मावली

शादी समारोह को लेकर प्रशासन सख्त,प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को उपखण्ड अधिकारी ने दिए निर्देश

फतहनगर। शादी समारोह को लेकर प्रशासन ने आज सख्त रूख अख्तियार किया है। उपखण्ड अधिकारी मावली मयंक मनीष ने गत दिनों सभी पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे। आज भी उन्होने एक आदेश जारी करते हुए समस्त पीईईओ,पटवारी और ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोरोना का प्रभाव अधिक होने से सरकार द्वारा लॉकडाउन घोषित किया गया है। लॉकडाउन में केवल घर पर ही विवाह अनुमत है। विवाह सूचना की लिस्ट मुहैया करवाते हुए कहा कि 1 दिन पूर्व संबंधित व्यक्ति को पाबंद किया जाना है कि वह सरकार द्वारा जारी किए गए लाॅक डाउन गाईडलाइन की पालना करें। पाबंद करते समय यह भी सुनिश्चित करें कि दूल्हा और दुल्हन दोनों बालिग हो अर्थात यह सुनिश्चित करना है कि बाल विवाह ना हो। विवाह में डीजे, बैंड बाजा, बारात निकासी ,प्रीतिभोज की अनुमति नहीं होगी। विवाह घर पर ही हो या कोर्ट मैरिज के रूप में अनुमति होग...

Read More
फतहनगर - सनवाड

लायन्स क्लब ने फतहनगर-सनवाड़ में दिए 200-200 मेडिकल किट

फतहनगर। लायन्स क्लब फतहनगर द्वारा भी सेवा कार्य के तहत कोरोना मरीजों के लिए मेडिकल किट प्रदान किए गए। नगर के राजकीय चिकित्सालय एवं सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 200-200 किट दिए गए। एक किट में पांच दिन की दवाई पैक की गई है। फतहनगर चिकित्सालय में डॉ. विजय जैन, गोपाल आमेटा एवं सभी चिकित्साकर्मियों तथा सनवाड़ में डॉ. महेश वजुवावत, डालचंद जाट एवं अन्य चिकित्साकर्मी, नायब तहसीलदार अभिनव शर्मा, स्थानीय थाने में सीआई उदयसिंह चुंडावत, भंवरलाल, रामप्रताप एवं थाना स्टाफ का कोरोना काल में की जा रही सेवाओं के लिए सम्मान किया गया। क्लब के सचिव विनोद धर्मावत के अनुसार इस अवसर पर क्लब के आगामी वर्ष के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र मोर, सचिव अजय मोर, दिनेश सामर, शैलेश पालीवाल, भंवर सोनी, गोविंद अग्रवाल, अशोक छाबड़ा, गोपाल सोनी आदि उपस्थित थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में जैन श्रावक संघ ने सौंपे 1008 कोरोना मेडिकल किट

फतहनगर। कोरोना महामारी के चलते पीड़ितों को किसी प्रकार की मेडिकल की कमी ना हो इसके लिए इन दिनों भामाशाह आगे आकर प्रशासन को सहयोग कर रहे हैं। शनिवार को यहां के राजकीय चिकित्सालय में स्थानीय वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की ओर से 1008 कोरोना मेडिकल किट चिकित्सालय प्रभारी डॉ विजय जैन को सुपुर्द किए। इस मौके पर सनवाड़ नायब तहसीलदार डॉ अभिनव शर्मा का भी सानिध्य मिला। इस अवसर पर वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ फतहनगर के अध्यक्ष डॉ जैनेंद्र कुमार जैन,श्री संघ संरक्षक दिनेश सामर,पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया,थावरचंद बापना,कोषाध्यक्ष रमेश मारु,सचिव विशाल सामोता,भगवतीलाल चपलोत,डूंगर सिंह सियाल,ओम प्रकाश कोठारी,सुंदरलाल कोठारी, राकेश चपलोत, महेश बाबेल,पारसमल सांखला,सुरेश बापना, विमल गड़ोलिया,प्रभात सियाल,भूपेंद्र कोठारी सहित जैन श्रावक संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

