उदयपुर

आज भी कोरोना केस सवा सौ पार

फतहनगर। आज भी लगातार पांचवें दिन कोरोना पॉजिटिव केस 100 के पार पहुंचे। चिकित्सा विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार रविवार को 137 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। वैक्सीनेशन के बीच निरंतर बढ़ रहे केस सरकार के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। यही कारण है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सख्त कदम उठाए जाने के संकेत दिए हैं। उदयपुर जिले में आज जारी आंकड़ों का विस्तृत विवरण इस प्रकार है: Received Report of....2484 Negative....2347 *Positive....137* Urban Total Patient...84 Corona Warrior...12 Close Contact...35 New Case...37 Rural Total Patient....53 Corona Warrior...04 Close Contact...28 New Case...21 Total positive till now....13816 Area Details..👇 NAKODA PURAM BEDWAS UDAIPUR, PACIFIC HOSPITAL QUARTER BHILO KA BEDLA, NEAR MASJID CHAWAND SARADA, SAMTA NAGAR BEDLA, ...

Read More
चित्तौडगढ़

मकान में आग लगने से मासूम की मौत

चित्तौड़गढ़। दलोट प.स. की ग्रा.प. बांसलाई के काला पानी में श्री समरथ मीणा के मकान में आग लगने से 8 माह की मासूम बच्ची की मृत्यु एवं गाय जल गई। चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बच्ची की मृत्यु एवं गाय के जलने का समाचार अत्यंत दुःखद व हृदयविदारक है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति तथा शोक-संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

Read More
देश प्रदेश

नक्सली हमले में शहीद जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा:अमित शाह

फतहनगर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों से लोहा लेते  जवानों के शहीद होने के बाद देश के गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मैं शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं और उनके परिवार और देश को विश्वास दिलाता हूं कि जवानों ने देश के लिए अपना जो खून बहाया है वो व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलियों के खिलाफ मजबूती के सा​थ हमारी लड़ाई चलती रहेगी और हम इसे परिणाम तक ले जाएंगे। राजस्थान के पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में, नक्सलवादियों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हमारे वीर जवानों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ एवं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रभु से प्रार्थना करता हूँ।

Read More
देश प्रदेश

कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा:  कोविड-19 के संक्रमण की दूसरी लहर को रोकने के लिए 15 दिन के लिए सख्त कदम उठाएगी राज्य सरकारः मुख्यमंत्री

प्रदेशवासियों को प्रोटोकॉल की पालना में सहयोग करना होगा जयपुर, 4 अप्रेल। राज्य सरकार ने प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की गंभीर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आगामी 15 दिन के लिए सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। इस विषय में विस्तृत दिशा-निर्देश गृह विभाग द्वारा एक-दो दिन में जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोविड-19 की दूसरी लहर से लोगों के जीवन की रक्षा करने के ध्येय की प्राप्ति के लिए राज्य सरकार संक्रमण को अधिक फैलने से रोकने के लिए हरसंभव कड़ा कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन के संक्रमण के प्रति लापरवाह हो जाने के कारण ही कोविड-19 की दूसरी लहर तेज गति के साथ आई है। यदि हम सब मास्क पहनने, उचित दूरी और बार-बार हाथ धोने के हैल्थ प्रोटोकॉल की पालना अनिवार्य रूप से नहीं करेंगे, तो कोरोना वायरस का संक्रमण भयावह रूप ले लेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में को...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आॅनलाइन होली स्नेह मिलन कवि ने दिया जल संरक्षण संदेश

फतहनगर। नेहरू युवा केंद्र उदयपुर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कैच द रेन अभियान जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन पर पांचवा ई वेबीनार में होली स्नेह मिलन पर कवियों ने जल संरक्षण का संदेश दिया। ई वेबीनार कोऑर्डिनेटर ईन्टाली फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार ऑनलाइन जूम पर कैच द रेन जनजागृति प्रगति रिपोर्टिंग ई वेबीनार एवं होली स्नेह मिलन में संयोजक हितेश श्रीमाल द्वारा वर्षा पूर्व जल संरक्षण कैच द की जनजागृति की रिपोर्टिंग का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा साथ ही स्लाइड द्वारा जल संरक्षण के उपायों पर किए गए कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम में होली स्नेह मिलन कवि संजय चैबीसा, लाजवंती खटवानी,गायत्री, पाखी जैन,ध्वनी आमेटा द्वारा ध्वनि तरंग छोड़कर ऑनलाइन होली स्नेह मिलन कविता पाठ प्रस्तुतीकरण किया गया। वार्ताकार सेवानिवृत्त जिला समन्वयक सुरेंद्र कोवाल...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बादशाह की सवारी नजराने तक सिमटी

