देश प्रदेश

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी पॉजिटिव

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी टि्वटर हैंडल पर शेयर करते हुए परनामी ने कहा कि" कोविड़-19 जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बिल्कुल स्वस्थ हूँ और कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए घर पर ही चिकित्सकीय परामर्श ओर उपचार ले रहा हूँ। पिछले दिनों मेरे संपर्क में आये सभी व्यक्तियों से आग्रह है कि वे भी अपनी जांच करा लें और कोरोना बचाव के प्रोटोकॉल की पालना करते हुए एहतियात बरतें।'

Read More
मावली

मावली तहसील में आज इन स्थानों पर होगा वैक्सीनेशन

फतहनगर। कोविड-19 के तहत मावली तहसील में आज 45 पार आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन निम्न केन्द्रों पर किया जाएगा। 0.मावली सीएचसी 0.खेमली सीएचसी 0.पलाना कलां पीएचसी 0.थामला पीएचसी 0.साकरोदा पीएचसी 0.चंदेसरा पीएचसी 0.सालेराकला राउमावि 0.घासा पीएचसी उपखण्ड अधिकारी मयंक मनीष ने इन केन्द्रों से सम्बन्धित पीईईओ को निर्देशित किया है कि वे आॅन लाइन फिडिंग एवं पंजीकरण हेतु दो कार्मिकों को लगाया जाना सुनिश्चित करें। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

श्यामसुन्दरजी सोनी का निधन

फतहनगर। नगर के मुख्य चैराहा निवासी श्यामसुन्दरजी सोनी (रूपम श्रृंगारिका) का शनिवार सुबह निधन हो गया है। दिवंगत सोनी की अंतिम यात्रा प्रातः 9.30 बजे निवास से मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी। अंतिम संस्कार कोरोना गाइड लाइन के अनुसार किया जाएगा। ...

Read More
देश प्रदेश

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर शनिवार को प्रधानमंत्री द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं को किया जाएगा पुरस्कृत

जयपुर। राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन कार्य करने वाली पंचायतीराज संस्थाआंे को प्रधानमत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर आॅनलाइन पुरस्कृत किया जायेगा। कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री के आनलाइन आगमन पर आरंभ होगा। इस अवसर पर केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा स्वागत उद्बोधन किया जायेगा। तत्पश्चात दोपहर 12 बजकर 5 मिनिट पर विभिन्न पंचायत अॅवार्ड 2021 के विजेताओं की शाॅर्ट फिल्म दिखाई जाएगी।कार्यक्रम के अंत प्रधानमंत्री का उद्बोधन दोपहर 12 बजकर 17 मिनिट पर होगा। तत्पश्चात आॅफलाइन हो जाएंगे। ...

Read More
देश प्रदेश

ऑक्सीजन टैंकरों के यात्रा समय को कम करने के लिए रेलवे और वायु सेना की तैनाती की जा रही:प्रधानमंत्री

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 की स्थिति पर उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इन राज्यों में पिछले कुछ समय में मामलों की अधिकतम संख्या दर्ज की गई है। कोरोना वायरस कई राज्यों के साथ-साथ टियर 2 और टियर 3 शहरों को प्रभावित कर रहा है, इस बात को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सामूहिक शक्ति के साथ इस महामारी से लड़ने के लिए मिलकर काम करने का आह्वाहन किया है। उन्होंने कहा कि इस महामारी की पहली लहर के दौरान भारत की सफलता का सबसे बड़ा आधार हमारा एकजुट प्रयास और एकजुट रणनीति थी। उन्होंने इस बात को दोहराया कि हमें इस चुनौती का समाधान उसी तरह से करना होगा। प्रधानमंत्री ने यह विश्वास दिलाया कि इस लड़ाई में सभी राज्यों को केंद्र का पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय राज्यों के साथ संपर्क में है और कर...

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी जी ने ऑक्सीजन की आपूर्ति और उपलब्धता पर किया आश्वस्त- सांसद जोशी

फतहनगर।   प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर में ऑक्सीजन की आपूर्ति और इसकी उपलब्धता को बढ़ाने के तरीकों और उपायों की समीक्षा करने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की तथा देश भर में ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर अधिकारियो से फीडबैक लिया तथा आगामी प्लान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। यह जानकारी देते हुए चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने उन्हें पिछले कुछ हफ्तों में ऑक्सीजन की आपूर्ति में सुधार के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने अनेक दिशाओं में तेजी से काम करने की आवश्यकता बताई। इनमें ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाना, वितरण की गति बढ़ाना और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ऑक्सीजन की सहायता प्रदान करने के लिए अभिनव तरीकों का उपयोग करना शामिल है। प्रधानमंत्री को जानकारी दी गई कि राज्यों...

