फतहनगर। पालिका क्षेत्र में कोरोना केस में दिनों दिन इजाफा हो रहा है। चिकित्सा विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार डेढ़ दर्जन केस पाॅजीटिव पाए गए हैं। एक केस के अलावा सभी होम आइसोलेट किए गए हैं। एक साथ इतने केस सामने आने के बाद लोगों में चिंता का माहौल देखा गया है। इधर कोरोना के कारण लगाए गए लाॅक डाउन के दौरान शनिवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहे। गली मोहल्ले तक सुनसान दिखे। आवागमन निर्बाध रूप से जारी था। आवश्यक सेवाओं में शामिल मेडिकल,डेयरी आदि खुले रहे। मण्डी में अवकाश रखा गया। गांवों से लोगों की आवाजाही बंद रही।
Read MoreArchives
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने राजसमंद में सरकारी मशीनरी एवं प्रशासन के दुरुपयोग पर साधा निशाना
फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि जिस तरीके से राजसमंद में सरकारी मशीनरी का, पुलिस का, प्रशासन का दुरुपयोग हुआ और आधी रात भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया उससे मुझे लगता है कि हम चुनाव कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नहीं सरकारी मशीनरी के खिलाफ लड़ रहे है। पुलिस और प्रशासन कांग्रेस के एजेंट की तरह काम कर रही है,अपराध करने वाले कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को तो तत्काल रिलीज कर दिया गया और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर धारा151 में मुकदमे दर्ज करना, कांग्रेस पार्टी की हताशा एवं चुनाव हारने की बौखलाहट साफ तौर पर दिख रही है।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर(कार्यालय संवाददाता)। वर्तमान मे कोरोना महामारी का प्रचण्ड रुप से प्रकोप बढ रहा है । इसको ध्यान मे रखते हुये पुज्य भोले बाबा मेवाड प्रवर्तक गुरुदेव श्री मदन मुनिजी मसा सेवा भावी कोमल मुनिजी म सा आदि ठाणा के आदेशानुसार आगामी १३मई, १४ मई को पावनधाम फतहनगर मे अम्बेश सौभाग्य मदन सभागार का लोकार्पण एवम् वर्षीतप पारणा आयोजित होने थे परन्तु वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान मे रखते हुये सभी कार्यक्रम निरस्त किये जाते है । पावन धाम संस्थान द्वारा सभी से आग्रह किया गया है कि सभी सुरक्षित रहे । घर पर ही धर्म आराधना करावे । मास्क जरुर पहने।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। मावली विधायक धर्म नारायण जोशी ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर विधायक क्षेत्रीय विकास निधि से उदयपुर के महाराणा भोपाल चिकित्सालय में 30 लाख रुपए की लागत से दो वेंटीलेटर खरीदने की अनुशंसा की है। जोशी ने लिखा कि कोविड-19 की असमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए रोगियों की चिकित्सा व जीवन रक्षा के लिए विधायक क्षेत्रीय विकास से उदयपुर के महाराणा भोपाल चिकित्सालय में ₹30 की लागत से दोवेंटिलेटर क्रय किए जाने की अनुशंसा करता हूं। वर्तमान में कोविड-19 के अत्यधिक प्रसार के कारण यह खरीद अभिलंब आवश्यक रूप से की जाए। इसके लिए कार्यकारी एजेंसी महाराणा भोपाल चिकित्सालय प्रशासन को बनाया जाए।
Read Moreदेश में सर्वत्र कोरोना से हालात नाजुक है। शहर तो शहर गांव में भी कोरोना इन दिनों कहर बरपा रहा है। शहरों के शमशानों में अंतिम संस्कार के लिए अर्थियों की लाइनें लगी है । परिजन परेशान हैं। जिन्होंने अपनों को खोया है उन पर क्या बीत रही है यह तो वे ही जाने लेकिन यह मंजर इससे भी भयानक ना हो इसके लिए हमें संभलने की जरूरत है ।बीते वर्ष जब कोरोना ने दस्तक दी थी उस वक्त प्रधानमंत्री ने सभी को बताया था कि इस महामारी का सामना कैसे करें ।लॉकडाउन लगाकर उस वक्त बड़े पैमाने पर जनहानि को रोक दिया था लेकिन इस बार सारा दारोमदार राज्य सरकारों पर रहा तथा लोग भी लापरवाह हो गए। लोगों ने इस बीमारी को सहज में लिया जिससे यह तेजी के साथ फैला है।रोजाना जिस प्रकार से आंकड़े सामने आ रहे हैं उससे भयावह स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।अस्पतालों में उन्हें ही ले जाया जा रहा है जिनकी स्थिति खराब है। लेकिन वहां भी व्यवस्थ...
