चित्तौडगढ़

नकारात्मक ऊर्जा के दमन एवं शमन के लिए गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना

चित्तौड़गढ़। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में शांति कुँज प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या के निर्देशानुसार चित्तौड़गढ़ शहर और पूरे जिले में वैश्विक कोरोना महामारी के शमन, वातावरण शोधन, स्वास्थ्य संवर्धन, प्राणीमात्र के कल्याण एवं दैविय अनुदान प्राप्त करने एवं सभी नकारात्मक ऊर्जा के दमन एवं शमन के लिये, और वातावरण को नीरोग एवं स्वस्थ बना ने के लिये, आज प्रातरू 9 से 11 के मध्य गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा अपने-अपने घरों में वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा यज्ञ में विशेष आहुतियां दी गई इस अवसर पर गायत्री परिवार के बद्री लाल माली ने बताया वैश्विक महामारी कोरोना के निवारण एवं पर्यावरण शुद्धि के लिये एक सामूहिक आध्यात्मिक प्रयोग अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में आज कोरोना सहित अन्य विषाणुओंध्हानिकारक जीवाणुओंध्रोगाणुओं के नाश तथा पर्यावरण के परिशोधन के लिये पूरे विश्व मे...

Read More
चित्तौडगढ़

निम्बाहेड़ा-नीमच रेलवे फाटक पर रेलवे अंडरपास से मिली सौगात-जोशी

रेलवे ने 2015 में कर दिया था स्वीकृत       चित्तौडगढ 26 मई / निम्बाहेड़ा शहर में निम्बाहेड़ा-नीमच रेलवे फाटक के यहा रेलवे अंडरपास (आरयूबी) की स्वीकृत से निम्बाहेड़ा वासियों को सौगत मिली है। उक्त बात सांसद सी.पी.जोशी ने रेलवे द्वारा स्वीकृत और  राज्य सरकार को उनके हिस्से की स्वीकृति के बाद कहीं ।       सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया की 2015 के बजट मे रेलवे के क्षेत्र में निंबाहेडा में उक्त अंडरपास और चित्तौडगढ के चंदेरिया में ओवरब्रिज की स्वीकृत हुई थी। केंद्र और राज्य सरकार के समान 50 -50 प्रतिशत की हिस्सेदारी से यह अंडरपास निर्मित होना है। उसके बाद रेलवे ने अपनी प्रकिया प्रारंभ कर अपने हिस्से की वित्तीय स्वीकृत निकाल कर 2015 से ही कई बार  राज्य सरकार को उनके संबंधित कार्यवाही शीघ्र करने के लिए स्मरण पत्र भी भेजे। 6 करोड़ 65 लाख की लागत से बनने इस अंडरपास में केंद्रीय सरकार का अंशदान क...

Read More
उदयपुर

नगर निगम हर बार गायों को सम्भाल नही सकती है। तो मरवाने का काम क्यो कर रही है

नगर निगम हर बार गायों को सम्भाल नही सकती है। तो मरवाने का काम क्यो कर रही है उदयपुर/पवन जैन पदमावत । नगर निगम उदयपुर की घोर लापरवाही से काइन हाउस से केवड़े की नाल में छोड़े गए 250 गो वंश के मामले में अंतराष्ट्रीय गो सेवा के जिला अध्यक्ष शुरवीर कोटडा, महामंत्री दिनेश औदिच्य ने तितरडी अम्बा माता गाटी काईन हाउस जाकर मौके की जानकारी ली साथ ही उच्च अधिकारियों से बात की, अगर बार बार इस प्रकार की लापरवाही सामने आ रही है तो वहां के कर्मचारियों को अतिशीघ्र हटा देना चाइये ओर नए कर्मचारियों को लगा देना चाइये देश मे कोविड के चलते काफी लोग बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं और ये इनकी मर्जी से गो सेवा समिति चला रहे हैं तो बहुत गलत है, रही बात चारे की तो नगर निगम एक महीने में 8 से 10 लाख का चारा गास आखिर खिला किसको रहे हैं पशू आहार दवाइयों आदि के नाम की लूट मचा रखी है, गो माता के लिए पूरा देश आज सेवा कार्य

