देश प्रदेश

खाद्य सुरक्षा में चयनित परिवारों को उचित मूल्य की दुकानों से  जून एवं जुलाई में 5 किलो प्रति व्यक्ति निःशुल्क अतिरिक्त गेहूं 

जयपुर, 31 मई। जयपुर ग्रामीण में जून व जुलाई दो माह में खाद्य सुरक्षा चयनित परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत प्रत्येक पात्र परिवार को 5 किलोग्राम प्रति व्यक्ति के अनुसार उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से अतिरिक्त गेहूं का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। कार्यालय जिला रसद अधिकारी जयपुर द्वितीय की विज्ञप्ति के अनुसार पूर्व की भांति कीमतन दर पर उचित मूल्य दुकानों द्वारा खाद्य सुरक्षा चयनित परिवारों को रेगुलर गेहूं का वितरण भी किया जाएगा। इस प्रकार दोनों माह में प्रति व्यक्ति 10-10 किलोग्राम गेहूं का वितरण ही किया जाएगा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए खाद्य विभाग द्वारा पोस मशीन से राशन वितरण की वर्तमान व्यवस्था बायोमेट्रिक सत्यापन के स्थान पर ओटीपी के माध्यम से पोस ट्रांजेक्शन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी पात्र लाभार्थियों को राशन वितरण के समय उचित मूल्य दुकानों प...

Read More
मावली

मोती फाउंडेशन द्वारा ऑक्सीमीटर एवं मास्क उपलब्ध करवाए

मावली। मोती फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा मावली में 30 ऑक्सीमीटर एवं 1100 मास्क जरूरतमंद हेतु उपलब्ध करवाए गए। मोती फाउंडेशन के सहसचिव निर्मल लोढ़ा ने बताया कि मावली एसडीएम मयंक मनीष एवं तहसीलदार रतनलाल कुमावत की उपस्थिति में 30 ऑक्सीमीटर एवं 1100 मास्क प्रशासन को उपलब्ध करवाए गए, जिन्हें प्रशासन द्वारा आवश्यकता अनुसार जरूरतमंदों को निःशुल्क उपलब्ध करवाया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष फतहनगर- सनवाड़ राजेश चपलोत, महेंद्र बोकाड़िया, प्रमोद सामोता, महेश धनावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। ...

Read More
चित्तौडगढ़

सांसद जोशी की पहल पर मोबाइल वैन शुरू: कोरोना से लडाई में सेवा कार्य अहम-कृपलानी

चित्तौडगढ 31 मई/ कोरोना से लडाई में सेवा कार्य बहुत अहम है। यह बात पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सांसद सी.पी.जोशी की पहल पर संसदीय क्षेत्र में सेवा कार्य के लिए मोबाइल वैन के शुभारंभ के अवसर पर कहीं। चित्तौडगढ संसदीय क्षेत्र के 8 विधानसभा के लिए 8 मोबाइल वैन 10 दिन तक उस क्षेत्र में घुमकर मास्क वितरण,सेनेटाईजर वितरण, काढा वितरण करेगी।  इस वैन से मौके पर ही टेमप्रेचर मशीन और ऑक्सीमीटर के माध्यम से जांच कर आवश्यकता होने पर कोरोना कीट भी दिया जाएगा। इस वैन का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने झंडी दिखाकर रवाना कर के किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृपलानी ने कहा कि सात वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। कोरोना काल में भी अभी तक पूरे देश...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मुकेश खटीक एससी मोर्चा उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष मनोनीत

फतहनगर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया के निर्देशानुसार भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने प्रदेश के एससी मोर्चा जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। सनवाड़ निवासी मुकेश खटीक को भाजपा एससी मोर्चा उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन पर फतहनगर सनवाड़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। मुकेश खटीक नगर पालिका में दो बार पार्षद रह चुके हैं। उदयपुर शहर के लिए सत्यनारायण मोची का मनोनयन किया गया है। प्रतापगढ़ के लिए देवीलाल मेघवाल,बांसवाड़ा के लिए शांति लाल बुनकर तथा डूंगरपुर के लिए बृजेश धोबी का जिला अध्यक्ष के लिए मनोनयन किया गया है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ में कोरोना महामारी के निदान हेतु किया हवन