Read More
उदयपुर

पॉजिटिव केसों का आंकड़ा आज भी 900 पार

फतहनगर। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस हालांकि कल के मुकाबले आज कम रहे फिर भी चिंताएं बनी हुई है। जिले भर में आज का पॉजिटिव आंकड़ा इस प्रकार है: - *Corona Update 23/04/2021* Received Report of....3124 *Positive....923* Urban Total Patient....646 Corona Warrior...45 Close Contact...276 New Case...322 Migrant...03 Rural Total Patient....277 Corona Warrior...09 Close Contact...121 New Case...146 Migrant...01 Total positive till now....27555 Area Details..👇 GOVINDPURA OPP. MB COLLEGE GROUND UDAIPUR, SHUBH VIHAR RAGUNATH PURA PRATAPNAGAR, GOVT. QUARTER BHOPALPURA, NEAR JMB SURAJPOLE, PARSAD SARADA, KALKA MATA BHINDER, SARANGPURA BHINDER, SALERA BHINDER, NEAR SUB CITY CENTER SAVINA, INDRAPRASTH COLONY KANOD, CHOUDHARY KA MOHALLA KANOD, BRAHAMPURI KANOD, COURT C...

Read More
मावली

आग लगने से खूखला व सामान जलकर नष्ट हुआ

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। गुरुवार को लदानी में नारायण लाल अहीर एवं चुन्नीलाल अहीर के क्षेत्र में बने ढालिए में रखा खूखला करीब 50-50 क्विंटल व पाइप लाइन के पाइप एवं लोहे के चद्दर से बना ढालिया पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। अज्ञात कारणों से आग लगने की जानकारी प्राप्त हुई। आसपास के किसानों द्वारा बाड़े में बंधे हुए पशुओं को बाहर सुरक्षित निकाला गया एवं नगरपालिका दमकल वाहन को मंगवा कर आग पर काबू पाया गया। दमकल द्वारा प्रयास करने तक दो बाड़ो में रखी संपूर्ण घास जलकर नष्ट हो चुकी थी। साथ ही पाइपलाइन के पाइप रखे हुए भी जल गए। आग के कारण चद्दर भी खराब हो गए। मवेशियों को बचा लिया गया। मौके पर कई ग्रामीणों ने आग बुझाने में सहयोग किया।

Read More
उदयपुर

विधायक धर्म नारायण जोशी ने एक माह का वेतन समर्पित किया

फतहनगर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में कोविड संक्रमित रोगियों की जीवन रक्षा में आॅक्सीजन की व्यवस्था के लिये विधानसभा का एक माह का वेतन व्यक्तिगत अंषदान के रूप में एक लाख पांच हजार रूपये की राषि समर्पित की। विधायक जोषी के प्रतिनिधि पूर्व पार्षद विजय प्रकाष विप्लवी ने आज रविन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डा. लाखन पोसवाल की अनुपस्थिति में अति. प्राचार्य प्रथम डा. ए. के वर्मा, अति. प्राचार्य द्वितीय डा. ललित कुमार रेगर व वित्तीय सलाहकार अमित दवे को चेक सौंपा।

Read More
देश प्रदेश

नारायण सेवा संस्थान ने कुंभ मेले में अपनी गतिविधियों का समापन किया

बड़ी संख्या में दिव्यांगों को उपलब्ध कराए कृत्रिम अंग और कैलिपर्स, निशुल्क भोजन और मास्क वितरण का अभियानजयपुर. कोविड -19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नारायण सेवा संस्थान ने हरिद्वार के कुंभ मेले में संचालित की जा रही अपनी गतिविधियों को समेट लिया है। दिव्यांग लोगों की सहायता में जुटे नारायण सेवा संस्थान ने कुंभ मेले के दौरान 50 बिस्तरों वाला अस्थायी अस्पताल स्थापित किया था और इसके माध्यम से लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कर्राईं।संस्थान ने पिछले 18 दिनों के दौरान दिव्यांग लोगों के लिए फिजियोथेरेपी, ऑपरेशन थियेटर, प्लास्टर रूम और प्रोस्थेसिस की सुविधाएं भी जुटाई। इसके अलावा, प्रोस्थेसिस और ऑर्थोटिक्स के साथ-साथ कैलिपर कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। इस अवधि में ओपीडी के लिए 274 लोग और 29 लोग सर्जरी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए। संस्थान ने 323 दिव्यांग लोगों को कृत्रिम अंगों का वितरण किया गया...

