फतहनगर - सनवाड

अफीम नीति में हजारों किसानों को मिलेगा लाभ, केंद्र सरकार की नवरात्रि से पहले किसानों को सौगात

A field of green poppy heads and flowers. अफीम नीति वर्ष 2025-26 जारीसांसद जोशी ने जताया केन्द्र सरकार का आभारफतहनगर। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए जारी अफीम पॉलीसी से इस बार हजारों किसान और जुड़ जाएंगे। मोदी सरकार अफीम किसानों के लिए हमेशा सकारात्मक रूप से काम करती है। यह पॉलिसी किसान हितैषी है। इस पॉलिसी के कारण हजारों नए किसानों को खेती का अवसर मिलेगा। इस पॉलिसी में किसानों के द्वारा दिए गए सुझावों को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार ने फिर एक बार किसान हितेषी अफीम पॉलिसी को जारी किया है।यह बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने वर्ष 2025-26 के लिए जारी की गई अफीम पॉलीसी का स्वागत करते हुए उस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।संसदीय कार्यालय द्वारा बताया गया कि नई अफीम पॉलीसी में लेसिंग पद्धति के माध्यम से अफीम गोंद प्राप्त करना (लुवाई चिराई) गत वर्ष 2024-25 में जिन अफीम लाईसेंस...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नगर कांग्रेस कमेटी फतहनगर-सनवाड़ की कार्यकारिणी घाोषित

फतहनगर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार नगर कांग्रेस कमेटी फतेहनगर-सनवाड़ की कार्यकारिणी घोषित करते हुए अध्यक्ष- सत्यनारायण अग्रवाल,महासचिव (संगठन)-सुनील मुन्दड़ा,उपाध्यक्ष-मनोहर त्रिपाठी, लादूलाल गडोलिया,गोपाल सोनी,नारायण मोर,भंवरलाल जीनगर,महासचिव-राधेश्याम शर्मा,रतन खटीक,उमेश चेचानी,शब्बीर बोहरा,नरेश जाट,सचिव-बंशीलाल कुमावत, हंसमुख खेरोदिया,सुभाष सोनी,राकेश जयमाल,बद्रीलाल जाट,मो.इरशाद मंसूरी,नन्दलाल मीणा,सुनील यादव,श्रीमती भारती देवी भील,श्रीमती हमीदा बानू,प्रवक्ता-हेमन्त गोयल, सोशल मीडिया प्रभारी-वैभव मारोठिया,कार्यकारिणी सदस्य-रतनलाल मीणा,पवन गर्ग, जमनेश अग्रवाल,श्रीमती केशर देवी जटिया,शफी मोहम्मद,मुकेश पहाड़िया,नितेश गर्ग को बनाया है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

काॅलेज विद्यार्थियों को केरियर काउंसलिंग एवं छात्रवृति योजना की दी जानकारी

फतहनगर। नगर के महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में मंगलवार को एल.आई.सी के स्वर्ण जयन्ती वर्ष के अवसर पर एल.आई.सी द्वारा देय छात्रवृति एवं केरियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम सेटेलाइट कार्यालय फतहनगर के शाखा प्रबन्धक चेतन नायक थे जबकि मुख्य जीवन बीमा सलाहकार संजय गौड़ विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। अध्यक्षता देवेन्द्रसिंह राठौड़ ने की।मुख्य अतिथि नायक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्नातक स्तरीय प्रथम वर्ष की विभिन्न कक्षाओं में नियमित अध्ययनरत,आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राओं को एल.आई.सी. गोल्डन जुबली फाउंडेशन छात्रवृति में प्रतिवर्ष पात्र बालक-बालिकाओं को 20 से 40 हजार रूपये तक छात्रवृति फाउंडेशन द्वारा प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 17 सितम्बर 2025 है। साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए संचाल...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतहनगर। लदानी स्थित राजकीय महाविद्यालय,मावली में वृक्षारोपण समिति के अंतर्गत हरियालो राजस्थान अभियान व महिला नीति के अंतर्गत महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य महेशचन्द्र तिवारी के निर्देशन में वृक्षारोपण समिति की प्रभारी नीलम चैधरी,सह प्रभारी नरपतराम परमार, खेल अधिकारी डॉ.नगेन्द्रसिंह सोलंकी, संकाय सदस्य भारती चैहान,डॉ.पिनल जैन, नवीन कुमार,मयंक मिश्रा, जितेंद्रसिंह, जगदीशचंद्र पुरोहित, वीरेंद्रसिंह,महावीर अंबेश गुरु कॉलेज से देवेंद्र सिंह राठौड़ व्याख्याता,रोशनलाल शर्मा,रमेशचंद्र वैरागी एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इस अभियान में उत्साह और उमंग के साथ भाग लेकर पूर्ण मनोयोग से महाविद्यालय में पौधारोपण किया। कार्यक्रम के लिए महावीर अंबेश गुरु कॉलेज,फतहनगर की मातृ संस्था सम्यक ज्ञान पीठ के संचालक गजेन्द्र मेहता न...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में जिला स्तरीय हैंडबाॅल प्रतियोगिता सम्पन्न

