फतहनगर - सनवाड

मीनाक्षी प्रजापत का निधन

फतहनगर। मीनाक्षी प्रजापत पत्नी नरेश जी निवासी कपासन एवं पुत्री श्री जगदीश लाल जी प्रजापत निवासी सनवाड़ हाल मुकाम उदयपुर  की मृत्यु आज दिनांक 29 अप्रैल 2021 को प्रातः 1:30बजे हो गई है। मृतका का दाह संस्कार कपासन श्मशान घाट में प्रातः 7:00 बजे के आसपास कोविड प्रोटोकोल नियमों की पालना करते हुए किया जाएगा।

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोरोना लील रहा युवाओं की जिदंगी,आज दो ने तोड़ा दम

फतहनगर। कोरोना के कारण उम्रदराज लोग ही नहीं अपितु युवा भी दम तोड़ रहे हैं। आज सुबह ही नगर के एक अग्रवाल समाज की बहू का निधन कोरोना के चलते हो गया था जबकि आज ही सनवाड़ निवासी मनोहर लालजी जीनगर के भ्राता गगन जीनगर (जगदिश) का निधन हो गया है जिसकी अंतिम यात्रा कोरोना गाईड लाईन के अनुसार 3.00 बजे सीधी मोक्षधाम जायेगी। ...

Read More
देश प्रदेश

प्रदेश के शिक्षामंत्री पॉजीटिव

फतहनगर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की कोरोना रिकॉर्ड पॉजिटिव आई है। डोटासरा ने अपने ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी शेयर करते हुए कहा कि" शुरुआती लक्षण दिखने के बाद आज कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है, चिकित्सकों की सलाह पर स्वयं को सीकर आवास पर ही आइसोलेट कर लिया है। विगत कुछ दिनों से सम्पर्क में आए सभी लोगों से जाँच कराने का अनुरोध करता हूँ।

Read More
मावली

चित्रकला प्रतियोगिता में 12 को मिला प्लेटिनम स्थान

फतहनगर। जिला पर्यावरण समिति पर्यावरण विभाग राजस्थान सरकार एवं फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली संयुक्त तत्वाधान में पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर घर बैठे प्रतिभागी को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करने हेतु मोबाइल लिंक से नेशनल गोल्ड टैलेंट चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन में 12 प्रतिभाओं को प्लेटिनम स्थान मिला। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर ऑनलाइन मोबाइल लिंक से घर बैठे प्रतिभाओं को एक राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपनी पृथ्वी ,अपनी जिम्मेदारी का आमजन में जनजागृति अपील हेतु जिला पर्यावरण समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर के सानिध्य में एवं सचिव वन संरक्षण उत्तर के मार्गदर्शन पर नेशनल चित्रकला प्रतियोगिता में 95 प्रतिभागियों ने भाग गया। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर आमेटा के अनुसार प्लेटिनियम सुपर गोल्ड पृथ्वी रत्न एंबेसेडर ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बांधे परिंडे

फतहनगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा फतहनगर सनवाड़ के कार्यकर्ताओं ने आज वार्ड 24 में पक्षियों के लिए परिन्दे बांधे। अभी कोरोना महामारी के चलते सभी अपने अपने घरों में रह रहे है एवम ग्रीष्म ऋतु में पानी के लिए पक्षियों के लिए परिन्दे बाँध कर सभी को प्रोत्साहित किया कि परिन्दे अवश्य बांधे।भाजयुमो अध्यक्ष दीपक गुर्जर,उपाध्यक्ष शक्ति सिंह चुंडावत,हरि सिंह रावल,महेंद्र सिंह,सूर्य प्रताप सिंह रावल,पुष्पेंद्र सिंह,पूरण डांगी सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

कौशल्या देवी अग्रवाल का निधन,कोरोना गाईड लाइन के अनुसार होगा अंतिम संस्कार

फतहनगर। भरत लाल जी अगरवाल एवं बनवारी लाल जी अगरवाल की भ्राता वधु एवं प्रहलादराय अग्रवाल की धर्म पत्नि श्रीमति कौशल्या देवी का आज दिनांक 27 अप्रैल 2021 मंगलवार को आकसमिक निधन हो गया है अन्तिम संस्कार कोविड़ की गाईड लाईन अनुसार पारिवारिक स्तर पर ही किया जायगा।

