मावली

अन्नकूट की अनूठी परम्परा: ईंटाली में लूटा गन्ने का अन्नकूट

फतहनगर । दीपावली के दूसरे दिन खैंखरे के अवसर पर जगह जगह अन्नकूट उत्सव की परंपराएं चल रही है। मावली तहसील के इंटाली गांव में वर्षों से गन्ने के अन्नकूट की अनूठी परंपरा चल रही है। इसी के तहत आज इंटाली के लक्ष्मी नारायण मंदिर चौक में गन्ने का अन्नकूट लूटा गया। इस अवसर पर सुबह मंदिर चौक में सैकड़ों की तादाद में इंटाली समेत आसपास के गांव से ग्रामीण एकत्र हुए तथा डीजे के साथ जैसे ही गन्ने से भरी गाड़ियां मंदिर चौक में पहुंची लोग गन्ने का अन्नकूट लूटने के लिए टूट पड़े । जिसको जितना मिला वह लेकर निकल लिया। इस गांव में यह परंपरा ग्रामीणों के सहयोग से अब तक चली आ रही है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ मित्र मंडल के युवाओं ने जरूरतमंदों के बीच मनाया दीपोत्सव

फतहनगर ।  प्रति वर्ष की भांति इस बार भी सनवाड़ मित्र मंडल के युवाओं ने कच्ची बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंदों के बीच मिठाइयों के पैकेट वितरण कर दीपोत्सव मनाया । इन बस्तियों में जरूरतमंद मिठाई पाकर बेहद प्रसन्न हुए तथा मित्र मंडल के सदस्यों को धन्यवाद दिया तथा प्रसन्नता पूर्वक इन युवाओं के साथ दीपोत्सव मनाया । सनवाड़ मित्र मंडल के सदस्य पिछले कुछ वर्षों से समाज सेवा का यह अभिनव प्रयोग करते आ रहे हैं। सभी युवाओं के आपसी सहयोग से यह कार्यक्रम संपादित किया जाता है। इस कार्य की सर्वत्र लोग प्रशंसा कर रहे हैं ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

दीपोत्सव पर हर ओर रहा उल्लासमयी वातावरण

फतहनगर। बाजार की मंदी से भले ही नगर का नया बाजार नहीं सजा हो लेकिन दीपावली का पर्व यहां उमंग उल्लास से मनाया गया। सुबह से ही बाजार में चहल-पहल रही। बाजार में आवागमन बाधित न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। नगर समेत आस-पास के गांवों से लोग आवश्यकता की वस्तुएं लेने आते रहे। शाम के समय लोगों ने शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन किया। लक्ष्मी पूजन रात्रि को भी किया गया। नया बाजार,प्रताप चौराहा,पुराना बाजार, उदयपुर रोड बाजार, बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में दुकानदारों ने अपने स्तर पर सजावट की। गली मोहल्लों में पटाखों की आवाज भी सुनाई देती रही। ...

Read More
देश प्रदेश

विद्युत निगमों में सहायक अभियन्ता एवं गैर तकनीकी अधिकारी के पदों हेतु अंतिम चयन सूची जारी

जयपुर । राजस्थान राज्य के पांचों विद्युत निगमों में सहायक अभियन्ता, कार्मिक अधिकारी एवं लेखा अधिकारी के पदों हेतु आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन दिनांक 4 एवं 6 अक्टूबर को करने के पश्चात् चयनित 56 अभ्यर्थियों को उनके विकल्प एवं मेरिट के आधार पर विद्युत निगमों का आंवटन कर अंतिम चयन सूची आज दिनांक 3 नवम्बर को जारी कर दी गई है। ऊर्जा  मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने अंतिम रुप से चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए बताया कि राजस्थान राज्य के विद्युत निगमों में सहायक अभियन्ता की 6 ब्रांचों यथा इलेक्टि्रकल, मैकेनिकल, सिविल, कंट्रोल एण्ड इन्स्टू्रमेंटेशन/कम्यूनिकेशन, सूचना प्रौद्योगिकी (आई.टी.) और फायर एण्ड सेफ्टी के कुल 39 पदों, कार्मिक अधिकारी के 06 पदों तथा लेखा अधिकारी के 11 पदों (कुल 56) की सीधी भर्ती हेतु ऑनलाइन परीक्षा 4 सितम्बर से 12 सितम्बर तक आयोजित करने...