फतहनगर। नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में चल रही जिला स्तरीय छात्रा वर्ग की हैंडबाॅल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ।समापन समारोह में नगर के जनप्रतिनिधियों,समाजसेवियों,पुलिस एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का आतिथ्य मिला। आयोजक विद्यालय स्टाफ द्वारा अतिथि स्वागत किया गया। प्रतियोगिता के 19 वर्ष में प्रथम स्थान माणस की टीम रही जबकि उप विजेता जेतावाड़ा की टीम रही। तीसरे स्थान पर लदानी की टीम रही। प्रतियोगिता के 17 वर्ष में सेंट एंथेनीज प्रथम रही जबकि दूसरे स्थान पर माणस एवं तीसरे स्थान पर गोगला रहा। अतिथियों के हाथों 17 एवं 19 वर्ष की विजेता,उपविजेता एवं तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों की बालिकाओं को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बांध ओवरफ्लो के बाद बड़गांव- मावली मार्ग बंद

फतहनगर। बड़गांव बांध के ओवरफ्लो होने के बाद बेडच नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है। बड़गांव से मावली मार्ग पर स्थित पुलिया पर पानी बह रहा है। पुलिया पर पानी के तेज बहाव को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि वे पुलिया पार नहीं करें। मावली की ओर जाने के लिए वैकल्पिक रूप से जोयडा मार्ग से जाया जा सकता है । बड़गांव पुलिया पर बहता पानी में एक दूध वाला फस गया। लोगों ने बमुश्किल बाइक को बाहर निकाला। पुलिया पर बहते पानी का नजारा देखने के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। 2006 में भी इस नदी में पानी का तेज बहाव पुलिया को बहा ले गया था । इस बार भी पानी का बहाव खतरनाक होने से पुलिया के बह जाने का खतरा भी पैदा हो सकता हैI ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बड़गांव बांध हुआ ओवरफ्लो, नदी में आया पानी

फतहनगर। क्षेत्र का बड़गांव बांध मध्य रात्रि को ओवरफ्लो हो गया। रविवार की सुबह बांध पर 5 इंच की रपट चल रही थी। बड़गांव निवासी दिलीप जाट ने बताया कि रात्रि को 12:15 बजे बांध की रपट चल पड़ी। कल ही उपखंड अधिकारी बांध की स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर आए थे। उदयसागर और वल्लभनगर बांध के फ्लो होने के बाद बड़गांव बांध अपनी अधिकतम क्षमता के करीब पहुंच चुका था। बांध के डूब क्षेत्र में आने वाले वल्लभनगर उपखंड के मोरझाई, तारावट, मुर्डिया, नाडिया खेड़ी सहित अन्य गांवों के लोगों को उपखंड अधिकारी ने जलभराव वाले क्षेत्र में नहीं जाने की हिदायत दी थी। मावली उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी, वल्लभनगर उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी. पाटीदार, तहसीलदार सुरेंद्र छिपा, सनवाड़ उप तहसीलदार प्रवीण मीणा, भू-अभिलेख निरीक्षक देवेंद्र सिंह राणावत सहित राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर आए थे अधिकारियों ने ग्रामीण प्रत...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आशा गाडरी ने जीता कांस्य पदक  

