नई दिल्ली, 14 दिसम्बर 2021ः चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने सोमवार को लोकसभा में शुन्यकाल के दौरान सदन की कार्यवाही में भाग लेते हुये संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के लिये सिक्सलेन सड़क के किनारे बसे गावों में आवाजाही को लेकर आ रही समस्या के प्रति सदन का ध्यानाकर्षण कराया।सांसद जोशी ने चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्रवसियों की तरफ सिक्स लेन के हाईवे के लिये देश के प्रधानमंत्री एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का धन्यवाद देते हुये बताया की उनके आग्रह पर किशनगढ़ से अहमदाबाद के लिये फोरलेन को सिक्स लेन में अपग्रेड करने का कार्य किया जा रहा हैं जो की लगभग पूर्ण होने को हैं, इस मार्ग के बनने से यहॉ के क्षेत्रवासियों को त्वरित आवागमन का सुविधाजनक मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।उन्होने सदन को अवगत कराया की स्थानिय निवासियों की मांग के आधार पर राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा निर्धारित संख्या के अनुपात में कई गुना अ...
Read MoreArchives
फतहनगर । राणावतो की सादड़ी के समीप सोमवार की शाम जलने से मृत युवक की शिनाख्त सनवाड़ निवासी राजमल तातेड़ के ज्येष्ठ पुत्र दीपक तातेड़ के रूप में की गयी है। सोमवार शाम अंधेरा घिरने के दौरान ही राणावतों की सादड़ी के समीप हाइवे के पास ही लोगों ने जलते हुए शख्स को देखा तथा पुलिस व एम्बुलैंस को सूचना दी । पूरी तरह झुलस चुके इस युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था । शव सनवाड़ अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया था । घटनास्थल के पास ही बाइक मिली जिसके नं. खबर के साथ fatehnagarnew s.com पर शेयर किए गए थे । खबर के जरिए देर रात को परिजनों ने बाइक पहचान ली तथा अज्ञात युवक की शिनाख्त दीपक तातेड के रूप में की । मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया जहां सनवाड़ में गमगीन माहोल में अंतिम संस्कार किया गया ।
Read Moreजयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व आबकारी मंत्री श्री परसादी लाल मीणा ने कहा है कि राजस्थान प्रदेश अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने वाला देश का प्रथम राज्य है। उन्होंने कहा कि आमजन के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का ओर अधिक विस्तार करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना चलाई गई है जिसके तहत हर पात्र परिवार को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज के साथ बीमा कवर होगा। श्री मीणा सोमवार को अलवर के राजगढ उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नीमला में श्रीमती प्रभाती देवी-रामजीलाल शर्मा द्वारा दान दी गई भूमि में लगभग 2 करोड 11 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की आधारशिला एवं ग्राम पंचायत बीगोता में नव क्रमोन्नत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के उद्घाटन के अवसर प...
Read Moreफतहनगर । राणावतो की सादड़ी के समीप सोमवार की शाम संदेहास्पद स्थिति में अज्ञात व्यक्ति की जलने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सायंकाल राणावतों की सादड़ी के समीप लोगों ने एक शख्स को जलता हुआ देखा । इस पर लोगों ने एंबुलेंस एवं पुलिस को सूचित किया । फतेहनगर पालिका से एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची तथा शख्स को एंबुलेंस में लेकर सनवाड़ अस्पताल पहुंचाया गया । अज्ञात शख्स पूरी तरह से झुलस चुका था जिसकी पहचान कर पाना भी मुश्किल हो रहा है । उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल के पास ही एक बाइक भी मिली है । बाइक के रजि. नंRj27 SH0943 हैं ।
Read Moreफतहनगर । आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों काशी कॉरिडोर लोकार्पण हुआ जिसका सीधा प्रसारण फतेह नगर वासियों ने यहां के प्रताप चौराहे पर देखा । इस लाइव प्रसारण का आयोजन भाजपा मंडल द्वारा किया गया । कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ,महामंत्री रामचंद्र मेलाना ,फूलचंद कुमावत,युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, एससी मोर्चा अध्यक्ष पूरण जीनगर ,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लोहार ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋतू अग्रवाल, मंत्री लीला सोनी, आईटी सेल संयोजक जगदीश पुरोहित,पुर्व पार्षद कल्याण सिंह पोखरना,पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सोनी,चिराग चण्डालिया, अशोक सिंह राणावत ,उपाध्यक्ष हरीश सिंगल,विक्रम धनावत,राजू माली, प्रकाश देवड़ा भैरू बेरवा, नवनीत सोनी ,रमेश टाक ,कमलेश सेन, रामचंद्र लोहार सहित कई कार्यकर्ता उ...
