फतहनगर। 18 वर्ष से ऊपर एवं 45 वर्ष से कम आयु वर्ग के लोगों का पंजीयन ऑनलाइन सिस्टम कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन कर रह गया है। जिन युवाओं के पास स्मार्टफोन एवं नेट यूज़ की जानकारी है वे ही इस सिस्टम का सही ढंग से इस्तेमाल कर पा रहे हैं। परेशानी उन लोगों के लिए है जिनके पास ना तो स्मार्टफोन है और ना ही स्मार्ट फोन को चलाने की जानकारी। इसमें गरीब तबके के लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। ऐसे में वे लोग किस प्रकार अपना पंजीयन कराएं तथा वैक्सीनेशन का लाभ लें।समझ ही नहीं आ रहा। ऑनलाइन पंजीयन की एक खामी यह भी है कि अन्य ब्लॉक से भी लोग पंजीयन कर वैक्सीनेशन करवा रहे हैं जिसमें स्थानीय युवा वंचित हो रहे हैं। आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सनवाड़ में 18 +आयु वर्ग के युवाओं का वैक्सीनेशन हो रहा है। पंजीयन ऑनलाइन होने से इस केंद्र पर अन्यत्र स्थानों से भी युवा आकर वैक्सीनेशन करवा रहे हैं। यहा...
Read MoreArchives
फतहनगर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.सतीश पूनिया के निर्देशानुसार भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एम.सादिक खान ने जिलाध्यक्षों की घोषणा करते हुए उदयपुर देहात अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर नत्थे खां पठान को मनोनीत किया है जबकि उदयपुर शहर के लिए अख्तर सिद्की को वरीयता दी गई है। मोईनुद्दीन शेख को चित्तौड़ जिलाध्यक्ष बनाया गया है। राजसमन्द के लिए मोहम्मद असलम का मनोनयन किया गया है। ...
Read Moreफतहनगर। चंगेड़ी गांव में कोरोना के सक्रिय मरीज आधा दर्जन से भी कम है फिर भी वहां के लोग इसे लेकर बेहद जागरूक दिखाई देते हैं। यहां के जनप्रतिनिधि भी कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। गांव में सुमिल केमिकल लिमिटेड मुंबई की ओर से अधिकारी लवेश द्विवेदी की उपस्थिति में 500 मास्क का वितरण किया गया। भामाशाह खुशविंदर सिंह चंडीगढ़ हाल मुकाम उदयपुर की ओर से 30 लीटर हाइपोक्लोराइट ग्राम पंचायत को मुहैया करवाया गया तथा 15 कोरोना किट ग्राम पंचायत को प्रदान किए गए। 25 कोरोना किट भामाशाह द्वारा तथा 10 किट महावीर इंटरनेशनल फतेह नगर शाखा द्वारा प्रदान किए गए। ग्राम पंचायत द्वारा हाइपोक्लोराइट का छिड़काव करवाया गया। कॉमेडी 19 व लॉकडाउन के प्रति जागरूकता के लिए ग्राम पंचायत द्वारा वाहन घुमा कर एनाउंस करवाया गया। शनिवार को पंचायत पदेन प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने चिकित्सा कर्मियों एवं आंगनवाड़ी कार्...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। उदयपुर जिले के मावली तहसील की ईन्टाली ग्राम पंचायत की फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी राष्ट्रीय महामारी कोरोनावायरस रोकथाम हेतु आमजन से अपील एवं संदेश कोरोना हारेगा, इंडिया जीतेगा ई वेबीनार का आयोजन होगा। