फतहनगर - सनवाड

अस्पताल के लिए आगे आए भामाशाह,दिवंगत श्यामसुंदर सोनी की पत्नी ने की घोषणा

फतहनगर। फतहनगर के धुणी बावजी के समीप वर्षों से खाली पड़े चिकित्सा भवन में अस्पताल शुरू कर कोरोना के मद्देनजर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने को लेकर भामाशाह आगे आ रहे हैं।  2 दिन पूर्व भाजपा नेता पूर्व पालिका अध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना ने ₹100000 की घोषणा कर इसकी शुरुआत की थी। अब यहां के मेन चौराहा स्थित रूपम श्रृंगारिका के मालिक दिवंगत श्यामसुंदर सोनी की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती श्यामा सोनी ने 111111 रुपए की घोषणा की है। इस घोषणा पर नगर वासियों ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

महामारी निवारणार्थ व्यापारियों ने हवन में दी आहुतियां

फतहनगर। यहां के सिद्ध हनुमान मंदिर प्रांगण में नगर के व्यापारियों द्वारा हवन का आयोजन किया गया। पंडित ओम शर्मा ,मुकेश शर्मा तथा अन्य पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोचार के साथ चले इस हवन में व्यापारियों ने बारी-बारी से आहुतिया दी । हवन की पूर्णाहुति के बाद सभी ने बालाजी से कोरोना महामारी से बचाने की अरदास करते हुए सर्वत्र सुख शांति की कामना की।

Read More
फतहनगर - सनवाड

ताऊ तै तूफान:रात भर चली हवाएं

फतहनगर। ताउ तै तूफान ने राजस्थान में प्रवेश कर लिया जिसका असर फतेह नगर क्षेत्र में देखने को मिला। मंगलवार की शाम को ही इसका एहसास हो गया था। सांझ ढलने के साथ ही तेज हवाएं और बारिश की बौछारें खेलना शुरू हो गई। रात्रि को हवाओं ने जोर पकड़ा तथा कभी तेज तो कभी मंद गति से हवाएं चलती रही इनके साथ ही बरसात भी होती रही। आज सुबह तक भी हमारे चल रही है तथा रुक-रुक कर बारिश का दौर चल रहा है। इन हवाओं के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोग अपने घरों में बंद हैं। मौसम में काफी ठंडक घुल गई है। स्वच्छंद विचरण करने वाले जानवर परेशान दिखे। तेज हवाओं के कारण अभी तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं है।

Read More
मावली

बुधवार को मावली तहसील में इन स्थानों पर होगा वैक्सानेशन

फतहनगर। बुधवार को मावली तहसील में 11 स्थानों पर 45 पार आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन होगा। चिकित्सा विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार मावली तहसील में फतहनगर,खेमली,चंदेसरा,गादोली,घासा,गुड़ली,ईंटाली,पलाना कला, साकरोदा,सालेरा कला व थामला केन्द्र पर वैक्सीनेशन होगा। ...

Read More
देश प्रदेश

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के लिए ‘कॅरियर अपाॅच्र्युनिटीज इन पब्लिक हेल्थ’ विषय पर 1000 से अधिक उम्मीदवारों को दिया परामर्श

जयपुर, 18 मई 2021ः दुनिया भर में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बाद उपजे हालात के कारण स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत मौजूदा कार्यबल को जबरदस्त तनाव में ला दिया है। सार्वजनिक स्वास्थ्य पेशेवरों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पूरी पहुंच नहीं है। कहा जा सकता है कि कोविड-19 ने हमें स्वास्थ्य सेवा से संबंधित कार्यबल की कमी को दूर करने और मजबूत बुनियादी ढांचे की जरूरत को पूरा करने की दिशा में विचार करने पर मजबूर किया है। सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा की समझ और महत्व को जल्द ही उजागर करने के लिए आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम में नामांकन के लिए ‘कॅरियर अपाॅच्र्युनिटीज इन पब्लिक हेल्थ’ विषय पर आधारित एक परामर्श सत्र का आयोजन किया। पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम द जॉन्स हॉपकिन्स ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ और आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी, जयपुर द्वारा...

