देश प्रदेश

कोविड कर्फ्यू/लॉकडाउन के दौरान जमाखोरों के खिलाफ कोई ढिलाई नहीं होगी

भारत सरकार ने राज्य सरकारों से उचित मूल्य पर खाद्य पदार्थों/ दवाओं, स्वच्छता उत्पादों और अन्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा राज्य/ संघ शासित क्षेत्र हड़बड़ी में आवश्यक वस्तुओं की भारी खरीद की स्थिति से बचने के लिए प्रचार और जागरूकता गतिविधियां कर सकते हैं यह सुनिश्चित करने के लिए आज राज्य सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग के मुख्य सचिवों की राष्ट्रीय स्तर पर बैठक हुई नई दिल्ली। उपभोक्ता मामलों के विभाग ने सभी राज्यों/ संघ शासित क्षेत्रों पर जमाखोरों के खिलाफकोई ढिलाई नहीं बरतने पर जोर दिया, जिससे महामारी के चलते लगाए गए कर्फ्यू/ लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाई रखी सके। इस संबंध में आज राज्यों/ संघ शासित क्षेत्रों के खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग के मुख्य सचिवों के साथ एक बैठक हुई, जिसमें उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण...

Read More
देश प्रदेश

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना पॉजिटिव

फतहनगर। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। इस आशय की जानकारी शेयर करते हुए राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। डॉ मनमोहन सिंह को ऐम्स में भर्ती करवाया गया है।

Read More
भूपालसागर

कोरोना की जंग हारे शिक्षक तैनसिंहजी राणावत

फतहनगर। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राणावतों की सादड़ी निवासी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पारी(भूपालसागर) में बतौर शारीरिक शिक्षक कार्यरत तैनसिंहजी राणावत आज कोरोना की जंग हार गए। राणावत का स्वास्थ्य खराब होने पर उदयपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था जहां वे सीरियस चल रहे थे। श्री राणावत के निधन का समाचार आते ही शिक्षा जगत में एवं राणावतों की सादड़ी सहित आसपास के गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Read More
देश प्रदेश

शिक्षक करेंगे ‘वर्क फ्रॉम होम’- सिर्फ अनिवार्य सेवाओं में कार्यरत व कोविड दायित्वबद्ध आयेंगे कार्यालय

http://www.fatehnagarnews.com जयपुर, 19 अप्रेल। शिक्षा राज्य मंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित बैठक में राज्य में 19 अप्रेल से 3 मई तक लागू जनअनुशासन पखवाड़ा के अंतर्गत विभाग के शिक्षकों व कार्मिकों के कार्य संचालन बाबत महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि विभाग में कार्यरत शिक्षक व कार्मिक अब मुख्यालय पर रहते हुए घर से ही कार्यों का निस्तारण करेंगे। अनिवार्य सेवाओं में कार्यरत या कोविड-19 से संबंधित दायित्व निर्वहन कर रहे अथवा भविष्य में लगने वाले कार्मिक एवं शिक्षक इस निर्देश के दायरे से बाहर रहेंगे तथा अपना कार्य अनवरत जारी रखेंगे। ‘वर्क फ्रॉम होम’ के दौरान सभी शिक्षाकर्मी अपना मोबाइल ऑन रखेंगे और प्राप्त निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के अंतर्गत निर्मित निगरानी समिति में नियुक्त संस्था प्रधान का

Read More
देश प्रदेश

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जोधपुर में प्रशासन के साथ की बैठक

फतहनगर। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गृहक्षेत्र जोधपुर में शासन - प्रशासन के सभी जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड से जुड़ी व्यवस्थाओं का संज्ञान लिया। एक घंटे चली विस्तृत चर्चा में अधिकारियों को आम जनता को संक्रमण से बचाने के साथ ही साथ उनकी आवश्यक जरूरतों का ख्याल रखने का भी निर्देश दिया।  

Read More
मावली

कांग्रेस नेता निरंजन चौधरी पॉजिटिव

फतहनगर. मावली क्षेत्र के कद्दावर कांग्रेस नेता निरंजन चौधरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोशल मीडिया पर चौधरी ने उक्त जानकारी शेयर करते हुए कहा कि मेरी पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई। सिटी स्कैन भी करवाया। हल्के लक्षण महसूस होने पर मैंने दोबारा रिपोर्ट करवाई जिसमें पॉजिटिव पाया गया हूं। चौधरी ने कहा कि वैसे तो मैंने सभी से दूरी बनाए रखी लेकिन फिर भी यदि कोई मेरे संपर्क में आया हो तो अपनी रिपोर्ट करवा ले।