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा राष्ट्रीय महामारी कोरोनावायरस की रोकथाम हेतु आमजन हितार्थ नेशनल ई वेबीनार का आयोजन रविवार शाम 8:00 बजे सोशल मीडिया पर आयोजन होगा। कार्यक्रम का संयोजन हितेश श्रीमाल के अनुसार कार्यक्रम में उदयपुर जिले के कोविड 19 प्रभारी डॉ. एस बामनिया आमजन को अपील करेंगे साथ ही प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि और समाज सेवी द्वारा कोरोनावायरस के द्वितीय स्टेज से कैसे बचे एव वैक्सिंग का उपयोग आमजन हितार्थ एवं सरकार की कोरोनावायरस की नई गाइडलाइन का आमजन को अपील एवं संदेश वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा आमजन को संबोध
Read Moreफतहनगर। कोरोना महामारी के चलते प्रत्येक पंचायत क्षेत्र में निगरानी दलों को लगा रखा है जो कि ना केवल बाहर से आने वाले लोगों का लेखा-जोखा रखते हैं अपितु पॉजिटिव आए लोगों को होम क्वारंटाइन कर उनकी निगरानी करते हैं। इन निगरानी दलों के लिए ब्रीच रिपोर्ट परेशानी का कारण बन कर रह गई है। कई लोगों के अपने स्वयं के फोन नंबर ना होकर परिजनों के नंबर दर्ज होते हैं। मोबाइल लोकेशन बदल बदल कर बताता है। ऐसे में ब्रीच रिपोर्ट में नाम आना तय होता है। रिपोर्ट में नाम आते ही निगरानी दल के लिए परेशानी खड़ी हो जाती है तथा उसे उच्च अधिकारियों को जवाब देना होता है। कई लोगों की शिकायत है कि वह घर से बाहर नहीं निकलते हैं फिर भी उनका नाम इस रिपोर्ट में आ ही जाता है। लोगों को अपने ही मोबाइल नंबर दर्ज करवाने चाहिए ताकि इस परेशानी से बचा जा सके। एक अन्य समस्या आने वाली रिपोर्ट में नाम पूरे ना होने एवं अधूरा पता होने ...
Read Moreनवीन एवं क्रमोन्नत पशु चिकित्सा संस्थाओं में विभिन्न संवर्गो के 1 हजार 400 नए पदों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी
जयपुर, 15 मई। पशुपालन विभाग ने नवीन एवं क्रमोन्नत पशु चिकित्सा संस्थाओं में विभिन्न संवगोर्ं के 1 हजार 400 नवीन पदों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है। कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री लालचन्द कटारिया ने बताया कि प्रदेश में संचालित समस्त 198 पशु औषधालयों को पशु चिकित्सालयों में क्रमोन्नत किया गया है, जिनमें 198 पशु चिकित्साधिकारियों, 198 पशुधन परिचरों सहित कुल 396 नवीन पदों का सृजन किया गया है। इसी प्रकार पशु चिकित्सा उपकेन्द्रों से क्रमोन्नत 200 पशु चिकित्सालयों के लिए 200 पशु चिकित्साधिकारी एवं 200 पशुधन परिचर सहित कुल 400 नए पद सृजित किये गये हैं। इसके अलावा 300 नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र खोलने के लिए 300 पशुधन सहायकों एवं 300 जलधारी सहित कुल 600 नवीन पद सृजित किये गये हैं। श्री कटारिया ने बताया कि भरतपुर जिले के सिनसिनी एवं अजमेर जिले के बोराड़ा (किशनगढ़) में संचालित पश...