Read More
उदयपुर

उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ ने मनाया “काला दिवस

श्रीपतिनगर.उदयपुर,राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली के निर्देशानुसार आज दिनांक 26 मई को प्रातः उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ अध्यक्ष गौतम लाल  आमेटा व महामंत्री मांगी लाल प्रजापत के नेतृत्व में कोरोना महामारी की गाइडलाइन की पालना करते हुए श्रमिकों ने फैक्ट्री मैन गेट पर केन्द्र की बीजेपी सरकार की मजदूर किसान विरोधी नीतियों के विरोध में और 3 नए काले कृषि कानूनों को रद्द करने हेतु किसानों द्वारा 6 महीने से किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में काली पट्टी बांध कर व नारेबाज़ी कर विरोध प्रदर्शन कर "काला दिवस" मनाया।विरोध प्रदर्शन में संघ पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों सहित बड़ी तादात में श्रमिकों ने बड़े उत्साह व जोश के साथ शिरकत की।इंटक जिन्दाबाद,मजदूर एकता जिन्दाबाद,रेड्डी साहब जिन्दाबाद, श्रीमाली साहब जिन्दाबाद।।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर कृषि मण्डी में निलामी कार्य प्रारंभ हुआ

फतहनगर। यहां की कृषि उपज मण्डी समिति में कृषि जिंसों की निलामी प्रारंभ हो चुकी है। मण्डी सचिव के अनुसार जो किसान मण्डी प्रांगण में कृषि जिन्सं विक्रय हेतु लाना चाहता है, वह मण्डी प्रांगण में प्रातः 06ः00 से 08ः00 तक लाना होगा। कृषि जिन्सों के वाहनों को चैक पोस्ट पर प्रातः 06ः00 बजे से 8ः00 बजे तक ही प्रवेश दिया जावेगा। निर्धारित समय पश्चात् मण्डी गेट बन्द कर दिया जावेगा। मण्डी प्रांगण में कृषि जिन्स लाने वाले किसान के साथ अधिकतम 01 व्यक्ति से अधिक का प्रवेश मण्डी प्रांगण में वर्जित होगा। मण्डी में आने वाले किसानों, व्यापारियों, हम्माल, पल्लेदारों को मास्क अनिवार्य रुप से पहन कर आना होगा। ...

Read More
देश प्रदेश

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित किया जाएगा एआईसीटीई ट्रेनिंग एंड लर्निंग (एटीएएल) एकेडमी द्वारा प्रायोजित निशुल्क फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम’डिजिटल मार्केटिंग’ पर होने वाले प्रोग्राम के लिए किए गए आवेदन आमंत्रित

26 से 30 जुलाई 2021 तक आयोजित किया जाएगा यह पांच दिवसीय निशुल्क प्रोग्राम200 फैकल्टी मेम्बर्स व रिसर्च स्कॉलर को दी जाएगी ट्रेनिंग, देशभर से प्राप्त हुए 130 फैकल्टी मेम्बर्स के आवेदनजयपुर, कोविड-19 की वजह से ऑनलाइन यूजर्स की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है, जिससे डिजिटल मार्केटिंग का महत्व बढ़ा है। बाजार की बढ़ती मांग और डिजिटल मार्केटिंग के प्रशिक्षण की आवश्यकता को देखते हुए आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी की ओर से जल्द ही पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। 'डिजिटल मार्केटिंग' विषय पर एआईसीटीई ट्रेनिंग एंड लर्निंग (एटीएएल) एकेडमी द्वारा प्रायोजित यह प्रोग्राम 26 से 30 जुलाई 2021 तक आयोजित किया जाएगा। यह प्रोग्राम सेंटर फॉर इनक्यूबेशन, इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (सीआईआईई) द्वारा आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में वर्चुअली आयोजित होने जा रहा है। इसमें एआईसीटीई द्वारा मान्यता...

Read More
चित्तौडगढ़

कपासन नगर पालिका ने बनवाया मोक्षरथ वाहन

कपासन(लालचंद सोनी)। नगर पालिका कपासन की ओर से मोक्ष रथ वाहन बनाया गया है। अधिशासी अधिकारी ललित सिंह देथा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से जारी कोरोना गाइडलाइन एवं परिपत्र अनुसार नगर में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के निधन हो जाने के बाद मृतक के पार्थिव देह का अंतिम संस्कार कराने का कार्य स्थानीय निकाय द्वारा कराए जाने के निर्देश प्राप्त हुए। पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी ने नगर में संक्रमित व्यक्तियों की देह को सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार के लिए मोक्ष रथ की आवश्यकता महसूस की। पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी के नाम पूर्व आवंटित कमांडर जीप जो खराब हालत में पड़ी थी को मोक्ष रथ में परिवर्तित करवाए जाने के निर्देश प्रदान किए। मंगलवार को मोक्ष रथ तैयार होकर पालिका कार्यालय में आ गया। नगर में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के निधन पर उनके पार्थिव देह को निशुल्क मोक्षधाम ले जाने के लिए मोक्ष वाहन उपलब्...

