच,पेंटिंग के प्रोफेसर श्री गगन बिहारी दाधीच, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रतापगढ़ श्री युगल बिहारी दाधीच,वरिष्ठ पत्रकार भूपेश दाधीच व पत्रकार मनीष दाधीच के पिताश्री डॉ. श्री उमाशंकर जी शास्त्री (पूर्व जिला आयुवेर्दिक अधिकारी) का शनिवार को सांय 6 बजे निधन हो गया है। अंतिम यात्रा रविवार सुबह 9 बजे पैतृक निवास 6 स्टेशन रोड़ मावली जंक्शन से रवाना होगी। श्री दाधीच के निधन पर पत्रकार जगत सहित अन्य लोगों ने भी सोशल मिडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है। ...

Read More
देश प्रदेश

लेखनी का उपयोग देश व समाजहित में होः सांसद मीणा

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस, इंडिया (एन यूजेआई) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक दौसा में आज से शुरू। वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मान। फतहनगर। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस, इंडिया (एन यूजेआई) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमितिग की बैठक शनिवार को राजस्थान के दौसा में शुरू हुई। एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी की अध्यक्षता में शुरू बैठक में दौसा की सांसद जसकोर मीना, राजस्थान मानवाधिकार आयोग के सदस्य महेश चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव प्रसन्ना मोहंती, राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य आनंद राणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप तिवारी, जार राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा, महासचिव संजय सैनी, प्रदेश सचिव महेश बालाहेड़ी मौजूद थे। एनयूजेआई की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में दौसा की सांसद श्रीमती जसकोर मीणा ने कहा कि क...

Read More