सनवाड़। कोराेना महामारी के निदान और पर्यावरण शुद्धि के लिए सनवाड़ गांव में लोक देवता श्री झुंझार जी बावजी के बापना मोहल्ला स्थित प्राचीन चबूतरे पर हवन का आयोजन किया गया जिसमे सभी ग्रामवासियो ने आहुति दीऔर इस महामारी के निदान हेतु प्रार्थना की। इस अवसर पर राजसमंद के पूर्व जिलाप्रमुख नंदलाल सिंघवी, शिव नारायण कोठारी,शंकर अग्रवाल,रामरतन कोठारी,पूनम चपलोत,प्रवीण बापना, प्रदीप,सुनील,दीपक, शुभम,नमन,अनंत, हितेन विजयवर्गीय आदि मौजूद थे ।  हवन शंभू पूरी गोस्वामी और दलीचंद आर्य ने संपादित कराया।

Read More
देश प्रदेश

स्वच्छ जीवन निरोगी काया एक कदम सफलता की ओर’ वेबीनार सम्पन्न

(विशेषज्ञों ने किया मंथन) उदयपुर जिले के मावली उपखंड की ईन्टाली ग्राम पंचायत में स्थित फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी एवं विधिक सेवा समिति न्यायालय वल्लभनगर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय ई वेबीनार में कई नये तथ्यों का हुआ सृजन। विशेषज्ञों द्वारा विचार मंथन के साथ 'स्वच्छ जीवन, निरोगी काया निर्माण में भारत एक कदम सफलता की ओर' वेबीनार सम्पन्न। राष्ट्रीय ई वेबीनार के कोऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार महामारी के दौर में हाल ही में कोरोना हारेगा भारत जीतेगा पर ओपन भाषण के निष्कर्ष पर विशेषज्ञों के मंथन से स्वच्छ जीवन निरोगी काया के कई नये आयाम निकले। राष्ट्रीय ई वेबीनार का संयोजन हितेश श्रीमाल के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायाधीश महेंद्र कुमार टांक, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट वल्लभनगर ने डिजिटल माध्यम से बताया कि स्वयं की स...

Read More
देश प्रदेश

नेशनल भाषण प्रतियोगिता में 12 का प्लेटिनम स्थान में चयन

फतहनगर। फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली उदयपुर एवं विधिक सेवा समिति न्यायालय वल्लभनगर के संयुक्त तत्वाधान में घर बैठे प्रतिभाओं को डिजिटल माध्यम से नेशनल गोल्ड टैलेंट भाषण प्रतियोगिता का आयोजन सोशल मीडिया में प्लैटिनम सुपर गोल्ड प्रवक्ता शिरोमणि सम्मान में 12 ने बाजी मारी। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार कोरानाकाल में घर बैठे प्रतिभाओं को एक राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता का विषय कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा पर प्रतिभागी घर बैठे भाषण का मोबाइल में रिकॉर्ड कर नेशनल भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। डिजिटल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायाधीश महोदय महेन्द्र कुमार टांक , वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट वल्लभनगर डिजिटल माध्यम से भुमिका निभाई। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी भीण्डर से सौमे...

Read More
देश प्रदेश

विद्युत वितरण निगम की समीक्षा बैठक,कोविड के दौरान कृषि ने दिया संबल, लंबित कृषि विद्युत कनेक्शनों के लिए विशेष योजना बनाएंः मुख्यमंत्री

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कृषि क्षेत्र ने कोविड-19 महामारी के दौर में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को संबल प्रदान किया है। राज्य सरकार भी कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आने वाले दिनों में अधिकाधिक कृषि बिजली कनेक्शन जारी करेगी। इसके लिए उन्होंने विद्युत वितरण निगमों को विशेष योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वितरण नेटवर्क की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में घरेलू कनेक्शन की पेंडिंग लिस्ट के अनुसार कनेक्शन जारी किए जाएं। श्री गहलोत ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर विद्युत वितरण निगमों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से कहा कि वे जल्द-से-जल्द लंबित कृषि कनेक्शन जारी करने के प्रयास करें, क्योंकि आगामी दिनों में मानसून के बाद नए फसल सीजन के लिए बिजली की मांग बढ़ने वाली है। उन्होंने कहा कि विद्युत कंपनियों द्वारा सभी उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित एव...