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार ने करवाया वैक्सीनेशन

फतहनगर। भा ज पा देहात उदयपुर जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार ने आज सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर अपना वैक्सीनेशन करवाया। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ महेश वजूवावत ने वैक्सीनेशन किया। स्वर्णकार को वैक्सीनेशन का दूसरा डोज दिया गया। स्वर्णकार के पुत्र विकास सोनी ने भी आज वैक्सीनेशन का पहला डोज लिया। मावली तहसील में आज विभिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चल रहा है। चंगेरी ग्राम पंचायत के राजपुरा प्राथमिक विद्यालय में दोपहर 1:00 बजे तक 45 पार के 17 ग्रामीणों ने वैक्सीनेशन करवाया। जिस प्रकार से कोरोना ने महामारी का रूप धारण किया है उस को ध्यान में रखते हुए हम आपसे अनुरोध करते हैं कि बिना डरे अस्पताल पहुंचे हैं तथा अपना वैक्सीनेशन करवा कर अपने आप को एवं परिवारजनों को सुरक्षित करें।

Read More
फतहनगर - सनवाड

रोशन लाल जी नागोरी का निधन

फतहनगर। नगर में मौतों का इन दिनों सिलसिला चल पड़ा है। आज का दिन भी खाली नहीं गया। यहां के शमशान में रोज किसी न किसी का अंतिम संस्कार देखने को मिल रहा है। आज भारत गैस की पद्मावती गैस सर्विस पर कार्यरत दिलीप जी नागोरी के पूज्य पिताजी रोशन लाल जी नागोरी  ने दोपहर 12:15 बजे अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा।

Read More
देश प्रदेश

कोविड संक्रमण से बचाव हेतु सरकार और समाज दोनो का सहयोग जरुरी: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कल जनपद वाराणसी में कोविड-19 की स्थिति पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना से बचाव तथा कोरोना संक्रमित मरीजों के समुचित उपचार हेतु टेस्टिंग, बेड, दवाइयाँ, वैक्सिीन, तथा  मैन पावर आदि की जानकारी ली गई। उन्होंने जनता को हर संभव सहायता त्वरित रूप से उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया| चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि ‘‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी‘‘ का पालन सभी लोगों द्वारा किया जाये। प्रधानमंत्री ने वैक्सीनेशन अभियान के महत्त्व पर बल देते हुए कहा की प्रशासन 45 साल से ज्यादा की उम्र के सभी लोगों को इस हेतु जागरूक करें| उन्होंने प्रशासन को भी पूरी संवेदनशीलता से वाराणसी के लोगों की संभव सहायता करने के लिए कहा| प्रधानमंत्री ने देश के सभी डॉक्ट...

Read More
देश प्रदेश

रेलवे ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने के लिए कमर कसी

नई दिल्ली. रेलवे सभी मुख्य कॉरिडोर पर तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) और ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। कोविड संक्रमण में कुछ स्वास्थ्य स्थितियों के उपचार में ऑक्सीजन की उपलब्धता एक मुख्य अंग है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की राज्य सरकारों ने रेलवे द्वारा तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) टैंकर ले जाने की संभावनाएं तलाशने के लिए रेल मंत्रालय से संपर्क किया था। रेलवे ने तत्काल तकनीकीस्तर पर एलएमओ की ढुलाई की संभावना का पता लगाया। एलएमओ फ्लैट वैगनों पर रोड टैंकरों के साथ रोल ऑन रोल ऑफ (रो रो) सेवा के माध्यम से पहुंचाए जाने हैं। रोड ओवर ब्रिज्स (आरओबी) की ऊंचाई की सीमाओं और चुनिंदा स्थानों पर ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) के कारण विभिन्न विशेषताओं वाले रोड टैंकरों में से 3320 मिमी ऊंचाई वाले रोड टैंकर के मॉडल टी 1618 को 1290 मिमी ऊंचाई वाले फ्लैट वैगनों (डीबीकेएम) पर रखे जाने के लिए व्यव...