Read More
उदयपुर

आईआईएम उदयपुर एवं मोती फाउंडेशन करेंगे जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण

http://www.fatehnagarnews.com उदयपुर | आईआईएम उदयपुर के छात्रों का एक समूह "प्रयत्न" ने मोती फाउंडेशन को पुराने उपयोगी वस्त्र दिए है, जिन्हें फाउंडेशन द्वारा उदयपुर एवं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र में  जरूरतमंदों में वितरण किया जायेगा | प्रयत्न समूह के समन्वयक आयुष ने बताया की हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्राओं के परीक्षा ख़त्म होने से सभी घर जा रहे है ऐसे में कई पुराने उपयोगी वस्त्र है जो जरुरतमंद के काम आ सकते है, इसी सुझाव को आईआईएम में रखा तो सभी को पसंद आया एवं वस्त्र एकत्रित करना शुरू किया, जिसे आईआईएम उदयपुर के प्रयत्न ग्रुप के बैनर द्वारा किया गया, इस कार्य में स्टाफ एवं फैकल्टी द्वारा भी पूर्ण सहयोग किया गया | सहसमन्वयक आकांक्षा ने बताया की मोती फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास छाजेड से संपर्क कर वस्त्र प्रदान किये गए, फाउंडेशन के अध्यक्ष छाजेड ने बताया की सभी वस्त्र धुलवाए गए और कोविड प

Read More
देश प्रदेश

ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित होगी:पियूष गोयल

फतहनगर। रेल मंत्री पियूष  गोयल ने कहा कि बोकारो   से लिक्विड ऑक्सीजन लोड करने हेतु ऑक्सीजन एक्सप्रेस को लखनऊ से बोकारो भेजा जा रहा है, जिससे उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित होगी। मध्यप्रदेश से ऑक्सीजन की मांग को देखते हुए वहां भी यह ट्रेन चलाई जायेगी। कुछ ही दिनों में ऐसी और ट्रेनों का संचालन शुरु किया जायेगा।

Read More
उदयपुर

शेल्टर होम के बालको के लिए हॉल निर्माण

झाड़ोल । लवीना विकास सेवा संस्थान ओंगना द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम में आवासीय हॉल के छत निर्माण का शुभारंभ पुलिस थाना ओंगना से ए एस आई सतीश चंद द्वारा एक तगारी गिट्टी मसाला डाल किया गया।मौके पर संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया मौजूद रहे।व्यवस्थापिका प्रमिला पूर्बिया ने बताया कि बालको की आवास सुविधा में विस्तार हेतु उक्त हॉल का निर्माण किया जा रहा है।स्टाफ मीठा लाल,कुशबा मौजूद रहे।

Read More
देश प्रदेश

मेवाड़ एक्सप्रेस ट्रेन के समय में पूर्व अनुसार हुआ परिवर्तन सांसद जोषी के प्रयासो से हुआ संभव

http://www.fayehnagarnews.com चित्तौड़गढ़ । दिल्ली से उदयपुर वाया चित्तौड़गढ़ संचालित होने वाली मेवाड़ ऐक्सप्रेस ट्रेन के समय में यात्रियों की सुविधानुसार समय में परिवर्तन हुआ है। सांसद जोषी की मांग पर रेलवे द्वारा उक्त निर्णय किया गया इस ट्रेन से दिल्ली से आते समय यात्रियों को रात को दो बजे चित्तौड़गढ़ उतरना पड़ता था जो कि बड़ा असुविधाजनक था। इस हेतु सांसद सी.पी.जोषी द्वारा रेलवे मंत्री पियुष गोयल, चेयरमेन रेलवे बोर्ड एवं मेम्बर रेलवे ट्राफिक से बातचीत की। जिस पर रेल मंत्रालय ने यह निर्णय लिया। ट्रेन के दिल्ली से उदयपुर वाया चित्तौड़गढ़ संचालन के समय को पूर्वानुसार करने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। यह ट्रेन दिल्ली से सायंकाल 6.25 बजे रवाना होगी जो चित्तौड़गढ़ प्रातः 5.15 बजे एवं उदयपुर प्रातः 7.20 बजे पहुंचेगी। इस निर्णय पर सांसद सी.पी.जोषी द्वारा रेल मंत्री पियुष गोयल का आभार व्यक्त किया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतेहनगर में दरवाजा व खिड़कियों के क्षेत्र में नए युग का हुआ आरंभ

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। टेक्नोलॉजी दिन रात तरक्की पर है। फतेहनगर क्षेत्र में दरवाजे व खिड़कियों का नवीन तकनीक आधारित उद्योग आज से यहां के गणपति प्लाजा में श्री जीण भवानी के नाम से प्रारंभ हो गया है। राम नवमी के अवसर पर इस उद्योग का शुभारंभ सेवानिवृत्त शिक्षाविद लक्ष्मीलाल मंडोवरा,खेरवाड़ा सीआई तुलसी राम सुथार, मावली के पूर्व उप प्रधान अमृतलाल सुथार,परसराम सुथार के आतिथ्य में किया गया।  इस उद्योग के शुरू होने के बाद मकान निर्माण करवा रहे लोगों को यूपीवीसी सिस्टम में दरवाजे व खिड़कियां मिलेगी जिससे भवन में लकड़ी के दरवाजे एवं खिड़कियों से निजात मिलेगी साथ ही इस सिस्टम से भवन में चार चांद भी लगेंगे। इस तकनीक में स्थापित दरवाजे एवं खिड़कियां लकड़ी के मुकाबले सस्ती एवं टिकाऊ होगी। नगर के इतिहास में आज से यह नया अध्याय शुरू हुआ है। इस उद्योग के शुभारंभ अवसर पर कोरोना गाइडलाइन के च

