http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। मावली तहसील में अनवरत वैक्सीनेशन का कार्य चालू है। सोमवार को मावली सीएचसी पर 18 वर्ष पार आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन होगा जबकि फतहनगर एवं सनवाड़ अस्पताल में 45 वर्ष पार आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा।
Read MoreArchives
http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ मावली का संयुक्त प्रवर्तन दल (एंटी कोवीड टीम) के सदस्य मुख्य प्रभारी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मावली प्रकाश चंद्र चौधरी तथा सहायक प्रभारी स्थानीय संघ सचिव जगदीश चंद्र पालीवाल के निर्देशन में जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान कोरोना गाइडलाइन जागरूकता का कार्य कर रहे हैं। जिला स्काउटर राजवीर सिंह ने बताया कि स्थानीय संघ की एंटी कोविड टीम तथा सहयोगी स्काउट एवं गाइड सेवादल उपखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कोविड गाइडलाइन जनचेतना तथा जन जागरण का कार्य कर रहे हैं। स्थानीय संघ के स्काउटर तथा गाइडर क्षेत्र में मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंस रखने, बार बार साबुन से हाथ धोने, आयुर्वेदिक काढ़ा प्रयोग में लेने की अपील कर रहे हैं। एंटी कोविड टीम के सदस्य शादी समारोह, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सब्जी तथा दूध की दुकानें, बैंक,
Read Moreफतहनगर। नवीन दिशा निर्देशों के बाद कर्फ्यू के दौरान अनुमत श्रेणी के अलावा अन्य कोई व्यक्ति बिना किसी कारण के घूमता हुआ पाया जाने पर उसे संस्थागत क्वारंटाइन किया जाएगा,जब तक उसकी आर टी पीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आ जाती। इस हेतु उपखंड अधिकारी मयंक मनीष ने एक आदेश जारी करते हुए मावली तथा सनवाड़ में संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर बनाए हैं। सनवाड़ में राजकीय अंबेडकर बालक छात्रावास में प्रभारी अधिकारी अधिशासी अधिकारी गणपत लाल खटीक होंगे जबकि पीईईओ उमेश माहेश्वरी एवं छात्रावास अधीक्षक नरेंद्र सिंह चुंडावत होंगे। इसी तरह मावली में भी राजकीय अंबेडकर छात्रावास में प्रभारी विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह चुंडावत होंगे जबकि पीईईओ रोशन माखीजा एवं छात्रावास अधीक्षक चिरंजीलाल होंगे। ...
Read Moreफतहनगर। मेवाड प्रवर्तक भोले बाबा पुज्य गुरुदेव मदन मुनि जी म सा के सुशिष्य पुज्य संभव मुनि जी म सा का आज देवलोक गमन होने के बाद पार्थिव शरीर अभी संगीनी हॉस्पीटल नीयर सेलेस्टर ड्रीम केनाल रोड वेसू सुरत से उमरा श्मसान घाट सूरत को जायेगी। तबियत नादुरस्त होने के कारण कल नाथद्वारा से सुरत लाए गये थे परन्तु आज सुबह ८.३५ को स्वर्गलोक सिधार गये। संभवमुनि के देवलोक गमन पर फतहनगर व.स्था.जैन श्रावक संघ अध्यक्ष डाॅ.जैनेन्द्र कुमार जैन,संघ प्रमुख दिनेश सामर,मंत्री विशाल सामोता एवं कोषाध्यक्ष रमेश मारू समेत श्रीसंघ के पदाधिकारियों एवं समजाजनों ने भावांजलि अर्पित की है। ...