Read More
देश प्रदेश

कोविड-19 समीक्षा बैठक: समय रहते सख्त निर्णय नहीं लिए तो कोरोना के हालात होंगे गंभीर – मुख्यमंत्री

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए राज्य सरकार और भी कड़े कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ प्रदेश में कोरोना रोगियों की संख्या तथा मृत्यु दर बढ़ रही है, यदि समय रहते सख्त निर्णय नहीं किए गए तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। ऐसे में आमजन को चाहिए कि वे राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह पर जारी किए गए कोविड प्रोटोकाॅल तथा अन्य दिशा-निर्देशों की पूरी तरह से पालना करें। श्री गहलोत रविवार शाम को मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यों, जिला स्तर तक के प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सा विशेषज्ञों सहित आमजन के साथ कोविड-19 संक्रमण की स्थिति पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मास्क ही सबसे बड़ा बचाव है। इसलिए बिना मास्क पहने घर से बाहर नहीं निकलें। श्री

Read More
मावली

मावली तहसील में आज इन स्थानों पर होगा वैक्सीनेशन

फतहनगर। मावली तहसील में covid-19 के तहत निम्नांकित सेंटरों पर (45+ आयु वर्ग ) वैक्सीनेशन का कार्यक्रम होगा । सेंटर इस प्रकार हैं- (1) Mavli-chc (२) sanwar-chc ३)) Khemli-chc (५) Dabok-chc (६) odwadiya-gss (७) Tulsidas ki saray-gsss (८) kudi,sindu-ps (९) गडा की मंगरी पलाना-ps (१०) Pela nada-A.W. (११) Roida-ps (१२) Intali-phc (१३) जवान जी का खेड़ा-ps (१४) माला मंगरा लदानी-ps (१५) Rajpura-ps (१६) Bhansol-sc (१७ ) Jewana-gsss (१८) Ramdevara-ps (१९)Jhanjhela-ups (२०) Bheemal charanana-sc (२१) kheema kheda-ups (22) पूरावतों का खेड़ा घासा-ps (23)Morath-gsds (24)खरताणा-Rgsk (25)Lopda-gsss (26)गंदोली खेड़ा-ups (27) खाम की मादडी-ups (28) पालवास कला-sc (29)Namari-Rgsk (30)Merta-sc  

Read More
देश प्रदेश

प्रदेश में जन अनुशासन पखवाड़े के तहत 3 मई तक विभिन्न गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा : मुख्यमंत्री

कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए नए दिशा-निर्देश श्रमिकों की आजीविका पर नहीं पड़ेगा असर जयपुर, 18 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के उद्देश्य से संपूर्ण प्रदेश में 19 अप्रेल से 3 मई की प्रातः 5 बजे तक जन अनुशासन पखवाड़े के तहत विभिन्न गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान सरकारी कार्यालय, बाजार, मॉल्स तथा कार्यस्थल बंद रहेंगे। लेकिन श्रमिकों के रोजगार से जुड़ी गतिविधियां जैसी फैक्ट्री तथा निर्माण कार्य पर रोक नहीं होगी। साथ ही ठेला एवं फेरी लगाकर जीवनयापन करने वाले लोगों को जीविकोपार्जन की छूट दी जाएगी। श्री गहलोत की अध्यक्षता में रविवार देर रात तक मुख्यमंत्री निवास पर चली उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, एवं कार्यस्थलों आदि में सामान्य गतिविधियां जारी र

Read More
फतहनगर - सनवाड

कटारिया का भाषण: भावात्मक रूप से विषय को समझने और उस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की अपील की।

फतहनगर।  भारतीय जनता पार्टी मण्डल फतहनगर सनवाड़ द्वारा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया द्वारा राजसमंद के कुंवारिया गांव में चुनावी सभा में महाराणा प्रताप के संघर्ष को आम जनता के समक्ष रखते हुए जिस प्रकार से शब्दों का चयन किया और उस पर जो विवाद उत्पन्न हुआ उस पर संबंधित पक्षों से भावनात्मक रूप से विषय को समझने और उस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी मंडल फतहनगर सनवाड़ के मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया,उदयपुर देहात के जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार, कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, नगरपालिका चेयरमैन मंजू भील,पूर्व चेयरमैन कल्याणसिंह पोखरना, मनोहरलाल चपलोत,सुनील डांगी, राजेश चपलोत,पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सोनी,मन्नालाल लावटी,बिहारीलाल अग्रवाल,मंडल महामंत्री अशोक मोर,फूलचन्द कुमावत,रोशनलाल खटीक, पूर्व मंडल महामंत्री हेमेंद्रसिंह राणावत, राजेन्द्र मोर, सत्यनारा...

Read More
देश प्रदेश

केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजु कोरोना पॉजीटिव

फतहनगर। केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजु कोरोना पॉजीटिव आए हैं। स्वयं रिजिजु ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि "After getting repeated test for Covid-19, today my report has come out positive. I'm taking the advice of the Doctors. I request all those who have come in my contact recently to be observant, exercise self-quarantine and get themselves tested. I'm physically fit and fine.

