फतहनगर - सनवाड

पुत्र के बाद पिता भी चल बसे:सनवाड़ में हुई दुखद घटना

फतहनगर। सनवाड़ में आज दुखद घटना सामने आई जब 6 दिन पूर्व पुत्र की मौत के बाद आज पिता की भी मौत हो गई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ के सामने रहने वाले बंशीलाल तातेड़ के जेष्ठ पुत्र अर्जुन लाल का गत दिनों निधन हो गया था। परिवार अभी इससे उभर भी नहीं पाया कि आज स्वयं सेवानिवृत्त शिक्षक बंसीलाल तातेड़ का भी निधन हो गया। तातेड़ सेवाभावी शिक्षक के तौर पर जाने जाते हैं। उनके निधन पर सनवाड़ कस्बे में शोक छा गया।

Read More
मावली

पालनहार योजना से कोई भी बालक वंचित न रहे: मयंक मनीष

फतहनगर। संस्था प्रधानों का दायित्व है कि वे यह सुनिश्चित करे कि पालनहार योजना से कोई भी बालक वंचित नहीं रहे। विद्यालयों में सरकार द्वारा जारी किए कोविड के निर्देशो  की पालना अक्षरशः करें। साठ वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों व बीमारियों से ग्रसित 45 से उपर के लोगो के टीकाकरण में सहयोग की अपील करते हुए उपखंड अधिकारी ने ग्रामीणों को टीकाकरण की जानकारी व जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। मावली उपखण्ड मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को ब्लॉक के सभी उच्च माध्यमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों की निष्पादक समिति की बैठक में उपखण्ड अधिकारी मयंक मनीष  अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। उपखण्ड अधिकारी मयंक मनीष ने कार्यक्रम में समायोजन पश्चात बंद विद्यालय भवनों का उपयोग करते हुए उनकी देखरेख करने,पानी की समुचित व्यवस्था करवाने, भूमि का आवंटन करवाने, पट्टे बनवाने...

Read More
फतहनगर - सनवाड

डे नाईट वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न

फतहनगर। यहां के सरदार पटेल स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय डे नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता फ्रेंड्स वॉलिबॉल क्लब के तत्वावधान में सम्पन्न हुई। टूर्नामेंट में फतहनगर ब्लेक पेंथर विजेता रहा जबकि मोर्निंग क्लब A उपविजेता रहा। विजेता टीम को 11000 व उपविजेता टीम को 7100 रुपये  पारितोषिक व शील्ड दी गई । 1st सेमीफाइनल में ब्लैक पेंथर ने देबारी व 2nd सेमीफाइनल मोर्निंग a ने कपासन को शिकस्त दी । समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठीया थे जबकि अध्यक्षता राजस्थान वॉलीबॉल टीम के कप्तान सुरेश खोईवाल ने की। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय पार्षद विनोद  धर्मावत, पार्षद गजेंद्र सिंह रावल, बद्रीलाल सोनी, गोरधन सोनी, शैलेश मीणा , प्रकाश देवड़ा, चेतन खाब्या,विक्रम  धनावत, भंवर सोनी उपस्थित रहे। अतिथियो ने विजेता व उपविजेता को पारितोषिक वितरण किये । कार्यक्रम का संचालन सन्तोष प्रजापत ने किया।

Read More
देश प्रदेश

सांसद सी.पी.जोशी ने संसद में उठाया संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ में राजमार्गो का विषय

  नई दिल्ली। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेते हुये शुन्यकाल के दौरान संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ के महत्वपुर्ण मार्गो को राष्ट्रीय राजमार्गो के रूप में विकसित किये जाने के लिये आग्रह किया। सांसद जोशी ने सदन में बताया की केन्द्र सरकार के द्वारा संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ में विगत वर्षो में राजमार्गो के क्षेत्र में अनेकों विकास हुये जिसमें 4 लेन से सिक्स लेन का कार्य, केन्द्रीय सड़क निधि से सड़कों की स्वीकृति तथा प्रतापगढ़ में बाईपास निर्माण के कार्य की सौगात, भटेवर-मावली-नाथद्वारा-कुम्भलगढ़ राजमार्ग के डीपीआर की सौगात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा मिली है। उसी क्रम में वर्तमान में संसदीय क्षेत्र के प्रमुख मार्ग निम्बाहेड़ा-मंगलवाडा सड़क, कोटा-रावतभाटा-भैंसरोड़गढ़-काटुन्दा सड़क, कारोई-कपासन-भादसौ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पालिका ने अतिक्रमण हटाकर जमीन को मुक्त करवाया

