-कोरोना महामारी के टीकाकरण अभियान में सामाजिक संगठनों की भूमिका अहम -समाजों की सहभागिता से जनआंदोलन बना कोरोना टीकाकरण: धुप्पड़ -माहेश्वरी सेवा सदन में कोरोना बचाव टीकाकरण के नए अभियान का आगाज उदयपुर, 01 अप्रैल। उदयपुर की जनता अब कोरोना से जंग के लिए पूरी तरह सजग हो गई है। सभी समाज कोरोना टीकाकरण अभियान में अपनी सेवाएं देने के लिए कृत संकल्पित हो रहे हैं। हम सभी टीकाकरण के साथ-साथ सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें तो सभी समाज मिलकर उदयपुर को शीघ्र कोरोना मुक्त बना देंगे। यह आह्वान उदयपुर जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा ने गुरुवार को यहां तीज का चौक स्थित श्री माहेश्वरी सेवा सदन में कोरोना बचाव के टीकाकरण के नए अभियान का गर्मजोशी से आगाज करने के साथ किया। सामाजिक जागरूकता के लिए प्रशासन के आह्वान पर माहेश्वरी समाज की पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि ईश्वर के महान कार...
Read MoreArchives
फतहनगर। यहां के सरदार पटेल स्टेडियम में रविवार की शाम 7:15 बजे विधि विधान से मुख्य होलिका का दहन किया गया। होलिका दहन के लिए नगर से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष स्टेडियम में एकत्र हुए । द्वारिकाधीश मंदिर से पुजारी सत्यनारायण पालीवाल एवं नगर के प्रमुख लोग ढोल धमाकों के साथ सरदार पटेल स्टेडियम पहुंचे तथा विधि विधान से होली का पूजा अर्चना की तथा अग्नि प्रज्वलित कर होलिका दहन किया। होलिका दहन के साथ ही रंगों का पर्व शुरू हो गया। अखाड़ा मंदिर के बाहर भी होली का दहन किया गया जहां क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।
Read Moreफतहनगर। यहां के सरदार पटेल स्टेडियम में मुख्य होलिका का दहन शाम 7:15 बजे होगा। द्वारिकाधीश मंदिर के पुजारी सतनारायण पालीवाल के अनुसार ढोल धमाकों के साथ नगरवासी स्टेडियम पहुंचेंगे तथा नियत समय पर होलिका का पूजन इत्यादि कर दहन किया जाएगा। इधर द्वारिकाधीश मंदिर में आज फूलडोल महोत्सव का आयोजन किया गया तथा ठाकुर जी को गुलाल अबीर से सरोकार किया गया। इस अवसर पर ठाकुर जी का विहंगम श्रंगार भी किया गया। दिनभर मंदिर में भक्तों का आना-जाना लगा रहा।
Read Moreफतहनगर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनो ओर नेषनल हाईवे की खाली पड़ी जमीन का उपयोग मंत्रालय सौर ऊर्जा के लिए करेगा क्या? उक्त बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोषी ने प्रष्नकाल के दौरान संबंधित मंत्रालय से पूछी। सांसद जोषी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने विगत 6-7 वर्षो में पूरे देष में 6 लेन एवं 4 लेन विस्तार का काम किया है एवं नवाचार के रूप में लेकर आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट करते हुए पूरक प्रश्न में पुछा कि सौलर एनर्जी को लेकर मंत्रालय क्या विचार करता है। जिस प्रकार रेलवे ने अपनी खाली पड़ी भूमि पर सौलर ऊर्जा के माध्यम से व्यवसायिक उपयोग किया है तो क्या सड़क परिवहन मंत्रालय भी अपनी नेषनल हाइवे की रोड़ साईड खाली पड़ी जमीन पर रोड़ लाईटो एवं व्यवसायिक उपयोग के लिए सौर ऊर्जा के उत्पादन के बारे में विचार कर रहा है क्या ? सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडक...
Read Moreफतहनगर। मावली विधानसभा क्षैत्र की सात पंचायतों में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पानी की टंकियों के निर्माण व पाईप लाईन बिछाने के लिये 14 करोड 29 लाख की स्वीकृति जारी हुई है। विधायक धर्मनारायण जोशी ने बताया कि जल जीवन मिशन में क्षैत्र की खरताणा 104.20लाख, मांगथला-माणकावास-खरवडों का गुडा 378.50 लाख, मेडता -ढाणा-मोरिया 134.60 लाख, खेमली-आसना-जूनावास 372.20 लाख, देबारी 242.80 लाख, चंदेसरा- झंझेला 219.30 लाख, तुलसीदास जी की सराय 115 लाख रूपये की स्वीकृति जारी की गई है। इन स्वीकृतियों के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत व सांसद सीपी जोशी का आभार व्यक्त किया है। जोशी ने बताया कि यह जल जीवन मिशन में मावली विधानसभा क्षैत्र की दूसरी स्वीकृति है, इससे पूर्व तेरह पंचायतों के लिये 17 करोड रूपये की स्वीकृति हो चुकी है। उन्होने कहा कि घर-घर में नल पहुचाने का प्रधानमंत्र...