Read Moreसहाड़ा उपचुनाव के मतदान में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने लगाया आरोप
फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया ने सहाड़ा विधानसभा उपचुनाव के मतदान के दौरान सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा है कि " प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। मुख्यमंत्री लंबी-लंबी लोकतांत्रिक और आदर्शवादी बातें करते हैं और अपनी सरकार होने की दादागिरी से मनरेगा के मजदूरों को बस में भरकर वोट डालने ले जाया जा रहा है। न कोरोना गाइड लाइन का पालन, न चुनाव आयोग के नियमों का, कार्रवाई होनी चाहिए।" पुनिया ने जोगेश्वर गर्ग के उस ट्वीट को भी शेयर किया जिसमें जोगेश्वर गर्ग ने सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का खुलासा करते हुए नरेगा मजदूरों से भरी बस का फोटो भी शेयर किया तथा बताया कि ग्राम पंचायत कोशीथल के सरपंच, सचिव, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि नरेगा मजदूरों को काम पर बुलाकर कांग्रेस के लिए वोट देने का कहा कर दो बसों में मतदान केंद्र तक ले गए।
Read Moreफतहनगर। मावली विधायक धर्म नारायण जोशी ने बताया कि मावली विधानसभा क्षैत्र की आठ पंचायतों के गांवों में केन्द्र सरकार के जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की पाईपलाईन व टंकी निर्माण के लिये बीस करोड़ दस लाख रुपये की स्वीकृति की गई है इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र जी मोदी , जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह जी शेखावत व क्षैत्रीय सांसद् सी.पी. जोशी जी का आभार । इस योजना में बिट्ठोली (रख्यावल), भावली (साकरोदा), धोलीमगरी व घासाखेडी, ढूंढिया व नांदोली खूर्द , सिन्दू व मांडूथल, भलो का गुड़ा, भेकडा , छोटा गुडा, सुखेर, सापेटिया व ब्राह्मणों का गुड़ा में पेयजल व्यवस्था होगी व हर घर को नल योजना से जोडा जायेगा ।
Read Moreफतहनगर। कोरोना का कहर संपूर्ण देश में दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। कोरोना के कारण अब तक कई लोगों की जाने जा चुकी है। देश के बड़े-बड़े शहरों में हालात बेहद खराब है तथा कई जगह तो हालात ऐसे हैं कि शवों को कई घंटों के इंतजार के बाद अंतिम संस्कार किया जा रहा है। फतेह नगर में भी कोरोना कई लोगों की जिंदगी को लील चुका है। क्षेत्र के युवा अधिवक्ता चंद्र पुरी गोस्वामी ने भी कोरोना से जंग हार कर अंतिम सांस ली। इंटक नेता जगदीश राज श्रीमाली, लव कुमार पुरोहित, मांगीलाल प्रजापत समेत कई लोगों ने दिवंगत गोस्वामी को श्रृद्धांजलि दी है !
Read Moreफतहनगर। यहां के वार्ड 14 निवासी रंगलाल जी टेलर का बीती रात निधन हो गया। टेलर का स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें उदयपुर रेफर किया गया था जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। रंगलाल जी टेलर को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। शुक्रवार की देर शाम कोरोना गाइड लाइन के अनुसार ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। टेलर परिवार के लिए यह गहरा आघात है।
Read Moreफतहनगर। कर्नाटक मुख्यमंत्री येदिरप्पा की कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इस आशय की जानकारी ट्विटर पर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा'Upon having mild fever, today I got tested for Covid-19 and my report has come out positive. Although I am doing fine, I am being hospitalised based on the advise of doctors. I request all those who have come in my contact recently to be observant and exercise self-quarantine.
Read Moreफतहनगर। लॉकडाउन के तहत आज शाम 6:00 बजते ही बाजार खाली हो गया। लोगों ने 5:00 बजे के बाद अपनी दुकानों का सामान समेटना शुरू कर दिया तथा 6 बजते बजते मार्केट में वीरानी छा गई। आज लॉकडाउन से पूर्व दिन भर बाजार में भीड़ भाड़ का आलम रहा तो लोग आवश्यकता की सामग्री खरीदते देखे गए। इधर लॉक डाउन की पूर्व आशंका के चलते कई लोगों ने बीड़ी सिगरेट तंबाकू इत्यादि का स्टॉक कर लिया तथा आज जैसे ही लॉक डाउन की घोषणा हुई इनके भाव आसमान पर पहुंच गए। बीड़ी सिगरेट तंबाकू पहले ही दिन ऊंचे भाव पर बिके। पिछले वर्ष भी लोक डाउन के दौरान लोग बीड़ी सिगरेट तंबाकू के लिए तरस गए थे तथा जिन्होंने जहां कहीं से व्यवस्था कि उन्हें यह सब चीजें ऊंचे दाम पर खरीदनी पड़ी। कमोबेश एक बार नगर के बाजार में वही स्थिति पैदा हो गई है तथा बड़े-बड़े व्यापारी ब्लैक मार्केटिंग पर उतर आए हैं। हालांकि गुटको पर सरकार का प्रतिबंध है लेकिन इनकी र...