Read More
फतहनगर - सनवाड

संक्षिप्त एवं प्रतीकात्मक रूप से मनाया जा रहा हनुमान जन्मोत्सव

फतहनगर            कोरोना काल के चलते मंगलवार को नगर में हनुमान जयंती संक्षिप्त एवं प्रतीकात्मक रूप से मनाई जा रही है।          कार्यक्रम के तहत प्रातः 06.15 बजे पूजा, अर्चना, आरती, प्रसाद वितरण और शाम 07.30 बजे सुन्दरकाण्ड पाठ, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।           लोगों से भी अनुरोध किया गया है कि हनुमान जन्मोत्सव घर पर ही मनायें।  परिवार सहित श्री हनुमानजी महाराज की पूजा एवं आरती करके भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करें। पुनः इसी क्रम में शाम ठीक 7.15 बजे दीप प्रज्वलित करके परिवार सहित श्री हनुमान जी की पूजन, आराधना करते हुए श्री हनुमान चालीसा का एक साथ पाठ एवं आरती कर यह प्रार्थना करें ।  महामारी के चलते यह सुनिश्चित करें कि हर व्यक्ति मास्क,लोकल डिस्टेंसिंग एवं सरकारी नियमों का पूर्णतः पालन करें एवं आवश्यक होने पर ही घर से निकलें।...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सावित्री देवी कुमावत का असामयिक निधन

फतहनगर। कुमावत परिवार पर सोमवार की शाम दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब श्री मांगीलाल जी कुमावत की धर्मपत्नीश्रीमती सावित्री देवी का हृदयाघात से अचानक निधन हो गया। अचानक हुई इस घटना से कुमावत परिवार ही नहीं अपितु क्षेत्रवासी भी सकते में आ गए। श्रीमती सावित्री देवी की अंतिम यात्रा आज सुबह 8 बजे से उनके निवास से मोक्ष धाम के लिए रवाना होगी। नगर में इन दिनों किसी न किसी कारण से मौतों का सिलसिला चल रहा है। नगर में मौत के मामले में अप्रत्याशित घटनाएं देखने को मिल रही है। नगर के प्रतिष्ठित नंदवाना परिवार ने भी 2 दिन पूर्व ही अपने परिवार की सदस्य को खोया था। इसके चलते कल ही धर्म प्रेमी लोगों को खेड़ा खूंट माताजी (चामुंडा माता) की याद आई। धर्म प्रेमी लोगों ने माताजी के स्थानक पर इस महामारी से निपटने के लिए अखंड दीपक शुरू करने का निश्चय किया है। ऐसा माना जाता है कि जब जब भी नगर पर कोई विपदा आई है माता...

Read More
फतहनगर - सनवाड

त्याग तपस्या के साथ मनी महावीर जयंती

  फतहनगर। श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर सारे कार्यक्रम रद्द होने के बाद महावीर जयंती पर्व को अपने-अपने घरों में ही रहकर त्याग, तप, सामयिक आराधना एवं नमस्कार मंत्र का जाप कर धूमधाम से मनाई। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन समाज की ओर से कोरोना वारियर्स का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। डॉ विजय जैन एवं उनकी पूरी टीम का चिकित्सालय में अभिनंदन किया गया।विनोद शर्मा के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों का अभिनंदन किया गया। थाना अधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मियों का भी कोरोना वॉरियर्स के रूप में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष डॉ जैनेंद्र कुमार जैन,पूरणमल सियाल,संपत बापना, नितिन सेठिया,रमेश मारू, भगवतीलाल चपलोत,  दिनेश बापना, विशाल सामोता, दिनेश सुराणा, महेश बाबेल,जीवन मल कोठारी, प्रभु लाल जैन,सकल जैन समाज युवा अध्यक्ष श्रेयांश पोखरना तथा पूरी टीम के सदस्य मौजूद थे।

Read More
उदयपुर

जार की प्रेरणा से लगे कोरोना टीकाकरण शिविर में 134 ने उठाया लाभ

उदयपुर, 25 अप्रैल। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की उदयपुर इकाई की प्रेरणा से हिन्दू साम्राज्य संगठन की ओर से रविवार को आयोजित कोरोना बचाव टीकाकरण शिविर में 45 वर्ष से अधिक की उम्र के 134 नागरिकों ने टीके लगवाए। संगठन के जितेन्द्र माथुर ने बताया कि फतहपुरा स्थित ज्योति पब्लिक स्कूल में सुबह 9 बजे शुरू हुए टीकाकरण शिविर में सुबह से ही नागरिकों का आना शुरू हो गया। शिविर स्थल के प्रवेश पर ही सेनिटाइजर की व्यवस्था की गई और कोरोना बचाव की गाइडलाइन के मद्देनजर पर्याप्त दूरी पर गोले बनाए गए ताकि नागरिकों में दूरी बनी रहे। मास्क की अनिवार्यता भी पूरा ध्यान रखा गया। कुल 134 नागरिकों में से 91 ने प्रथम और 43 ने द्वितीय खुराक का टीका लगवाया। इनमें वरिष्ठ पत्रकार भी शामिल थे। सभी का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया। शिविर में कोवैक्सीन व कोविशील्ड दोनों की ही उपलब्धता रही जिससे दूसरी खुराक वालों ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर सनवाड़ में कोरोना ब्लास्ट:अछूते गांवों में भी पहुंच गया कोरोना