Read Moreसांसद जोशी ने लोकसभा में राजस्थान में केंद्र सरकार द्वारा पर्यटन को लेकर किए गए कार्यों से सम्वन्धी पूछा प्रश्न
नई दिल्ली, 13 दिसम्बर 2021ः चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान अतारांकित प्रश्न के माध्यम से केंद्रीय पर्यटन मंत्री से राजस्थान में पर्यटन के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी राशि और किए गए कार्यों के संबंध में प्रश्न किया। इसके जवाब में केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने सदन को वर्णित किया कि पर्यटन मंत्रालय “स्वदेश दर्शन”, “तीर्थयात्रा जीर्णोद्धार और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन अभियान (प्रसाद) पर राष्ट्रीय मिशन” और “पर्यटन अवसंरचना के विकास हेतु केंद्रीय एजेंसियों को सहायता” योजनाओं के तहत राजस्थान सहित देश में पर्यटन अवसंरचना विकास के लिए राज्य सरकारों/संघ शासित क्षेत्र प्रशासन/केंद्रीय एजेंसियों को उनके परामर्श से वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है। इन योजनाओ के तहत विगत वर्षो के दौरान राजस्थान में डेजर्ट परिपथ के तहत सांभर लेक टाउन और अन...
Read Moreजयपुर । सांसद दिया कुमारी ने करौली जिले के नादौती पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम शहर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावो में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील की। पूर्व सांसद श्री रामस्वरूप जी कोली, श्री बत्ती लाल जी पूर्व विधायक टोडाभीम, श्री रमेश चंद जी मीणा पूर्व विधायक टोडाभीम, श्री रामराज जी भाजपा विधायक प्रत्याशी टोडाभीम, श्री मान सिंह जी पूर्व विधायक गंगापुर सिटी, श्री महेंद्र जी मीना पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष करौली, श्री सुमरण सिंह जी मंडल अध्यक्ष,श्री देवेंद्र सिंह जी जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती चित्रा गौड़ जी प्रत्याशी जिला परिषद, श्री कैलाश मीणा जी प्रत्याशी पंचायत समिति, श्री शेरसिंह जी रायसना, श्री राजेन्द्र जी मीना शेखपुरा सहित सभी कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
Read Moreफतहनगर । सरकारी स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाऐं सोमवार से प्रारंभ हो गयी । ठिठुरन के बीच दो पारियों में परीक्षाऐं चल रही है । कोरोना काल के बाद पहली बार बच्चे समान परीक्षा व्यवस्था के तहत परीक्षा दे रहे हैं ।
Read Moreफतहनगर । भव्य काशी -दिव्य काशी के तहत महादेव की नगरी काशी के भव्य काशी कॉरिडोर का लोकार्पण माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा सोमवार को होने जा रहा है ।उक्त कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भाजपा मंडल फतहनगर सनवाड द्वारा भी किया जाएगा। कार्यक्रम में महंत ,सन्त ,धर्माचार्य,सन्त ,पुजारीजी ,महन्त ,समाजसेवी ,विभिन्न प्रोफेशन से जुड़े विशिष्टजन,जनप्रतिनिधिगण,जिलाध्यक्ष,सभी मोर्चा अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी,सभी भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, मातृ शक्ति सहीत सभी आमंत्रित किए गए है । लाइव प्रसारण कार्यक्रम दोपहर 12:15 बजे शिव मंदिर प्रताप चौराहा फतहनगर पर होगा । उक्त जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला ने दी ।
Read Moreफतहनगर। शुक्रवार को स्थानीय महावीर अम्बेश गुरू कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं द्वितीय द्वारा अर्न्तराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती शिखा बहल, नालन्दा स्किलविंग्स, विशिष्ट अतिथि श्रीमती नेहा जैन, श्रीमती मधु औदिच्य एवं आलोक जैन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ललित कुमावत ने कीं। सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी राकेश छीपा इकाई एक एवं श्री देवेन्द्र सिंह राठौड़ इकाई द्वितीय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए केरियर गाईडेन्स एवं स्किल डवलपमेन्ट पर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती बहल ने उद्बोधन देते हुए का कि शिक्षा हमें जानकारी उपलब्ध करवाती है। स्किल डवलपमेन्ट जैसे कार्यक्रम उस शिक्षा को जीवन में उपयोग करने का हुनर सिखाती है। श्रीमती नेहा जैन ने स्वयंसेवकों को अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी...
