फतहनगर। गंगापुर-सहाड़ा में रविवार कोआयोजित जनसभा को सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री कैलाश बायतु तथा चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी ने संबोधित किया तथा आगामी उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान लोगों का अपार समर्थन मिला। इस अवसर पर उपचुनाव में भाजपाप्रत्याशी डॉ.रतनलाल जाट,सांसद सुभाष बहेरिया,भाजपा प्रदेश मंत्री श्री श्रवण सिंह बगड़ी,पूर्व सांसद श्री @npanchariyabjp जी,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लादूलाल तेली,विधायक श्री जोगेश्वर गर्ग, श्री अविनाश गहलोत,श्री दिनेश भट्ट उपस्थित रहे।
Read MoreArchives
उदयपुर l जिला कलक्टर एवं मजिस्ट्रेट चेतन देवड़ा ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर सायं 6 से सुबह 6 बजे तक लगाए गए रात्रिकालीन कर्फ्यू के तहत रेस्टोरेंट्स के संबंध में विशेष निर्देश जारी किए हैं। अब नाइट कर्फ्यू के दौरान रेस्टोरेंट्स जोमेटो, स्वीगी या ग्रोफर्स जैसे ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के माध्यम से रात 8 बजे तक ही टेक-अवे एवं डिलीवरी कर सकते हैं। कलक्टर चेतन देवड़ा ने बताया कि शहर में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए राज्य सरकार के निर्देशानुसार जन स्वास्थ्य की दृष्टि से उदयपुर जिला मुख्यालय के नगरीय क्षेत्र (थाना क्षेत्र सूरजपोल, भोपालपुरा, प्रतापनगर, हिरणमगरी, सवीना, हाथीपोल, अंबामाता, धानमंडी, सुखेर, गोवर्धनविलास) के लिए प्रभावी इस रात्रिकालीन कर्फ्यू के दौरान रेस्टोरेंट्स, जोमेटो, स्वीगी, ग्रोफर्स के माध्यम से टेक अवे एंड डिलीवरी रात्रि 8 बजे तक कर ...
Read More-नेता प्रतिपक्ष कटारिया व सांसद मीणा ने किया अवलोकन उदयपुर, 11 अप्रैल। जिला प्रशासन के आह्वान पर कोरोना बचाव के टीकाकरण के लिए माहेश्वरी समाज की ओर से शुरू किए गए टीकाकरण अभियान के तहत हिरण मगरी सेक्टर-4 स्थित महेश सेवा समिति में तीन दिवसीय टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न समाजों के 399 नागरिकों ने टीके लगवाए। महेश सेवा समिति के अध्यक्ष श्यामलाल सोमानी ने बताया कि रविवार को भी सुबह से ही नागरिक पहुंचना शुरू हो गए और कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए सभी ने टीकाकरण करवाया। कुल 399 में से 191 द्वितीय खुराक वाले थे। इस दौरान राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उदयपुर सांसद अर्जुन मीणा, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली, पार्षद आशीष कोठारी ने टीकाकरण शिविर का अवलोकन किया और टीकाकरण का महत्व समझाया। सचिव लक्ष्मीलाल सोडानी ने बताया कि टीकाकरण में श्यामलाल लाहोटी,...
Read Moreफतहनगर। उदयपुर जिले में कोरोना ने आज सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। जिले में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 864 सामने आई है। विस्तृत रिपोर्ट इस प्रकार है: Received Report of....3132 Negative....2268 *Positive....864* *Urban Total Patient...637* Corona Warrior...23 Close Contact...272 New Case...342 *Rural Total Patient....227* Corona Warrior...15 Close Contact...94 New Case...114 Migrant...04 *Total positive till now....17039* *Area Details..👇* MP COLONY SECTOR 13, GODANA JHADOL FALASIYA, CHARAK ROAD OTC AMBAMATA, PRABHAT NAGAR SECTOR 5, KHERWARA PROPER, LAKE GARDEN COMPLEX SECTOR 14, NEW FATHEPURA UDAIPUR, JOLI NAGAR LAKHAWALI ROAD BEDLA, NEAR CHARBHUJA MANDIR MANWA KHEDA, JYOTI NAGAR NEAR VAISHALI APARTMENT SECTOR 4, OPP. AKASH GANGA COMPLEX UDAIPUR, DURGAR COLO...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। कोरोना का कहर अनवरत जारी है। आज जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार फतहनगर-सनवाड में तीन जने पॉजिटिव पाए गए। सनवाड़ में एक रेस्टोरेंट कर्मी तथा एक बापना मोहल्ला निवासी के अलावा फतहनगर के नाकोड़ा नगर निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। मावली में 8 जने पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि सालेरा खुर्द डबोक एवं मेड़ता में एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।
