फतहनगर। सांसद सीपी जोशी ने गत दिनों भिंडर थाना क्षेत्र के बोरी तलाई मोड़ पर हुए हादसे में मृतकों के परिजनों को एवं घायलों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु उदयपुर जिला कलेक्टर को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में सांसद सीपी जोशी ने बताया कि घटना में मृतक चारों ही लोग गरीब परिवार से हैं तथा इनके निधन से परिवार के समक्ष रोजी-रोटी का संकट आने वाला है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए ₹1000000 की आर्थिक सहायता एवं घायलों के लिए 500000 की सहायता मुहैया करवाने का अनुरोध किया है।
Read MoreArchives
फतहनगर। चावड़ा परिवार की बहु ज्योतिबाला पत्नी राहुल चावड़ा के असामयिक निधन के बाद दुःख की घड़ी में जिन लोगों ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से परिवार को सम्बल प्रदान किया उनके प्रति परिवार जनों ने आभार व्यक्त किया है। विगत 5 अप्रैल को असामयिक निधन के बाद आज विधि विधान के साथ सभी क्रियाऐ सम्पन्न की गई।
Read Moreफतहनगर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ मुम्बई (मेवाड़) के अध्यक्ष नेमीचंद धाकड़ ने कार्यकारिणी घोषित की है। कार्यकारिणी इस प्रकार है: - 1.अध्यक्ष:नेमीचंदजी धाकड़ 2 नि अध्यक्ष : श्री किशनलाल जी परमार भायंदर 3. *महामंत्री* *श्री महावीर जी तातेड़* अंधेरी 4 *.कोषाध्यक्ष* *श्री लक्ष्मीलाल जी बडालमिया* विलेपार्ले *उपाध्यक्ष* 5.श्री भेरुलाल जी लोढ़ा भायंदर 6.श्री सुरेशचंद जी सिंघवी घाटकोपर 7.श्री हिम्मतलाल जी खरवड़ विक्रोली 8.श्री पारसमल जी चौरड़िया मालाड 9.श्री मांगीलाल जी बडाला सांताक्रुज 10.श्री पारसमल जी बाफना अंधेरी *मंत्री* 11.श्री फुलचंद जी नाहर मीरारोड 12.श्री रणजीत जी कागरेचा पनवेल 13.श्री मोहनलाल जी डे लोढ़ा चेम्बुर 14.श्री सुरेश चन्द्र जी डी सिंघवी घाटकोपर 15.श्री ललित जी कोठारी विरार 16.श्री महेन्द्र जी चण्डालिया थाणा *सह-कोषाध्यक्ष* 17.श्री सोहनलाल जी स...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। राजसमंद से भाजपा की उम्मीदवार दीप्ति माहेश्वरी का आज राजसमंद में रोड शो निकला जिसमें जन सैलाब उमड़ पड़ा। रोड शो राजसमंद के फवारा चौक से शुरू हुआ। दीप्ति माहेश्वरी के साथ सांसद दीया कुमारी भी खुली जीप में सवार लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन कर रही थी। इस रोड शो में जिले के भाजपा पदाधिकारियों ने भी शिरकत की। कार्यकर्ता केसरिया बाना पहन कर एवं हाथों में भाजपा का ध्वज थामें जोश और जुनून के साथ रोड शो में शामिल हुए। उपचुनाव के तहत राजसमंद में 17 अप्रैल को मतदान होना है।
Read Moreफतहनगर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के तत्वावधान में यहां के सफाई कर्मचारियों ने रोडवेज बस स्टैंड स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।इस अवसर पर कर्मचारी यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष राजू कंडारा,उपाध्यक्ष सुरेश घावरी,महामंत्री मुकेश चनाल,भागीरथ चनाल,विनोद गुस्सर,शायरी देवी,तारा देवी, मांगी बाई,गायत्री बाई,दीपक घावरी,कालू लाल डिडोरिया, भीमराज घावरी,विक्रम घावरी,किरण बाई,सुनीता कंडारा, सुनीता घावरी,सुरेश घावरी,सूरज कंडारा,महेंद्र चांवरिया आदि उपस्थित थे।
Read Moreमावली। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा मावली अ द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की 14 अप्रैल सन 2021 को 130 वी जयन्ती के उपलक्ष्य एवं सामाजिक समरसता के पखवाड़े के तहत उनकी जयंती बुधवार को विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय मावली में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार मनाई गई| कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मां शारदे का दीप प्रज्वलन कर, बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए की गई ,इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान मोहन जी भट्ट आदरणीय गुरुजन विद्या निकेतन ने की ,अतिथियों का स्वागत श्रीमान प्रभु लाल जाट ,हरीश जी दाधीच और स्थानीय शिक्षक सुरेश जी ने किया ,विभिन्न सभासदों द्वारा बाबा साहब के राष्ट्र निर्माण समाज के उत्थान एवं विधिक कानून निर्माण एवं आजादी में उनके कार्यों एवं देश के संविधान निर्माण में अभूतपूर्व योगदान के लिए उनके द्वारा बनाए गए कानून एवं उनके सहज एवं सहनशील व्यक्तित्व पर प्र...