Read Moreफतहनगर। रविवार को नगर के धुणी बाईपास स्थित शिवम मेडिकल स्टोर पर एक दिवसीय निःशुल्क बाल रोग चिकत्सा परामर्श शिविर में तीन दर्जन रोगियों को परामर्श प्रदान किया गया। मेडिकल स्टोर के संचालक प्रवीण गोस्वामी के अनुसार बाल रोग चिकित्सक डॉ.पुनीत जैन(पेसिफिक हॉस्पिटल,उदयपुर)द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया। रविवार को परामर्श सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक चला। गोस्वामी ने बताया कि दिसंबर व जनवरी माह में दूसरे व चौथे रविवार को इसी प्रकार का बाल चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। बाल रोग विशेषज्ञ की यहां उपलब्ध सेवाओं का निःशुल्क लाभ लिया जा सकता है। इससे उदयपुर आजे जाने में लगने वाले समय एवं असुविधा से बचा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए मेडिकल स्टोर के संचालक प्रवीण गोस्वामी के चल दूरभाष नंबर 9460574054 पर संपर्क किया जा सकता है। ...
Read Moreकडे़ला को डॉक्टर ऑफ एजुकेशन अवार्ड,जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान की जायेगीं मानद उपाधि
मावली। मावली निवासी खेमराज कडे़ला को डीके इन्टरनेशल रीसर्च फाउण्डेशन एवं इन्टरनेशल अमेरिकल काउंसिल फॉर रीसर्च एण्ड डेवलपमेंट यूनाईटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के द्वारा डॉक्टर ऑफ एजुकेशन की मानद उपाधि से अलंकृृत किया जायेगा। फाउण्डेशन के सीएओ डॉ.एम.केथीरवन ने बताया कडे़ला को शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर इस अवार्ड से नवाजा जायेगा। कडे़ला को यह अवार्ड इन्टरनेशनल साहित्य कांफ्रेंस, जयपुर में 19 दिसम्बर को आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जायेगा। बता दें, कडे़ला ने हिन्दी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, समाजशास्त्र, अंग्रेजी साहित्य में कला निष्णात, शिक्षा स्नातक, कम्प्यूटर विज्ञान एवं बीजेएमसी सहित कई विषयों में शिक्षा अर्जित की है। कडे़ला वरिष्ठ शिक्षक नेता होने के साथ साथ समाजसेवा में योगदान करते है। इसके अतिरिक्त 30 वर्षाे से शिक्षा विभाग में कार्यरत होकर ...
Read Moreफतहनगर। श्री सकल जैन समाज नवयुवक मंडल, फतहनगर द्वारा आज स्व. सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी एवं अन्य 11 सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। मंडल सचिव हिमांशु छाबड़ा के अनुसार अध्यक्ष श्रेयांस पोखरना के नेतृत्व में श्रद्धांजलि का कार्यक्रम किया गया जिसमें अखिलेश बाबेल, अंशुल पोखरना,रोहित भंडारी,शैलेश धर्मावत, धर्मेश सांखला,कुलदीप विसलोत, अर्पित लोढा, प्रशांत डांगी, यश जैन,रौनक गडोलिया आदि नवयुवक मंडल सदस्य मौजूद थे। ...
Read Moreप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जाना हर भारतप्रेमी के लिए, हर राष्ट्रभक्त के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा, 'जनरल बिपिन रावत जी देश की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जितनी मेहनत कर रहे थे, पूरा देश उसका साक्षी रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हालांकि भारत दुख में है लेकिन दर्द सहते हुए भी हम ना अपनी गति रोकते हैं और ना प्रगति। भारत रुकेगा नहीं, भारत थमेगा नहीं। देश की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने का...