फतहनगर। पालिका अधिशासी अधिकारी गणपतलाल खटीक के निर्देशानुसार राजस्व ग्राम सनवाड़ के आराजी संख्या 4614 एवं 5592 में लंबे समय से चली आ रही अतिक्रमण की शिकायत का पालिका अतिक्रमण दस्ते द्वारा अतिक्रमण हटाया गया, जिसमें मौके पर दोनों आराजी पर कांटे की बाड़ थी। इसे अतिक्रमण मुक्त किया गया व आराजी संख्या 4562 पर फसल खड़ी होने से अतिक्रमण को 10 दिवस में स्वयं के स्तर पर हटाने हेतु पाबंद किया गया। कार्यवाही के दौरान उपखंड अधिकारी मावली द्वारा नियुक्त मौका मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार डॉ अभिनव शर्मा,थाना प्रभारी फतेहनगर उदयसिंह,पालिका प्रभारी सहायक अभियंता अवेश मोहम्मद,शैलेंद्र कुमार आजाद, प्रकाश लाल डांगी, पटवारी देवेंद्र प्रजापत व पालिका के कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। ...

Read More
चित्तौडगढ़

बंजारा समाज का श्री रूप महोत्सव सम्पन्न: बंजारा समाज में प्रतिभाओं की नहीं है कमी,प्रतिभा तराशने की जरूरतःकृपलानी

फतहनगर( विकास चावड़ा )। चित्तौड़गढ़ के उपनगरीय क्षेत्र चंदेरिया में सम्पन्न दो दिवसीय प्रतिभा सम्मान एवं खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि बंजारा समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। मिल्खासिंह और पी.टी.उषा का जिक्र करते हुए कृपलानी ने कहा कि इनकी पृष्ठभूमि गांव की है। बंजारा समाज भी गांव में बसता है और इस समाज में भी अनेक प्रतिभाएं है लेकिन उन्हें तराशने एवं उनका सही समय पर चयन हो,इसकी आवश्यकता है। उन्होने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में बंजारा समाज देश को खेल प्रतिभाएं मुहैया करवा सकता है। बामणिया बंजारा समाज सेवा संस्थान ने खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इसके लिए संस्थान के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता में जिस उत्साह के साथ समाज के युवाओं ने भाग लिया उससे आने वाले समय में जिस दिन देश क...

Read More
देश प्रदेश

माईनिंग पोलिसी में बदलाव से बढ़ेगा खनन :जोशी

फतहनगर। देश की खनिज सम्पदा एवं उत्पादन को नियंत्रित करने के लिए बनने वाली माईनिंग पोलिसी में समय अनुकुल बदलाव देश में खनन के व्यवस्थित उत्पादन को बढ़ाने का काम करेंगें। उक्त बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने लोकसभा में खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विद्येयक 2021 के समर्थन में बोलते हुए लोकसभा में चर्चा के दौरान कही। सांसद जोशी ने इस अवसर पर कहा कि समय पर बदलाव ना होने के कारण देश में खनन उत्पादन व्यवस्थित नही रहा था 2015 में इसी सरकार ने खनिज अधिनियम में मुलभुत सुधार किया। इस सुधार के कारण नीलामी द्वारा खनन पटटा आवंटन की व्यवस्था को लागु किया गया। जिससे राज्यो के राजस्व में वृद्धि हो इसके अतिरिक्त एनएमईटी एवं डीएमएफटी के भी प्रावधान किये गये। इन प्रावधानो का उद्द्देश्य खनन के क्षेत्र में नए खनिजो की खोज, खनिज उत्पादन बढ़ाना, राज्यो के राजस्व में बढ़ोतरी सहित क्षेत्र में रोजगार के अवस...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मनोहरलाल त्रिपाठी नेता प्रतिपक्ष मनोनीत

फतहनगर। वरिष्ठ पार्षद मनोहर लाल त्रिपाठी को पालिका में नेता प्रतिपक्ष मनोनीत किया गया है। उक्त मनोनयन पूर्व विधायक एवं मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी ने सभी पार्षदों की सहमति से किया हैं! नेता प्रतिपक्ष बनने पर त्रिपाठी के शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए डांगी का आभार जताया है !