Read Moreफतहनगर। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 130 वी जयन्ती पर वासनी कला में पुष्पांजलि अर्पित की गई। जन्म दिवस के मौके पर ग्राम पंचायत वासनी कला के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर चौक पर बाबा की स्टेच्यू पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं जन्मदिन मनाया गया जिसमें सभी ग्राम वासी वासनी कला के नागरिक उपस्थित रहे एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बाबा साहब वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक मोहन लाल मेघवाल, राजेन्द्र मेघवाल ,किशन लाल ,सोहन लाल ,नाथू लाल ,सुरेश कुमार ,प्रकाश मेघवाल,प्रकाश ,हितेश आदि उपस्थित थे।
Read Moreमावली। आमतौर पर देखा जाता है कि सिर्फ शादी ब्याह व दीपावली के अवसर पर ही साज सजावट देखी जाती है लेकिन बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती पर ऐसा देखने को मिला। उदयपुर जिले के मावली उपखण्ड मुख्यालय के चमनपुरा में शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु के घर पर आज ऐसा ही नजारा देखने को मिला। पूरे घर को दुल्हन की तरह सजाया और यह जयंती एक पर्व भी भांति मनाई।
Read Moreफतहनगर। कोरोना से देशभर में हालात बेहद चिंताजनक है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रसिद्ध कवि डॉक्टर कुमार विश्वास ने एक गीतकार के लिए बेड की व्यवस्था के लिए कई जगह फोन किए लेकिन व्यवस्था नहीं हो पाई। इसकी जानकारी देते हुए कुमार विश्वास ने कहा - रात 12 बजे तक प्रयास करता रहा,सुबह से प्रत्येक परिचित डॉक्टर को कॉल कर चुका हूँ।हिंदी के वरिष्ठ गीतकार गुरुप्रवर डॉ कुँअर बेचैन,Cosmos Hospital,आनंद विहार दिल्ली में कोविड उपचार में हैं।ऑक्सीजन लेवल सत्तर पहुँच गया है,तुरंत वैंटीलेटर की आवश्यकता है।कहीं कोई बेड ही नहीं मिल रहा।
Read Moreफतहनगर। राज्य सरकार ने प्रदेश में कोविड-19 महामारी के संक्रमण की दूसरी लहर के प्रसार की श्रृंखला को तोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न बाजार, कार्यस्थल, व्यावसायिक, निजी एवं सार्वजनिक गतिविधियों आदि के लिए प्रतिबंधात्मक उपायों में अधिक कड़ाई करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 16 अप्रेल से 30 अप्रेल तक पूरे राज्य में सायं 6 बजे से प्रातः 5 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू रहेगा। कर्फ्यू की प्रभावी अनुपालना के क्रम में बाजार एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान सायं 5 बजे तथा राजकीय कार्यालय सायं 4 बजे तक बंद हो जाएंगे।उक्त जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दी।
Read Moreफतहनगर। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर निकटवर्ती चंगेरी गांव में रेगर समाज द्वारा कार्यक्रम आयोजित अंबेडकर को याद किया गया। कार्यक्रम रेगर मोहल्ला में आयोजित किया गया जहां रेगर समाज के प्रमुख लोगों एवं युवाओ ने भाग लिया।
Read Moreफतहनगर। प्रदेश में जिस तेजी के साक्थ कोरोना संक्रमण फैल रहा है उसे देखते हुए राज्स सरकार ने बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मिडिया के जरिए दी। गहलोत ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इसी के साथ राज्य सरकार ने 8वीं बोर्ड के छात्र-छात्राओं को नवीं, कक्षा 9 के छात्र-छात्राओं को दसवीं तथा 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को बारहवीं कक्षा में प्रमोट करने का भी फैसला किया है। ...
