http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार से प्रसार को देखते हुए राज्य सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार मावली उपखंड में सीएचसी मावली और कला भवन सनवाड़ में कोविड केयर सेंटर प्रारंभ किए गए हैं। उपखंड अधिकारी मयंक मनीष ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि कोविड केयर सेंटर में असिंप्टोमेटिक, मिल्ड सिंप्टोमेटिक संक्रमित व्यक्तियों को रखा जाएगा. ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि दोनों ही कोविड सेंटरों पर डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति की जावे तथा साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर ,दवाई एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।
Read MoreArchives
फतहनगर। वैक्सीनेशन के क्रम में कल सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही वैक्सीनेशन होगा। यहां 45 वर्ष की आयु पार लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। इस आशय का आदेश आज उपखंड अधिकारी मयंक मनीष ने जारी करते हुए संबंधित पीईईओ से कहा है कि वैक्सीनेशन केंद्र पर दो कार्मिक लगाया जाना सुनिश्चित करें।
Read Moreफतहनगर। उपखंड अधिकारी के निर्देशानुसार आज अधिशासी अधिकारी गणपत लाल खटीक द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर नरेंद्र भाटी के साथ कोविड़ केयर सेंटर का निरीक्षण किया । वर्तमान में कॉविड केयर सेंटर 20 बेड की क्षमता के साथ तैयार है जहां प्रारंभिक तौर पर कॉविड मरीजों का उपचार किया जा सकता है। इस दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया भी मौजूद थे।...
Read Moreबंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के नरसंहार एवं राजनीतिक हिंसा के विरुद्ध दिल्ली भाजपा ने बंगाल भवन पर किया प्रदर्शन
http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। बंगाल में 2 मई को चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद से तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के विरुद्ध हिंसा आगजनी एवं हत्या का शर्मनाक चक्र चला रखा है जिसने लोकतंत्र को शर्मसार किया है। बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए जा रहे दमन के विरुद्ध आज दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नई दिल्ली स्थित बंगाल भवन पर प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी। प्रदर्शन में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी रमेश बिधूड़ी एवं प्रदेश साहिब से विधायक विजेंद्र गुप्ता मोहन सिंह बिष्ट,अभय वर्मा ,अजय महावर, अमित वाजपेई, जितेंद्र महाजन ने सम्मिलित होकर गिरफ्तारी दी।
Read Moreफतहनगर। वैष्विक महामारी कोरोना के चलते अब कार्मिक अपना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। इसे लेकर उपखण्ड अधिकारी मयंक मनीष ने आज एक आदेष जारी करते हुए सभी पंचायत प्रारंभिक षिक्षा अधिकारियों से कहा है कि विष्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोविड-19 को वैश्विक महामारी घोषित किया गया है। ऐसे में अपने अधीनस्थ किसी कार्मिक को यदि अवकाश की आवश्यकता हो या मुख्यालय छोड़ने की आवश्यकता हो तो उसका प्रार्थना पत्र मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को प्रेषित किया जावे। सीबीईओ यदि युक्तिसंगत समझते हैं उस प्रार्थना पत्र को तो उपखंड कार्यालय में प्रेषित करेंगे। उपखंड कार्यालय से स्वीकृति के बाद ही कार्मिक मुख्यालय छोड़ सकेंगे। उन्होने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि कोई भी कार्मिक सीधे उपखंड कार्यालय में नहीं आए। आपके द्वारा यह सुनिश्चित करना है कि कार्मिक को अतिआवश्यक कार्य होने पर ही उसके प्रार्थना पत्र ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। कोरोना महामारी के चलते आज जागरूकता अभियान के तहत फतहनगर मुख्य बाजार में सभी दुकानदारो को सोशल डिस्टेंसिंग हेतु गोले बनाने हेतु कहा गया साथ ही बिना मास्क एव मास्क सही नही लगाने वालों से समझाइस की गई। इस अभियान में लगे कार्मिको ने जागरूकता से संबंधित स्टिकर लगाए।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रोजी का कोरोना के चलते निधन हो गया है। रोजी पिछले दिनों ही कोरोना की चपेट में आए थे। स्वास्थ्य खराब होने से उन्हें उदयपुर भर्ती करवाया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। कांग्रेस के लिए वीरेंद्र सिंह रोजी के रूप में एक अपूरणीय क्षति है। रोजी के निधन पर सोशल मीडिया पर नगर के लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की है। दिवंगत रोजी की अंतिम यात्रा आज दोपहर 01.45 बजे उनके निवास वार्ड 12 धुणी से मोक्षधाम के लिए रवाना होगी। अंतिम यात्रा कोरोना गाइड लाइन के अनुसार होगी।