Read More
देश प्रदेश

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी पांचवें एवं छठे वेतन आयोग के तहत कार्मिकों को जुलाई से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पांचवें वेतन आयोग तथा राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 1998 के अन्तर्गत कार्यरत राज्य कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों और पेंशनरों के मंहगाई भत्ते अथवा महंगाई राहत की दर में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब ऎसे राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जुलाई, 2021 से 368 प्रतिशत महंगाई भत्ता अथवा महंगाई राहत की दर का भुगतान होगा। इसी प्रकार छठे वेतन आयोग तथा राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 2008 के अन्तर्गत कार्यरत राज्य कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों और पेंशनरों के मंहगाई भत्ते अथवा महंगाई राहत की दर में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब ऎसे राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जुलाई, 2021 से 196 प्रतिशत महंगाई भत्ता अथवा महंगाई राहत की दर का भुगतान ...

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री कल केदार नाथ यात्रा पर

प्रधानमंत्री श्री आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे नई दिल्ली । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पांच नवंबर को उत्तराखंड के केदारनाथ की यात्रा पर जाएंगे। वह केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और श्री आदि शंकराचार्य समाधि का उद्घाटन और श्री आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 2013 की बाढ़ में हुए विनाश के बाद समाधि का पुनर्निर्माण किया गया है। प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा, वह सरस्वती रिटेनिंग वॉल आस्थापथ और घाट, मंदाकिनी रिटेनिंग वॉल आस्थापथ, तीर्थ पुरोहित हाउस तथा मंदाकिनी नदी पर गरुड़ चट्टी पुल सहित प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। परियोजनाओं का 130 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्माण किया गया है। प्रधानमंत्री 180 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे, जिनमें...

Read More
देश प्रदेश

रूप चतुर्दशी और पुष्‍य स्‍नान से सौंदर्य विधान

•श्रीकृष्ण "जुगनू" चौदह की संख्या लोक, आलोक, इंद्र, मनु, विद्या, रत्न आदि की पर्याय मानी गई है। चौदस भी इनकी प्रतीक और इनके गुण धर्म वाली तिथि है। रूप और सौंदर्य से इसका संबंध चौदहवीं का चांद जैसी उपमा से ही नहीं, रूप चौदस जैसे बनाव सिंगार से भी है। नरकासुर की पौराणिक कथा के साथ लोक जीवन में यह पर्व स्‍नान, सौन्‍दर्य और सुख संचय का पर्व है। याद आते हैं वे सन्‍दर्भ जिनसे ज्ञात होता है कि अभिजात्‍य कुलों में परिचारिकाएं बनाव शृंगार की सामग्री लिए वधू के दायें-बायें रहती थीं। शृंगार मंजुषाएं उनके हाथ में होती थी और मूर्घ्‍नाशृंगी से लेकर नाना प्रकार के सुगन्धित चूर्ण, आलता, अभ्यंग सामग्री आदि लिए वे रुचि और ऋतु के अनुकूल शृंगार कार्य करती थीं। कभी रूपसत्र का विवरण देखा है! कांदर्पिका का अध्याय देखा है! प्रसाधन और गंधयुक्तियां नज़र से निकली हैं। भारत ने ...

Read More
देश प्रदेश

अब स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने हेतु आने वाले पर्यटक केवड़िया स्टेशन पर ही गुजरात के समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास से परिचित हो सकते हैं।

अहमदाबाद। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निकट एक और पर्यटक आकर्षण विकसित करने के क्रम में पश्चिम रेलवे के वडोदरा डिवीजन ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) पहल के तहत केवड़िया रेलवे स्टेशन पर स्मारिका दुकान सहित एक आर्ट गैलरी विकसित करने के लिए एक अनुबंध किया है। यह भारतीय रेल में अपनी तरह का पहला अनुबंध है। पीपीपी मॉडल के लाभों के विवरण सहित आर्ट गैलरी गुजरात तथा भारत के कला एवं शिल्प के विभिन्न रूपों को प्रदर्शित करेगी और रेलवे को 24.7 लाख रुपए अर्जित करने और 2.83 करोड़ रुपए के संभावित राजस्व के साथ निजी पक्षों द्वारा विकसित और संचालित की जाएगी। यह अवधारणा न केवल केवड़िया आने वाले लोगों के अनुभव को समृद्ध करेगी, बल्कि सामाजिक मोर्चे पर, यह अनूठी अवधारणा नर्मदा जिले के स्थानीय जनजाति के लोगों को उनकी जनजातीय कला को बढ़ावा देने का अवसर देकर रोजगार भी प्रदान करेगी। ...

