फतहनगर। बुधवार को प्रशासन शहरों के संग अभियान का पालिका क्षेत्र में शुभारंभ किया गया। आगामी 28 दिसम्बर तक चलने वाले इस आयोजन का उद्घाटन पूर्व विधायक एवं मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी तथा पालिकाध्यक्ष श्रीमती मंजु भील ने किया। पालिका परिसर में आयोजित वार्ड 1 से 4 तक का यह आयोजन 12 नवम्बर तक चलेगा। पालिका के अधिशासी अधिकारी ललितसिंह देथा के अनुसार प्रधान डांगी,पालिकाध्यक्ष मंजु भील,उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,नेता प्रतिपक्ष मनोहरलाल त्रिपाठी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के हाथों आज स्टेट ग्रांट के 4 पट्टे,नामांतरण की एक स्वीकृति, 2 व्यवसायिक पट्टे व निलामी के दो लम्बित पट्टे जारी कर वितरित किए गए। शिविर के शुभारंभ अवसर पर पार्षद सुनील डांगी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,शांतिलाल चण्डालिया, नरेश जाट,मनीष पालीवाल,बाबुलाल गाडरी,विद्याशंकर चनाल,विनोद यादव, रेहाना बानु,शहनाज बानु,गिरिजा मीणा,हेमलत...
Read MoreArchives
मावली। उदयपुर जिले के उपखंड मावली कस्बे में 65 राज्य स्तरीय हॉकी 17 वर्ष प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। सायंकाल मैच में सीकर ने अलवर को दो गोल से हराया। उधर दोपहर अजमेर ने दो गोल भीलवाड़ा के विरुद्ध किए और विजेता टीम बनी। हाफ टाइम के बाद 35 वर्ष का अनुभव शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु ने सीकर की टीम को हॉकी खेल के गुर सिखाए। हाफ टाइम बाद सीकर ने दो गोल करके विजय हासिल की। इस दौरान खेल प्रेमी, चिकित्सा विभागके भूपेश आचार्य, मुसहरी मोहम्मद, पुलिस कांस्टेबल मुकेश चौधरी, मावली के वरिष्ठ नागरिकों तथा खेल प्रेमियों ने मैच का आनंद लिया। ...
Read Moreफतहनगर । पद्मश्री सम्मानित श्री श्यामसुंदर जी पालीवाल का डबोक एयरपोर्ट पर पूर्व प्रधान सुशील कुमार जी ओस्तवाल ,डबोक मण्डल अध्यक्ष कुलदीपसिंहजी चूंडावत, व्यापार मंडल मावली अध्यक्ष निर्मल कुमार लोढा ,विधि प्रकोष्ठ विधानसभा अध्यक्ष दिनेश जी पालीवाल,डबोक पूर्व सरपंच शंकर जी पालीवाल अखिल भारतीय वैश्य महासभा जिला उपाध्यक्ष लोकेश जी गडोलिया भाजयुमो कार्यालय मंत्री प्रवीण वैष्णव आदि द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर उपरना माला पहना कर स्वागत किया गया ।
Read Moreराजसमंद । जिले की पिपलांत्री के पूर्व सरपंच श्याम सुंदर पालीवाल को मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया । राष्ट्रपति भवन के भव्य दरबार हॉल में मंगलवार को आयोजित अलंकरण समारोह के पहले चरण में 4 हस्तियों को पद्म विभूषण, 5 को पद्म भूषण और 51 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया । इस मौके पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे ।
Read Moreनई दिल्ली । केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग की लगातार बढ़ती घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है । सरकार ने सीआरपीएफ की पांच और कंपनियों को केंद्र शासित प्रदेश के लिए रवाना किया है । जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की यह कंपनियां 1 सप्ताह में तैनाती संभाल लेगी । इधर भारतीय जनता पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंद्र रैना ने टारगेट किलिंग के पीछे पाकिस्तान की साजिश का आरोप लगाया है ।
Read Moreफतहनगर। चंगेड़ी पंचायत के दूधालिया गांव में कुमावत समाज की प्रतियोगिता का समापन मावली विधायक धर्मनारायण जोशी के सानिध्य में किया गया। मुख्य अतिथि कुमावत समाज अध्यक्ष पुष्कर कुमावत थे जबकि रामलाल कुमावत,प्रहलाद कुमावत,नारायण कुमावत,शोभालाल कुमावत,जगदीश कुमावत,गणेशलाल कुमावत,पूर्व सरपंच आमली आदि उपस्थित थे। पुरस्कार वितरण समाज अध्यक्ष की ओर से किया गया। विजेता भगवानपुरा रहा जबकि उप विजेता वासनी रही। मंच संचालन नारायणलाल कुमावत ने किया। प्रतियोगिता के दौरान सांसद सी.पी.जोशी भी पहुंचे तथा खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। ...
