फतहनगर - सनवाड

पूर्णाहुति के साथ अखंड दीप कार्यक्रम सम्पन्न

फतहनगर। वैश्विक कोरोना महामारी से मचे हाहाकार के बीच नगर को बचाने के उद्देश्य से यहां खेड़ा खूँट चामुंडा माता के स्थानक पर 1 महीने से चल रही अखंड दीपक जोत की पूर्णाहुति हुई। कोरोना महामारी के प्रकोप से बचाने के लिए समस्त नगर वासियों की ओर से चामुंडा माता के अखंड ज्योत का आयोजन किया गया था जो विगत 1 महीने से अखंड प्रज्वलित था। वैशाख महीना पूर्ण होने पर सभी नगर वासियों की ओर से कोरोना महामारी से संपूर्ण नगर को निजात दिलाने के लिए एवं वायुमंडल को शुद्ध करने के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें सभी भक्तों द्वारा आहुति दी गई तत्पश्चात पूर्णाहुति करके यज्ञ का समापन किया एवं सभी ने जगत जननी मां से बीमारी से संपूर्ण विश्व को बचावे एवं जगत का कल्याण करने की प्रार्थना की.

Read More
मावली

अंधड़ के चलते बिजली विभाग की खुली पोल

ईंटाली। बिजली विभाग का काम कैसा है यह बारिश के प्रारंभिक दौर में ही पता लग गया। इतनी बड़ी तादाद में बिजली के पोल का गिरना काम की गुणवत्ता पर संदेह पैदा कर रहा है। ईंटाली-फतहनगर रोड़ पर लगा ट्रांसफार्मर सड़क पर आ गिरा तथा उसके टुकड़े हो गए। विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है। कई मकानों के चद्दर उड़ गए। इंटाली के राजीव गांधी भवन के पास एक बबूल और एक नीम का पेड़ धराशायी हो गया जिससे 2 घंटे तक रास्ता जाम रहा। ग्रामीणों ने सहयोग कर रास्ता खुलवाया। ...

Read More
मावली

देशबंधु ने मुख्यमंत्री को भेजा तीन सूत्रीय मांगपत्र

मावली। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने तीन सूत्रीय मांगपत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजकर मांग की है कि शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में 15 दिन की बढ़ोतरी 20 जून 2021 तक की जाए तथा कोविड-19 के दौरान जिन शिक्षकों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान! विगत डेढ़ माह से निरंतर ड्यूटी कोरोना महामारी मैं दे रहे उनका वेतन काटने का आदेश नहीं किया जाए। शिक्षा कर्मियों के मानदेय में अप्रैल 2021 से 10ः वृद्धि के आदेश किए जाए। ...

Read More
मावली

आज मावली में छह सेंटरों पर होगा वैक्सीनेशन

मावली। वैक्सीनेशन के क्रम में आज मावली तहसील क्षेत्र के छह स्थानों पर 45 पार आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन कार्यक्रम होगा। उपखण्ड अधिकारी मयंक मनीष द्वारा जारी आदेशों के अनुसार राजकीय चिकित्सालय फतहनगर,ईंटाली,घासा,थामलासालेरा कला और चंदेसरा सेंटर पर कोविशील्ड वैक्सीन लगेगी। उपखण्ड अधिकारी ने इन सेंटरों से सम्बन्धित पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों से दो-दो कार्मिक लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। ...