Read More
चित्तौडगढ़

प्रतिभा सम्मान एवं रूप महोत्सव शनिवार से चंदेरिया में होगा शुरू

फतहनगर। बामणिया बंजारा समाज सेवा संस्थान के तत्वावधान में शनिवार को चित्तौड़गढ़ के उपनगर चंदेरिया में बंजारा समाज का प्रतिभा सम्मान एवं रूप महोत्सव शुरू होगा। संस्थान सचिव विनोद चावड़ा के अनुसार इस महोत्सव का उद्घाटन शनिवार को सुबह 9 बजे होगा। उद्घाटन अवसर पर पूर्व विधायक सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत, चित्तौड़गढ़ सभापति संदीप शर्मा, उपसभापति कैलाश पंवार,पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी,पार्षद विजय चैधरी,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नीतिन वर्मा,यूथ कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम जाट आदि बतौर अतिथि सानिध्य प्रदान करेंगे। उद्घाटन के ठीक बाद खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं शाम को सांस्कृतिक प्रतियोगिएं होगी। रविवार को सुबह 9 से दोपहर 3बजे तक रक्तदान चलेगा। समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पारितोषिक प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिभावान बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा। सभी प्रतियोगिताएं चंदेरिया विवेकान...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आज से

फतहनगर। फ्रेंड्स वालीबॉल क्लब फतहनगर के तत्वावधान में तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार सायं 6:00 बजे शुरू होगी। प्रतियोगिता यहां के सरदार पटेल स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन रविवार रात्रि 10:00 बजे होगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन को लेकर स्टेडियम में सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी है तथा कुछ ही मिनटों के बाद उद्घाटन कार्यक्रम होगा। कोरोना के बाद यहां के खेल प्रेमियों को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का मुकाबला देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में चल रहा वैक्सीनेशन,कोरोना की सैंपलिंग भी होगी आज

फतहनगर। यहां के राजकीय चिकित्सालय में आज सुबह से ही वैक्सीनेशन का काम चल रहा है। लोग आ रहे हैं तथा वैक्सीन लगवा कर जा रहे हैं। वैक्सीन लगवाने के लिए फील्ड वर्कर्स साथ ही साथ जागरूकता का काम भी कर रहे हैं। वैक्सीनेशन का काम आज शाम 5:00 बजे तक चलेगा। इसी बीच अस्पताल परिसर में ही दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक सैंपलिंग का काम भी होगा।

Read More
मावली

नयी टंकियों के निर्माण की स्वीकृतियां जारी

फतहनगर ।   मावली विधानसभा क्षैत्र में चार क्षतिग्रस्त व जीर्ण उच्च जलाशयों को ध्वस्त करने के लिये  जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने स्वीकृति जारी की है। इनके स्थान पर नयी टंकियों का निर्माण होगा। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने बताया ईण्टाली, सालेरा कलां, पलाना कलां व खेमली के उच्च जलाशयों की खस्ता हालत व उससे जन-धन की हानि होने की आशंका को लेकर उन्होंने सरकार का ध्यान आकृष्ट किया था और विधानसभा में प्रश्न भी लगाया था । विभाग ने सालेरा कलां की टंकी को ध्वस्त करने के लिये 1.82 लाख, पलाना कलां , खेमली व ईण्टाली के लिये 1.90 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की है। ...