फतहनगर। सनवाड़ में रियासतकाल से चली आ रही बादशाह की सवारी का कार्यक्रम भी आज कोरोना से प्रभावित दिखा जब आयोजक ग्रामवासियों ने किसी तरह के जुलूस आदि का आयोजन न कर कार्यक्रम को नजराने तक सीमित कर दिया। दिनभर होली खेलने के बाद शाम को नगर के प्रमुख लोग एकत्र हुए तथा कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए रावले में पहुंचे जहां पर स्थापित प्रभु एकलिंगनाथ की गादी की पूजा करके नजराना पेश किया। रावले में बादशाह की सवारी के समापन पर खेली जाने वाली गैर भी आज नहीं खेली जा सकी। ...

Read More
उदयपुर

टीकाकरण के प्रति जागरूक हो रहे नागरिक, माहेश्वरी सेवा सदन में टीकाकरण जारी

-सेक्टर-4 महेश छात्रावास में 10 से टीकाकरण उदयपुर, 03 अप्रैल। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण के प्रति विभिन्न समाजों की एकजुटता के साथ ही नागरिकों मंे भी जागरूकता बढ़ रही है। शहर के तीज का चौक स्थित श्री माहेश्वरी सेवा सदन में चल रहे टीकाकरण अभियान में शनिवार को भी सुबह से ही नागरिक पहुंचना शुरू हो गए। कई नागरिक तो यह भी पूछने के लिए आए कि पहली खुराक कहीं और लगी तो क्या वे यहां लगवा सकते हैं। इस बीच, कई नागरिकों ने रविवारीय अवकाश का उपयोग भी टीकाकरण में किए जाने का मानस बनाया है। इस बीच, समाज के हिरण मगरी स्थित महेश छात्रावास में भी 10 अप्रैल से टीके लगाए जाएंगे। श्री माहेश्वरी पंचायत सेवा समिति धानमण्डी के अध्यक्ष अर्जुन लाल धुप्पड़ ने बताया कि शनिवार सुबह अचानक ज्यादा संख्या हो जाने से कुछ देर के लिए आॅफलाइन पंजीकरण कर टीके लगवाए गए। इसके बाद आॅनलाइन पंजीकरण भी शुरू किया गया और आॅ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

संथारा सहित श्रीमती कंचनबाई हिंगड़ का देवलोक गमन

फतहनगर। प्रमुख व्यवसायी सम्पतलाल हिंगड़,आनंदीलाल,बाबुलाल हिंगड़ की माता श्रीमती कंचनबाई का आज संथारा सहित देवलोक गमन हो गया। धर्म परायण श्रीमती हिंगड़ के देवलोकगमन के बाद उनकी महाप्रयाण यात्रा रविवार सुबह 9 बजे निवास स्थान शांतिपथ मार्केट से रवाना होगी। ...

Read More
उदयपुर

कोरोना नहीं हो रहा कम,लोग हुए लापरवाह

फतहनगर। उदयपुर जिले में कोरोना की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कोरोना के केस आज भी सौ के पार ही रहे। यह स्थिति काफी चिंताजनक है लेकिन लोग भी बढ़ते खतरे के बावजूद लापरवाही बरत रहे हैं। पिछले वर्ष कोरोना के दौरान हुए लाॅक डाउन में लोगों ने काफी सावधानी बरती थी लेकिन इन दिनों तो कोरोना शायद इनके लिए मामूली बात हो गई है। अधिकतर लोगों के मुंह पर माॅस्क नहीं मिलेगा तथा न ही कोई डिस्टेंस का उपयोग करता मिलेगा। इधर उधर जाने में भी लोग परहेज नहीं कर रहे हैं। शायद उन्हें अपनों की चिंता नहीं है। स्वयं तो जोखिम में पड़ रहे हैं,अपने परिवारजनों के लिए भी मौत का कारण बन रहे हैं। फतहनगर में कोरोना से काल काल का ग्रास बने लोग भी कम नहीं हैं। इनमें भी अधिकतर पूंजीपति एवं प्रतिष्ठित लोग थे लेकिन कोरोना सबके साथ समान व्यवहार करता है। आज भी फतहनगर में कई युवा बेझिझक होकर होली के रंगो में सरोबार दिखे। ऐसा लगता है उन...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीयन पांच अप्रेल से शुरू