पार्षद को पितृ शोक, कोरोना से महिला की मौत

फतहनगर। पार्षद सोहन लाल खटीक के पिता का निधन हो गया। पिछले दिनों पार्षद के भाई का कोरोना के चलते निधन हो गया था। यह सदमा पिता नहीं झेल पाए तथा शुक्रवार को हृदयाघात से वे चल बसे। पार्षद के परिवार पर यह दोहरा वज्रपात हुआ है। इधर शुक्रवार को ही वार्ड 15 के उदासी आश्रम के पीछे रहने वाले ओंकारदास की पत्नी का कोरोना के चलते निधन हो गया। पिछले दिनों ही उसे उदयपुर भर्ती करवाया गया था। शाम को कोरोना गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

पुलिस ने बेवजह घूमते लोगों के बनाए चालान

फतहनगर। बेवजह बाजार में घूमते लोगों के आज पुलिस ने चालान काटे। थाना अधिकारी उदयसिंह,कांस्टेबल कैलाशस,मनोज एवं भंवरलाल की टीम ने आज मैन चैराहे पर मोर्चा संभाला तथा बेवजह घूमते लोगों को पकड़ा एवं चालान बनाए। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर अस्पताल में 250 कोरोना मेडिकल किट भेंट

फतहनगर। यहां के राजकीय चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी डाॅ.विजय जैन को आज लाॅक डाउन ग्रुप की ओर से 200 एवं चन्द्रप्रकाश दुग्गड़ की ओर से 50 मेडिकल किट प्रदान किए गए। ये मेडिकल किट जरूरतमंद लोगों को प्रदान किए जाऐंगे। इस अवसर पर हेमंत गोयल,गोपाल छिपा,आशीष कोठारी,विकास सोनी,विजय सोनी,गौरव कुमावत,विकास मोर आदि उपस्थित थे। ...

Read More
मावली

कोरोनाः ब्लाॅक स्तरीय कमेटियों के प्रभारियों ने किया निरीक्षण

फतहनगर। उपखण्ड अधिकारी द्वारा गठित ब्लाॅक स्तरीय कमेटियों के प्रभारियों ने आवंटित पंचायतों का दौरा कर कोरोना की स्थिति की जानकारी ली। सनवाड़ नायब तहसीलदार डाॅ.अभिनव शर्मा ने चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बैठक ली तथा पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार,सरपंच प्रतिनिधि भगवतीलाल जाट,ग्राम विकास अधिकारी मंशाुपरी गोस्वामी,निगरानी दलों एवं आशा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए तथा जानकारी ली एवं कोरोना से पंचायत को मुक्त करने के लिए सुझाव साझा किए। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर फल एवं मास्क वितरण

फतहनगर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर एआईसीसी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक वैष्णव के निर्देशानुसार पार्षद नरेश जाट एवं मनीष पालीवाल के नेतृत्व में सनवाड हॉस्पिटल में मरीज और मरीजों के परिवार जनों को फल एवं मास्क वितरण किया गया। इस अवसर पर महावीर जैन, ललित त्रिपाठी, दीपक कोठारी, अनिल पराशर, दीपक अग्रवाल,राहुल त्रिपाठी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रोड़लाइट आज भी रही गुल,पनघट योजनाएं भी प्रभावित

फतहनगर। बुधवार को वार्ड 15 की रोड़ लाइटें मीटर जलने के बाद से ही बंद पड़ी है। लाइटें बंद रहने से आज तीसरे दिन भी लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंधेरे से ही लोग परेशान नहीं है अपितु रोड़ लाइटों की लाइन से जुड़ी पनघट योजनाएं तक इससे प्रभावित हुई है। पनघट योजनाएं सुनी पड़ी है तथा लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। इस घटना को आज तीसरा दिन होने के बावजूद प्रशासन ने सुध नहीं ली है। इधर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती दीपमाला चावड़ा ने बताया कि मीटर नया लगाया जा चुका है तथा आधी लाइटें चालू हो गई है। आधी कल चालू हो जाएगी। तार छूटने के कारण जनता काॅलोनी तथा नाकोड़ा नगर में लाइट गुल है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद

फतहनगर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में युवा कांग्रेस मावली विधानसभा अध्य्क्ष रौनक गर्ग द्वारा कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए मास्क,सेनेटाइजर,असहाय लोगो मे राशन किट वितरण किए गए। इसके अलावा गौ शाला में गायों को हरी घास डाल कर गौ सेवा की गई। इस अवसर पर प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस माहिन खान, मेकश खान,पार्षद सुनील मून्दड़ा, नारायणलाल मोर,ओम प्रजापत, मनीष बंसल, नगर अध्यक्ष नितेश पुरी आदि मौजूद थे जिन्होने पुष्पांजलि अर्पित की। ...

Read More
देश प्रदेश

राजस्थान में भी मिले कोरोना मृतक आश्रितों को सहायता – जोशी

       चित्तौड़गढ़ 21 मई/कोरोना महामारी के दौरान कई परिवारों ने अपने परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य को खोया है। इस संकट की घड़ी में सरकार को उनकी आर्थिक सहायता करनी चाहिए।  उपरोक्त मांग सांसद सी.पी.जोशी ने राजस्थान सरकार से की है।       सांसद जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कोरोना महामारी में कोरोना से मृतक के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए उनके आश्रित को  2 लाख रुपए मांग की है। सांसद जोशी ने कहा की आप संकट के समय विभिन्न निर्णयों से आमजनता को राहत देने का प्रयास कर रहे है। इसी प्रकार आर्थिक सहायता देने से उस परिवार को इस दुखद घड़ी में कुछ राहत एवं संबल मिलेगा। मध्यप्रदेष सरकार भी वहां कोरोना पिडित परिवारो को जिनके परिवार में जनहानी हुई है उनको सरकार की तरफ से सहायता कर रही है तो राजस्थान सरकार भी इस दिषा में निर्णय करे ताकि इस संकट के समय में लोगो को राहत मिल जाए। ...

Read More
उदयपुर

कम्प्यूटर क्रांति के जनक श्री राजीव गांधीः के.के.शर्मा

उदयपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव जी गांधी की पुण्य तिथि पर आज यहां राजीव गांधी उधान में अखिल भारतीय राजीव गांधी बिग्रेड के पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये । कोरोना महामारी के चलते राज्य सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन के अनुरूप इस बार कार्यक्रम सीमित समय के लिये आयोजित किया गया। श्री शर्मा ने कोविड महामारी के चलते युवाओ को राज्य सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन की पालना करने व दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी की पालना सुनिश्चित करने हेतु युवाओं को आगाह किया । इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो में बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव के.के.शर्मा, बिग्रेड के प्रदेश महासचिव भैरूलाल गायरी व बिग्रेड के कार्यकर्ता विनोद डांगी उपस्थित थे । इस अवसर पर बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव के.के.शर्मा ने कहा कि आज हर हाथ में मोबाईल व हर घर मंे कम्प्यूटर का श्रेय श्री राजीव ज...