Read Moreफतहनगर। अधिशासी अधिकारी ललितसिंह देथा के यहां कार्यग्रहण करने पर मंगलवार को स्वागत किया गया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पालिका में कार्यग्रहण करने पर यूनियन अध्यक्ष अनिल कुमार गुस्सर एवं कार्यवाहक अध्यक्ष राजू कंडारा ने माला पहनाकर स्वागत किया। उपाध्यक्ष सुरेश कुमार घावरी,पिंटू गुस्सर,राजू, सुरेश घावरी फतहनगर, राजू गमेती समेत सभी पदाधिकारियों ने इस अवसर पर अधिकारी देथा को बधाई दी। ...
Read Moreफतहनगर। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत पालिका क्ष्ेत्र में बुधवार से शिविर का आगाज होगा। पालिका के अधिशासी अधिकारी ललितसिंह देथा के अनुसार 10 से 12 नवम्बर तक वार्ड 1 से 4 तक का शिविर पालिका परिसर में ही आयोजित होगा। शिविर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसी तरह से 6,7 व 8 वार्ड का शिविर 16 से 18 नवम्बर तक पालिका परिसर में ही होगा। विभिन्न वार्डों के शिविर 28 दिसम्बर तक चलेंगे। इन शिविरों में आबादी क्षेत्र में पट्टे जारी करने,कृषि भूमि नियमन,कच्ची बस्ती नियमन,खांचा भूमि,स्टेट ग्रांट,नामांतरण,उप विभाजन समेत डेढ़ दर्जन से भी अधिक कार्यों को प्राथमिकता से किया जाएगा। मंगलवार को क्ष्ज्ञेत्र की जेवाणा पंचायत का शिविर पंचायत मुख्यालय पर आयोजित किया गया जहां पर मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी,पंचायत समिति सदस्य मोहनलाल चौधरी तथा सरपंच द्वारा पट्टों का वितरण किया गया। शिविर में जॉब कार्ड,पेंशन प...
Read Moreफतहनगर। फतहनगर तथा ईंटाली में आज मंशा महादेव के व्रत का उद्यापन किया गया। नगर के अखाड़ा मंदिर स्थित मंशा महादेव मंदिर पर सुबह भोले का वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया। महादेव का विशिष्ट श्रृंगार किया गया तथा कथा श्रवण कर व्रतधारी महिलाओं ने महादेव को चूरमे का भोग लगाया। ...
Read Moreफतहनगर। खैखरे के अवसर पर यहाँ के द्वारिकाधीश मंदिर में अन्नकूट महोत्सव के बाद आज विनायक नगर स्थित गणेश मंदिर पर छप्पनभोग का आयोजन किया गया। मंदिर के संस्थापक गणपतलाल स्वर्णकार के अनुसार विनायक का मनोहारी श्रंृगार किया गया। विनायक के समक्ष विविध प्रकार के व्यंजन सजाए गए तथा सायं सवा सात बजे विनायक के दर्शन खोले गए। आरती की गई तथा अन्नकूट का वितरण शुरू किया गया। विविध व्यंजनों के भोग का प्रसाद वितरण किया गया जबकि 41 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट लेने के लिए मंदिर परिसर में लम्बी-लम्बी कतारें लगी। लोग दर्शनोंपरान्त अन्नकूट लेते गए। ...