Read Moreफतहनगर। आज 1689 सैंपल की कोविड जांच होने पर 1622 नेगेटिव तथा 67 पॉजिटिव पाये जाने पर अब तक कुल पॉजिटिव की संख्या 12744 हो गयी है। सीएमएचओ डॉक्टर दिनेश खराड़ी ने बताया कि 12811 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर डीचार्ज किए जा चुके हैं 455 मरीज एक्टिव होकर 317 मरीजों को होम आइसोलेशन किए हुए हैं तथा अब तक 128 को भी संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोविड-19 प्रभारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि 67 पॉजिटिव संक्रमित मरीजों में से 40 मरीज शहरी क्षेत्र से जिसमें 02 कोरोना वाररिर्स, 21 क्लोज कांटेक्ट वाले,17 नए संक्रिमित मिले हैं । तथा ग्रामीण क्षेत्र से 27पॉजिटिव मरीजों में से 01 कोरोना वाररिर्स,06 क्लोज कांटेक्ट वाले , 20 नए संक्रमित मिले! *कोरोना वाररिर्स में विनायक नगर बोहरा गणेश जी से 48 वर्षीय शिक्षिका,हनुमान मंदिर के पास बेदला से 52 वर्षीय शिक्षिका तथा सेवऋतु विलास से 28 वर्षीय नर्सिंग...
Read Moreफतहनगर। विधानसभा उपचुनाव के तहत राजसमंद से भाजपा ने स्वर्गीय श्रीमती किरण माहेश्वरी की पुत्री दिप्ती माहेश्वरी को उम्मीदवार बनाया है। सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र से रतन लाल जाट एवं सुजानगढ़ से खेमाराम मेघवाल को भाजपा ने टिकट दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आज देर शाम उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।
Read Moreफतहनगर। बामणिया बंजारा समाज सेवा संस्थान के तत्वावधान में निकटवर्ती गिरधारीपुरा में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज शुक्रवार को होगा। आयोजन कमेटी के सदस्य एवं मोरठ के पूर्व सरपंच भेरूलाल बंजारा के अनुसार क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 9:00 मावली विधायक धर्म नारायण जोशी के हाथों होगा। इस अवसर पर भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू भील,उपाध्यक्ष नितिन सेठिया,भाजपा मावली मंडल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार एवं पालिका के पार्षद बतौर अतिथि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उक्त प्रतियोगिता 29 मार्च को संपन्न होगी। इस प्रतियोगिता में बंजारा समाज की 20 टीमें भाग ले रही है।
Read Moreफतहनगर। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने संसद में लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेते हुए शून्यकाल के दौरान संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ के प्रतापगढ़ जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाने के विषय को रखा। सांसद जोशी ने सदन में बताया कि केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का विगत वर्षो में प्रतापगढ़ की जनता को लाभ हुआ जिसमें प्रतापगढ़ के लिए नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, पासपोर्ट कार्यालय, प्रतापगढ़ के लिए बाईपास की स्वीकृति, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत ग्रामीण विद्युतीकरण तथा जीएसएस, जल जीवन मिशन, समग्र शिक्षा अभियान, शहरी क्षेत्र में आई.पी.डी.एस. के माध्यम विद्युत सुदृढीकरण के लिए, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, टी.एस.पी. के लिये नये क्षेत्रों को सम्मिलित करना समेत जैसे अनेकों एतिहासिक कार्य हुए है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्...
Read Moreफतहनगर। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गड़करी से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के लिये राजमार्गो से सबन्धित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सांसद जोशी ने इस भेंट के दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से केन्द्रीय सड़क निधि के तहत स्वीकृत की गयी सडकों, प्रतापगढ़ के लिये बाईपास की स्वीकृति तथा भटेवर मावली नाथद्वारा चारभूजा नेशनल हाइवे की स्वीकृति के लिये आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही संसदीय क्षेत्र के लिये केन्द्रीय सड़क निधि के माध्यम से संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ के लिये केन्द्रीय सड़क निधि से विकसीत हो सकने योग्य मार्ग (एम.डी.आर.) रावतभाटा से कोटा मार्ग जिला चित्तौडगढ बोर्डर तक लम्बाई 11 किमी, सुरजपुरा से कपासन वाया धमाणा जिला चित्तौडगढ़ लम्बाई 12 किमी, प्रतापगढ़-थड़ा-नीमच रोड़ जिला प्रतापग...