Read More
चित्तौडगढ़

चित्तौड़गढ़ सेवा संस्थान के सहयोग के लिए बढे हाथ दुबई से खटोड करेगे हौसला अफजाई

http://www.fatehnagarnews.com           चित्तौडगढ 20 मई, चित्तौडगढ सेवा संस्थान  शीघ्र ही ऑक्सीजन कन्सीट्रेटर बैंक बना रहा है। चित्तौडगढ सेवा संस्थान सचिव भरत माहेश्वरी ने बताया कि सांसद सी.पी.जोशी की पहल पर संस्थान चिकित्सा सेवा में सहयोग के लिए विभिन्न प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में अब 10 ऑक्सीजन कन्सीट्रेटर मशीन संस्था के पास शीघ्र उपलब्ध हो रही है। सांसद जोशी एवं संस्थान के सेवा कार्य से प्रेरणा लेकर उनके सहपाठी वर्तमान में दुबई निवासरत मनोज खटोड ने स्वयं पहल कर सांसद जोशी को फोन कर स्वयं और मित्रों के सहयोग से संस्थान को यह मशीन उपलब्ध करवा रहे है। संस्थान द्वारा उपलब्ध उपरोक्त मशीन संस्थान द्वारा निर्धारित प्रकिया पूर्ण कर के इसे चिकित्सक द्वारा बताये समय के लिए उपयोग लिया जा सकेगा। सचिव भरत माहेश्वरी के मोबाइल नंबर 9414109364 पर इसके लिए संपर्क किया जा सकेगा। संस्थान अध्यक्ष

Read More
देश प्रदेश

सेना प्रमुख ने पूर्वोत्तर में सैन्य तैयारी और सुरक्षा हालात का जायजा लिया

नई दिल्ली. सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे दो दिन के दौरे पर 20 मई, 2021 को दिमापुरा (नगालैंड) पहुंचे। उनके दौरे का उद्देश्य अरुणाचल प्रदेश की उत्तरी सरहद पर सैन्य तैयारी और पूर्वोत्तर के दूर-दराज के इलाको में सुरक्षा हालात का जायजा लेना था। दिमापुर के कोर मुख्यालय पहुंचने पर सेना प्रमुख को जनरल ऑफीसर कमांडिंग स्पियर कोर ले.जन. जॉनसन मैथ्यू और डिविजन कमांडरों ने पूर्वोत्तर सीमा पर सैन्य तैयारी और मौजूदा हालात से अवगत कराया। सेना प्रमुख ने शानदार चैकसी कायम रखने के लिये सभी सैन्य कर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेना हर वक्त चैकस रहे और एल.ए.सी. पर होने वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे। कार्यक्रम के अनुसार सेना प्रमुख 21 मई, 2021 को नई दिल्ली लौट आयेंगे। ...

Read More
देश प्रदेश

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ पहाड़िया का गुरूग्राम में हुआ अंतिम संस्कार

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार व हरियाणा के पूर्व राज्यपाल श्री जगन्नाथ पहाड़िया का गुरूवार को गुरूग्राम के सैक्टर-32 स्थित मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र श्री ओम पहाड़िया ने उनको मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के समय पूर्व मुख्यमंत्री की दोनों बेटियां सुश्री शिवानी और हिमानी, उनके पौत्र श्री अर्जुन पहाड़िया सहित परिवार के अन्य सदस्यों के अतिरिक्त राजस्थान सरकार की ओर से प्रदेश के पर्यटन मंत्री के विशेषाधिकारी श्री छतरपाल यादव भी उपस्थित थे। 89 वर्षीय श्री पहाड़िया का निधन बुधवार की रात 11 बजे गुरूग्राम के पार्क अस्पताल में कोरोना के कारण हुआ। श्री पहाड़िया की पत्नी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती शांति पहाड़िया का भी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। राजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रोड़लाइट का मीटर जला,वार्ड 15 की रोड़ लाइटें गुल

फतहनगर। बुधवार को वार्ड 15 की रोड़ लाइटें दिन भर जलती रही तथा शाम को मीटर धूं-धूं कर जल गया। मीटर जलने के साथ ही वार्ड 15 की रोड़ लाइटें गुल हो गई। मीटी खंभे पर लगा था जिसमें बारिश के कारण पानी घुस गया तथा मीटर जल गया। बारिश होने के बाद जहरीले जीवों का खतरा है तथा सड़कों पर अंधेरा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि नगरपालिका क्षेत्र में रोड़ लाइटों के मीटर एवं पेनल खंभों पर ही लगे हैं जिनमें बारिश के कारण स्पार्किंग होकर घटनाएं हो जाती है। इसके अलावा नए बने घरों के मीटर भी खंभों से घरों में नियत स्थान पर स्थानान्तरित किए जाने हैं।