Read More
मावली

मावली तहसील में सोमवार को इन स्थानों पर होगा वैक्सीनेशन

फतहनगर। सोमवार को 45 पार आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन मावली तहसील में 20 स्थानों पर होगा। उपखण्ड अधिकारी मयंक मनीष के आदेशानुसार सोमवार को ईंटाली,वार्ड़ी (आमली),वासनीकला,दूधालिया,खेड़ा भानसोल,नामरी,गन्दोली, पालवास,उंखलिया खेड़ा,मोरड़ी,मांडूथल,मान्यामंगरी,बीड़घास,वासनी खुर्द,भूमलावास,रायजी का गुड़ा,मारूवास,सालेरा कलां,घासा व गुड़ली में वैक्सीनेशन किया जाना है। ...

Read More
देश प्रदेश

राजस्थान में निवेश करेगी फ्रांस की सैंट गोबेन कंपनी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में सैंट गोबेन के अधिकारियों के साथ आज बैठक आयोजित की गई की। सैंट गोबेन ने फ्लोट ग्लास की एशियाई मांग के निर्माण के लिए राजस्थान में दूसरे चरण के विस्तार के लिए निवेश करने की इच्छा जाहिर की। 2010 से अपनी निवेश घोषणा के बाद से, सैंट गोबेन पहले ही 1200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर चूका हैं, और 1100 को प्रत्यक्ष रोजगार भी दिया है। इसके चलते सैंट गोबेन ने मुख्यमंत्री को प्रस्तावित निवेश योजना प्रस्तुत की और औद्योगिक पॉलिसी फ्रेमवर्क के तहत प्रोत्साहन और समर्थन के लिए अनुरोध किया। विस्तार योजना के तहत, कंपनी राज्य में 1100 करोड़ रुपये के नये निवेश और 300़ प्रत्यक्ष रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देगी । इस विस्तार के साथ, राजस्थान प्रदेश ग्लास फ्लोट लाइन क्षेत्र में एशिया का सबसे बड़ा क्षेत्र बन जायेगा। माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलो...

Read More
चित्तौडगढ़

अल्पसंख्यक मोर्चा ने जिले भर में किये सेवा कार्य

चित्तौड़गढ़। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के जनसेवा कार्यो के सफलतम 2 वर्ष पुर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा जिले भर में विभिन्न सेवा कार्य किये गए। जिला महामंत्री यूनुस मंसूरी व कुदरत हुसैन ने बताया कि मोर्चा जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार चित्तौड़गढ़, चंदेरिया, भदेसर, सावा, घोसुण्डा, बेंगू, रावतभाटा, निम्बाहेड़ा, राशमी, मंडलो में काढ़ा वितरण, मास्क वितरण, गायो को चारा, वानरों को फल और बाटी, राशन किट वितरण व बीमार को इलाज की आर्थिक सहायता जैसे अनेक सेवा कार्य किये गए। इस अवसर पर मोर्चा जिलाध्यक्ष एम. डी. शेख पार्टी के मण्डल अध्यक्ष,मोर्चे के मण्डल अध्यक्ष व कार्यकता उपस्थित थे। ...

Read More
चित्तौडगढ़

कल से चित्तौडगढ में शुरू होगी सेवा वैन

चित्तौडगढ। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर सेवा कार्य से मनाने की कडी में चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में सांसद सी.पी.जोशी की पहल पर चलने वाली सेवा वैन का शुभारंभ सोमवार को दोपहर एक बजे होगा। सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से रविवार की जगह यह कार्यक्रम अब सोमवार को पूर्व निर्धारित स्थान कलेक्ट्रेट पर आयोजित होगा। ...

Read More
मावली

मोदी सरकार के बेमिसाल 7 वर्षः भाजपा मावली मण्डल ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के रूप में मनाया

मावली। रविवार को भाजपा मावली मण्डल ने मोदी सरकार के बेमिसाल 7 वर्ष के कार्यकाल को सेवा ही संगठन कार्यक्रम के रूप में मनाया। कार्यक्रम संयोजक मनोज पुजारी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत विभिन्न सेवा कार्य किये जिसमे मावली मण्डल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार के नेतृत्व में मावली गौ शाला में गायों को हरी घास खिलायी। मावली हॉस्पिटल में सभी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ का सम्मान किया गया। समिधा बालगृह में बच्चों को फल,मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए गए। वहां पर वृक्षारोपण किया। कोरोना संक्रमण काल मे कानून व्यवस्था को सुद्रढ़ बनाने के लिए मावली थानाधिकारी मय स्टाफ का सम्मान किया गया। इस दौरान उदयपुर देहात जिला महामंत्री चंद्रगुप्त सिंह चैहान,मावली मंडल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार,महामंत्री प्रमोद सामोता,पूर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल,उपाध्यक्ष चोख लाल डांगी, लदानी सरपंच डूंगर सिंह ,लोपडा सरपंच लोगर भील, युवामोर्चा महा...