Read More
फतहनगर - सनवाड

नेशनल गोल्ड टैलेंट चित्रकला प्रतियोगिता 22 को

फतहनगर। जिला पर्यावरण समिति उदयपुर, पर्यावरण विभाग राजस्थान सरकार एवं फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली संयुक्त तत्वाधान में पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर घर बैठे प्रतिभागी को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करने हेतु मोबाइल लिंक से नेशनल गोल्ड टैलेंट चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 22 अप्रैल को होगा। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर ऑनलाइन मोबाइल लिंक से घर बैठे प्रतिभाओं को एक राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपनी पृथ्वी ,अपनी जिम्मेदारी का आमजन में जनजागृति अपील हेतु जिला पर्यावरण समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर के सानिध्य में एवं सचिव उपवन संरक्षण उत्तर के मार्गदर्शन पर नेशनल चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। चित्रकला प्रतियोगिता का विषय -स्वच्छ, हरित एवं सुंदर पृथ्वी पर घर बैठे प्रतीभाओ को ड्राइंग बना...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजपा पार्षद हेमलता देवड़ा के ससुर शंकरलालजी देवड़ा का निधन

फतहनगर। व्यवसायी एवं भाजपा पार्षद श्रीमती हेमलता देवड़ा के ससुर तथा महेन्द्र व प्रकाश देवड़ा के पिताश्री शंकरलालजी देवड़ा का बीती रात्रि को निधन हो गया। देवड़ा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। लोगों ने सोशल मिडिया के जरिए देवड़ा के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रेषित करते हुए दुःख प्रकट किया है तथा परमात्मा से प्रार्थना की है कि परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में सम्बल प्रदान करें। ...

Read More
देश प्रदेश

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी आईए एस ने की गिरदावरी को लेकर शिक्षक संगठनों से वार्ता

फतहनगर। शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षक संगठनों को मान्यता देने की कार्रवाई के तहत शिक्षा निदेशालय बीकानेर में माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने संगठन के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों से संवाद किया तथा सुझाव मांगे। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के संरक्षक एवं पूर्व सभा अध्यक्ष सोहन लाल गोयल तथा प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने संगठन की तरफ से पक्ष रखा। संगठन के प्रांतीय महामंत्री देशबंधु ने बताया कि शिक्षा विभाग की तरफ से की जा रही गिरदावरी का संगठन ने समर्थन किया है। साथ की सदस्यता शुल्क केडर अनुसार गिरदावरी ऑनलाइन हो,लोकतंत्रात्मक एक से अधिक संगठनों को मान्यता देना, कर्मचारी आईडी से मतदान आदि सुझाव दिए। वर्ष 1997 से गठित राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए कहा कि यह संगठन अनुसूचित जाति जनजाति तथा पिछड़ी जाति के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत रहा ह...

Read More
देश प्रदेश

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी जयपुर के चौथे प्रेसिडेंट के रूप में डॉ. पीआर सोडानी ने कार्यभार संभाला

जयपुर:  आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट पद को संभालते हुए डॉ. पी आर सोडानी ने कहा“आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी, जिसकी स्वास्थ्य प्रबंध, शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में समृद्ध विरासत रही है, उसके प्रेसिडेंट के रूप में नए सफर की शुरुआत करते हुए मुझे अत्यधिक खुशी हो रही है, यह ध्यान देने वाली बात है कि डॉ सोडानी को 30 साल से ज्यादा अकादमिक शिक्षक, निर्देशक और संस्थापक का अनुभव है। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में कार्यवाहक प्रेसिडेंट (2020-21), एक्टिंग प्रेसिडेंट (2017-18) प्रो प्रेसिडेंट (2017-2020) और डीन प्रशिक्षक रहे है। उनको उच्च शिक्षा संस्थान, अनुसंधान और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रशिक्षण की अच्छी समझ है। उन्होंने एम एल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से अपनी पीएचडी और यूएसए के चैपल हिल के उत्तरी कैरोलीना की यूनिवर्सिटी से एमपीएच प्राप्त की।2017 से लेकर 2020 के दौरान, पीएमए एजाइल / इंडिया कार्य...

Read More
देश प्रदेश

अस्पतालों में कोरोना के लिए आरटीपीसीआर जांच की दर घटाकर 350 रूपए की

फतहनगर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निवास पर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए निजी लैब और अस्पतालों में कोरोना के लिए आरटीपीसीआर जांच की दर घटाकर 350 रूपए करने के निर्देश दिए, जो देश में सबसे कम होगी। मुख्यमंत्री ने राजस्थान के सभी जिलों में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए मानचित्र पर रूटचार्ट बनाने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता बढ़ने पर सभी जगहों पर जल्द से जल्द मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन हर जिले में कोरोना प्रबंधन के लिए अधिकाधिक संसाधन जुटाएं।

Read More