Read More
मावली

समर्पित पर अघोषित रोक,पास शुदा बिलों का भुगतान अटका

फतहनगर। समर्पित पर अघोषित रोक के चलते पास शुदा बिलों का भुगतान अटका पड़ा है। पिछले वर्ष सरकार ने कोरोना के चलते कर्मचारियों के समर्पित का नकद भुगतान लेने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद शिक्षक संगठनों की मांग पर रोक हटी लेकिन लगता है अब भी सरकार ने अघोषित रोक लगा रखी है। मावली तहसील में हालात यह हैं कि कई कर्मचारियों ने नकद भुगतान के लिए बिल भेज रखे हैं लेकिन लम्बे समय से उनके खातों में भुगतान नहीं आया। कई बिल पासशुदा बैंक में तो कई ट्रेजरी में ही पड़े हैं। शिक्षकों ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि फिर रोक हटाने का मतलब ही क्या निकला। शिक्षक नकद भुगतान तभी उठाते हैं जब उन्हें जरूरत होती है,अन्यथा 300 पीएल तक उनके खाते में जमा रहती है जिसका नकद भुगतान सेवानिवृत्ति पर लिया जाता है। ...

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 की स्थिति पर राज्य और जिलों के अधिकारियों से बातचीत की

नई दिल्ली.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य तथा जिलों के अधिकारियों के साथ कोविड-19 की स्थिति पर बातचीत की। बातचीत के दौरान अधिकारियों नें कोविड के विरुद्ध लड़ाई में प्रधानमंत्री के नेतृत्व के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को अपने-अपने जिलों में कोविड-19 की स्थिति में सुधार की जानकारी दी। अधिकारियों ने रियल टाइम मॉनिटरिंग तथा क्षमता सृजन में टेक्नोलॉजी के उपयोग के बारे में अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को अपने जिलों में जन भागीदारी और जागरूकता के बारे में उठाए गए कदमों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सभी से महामारी से लड़ने में संपूर्ण संकल्प सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस ने काम को अधिक मांग वाला और चुनौतीपूर्ण बना दिया है। नई चुनौतियों के बीच नई रणनीतियों और नए समाधान...

Read More
चित्तौडगढ़

पहाड़िया का निधन दुखदः जोशी

चित्तौडगढ। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया का निधन बहुत दुखद है । चित्तौडगढ सासंद सी पी जोशी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पहाड़िया अल्पआयु से ही जन प्रतिनिधि के रूप में देश समाज की सेवा कर रहे थे। उन्होने अपने जीवन में जन कल्याण के कार्य किए और राज्यपाल के रूप में संवैधानिक और मुख्यमंत्री के रूप में सरकार के नेतृत्व का बखूबी निर्वहन किया । उनका जाना सबके लिए अपूरणीय क्षति है। ...

Read More
चित्तौडगढ़

सरकार द्वारा डीएपी खाद पर 140 प्रतिशत सब्सिडी बढ़ाने का ऐतिहासिक, किसान-हितैषी निर्णय-सांसद जोशी

चित्तौड़गढ़ . सांसद सी.पी.जोशी ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा खाद की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय कीमतों मे हो रही वृद्धि को देखते हुए किसानों पर इसका प्रभाव न पड़े इसके लिए वर्तमान में दी जा रही सब्सिडी को बढ़ाने का निर्णय का स्वागत कर इसको किसानों के लिए इस कोरोना महामारी में एक राहतभरी ऐतिहासिक सौगात बताया है। सांसद जोशी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फॉस्फोरिक एसिड, अमोनिया आदि की बढ़ती कीमतों के कारण खाद की कीमतों में वृद्धि हो रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद किसानों को पुरानी दरों पर ही खाद देने का निर्णय किया जिसके तहत डीएपी खाद के लिए सब्सिडी 500 रुपये प्रति बैग से, 140 प्रतिशत बढ़ाकर 1200 रुपये प्रति बैग, करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इस प्रकार डीएपी की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमतों में वृद्धि के बावजूद, इ...

Read More