चित्तौड़गढ़। सांसद सीपी जोशी ने बेगू क्षेत्र में पुरातात्विक सर्वेक्षण कराए जाने के संबंध में भारतीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को एक पत्र लिखा है। पत्र में सीपी जोशी ने लिखा कि संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के बेगू कस्बे के आसपास आहड़ कालीन सभ्यता थी जिसके अवशेष आहड़ संग्रहालय उदयपुर में सुरक्षित है। कस्बे के जागरूक लोगों ने बताया कि जुनी बेगू खासा का खेड़ा व इसके आसपास खुदाई में पूरा अवशेष मिलते हैं । इसके साथ ही कस्बे से ब्राह्मणी नदी गुजरती है जिसका महाभारत में उल्लेख है। इस के उद्गम स्थल पर पुरातन बावड़ी भी है ।बेगू तहसील में पुरातात्विक महत्व के तथ्यों को प्रकाश में लाया जाना आवश्यक है । इससे वहां की उस समय की प्राचीन सभ्यता के बारे में जानकारी मिलेगी जिससे कई लाभ होंगे।
Read MoreArchives
उदयपुर जिले के मावली उपखण्ड मुख्यालय के उपखण्ड कार्यालय में आज मावली क्षेत्र में कोरोना की दिव्तीय तथा तृतीय लहर को देखते हुए दो आधुनिक आक्सीजन कॉन्सेट्रेटर की सौगात मिली है। फलीचड़ा के प्रधानाचार्य संजय बडाला ने बताया कि विजन फाउंडेशन ट्रस्ट के डॉक्टर अनिल कोठारी डॉक्टर आई हॉस्पिटल उदयपुर नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा दो अत्याधुनिक ऑक्सीजन कॉन्सेट्रेटर उपखण्ड अधिकारी मयंक मनीष (IAS) को प्रदान किये। जो एक मावली पीएचसी व दूसरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को दिया गया। आक्सीजन कॉन्सेट्रेटर हवा से नाइट्रोजन को निकालकर ऑक्सीजन बनाता है,और उस रोगी को शरीर तक पहुचाता है। होम आइसोलेशन में रोगी के लिये ऑक्सीजन कॉन्सेट्रेटर एक अच्छा विकल्प है। बडाला ने बताया कि डॉक्टर इस धरती का दूसरा भगवान कहा जाता है,जो कि रोगों का इलाज कर लोगो को दूसरा जन्म देते है ओर ये मानवता और समाज की सबसे बड़ी सेवा है। राजकी...
Read Moreमावली। विजन फाउंडेशन ट्रस्ट के डॉक्टर अनिल कोठारी (डॉ. कोठारी आई हॉस्पिटल) नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा आज 2 अत्याधुनिक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट मयंक मनीष को प्रदान किए जाएंगे। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी फलीचड़ा संजय बडाला के अनुसार ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर एक फलीचड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए तथा दूसरा मावली पीएससी के लिए होगा। संक्षिप्त कार्यक्रम उपखंड कार्यालय परिसर में दोपहर बाद 3:30 बजे होगा।
Read Moreफतहनगर। थाना क्षेत्र के अधीन टेरिया व वासनि खुर्द गांव के बीच रेलवे ट्रैक पर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर फतहनगर थाना व जीआरपी थाना मावली पहुंचे। चंदेरिया से देबारी आ रही मालगाड़ी के ड्राइवर ने बताया कि युवक रेलवे ट्रैक के बीच में लेटा हुआ था। जवानों ने घटनास्थल पर युवक के रेलवे ट्रैक पर बिखरे शव को स्ट्रेचर पर रखकर करीब 500 मीटर रेलवे लाइन पर चलकर लोडिंग टेंपो सीएससी सनवाड़ के मुर्दाघर में रखवाया। मौके पर एएसआई गुलाबसिंह, कांस्टेबल कैलाश जाट, मनोज, भंवरलाल आदि मौजूद थे।
Read Moreफतहनगर। यहां के राजकीय चिकित्सालय में 45 पार आयु वर्ग का वैक्सीनेशन होगा। वैक्सीनेशन की सेकंड डोज भी लगेगी। आज मावली तहसील में खेमली,डबोक,चंदेसरा, थामला,गुडली,पलाना कला,धासा,साकरोदा,गादोली एवं इंटाली केंद्र पर भी वैक्सीनेशन होगा।
Read Moreउदयपुर। भाजपा नेता जिनेंद्र शास्त्री ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना को लेकर सवाल खड़ा किया है। शास्त्री ने कहा मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के नाम से सरकार वाहवाही लूटने में लगी है,जबकि उदयपुर का एक भी चिकित्सालय इस योजना के अंतर्गत निःशुल्क इलाज करने को तैयार नहीं है,जब इस योजना से किसी को लाभ ही नहीं हो रहा है तो इससे क्या फायदा ?
