कोरोना वैक्सीन के लिए विधायक जोशी ने एक करोड़ की अनुशंसा की,भामाशाह दिनेश कावड़िया ने दिया 11 लाख का चेक
फतहनगर। आज मावली उपखंड मुख्यालय पर मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने विधायक कोष से 18 से 44 वर्ष के युवा साथियों के कोरोना वैक्सीन के लिए एक करोड़ की राशि का अनुशंसा पत्र उपखंड अधिकारी मावली मयंक मनीष को सुपुर्द किया। इस अवसर पर भाजपा विधानसभा प्रभारी दिनेश कावड़िया ने टीकाकरण हेतु मुख्यमंत्री कोष में अपनी फर्म टेक्नॉय मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 11 लाख रुपए का चेक मावली उपखंड अधिकारी मयंक मनीष को प्रदान किया। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ के सांसद चंद्रप्रकाश जोशी, मावली मंडल अध्यक्ष रोशनलाल सुथार, डबोक मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह चुंडावत,फतहनगर-सनवाड़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष नितिन सेठिया, पूर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल, पंचायत समिति में नेता प्रतिपक्ष जीवनसिंह राव, मावली मंडल महामंत्री प्रमोद सामोता, खेमसिंह देवड़ा, पप्पूसिंह कितावत, पिंटू जोशी, उपाध्यक्ष गोवर्धनलाल जाट, बंशीलाल पालीवाल, युवा मोर्चा...
Read More