Read More
देश प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना रोगियों के इलाज एवं जांच में निजी अस्पतालों, लैब और दवा दुकानदारों द्वारा निर्धारित दरों से अधिक पैसे वसूलने की घटनाओं पर तुरंत संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करें। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में कोरोना की तीसरी संभावित लहर का सामना करने की प्रभावी रणनीति तैयार की जाए। चिकित्सा विशेषज्ञ थर्ड वेव में बच्चों के अधिक प्रभावित होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।ऐसे में इसके प्रबंधन में कोई कसर नहीं छोड़नी है

Read More
फतहनगर - सनवाड

अनूप मंडल के खिलाफ दिया ज्ञापन,कार्यवाही की मांग

फतहनगर।श्री सकल जैन समाज नवयुवक मंडल द्वारा नायब तहसीलदार डॉ अभिनव  शर्मा को अनूप मंडल के ख़िलाफ़ ज्ञापन दिया गया । अध्यक्ष श्रेयांस पोखरना ने बताया कि जैन समाज जियो ओर जीने दो में विश्वास रखता है ,अनूप मंडल द्वारा जैन समाज के खिलाफ दुषप्रचार किया जा रहा है एवं लोगो को जैन समाज ओर जैन बंधुओ के प्रति भड़काया जा रहा है जो बहुत ही निंदनीय है एवं इनके प्रति सख्त से सख्त कार्यवाई होनी चाहिए। इस दौरान नवयुवक मंडल के दिलीप दुग्गड़ ,कुलदीप विसलोत,शुभम सेठ ,नमन चोरडिया, देवेन जैन ,रजत चपलोत,गौरव सेठ ,हिमांशु छाबड़ा, धर्मेश साँखला,शैलेश धर्मावत,विकास सेठ, एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे ।

Read More
मावली

चंगेड़ी समेत 24 केंद्रों पर कल होगा वैक्सीनेशन

फतहनगर। 45 पार आयु वर्ग के लोगों का कल मावली तहसील में चंगेडी समेत 24 केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। उपखंड अधिकारी मयंक मनीष के आदेशानुसार गोलवाड़ा, साकरोदा,बड़ियार,खेमपुर,खरताना,आमली,धुनी माता, नऊवा,नामरी,तुलसीदास जी की सराय,वीरधोलिया,पलाना खुर्द,वारणी,महुडा,सांगवा तथा धोली मगरी में राजीव गांधी सेवा केंद्रों पर वैक्सीनेशन होगा जबकि चंगेड़ी, बासनी कला, जेवाना,मोरठ,बड़गांव,सालेरा कला, सिंधु एवं भानसोल में वहां के स्कूलों में वैक्सीनेशन होगा। उपखंड अधिकारी ने संबंधित केंद्रों के पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि वे 2 -2  कार्मिकों को केंद्र पर लगाया जाना सुनिश्चित करें।

Read More
चित्तौडगढ़

चित्तौडगढ संसदीय क्षेत्र को मिली दो सीआरएफ सड़क की सौगात – जोशी

रावतभाटा-कोटा, प्रतापगढ-थडा-नीमच का होगा काम चित्तौडगढ 25 मई, चित्तौडगढ संसदीय क्षेत्र को केंद्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) के तहत दो सड़क की सौगात मिली है। चित्तौडगढ सासंद सी.पी. जोशी ने बताया की चित्तौडगढ संसदीय क्षेत्र के रावतभाटा से कोटा मार्ग को नवीनीकरण के लिए केन्द्र सरकार ने 19 करोड़ 13 लाख रूपये स्वीकृत किए है । केंद्र पोषित उक्त योजना में चित्तौडगढ जिले की सीमा तक रावतभाटा से 11 किमी का मार्ग अब अन्य सीआरएफ रोड की तरह अच्छा बन सकेगा। सासंद जोशी ने बताया कि इसी तरह प्रतापगढ से थडा-नीमच मार्ग को भी सीआरएफ योजना के तहत 15 करोड रुपये की स्वीकृत मिली है। यहा भी 10.40 किलोमीटर की सड़क सीआरएफ योजना में आने से मजबूत और चैड़ी बन सकेगी। सासंद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया की विगत दिनों ही सासंद जोशी ने नई दिल्ली में उपरोक्त प्रस्तावों को लेकर केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी से भेंट करी थी। सासंद जोशी...