Read Moreकोरोना से संबंधित दवाइयां बिना बिल एवं लाइसेंस के बेचने पर चौमू के दो बड़े अस्पतालों पर कार्रवाई
जयपुर। कोरोना के उपचार में काम आने वाली दवाइयों की अनियमित बिक्री पर औषधि नियंत्रण संगठन की सख्ती एवं जांच को देखते हुए कई अस्पतालों एवं मेडिकल स्टोर पर औषधियों का विक्रय रिकॉर्ड गायब मिला जिससे कि मरीजों से दवाओं के वसूले गए दावों की जांच ना की जा सके। औषधि नियंत्रक राजाराम शर्मा ने बताया कि रविवार को चौमू के दो बड़े अस्पताल, चौमू महिला एवं आई हॉस्पिटल तथा सिद्धिविनायक हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर की जांच औषधि नियंत्रण अधिकारियों की टीम द्वारा की गई जिसमें मुख्य अनियमितता सामने आई कि दोनों ही अस्पतालों द्वारा मरीजों को बिल जारी नहीं किए जा रहे थे ना ही औषधियों का रिकॉर्ड संधारित किया जा रहा था तथा दोनों ही अस्पतालों में शेड्यूल एच1 औषधियों के रिकॉर्ड भी संधारित नहीं पाए गए। श्री शर्मा ने बताया कि सिद्धि विनायक हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में औषधि ऑक्सीटॉसिन के विक्रय में अनियमितताए...
Read Moreभोपाल . प्रदेश से कोरोना को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर पूरी क्षमता से काम करना होगा। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी में आयोजित समीक्षा बैठक में कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वार्ड एवं गाँव को जागरूक करना होगा। इसके लिए गाँव एवं वार्ड स्तर पर बनी क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्य लोगों को निरंतर जागरूक करने का काम करें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक सेंपलिंग और टेस्टिंग की जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य लोगों को योग और प्राणायाम के लिए प्रेरित करें। साथ ही गाँव में किसी को भी सर्दी, जुकाम, बुखार हो तो उसे तुरंत जाँच एवं उपचार के लिए कोविड सेंटर या अस्पताल भिजवाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के घरों को माइक्रो कंटेंनमेंट बनाया जाए और यह सुनिश्च...
Read Moreचित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने कोविड़ टीकाकरण में स्थानीय व्यक्तियों को प्राथमिकता देने की मांग की है। विधायक ने आज मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कोरोना के टीकाकरण में ऑनलाइन बुकिंग में आ रही समस्याओं को देखते हुए एवं ग्रामीण केंद्रों पर अन्यत्र निवासरत व्यक्तियों के टीकाकरण होने से आ रही परेशानी को देखते हुए टीकाकरण में स्थानीय व्यक्तियों को प्राथमिकता देने की मांग की ह।ै ...
Read Moreफतहनगर। श्री सकल जैन समाज नवयुवक मंडल द्वारा जुगनू टेलर्स के श्री माधवलाल जी यादव एवं उनके बेटे का सम्मान किया गया। श्री सकल जैन समाज नवयुवक मंडल के अध्यक्ष श्रेयांस पोखरना ने बताया कि श्री माधवलाल जी एवं उनके बेटे ने कोरोना काल मे 2500 से 3000 मास्क निःशुल्क बना कर वितरित किये एवं अभी भी बिना किसी लोभ लालच के कर रहे हैं,जो की एक बहुत अच्छा सेवा कार्य है। इस दौरान नवयुवक मंडल के शैलेश धर्मावत,धर्मेश साँखला,जैनेंद्र छाबड़ा,हिमांशु छाबड़ा, गौरव सेठ ,कुलदीप विसलोत,राज जैन, शुभम सेठ,रौनक तातेड़,रौनक गडोलिया, शुभम खमेसरा, राहुल सेठ,देवेन जैन,रजत चपलोत उपस्थित थे । ...