Read More
चित्तौडगढ़

प्रतापगढ में शीघ्र हो ऑक्सीजन प्लांट, निम्बाहेड़ा में शुरू हो कार्य

सासंद जोशी ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से करी बात       चित्तौडगढ 18 मई/प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के चिकित्सालय में भी ऑक्सीजन प्लांट शीघ्र होना चाहिए। उपरोक्त प्लांट के लिए चित्तौड़गढ़ सासंद सी.पी.जोशी ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से बात की है।       सासंद जोशी ने मंत्री को अवगत करवाया कि भारत सरकार ने चित्तौड़गढ़ में सांवलिया चिकित्सालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 1 करोड की लागत से ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किया जो वर्तमान में उपयोगी साबित हो रहा है। प्रतापगढ जिला आदिवासी बहुल जिला है तथा अभी भी वहा चिकित्सा क्षेत्र में सेवा बढाने की आवश्यकता है। इसलिए वहां के चिकित्सालय में भी भारत सरकार के माध्यम से ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत करवावे ताकि इस महामारी में जीवनदायी हो सके।        इसके साथ ही सासंद जोशी ने निम्बाहेड़ा चिकित्...

Read More
उदयपुर

उदयपुर जिले का आज का कोरोना अपडेट

फतहनगर। उदयपुर जिले का आज का कोरोना अपडेट निम्नानुसार है: Received Report of....2708 Negative....2158 *Positive....550* Urban Total Patient....334 Corona Warrior...16 Close Contact...162 New Case...156 Rural Total Patient....216 Corona Warrior...07 Close Contact...61 New Case...148 Total positive till now....52174 Area Details..👇 JAI SHREE COLONY UDAIPUR, OPP. MAHILA THANA CHITRAKOOT NAGAR UDAIPUR, RNT BOYS HOSTEL UDAIPUR, SAVINA MAIN ROAD UDAIPUR, ORDI B MAVLI, NEAR PANCHWATI ALOO FACTORY UDAIPUR, PIPLI CHOWK EKLINGPURA UDAIPUR, R.K PURAM SAVINA UDAIPUR, LAKHAWALI BADGOAN, SUKHDEV MANDIR KE PASSS BADGAON, ROOP SAGAR KESHAV NAGAR UDAIPUR, AMBAMATA UDAIPUR, SECTOR 8 UDAIPUR, PIPLI CHORAYA AMBA FALA TITARDI UDAIPUR, BANSA UTHARDA SALUMBER, POLICE LINE NEW QU...

Read More
मावली

मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा:प्रशासन ने लोगों को किया सावधान

फतहनगर। ताऊतै तूफान के चलते क्षेत्र का मौसम भी प्रभावित हुआ है तथा यहां पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन में मंद गति से हवाएं चल रही थी लेकिन शाम होते-होते हवाएं तेज हो गई तथा बारिश की बूंदे शुरू हो जाने से मौसम काफी ठंडा हो गया। इधर मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनजर प्रशासन ने लोगों को सावधान करने के लिए एहतियातन सुझाव शेयर किए हैं। तहसील के समस्त पीईईओ को सूचित किया है कि अगले 2 दिन में मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है ।आप अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए लोगों को जागरूक करते हुए निगरानी टीम के साथ निम्नलिखित कार्य किए जाने सुनिश्चित करावे :- (१) अपने क्षेत्र में वायर या हार्डिंग लुज हो तो उन्हें हटावा दिया जावे। (२) जहां पर लोहे या सीमेंट के पतरे लगे हो उन्हें वायर या रस्सी से बांधने के लिए कहा जावे। (३) कोई भी घर से बाहर ना निकले और ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर सनवाड़ में 9 जने पॉजिटिव

फतहनगर। पालिका क्षेत्र में 9 जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार धुणी पर एक युवक,वार्ड 15 में तीन महिलाएं,वार्ड पांच में एक महिला,सनवाड़ में एक महिला,वार्ड 19 तथा वार्ड 21 में एक एक महिला पॉजिटिव मिली है।  कोरोना के आंकड़ों के मामले में पिछले 2 दिनों से काफी राहत मिली है। 2 दिन से पालिका क्षेत्र में किसी भी कोरोना पॉजिटिव की मौत की खबर नहीं है।