Read More
देश प्रदेश

भामाशाह ने अस्पताल में उपकरण भेंट किए

आमेट(मुबारिक अजनबी) शाह मोतीलाल तख्तमल जैन की स्मृति में उनके सुपुत्र हस्तीमल बाबू सेठ,विनोद कुमार कच्छारा निवासी आमेट हाल मुंबई के द्वारा गुरुवार को नगर के सामुदायिक प्राथमिक केंद्र पर मरीजो की सहायतार्थ उपकरण भेंट किए। ये समस्त उपकरण नगर के राजेंद्र सिंह व भूपेंद्र सिंह चूंडावत ,भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गांधी के हाथों इस कोरोना संक्रमण महामारी में कोरोना संक्रमित मरीजों तथा अन्य दूसरे बीमारी से ग्रसित मरीजों की सहायता हेतु भेंट किए गए। जिनमे रेपो रेजर मशीन 5,बीपी इंस्ट्रूमेंट 5, सैनिटाइजर 30,पल्स ऑक्सीमीटर 20,ग्लूकोमीटर 10,एन 95 मास्क 50, नेबुलाइजर 10 आदि चिकित्सा के उपकरण मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ सीपी सूर्या को सुपूर्द किए। इस कोरोना संक्रमण महामारी में भामाशाह द्वारा दी जा रही चिकित्सीय सामग्री के लिए ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी सीपी सूर्या ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। ...

Read More
देश प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान 6 लाख ग्रामीण पथ विक्रेताओं को देंगे एक-एक हजार रूपये की सहायता राशि

भोपाल। ग्रामीण पथ विक्रेताओं को प्रदेश सरकार द्वारा एक-एक हजार रूपये सहायता राशि अनुदान स्वरूप दी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान लगभग 6 लाख हितग्राहियों को सामूहिक रूप से सहायता राशि का वितरण 28 मई को वर्चुअल समारोह में करेंगे। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के दौरान कई छोटे-छोटे व्यवसाय प्रभावित हुये हैं। इस स्थिति में पथ-विक्रेताओं को तत्काल राहत पहुँचाने का प्रयास सरकार द्वारा किया गया है। कार्यक्रम मंत्रालय में सायं 4 बजे से होगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के अंतर्गत अब तक 2 लाख से अधिक ग्रामीण प्रवासी श्रमिकों सहित अन्य जरूरतमंद पथ विक्रेताओं को राज्य शासन की गारंटी पर 10-10 हजार रूपये का ऋण देकर लाभान्वित किया जा चुका है। राज्य शासन द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मध्यप्रदेश के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बंद रास्ता खुलवा आवागमन किया सुचारू

फतहनगर। आज फ़तहनगर में बारिश के कारण इंटाली रोड पर बिजली के पोल ओर बड़े बड़े पेड़ गिर गये। आवागमन बाधित हुआ .मोके पर पार्षद गजेंद्रसिंह रावल ओर विनोद  धर्मावत तुरन्त पहुँचे ओर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ने सूचना पाकर नगरपालिका से जे.सी. बी भेजी ओर आस पास के पड़ोस के आरामशीन मालिक इक़बाल ओर कच्ची बस्ती के शरीफ़ ने अन्य स्थानीय लोगों के सहयोग  से रास्ता खुलवाया।

Read More
चित्तौडगढ़

आकोला क्षेत्र में तूफान ने किया खूब नुकसान

आकोला। तूफान ने आज क्षेत्र में खूब तबाही मचाई। आकोला, चोखड़ी,चोरवड़ी, मूरला, लालावास एवं आसपास के इलाकों में कई पेड़ धराशाई हो गए। बिजली के खंभे जमीन पर आ गिरे जिससे बिजली व्यवस्था अस्त व्यस्त हो गई है। विद्युत आपूर्ति इन गांवों में बंद पड़ी है। बिजली विभाग के कर्मचारी विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए जुटे हुए हैं। विद्युत आपूर्ति सुचारू होने में वक्त भी लग सकता है। तूफानी हवाओं के कारण कई मकानों की छतें हवा में उड़ गई। इन गांव में खूब नुकसान हुआ है। हालांकि जनहानि की कहीं से भी कोई सूचना नहीं है। चौकड़ी निवासी मोतीलाल मेनारिया ने बताया कि बारिश के साथ तेज हवाओं ने अच्छी खासी तबाही मचाई।