Read Moreफतहनगर । यहां के विनायक नगर स्थित गणेश मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन आज शाम को होना है । इस आयोजन के तहत आज दिन भर छप्पन भोग के लिए व्यंजन तैयार करने का काम चला । यहां 41 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट वितरण किया जाएगा । सायं 7:15 बजे महा आरती के साथ ही छप्पन भोग के दर्शन होंगे तत्पश्चात अन्नकूट वितरण शुरू किया जाएगा । इस अवसर पर विनायक की विशिष्ट झांकी भी सजाई जा रही है। उक्त कार्यक्रम विनायक मंदिर विकास ट्रस्ट की ओर से तथा भक्त गणों के सहयोग से किया जा रहा है ।
Read Moreफतहनगर । सांसद सीपी जोशी का बोयणा में रक्तदान शिविर के जरिए जन्म दिन मनाया गया । इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान में हिस्सा लिया । कार्यक्रम में स्वयं सांसद सीपी जोशी ने शिरकत की तथा केक काटा । मावली विधायक धर्म नारायण जोशी सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने सीपी जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी ।
Read Moreचित्तौडगढ.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार पेट्रोल-डीजल की दरो को लेकर संवेदनशील है। इसके परिणाम स्वरूप सरकार ने दीपावली पूर्व देशवासियों को पेट्रोल-डीजल की दरो में एकमुश्त कमी कर तौहफा दिया है। सांसद सी.पी.जोशी ने उपरोक्त घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार हमेशा लोक महत्व के विषयों पर संवेदनशील रही है। इस कारण डीजल 12.73/- पेट्रोल 6.73/-कीमत कम करके महंगाई से राहत देने का काम केन्द्र सरकार ने किया है। सांसद जोशी ने कहा कि पूरे देश मे डीजल पर सबसे अधिक टैक्स वसुलने वाली राजस्थान सरकार है। देश में सभी राज्य सरकारो ने अपने-अपने स्तर पर वेट और टेक्स में कमी की है। यहां पर पेट्रोल-डीजल पर राजस्थान सरकार को टैक्स कम करना चाहिए। अन्य राज्यों की तरह टैक्स में कमी करके आम जनता को राहत देनी चाहिए। देश एवं पुरे लोकसभा क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्...
Read Moreसांसद जोशी के प्रयास से अब कोलकत्ता भी जायेगी फ्लाइट फतहनगर। चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डा से अब कोलकत्ता के लिए भी उडान उपलब्ध है। सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि सांसद सी.पी.जोशी के प्रयास से अब कोलकत्ता के लिए उडान उपलब्ध होगी। कोरोना काल में उड़ानें अनियमित हो गई थी। अब दिल्ली, मुम्बई, हैदराबाद, जयपुर, बेंगलुरू, कोलकत्ता के लिए विभिन्न उड़ान कंपनियो की अब उड़ान उपलब्ध है। कुछ स्थानो के लिए पूर्व की उड़ानों के साथ नई और उड़ाने प्रारम्भ हुई है। ...
Read Moreफतहनगर। खैखरे के अवसर पर यहाँ के द्वारिकाधीश मंदिर में शुक्रवार को अन्नकूट महोत्सव के तहत 51 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट बनाया गया तथा प्रभुश्री द्वारिकाधीश के समक्ष छप्पन भोग धराया गया। मंदिर विकास कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भील समाज के लोगों ने परम्परागत रूप से शिरकत करते हुए चावल व चंवले का अन्नकूट लूटा जबकि द्वारिकाधीश के समक्ष सजे छप्पन भोग को आरती उपरान्त प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। 51 क्विंटल सब्जी के अन्नकूट को लेने के लिए लम्बी-लम्बी कतारें लगी। पुजारी सत्यनारायण पालीवाल व कमल नयन ने द्वारिकाधीश की आरती कर सेवा अर्पित की। मैन चौराहा पर मंदिर के सामने एक घंटे तक जमकर आतिशबाजी भी हुई। ...