फतहनगर। भारतीय खेल प्राधिकरण, भारतीय जूडो महासंघ एवं राजस्थान राज्य जूडो संघ के तत्वावधान में जिला जूडो संघ उदयपुर द्वारा आयोजित खेलो इंडिया ट्रायल में भावली निवासी आशा गाडरी ने सीनियर वर्ग 63 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। आशा गाडरी के पिता हीरालाल गाडरी किसान है। आशा गाडरी मावली उपखण्ड के रा.उ.मा.वि.लोपड़ा की कक्षा 12 की छात्रा है एवं उसने कोच तुलसीराम गायरी के निर्देशन में इस खेल की तैयारी की हैं। यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य किशोर सिंह चुण्डावत ने दी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

किया अभिषेक,निकाली रथ यात्रा

फतहनगर।  दिगंबर जैन समाज द्वारा शनिवार को आदिनाथ जैन मंदिर में ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा एवं अभिषेक किया गया। आज दिन की बोली श्रीमती मोहनी देवी द्वारा ली गई। इसके बाद रथ यात्रा निकाली गई जिसमें भगवान को विराजमान कर बाजार में भ्रमण कराया गया। श्रीजी का बालाजी मंदिर जाकर बावड़ी से कलश भर कर लाया गया तथा मंदिर में कलश का अभिषेक किया गया। बाद में पंडित का स्वागत किया गया। संगीत कलाकार का भी स्वागत किया गया। इसके पश्चात भगवान की माला की बोली लगाई जिसमें  अशोक कुमार छाबड़ा के छूटी जहाँ छाबड़ा के घर जाकर समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में पुरुष श्वेत वस्त्र में तथा महिलाएं केसरिया परिधान में शामिल हुई। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

ईंटाली में निकला संचलन, फतहनगर में रविवार को होगा आयोजन

फतहनगर। संघ शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को मावली उपखंड क्षेत्र के ईंटाली गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकाला गया। फतहनगर खंड के ईंटाली मंडल के इस पथ संचलन हेतु स्वयंसेवकों का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एकत्रीकरण हुआ। प्रात: 9.35 पर संचलन की रवानगी की गई। संचालन बस स्टैंड, लक्ष्मी नारायण मंदिर, पिपलेश्वर महादेव मंदिर, पीपाड़ा चौराहा, मेनारिया मोहल्ला, कलाल मोहल्ला, प्राइमरी स्कूल रोड, पटेल मोहल्ला, शिव घाटी, चारभुजा मंदिर, सदर बाजार, कुमारिया बावजी, बड़ा मंदिर होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुआ। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीण महिला पुरुषों ने पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया। इसी क्रम में रविवार को फतेहनगर में भी पथ संचलन निकाला जाएगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भारी बारिश का अलर्ट: जिला कलक्टर ने घोषित किया अवकाश

उदयपुर। ज़िले में में रात्रि से ही भारी बारिश होने तथा आज भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला कलेक्टर एवं सीडीईओ के निर्देशानुसार आज सुबह से प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में समस्त राजकीय और निजी विद्यालयों में स्टूडेंट्स के आज दिनांक 06/09/25 को अवकाश घोषित किया गया है। सभी संस्था प्रधान/विद्यालय स्टाफ को आदेशित किया गया है कि विद्यार्थियों को तुरंत सूचना कर विद्यालय आने से रोके, अगर स्टूडेंट्स स्कूल आ जाते हैं तो तुरन्त उनको सकुशल जिम्मेदारी के साथ घर वापसी करवाएं। सभी टीचर्स निर्धारित समय पर स्कूल पहुंच कर दायित्वों का निर्वहन करेंगे। छात्र हित और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देवेI इधर केचमेंट एरिया में हो रही लगातार बारिश से जलाशयों में पानी की आवक बढ़ जाने से उदयसागर बांध के गेट अभी साढ़े सात बजे 1-1 फीट से बढ़ाकर 3-3 फीट तक खोले जाएंगे।जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतह एकेडमी की वॉलीबॉल टीम फाइनल में पहुंची