Read More
देश प्रदेश

वसुधा की संपदा के स्मरण की धनतेरस

डॉ. श्रीकृष्‍ण 'जुगनू' लोकसमुदाय का अपना लालित्य है और लोकजीवन की अपनी लालिमा। लोक के लोचन स्मृतियों का सुरमा आंजते हैं। लोक के कान सदियों के स्वर सुनते हैं और नाक को प्रिय गंध मिट्टी की सौरभ वाली होती है। लोक की अपनी लीला लहर और लज्जा, सज्जा के लहरिया हैं। कार्तिक की वेला उन विचित्रताओं को उभारती हैं। धनतेरस जैसा पर्व लोक की पुरानी मान्‍यताओं में धरती के पूजन और मृतिका संग्रहण, संरक्षण का पर्व रहा है। मैंने कई बार देखा कि भूदेवी के प्रति सम्‍मान की परंपरा बहुत पुरानी है। वेदों में भी भूमिसूक्‍त आया है और पृथिवी से नाना प्रकार की अपेक्षाएं की गई हैं। भूमि भाग्‍य प्रदायक होती है, इसीलिए हम सब ही इसका समादर करते हैं, यह भूमि हमें उत्‍तमोत्‍तम धान्‍य प्रदान करती रहे : सीते वन्‍दामहे त्‍वार्वाची सुभगे भव। यथा न: सु...

Read More
देश प्रदेश

विधानसभा उप चुनावःप्रदेश की दोनों सीटों पर कांग्रेस जीती

जयपुर। प्रदेश के वल्लभनगर (उदयपुर) एवं धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा क्षेत्रों के लिए 30 अक्टूबर को संपन्न हुए चुनाव की मतगणना जिला मुख्यालयों पर आज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि वल्लभनगर विधानसभा के मतों की गणना 23 राउंड एवं धरियावद विधानसभा के मतों की गणना एक अतिरिक्त राउण्ड सहित कुल 25 राउंड में पूरी की गई। रुझानों व परिणामों की जानकारी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट सीईओ राजस्थान पर निरंतर जारी की गई। वेबसाइट पर बूथ वाइज, प्रत्याशी के आधार पर, राजनीतिक दलों के आधार पर मतगणना के रुझान एवं परिणाम जारी किए गए। मतगणना का प्रारम्भ डाक मतपत्रों की गणना से किया गया। मतगणना के पश्चात सभी ईवीएम को पुनः सील कर दिया गया है। उपचुनाव 2021 के परिणामः श्री गुप्ता ने बताया कि धरियावद विधानसभा क्षेत्र में कुल 7 उम्मीदवार मैदान में थे। जिनके लिए 1 लाख 78 हजार...

Read More
देश प्रदेश

उपचुनाव : दोनों सीटों पर कांग्रेस आगे

फतहनगर । वल्लभनगर तथाधरियावद उपचुनाव की मतगणना का दौर जारी है । अब तक प्राप्त रुझान के अनुसार दोनो ही सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वल्लभनगर विधानसभा उपचुनाव की तीन राउंड की काउंटिंग पूरी .  1644 वोट से कांग्रेस की प्रीति शक्तावत आगे। प्रीति शक्तावत को 6052, उदय लाल डांगी को 4408, हिम्मत सिंह को 3176 और रणधीर सिंह भिंडर को 2651 वोट मिले।

Read More
देश प्रदेश

उपचुनाव मतगणना : भींडर बैलेट वोट में आगे, धरियावद में भाजपा आगे

फतहनगर। वल्लभनगर के शुरुआती रुझान में पोस्टल बैलेट की वोटिंग में जनता सेना के रणधीर सिंह 20 वोट से आगे | वल्लभनगर विधानसभा की मतगणना उदयपुर के आर्ट्स कॉलेज में हो रही है। वहीं धरियावद विधानसभा के लिए प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर नीमच नाके के राजकीय सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में काउंटिंग हो रही है। वल्लभनगर में 23 राउंड में मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। वहीं धरियावद में 24 राउंड में मतगणना के लिए 18 टेबल सेट किए गए हैं। शुरुआती रुझान में धरियावद विधानसभा में 63 वोट से बीजेपी के खेतसिंह आगे... धरियावद विधानसभा सीट पर मतगणना का पहला राउंड पूरा। भाजपा के खेत सिंह को 3077, कांग्रेस के नगराज मीणा 3014 और 67 वोट नोटा को मिले। 63 वोट से भाजपा आगे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