Read More
देश प्रदेश

रीट परीक्षा की तारीख बदले जाने के आग्रह के साथ सांसद सीपी जोशी ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

फतहनगर। चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी ने महावीर जयन्ती के दिन रीट-2021 की परीक्षा के आयोजन को न करवाये जाने के संबध में प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को एक पत्र लिखा है। पत्र में सांसद ने कहा कि राजस्थान सरकार के द्वारा आगामी 25 अप्रेल 2021 को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा( रीट-2021) का आयोजन किया जाना हैं, लेकिन इसी दिवस यानि 25 अप्रेल को जैन समाज के आराध्य देव भगवान महावीर स्वामी का जन्मदिन जिसको महावीर जयन्ती के रूप में राजस्थान ही नही विश्व भर में मनाया जाता है। यह जैन समाज का सबसे बड़ा पर्व भी है। यह सदैव परम्परा रही हैं की किसी पर्व के दिन किसी भी परीक्षा का आयोजन नही किया जाता हैं, लेकिन राजस्थान सरकार ने इस पावन पर्व महावीर जयन्ती के दिन ही राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा( रीट-2021) को आयोजित करने की दिनांक 25 अप्रेल को तय किया। पर्व के दिन परीक्षा के आयोजन से जैन समाज...

Read More
देश प्रदेश

सांसद सी.पी.जोशी की अनुशंषा से संसदीय क्षेत्र में केन्द्रीय सड़क निधि से सड़के स्वीकृत

नई दिल्ली-चित्तौड़गढ़ 18 मार्च 2021 /चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी की अनुशषां से संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ में केन्द्रीय सडक निधि की सडकों की स्वीकृति हुयी है। यह जानकारी देते हुये सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया की संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ सांसद सी.पी.जोशी की अनुशंषा से क्षेत्र के लिये आवश्यक सड़क निम्बाहेडा-केली-कनेरा-बस्सी-साड़ास-आम्बा भीलवाडा बोर्डर तक लगभग 37.5 करोड़ की लागत तथा उदयपुर जिले की वल्लभनगर तहसील में भवरासिया से मोडी बाठेडा अडिन्दा होते हुये कुराबड़ सड़क लागत राशि 14 करोड़ रू की स्वीकृति हो गयी है। इसके लिये सांसद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया।...

Read More
चित्तौडगढ़

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में भाव विभोर हो कृष्ण मय हुआ पाण्डाल

भगवान राम से मर्यादा व श्रीकृष्ण से ज्ञान योग भक्ति की प्रेरणा ले- संत ओझा निम्बाहेड़ा। नगर के आमलिया बावजी मार्ग पर पार्वती देवी पत्नी स्व. मदनलाल सोनी परिवार की ओर 15 मार्च से 21 मार्च तक श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उज्जैन (मप्र) के प्रमुख कथा वाचक संत नारायण प्रसाद ओझा के मुखारविन्द से श्रीमद भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा आयोजन के चतुर्थ दिन गुरूवार को संत ओझा ने कहा कि ईश्वर के चैबीस अवतारों में से प्रमुख भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से मर्यादा और श्रीकृष्ण चरित्र से ज्ञान, योग व भक्ति की प्रेरणा लेकर जीवन को धन्य करना चाहिए। कथा पाण्डाल में सैंकडों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालु स्त्री-पुरूषों को व्यासपीठ से सम्बोधित करते हुए संत नारायण प्रसाद ओझा ने कहा कि हिरणकश्यम लोभ का पर्याय है, लेकिन संतकृपा हो जाये तो वही लोग भगवत नाम का होकर भगव...

Read More
चित्तौडगढ़

सांसद सी.पी.जोशी ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट

फतहनगर। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की तथा चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के लिये रक्षा मंत्रालय से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सांसद जोशी ने रक्षा मंत्री से भेंट के दौरान आग्रह किया कि संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के प्रतापगढ़ जिले में सेना के लिये आवश्यक मापदण्ड वाले योग्य युवाओं की प्रचुरता है। मेवाड़ क्षेत्र के युवाओं के लिये सेना तथा केन्द्रीय सशस्त्र बलों में भर्ती के लिये प्रशिक्षण कार्यालय नही होने से यहॉ के युवाओं को उचित मार्गदर्शन नही मिल पाता हैं जिससे यहॉ के युवा योग्य होते हुये भी सेना तथा सशस्त्र बलों के लिये चयनित नही हो पातें है। मेवाड़ क्षेत्र में युवाओं के लिये सेना में भर्ती के लिये कॉचिंग/ट्रेनिंग सेन्टर के खुलने से यहॉ के युवा की सेना में भागीदारी निश्चित तौर पर बढेगी। सांसद जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ...