Read Moreफतहनगर। उदयपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव 957 लोग पाए गए। जिले की सामग्री स्थिति इस प्रकार है : Received Report of....3682 Negative....2725 *Positive....957* Urban Total Patient....545 Corona Warrior...31 Close Contact...164 New Case...349 Migrant...01 Rural Total Patient....412 Corona Warrior...10 Close Contact...148 New Case...252 Migrant...02 Total positive till now....50507 Area Details..👇 UNIVERCITY ROAD KESHAV NAGAR UDAIPUR, RNT BOYS HOSTEL UDAIPUR, SIKH COLONY UDAIPUR, NATHAWATO KA GUDA MUKHYA GAON UDAIPUR, GADIYA DEVRA INSIDE CHANDPOLE UDAIPUR, INDRA NAGAR OLD RTO ROAD UDAIPUR, SAHELI NAGAR UDAIPUR, BAIRWA COLONY OPP. M.B. COLLEGE UDAIPUR, MADHUSADAN HIRAN MAGRI SECTOR 3 UDAIPUR, B-BLOCK GMCH UDAIPUR, PIMS CAMPUS UDAIPUR, MALLAH TALAI UDAI...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। आज एक बार फिर फतहनगर सनवाड़ पालिका क्षेत्र में 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इधर आवरी माता शक्तिपीठ क्षेत्र में एक युवक की मौत की खबर है। युवक राजेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पिता बाबूलाल जी तेली पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहा था। आज उसकी तबीयत बिगड़ गई तथा दम तोड़ दिया। फतहनगर के वार्ड नो तथा वार्ड 20 में एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है जबकि नगर की एक होटल में दो जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। समीपवर्ती चंगेरी गांव में एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उक्त युवक इस वक्त अपने ससुराल सनवाड़ में है। इंटाली गांव में चार जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मावली तहसील में आज पॉजिटिव का आंकड़ा शतक पार कर गया।
Read Moreफतहनगर। सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तीन चिकित्सकों के पॉजिटिव आने के बाद यहां एक चिकित्सक के भरोसे चिकित्सा व्यवस्था हो गई है। एक ही चिकित्सक होने से लोगों को परेशानी हो रही है। कस्बे वासियों ने बताया कि यहां कार्यरत एक चिकित्सक को अन्य प्रतिनियुक्ति पर लगा रखा है। यदि प्रतिनियुक्त चिकित्सक को इस अस्पताल में पुनः लगा दिया जावे तो चिकित्सा व्यवस्था का कस्बे वासियों को ठीक से लाभ मिलने लगेगा। यह अस्पताल इस क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल है जिससे बड़ी संख्या में आउटडोर मरीज आते हैं। मावली तहसील क्षेत्र के ही नहीं अपितु उदयपुर जिले की सीमा से सटे रेलमगरा तहसील एवं नाथद्वारा तहसील के गांव के लोग भी उपचार के लिए यहां आते हैं। चित्तौड़ जिले के राणावतों की सादड़ी, काकरवा सहित आसपास के गांव के ग्रामीण भी इसी अस्पताल पर चिकित्सा के लिए निर्भर हैं। फतेह नगर के राजकीय चिकित्सालय में डॉक्टर व...
Read Moreफतहनगर। फतहनगर हॉस्पिटल के बाहर धरने पर बैठने का वीडियो देखने के बाद उपखण्ड अधिकारी मावली ने त्वरित एक्शन लेते हुए कल्याणसिंह पोखरना को कॉल किया तथा उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही फतहनगर - सनवाड़ दोनों जगह वैक्सीनेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा । विधायक धर्मनारायण जोशी ने जिलाधीश व उपखण्ड अधिकारी से इस संदर्भ में बात की। उसी आश्वासन पर कल्याणसिंह पोखरना ने धरना स्थगित किया । पिछले लंबे समय से फतहनगर सनवाड़ पालिका क्षेत्र में वैक्सीनेशन का कार्य बंद था जिसके चलते लोग परेशान हो रहे थे। प्रशासन के आश्वासन के बाद आज सनवाड़ सीएचसी पर 45 पार आयु वर्ग के लोगों कावैक्सीनेशन किया जाएगा। ...