Read More
चित्तौडगढ़

अफीम एवं गेंहु तोल केंद्र का सांसद जोशी ने किया निरीक्षण

http://www.fatehnagarnews.com चित्तौडगढ . चित्तौडगढ जिला मुख्यालय पर नारकोटिक्स आफ़िस पर चल रहे व सिंगोली में अफीम तौल केंद्र एवं पारसोली में चल रहे गेंहु तौल केन्द्र का मंगलवार को सांसद सी.पी. जोशी ने निरीक्षण किया । सांसद जोशी चित्तौड़गढ़ नारकोटिक्स आफिस व सिंगोली में अफिम तौल एवं पारसोली में गेंहु तौल केन्द्र पहुचे और चल रहे तौल केंद्र की व्यवस्था को देखा। उपस्थित अधिकारियो ने सांसद जोशी को अवगत कराया की कोरोना गाईड लाईन की पालना में प्रतिदिन तौल चल रहा है। सांसद जोशी ने उपस्थित किसानो से बातचीत कर जायजा लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शंकरलाल कुमावत, राघवेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष ऊँकार धाकड़, घीसालाल मेवाड़ा, उप प्रधान गोदुलाल गुर्जर, पूर्व प्रधान मांगीलाल धाकड़, जिलामंत्री शिवलाल धाकड़, लीला शंकर धाकड उपस्थित रहे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

लोकेश आचार्य के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदनाएं

फतहनगर . भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला उपाध्यक्ष लोकेश आचार्य के कोरोना महामारी की वजह से असामयिक निधन पर भाजयुमो पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है । सांसद सीपी जोशी,मावली विधायक धर्म नारायण जोशी,फतहनगर -सनवाड पालिका अध्यक्ष मंजू भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष कांतिलाल अहारी, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र औदीच्य ,भाजयुमो उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी , जिला महामंत्री मोहब्बत सिह राव , नाहर सिह राठौड़ ,जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन सोनी ,मण्डल अध्यक्ष दीपक बडग़ुर्जर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि यह सन्गठन की अपूरणीय क्षति है,एक उर्जावान ,समर्पित ,सेवाभावी ,सम्भावनाओ वाला नवोदित युवा जिला व प्रदेश सन्गठन ने खो दिया है. आचार्य के निधन से जो रिक्तता हुई है वह कभी नही भरी जा सकती ।  ...

Read More
देश प्रदेश

राहुल गांधी भी कोरोना संक्रमित हुए

फतहनगर। राहुल गांधी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। स्वयं गांधी ने ट्विटर के जरिए उक्त जानकारी देते हुए कहा" After experiencing mild symptoms, I’ve just tested positive for COVID. All those who’ve been in contact with me recently, please follow all safety protocols and stay safe.

Read More
देश प्रदेश

पूर्व मंत्री श्री चंद कृपलानी कोरोना पॉजिटिव

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे श्री चंद कृपलानी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ट्विटर के जरिए उक्त जानकारी शेयर करते हुए कृपलानी ने कहा कि"अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जाँच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है। " कृपलानी की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना ने ट्वीट करते हुए कहा कि "आपकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर सुनकर चिंतित हु। आपके स्वास्थ की ध्यान रखने हेतु मेने PMO व CMHO से बात की है। आप भी स्वयं का ध्यान रखे और जल्द स्वस्थ हो मेरी यही कामना है। आपके साथ रहने वाले कार्यकर्ताओ ने निवेदन है कि वे स्वयं को कवारन्टीन करके RTPCR टेस्ट जरूर करवा लें।

Read More
फतहनगर - सनवाड

लोकेश आचार्य भी हारे कोरोना की जंग

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। फतेह नगर क्षेत्र में सोमवार को कोरोना से दो जनों की मौत के बाद आज भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सनवाड़ निवासी लोकेश आचार्य पुत्र श्री रामेश्वर लाल जी आचार्य भी कोरोना की जंग हार गए हैं। आचार्य पिछले कुछ दिनों से पॉजिटिव आने के बाद उदयपुर के एक अस्पताल में भर्ती किए गए थे। आचार्य के निधन पर सनवाड़ में उनके शुभचिंतकों,पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Read More