Read Moreफतहनगर। कोरोना की यह लहर बेहद खतरनाक स्तर पर है तथा इस बार कोरोना ने फतहनगर-सनवाड़ को पूरी तरह से लपेटे में ले लिया है। नगर का कोई भी कोना ऐसा नहीं है जहां पाॅजीटिव मरीज न हों। आज चिकित्सा विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़े चैंकाने वाले हैं। मावली तहसील में 156 लोगों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है जिसमें से अकेले फतहनगर में 56 एवं सनवाड़ में 12 लोग पाॅजीटिव हैं। अब तक के आंकड़ों में यह रिकाॅर्ड स्तर है। मावली में भी अच्छी खासी तादाद में पाॅजीटिव आए हैं। गांवों में भी पाॅजीटिव आने वालों की संख्या कम नहीं है। -कोरोना से बचने के लिए घर में ठहरना आवष्यक है- ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। श्रमण संघ के संत संभव मुनि म.सा. का आज सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। संभव मुनि का स्वास्थ्य पिछले तीन-चार दिनों से ठीक नहीं था। वह हार्ट एवं शुगर पेशेंट थे। अस्वस्थ होने के बाद उन्हें सूरत ले जाया गया जहां पर आज सुबह ही हृदय गति रुकने से देवलोक हो गए। देव लोक होने की सूचना मिलते ही समूचे जैन समाज में शोक छा गया। फतेहनगर के पावन धाम संस्थान पदाधिकारियों ने संभव मुनि के देवलोक होने पर श्रद्धांजलि व्यक्त की है।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। राजसमंद के सांसद दीया कुमारी ने बिजली बिलों में राहत का आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। इस पत्र में दीया कुमारी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण प्रदेश का हर वर्ग प्रभावित हुआ है। इसे देखते हुए 2 माह के बिजली बिलों में राहत दी जावे।
Read Moreउदयपुर। उदयपुर के महापौर जी.एस. टांक की पत्नी की कोरोना से मौत हो गई है। उप महापौर पारस सिंघवी व पार्षदो ने निधन पर दुख व्यक्त किया है।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। आज सुबह अचानक यहां का मौसम बिगड़ गया है। आसमान में बादल छा गए तथा देखते ही देखते बिजलियां कड़कने लगी और सर्द हवाओं के साथ बारिश की बौछारें गिरने लगी। इन बौछारों से सड़के तर हो गई। इसके बाद मौसम सर्द हो गया।
Read Moreफतहनगर। लगजीबा परिवार के अभय जी बंसल ( बंटी) की धर्मपत्नी श्रीमती इन्द्रा जी बंसल का आकस्मिक स्वर्गवास हो गया। बंसल परिवार पर इससे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सोशल मीडिया पर नगर वासियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की है कि परिवार जनों को इस घड़ी में दुख सहन करने क़ी शक्ति प्रदान करें।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। यहां के हॉस्पिटल में कोरोना किट की दवाइयों की कमी नही आए इसे देखते हुए फतेहनगर अग्रवाल सोशल ग्रुप संस्थान द्वारा 500 किट दवाइयों के देने की पहल की गयी है। इस आशय की जानकारी देते हुए सोशल ग्रुप के अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष राजेंद्र मोर ने बताया कि जल्द ही दवाइयों के किट अस्पताल प्रशासन को सुपुर्द किए जाएंगे। कोरोना महामारी के इस दौर में नगर की जनता के लिए सामाजिक सरोकार के रूप में अग्रवाल सोशल ग्रुप की यह एक अच्छी पहल है। इस पहल का नगर के लोगों ने स्वागत किया है तथा सोशल ग्रुप को धन्यवाद दिया हैं.
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। यहां आज नगर पालिका परिसर में सफाई कर्मचारियों को टी शर्ट,टोपी एवं मास्क का वितरण किया गया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, अधिशासी अधिकारी गणपत लाल,पार्षद विनोद धर्मावत,गजेंद्र सिंह रावल,नरेश जाट,मनीष पालीवाल,सोहन लाल खटीक,विजय बापना ,भेरु लाल बेरवा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष शैलेश पालीवाल ने फतहनगर सनवाड़ की कोविड की हालत देखते हुए नगर पालिका प्रशासन व चिकित्सा विभाग से अति शीघ्र एक कोविड़ सेंटर की शुरुआत करने का आग्रह करते हुए कहा कि सेंटर पर ऑक्सीजन सिलेंडर से लगाकर पर्याप्त रूप में चिकित्सक सुविधा और दवाइयों की व्यवस्था हो ताकि आम जनता जो कम बीमार है इसका आइसोलेशन में रहने की आवश्यकता है । उनको एक सेंटर मिल सके जिसमें घर में एक ही रूम है वह कोवीड सेंटर जाकर होम आइसोलेशन की सुविधा प्राप्त कर सकें। ऐसी व्यवस्था नगर पालिका प्रशासन और चिकित्सा विभाग दोनों को मिलकर अति शीघ्र रूप से चालू कर सकते हैं। सुझाव है कि कला भवन सनवाड़ को कोविड सेंटर किया जाए वो भी जल्दी । पालीवाल ने कहा कि और किसी भी नगरवासी को आवश्यकता हो तो आपस में सहयोग करें।