फतहनगर। बजट घोषणा के क्रम में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों के पंजीयन 5 अप्रैल से 10 अप्रैल तक उपखंड अधिकारी के निर्देशानुसार नगर पालिका फतहनगर-सनवाड़ के सभा भवन में वार्ड वाइज शिविर आयोजित कर किया जाएगा। पालिका के अधिशासी अधिकारी गणपतलाल खटीक ने बताया कि इस हेतु खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र परिवारों को पंजीयन की आवश्यकता नहीं है। इन परिवारों को सीधे ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ा गया है एवं प्रदेश के समस्त विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों एवं लघु व सीमांत कृषकों को भी निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य परिवार जो इनमें से किसी भी पत्रता में नहीं आते हैं वह परिवार प्रीमियम राशि का प्रतिवर्ष 50 प्रतिशत भुगतान कर इस योजना से जुड़ सकते हैं। अधिशासी अधिकारी ने लोग...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शीतला सप्तमी पर घरों में बना बास्योड़ा,सनवाड़ में बादशाह की सवारी आज

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। नगर में शीतला सप्तमी का पारंपरिक त्योहार आज मनाया जा रहा है। यहां के अखाड़ा मंदिर शीतला माता के स्थानक पर तड़कें 3:00 बजे से ही महिलाएं पूजन के लिए पहुंचना प्रारंभ हो गई। महिलाओं ने विधि विधान से शीतला माता की पूजा अर्चना कर कहानियां भी सुनी। शीतला पूजन का क्रम सुबह देर तक भी चलता रहा। आज लोग बास्योड़ा भोजन का ही उपयोग करेंगे। आस-पास के गांव में भी आज शीतला सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। दिन में लोग रंगों से होली खेलेंगे। सनवाड़ में आज शाम बादशाह की सवारी का लोगों को लुत्फ देखने को मिलेगा। वर्षों से चली आ रही बादशाह की सवारी को देखने के लिए नगर समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।    

Read More
उदयपुर

निरंतर बढ़ रहे कोरोना केस,आज छुआ 136 का आंकड़ा

फतहनगर। कोरोना संक्रमण उदयपुर जिले में तेजी के साथ बढ़ रहा है। आज जारी आंकड़ों के अनुसार 136 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोरोना केस की विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है: Received Report of....2592 Negative....2456 *Positive....136 Urban Total Patient...77 Corona Warrior...14 Close Contact...19 New Case...44 Rural Total Patient....59 Corona Warrior...03 Close Contact...30 New Case...26 Total positive till now....13551 Area Details..👇 MBGH UDAIPUR, SECTOR 14 UDAIPUR, TEKRI UDAIPUR, MANWA KHEDA SECTOR 4, NEW VIDHYA NAGAR SECTOR 4, GAYATRI COLONY UNIVERSITY ROAD PAYDA, ROOP NAGAR SECTOR 3, BLOCK C SAVINA SECTOR 9, SHREENATH COLONY PAYDA, SISARMA GIRWA, RBH COLONY MEERA NAGAR, SURYA NAGAR TITARDI, RAJESHWARI RESORT SECTOR 5 HIRAN MAGRI, SHANTI WAN BEDLA ROAD, B BLO...

Read More
उदयपुर

प्रभारी मंत्री खाचरियावास से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधि मण्डल

उदयपुर। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर से संघ का प्रतिनिधि मंडल आज प्रभारी मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास से मिला। संघ के स्थायी समिति के अध्यक्ष बाबूलाल जैन के मार्गदर्शन एवं संभागीय अध्यक्ष लच्छीराम गुर्जर के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री से शिक्षको की समस्याओ के बारे में विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल में बाबूलाल जैन,लच्छीराम गुर्जर,दिलशेर मोहम्मद, हीरालाल गमेती, मनीष जोशी,कन्हैयालाल गंधर्व, अम्बालाल माली, जगदीश मीना,विजयप्रकाश श्रीमाली, राजेन्द्र सालवी सहित कई शिक्षक उपस्थित हुए। यह जानकारी प्रवक्ता मनीष जोशी ने दी। ...