फतहनगर।स्थानीय फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर की अंडर-17 वालीबॉल गर्ल्स टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बालिकाओं ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर बाठॆडा की टीम को लगातार पांच सेट चले गेम में 20-25, 25-22, 25-18, 15-25, 15-8 से हराकर फाइनल में पहुंच गई है। बालिकाओं ने इससे पहले हिरण मगरी सेक्टर 11, टूस डांगिया, नवानियां की टीमों को हराकर अपनी जीत का परचम लहराया। प्रतियोगिता उदयपुर के सेंट ग्रेगोरियस स्कूल में चल रही है। यह जानकारी फतेह एकेडमी के निदेशक अजय जैन ने दी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में एक करोड़ 61लाख की आंगीः आकर्षण का केंद्र बनी विनायक प्रतिमा

फतहनगर। नगर के विभिन्न स्थानों पर गणपति महोत्सव के दस दिवसीय आयोजन के तहत गुरूवार को सरदार पटेल स्टेडियम के समीप विजय हाइट्स सेवा समिति की ओर से गणेश चौक में सार्वजनिक गणेश उत्सव पर इस बार एक करोड़ 61 लाख रुपए से फ्रेश नोटो की आंगी की गई। भुवनेशपुरी ने बताया कि विशाल सज्जा होने से सजावट का कार्य बीती रात्रि से ही शुरू कर दिया गया। इसमें नोटो की संख्या में पांच सौ के नोट एक करोड़ बीस लाख,दो सो के नोट बीस लाख,सो रुपए के नोट पंद्रह लाख और पचास रुपए के छह लाख रुपए से विनायक की अंग सज्जा की गई। नोटों से की गई अंग सज्जा के विशेष आयोजन को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। विनायक भक्तों ने न केवल इस झांकी का दर्शन लाभ लिया बल्कि परिसर में आयोजित कुमावत बंधुओं की भक्ति संध्या में भी भाग लिया। दर्शनों के लिए लम्बी-लम्बी कतारें लगी। दर्शनोपरान्त प्रसाद की व्यवस्था का भी विनायक भक्तों ने लाभ लिया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ मावली का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

फतहनगर।  राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड स्थानीय संघ का वार्षिक अधिवेशन शनिवार को अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम सुखलाल गुर्जर की अध्यक्षता एवं मंडल संगठन आयुक्त सुरेंद्र कुमार पांडे के मुख्य अतिथ्य एवं कार्यकारिणी प्रधान पन्नालाल जोशी के विशिष्ट आतिथ्य में पी एम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली जंक्शन सभागार में संपन्न हुआ।  स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह ने बताया कि वरिष्ठ जिला स्काउटर  प्रेम शंकर सालवी तथा योगेश कुमार पालीवाल द्वारा मधुर स्वर लहरियों तथा बांसुरी वादन द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। संयुक्त सचिव श्रीमती रतन टांक,  ट्रेनिंग काउंसलर जगदीश सिंह राव, महेंद्र सिंह राव तथा रामरतन कोठारी ने अतिथियों का तिलक वंदन  तथा स्कार्फ  पहना कर स्वागत किया। स्थानीय संघ कार्यकारणीय अध्यक्ष जगदीश चंद्र पालीवाल ने समाज मे...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े कौशल विकास कार्यक्रम डॉ. स्वाति भाटी

फतहनगर। यहाँ के महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. स्वाति भाटी विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र, गुरू नानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उदयपुर ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में कौशल विकास को विकसित करना है। साथ ही कहा कि विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ समय का सदुपयोग करते हुए अपने भविष्य को व्यावहारिक आधार पर बेहतर बनाना चाहिए। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ. भावना शर्मा व्याख्याता रसायन विज्ञान विभाग, गुरू नानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उदयपुर राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत के द्वारा की गई। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सब को साथ मिलकर 'हम की भावना' के आ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली ‘अ’ के चुनाव सम्पन्न,शंकरलाल जाट लदाना बने अध्यक्ष

फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली 'अ' का एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम रविवार को स्वामी विवेकानंद माॅडल स्कूल मावली में आयोजित हुआ। चुनाव अधिकारी गोपाल राव एवं पर्यवेक्षक वगतलाल शर्मा के निर्देशन में उपशाखा कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया में शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चुनाव में शंकरलाल जाट मावली सभाध्यक्ष, हरीश दाधीच उपसभाध्यक्ष, शंकरलाल जाट लदाना अध्यक्ष, पुरूषोत्तम कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, भूपेन्द्र कुमार पाठक मंत्री, सोहनलाल जाट कोषाध्यक्ष, भूपेन्द्र कुमार पाठक पंचायत समिति शिक्षक सदस्य एवं अनिल टांक शारीरिक शिक्षक सदस्य निर्वाचित हुए। प्रदेश महासमिति के लिए लोकेश जीणावत, योगेश जैन, संजय कुमार गहलोत, रामरतन कोठारी, नारायणलाल नाई, सुधीर कुमार शर्मा, चन्द्रशेखर चौधरी, शंकरलाल जाट सालेरा आदि चुने गए। जिला महासमिति सदस्य रामेश्...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भादवी बीज पर निकली बाबा रामदेव की शोभायात्राएं,राम रसोड़ा का हुआ समापन

फतहनगर। भादवी बीज पर क्षेत्र में सोमवार को बाबा रामदेव की शोभायात्राएं निकाली गई। चंगेड़ी के रेगर मोहल्ला से शोभायात्रा निकाली गई जिसमूें रामदेव की सज्जित झांकी का लोगों ने दर्शन लाभ लिया। इस अवसर पर विविध कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसी प्रकार से ईंटाली में बाबा रामदेव मंदिर पर पूजन अर्चन कर बाबा रामदेव की तस्वीर को श्रृंगारित रथ में स्थापित कर शोभायात्रा निकाली गई। बाबा के जयकारों के साथ शोभायात्रा विभिन्न मोहल्लों से होते हुए पुनः गोराजी बावजी के प्रांगण में पहुंच कर सम्पन्न हुई। यहां पर पिछले एक पखवाड़े से चल रहा राम रसोड़े का भी इस अवसर पर समापन किया गया। बाबा रामदेव की महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसी प्रकार से पालिका क्षेत्र के सनवाड़ कस्बे में भी बाबा रामदेव की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें भी बड़ी तादाद में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

ईंटाली तालाब पर तीन वर्ष बाद चली चादर

फतहनगर। सोमवार को ईंटाली क्षेत्र में बारिश का दौर चला जिससे ईंटाली तालाब पर तीन वर्ष बाद 4 इंच चादर चल पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि इस तालाब की पाल 100फीट है। चादर चलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब पर आ जुटे। इस तालाब के भरने पर ईंटाली सहित आसपास के गांव बड़गांव,उदाखेड़ा-मन्ना खेड़ा,रोहिडा,भीला खेड़ा,जोधाणा सहित अन्य गांवों के भी कुए रिचार्ज रहते हैं व जलापूर्ति की कोई परेशानी नहीं रहती। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शिक्षक संघ राष्ट्रीय का वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम आज

फतहनगर। रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली अ  का वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम राजकीय मॉडल विद्यालय मावली में  प्रात: 8 बजे से 1 बजे तक होगा।  उपशाखा मावली अ के अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि  इसमें कार्यकारिणी गठन के साथ ही संगठन, शिक्षक हित विषयों पर चर्चा की जाएगी। अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ होगा तथा समापन दोपहर 1:00 किया जाएगा।  ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चुंडावत खेड़ी में सत्रारंभ वॉकपीठ का हुआ शुभारंभ

फतहनगर। मावली ब्लॉक के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की  वॉकपीठ चुंडावत खेड़ी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रारम्भ हुई।  दो दिवसीय वॉकपीठ के उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मावली विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल थेI भाजपा देहात के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे I अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने की। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुखलाल गुर्जर, कार्यवाहक पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार विजयवर्गीय, विधानसभा संयोजक रोशन लाल सुथार, भाजपा मावली मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्र गाडरी, मामले के पूर्व प्रधान जीत सिंह चुंडावत,  भाजपा डबोक मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह राव, भाजपा फतहनगर सनवाड़ मंडल अध्यक्ष एवं पालिका उपाध्यक्ष नितिन कुमार सेठिया, मावली पालिका अध्...

Read More