Read More
फतहनगर - सनवाड

राकेश मानव सेवा संस्थान सनवाड़ द्वारा अनुकरणीय पहल

राकेश मानव सेवा संस्थान सनवाड़ द्वारा अनुकरणीय पहल फतहनगर। आज सनवाड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राकेश मानव सेवा संस्थान द्वारा सात ऑक्सीमीटर आशा सहयोगियो हेतु उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ  महेश चंद्र वजुवावत, इंसीडेंट कमांडर सनवाड़ उमेश माहेश्वरी, निगरानी दल प्रभारी सुरेश चंद्र  खटीक, संस्थान के सदस्य  पारस  तातेड़, मयंक  तातेड़, एएनएम श्रीमती खुर्शीदा बानो एवं चिकित्सालय के अन्य कर्मचारी तथा नगर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। इन ऑक्सीमीटर का उपयोग कोरोना काल के दौरान बच्चों गर्भवती महिलाओं एवं कोरोना पॉजिटिव की देखरेख में विशेष रूप से किया जाएगा। इस प्रेरणादायक कार्य के लिए संस्थान के सदस्यों का उपस्थित महानुभावों द्वारा विशेष धन्यवाद दिया गया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतेह नगर में तूफानी हवाओं के साथ बरसे बदरा

फतेह नगर। आज यहां तूफानी हवाओं के साथ बादल बरसे। दोपहर बाद करीब 3:30 बजे अचानक पूर्व दिशा की ओर से तेज हवाएं चलना प्रारंभ हुई। देखते ही देखते हवाओं के साथ बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। करीब 15 मिनट तक अच्छी बारिश हुई। बारिश की बूंदों के साथ ही ओले भी गिरे। बारिश के बाद तपिश से लोगों को राहत मिली तथा इस बारिश से जिन खेतों में फसलें खड़ी है उन्हें भी राहत मिल गई। बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। तेज हवाओं के चलते फिलहाल कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है। शाम तक अभी रिमझिम बौछार ओं के साथ बादलों की गर्जना होती रही।

Read More
उदयपुर

कोरोना को लेकर जिंक स्मेल्टर में बैठक आयोजित

जिंक स्मेल्टर। आज ग्राम पंचायत जिंक स्मेल्टर की पंचायत कोर ग्रुप एवं हिंदुस्तान जिंक फैक्ट्री की बैठक जिंक स्मेल्टर विद्यालय के अंदर संपन्न हुई जिसमें लोक डाउन की पालना के संबंध में एवं इस पर चल रही गतिविधियों बारे में चर्चा की गई। साथ ही हिंदुस्तान ज़िंक फैक्ट्री द्वारा कोविड-19 के रोकथाम लिए किए जा रहे कार्य एवं व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। जनप्रतिनिधि की सहभागिता बारे में भी चर्चा की गई तथा हिंदुस्तान जिंक फैक्ट्री द्वारा फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए सुरक्षा किट वितरण किए गए।  

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोरोना से कार ड्राइविंग संचालक सुरेश मेघवाल की मौत

फतहनगर। कार ड्राइविंग सिखाने वाले संस्थान के संचालक सुरेश मेघवाल का आज कोरोना के चलते निधन हो गया। पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ऑक्सीजन लेवल कम होने पर उदयपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां वह वेंटिलेटर पर चल रहे थे। हालत में सुधार नहीं हुआ तथा उन्होंने अंतिम सांस ली। सुरेश मेघवाल मूलतः बासनी खुर्द के निवासी होकर फतहनगर में कार ड्राइविंग सिखाने का कार्य करते थे। मिलनसार व्यक्तित्व के कारण हर व्यक्ति से उनके अजीज संबंध थे। मेघवाल के निधन पर उनके शुभचिंतकों एवं नगर वासियों ने सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रभु से प्रार्थना की है कि इस वज्रपात को सहन करने की परिवारजनों को शक्ति प्रदान करें।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ के नृसिंह मंदिर में हुए धार्मिक आयोजन