Read Moreफतहनगर। उदयपुर जिले में कोरोना ने आज रिकाॅर्ड तोड़ दिया। अब तक के इतिहास में इतने पाॅजीटिव नहीं मिले जितने पाॅजीटिव आज सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में 918 लोगों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। जिले की शहरी एवं ग्रामीण विस्तृत रिपोर्ट इस प्रकार हैः Received Report of....3998 Negative....3080 Positive....918 Urban Total Patient....615 Corona Warrior...21 Close Contact...267 New Case...326 Migrant...01 Rural Total Patient....303 Corona Warrior...14 Close Contact...113 New Case...172 Migrant...04 Total positive till now....19395 Area Details..👇 SAVINA KHEDA UDAIPUR, BHABHRANA SALUMBER, BADGAON UDAIPUR, TODA SALUMBER, CHC KOTDA, NEAR UDAI PARK SECTOR 4, KOLPARIL NEAR RAWLE JHADOL, KOTDA UDAIPUR, MADHAV NAGAR POLICE STATION BADI ROAD, OUTSIDE ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतेह नगर(कार्यालय संवाददाता)। सहाड़ा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ रतन लाल जाट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी स्वयं डॉ रतन लाल जाट ने ट्वीट के जरिए शेयर करते हुए दी। सहाड़ा से भाजपा के लिए यह सबसे बुरी खबर है। इससे पहले सांसद सुभाष बहेरिया कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए जिन्होंने अपने आप को आइसोलेट किया था। बहेरिया के साथ में डॉ रतन लाल जाट ने भी चुनाव प्रचार में मंच साझा किया था। जाट के पॉजिटिव आने के बाद चुनाव प्रचार अभियान को लेकर भाजपा में परेशानी पैदा हो गई है।
Read Moreजयपुर, 14 अप्रेल। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को यहां राजभवन में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 130वीं जन्म जयन्ती के अवसर पर उनके चितर्् पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल श्री मिश्र ने सभी देशवासियों से बाबा साहेब के ‘बहुजन हिताय बहुजन सुखाय‘ के दर्शन और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान भी किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान में यह सुनिश्चित करने की पहल की कि देश में किसी भी हिस्से में रहने वाले नागरिकों के लिए जातीय और भाषायी आधार पर कोई भेद भाव नहीं हो। उनका स्पष्ट रूप से मानना था कि देश के सभी नागरिक पहले भारतीय हैं उसके बाद ही उनकी कोई और पहचान है।...