Read More
मावली

बांसलिया स्कूल में भी सवा लाख का फर्नीचर किया भेंट

फतहनगर. मावली तहसील के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसलिया में उदयपुर के चैकसी हैराउस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगभग सवा लाख रुपए का फर्नीचर भेंट किया गया। संस्था के प्रतिनिधि ने विद्यार्थियों के हित में 80 टेबल एवं 80 स्टूल विद्यालय प्रशासन को सुपुर्द किए। विद्यालय स्टाफ ने संस्था का आभार जताया। इस अवसर पर दीप्तीबाला यादव, प्रहलाद बडगूर्जर,हरीश दाधीच,जगदीश जीणावत,लोकेश मंडोवरा, सीमा गोयल, रीता खत्री, कौशल्या पालीवाल, लालूराम रेबारी, प्रताप सिंह राठौड़,मीठा लाल मेघवाल, रेखा बुनकर आदि उपस्थित थे। उक्त संस्था इससे पूर्व भी आसना स्कूल में इतनी ही राशि का फर्नीचर भेंट कर चुकी है। ...

Read More
देश प्रदेश

माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के कोविड़ वैक्सीन लगाने की मुख्यमंत्री से की मांग

आमेट /राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष सम्पत सिंह व प्रदेश महामंत्री अरविंद व्यास ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित कर माध्यमिक शिक्षा में कार्यरत सभी शिक्षकों के कोविड़ वैक्सीन लगवाने की मांग की l संघ के जिला उप सभा अध्यक्ष मुकेश वैष्णव ने बताया कि वर्तमान समय में माध्यमिक शिक्षा में कक्षा 6 से कक्षा 12 की विद्यालयों पढ़ाई में चल रही है एवं कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री को माध्यमिक विद्यालयों के सभी विद्यार्थियों शिक्षकों, प्राध्यापकों व प्रधानाचार्य को कोरोना वैक्सीन के टीके लगवाने के चरण शीघ्र प्रारंभ करने की मांग रखी है l शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चुण्डावत ने भी माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के कोरोना वैक्सीन टीके लगवाने की प्रमुखता से मांग की ।...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गोवर्धन सोनी यूथ चला बूथ अभियान वल्लभनगर के प्रभारी बनाए गए

फतहनगर। वल्लभनगर उपचुनाव को लेकर पूर्व पार्षद एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन सोनी को प्रभारी बनाया गया है। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु शर्मा,भाजपा देहात जिलाध्यक्ष भंवरसिंह पंवार के निर्देशानुसार भाजयुमो उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर जोशी ने सोनी के अलावा भाजयुमो मण्डल फतहनगर-सनवाड़ के अध्यक्ष दीपक बड़गुर्जर को सहप्रभारी तथा भावेश पुरोहित को विधानसभा मोनिटरिंग प्रभारी मनोनीत किया है।

Read More
देश प्रदेश

मुख्य सचिव की अध्यक्षता मे राजफैड द्वारा आयोजित बैठक में रबी सीजन के समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में चर्चा

जयपुर, 17 मार्च।  मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य की अध्यक्षता मे बुधवार को शासन सचिवालय में राजफैड द्वारा आयोजित बैठक में रबी सीजन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन की खरीद एवं राज्य स्तर से भारत सरकार को प्रेषित अन्डरटेकिंग एवं खरीद की प्रारम्भिक तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री कुन्जीलाल मीणा ने बताया कि चना एवं सरसों की खरीद पी.एम. आशा गाईडलाईन के अनुसार 25 प्रतिशत तक सीमित है, इसको बढ़ाया जाना चाहिये। उन्होेंने कहा कि चने एवं सरसों खरीद की प्रक्रिया ऑनलाइन ई-मित्र के माध्यम से की जा रही है, जिसमे पंजीकरण शुल्क 31 रूपये प्रति पंजीयन दर से निर्धारित किया गया है।राजफैड की प्रबन्ध निदेशक श्रीमती सुषमा अरोड़ा ने बताया कि रबी 2021-22 में समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन की संभावित खरीद उत्पादन के 25 प्रतिशत के आधार पर दलहन हेतु 1 हजा...

Read More