Read Moreफतहनगर । पूर्व विधायक एवं मावली प्रधान पुष्कर लाल डांगी ने शुक्रवार को फतहनगर का दौरा किया। प्रधान डांगी ने यहां पर द्वारिकाधीश मंदिर अन्नकूट महोत्सव में शिरकत की तथा ठाकुर जी के दर्शन का लाभ लिया। इस अवसर पर मंदिर विकास कमेटी द्वारा प्रधान का ऊपरना ओड़ा कर स्वागत किया गया । प्रधान डांगी के साथ नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थावरचंद बापना,पार्षद नरेश जाट,मनीष पालीवाल, नारायण लाल मोर, विकास लावटी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता थे । डांगी यहां कार्यकर्ताओं से भी मिले तथा दीपावली की शुभकामनाएं दी। पार्षद नरेश जाट ने बताया कि प्रधान डांगी के प्रयासों से राज्य सरकार ने खरतांणा पंचायत के धोला का धनेरिया एवं बड़ियार पंचायत के मोरड़ी मिडिल स्कूल को सेकेंडरी स्कूल में क्रमोन्नत किया है। इस पर प्रधान डांगी का कार्यकर्ताओं ने आभार प्रकट किया।
Read Moreचितौड़गढ । पवित्र तीर्थनगरी श्री केदारनाथ धाम में सांसद एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के साथ सांसद सी.पी.जोशी ने संतो का आशीर्वाद लिया । सांसद ने केदारनाथ के दर्शन किए तथा देश एवं प्रदेश में ख़ुशहाली की कामना की।
Read Moreमावली। यहां के शनिधाम धाम पर भव्य अन्नकूट एवं छप्पन भोग महोत्सव का आज आयोजन होगा। आयोजन के तहत सायंकाल 7:00 बजे भजन संध्या होगी। 8:30 बजे महाआरती एवं इसके बाद प्रसाद का वितरण होगा। शनि देव मित्र मंडल एवं भक्तजनों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर शनि मंदिर पर आकर्षक विद्युतसज्जा की गयी है।
Read Moreफतहनगर । मावली विधायक धर्म नारायण जोशी ने आज नगर के द्वारिकाधीश मंदिर में आयोजित अन्नकूट महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत कर दर्शन लाभ लिए । जोशी ने अन्नकूट तैयारी का भी अवलोकन किया तथा इस महोत्सव की आयोजकों से जानकारी ली। इसके बाद मंदिर परिसर में धर्म नारायण जोशी का मंदिर कमेटी की ओर से स्वागत किया गया । इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, पालिका उपाध्यक्ष नितिन , पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह , व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्र , पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष बिहारी लाल , भाजपा एससी मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष मुकेश , पूर्व पार्षद शैलेष पालीवाल, गोवर्धन सोनी, रामचंद्र महलाना,सत्यनारायण अग्रवाल, भाजपा एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेष मीणा सहित नगर के कई प्रमुख लोग मौजूद थे ।
Read Moreफतहनगर । यहां के द्वारिकाधीश मंदिर मैं आज शाम अन्नकूट महोत्सव का आयोजन होगा । इस आयोजन के तहत प्रभु श्री द्वारिकाधीश के समक्ष 56 भोग सजाया जाएगा तथा 51 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट वितरण किया जाएगा। अन्नकूट महोत्सव को लेकर इस वक्त युवा सब्जी का अन्नकूट तैयार करने में जुटे हैं । सायंकाल द्वारिकाधीश की मनोहारी झांकी सजेगी तथा छप्पन भोग सजा कर महाआरती होगी । तत्पश्चात सब्जी का अन्नकूट वितरण किया जाएगा।
Read More