Read Moreजयपुर, 23 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में जन अनुशासन लॉकडाउन को 15 दिन और बढ़ाने के लिए दिए गए सुझाव के मद्देनजर प्रदेश में 24 मई से 8 जून तक त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन की गाइडलाइन जारी की गई है। मंत्रिपरिषद ने पॉजिटिव केस की संख्या में कुछ कमी आने के बावजूद संक्रमण एवं मृत्यु दर तथा अस्पतालों पर अत्यधिक दबाव होने के कारण लॉकडाउन जैसे सख्त कदमों को जारी रखने का सुझाव दिया था। त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन के तहत परिवार, वार्ड, ग्राम, शहर एवं राज्य स्तर पर सामाजिक व्यवहार में कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप बदलाव लाने की अपेक्षा की गई है। प्रथम स्तर पर पारिवारिक जिम्मेदारी समझते हुए लोगों को कुछ समय के लिए बाहरी व्यक्तियों का घर में प्रवेश रोकना होगा। अतिआवश्यक होने पर खुले स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मिला जा सकता है, ताकि पर...
Read Moreनई दिल्ली. सशस्त्र बलों ने चक्रवाती तूफान यास के प्रभाव से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी हैं। इस तूफान के बुधवार, 26 मई, 2021 को पूर्वी तट पर पहुंचने की संभावना है। भारतीय वायुसेना के 15 मालवाहक विमानों ने जामनगर, वाराणसी, पटना और एर्नाकुलम से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के 950 कर्मियों और 70 टन सामग्री को कोलकाता, भुवनेश्वर और पोर्टब्लेयर पहुंचाया है। 16 विमान और 26 हेलिकॉप्टर तत्काल तैनाती के लिए तैयार रखे गए हैं। भारतीय नौसेना, जो पश्चिमी तट पर मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) तथा बचाव अभियान से निपटी ही थी, ने मानवीय सहायता और आपदा राहत की दस खेप भुवनेश्वर और कोलकाता भेजी हैं। पांच खेप पोर्टब्लेयर पर तैयार रखी गई हैं। पूर्वी कमान और अंडमान-निकोबार कमान के आठ पोत राहत पहुंचाने के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। चार गोताखोर और दस बाढ राहत टुकडियां कोलकाता, भुवनेश्वर और चिल्का में तैनात की गई ...
Read Moreफतहनगर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, रविवार की शाम अखिल भारतीय प्रभाव आधारित मौसम चेतावनी बुलेटिन जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी इस बुलेटिन के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा 5 डिग्री उत्तर 80 डिग्री पूर्व, 10 डिग्री उत्तर 85 डिग्री पूर्व, 13 डिग्री उत्तर 90 डिग्री पूर्व से लगातार गुजर रही है। पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक सुस्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक विक्षोभ में केंद्रीभूत हो गया है और आज 23 मई, 2021 को 1130 बजे पोर्ट ब्लेयर (अंडमान द्वीपसमूह) से लगभग 560 किमी उत्तर उत्तर पश्चिम, पारादीप (ओडिशा) के 590 किमी पूर्व दक्षिण पूर्व, बालासोर (ओडिशा) के 690 किमी दक्षिण दक्षिण पूर्व तथा दीघा (पश्चिम बंगाल) के 670 किमी दक्षिण दक्षिण पूर्व के निकट अक्षांश 16.1 डिग्री उत्तर तथा देशांतर 90.2 ...
Read Moreफतहनगर। समाजसेवी हिम्मत सिंह झाला ने मावली अस्पताल में चिकित्सा उपकरण प्रदान कर चल रही कमी को दूर करने का प्रयास किया। सांसद सी.पी.जोशी ने मावली राजकीय चिकित्सालय में समाजसेवी हिम्मत सिंह झाला द्वारा दिए गए ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कन्सीट्रेटर,पल्स ऑक्सीमीटर,फेस शील्ड, मास्क व आवश्यक उपकरण भेंट किये। मावली विधायक धर्म नारायण जोशी,जिला महामंत्री चन्द्रगुप्त सिंह चौहान,मावली भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार,भाजपा के अन्य कार्यकर्ता चिकित्सा कर्मी आदि उपस्थित रहे।
Read Moreचित्तौड़गढ़। सांसद सीपी जोशी आज चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में प्रशासन के दुर्भाग्यपूर्ण रवैये के विरोध में जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा से मिलकर कोरोना महामारी में पीड़ितो को राहत प्रदान करने की बात की। सांसद के साथ में भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक,जिलाप्रमुख सुरेश धाकड,जिलामहामंत्री कमलेश पुरोहित,जिलाउपाध्यक्ष रघु जी शर्मा आदि थे।
Read Moreफतहनगर। विकास पुरूष पूर्व पालिकाध्यक्ष ज्ञानचंद पाटोदी की प्रथम पुण्यतिथि पर पाटोदी परिवार ने यहां की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में गायों को हरा चारा एवं लापसी वितरण कर गौ सेवा का लाभ लिया। इस अवसर पर पाटोदी के भ्राता धर्मचंद पाटोदी,अमित,सुमित,गौ शाला अध्यक्ष कैलाषचन्द्र अग्रवाल,मांगीलाल सांखला,हुकुमसिंह,मनीष गोयल,नरेष मण्डोवरा आदि भी उपस्थित थे। ...