सनवाड़।  श्रीनृसिंह भगवान के पावन अवतरण दिवस पर सनवाड़ स्थित श्री नृसिंह भगवान के मन्दिर पर विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए । प्रात:काल सभी युवा भक्त गणों के द्धारा श्रीनृसिंह भगवान का दुग्धाभिषेक किया गया , तत्पश्चात दोपहर २:१५पर पण्डित रतन महाराज जी एवं गोपाल जी के नेतृत्व में मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान पूर्वक यज्ञ किया गया । सायं काल पूरे मन्दिर परिसर को पुष्पों से सजाया गया और ठाकुरजी के अवतार के समय में महाआरती हुयी। जिसमें सभी भक्तों ने कोरोना महामारी के अन्तर्गत सभी नियमों का पालन करते हुए भाग लिया। आरती के पश्चात सभी को प्रसाद वितरण किया गया। यह सब कार्ययोजना के पीछे मुख्य उद्देश्य महामारी से रक्षा करना एवं यज्ञ हवन द्धारा वातावरण शुद्ध करना रहा।

Read More
देश प्रदेश

दरीबा में गायो को हरा चारा एंव गुड़ वितरण

दरीबा। महावीर इंटरनेशनल दरीबा के सलोगन सबकी सेवा सबको प्यार को मर्तरूप देने गायो को 26 may 10 बजे दीपक कंट्रक्शन बाबेल परिवार सौजन्य से रोड़ पर पशुओं को रचका डालकर गुड़ खिलाया गया। महावीर इंटरनेशनल दरीबा सचिव आकाश जैन बताया सूरजबारी माताजी: आर डी माइंस; मेहंदूरिया चौराहा दरीबा गांव में रोड़ पर पशुओं चारा ऒर गुड देने केंद्र अध्यक्ष  निर्मल सिंघवी कोषाधयक्ष विनोद सुराणा, उपाध्यक्ष जयेश गोखरू शौकीन बाबेल  ने सहयोग किया।

Read More
उदयपुर

49 ने लिया ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता में भाग*

वल्लभनगर, विधिक सेवा समिति न्यायालय एवं फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में घर बैठे प्रतिभाओं को डिजिटल माध्यम से नेशनल गोल्ड टैलेंट भाषण प्रतियोगिता का आयोजन सोशल मीडिया से आयोजित हुई। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार कोरानाकाल में घर बैठे प्रतिभाओं को एक राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता का विषय कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा पर प्रतिभागी घर बैठे भाषण का मोबाइल में रिकॉर्ड कर नेशनल भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। डिजिटल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायाधीश महोदय महेन्द्र कुमार टांक , वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट वल्लभनगर डिजिटल माध्यम से भुमिका निभाई। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी भीण्डर से सौमेश्वर द्विवेदी एवं मांगीलाल आमेटा ग्रामविकास अधिकारी ईन्टाली से ...

Read More
मावली

मावली तहसील में आज इन स्थानों पर होगा वैक्सीनेशन

फतहनगर। मावली तहसील में आज भी कई जगह वैक्सीनेशन का कार्य होगा। फतहनगर सेक्टर के सब सेंटर चंगेडी एवं बासनी कला में वैक्सीनेशन होगा। इसी तरह बड़गांव,आमली,खरतांणा,साकरोदा,बडियार,जेवाणा,नामरी, धुनी माता, नऊवा,सालेरा कला ,तुलसीदास जी की सराय, वीरधोलिया, सिंधु ,महुडा, भानसोल एवं धोली मगरी में वैक्सीनेशन होगा।

Read More
देश प्रदेश

मास्क बांटकर आमेट पुलिस लोगों को कर रही जागरूक

आमेट(मुबारिक अजनबी)। आमेट थाना पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक भवन भूषण यादव के निर्देशन में दो दिवसीय अभियान के तहत नगर के विभिन्न चैराहों पर लोगो द्वारा कोरोना में सोशल सिस्टेसिंग की पालना नहीं करने पर 128 लोगो के चालान काट मजदूर लोगों में मास्क बांट कर उनको कोरोना के प्रति जागरूक किया है। एएसआई अर्जुन लाल कीर ने बताया कि दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक के दिशानिर्देशन में नगर के आसन,लिकी चैराहा,मुख्य बस स्टैंड,रेलवे फाटक आदि स्थानों पर पुलिस सोशल डिस्टेसिंग की पालना नही करने वाले 128 लोगो के चालान काट कर 1280 रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई। वही दो दिवसीय अभियान में दहाड़ी मजदूर ,काश्तकारों के बिना चालान काटे उनको मास्क वितरण करते हुए मास्क पहनाकर उनको कोरोना महामारी के बारे में मास्क की अनिवार्यता पर जागरूक किया। इस अवसर पर एएसआई अर्जुन लाल कीर, मदनलाल, हेड कांस्टेबल अशो...