Read More
उदयपुर

माहेश्वरी सेवा सदन सुबह से पहुंचने लगे नागरिक, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए लगाया अतिरिक्त लैपटाॅप

-कोरोना टीकाकरण के प्रति बढ़ रही जागरूकता उदयपुर, 02 अप्रैल। कोरोना से जंग में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सामाजिक सहभागिता के तहत टीकाकरण अभियान में पहल करने वाले माहेश्वरी समाज के तीज का चौक स्थित श्री माहेश्वरी सेवा सदन में शुक्रवार को भी टीकाकरण जारी रहा। यहां एक अप्रैल को जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा व अन्य अतिथियों द्वारा 45 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों के टीकाकरण के नए अभियान के आगाज के साथ ही लोगों में लगातार उत्साह है। शुक्रवार को भी नागरिकों में उत्साह नजर आया। इसकी बानगी यह थी कि सुबह 9 बजे से ही नागरिक टीका लगवाने के लिए माहेश्वरी सेवा सदन पहुंचने लग गए। श्री माहेश्वरी पंचायत सेवा समिति धानमण्डी के अध्यक्ष अर्जुन लाल धुप्पड़ ने बताया कि शुक्रवार को हाथोंहाथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया ताकि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन से एसएमएस नहीं आने की शिकायत दूर हो सके। इसके लिए समाज की ओर से ...

Read More
देश प्रदेश

मुख्यमंत्री गहलोत ने कोरोना को लेकर गंभीरता दिखाने की अपील की

फतहनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना को लेकर कहा कि कोरोना की इस दूसरी लहर में आ रहे अधिकांश मरीज बिना लक्षणों वाले (असिंप्टोमैटिक) हैं। पहले मरीज में लक्षण दिखते थे जिससे उनकी पहचान कर क्वारंटीन करना आसान था। बिना लक्षणों वाले मरीजों की पहचान बिना टेस्ट के मुश्किल है। ऐसे मरीज को स्वयं के संक्रमित होने का भी अंदाजा नहीं होता। प्रदेश में 16 फरवरी को एक दिन में कोरोना के सिर्फ 60 नए मामले आए थे लेकिन कल 1 अप्रेल को 1350 मामले आए हैं। 23 फरवरी को कुल एक्टिव केस 1195 रह गए थे लेकिन 1 अप्रेल को ये संख्या बढ़कर 9563 हो गई है। 24 फरवरी को केस डबलिंग टाइम 2521 दिन था जो अब 270 दिन हो गया है। अभी कोरोना वायरस भी पहले से खतरनाक हो गया है। ऐसे में हम सभी को गंभीरता दिखानी होगी। मैं सभी से पुन: अपील करता हूं कि मास्क लगाने, हाथ धोने एवं सोशल डिस्टैंसिंग बनाए रखने के प्रोटोकॉल का सख्ती...

Read More
मावली

शनिवार को मावली तहसील में इन सेंटरों पर होगा वैक्सीनेशन

फतहनगर। 45 से ऊपर की आयु वर्ग के लोगों के लिए शनिवार को तीसरे दिन भी मावली तहसील में विभिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चलेगा। उपखंड अधिकारी मावली के अनुसार निम्न स्थानों पर वैक्सीनेशन होगा -.:- तीन सीएचसी :मावली,सनवाड ,डबोक तथा सात पीएचसी - फतहनगर,थामला,गादोली पलाना कला,गुडली,चंदेसरा व इंटालीके साथ-साथ अन्य सेंटरों पर भी(45+ आयु वर्ग ) वैक्सीनेशन का कार्यक्रम होगा । सेंटर इस प्रकार हैं- (1) साकरोदा-Rgsk (२) भावली-ups ३) सवानिया-ups (४) बोयना-Rgsk (५) मरतड़ी-ups (६) गिरधारीपुरा-ups (७) धनेरिया-ups (८) मानखण्ड-ups (९) डांगी खेडा ढूंढिया-ups (१०) नाहरमगरा-Gsss (११) खेमली-Gsss (१२) मोतीखेड़ा-ups (१३) सुखवाडा-Ups (१४) सालेराकला-gss (१५) पालवास कला-ups (१६) सिंधु-GSss (१७ ) वारणी-Rgsk (१८) सांगवा-Rgsk (१९) घासा कोटड़ी-Gsss (२०) धोलिमग़री-Rgsk (२१)आमली-Rgsk (२२) डबोक...