बाइक सवार तीन युवकों ने गैस सप्लायर से लूटे 39000 रुपए

फतहनगर ।  लदानी स्कूल के समीप शनिवार की शाम गैस वितरक से तीन जनों ने ₹38950 लूट लिए।  पुलिस में दर्ज प्रकरण के अनुसार पद्मावती गैस सर्विस फतेहनगर का वितरक भेरूलाल बंजारा मावली सप्लाई कर पुनः शाम को फतहनगर आ रहा था। उसके पास ₹38950 का केस भी मौजूद था। रास्ते में उसे एक व्यक्ति ने कॉल किया तथा कहा कि उसे टंकी की आवश्यकता है |  उसे लदानी स्कूल के पीछे का रास्ता बताया। वितरक वहां पहुंचा तो वहां तीन जने एक मोटरसाइकिल पर मौजूद मिले जिन्होंने उसे डरा धमका कर सारा कैश छीन लिया तथा वहां से भाग गए । तीनों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच में बताई जाती है | प्रार्थी भेरूलाल बंजारा की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश प्रारंभ कर दी है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

दीपावली स्नेह मिलन में रक्तदान शिविर तथा हॉस्टल निर्माण पर की चर्चा

उदयपुर। उदयपुर महानगर में रहने वाले जणवा समाज के बंधुओं का दीपावली स्नेह मिलन समारोह रविवार को टाइटेनियम हॉल में हुआ। इस दौरान समाज विकास के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बेड़वास ग्राम पंचायत स्थित जणवा समाज के प्लॉट पर हॉस्टल निर्माण में युवाओं के योगदान, मासिक ऑनलाइन बैठक रखने और जनवरी में उदयपुर महानगर में जणवा समाज के बैनर तले रक्तदान शिविर लगाने सहित अन्य सेवा कार्य करने का निर्णय लिया गया। समाज की एकता के साथ ही शिक्षा को बढ़ावा और सामाजिक सरोकार के तौर पर आगामी समय में उदयपुर में जणवा समाज के बैनर तले जागरूकता कार्यक्रम करने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मोहन, नारायण, जसवंत, बाबूलाल, मुकेश, नरेश, श्यामलाल, दिनेश, भगवती लाल, उदय लाल, गोपाल, तेजपाल, प्रकाश आदि मौजूद थे। नरेश जणवा जलोदा जागीर ने बताया कि इस दौरान मारवाड़ से गोवाड़ा, डुठारिया सहित मेवाड़ चौखले से करजू, गोठड़ा, बड़वल, जलो...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में खैंखरा पर होगा अन्नकूट महोत्सव

फतहनगर। यहां के श्री द्वारकाधीश मंदिर में हर वर्ष की भांति विशाल अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री द्वारकाधीश मंदिर ट्रस्ट कमेटी फतहनगर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में 51 क्विंटल सब्जी का भोग लगाया जाएगा तथा साथ ही ठाकुरजी की विशिष्ट झांकी एवं छप्पनभोग होगा। यह परंपरा फतहनगर की अपनी अनूठी परंपरा है जिसके लिए फतहनगर पूरे मेवाड़ में विख्यात है। कमेटी ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से निवेदन किया है कि विशाल अन्नकूट महोत्सव में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा उक्त आयोजन में सहयोग प्रदान करें। कोई भी धर्म प्रेमी अन्नकूट महोत्सव का कूपन द्वारिकाधीश मंदिर से प्राप्त कर सकते हैं। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव

फतहनगर। स्थानीय गुलाब ग्लोरी स्कूल में दीपावली अवकाश के पहले दीपोत्सव छात्र-छात्राओं के साथ हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया गया। वैश्विक महामारी कोरोना के बाद नन्हे बालक-बालिकाओं के मासूम चेहरे खिले खिले से नजर आए। दीपोत्सव आयोजन में विभिन्न कक्षा वर्गों में अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें दिया मेकिंग, कार्ड मेकिंग, रंगोली व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इनमें सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में इशिका शर्मा प्रथम, प्रियांशी गर्ग द्वितीय एवं श्रेया पांडे तृतीय रही। इसी तरह से मेहंदी प्रतियोगिता में इशिका अग्रवाल प्रथम,पूनम वैष्णव द्वितीय, रिद्धा फातीम तृतीय स्थान पर रहे। कार्ड मेकिंग में अल्फिशा बानो प्रथम, हर्षिता गोयल द्वितीय व तस्वर अली तृतीय रहे। दीया डेकोरेशन में प्रेक्षा तातेड़ प्रथम, इशांत द्वितीय व लावण्य विजयवर्गीय तृतीय रहे। फैंसी ड्रेस प...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पति की लंबी उम्र की कामना के साथ सुहागिनों ने श्रद्धा के साथ मनाया करवा चौथ