Read Moreअहमदाबाद । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। श्री अमित शाह ने अहमदाबाद के थलतेज में रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण भी किया। इससे पहले आज सुबह केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने अहमदाबाद में उमिया माता मन्दिर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
Read Moreउदयपुर । खेरवाड़ा (उदयपुर) की 10 वर्षीय पहल जैन ने पेंचाक पीनाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा अयोध्या में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय चैंपियनशिप (ताईक्वांडो) में जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। पहल ने आगरा एयरफोर्स टीम की ओर से प्रतियोगिता में भाग लिया। पहल के पिता श्री कपिल जैन पुत्र श्री अजीत कुमार जैन आगरा में एयर फोर्स में तैनात हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कॉमनवेल्थ की गोल्ड मेडल विजेता रेसलर बबिता फोगाट थी। पहल की कोच किरण कश्यप ने बताया कि उनके क्लब की ओर से कुल 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
Read Moreफतहनगर । सीडीएस बिपिन रावत एवं अन्य सैनिकों के निधन पर शनिवार को नगर कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस कमेटी फतहनगर सनवाड के तत्वावधान में मैन चौराया फतहनगर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित कर की गयी । इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष थावरचंद बाफना , युवा कांग्रेस मावली विधानसभा अध्यक्ष रोनक गर्ग , यूथ नगर अध्यक्ष नितेश पूरी , पार्षद सुनील मूंदड़ा , नारायण मोर , रतन खटीक , हमीदा बानू , नरेश जाट , पूर्व पालिका अध्यक्ष गोकल गमेती , भगवत सिंह राठौड़ , इब्राहीम मंसूरी, राजु खंडेलवाल ,रतन कुमावत , मोहमद बोहरा ,प्रकाश अग्रवाल, दिनेश प्रजापत ,जमनेश अग्रवाल, राधेश्याम कुमावत , ओमप्रकाश प्रजापत ,हेमंत गोयल , प्रकाश सैन ,मुकेश पहाड़िया , शिवम कृष्णावत , राहुल खटीक , नितेश पहाड़िया , भावेश जैन , मंगल जैन , वैभव मारोठिया, विनोद मीणा ,शिव चपलोत ,विनोद साहू आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।
Read Moreफतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसना में समसा के उपायुक्त डीसी देवयानी आई ए एस व अतिरिक्त निदेशक संजीव चौधरी आर ए एस ने जेम्स कक्षा का विशेष अवलोकन किया | जिसमें जेम्स अध्यापिका बसंती नरूका और पदमा शर्मा तथा छात्राओं ने खुलकर चर्चा की | प्रधानाचार्य डॉक्टर महावीर प्रसाद जैन ने विशेष जानकारी प्रदान की | इस दौरान एडीपीसी रामकरण मीणा, सहायक निदेशक नरेंद्र टाक ,आई आर आईसीआरडब्ल्यू के डॉक्टर रवि वर्मा, हेमलता वर्मा ,अमजीत मुखर्जी ,मनोज गौड़, मीनाक्षी बेनीवाल , विकल्प संस्थान के संजय रेगर, हरिराम व विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा । यह जानकारी प्रधानाचार्य जैन ने दी । डॉ जैन ने अपने द्वारा लिखित उपन्यास " यूं ही " उपायुक्त देवयानी को भेट किया ।...
Read Moreजिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनेः उप खण्ड अधिकारी डूंगला । सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय लोकसंर्पक ब्युरो उदयपुर द्वारा चितौड़गढ़ जिले की डूंगला पंचायत समिति की मंगलवाड ग्राम पचांयत के राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित जनचेतना कार्यक्रम एवं प्रदर्षनी में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए डूगला उपखण्ड अधिकारी मोहर सिंह मीणा ने कहा की हमारे सविंधान में देष के हर नागरिक को अधिकार एवं कर्तव्य का प्रावधान किया है । उन्होने कहा की सविंधान का पालन करने के लिए जिम्मेदार एवं नागरिक की भूमिका निभाकर राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनना चाहिए। उन्होने टीकाकरण की दोनों डोज समय पर लगवाने की आवष्यकता पर बल देते हुए टीकाकरण करवाने की अपील की। मां एवं बच्चे को कुपोषण से बचने के लिए संतुलित एवं पोष्टिक आहार लेने पर ब...
Read More