Read More
मावली

मावली व सनवाड़ में चिकित्सा उपकरणों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी

फतहनगर। विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत मावली विधायक धर्म नारायण जोशी की अनुशंसा पर मावली एवं सनवाड़ अस्पताल में चिकित्सा उपकरणों के लिए पांच-पांच लाख की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। उक्त स्वीकृति जारी करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ मंजू ने कार्यकारी एजेंसी के रूप में अस्पताल के प्रभारियों को जिम्मा सौंपा है।

Read More
मावली

महादंगल में 23 का प्लैटिनम में चयन

http://www.fatehnagarnews.com ईटाली। उदयपुर जिले के मावली तहसील के ईन्टाली ग्राम पंचायत में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी एवं श्रीकल्याणेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भारतीय संस्कृति एवं संरक्षण हेतु कोरोनाकाल में घर बैठे प्रतिभाओं के लिए राष्ट्रीय मेहंदी महादंगल मै 23 का प्लेटिनम स्थान पर चयन। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार डिजिटल माध्यम से राष्ट्रीय मेहंदी महादंगल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि उपतहसीलदार मावली से रेखा देवी एवं विशिष्ट अतिथि कान्ति यादव परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना मावली एवं सोनु कृषि प्रवेशक ईन्टाली ने डिजिटल माध्यम उपस्थिति थे। कार्यक्रम संयोजक भगवती जोशी के अनुसार प्रतियोगिता में प्लैटिनम सुपर गोल्ड भारतीय मेहंदी एंबेसेडर सम्मान में हरियाणा से एकता शर्मा, उत्तर प्रदेश से आध्या शुक्ला ,झालावाड़ से पिंकी कुमारी चित्तौड़गढ़ से जाह्नवी तिवा

Read More
देश प्रदेश

शहरों के अस्पतालों में दबाव कम करने के लिए सभी सीएचसी पर उपलब्ध कराई जाएंगी कोरोना चिकित्सा सुविधाएं -चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

जयपुर। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि शहरों के अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों के दबाव को कम करने के लिए प्रदेश के सभी 350 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोरोना संक्रमितों के उपचार की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार इन केंद्रों पर ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और अन्य जरूरी दवाओं की भी व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर ही उपचार मिल सके और उन्हें शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़े। डॉ. शर्मा ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर क्षमता के अनुसार बैड्स को रिजर्व कर मरीज को भर्ती किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के इलाज के दौरान काम आने वाली सभी दवाइयों की  आपूर्ति सीएचसी को भेजी जा रही हैं। इसके अतिरिक्त ऑक्सीजन के सिलेंडर व रेमडेसिविर इंजेक्शन भी इन केंद्रों पर भेजे जा रहे हैं। सरकार का यह प्रयास है कि ग्रामीण मरीजों को समय ...

Read More
मावली

मृत्यु भोज पर लगाया जुर्माना,गांवों में पैनी नजर की जरूरत

फतहनगर। मावली कस्बे के गैंग हट चौराहे पर एक मृत्यु भोज में 50 से अधिक व्यक्तियों को बुलाकर खाना खिलाने पर प्रशासन ने 10,000 का जुर्माना लगाया। मौके पर थाने का जाब्ता एवं तहसीलदार पहुंचे जिन्हें देखकर खाना खाने वाले लोग इधर-उधर दौड़ने लग गए तो कुछ कमरों में बंद हो गए। सर्वत्र कोरोना महामारी का प्रकोप चल रहा है। फिर भी गांव में लोग बेहिचक इस प्रकार के आयोजन कर रहे हैं। गांव में लोग इस बीमारी को अब भी काफी हल्के में ले रहे हैं तथा मृत्यु भोज जैसे आयोजन धड़ल्ले से हो रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने निगरानी दल बनाकर गांव में लगा रखे हैं फिर भी लोग मृत्यु भोज करने से नहीं डर रहे हैं। प्रशासन को गांवों की ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