Read Moreफतहनगर। कोरोना इस वक्त अपने चरम पर है तथा इससे लोग रोज अपनी जान गवा रहे हैं। आज भी शनिवार निवासी राज कुमार कोठारी की पत्नी श्रीमती ज्ञानू देवी का कोरोना से निधन हो गया जिसका अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के अनुसार आज प्रातः7.30बजे किया जाएगा। कल ही श्रीमती वर्षा तातेड़ पत्नी सुनील तातेड़ का कोरोना के चलते निधन हो गया था। फतहनगर सनवाड़ नगर पालिका क्षेत्र में रोजाना कोरोना से कोई ना कोई अपनी जान गवा रहा है। कोरोना के चपेट में युवा लोग ही अधिकतर आ रहे हैं। ऐसे में घर में रहे सुरक्षित रहें।
Read Moreफतहनगर। शुक्रवार को उपखंड अधिकारी मयंक मनीष ने कोरोना महामारी को लेकर मावली उपखंड अधीनस्थ पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों के साथ चर्चा कर सुझाव साझा किए। उपखंड अधिकारी ने इन प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे का कार्य अनवरत किया जाए तथा इस कार्य की प्रभावी रूप से मॉनिटरिंग भी की जावे। जहां कहीं पर भी सर्दी जुकाम खांसी बुखार के लक्षण वाले पाया जावे उन्हें पॉजिटिव मानते हुए कोरोना किट उपलब्ध कराया जावे। डबोक एवं मेड़ता में अधिक पॉजिटिव केस पाए जाने पर उपखंड अधिकारी ने चिंता व्यक्त करते हुए वहां के प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। लॉक डाउन की अच्छे से पालना हो इसके लिए इन अधिकारियों से कहा कि वे पुलिस के बीट अधिकारियों से अनवरत संपर्क बनाए रखें। वीसी के दौरान विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह चुंडावत एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चौधरी ने भी विचार व्यक्त ...
Read Moreफतहनगर। कोरोना महामारी के चलते चारों और इस महामारी से जनता परेशान है । मावली तहसील के इंटाली में अक्षय तृतीया के पर्व पर गाइडलाइन का पालन करते हुए विभिन्न देवी देवताओं एवं मंदिरों के अलावा गली मोहल्लों में हवन यज्ञ कर वैदिक पद्धति से वायुमंडल को एवं वातावरण को शुद्ध कर इस कोरोनावायरस से जल्द छुटकारा पाने के लिए भगवान से प्रार्थना की । इस दरमियान जो भी इस हवन यज्ञ में शामिल थे मांस्क लगाकर रखा एवं सामाजिक दूरी बनाए रखें। गांव का कोई मोहल्ला इससे अछूता नहीं रहे । 2 दिनों से इंटाली में यह कार्यक्रम संचालित है।
Read Moreफतहनगर। लायंस क्लब फतहनगर के वर्ष 2021- 22 के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए लायन राजेंद्र मोर एवं सचिव पद के लिए लायन अजय मोर को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। वर्तमान में चल रही कोविड की कठिन परिस्थितियों में क्लब द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें मुख्यतः इस बीमारी से जूझते मरीजों के लिए 500 मेडिकल किट स्थानीय चिकित्सालयों में उपलब्ध कराने का प्रस्ताव लिया एवं जरूरत अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था में सहयोग का निर्णय लिया गया। सभी सदस्यों द्वारा कोविड जागरूकता, मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी के नियम पालन करने व करवाने का निर्णय लिया गया। ...
Read Moreफतहनगर। शुक्रवार को वार्ड 21 के सदस्यों द्वारा फतहनगर में वायु शुद्धिकरण के लिए हवन किया गया। ठेले पर ही हवन प्रारंभ कर आहुतियां दी गई ताकि गांव का वातावरण शुद्ध हो सके। यह कार्यक्रम कोरोना की गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए किया गया। कार्यक्रम में गजेन्द्रसिंह रावल (पार्षद), कैलाश यादव, विजय बाफना, भगवान लाल तेली, शिव शर्मा, मनीष यादव, विष्णु साहू,देवनाराण, लोकेश रेगर, आवरी माता मंदिर के पुजारी अंबालाल आदि ने भाग लिया। ...