Read Moreफतहनगर। कोरोना महामारी से बचाव हेतु कोरोना टीकाकरण शिविर आज नगरपालिका फतहनगर सनवाड़ के वार्ड नंबर 13 चारभुजा मंदिर पास में आयोजित किया गया जिसमे सभी वार्ड वासीयो ने कोरोना टीकाकरण करवा कर कोरोना से बचाव का संकल्प लिया। टीकाकरण में क्षेत्रीय पार्षद गिरिजा मीणा,शैलेश मीणा,रामसिंह जी,मदन लौहार,पुष्कर कुमावत,जयचंद कुमावत,नानूराम,मुकेश वैष्णव,ऊँकार दास वैष्णव,भगवत सिंह ,खेमराज लोहार, तुलसीराम लोहार,भेरूलाल कुमावत,भेरूलाल कुमावत, शंकरलाल लौहार,लक्ष्मण पूरी गोस्वामी,भेरूलाल गमेती, पन्नालाल कुमावत,आँगनबाड़ी कार्यकर्ता माला मेनारिया, मंजू कुमावत और चिकित्साकर्मी,शिक्षिका और महिलाएं मौजूद रही।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com मावली। उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट मयंक मनीष के निर्देशन में उपखंड स्तरीय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 150 वी जयंती वर्ष के अवसर पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ मावली के तत्वावधान में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली में सफाई कार्यक्रम एवं जन चेतना कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जगदीश चंद्र पालीवाल सचिव एवं प्रभारी अधिकारी अध्यक्षता योगेश कुमार जैन प्रअ ने की। विशिष्ट अतिथि हरि प्रकाश रेगर, शंकर लाल जाट ,के.के. शर्मा , प्रवीण कुमार जैन थे। जिला स्काउटर राजवीर सिंह ने बताया कि इस अवसर पर कोरोना गार्डनलाईन व जागरूकता की जानकारी प्रदान की गई तत्पश्चात स्थानीय संघ के पदाधिकारियों एवं छात्र छात्राओं के साथ छात्रावास में सफाई की गई । इस अवसर पर चंद्रशेखर पुजारी, राधेश्याम जोशी ,लोक
Read Moreफतहनगर। कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। शनिवार को कोरोना के आंकड़े 500 के पास जा पहुंचे जोकि प्रशासन के लिए चिंता का विषय है। उदयपुर जिले की शहरी एवं ग्रामीण विस्तृत रिपोर्ट इस प्रकार है: Received Report of....3475 Negative....2948 *Positive....527* Urban Total Patient...369 Corona Warrior...21 Close Contact...159 New Case...186 Migrant...03 Rural Total Patient....158 Corona Warrior...14 Close Contact...67 New Case...76 Migrant...01 Total positive till now....16175 Area Details..👇 ROAD NO.1 ANAND VIHAR TEKRI, BIROTHI KHERWARA, SHIV NAGAR GARIYAWAS, JOLI NAGAR LAKHAWALI ROAD CHHOTA BEDLA, POLICE LINE QUARTER TEKRI, ROSHAN NAGAR SAVINA, MADHAV VIHAR SHOBHAGPURA, SECTOR 7 HIRAN MAGRI, RAVINADRA NAGAR PRATAP NAGAR BUS STAND JHADOL FALASIYA, BALAJI VIH...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। सनवाड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर गौरी-गणेश जल मंदिर का लोकार्पण किया गया। उक्त जल मंदिर रामलाल सोनी के सौजन्य से लगाया गया। इसमें वाटर कूलर,टंकी,आर.ओ. एवं पाइप लाइन शामिल हैं। लोकार्पण के अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत,सुनील डांगी,पूर्व पार्षद मनोहरलाल सोनी, मांगीलाल सांखला,रमेश सोनी, गोवर्धन सोनी,रामकरण सोनी,लक्ष्मीलाल सोनी, राजकुमार उनिया, डाॅ.महेश वजुवावत, डाॅ.नरेन्द्र भाटी,विनोद धर्मावत,विशाल सिंघवी समेत भामाशाह रामलाल सोनी के परिवारजन मौजूद थे।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। नगर के प्रमुख व्यवसायी एवं सुनील जी सामर के पिताजी शोभाग सिंह जी सामर (आकोला वाले) का आकस्मिक स्वर्गवास हो गया है। दिवंगत सांमर की अंतिम यात्रा निवास स्थान से आज दिनाँक 10 /04/021 को सांयकाल 2:30 बजे मोक्ष धाम के लिए रवाना होगी।
Read Moreउदयपुर, 9 अप्रेल। राज्य में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार शाम सभी जिला कलेक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद कर कोरोना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। वीसी मे मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है बचाव सबसे जरूरी है। उन्होंने सभी जिला कलेक्टर से कहा कि कोरोना से बचाव हेतु राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन की पालना सख्ती से करवाई जाए पर यह अवश्य ध्यान रखा जाए कि इस दौरान किसी को क्षति न पहुंचे। जिन जिलों में कोरोना मामलों की संख्या ज्यादा है वहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन की संख्या को बढ़ाया जाए एवं आवश्यतानुसार रात्रिकालीन कर्फ्यू के समय में इजाफा किया जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीनेशन एवं कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करके ही हम महामारी को काबू में कर सकते हैं, बेहतर दवाइयों से हम केवल मरीजों का इलाज कर सकते ह...