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के हालात दिन प्रतिदिन चिंताजनक बनते जा रहे हैं। फतहनगर सनवाड़ के लिए आज का दिन चिंतित करने वाला रहा है। पालिका क्षेत्र में 4 दर्जन लोगों के पॉजिटिव आने की खबर है। कोरोना की पहली लहर में अछूते रहे गांवों में भी इस बार कोरोना ने दस्तक दे दी है। आज की सूची में फतहनगर सनवाड़ पूरी तरह छाया हुआ है। पास ही के गांव चंगेड़ी,बड़गांव, ईटाली, खरतांणा, भूमलावास,शिवसिंहजी का खेड़ा में भी पॉजीटिव पाए गए हैं!  

Read More
फतहनगर - सनवाड

महावीर जयंती पर गौशाला में किया लापसी वितरण

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। श्री सकल जैन समाज नवयुवक मंडल द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य मे गौशाला में गायों के लिए गुड़ लापसी का प्रोग्राम रखा गया । अध्यक्ष श्रेयांस पोखरना ने बताया कि कार्यक्रम में कोविड गाइडलाइन का पूरा पालन करते हुए मास्क एवं सोशल डिस्टेनसिंग का विशेष ध्यान रखा गया ।

Read More
देश प्रदेश

रेल्वे ने भोपाल में बनाए कोविड केयर कोच

फतहनगर। कोविड के विरुद्ध लड़ाई में अपनी भागीदारी निभाते हुए रेलवे ने भोपाल में 20 कोविड केयर कोचेस बनाए हैं। यहां स्वच्छता के साथ ही डॉक्टर्स व रोगियों के लिए सुविधाओं सहित 320 आइसोलेशन बेड की व्यवस्था है, जो 25 अप्रैल को राज्य सरकार को सौंप दिए जायेंगे। उक्त जानकारी रेल मंत्री पियूष गोयल ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए दी।

Read More
चित्तौडगढ़

कपासन में पुराने कुए में गिरा व्यक्ति: नही मिला शव

फतहनगर। कपासन में उदयपुर रोड निजी हॉस्पिटल के पास एक पुराने कुएं में गिरा व्यक्ति देर रात तक भी नहीं मिला। उदयपुर एवं चित्तौड़ के गोताखोरों ने काफी प्रयास भी किए। मिली जानकारी के अनुसार एक पुराने कुए पर पटिटयां पड़ी थी जहां दो जने खड़े होकर बात कर रहे थे कि अचानक एक पट्टी टूटी तथा दोनों जने अंदर गिरे। एक व्यक्ति तो जैसे तैसे बच गया लेकिन एक व्यक्ति इस पुराने कुएं के दलदल में जा फंसा । कुआं पुराना होने से तथा अंदर काफी कीचड़ होने से व्यक्ति भीतर फस गया। कई घंटों के प्रयास के बाद भी शनिवार को व्यक्ति का शव बाहर नहीं निकाला जा सका। जो व्यक्ति इस हादसे में बच गया वह भी घायल हो गया था जिसे उदयपुर रेफर किया गया। मौके पर देर रात तक लोगों की भीड़ एवं बचाव कार्य में लगे लोग जमा थे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव:घरों पर लगाई गई जैन पताकाएं

फतहनगर। श्री सकल जैन समाज नवयुवक मंडल फतहनगर द्वारा श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में समस्त जैन मंदिर एवं जैन समाज के घरों पर जैन ध्वज व पताकाऐं लगाई गई । श्री सकल जैन समाज नवयुवक मंडल के अध्यक्ष श्रेयांस पोखरना ने बताया कि कोविड महामारी एवं गाइडलाइन को मद्देनज़र रखते हुए महावीर जयन्ती के सारे कार्यक्रम रद्द किए गए। जैन ध्वज व पताका  हर घर तक पहुचाने के काम  में नवयुवक मंडल के सदस्यों द्वारा सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए सहयोग किया गया । रविवार को महावीर जयंती पर सभी समाज जन घर पर रहकर नवकार मंत्र जाप, उपवास,तपस्या आदि कर प्रभु महावीर से महामारी से बचाने की कामना करेंगे।...