Read More
चित्तौडगढ़

कपासन राज्यमार्ग पर केबिन संचालक से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार,मुख्य आरोपी निकला फरियादी का रिश्तेदार

कपासन(लालचंद सोनी)। राज्यमार्ग पर टोलनाका के पास स्थित केबिन संचालक को रात्रि में पिस्टल नुमा हथियार दिखा डरा धमकाकर गल्ले से 62 हजार रुपए की नगदी लूट के मामले का राजफाश करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त इंडिको कार, पिस्टल नुमा लाइटर गन तथा लूट की रकम बरामद कर लिया है। लूट का मुख्य आरोपी फरियादी का रिश्तेदार रफीक खान निकला। पुलिस निरीक्षक हिमांशुसिंह राजावत ने बताया कि उदयपुर चित्तौड़गढ़ राज्यमार्ग पर कपासन थाना क्षेत्र के सिंहपुर टोल नाका के पास स्थित केबिन संचालक अजमेर हाल सिंहपुर निवासी कमरुद्दीन मुसलमान ने प्रकरण दर्ज कराया कि 20 मई रात्रि 9 बजे वह केबिन में खाना खाने की तैयारी कर रहा था कि एक सफेद रंग की कार में सवार होकर आए अज्ञात युवक जिनके मुंह बंधे हुए थे उन्होने गुटखा और सिगरेट मांगे। वह गुटका लेने के लिए नीचे झुका की अज्ञात युवको ने पिस्टल नु...

Read More
देश प्रदेश

कोविड के कारण अपनी जान गंवाने वालों के आश्रितों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तहत पारिवारिक पेंशन दी जाएगी

नई दिल्ली. ‘बच्चों के लिए पीएम केयर्स - कोविड प्रभावित बच्चों का सशक्तिकरण’ के तहत घोषित उपायों के अलावा भारत सरकार ने उन परिवारों की मदद करने के लिए कई और उपायों की घोषणा की है, जिन्होंने कोविड के कारण कमाई करने वाले सदस्य को खो दिया है। इन उपायों के तहत कोविड के कारण अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को पेंशन दी जाएगी और इसके साथ ही बढ़ा हुआ एवं उदार बीमा मुआवजा प्रदान किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार इन सभी परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि इन योजनाओं के जरिए इन परिवारों के सामने आने वाली वित्तीय कठिनाइयों को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के तहत पारिवारिक पेंशन इन परिवारों को सम्मान के साथ जीवन जीने और अपने जीवन स्तर को अच्छा बनाए रखने में मदद करने हेतु रोजगार से संबंधित मृत्यु के मामलों के लिए ईएसआईसी ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सांसद रंजीता कोहली पर हमले के मामले में महिला मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मुंदड़ा के निर्देशानुसार शनिवार को उदयपुर जिला संयोजिका रितु अग्रवाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा फतहनगर सनवाड़ द्वारा उप तहसील कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करके राज्यपाल के नाम उप तहसीलदार अभिनव शर्मा को ज्ञापन सौंपा एवं कार्रवाई करने व पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था बहुत ही दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है। भरतपुर कीे सांसद श्रीमती रंजीता कोहली पर जानलेवा हमला हुआ जो कि राजस्थान की लाचार कानून व्यवस्था को बयां करता है। भीलवाड़ा में महिला तहसीलदार से अभद्रता, राजधानी जयपुर में 7 माह की गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप की घटना, गैंग रेप करने वाले को पुलिस चालान शीघ्र पेश करें। उन्हें फांसी की सजा दी जाए। महिला अत्याचार रोका जाए आदि कई घटनाओं को लेकर म...