फतहनगर। पति की लम्बी उम्र की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का पर्व रविवार को यहां श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। नवीन परिधान में सजधज कर समूहों में करवा चौथ की कथाएं सुनी एवं पूजा की। छतों पर पहुंच कर चन्द्रमा के दर्शन कर उन्हेें अर्ध्य दिया एवं छलनी के जरिए पति का चेहरा देख आशीर्वाद लिया। पति के हाथों करवे से जल ग्रहण कर सुहागिनों ने व्रत खोला। कई जगह व्रतधारी सुहागिनों ने करवा चौथ के व्रत का उद्यापन भी किया। नगर में सभी ओर सुहागिन महिलाओं ने कथा श्रवण किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अजमीढ़ जयन्ती पर पारितोषिक वितरण एवं प्रतिभा सम्मान आयोजित

फतहनगर। अजमीढ़ जयन्ती पर स्वर्णकार समाज का पारितोषिक वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह समाज भवन में आयोजित किया गया। अजमीढ़ जयन्ती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान महिला,पुरूष,युवक व युवतियों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय रहे प्रतिभागियों को समापन समारोह के दौरान पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सुबह वाहन रेली का आयोजन भी किया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष चंचल कुमार सोनी ने की जबकि मुख्य अतिथि गणपतलाल स्वर्णकार थे। रामलाल कुलथिया, बद्रीलाल सोनी,परसराम सोनी,रमेश सोनी,मोहनलाल कुलथिया,मनोहरलाल सोनी, पार्षद रम्भादेवी सोनी,वार्ड पंच सुशीला सोनी,पूर्व पार्षद गोवर्धन सोनी,महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती सीमा सोनी,नव युवक मण्डल अध्यक्ष हेमन्...

Read More
फतहनगर - सनवाड

समां बांध गया सामूहिक सुन्दरकाण्ड का पाठ

फतहनगर। सिद्ध हनुमान मंदिर प्रांगण में बजरंग मण्डल के तत्वावधान में मंगलवार को सामूहिक सुन्दरकाण्ड का आयोजन कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए किया गया। सुन्दरकाण्ड सायं 7.30बजे शुरू हुआ जिसके मुख्य पाठकर्ता महेश शर्मा एवं रामादल परिवार, मावली थे। इस पाठ में केवल कुछ पंजीकृत पाठक पुरूष सफेद व महिलाएं केसरिया परिधान में शामिल हुए। संगीतमयी सुन्दरकाण्ड ने शरद पूर्णिमा की रात में भक्ति का आनंद घोल दिया। पाठ के समापन पर महाआरती की गई तथा सभी ने प्रसाद के रूप में खीर पान किया। नगर के द्वारिकाधीश मंदिर में भी इस अवसर पर ठाकुरजी का मनोहारी श्रृंगार किया गया तथा महा आरती एवं खीर पान के साथ ही शरदोत्सव मनाया गया। अखाड़ा मंदिर में भी शरदोत्सव का आयोजन कर भक्तों ने खीर पान किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शरद पूर्णिमा पर कल होगा सामूहिक सुन्दरकाण्ड

फतहनगर। शरद पूर्णिमा महोत्सव के तहत मंगलवार को यहां सामूहिक सुन्दरकाण्ड का आयोजन होगा। महामारी संक्रमण को देखते हुए सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ मंगलवार को शाम 7.30 बजे से मंदिर परिसर में ही रखने का निर्णय लिया गया है जिसमें मुख्य पाठकर्ता महेश शर्मा एवं रामादल परिवार, मावली होंगे। सामूहिक पाठ में केवल पंजीकृत पाठक (पुरूष सफेद एवं महिलाएं केशरिया वेश में) मास्क एवं सोशल डिस्टेंस के नियमों के साथ बैठकर ही पाठ का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इस वर्ष भी महामारी के कारण प्रवेश कूपन नहीं दिये जा रहे हैं। ...

Read More