Read Moreफतहनगर। झाड़ोल तहसीलदार ओमप्रकाश सोनी ने लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम,ओंगना का औचक निरीक्षण किया। वक्त निरीक्षण होम में चालीस बालक व सभी स्टाफ उपस्थित मिला। वक्त निरीक्षण होम में सफाई व्यवस्था का कार्य हो रहा था। होम के रसोईघर में भोजन चेक किया। संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया ने बताया कि होम को प्रारंभ से आज तक अनुदान नहीं मिलने से आर्थिक संकट है। होम का संचालन कोविड गाइडलाइन के अनुसार होने से तहसीलदार द्वारा खुशी जाहिर की गई। तहसीलदार द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। ...
Read Moreफतहनगर। मावली तहसील में शनिवार को चार केन्द्रों पर 45 पार आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन होगा। उपखण्ड अधिकारी मयंक मनीष ने एक आदेश जारी करते हुए बताया कि शनिवार को खेमली सीएचसी,डबोक साएचसी,पलाना कला पीएचसी एवं सनवाड़ सीएचसी पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। उपखण्ड अधिकारी ने इन सेंटर से संबंधित पीईईओ को निर्देशित है कि दो कार्मिको को; जिसमें से एक ऑनलाइन फिडींग हेतुद्ध पंजीकरण कार्य हेतु सेंटर पर लगाना सुनिश्चित करावे । ...
Read Moreफतहनगर। पिछले कुछ दिनों से कोरोना केस का आंकड़ा लोगों की चिंताएं बढ़ा रहा था। आज आंकड़े घटे तो लोगों ने राहत की सांस ली। उदयपुर जिले में प्राप्त 2465 लोगों की रिपोर्ट में से 1777 नेगेटिव एवं 688 पाॅजीटिव रही। शहरी क्षेत्र में 289 पाॅजीटिव मिले जिसमें से 7 कोरोना वाॅरियर्स,132 नजदीकी सम्पर्क वाले,248 नए केस एवं 2 प्रवासी थे। ग्रामीण में 299 पाॅजीटिव थे जिसमें से 18 कोरोना वाॅरियर्स,73 नजदीकी सम्पर्क वाले,207 नए केस एवं 1 प्रवासी पाया गया। आंकडों पर गौर करें तो शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण इलाकों से अधिक पाॅजीटिव पाए गए। फतहनगर के लिए आज राहत की बात रही कि यहां सनवाड़ में महज एक केस पाॅजीटिव मिला। मेड़ता एवं डबोक में कोरोना केस अधिक मिलने पर उपखण्ड अधिकारी मयंक मनीष ने आज डबोक क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा वहां काम कर रहे कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। ...
Read Moreफतहनगर। महावीर इन्टरनेशनल की फतहनगर शाखा ने अक्षय तृतीया के अवसर पर शुक्रवार को मास्क व मेडिसिन वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। संस्था के सदस्यों ने पुलिस थाना फतहनगर में थानाधिकारी उदय सिंह को, राजकीय चिकित्सालय फतहनगर में डॉ. विजय जैन को व नगर पालिका फतहनगर-सनवाड़ में अधिशासी अधिकारी गणपत खटीक को कार्मिकों के लिए एन 95 मास्क वितरित किए तथा राजकीय चिकित्सालय फतहनगर में डॉ. विजय जैन व उनके स्टाफ को 201 कोरोना मेडिसिन के किट भेंट किए। इस अवसर पर संस्थान के आशीष जैन, ऋषभ सेठिया, विशाल सामोता, अजय जैन, शैलेश धर्मावत, महावीर हिंगड़, भावांशु सुराणा, शुभम जैन व साहिल सामर उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। नेता प्रतिपक्ष एवं उदयपुर शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया ने उदयपुर संभाग के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर कुछ सुझाव दिए हैं. इनमें तहसील स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अविलंब 50-50 बेड के कोविड-19 तैयार करने का सुझाव दिया। सभी जनप्रतिनिधियों दानदाता और सांसद तथा विधायकों से भी अपील की है कि वह अपने अपने क्षेत्रों में इस प्रकार के कोविड-19 बनने में और वहां भर्ती मरीजों के लिए भोजन, दवाई, बिजली और अन्य सुविधाओं में जन सहयोग से मदद उपलब्ध कराएं.
Read More