Read More
मावली

दिवंगत समरसिंह बुन्देला को शिव सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

मावली। शिवसेना राजस्थान प्रदेश सचिव एवं शिव सैनिकों के प्रणेता मा.समरसिंहजी बुंदेला के असामयिक निधन पर षिव सैनिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है कि वह परिवारजनों को उक्त वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बुन्देला का गत दिनों कोरोना के कारण निधन हो गया था। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अवसर पर जगदीश सांचिहर,राजेंद्र सिंह राणावत, पुरण पुरी गोस्वामी, सुधीर शर्मा, अंकुर अग्रवाल, इकबाल भाई,गौरव नागदा, बंटी राज अहीर, पर्वत सिंह जोधा, कैलाश सेन, गणेश वैष्णव, दिलीप लक्ष्कार, रमेश दास वैष्णव मंजू सोलंकी, उदय सिह सिसोदिया, विक्रम सिंह बारहट, जगदीश जटिया, दीपक जोशी सोनल खटीक, अर्जुन रेगर, हिम्मत राणा, धीरज लोहार प्रकाश बैरवा रमेश परमार मुकेश चैबीसा, दिनेश वीरवाल ओम चोधरी दिपक सिंह बोराणा घनश्याम विजय वर्गी आशीष कोदली लक्षमण सिंह, महेंद्र सिंह, रामदास वैष्णव य...

Read More
फतहनगर - सनवाड

तेज हवाओं के साथ बारिश की बूंदों से मौसम में घुली ठण्डक

फतहनगर। तूफान का असर फतहनगर क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। रात्रि को तेज हवाओं के साथ बारिष की बौछारें गिरी जिससे मावठ हो गया। कुछ जगहों पर सड़क पर पानी भी भरा देखा गया। मौसम के बदले मिजाज से ऐसा लगा जैसे बारिष का मौसम आ गया हो। आज सुबह से ही मंद गति से ठण्डी हवाएं चल रही है। रात्रि को हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। आज सुबह चंगेड़ी की थ्री फेस बिजली बाधित हुई। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंचे तथा फाल्ट ढूंढ कर पुनः आपूर्ति शुरू की। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चिकित्सा सुविधा के लिए संयुक्त प्रयास का सुझावः के.एल. अग्रवाल

फतहनगर। नगरपालिका क्षेत्र में समुचित चिकित्सा सुविधा के लिए संयुक्त प्रयास का सुझाव देते हुए सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर कन्हैयालाल अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में महामारी का समय है। नगर में जनसंख्या के अनुरूप सरकारी चिकित्सा सुविधाएं नगण्य है। जहाँ नगर को चार पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों का अधिकार है वहाँ जन प्रतिनिधियों की अनदेखी से वर्षो पूर्व नगर के दूरदर्शी व्यक्तियों के प्रयास से लाखों रुपयों से धूणी क्षेत्र में बना चिकित्सालय खण्डहर हो रहा है। वर्षों से प्राथमिक चिकित्सा के अभाव में न जाने कितने क्षेत्रवासियों की अकाल मौतें हुई है तथा हो रही है और होगी। सभी राजनीतिक विचारों के लोगों से मेरा अनुरोध है कि हमें हमारी आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की तरफ ध्यान देना है। जिससे सरकार द्वारा इस भवन में नगरवासियों को वांछित चिकित्सा सुविधायें उपकरणों एवं चिकित्सकों के साथ शीघ्रताशीघ्र उपलब्ध करवाने की क...

Read More
देश प्रदेश

महावीर इंटरनेशनल दरीबा द्वारा 500 मास्क वितरण

दरीबा माईन्स। महावीर इंटरनेशनल दरीबा द्वारा सोमवार को भीलो की बस्ती,गाडोलिया लौहार कच्ची बस्ती, राहगीरों एवं गांव में 500 मास्क वितरण किए गए। इस कार्य में आशा सहयोगी मंजू वैष्णव दरीबा के द्वारा सहयोग किया तथा सोशल डिस्टेडिंग व कोविड 19 के बचाव में मास्क की अहमियत को समझाया। ईश्वरलाल सिंयाल,रणजीत बागरेचा, गुलजारी लाल सिंघवी द्वारा आर्थिक सहयोग दिया गया। माॅस्क वितरण के दौरान संस्था के अध्यक्ष निर्मल सिंघवी, सचिव आकाश जैन, उपाध्यक्ष जयेश गोखरू, ऋषभ सिंयाल, प्रकाश सिंयाल ने सहयोग किया। ...