Read Moreफतहनगर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ मावली के संयुक्त तत्वावधान में स्काउट एवं गाइड ग्रुप राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा ने बुधवार को वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम हेतु सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों, माॅस्क, सोशल डिस्टेंसिंग तथा सैनिटाइजर की पालना एवं कोविड रोकथाम के टीकाकरण अभियान की जागृति पैदा करने के लिए स्काउट यूनिट राजवीर सिंह के निर्देशन में गांव के विभिन्न क्षेत्रों में जनचेतना रैली का आयोजन किया। जन चेतना रैली में स्थानीय विद्यालय के स्काउट्स, गाइड्स, प्रधानाध्यापक गोविंद कुमार, अध्यापक महेंद्र कुमार तथा अभिभावक उपस्थित रहे। रैली से पूर्व स्काउट्स तथा गाइड्स ने गांव में वैक्सीनेशन जागृति के लिए पेंपलेट चिपकाए तथा सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग तथा गंभीर बीमारियों से ग्रसित लो...
Read Moreफतहनगर। समीपवर्ती चंगेड़ी में वैक्सीनेशन का पहला चरण आज शुरू हुआ। इसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया गया। सुबह 9 से शाम पांच बजे तक चले इस अभियान में 161 वृद्धजनों को टीका लगाया गया। इसमें एक 103 वर्षीय की वृद्धा भी शामिल थी। वैक्सीनेशन के दौरान नायब तहसीलदार डाॅ.अभिनव शर्मा ने दौरा कर वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया तथा अधिक से अधिक लोगों को लाने हेतु प्रेरित किया। वैक्सीनेशन नर्स श्रीमती पुष्पा रेगर ने किया। पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार,सरपंच श्रीमती सुमित्रादेवी जाट, भगवतीलाल जाट,रेवेन्यू इंस्पेक्टर कालूसिंह, प्रधानाध्यापक अशोक पालीवाल,बूथ लेवल अधिकारी भगवतीलाल चपलोत,संतोष गुप्ता,वैभव शर्मा,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा रेगर,रेखा मेघवाल समेत उ.मा.वि. एवं बा.उ.प्रा.वि.के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रहे। ...
Read Moreफतहनगर। मिडिल बोर्ड परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 3अप्रेल,2021 कर दी गई है। बुधवार को शालादर्पण पोर्टल पर आवेदन करने वालों का इतना अधिक लोड था कि पोर्टल बार-बार आउट कर रहा था। ऐसे में आवेदन करने वाले विद्यालयों के शिक्षक दिनभर परेशान होते रहे। शाम को शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान बीकानेर के पंजीयक पालाराम मेवता ने एक आदेश जारी कर आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च,2021 से बढ़ाकर 3अप्रेल,2021 की। ...
Read Moreफतहनगर। सांसद सीपी जोशी ने आज राष्ट्रपति भवन में देश के राष्ट्रपति महामहीम श्री रामनाथ कोविद जी से शिष्टाचार भेंट की। महामहीम राष्ट्रपति महोदय जी को मेवाड़ के स्वाभिमान के प्रतिक के रूप में महाराणा प्रताप की प्रतिमा तथा मेवाड़ के प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मन्दिर के प्रसाद को भेंट कर महामहीम राष्ट्रपति महोदय जी को मेवाड़ क्षेत्र की धरा पर उदयपुर में पधारनें के साथ विश्व प्रसिद्ध एतिहासिक चित्तौड़गढ़ दूर्ग तथा श्रीसांवलियाजी दर्शन के लिये भी आमंत्रित किया।
Read Moreमावली ,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयंती वर्ष व अमर शहीदभगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की पुण्यतिथि पर उपखण्ड प्रशासन के निर्देशन में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ मावली, एनसीसी व एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में उपखंड स्तरीय अहिंसा मार्च का आयोजन उपखंड कार्यालय से मुख्यबाजार होते हुए पुराना बस स्टैंड तक किया गया । अहिंसा यात्रा से पूर्व श्रद्धांजलि कार्यक्रम उपखंड कार्यालय में आयोजित किया गया, समारोह के मुख्य अतिथि मयंक मनीष (आईएएस )उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट मावली ,अध्यक्षता रतन लाल कुमावत ,तहसीलदार मावली ने की ।इस अवसर पर शहीदों को पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपखंड प्रशासन के निर्देशन में रैली उपखंड कार्यालय से नारों और शहीदों के जयकारे के साथ पुराना बस स्टैंड पहुंचे, वहां पर मानव श्रृंखला बनाकर के शहीदों को श्रद्धांजलि...