Read Moreफतहनगर। नगर में आज 9 केस पॉजिटिव आने के साथ ही स्थिति को लेकर लोगों में चिंताएं हैं। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आज पॉजिटिव लोगों की जानकारी है। नगर के भूमलावास में भी कोरोना पॉजिटिव आने की जानकारी मिली है। उदयपुर के शहरी क्षेत्र में कोरोना के तेजी से फैलने के साथ ही इसका प्रसार गांव में भी होने लगा है। इधर कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन की सख्त हो गया है तथा बाजार में मॉस्क आदि की चेकिंग चल रही है।
Read Moreफतहनगर। जिले में कोरोना संक्रमण है कि निरन्तर अपना रोद्र रूप दिखा रहा है। आज भी संक्रमितों की तादाद तीन सौ के पार जा पहुंची। जिला कलक्टर ने उदयपुर के कुछ इलाकों में संक्रमण के चलते निषेधाज्ञा लगा दी है। आज 2646 में से 360 पाॅजीटिव मिले जबकि 2286 नेगेटिव आए। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है- Urban Total Patient...257 Corona Warrior...25 Close Contact...122 New Case...110 Rural Total Patient....103 Corona Warrior...06 Close Contact...56 New Case...41 Total positive till now....15648 Area Details..👇 HEERAMAN TOWER DEWALI, JHADOL FALSIYA, MAKWAS JHADOL, SUBH ASHIYANA 100FT ROAD NEW BHOPALPURA, BACK SIDE GANDHI NAGAR, KALKA MATA ROAD, THOKAR CHOURAHA UDAIPUR, PRABHAT NAGAR SECTOR 5, GAWARI CHOWK SECTOR 11 HIRAN MAGRI, MASTANA BABA DARGAH POLICE LINE TEKRI,...
Read Moreफतहनगर। वरिष्ठ पत्रकार लोभचंद बंजारा के अनुज शंकरलाल चावड़ा की पुत्रवधु ज्योतिबाला का कल निधन हो गया जिससे परिवार में शोक छा गया। आज प्रातः अंतिम संस्कार किया गया जिसमें कई प्रमुख लोगों ने भाग लिया तथा शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया।
Read Moreफतहनगर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो उदयपुर द्वारा सोमवार को फतहनगर क्षेत्र के मोरठ चंगेरी ढूंढीया व वासनी कला ग्राम पंचायतों के लगभग 100 किसानों को किसान टॉर्च व वर्मी बेड का वितरण किया गया. इस अवसर पर क्षैत्रिय प्रमुख डॉ आर एस मीणा डॉक्टर पी सी मोहराना डॉक्टर आर एल मीणा डॉ महावीर नोडिया एवं सरपंच प्रतिनिधि बेणीराम भील मोरठ व मदन मेघवाल एवं सभी किसान उपस्थित थे.