Read More
देश प्रदेश

भीलवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री ने वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा बैठक कर भीलवाड़ा जिला कलक्टर व अधिकारियों से ली कोरोना के बढ़ते प्रकरणों की रोकथाम हेतु की गई तैयारियों की जानकारी

    जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, मंत्री एवं भीलवाड़ा जिले के प्रभारी डॉ. श्री रघु शर्मा ने सोमवार को वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग सेे भीलवाड़ा जिला कलक्टर व जिला स्तरीय अधिकारियो के साथ बैठक कर कोरोना के बढ़ते प्रकरणों की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों व जारी लॉकडाउन के तहत वर्तमान परिस्थिति की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने व संक्रमित मरीजो को जल्द चिन्हित् करने के लिए मोबाईल ओपीडी वेन द्वारा माईक सुविधा लगाकर 10 से ज्यादा गांवो में जाकर ज्यादा से ज्यादा एंटीजन टेस्ट करवाने को कहा।            उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा फैल रहा है जिसको रोकने में वहां के नागरिकों व जन-प्रतिनिधि द्वारा ‘‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’’ निभाकर स...

Read More
उदयपुर

कोरोना से बचाव को लेकर मां के दरबार में पहुंचे श्रीमाली

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रत्येक प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में लोग देव स्थानों पर जाकर मन्नत मांग रहे हैं वही इंटक नेता जगदीश राज श्रीमाली ने भी मां के दरबार में पहुंचकर कोरोना से जन-जन को बचाने की कामना की। श्रीमाली ने कहा कि" मां ये कैसी महामारी आई और ये कैसी विडंबना हे जब अपने किसी परिचित के जन्म दिवस या शादी कि सालगिरह पर बधाई देने के लिए लिखते लिखते ही कोई न कोई दुखद समाचार आ जाता अब अकल्पनीय और असहनीय हो गया है । इस कोरोना महामारी रूपी महातांडव से अकाल मृत्यु को रोको संसार के समस्त प्राणियों कि रक्षा करो "या देवी सर्व भूतेशु शक्ति रूपेण संस्थिता नमस्त्से नमस्त्से नमस्तसे नमो नमः। जय हिंगलाज जय भेरुभावनी दरबार जय धुनिमाता शक्तीपीठ ।।

Read More
उदयपुर

भामाशाह हिम्मत सिंह झाला ने भेंट किए कोरोना से निपटने के उपकरण

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। सोमवार को कुराबड़, बम्बोरा, वल्लभनगर राजकीय चिकित्सालय में कोविड महामारी को लेकर भामाशाह हिम्मत सिंह जी झाला द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कन्सीट्रेटर, पल्स ऑक्सीमीटर, फेस शील्ड व आवश्यक उपकरण भेट किए. इस अवसर पर सांसद सीपी जोशी, जिलाध्यक्ष भंवर सिंह जी पंवार, पूर्व जिला प्रमुख शांतिलाल जी मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जी जैन, मंडल अध्यक्ष भंवर लाल जी भट्ट, प्रधान देवीलाल जी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नत्थे खां जी, जिला परिषद् सदस्य राव सा मदन सिंह जी, पूर्व प्रधान अस्मा रानू खां जी, आकाश जी वागरेचा, पंचायत समिति सदस्य डोली जी खारोल, रतन सिंह जी राठौड़, भंवर सिंह जी,हमेर सिंह जी, बाबूलाल जी डांगी, लक्ष्मी लाल जी दरौली, गोविन्द जी सरगरा, पुरुषोत्तम जी, सरपंच हेमंत जी अहीर, पूर्व सरपंच रूप गिरी जी व प्रमुख पार्टीपदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित

Read More