Read More
देश प्रदेश

भारत विकास परिषद ने आमेट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपकरण भेंट किए

आमेट(मुबारिक अजनबी)। भारत विकास परिषद शाखा आमेट द्वारा बुधवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो व्हील चैयर,एक स्ट्रेचर,एक नेबूलाइजर,दो आक्सी मीटर एवं मास्क भेंट किये गये। आंथिंक सहयोग महेश ग्रेनाइटस् के डायरेक्टर विष्णु गोपाल सोमानी,संयुक्त सचिव भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रान्त का रहा। इस अवसर पर एसडीएम निशा सहारण,तहसीलदार भागीरथ सिह,ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डां.सीपी सूर्या,परिषद अध्यक्ष दिनेश सरणोत,राजस्थान मध्य प्रांतीय सदस्य विष्णु गोपाल,सोमानी,सचिव मदन लाल पुरोहित,सत्यनारायण,दिनेश शर्मा,राजेंद्र चैधरी,महेंद्र जैन,अशोक दक,पवन माहेश्वरी,विनोद शर्मा,अनिल मुंनोत,मुकेश सिरोया, ललित शर्मा,खुब चन्द झंवर,राजकुमार शर्मा, अनिल जैन,दीपक मेवाडा एवं चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे। ...

Read More
मावली

सवानियां में कोविड़-19 में आईएल आई लक्षण की जांच

मावली(नरेन्द्र त्रिपाठी)। कोविड-19 में आई एल आई लक्षण की जांच करते हुए उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोपड़ा के अधीन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सवानिया के राजस्व गांव सवानिया वन क्षेत्र के संस्था प्रधान एवं ग्राम प्रभारी शंकर लाल खटीक ने बताया कि कोविड-19 में अंतर्गत गर्भवती महिला 0 से 18 के बच्चों में आई एल आई के लक्षण की जांच कार्य एवं सर्वे कार्य किया गया जिसमें आंगनवाड़ी केंद्र सवानिया की आशा सहयोगिनी श्रीमती सरिता श्रीमाली निगरानी दल प्रभारी मांगीलाल डांगी भगवती प्रसाद शर्मा और राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंजारा बस्ती के निगरानी टीम दल प्रभारी सुरेश चंद्र मीणा, स्वास्थ्य मित्र जगदीश चंद्र श्रीमाली आदि उपस्थित थे। ...

Read More
चित्तौडगढ़

जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कपासन में निकला फ्लैग मार्च

कपासन(लालचंद सोनी)। कोरोना वायरस संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए चलाए जा रहे त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन गाइड लाइन की आमजन को पालना सुनिश्चित कराने को लेकर जिला कलेक्टर तथा जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व मे बुधवार को कपासन मे फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, पुलिस उपाधीक्षक दलपतसिंह भाटी, उपखंड अधिकारी विनोद कुमार, तहसीलदार मोहकमसिंह सिनसिनवार, पुलिस निरीक्षक हिमांशुसिंह राजावत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश गुर्जर, खंड मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी कपासन डॉ.गणपतसिंह चैधरी, डॉक्टर आमिर खान, थानाधिकारी आकोला, भोपालसागर, राशमी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों, आरएसी जवानों, महिला जवानो ने वाहनो के काफिले के साथ फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को त्रिस्तरीय जन अनुशासन लॉक डाउन गाइड लाइन की पालना सुनिश्चित कराने का संदेश दिया...

Read More