Read More
उदयपुर

फतहपुरा में टीकाकरण शिविर रविवार को, जार उदयपुर की प्रेरणा पर आगे आया संगठन

उदयपुर, 24 अप्रैल। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की उदयपुर इकाई से प्रेरित होकर हिन्दू साम्राज्य संगठन और जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोरोना बचाव के तहत 25 अप्रैल रविवार को फतहपुरा स्थित ज्योति सीनियर सेकंडरी स्कूल में टीकाकरण शिविर का आयोजन होगा। शिविर में 45 वर्ष और उससे अधिक आयुवर्ग के आमजन और मीडियाकर्मी टीका लगवा सकेंगे। हिन्दू साम्राज्य संगठन के जितेंद्र माथुर ने बताया कि पत्रकार संगठन जार से कोरोना महामारी के दौर में बचाव के लिए टीकाकरण के प्रयास बढ़ाने की चर्चा के बाद चिकित्सा विभाग को टीकाकरण शिविर का प्रार्थना पत्र दिया गया। इस पर 25 अप्रैल रविवार को फतहपुरा में अहिंसापुरी स्थित ज्योति सीनियर सेकंडरी स्कूल में टीकाकरण शिविर की अनुमति मिली है। उन्होंने बताया कि शिविर सुबह 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक रहेगा। संगठन आमजन से अपील करता है कि आमजन ओर मीडियाकर्मी क...

Read More
चित्तौडगढ़

सांसद की धर्मपत्नी पॉजिटिव,जोशी स्वयं नेगेटिव

फतहनगर। क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी की धर्मपत्नी परिवार के सदस्य पॉजिटिव आए हैं। सांसद सीपी जोशी ने की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि"कल मेरे परिवार में धर्मपत्नी सहित मेरे परिवार के अन्य सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिस कारण मैंने स्वयं को घर में ही आइसोलेट कर लिया है, मेरा प्रतापगढ़ जिले का कार्यक्रम निरस्त रहेगा, शीघ्र ही मैं आपकी सेवा में उपस्थित रहूंगा। मानवीय त्रुटिवश सांसद साहब को पॉजिटिव बता दिया था। इसके लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं। प्रभु उनको स्वस्थ एवं दीर्घायु रखे।

Read More
उदयपुर

उदयपुर जिले में कोरोना संक्रमित आंकड़ा हजार पार

फतहनगर। आज भी उदयपुर जिले में कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा 1000 के पार जा पहुंचा। जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों की विस्तृत रिपोर्ट इस प्रकार है:   Received Report of....3526 *Positive....1095* Urban Total Patient....700 Corona Warrior...46 Close Contact...324 New Case...329 Migrant...01 Rural Total Patient....395 Corona Warrior...16 Close Contact...149 New Case...224 Migrant...06 Total positive till now....28650 Area Details..👇 MASARO KI OBRI RISHABHDEV, RISHABHDEV PROPER, BATLA KHERWARA, MAHAVEER NAGAR RISHABHDEV, GHATI DARWAJA RISHABHDEV, NAKODA NAGAR BEDWAS, BANK COLONY GAYTRI NGAR HIRAN MAGRI, C BLOCK ZINC COLONY SECTOR 9, PANERI UPWAN, SAIFAN CHOURAHA, SALADA SADADA, ADIDNATH COLONY KESHAV NAGAR, RNT MEDICAL HOSTEL, CHITRAKOOT NAGAR BHUWANA, ...

Read More
देश प्रदेश

मनोज तिवारी कोरोना पॉजीटिव

फतहनगर। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे चिकित्सकों की सलाह पर होम आइसोलेट हैं। अपने टि्वटर हैंडल से इसकी जानकारी शेयर करते हुए तिवारी ने कहा कि"मैंने पिछले 2-3 दिन से हल्का fever महसूस किया तो आज टेस्ट कराया.. मेरी #COVID-19 की रिपोर्ट positive आयी है.. पिछले 2-3 दिनों में जो भी हमसे सम्पर्क में आये हैं वो अपना टेस्ट करा लें..मैं डॉक्टर के सम्पर्क में रहते हुये home isolation में हुँ .

Read More
देश प्रदेश

ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने दिखाया दम

  http://www.fatehnagarnews.com   फतहनगर। फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली एवं जिला पर्यावरण समिति उदयपुर पर्यावरण विभाग राजस्थान सरकार के सानिध्य ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न हुई। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार सोशल मीडिया द्वारा कर बैठे प्रतिभागियों को पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का विषय स्वच्छ, हरित एवं सुंदर पृथ्वी पर चित्रकला प्रतियोगिता में उदयपुर, भीलवाड़ा , चित्तौड़गढ़ ,अजमेर, बांसवाड़ा समेत छत्तीसगढ़ हरियाणा हिम्मतनगर गुजरात आदि राज्यों से 95 प्रतिभागियों ने भाग लेकर चित्रकला में पृथ्वी को दुल्हन की तरह सजाने कर प्रतियोगिता भाग लिया। नेशनल गोल्ड टैलेंट चित्रकला प्रतियोगिता का रिजल्ट 25 अप्रैल को ई वेबीनार अपनी पृथ्वी ,अपनी जिम्मेदारी का आयोजन कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

Read More