Read Moreफतहनगर(कार्यालय संवाददाता). प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को शिक्षकों के प्रति की गई टिप्पणी पर कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि अपने कठोर तप,त्याग तथा परिश्रम एवं स्निग्ध ह्रदय से विद्यार्थियों के मस्तिष्क तथा हृदय को अभिसिंचित करते हुए राष्ट्र निर्माण में संलग्न शिक्षकों को यह वक्तव्य हतोत्साहित करने वाला है। शिक्षक जो शिक्षण में नवाचार करते रहते हैं व अतिरिक्त क्लासेस लेकर परिणाम उन्नयन में लगे हुए हैं। इधर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट करते हुए कहा कि मेरे नाम से छपी इस खबर में मेरा पक्ष नहीं लिखा गया, मैं इससे सहमत नहीं हूँ। तथ्यों को तोड़ मरोड़कर यह खबर बनाई गई है। शिक्षकों का योगदान केवल बेहतर परीक्षा परिणाम में ही नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी होता है, इसमें कोई संदेह नहीं है।
Read Moreफतहनगर। संविधान निर्माता, भारतरत्न, बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की130 वी जन्म जयन्ति पर आज रोडवेज बस स्टैंड बाबा साहब अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण श्रद्वाजलि दी गई जिसमें नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ,देहात जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल सोनी,महामंत्री अशोक मोर,रोशन खटीक, पूर्व चैयरमेन सुनील डांगी,कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,मंडल उपाध्यक्ष रामचंद्र महलाना,पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश चंद्र सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गुर्जर,एस टी मोर्चा अध्यक्ष शैलेश मीणा, पार्षद विनोद धर्मावत,सोहन खटीक,गजेंद्र सिंह रावल,हेमलता देवड़ा,जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन सोनी,पूर्व जिला मंत्री ऋतु अग्रवाल, सचिन खटीक,पूर्व पार्षद मुकेश खटीक ,रामदेव खटीक,एसी मोर्चा जिला मंत्री श्रवण खटीक,राजेन्द्र मोर,रमेश पालीवाल,सुरेश सोलंकी,छगन खटीक,दीपक यादव,भावेश गोयल,बनवारी लाल तम्बोली,रोशन बैरवा,लोकेश खटीक,भेरूलाल ...
Read Moreफतहनगर। अमित राय जैन श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस, नई दिल्ली की उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शाखा के प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित किए गए हैं। इसकी जानकारी स्वयं अमित राय जैन ने ट्विटर के जरिए शेयर करते हुए कहा कि श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानाकवासी जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली की उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शाखा के प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में मुझे प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है । स्थानकवासी जैन समाज के संघों में आवश्यक कार्यों को पूरा कराना मेरी प्राथमिकता होगी ! अमित राय जैन के प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर फतहनगर पावन धाम संस्थान के मंत्री बलवंत सिंह हिंगड़ ,उपाध्यक्ष नेमीचंद धाकड़ ,कोषाध्यक्ष बाबूलाल उनिया, नितिन सेठिया,शंकर लाल चावड़ा सहित उनके शुभचिंतको ने शुभकामनाएं दी है।
Read Moreराजसमंद। राजसमंद के सांसद दीया कुमारी ने कहा कि एक चुनावी सभा में श्री गुलाब चंद जी कटारिया द्वारा भावावेश में आकर प्रातः स्मरणीय वीर शिरोमणि हिंदुआ सूरज महाराणा प्रताप जी के बारे में जिन शब्दों का प्रयोग किया गया वह उचित नहीं थे जिसके लिए गुलाबचंद कटारिया जी ने सार्वजनिक तौर पर माफ़ी भी माँगी है। राष्ट्रीय गौरव, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के प्रति हम सभी के मन में बहुत आदर व सम्मान है। ऐसे वीर महापुरुषों के बारे में अनुचित शब्दों का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण है और सर्व समाज की भावनाएं आहत हुई है, मैं आप सभी की भावनाओं की कद्र व सम्मान करती हूँ।
Read Moreलखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं को आइसोलेट किया है। दरअसल उनके संपर्क में रहने वाले कुछ अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ट्विटर के जरिए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है एवं सभी कार्य वर्चुअली प्रारम्भ कर रहा हूं।
Read More