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com चित्तौड़गढ़। बिजयपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जिसमें पहले एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर शव को बीच राह में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया। इस मामले में पुलिस भी आरोपों के घेरे में है। जानकारी के अनुसार जनता बाई बंजारा गत 16 अप्रैल को गायब हो गई थी। जिसकी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। बाद में जब परिजनों का दबाव बढ़ा तो भरत धाकड़ और उसके ड्राइवर प्रताप सिंह को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने खुलासा किया कि पालछा मार्ग पर महिला की हत्या कर शव गाड़ दिया है। घटनाक्रम को लेकर विधायक चंद्रभान आक्या मौके पर पहुंचे और शव लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को पूरे मामले की जानकारी थी। पीड़िता घटनाक्रम के दिन पुलिस में रिपोर्ट दर्ज क
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। आज दूसरे दिन भी फतहनगर,मावली तथा सनवाड़ में वैक्सीनेशन होगा। मावली सीएचसी पर 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा जबकि फतहनगर के राजकीय चिकित्सालय एवं सनवाड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 45 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों का वैक्सीनेशन होगा। इन तीनों ही स्थानों पर कल भी बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर वैक्सीनेशन करवाया।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com  उदयपुर. कोविड-19 (Covid-19) के बढते संक्रमण को नियंत्रण करने हेतु राजस्थान (Rajasthan)सरकार द्वारा सम्पूर्ण राज्य में दिनंाक 03.05.2021 को प्रातः 05.00 बजे से दिनांक 17.05.2021 तक महामारी (Epidemic) रेड अलर्ट-जन अनुशासन पखवाडे के सम्बन्ध में प्राप्त निर्देशानुसार जिला पुलिस (Police) अधीक्षक डॉं. राजीव पचार द्वारा रेड अलर्ट जन-अनुशासन पखवाडे के दौरान गैर अनुमत या अनावश्यक रूप से घूमते हुये पाये जाने वाले व्यक्तियों की धरपकड कर आरटीपीसीआर रिपोर्ट नैगेटिव नही आने तक संस्थागत क्वारैंटाइन करने हेतु जिले के समस्त थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया था. जिस पर आज जिले भर में आज निम्न थानों द्वारा कार्यवाही करते हुये कुल 138 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारैंटाइन किया गया. जो निम्नानुसार हैः- 01. पुलिस (Police) थाना सूरजपोलः- 01. अर्जुन पिता मुकेश बैरवा उम्र 1
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। फतहनगर की स्थापना करने वाले घासी बा के परिवार पर आज एक बार फिर वज्रपात हुआ है। आज इस परिवार के मुखिया भंवर लाल जी नंदवाना का निधन हो गया है। पिछले दिनों ही इस परिवार की बहू स्वाति का भी कोरोना के चलते निधन हो गया था। यह परिवार इस दुख की वेदना से अभी उबरा भी नहीं था कि आज परिवार का मुखिया चला गया। सहृदय एवं समाजसेवी भंवर लाल जी नंदवाना के निधन पर लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए शोक संवेदनाएं व्यक्त की है। दिवंगत भंवर लाल जी की अंतिम यात्रा मंगलवार सुबह मोक्ष धाम के लिए प्रस्थान करेगी।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। पिछले कुछ दिनों के बाद में आज पहली बार कोरोना पॉजिटिव की संख्या में कमी हुई है। जिले की समग्र रिपोर्ट इस प्रकार है. Received Report of....2646 Negative....1794 *Positive....852* Urban Total Patient....599 Corona Warrior...33 Close Contact...219 New Case...344 Migrant...03 Rural Total Patient....253 Corona Warrior...09 Close Contact...97 New Case...147 Total positive till now....37996 Area Details..👇 POLICE THANA GOVERDHAN VILAS UDAIPUR, NAKODA NAGAR 1 PRATAP NAGAR UDAIPUR, BHILURANA COLONY SAJJAN GADH ROAD UDAIPUR, VIJAY SINGH PATHIK NAGAR SAVINA UDAIPUR, CHC BADGAON UDAIPUR, KHATIK WADA HATHIPOL UDAIPUR, GARIYAWAS SANTOSH NAGAR UDAIPUR, PENIYO KAGANDA BADGON THUR UDAIPUR, SETELLITE HOSPITAL HIRAN MAGARI UDAIPUR, BABALWADA KHERWADA, SURY
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। उदयपुर जिले के मावली तहसील के सनवाड गाँव के निवासी मोहित जैन s/o पुष्पेंद्र,(लेमन) जी जैन कोरोना जैसी महामारी के समय मे अपना 21 जन्मदिन परिवार व दोस्तो के साथ न मनाकर समिधा बालगृह (सालेरा)में नन्हे मुन्ने बच्चो के साथ भोजन पैकेट ,चॉकलेट, बिस्किट, ड्राइंग बुक और कलर,और बालगृह के लिए फर्स्ट एड किट वितरण कर मनाया । उनके साथ उनके मित्र मयंक शुभम उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी ने कोरोना महामारी के चलते आमजन के लिए स्वस्थ रहने की कामना की।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी ने आज नई दिल्ली में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से Covid-19 महामारी को लेकर मेडिकल ऑक्सीजन एवं रेमेडेसीवीर इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में मुलाकात की। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शीघ्र ही आवश्यकता अनुसार ऑक्सिजन व रेमेडेसीवीर इंजेक्शन की आपूर्ति के लिये आश्वस्त किया. सीपी जोशी के साथ में जयपुर सांसद रामचरण बोहरा भी थे।