Read Moreफतहनगर। श्री सकल जैन समाज नवयुवक मंडल के अध्यक्ष श्रेयांस पोखरना ने आज कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमे धर्मेश साँखला एवं शैलेश धर्मावत उपाध्यक्ष,हिमांशु छबड़ा सचिव,दिलीप दुग्गड़ कोषाध्यक्ष, राज जैन एवं गौरव सेठ सहकोषाध्यक्ष, अजय सियांल एवं रोहित भंडारी मंत्री ,नमन चोरडिया एवं राहुल सेठ सहमंत्री, रौनक गडोलिया,हार्दिक माण्डावत,शुभम सेठ,हितेश सरूपरिया खेल मंत्री,आयुष तातेड़,हर्ष गोखरु, शुभम खमेसरा,रजत चपलोत प्रचार मंत्री ,देवेन जैन एवं रौनक तातेड़ को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया ।
Read Moreफतहनगर। उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र ग्राम पंचायत फलीचड़ा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोज लाई में टीकाकरण प्रारंभ हुआ जिसमें समाजसेवी सोहनलाल गाडरी ने घर घर जाकर लोगों को टीका लगवाने हेतु मास्क लगाकर टीके लगवाने के लिए प्रेरित किया। शुभारंभ प्रथम टीकाकरण 11 व्यक्तियों के द्वारा covid-19 का टीका लगाया गया। प्रातः 11:30 बजे तक टीकाकरण 36हो गए । इस दौरान उपस्थित एनएम आशा भगोरा प्रेम सिंह राजपूत शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु नरेंद्र सिंह राणावत एसएमसी अध्यक्ष नारू लाल गाडरी नाथू लाल यादव गोकुल गाडरी ललित चौहान नीरज फौजदार महेश लुनिया कार्यकर्ता सरोज लक्षकार सुमन वैष्णव मोनिका यादव प्रियंका उपाध्याय मातृशक्ति द्वारा टीका लगवाने में अग्रणी रही।
Read Moreफतहनगर। उदयपुर क्षैत्र के विश्वेश्रैया फायर एण्ड सैफ्टी आई.टी.आई. तुलसी निकेतन हिरण मंगरी में ऐसोसिएशन आॅफ प्राईवेट आई टी. आई संस्थान राजस्थान के अध्यक्ष अरूण चैधरी के निर्देशानुसार उदयपुर व डुगरपुर के निजी आई.टी.आई के कार्यकारीणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक जाकीर मुहम्मद मदनी थे जिनकी देखरेख मे चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें उदयपुर एवं डुंगरपुर के जिला अध्यक्ष जफरूद्दीन खान(फतहनगर), उपाध्यक्ष-रौनक त्रिवेदी, सचिव- शैलेष धाकड, कोषाध्यक्ष-तेजपाल को नियुक्त किया। प्रदीप नागदा द्वारा बताया गया कि आई टी. आई से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की मांगे एवं मुद्दो के रखने के लिए एक जिला स्तरीय संगठन की काफी लम्बे समय से आवश्यकता थी। इस मौके पर उदयपुर व डुगरपुर जिला के विभिन्न आई टी. आई संचालक मौजुद थे।
Read Moreफतहनगर। उपखंड कार्यालय मावली राजस्थान सरकार एवं फाॅस्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली के द्वारा कोरोना सतर्कता प्लेटफार्म के तहत कोरोनावायरस के नए स्वरूप से आमजन कैसे बचे पर ई वेबीनार का आयोजन किया गया। को-ऑर्डिनेटर फास्टर निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार वेबीनार का संचालन हितेश श्रीमाल द्वारा किया गया। ई वेबीनार कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी मावली से मयंक मनीष ने अध्यक्षता की जबकि मुख्य अतिथि न्यायाधीश लोचन खिडीया देवल सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट के मार्गदर्शन में कार्यक्रम में कोरोनावायरस के नए स्वरूप से कैसे बचे बेबीनार के वार्ताकार डॉ.आर. के. गोयल ने कोरोना वायरस के नये स्वरूप के बदलाव एवं इससे बचाव की जानकारी दी। डॉ.संजय पालीवाल ने वायरस के स्वरूप और लक्षण से फेफड़ों के अलावा अन्य अंगों के नस्ट होने की जानकारी व इससे बचाव के उपायों की जानकारी साझा की। डॉ. शंकर एस. बामनि...
Read Moreउदयपुर, 04 अप्रैल। ‘आप तीज का चौक में सब्जी लेने आ रहे हैं, किराणे का सामान लेने आ रहे हैं, तो आधार कार्ड भी साथ लेते आइये, माहेश्वरी सेवा सदन में कोरोना टीकाकरण जारी है, उसका लाभ उठाइये।’ उदयपुर शहर के बीचोंबीच तीज का चौक स्थित श्री माहेश्वरी सेवा सदन में कोरोना टीकाकरण अभियान के दौरान वहां मौजूद समाजसेवियों ने ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिये यह अपील की तो चर्चा दूर तक चली और कुछ नागरिकों ने सेवा सदन की ओर कदम बढ़ा भी दिए। उनके हाथों में लटका थैला साफ दिखा रहा था कि वे खरीदारी के लिए आए और आधार कार्ड जेब में होने का लाभ उन्होंने टीका लगवाने में उठाया। फोटोकाॅपी नहीं होने पर भी उन्होंने आसपास फोटोकाॅपी करवा दी। ‘समाज जागेगा तभी तो कोरोना भागेगा’ श्री माहेश्वरी पंचायत सेवा समिति धानमण्डी के अध्यक्ष अर्जुन लाल धुप्पड़ ने बताया कि जो भी नागरिक टीका लगवाने आ रहे हैं वे यही कह रहे हैं, समाज जागे...
Read More