Read Moreफतहनगर. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा मावली ब ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी बुनकर को ज्ञापन सौंपा जिसमें 45 वर्ष से कम उम्र के शिक्षकों को जो कि एयरपोर्ट बस स्टैंड रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर वैश्विक महामारी कोरोना में जान जोखिम में डालकर ड्यूटी दे रहे हैं जो शिक्षक 45 वर्ष से कम उम्र के हैं उनका वैक्सीनेशन अभी तक नहीं हुआ है तथा माध्यमिक शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों का भी वैक्सीनेशन नहीं हुआ l साथ ही उनके परिवार वालों का भी वैक्सीनेशन कराए जाने की मांग की l इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भेरू लाल तेली, पुरुषोत्तम दवे, करण सिंह चौहान, राकेश मेनारिया, शारीरिक शिक्षक राय सिंह देवड़ा उपस्थित थे lयह जानकारी उपशाखा अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत ने दी l ...
Read Moreफतहनगर। यहां कृषि उपज मण्उी समिति में प्रादेशिक लाॅक डाउन के चलते निलामी कार्य पूर्णतः बंद रहेगा। इसकी जानकारी देते हुए मण्डी सचिव ने किसानों से कल माल नहीं लाने का आग्रह किया है। मण्डी में विधिवत सोमवार से पुनः कारोबार शुरू होगा। ...
Read Moreफतहनगर(कार्यालय संवाददाता)। विधानसभा में उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ने आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कोरोना संक्रमण रोकथाम में विफलता का आयोप लगाते हुए कटघरे में खड़ा किया। राठौड़ ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार है जब कोई मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमण को रोकने में विफलता व कुप्रबंधन को छिपाते हुए उच्च न्यायालय, सर्वोच्च न्यायालय और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर दोषारोपण कर कटघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण व शर्मनाक है। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद अब मुख्यमंत्री जी का बयान -पर उपदेश कुशल बहुतेरे, जे आचरहिं ते नर न घनेरे। को चरितार्थ कर रहा है अर्थात् दूसरों को उपदेश देना तो बहुत आसान है लेकिन स्वयं उन उपदेशों पर अमल करना कठिन है। उन्होने कहा कि शायद मुख्यमंत्री जी भूल गए हैं कि राजस्थान विधानसभा उपचुनावों में नरेगा व दूसरे मजदूरों की भीड़ लाकर कांग्रेस प्र...
Read Moreफतहनगर। प्रदेश में लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन के तहत शनिवार को शिक्षण संस्थानों में अवकाश की घोषणा की गई है। इस आशय की जानकारी शेयर करते हुए प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लगाए गए वीकेंड कर्फ़्यू के संबंध में प्रदेश की सभी शिक्षण संस्थानों में कल दिनांक 17.04.2021 को पूर्ण अवकाश घोषित किया गया है।
Read Moreफतहनगर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दिग्गी राजा ने इसकी जानकारी शेयर करते हुए कहा कि - मेरी कोविड जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। फ़िलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारंटीन में हूँ। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें।
Read Moreफतहनगर। अकाली दल बादल की नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर पॉजीटिव पायी गई हैं। कौर ने स्वयं इसकी जानकारी सोशल मिडिया पर शेयर करते हुए दी। कौर इस वक्त होम आइसोलेट है।
Read Moreफतहनगर। देश में कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 100 नए अस्पतालों में पीएम केयर्स के तहत पीएसए प्लांट लगाए जाएंगे. इसके तहत 50 हजार मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन का आयात किया जाएगा. ऑक्सीजन की सबसे ज्यादा मांग वाले 12 राज्यों की मैपिंग भी की गई है। इधर आज से प्रदेश के सभी धार्मिक स्थल "लॉक", 30 अप्रैल तक सभी धार्मिक स्थल रहेंगे बंद, सिर्फ ऑनलाइन दर्शन ही कर सकेंगे, घरों से ही पूजा, अरदास और इबादत करनी होगी, मंदिरों में प्रबंधनों की ओर से की जाएगी पूजा।
Read Moreफतहनगर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक प्रदेश में कर्फ्यू रहेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा कि सभी से अपील है कि कर्फ्यू के दौरान सरकार का सहयोग करें और कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करें।
Read Moreफतहनगर। मयंक मनीष (आई.ए.एस ) उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट, मावली के आदेशानुसार मावली तहसील में 16 अप्रैल को covid-19के तहत निम्नांकित सेंटरों (45+ आयु वर्ग) पर टीकाकरण होगा। सेंटर इस प्रकार हैं- (१) साकरोदा - phc (२) Mavli -chc (३) पलाना कला-phc (४) घासा- phc (५) गादोली-phc (६) Khemli-chc (७) Dabik-chc (८) चंदेसरा-phc (९) ईंटाली-phc (10) Sanwar -chc (11)थामला-phc (12)सालेरा कला-phc (13)Gudli-phc (14)Fatehnagar-phc
Read More