Read Moreफतहनगर। स्वामी विवेकानंद युवा मण्डल ढूंढिया एवं नेहरू युवा केंद्र उदयपुर, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के सानिध्य में वर्षा जल संरक्षण कार्यशाला, क्लीन विलेज-ग्रीन विलेज, प्लास्टिक मुक्त, कोरोना वायरस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मंडल अध्यक्ष संदीप चैबीसा ने की जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललित नारायण आमेटा एवं विशिष्ट अतिथि रमेश गिरी गोस्वामी थे। कार्यक्रम का संयोजन घनश्याम लोहार ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा ने इस अवसर पर कहा कि जल एक अनमोल रत्न है। प्रधानमंत्री ने मन की बात में भी वर्षा जल संरक्षण पर जोर देते हुए युवाओं का आह्वान किया कि बरसात से पूर्व जल संरक्षण की तैयारी करनी चाहिए। जन जागृति कर गांव का पानी गांव में रहे पर वार्ता की तथा साथ ही प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने की अपील की। बसंत कुमार ने ग्रीन ...
Read Moreफतहनगर। मावली तहसील क्षेत्र के धुणीमाता केंद्र पर मंगलवार को तहसीलदार रतनलाल कुमावत ने जनप्रतिनिधियो के साथ कोरोना वेक्सीनेशन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर तहसीलदार कुमावत ने सभी से अधिकाधिक लोगों से वैक्सीन लगवाने और लोगो को प्रेरित करने की अपील करते हुए कोरोना गाइड लाइन के पालन के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद सदस्य विनोद मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य पुष्कर डांगी, सरपंच नरेश मेघवाल, उप सरपंच नानालाल नागदा,नायब तहसीलदार रेखा माधवानी, कांतिलाल कड़ेला,अंकिता यादव,शहनाज बानो,प्रवीण जैन आदि उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के लगातार प्रयासों से शिक्षक भर्ती 2012, 2013, 2016 एवं 2018 में नियुक्त 1266 शिक्षकों के स्थायीकरण आदेश मंगलवार को जारी हुए। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं संभाग संगठन मंत्री जसवंतसिंह पंवार लगातार बीस दिन से इस मामले में अधिकारियों सहित जिला प्रमुख ममता कुँवर पंवार के सम्पर्क में थे। जिला परिषद में 9 मार्च को प्राप्त 907, 19 मार्च को प्राप्त 314 एवं 22 मार्च को प्राप्त 45 आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करवाकर स्थायीकरण आदेश जारी करवाये। इस प्रकरण में आने वाली समस्याओं का निराकरण करते हुए मंगलवार को जिला परिषद से स्थायीकरण की फाइल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मंगवाकर हाथों हाथ स्थायीकरण आदेश जारी करवाये। स्थायीकरण होने से शिक्षकों की राज्य बीमा की कटौती मार्च 2021 से ही हो सकेगी। इस कार्य को करवाने में जिलाध्यक्ष भेरूलाल तेली, जिलामंत्री चंदनमल बागड़ी, पुरुषोत्तम...
Read Moreफतहनगर। मंगलवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने नगर पालिका फतहनगर-सनवाड़ में नेता प्रतिपक्ष बने मनोहरलाल त्रिपाठी का स्वागत किया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस कर्मचारी यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष राजू कन्डारा ने पगड़ी और माला पहनाकर नेता प्रतिपक्ष मनोहरलाल त्रिपाठी का स्वागत किया तथा बधाई दी। इस अवसर पर यूनियन उपाध्यक्ष भागीरथ चनाल,संगठन मंत्री विनोद घावरी, अशोक नकवाल,प्रचार मंत्री मुकेश डिडोरिया,नरेश चनाल,कालु डिडोरिया, महेंद्र चावरियाँ, कैलाश घावरी,पार्षद मनीष पालीवाल,नरेश जाट,सुनील मूंदड़ा तथा यूनियन के सदस्य मौजूद थे। ...
Read Moreराव जयमल पर डाक टिकिट जारी करने का किया आग्रह फतहनगर। क्षेत्रीय सांसद सी.पी.जोशी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय संचार, विधि एवं न्याय, इलेक्ट्रोनिक्स एवं आई.टी.मंत्री रविशंकर प्रसाद से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ से जुडें विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सांसद जोशी ने इतिहास पुरूष राव जयमल के बारे में मंत्री को अवगत कराया कि विश्व विख्यात वीर भूमि चित्तौडगढ मेवाड का इतिहास गौरवमयी रहा है जहां भक्त शिरोमणी मां मीरा ने कृष्ण भक्ति के चरम को छुआ है तो प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप ने देश प्रेम और स्वतन्त्रता की अलख को जगाया है तथा यहां हजारों हजार वीरांगनाओं ने तीन-तीन बार जौहार कर त्याग और बलिदान के उच्च आदर्श स्थापित किए हैं। ई.स. 1568 में बादशाह अकबर ने लाखों सैनिकों के साथ दिल्ली से कूच कर चित्तौडगढ पर आक्रमण कर दिया। तत्कालीन समय में भक्त शिरोमणी मीरा बाई के भाई और मेडताधीश ...
Read More