Read More
देश प्रदेश

कोरोना हारेगा, भारत जीतेगाः राष्ट्रीय ई वेबीनार आज

ईंटाली। फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली उदयपुर एवं विधिक सेवा समिति न्यायालय वल्लभनगर के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय ई वेबीनार स्वच्छ जीवन, निरोगी काया का आयोजन 30 मई रविवार रात्रि 8.00 बजे आयोजन होगा। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार हाल ही में नेशनल गोल्ड टैलेंट भाषण प्रतियोगिता का विषय कोरोना हारेगा भारत जीतेगा प्रतियोगिता आयोजित हुई। स्वच्छ जीवन , निरोगी काया राष्ट्रीय ई वेबीनार के मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार टाक सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वल्लभनगर डिजिटल माध्यम से शिकस्त करेंगे। कार्यक्रम संयोजक हितेश श्रीमाल के अनुसार वेबीनार में श्रेष्ठ भाषण का प्रदर्शन किया जाएगा एवं नेशनल गोल्ड टैलेंट भाषण प्रतियोगिता का रिजल्ट की घोषणा। डॉ एस के बामनिया कोविड-19 प्रभारी उदयपुर के द्वारा आमजन सुरक्षा संदेश जनहित प्रेषित ...

Read More
उदयपुर

भाजपा ओबीसी मोर्चा की वर्चुअल बैठक आयोजित

फतहनगर। ओबीसी मोर्चा देहात भाजपा उदयपुर द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक में जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुथार, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम लोहार, महेंद्र ओदिच्य आदि का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ एवं मोर्चा द्वारा चल रहे सेवा ही संगठन कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श एवं समीक्षा की गई। ...

Read More
चित्तौडगढ़

नर्सिंगकर्मी के निलंबन पर कपासन में किया विरोध प्रर्दशन

कपासन(लालचंद सोनी)। सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय चित्तोड़गढ़ में मेल नर्स द्वितीय के पद पर कार्यरत मुकेश कुमार शर्मा के निलंबन के विरोध में कपासन ब्लॉक के नर्सिंग कर्मियों ने शनिवार को काली पट्टी बांधकर पीएमओ चित्तौड़गढ़ की एक तरफा कार्यवाही का विरोध किया तथा तीन दिन में निलंबन वापस लेने की मांग की है। कपासन ब्लॉक अध्यक्ष जयन्त जोशी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश नर्सेज एसोसिएशन जिला चित्तौड़गढ़ के आव्हान पर शनिवार को आयोजित विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक की सभी सी.एच.सी एवं पी.एच.सी.पर नर्सेज कर्मियो ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। सीनियर नर्सिंग ऑफिसर नारायणलाल मोर्य,भूरालाल कुमावत,अशोक त्रिपाठी ने इस तरह की तानाशाही एवं एक तरफा कार्यवाही को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने बताया कि जो नर्सिंग स्टाफ गत डेढ़ वर्ष से जान जोखिम में डालकर कोरोना से लड़ रहा है। इस प्रकार से निलंबन की कार्यवाही करने स...

Read More
देश प्रदेश

पानी व बिजली के बिलों में न्यूनतम शुल्क व अधिभार माफ करने की विधायक जोशी ने की मांग

फतहनगर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कोविड़-19 के संक्रमण से लॉकडाऊन की स्थिति में पानी व बिजली के बिलों में न्यूनतम शुल्क व अधिभार माफ करने की मांग की है। विधायक जोशी ने पत्र में प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोविड़ केयर सेंटर बनाने, वहां प्रतिदिन कोविड़ जांच की व्यवस्था व ब्लाक स्तर पर दो मोबाइल वैनों की व्यवस्था करने, सत्तर वर्ष से अधिक उम्र वालों का घर-घर जाकर टीकाकरण करने, ग्रामीण क्षैत्र में टीकाकरण के लिये ऑनलाईन पंजीकरण की जगह ऑनस्पॉट व्यवस्था कराने की मांग की है। जोशी ने पत्र में मांग की है कि कोरोना महामारी में जिन परिवारों ने कमाने वाला मुखिया खोया है, उनके लिये विशेष पैकेज व माता-पिता खोने वाले बच्चों को निः सुविधा देने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि राजस्थान में कोविड़ से बचाव के 6 लाख 38 टीके खराब होने के समाचार आये है, ...

Read More