Read More
फतहनगर - सनवाड

ओवरब्रिज का काम प्रगति परः अभी करना होगा इंतजार

फतहनगर। अत्यधिक आवागमन को देखते हुए भाजपा सरकार के कार्यकाल में थाने के समीप रेल समपार फाटक के यहां स्वीकृत ओवरब्रिज का काम इन दिनों प्रगति पर है,लेकिन अभी भी नगरवासियों को इंतजार करना पड़ेगा। ओवरब्रिज के लिए रेल समपार फाटक के दोनों ओर कई दिनों तक काम चला तथा इस दौरान हाइवे पर आवागमन की पास ही वैकल्पिक व्यवस्था थी। रेलवे लाइन के काफी नजदीक जाने के बाद पास ही से गुजारे गए वैकल्पिक मार्ग को बंद कर आवागमन नगर के बीच बाजार से होकर शुरू किया गया। बाजार से आवागमन दीपावली के दो दिन पहले से ही शुरू कर दिया गया था जो कि अब तक बदस्तूर जारी है। इस बीच ब्रिज के निर्माण का काफी काम भी हो चुका है तथा जल्द ही रेलवे लाइन के ठीक उपर स्लैब डाले जाकर ब्रिज के काम को आगे बढ़ाया जाना है लेकिन लगता है इसमें अभी नगरवासियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। नगर के बीच से हाइवे का आवागमन होने से दिन भर वाहनों की रेलमपे...

Read More
फतहनगर - सनवाड

श्री कन्हैयालालजी सामर का निधन

फतहनगर। श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ,फतहनगर के स्तंभ सुश्रावक श्री कन्हैयालाल जी सामर का आकस्मिक निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे तथा अहमदाबाद में उपचाररत थे। सामर का अंतिम संस्कार आज सायं 05.30 बजे भीलवाड़ा में होगा। पावनधाम में भी उनका सक्रिय योगदान किसी से पिा नहीं हैं। उनके निधन से जैन समाज फतहनगर में अपूरणीय क्षति हुई है। ...

Read More
चित्तौडगढ़

सासंद जोशी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

चित्तौडगढ .  चित्तौडगढ सासंद सी पी जोशी ने गुरुवार को कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया।               चित्तौडगढ सासंद सी पी जोशी ने कोरोना वैक्सीन सेंटर पर अपनी माता के साथ पहुंच कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया। इस अवसर पर सासंद जोशी ने कहा कि कोरोना महामारी में बचाव के लिए केंद्र सरकार ने अब 45 वर्ष से अधिक के सभी नागरिको के लिए वैक्सीन अभियान चलाया है इसलिए अधिक से अधिक लोगो को वैक्सीनेशन करवाना चाहिए। कोरोना के संक्रमण के बढने के कारण हम सभी को कोरोना गाइड लाइन का पालन करना चाहिए। मास्क, उचित दूरी आदि प्रयास से कोरोना से बचाव कर सकते है। सांसद जोशी ने आव्हान किया की सब इस टीकाकरण महाअभियान में भाग ले और टीकाकरण भी कराये ...

Read More
उदयपुर

लायंस मासिक पत्रिका सेवा दर्शन का विमोचन

उदयपुर। लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रान्त 3233 ई2 मासिक न्यूज़ लेटर *सेवा-दर्शन* का आज विमोचन किया गया। यह विमोचन *उदयपुर संभाग के पुलिस अधीक्षक डॉ राजीव पचार ओर डिप्टी पुलिस अधीक्षक (पश्चिम )महेन्द्र सिंह* के हाथों हुआ। इस अवसर पर प्रान्त के कैबिनेट एडवाइजर, पूर्व बहुप्रान्तीय अध्यक्ष ओर पूर्व प्रान्तपाल *MJF लायन अरविंद चतुर* ,प्रान्तीय कैबिनेट सचिव मुख्यायल *लायन जितेन्द्र सिसोदिया* ओर प्रान्तीय सभापति सुचना एवम तकनिकी के *लायन अखिलेश जोशी* भी उपस्थित रहे।

Read More