Read More
मावली

कोरोना केस: मावली तहसील में आज राहत की खबर

फतहनगर। कोरोना पॉजिटिव केस को लेकर आज मावली तहसील के लिए राहत की खबर है। तहसील में आज 8 पॉजिटिव केस मिले। फतेह नगर के वार्ड 18 में दो केस मिले जबकि घासा,डबोक,मावली एवं गादोली में एक-एक केस मिला। साकरिया खेड़ी गांव में दो जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मांगथला पंचायत में अब तक पॉजिटिव मिले 33 लोगों में से 16 रिकवर हो चुके हैं जबकि 17 केस अभी एक्टिव चल रहे हैं। इधर डबोक में आज मावली तहसीलदार रतनलाल कुमावत,नायब तहसीलदार आदि ने दौरा किया तथा वहां चल रहे डोर टू डोर सर्वे,प्रेग्नेंट महिला एवं बच्चों की सर्वे का रेंडमली जांच कार्य करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

Read More
देश प्रदेश

कोरोना हारेगा,भारत जीतेगा भाषण प्रतियोगिता 26 को

वल्लभनगर. विधिक सेवा समिति न्यायालय वल्लभनगर एवं फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में घर बैठे प्रतिभाओं को डिजिटल माध्यम से नेशनल गोल्ड टैलेंट भाषण प्रतियोगिता का आयोजन सोशल मीडिया से 26 मई को आयोजित होगी। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार कोरानाकाल में घर बैठे प्रतिभाओं को एक राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता का विषय कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा पर प्रतिभागी घर बैठे भाषण का मोबाइल में रिकॉर्ड कर नेशनल भाषण प्रतियोगिता व्हाट्सएप को ग्रुप पर प्रेषित / शेयर कर भाग ले सकें। डिजिटल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायाधीश महोदय महेन्द्र कुमार टांक , वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट वल्लभनगर डिजिटल माध्यम से भुमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी भीण्ड...

Read More
देश प्रदेश

इंडियन कल्चर फैशन शो 19 को मिला प्लेटिनम स्थान

ईंटाली। उदयपुर जिले की मावली तहसील की ईन्टाली ग्राम पंचायत में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी एवं श्रीकल्याणेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भारतीय कल्चर फैशन शो कार्यक्रम सोशल मीडिया से संपन्न हुआ 19 प्रतिभागियों ने प्लैटिनम स्थान पर बाजिमारी। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार भारतीय संस्कृति संरक्षण एवं अभिवृत्ति हेतु घर बैठे प्रतिभागियों को इंडियन कल्चर फैशन शो का सोशल मीडिया ग्रुप से आयोजन में कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत कुमार त्रिपाठी ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज समदानी पदेन पंचायती प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी थे, विशिष्ट अतिथि डॉ. मनीष कुमार चिकित्सा प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ईन्टाली थे , कार्यक्रम संयोजक डॉ ओम प्रकाश किराड़ के अनुसार इंडियन कल्चर प्लैटिनम शिरोमणि सम्मान में रेवाड़ी हरियाणा से दिव्या सिंह, भिलाई छत्तीसगढ़ प्रकाश कुमार, आनंद गुजरात से हेतवी दि...

Read More
देश प्रदेश

राजसमन्द सांसद दिया कुमारी ने उपलब्ध कराई ऑक्सीजन मशीन

रेलमगरा(देवीलाल गर्ग) राजसमंद सांसद दिया कुमारी ने कोरोना महामारी से निजात पाने हेतु रेलमंगरा उपखंड के धनेरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन कंस्ट्रक्टर मशीन उपलब्ध करवाई। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सिंघवी, मंडल अध्यक्ष चतरसिंह राजावत, पूर्व सरपंच दिलीप मंडोवरा, पूर्व सरपंच भंवरलाल जटिया, मोहन दान चारण, सुरेश पूर्बिया, श्यामलाल गर्ग, सरपंच प्रतिनिधि अजय खटीक, उप सरपंच पति शंकरलाल, महेंद्र सिंह आदि ने चिकित्सक अजरुदीन एवं उनके स्टॉफ का सम्मान कर ऑक्सीजन मशीन सौंपी। ...