Read Moreफतहनगर। उदयपुर जिले के मावली उपखंड के ईन्टाली ग्राम पंचायत में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी एवं श्रीकल्याणेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय महामारी कोरोना वायरस से देश को कैसे बचाएं पर ई वेबीनार संपन्न हुआ। ई वेबीनार के को ऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार राष्ट्रीय महामारी कोरोना के द्वितीय रूप से देश को कैसे बचाएं के लिए ई वेबीनार का संचालन हितेश श्रीमाल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के मुख्य संरक्षक बसंत कुमार त्रिपाठी ने की जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम सिंह राजपुरोहित उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन उदयपुर थे। विशिष्ट अतिथि जितेंद्र सिंह चुंडावत विकास अधिकारी मावली एवं कांति यादव परियोजना महिला एवं बाल विकास मावली थी। कार्यक्रम के विशिष्ट सम्मानित अतिथि उदयपुर जिले के कोविड 19 के प्रभारी डॉ एस.बामनिया थे। वेबीनार में...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com मावली. अंतरराष्ट्रीय हिंदी सेवी संस्थान प्रयागराज ने संस्कार ज्योति के संस्थापक ,संपादक, ह्रदय परिवर्तन आंदोलन के जनक ,लेखक ,पत्रकार, साहित्यकार ,समाज रत्न दली चंद दिव्येश को विद्यावाचस्पति( डॉक्टरेट) की मानद उपाधि से अलंकृत किया है। संस्थान के प्रधान मंत्री स्वामी प्रेमानंद गिरि के अनुसार 2 अप्रैल 2020 को पठानकोट( पंजाब) में आयोजित समारोह में साहित्यकार दली चंद दिव्येश को विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से अलंकृत किया जाना था परंतु वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण संपूर्ण भारत में लोक डाउन होने से कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा। उसके बाद अभी तक स्थिति सामान्य नहीं होने से ऑनलाइन अलंकरण प्रदान किया जा रहा है। दिव्येश द्वारा विगत वर्षों की संपादित क्रियान्वित विशिष्ट साहित्य एवं समाज सेवाओं और उपलब्धियों के आधार पर संस्थान की कार्यपरिषद की अनुशंसा एवं नि
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। कोरोना महामारी के चलते एवं सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने के तहत सब्जी मंडी को अस्थाई रूप से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर के परिसर में स्थानांतरित किया गया है। उक्त जानकारी पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ने दी।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। कोरोना महामारी के चलते लगे लॉक डाउन की पालना करवाने को लेकर स्थानीय पुलिस के जवानों ने रूट मार्च किया। रूट मार्च नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरा तथा लोगों से अपील की कि वे गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने घरों से बाहर नहीं निकले। इधर रविवार की शाम प्रताप चौराहे के समीप पुलिया पर पुलिस ने लोग डाउन तोड़कर पैदल एवं वाहनों पर निकल रहे लोगों के चालान बनाते हुए उन्हें लॉक डाउन की पालना करने को पाबंद किया। https://youtu.be/JYWEs_MSCpA
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com मावली। मावली गांव में जाट समाज द्वारा आज नए मंदिर में मूर्ति स्थापना कर ध्वजारोहण किया। विधि विधान से आयोजित उक्त कार्यक्रम में लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए भाग लिया। इस धार्मिक आयोजन में सरपंच हेमराज जाट,गोरधन जी जाट,दीलीप जाट, अमर चंद सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। नेता प्रतिपक्ष एवं उदयपुर शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया ने आरएनटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोविड-19 रोगियों के लिए लिक्विड ऑक्सीजन टैंक के लिए विधायक कोष से 74.81 लाख रुपया दिया है। इस संबंध में कटारिया ने जिला परिषद उदयपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सहमति पत्र देकर कहा कि मेरे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उदयपुर शहर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज में एस एस बी में भर्ती कोविड-19 रोगियों को ऑक्सीजन की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु डॉक्टर लाखन पोसवाल ने वहां एक लिक्विड ऑक्सीजन टैंक की आवश्यकता बताई है । कॉविड 19 की विषम परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए आम जनता के लिए लिक्विडऑक्सीजन टैंक की स्थापना के लिए मेरे विधायक कोष से रुपए 74.81 लाख स्वीकृत करने का कष्ट करें तथा इसकी कार्यकारी एजेंसी आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर को बनाया जाए।
Read More