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशो के अनुसार 18-44 आयु वर्गो के लिए COVID VACCINATION 2 मई 2021 से शुरू किया जाएगा । इस हेतु- 1. लाभार्थी को COWIN पोर्टल पर स्वयं को रजिस्टर करना होगा और टीकाकरण स्थल एवं टीकाकरण दिवस का चयन करना होगा । 2. इस प्रकार लाभार्थी स्वयं PRE APPOINTMENT ले कर कर APPOINTMENT SLIP ले कर टीकाकरण स्थल पर जा कर अपना वैक्सीनशन करवा सकता है । 3. किसी भी प्रकार का ON SPOT REGISTRATION नही किया जाएगा । 4. 18-44 आयु वर्गो का टीकाकरण वैक्सीन उपलब्धता के आधार पर चयनित स्वास्थ्य केंद्रों पर ही किया जाएगा । इस हेतु अभी किसी प्रकार के कैम्प के आयोजन के दिशा निर्देश प्राप्त नही हुए है ।
Read Moreफतहनगर। सेवानिवृत्त शिक्षक नरेंद्र कुमार जोशी (पालीवाल) की धर्मपत्नी श्रीमती कमला देवी का आज ऑक्सीजन की कमी के चलते निधन हो गया। दिवंगत कमला देवी का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा। इस परिवार में इस महामारी के चलते पूर्व में सेवानिवृत्त जलदाय कर्मचारी प्रभु लाल जी पालीवाल का निधन हो चुका है। इस परिवार पर यह दूसरी बार वज्रपात हुआ है। ईश्वर परिवार जनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सोशल मीडिया पर अनेक लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। कोरोना संक्रमण के चलते नेहरू बाल उद्यान के आसपास का क्षेत्र कंटेनमेंट जोन के रूप में चिन्हित किया गया है जहां अवरोध लगाकर आवागमन पर नियंत्रण किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण पर अंकुश पाने के लिए प्रशासन हर प्रयास कर रहा है। नगर पालिका की ओर से विभिन्न मोहल्लों में हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया गया है। नगरपालिका फतहनगर सनवाड़ द्वारा वार्ड 12 में सेनेटाइजर किया गया । नगरपालिका अध्यक्ष मंजु भील व उपाध्यक्ष नितिन सेठीया के निर्देश से व वार्ड 12 पार्षद सोहनलाल खटिक के सानिध्य में नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा वार्ड को सेनेटाइजर किया गया। वार्ड के मोहल्ले वाइज सभी गलियों को सेनेटाइजर किया गया । वार्ड 15 में भी विभिन्न गली मोहल्लों में सेनीटाइजर का छिड़काव किया गया।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देश पर प्रदेश में उपलब्ध संसाधनों को देखते हुए कोविड संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती एवं डिस्चार्ज करने के संबंध में प्रदेश के राजकीय व निजी चिकित्सालयों के प्रभारियों और अधीक्षकों के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। चिकित्सा शिक्षा सचिव श्री वैभव गालरिया ने इस संबंध में वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों से विचार विमर्श कर दिशा निर्देश जारी किए हैं। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ सुधीर भंडारी ने बताया कि हल्के लक्षण या लक्षण रहित कोविड के रोगियों का घर पर ही उपचार सम्भव है। इन रोगियों की समय-समय पर घर पर रक्त में ऑक्सीजन स्तर की जांच पल्स ऑक्सीमीटर द्वारा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यम या गंभीर लक्षण वाले रोगियों में यदि ऑक्सीजन लेवल सही है (90 प्रतिशत से अधिक) तो उनकी भी समय-समय पर घर पर ही
Read Moreफतहनगर। मावली तहसील में इस माह की अंतिम तारीख 30 अप्रैल को निम्न स्थानों पर 45 पार आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा - सेंटर इस प्रकार हैं- (1) Mavli -chc (2) Dabok-chc (3) Planakala-phc (4)chandesara-phc (5)Ghas-gsss kotadi उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट मयंक मनीष ने आदेश जारी कर इन सेंटर से संबंधित पीईईओ को निर्देशित किया जाता है कि दो कार्मिको को( जिसमें से एक ऑनलाइन फिडींग हेतु) पंजीकरण कार्य हेतु सेंटर पर लगाना सुनिश्चित करावे ।
Read Moreफतहनगर। कोरोना के कहर ने सनवाड़ के आचार्य परिवार को झकझोर कर रख दिया है। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भीलवाड़ा जिला प्रभारी लोकेश आचार्य की कोरोना से मौत के बाद आज मां कंचन देवी भी चल बसी।
Read Moreफतहनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। अपने अधिकारिक टि्वटर हैंडल से उक्त जानकारी शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि "कोविड टेस्ट करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा। मुख्यमंत्री की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। प्रदेश के लोगों ने मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
Read More