Read More
उदयपुर

गौत्तमलाल मीणा को दी श्रद्धांजलि

उदयपुर(मधुसूदन पारीक)। वन अधीनस्थ कर्मचारी महासंघ उदयपुर लसाडिया बानसी से स्टाफ के साथ धरियावद विधायक स्वर्गीय श्री गौतम लाल मीणा के आवास लसाडिया माता वैली सभी साथियों के साथ पहुंच कर कर्मचारी महासंघ एवं वन विभाग की ओर से पुष्प सुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार को ढांढस बंधाया। गौतम लाल जी सज्जन मृदुभाषी और इस एरिया के लोकप्रिय नेता थे जिनकी कमी पूरे क्षेत्र में रहेगी एवं आपसे अपने छोटे से जीवन काल में प्रधान के पद से विधायक रहते हुए लसाडिया विधानसभा का तीन बार प्रतिनिधित्व किया। आप द्वारा कराए गए विकास कार्य एवं कर्मचारी महासंघ एवं वन विभाग के साथ जो आपका सामंजस्य था जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इसी के साथ सभी स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। ...

Read More
उदयपुर

शक्तावत के जन्मदिन पर निराश्रित बालको को कराया भोजन

उदयपुर। वल्लभनगर विधायक स्वर्गीय गजेन्द्र सिंह शक्तावत के जन्मदिन पर उनकी पत्नी प्रीति कुंवर शक्तावत द्वारा लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओंगना में निवासरत चालीस निराश्रित बालको को भोजन कराया गया। साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि वे इन बालको से जल्दी मिलने भी आयेगी। संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया द्वारा आभार प्रकट किया गया। ...

Read More
उदयपुर

बालश्रम रोकथाम में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए पुलिस थाना ओंगना सम्मानित

झाड़ोल। लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम ओंगना में निवासरत निराश्रित बालको हेतु मिक्सर जूसर ओंगना सी आई प्रभुलाल द्वारा मय थाना टीम भेंट किया गया।संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया द्वारा बाल श्रम उन्मूलन में जिला में प्रथम स्तर पर पुलिस थाना ओंगना द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सी आई सहित मय टीम सभी को पगड़ी व उपरणा ओढ़ा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया ने आभार व्यक्त किया। ...

Read More
देश प्रदेश

ऑक्सीजन बैंक निर्माण के कई नये आयाम

(विशेषज्ञों ने किया मंथन ई वेबीनार) ईंटाली। उदयपुर जिले की मावली तहसील में ईन्टाली ग्राम पंचायत में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली उदयपुर द्वारा ई वेबीनार मैं ऑक्सीजन बैंक निर्माण पर विशेषज्ञों ने किया मंथन से कई नए आयामों का हुआ सर्जन। राष्ट्रीय ई वेबीनार के कोऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निर्देशक ललित नारायण आमेटा हाल ही में राष्ट्रीय महामारी में ऑक्सीजन की मारामारी को देखते हुए ऑक्सीजन बैंक निर्माण पर विशेषज्ञों का ई वेबीनार के आयोजन किया । इसमें डिजिटल हरित क्रांति के नये आयाम, घर में पोषक वाटिका निर्माण एवं घर में इत्र वाटिका का सफल प्रयोग का प्रदर्शन और विद्यालय में फुलवारी एवं किचन गार्डन के निर्माण के कई नए तथ्य निकले , कार्यक्रम का संचालन पक्षी एवं प्रकृति प्रेमी हितेश श्रीमाल (झाड़ोल, सराडा )के अनुसार ई वेबीनार कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत कुमार त्रिपाठी ने की कार्यक्रम के मु...

Read More
मावली

आजाद बाबा ने किया मावली क्रबिस्तान का कायाकल्प

मावली(नरेन्द्र त्रिपाठी)। मावली के वल्लभनगर रोड़ पर बना क्रबिस्तान अब पहले जैसा कंटीला नहीं रहा। सिराज मोहम्मद ने बताया कि बहराई, उत्तरप्रदेश से करीब दो वर्ष पुर्व आजाद बाबा मावली निवासी पुर्व सदर मुशीं पठान के यहां रुके, तो उन्होने क्रबिस्तान की यह हालत देख मन दुखी हुआ। उन्होने इसे सुंदर बनाने को ठाना ओर कुल्हाडी लेकर काम शुरु कर दिया। कुछ दिन बाद यहां के सदर आतिक मोहम्मद , सचिव रजा मोहम्मद, इमरान मंसुरी आदि बहुत सारे नवयुवक भी साथ जुड़ गये ओर करीब 300 पौधे जिसमें गुलाब, कनेर, गेंदा के सुगंधित फुल लगे है। आज करीब दो वर्ष बाद करीब एक एकड़ में फेले क्रबिस्तान को आजाद बाबा ने एक सुंदर बाग बना दिया है ! ...

Read More