Read Moreमावली। मावली उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत साकरिया खेड़ी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा में कोरोना महामारी बचाव कार्यक्रम की पंचायत स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन कोरोना महामारी गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित मापदंड मास्क, सोशल डिस्टेंस तथा सैनिटाइजर को ध्यान में रखते हुए किया गया। बैठक में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ग्राम पंचायत साकरिया खेड़ी नवनीत लाल जैन, सरपंच कुलदीप सिंह चुंडावत, स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता मेहता, निगरानी दल प्रभारी हिम्मत सिंह चुंडावत, निगरानी दल सदस्य चतर सिंह राव, खेतदान चारण, फतेह लाल डांगी, केवल राम गायरी, बाबर लाल गमेती, इमरान खान पठान, महेंद्र कुमार टेलर आदि उपस्थित रहे। पी ई ई ओ नवनीत लाल जैन ने बताया कि बैठक में कॉविड 19 गाइडलाइन की प्रभावी पालना करवाने तथा खांसी, जुकाम, बुखार आदि से पीड़ित व्यक्तियों की तुरंत पहचान कर प्रभावित व्यक्तियों को...
Read Moreफतहनगर। स्थानीय निवासी एवं वर्तमान में साकरोदा पंचायत में कनिष्ठ सहायक नरेश वीरवाल की आज कोरोना से मौत हो गयी। पिछले दिनो पॉजीटिव होने के बाद वीरवाल को उदयपुर भर्ती करवाया गया था। वीरवाल का कोरोना गाइड लाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया जा रहा है। वीरवाल के निधन पर कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Read Moreराज्य मंत्रिपरिषद की बैठक:कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जन अनुशासन लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण एवं सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए जन अनुशासन को व्यापक रूप देने पर बल दिया गया। पॉजिटिव केस की संख्या में कुछ कमी होने के बावजूद अभी संक्रमण दर 15 प्रतिशत से अधिक होने तथा मृत्यु दर भी अधिक होने के कारण लॉकडाउन जैसे सख्त कदमों को जारी रखने पर विचार विमर्श किया गया। मंत्रिपरिषद ने संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश में जन अनुशासन लॉकडाउन को 24 मई से 15 दिन और आगे बढ़ाने का सुझाव दिया। बैठक में बताया गया कि चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार दूसरी लहर का खतरा अभी टला नहीं है। अस्पताल और चिकित्सा संसाधन अभी भी मरीजों के दबाव का सामना कर रहे हैं। दूसरे देशों के अनुभव बताते हैं कि संक्रमण की दूसरी और तीसरी लहर में ज्यादा अंतर ...
Read Moreफतहनगर। पूर्व पालिकाध्यक्ष ज्ञानचंद पाटोदी की आज प्रथम पुण्यतिथि पर नगर के प्रबुद्धजनों ने नगर विकास के लिए उनके योगदान को याद किया। हमारे पास पहुंचे चुनिंदा विचारों को हम यहां स्थान देकर दिवंगत पाटोदी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ज्ञानचंदजी पाटोदी का पार्टी के लिए योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उन्होने पार्टी अध्यक्ष रहते पार्टी को खड़ा किया तथा पालिकाध्यक्ष रहते नगर के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहे। उन्होने नगर का विकास करवाने में कमी नहीं रखी। यदि कहीं कोई कार्य अधूरा रह गया है तो उसे हम पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। हम उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए कृत संकल्प हैं। आज के दिन हम उन्हें याद करते हें। -नीतिन सेठिया, उपाध्यक्ष नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़श्रीमान पाटोदी साब पूर्व अध्यक्ष की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें हार्दिक श्रदांजलि देते हुए उनका पालिका अध्यक्ष के रूप में और पार्टी अध्य्क्ष...
Read More