फतहनगर - सनवाड

सेवानिवृत्त शिक्षक देवकृष्ण वीरवाल का निधन

फतहनगर । सेवानिवृत्त शिक्षक देवकृष्ण वीरवाल जैन का शनिवार को सुबह देवलोक गमन हो गया ।  अंतिम यात्रा आज शाम 3:00 बजे मोक्ष धाम के लिए रवाना होगी ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती पर आज फतहनगर में पुष्पांजलि कार्यक्रम

फतहनगर ।  पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती पर यहां के प्रताप चौराहे पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा । भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला के अनुसार शाम 5:00 बजे उक्त कार्यक्रम का आयोजन होगा । इस कार्यक्रम में सभी मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा आमजन आमंत्रित किए गए हैं।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ में रक्तदान शिविर का हुआ शुभारंभ

फतहनगर । सीडीएस बिपिन रावत एवं शहीदों की स्मृति में सनवाड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रक्तदान शिविर का शुभारंभ हो गया है । राकेश मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित यह शिविर दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा । आयोजकों ने युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की है । रक्तदान के लिए अस्पताल में युवा आने भी लगे हैं तथा स्वेच्छा से रक्तदान कर रहे हैं । राकेश मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को स्वर्गीय श्रीमती रेणु तातेड़ की स्मृति में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा ।  इस शिविर में मोतियाबिंद से ग्रसित रोगियों का चयन कर ऑपरेशन के लिए भेजा जाएगा ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

लीवर रोग विशेषज्ञ आज फतहनगर में

फतहनगर । पेट, आंत एवं लिवर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मयंक आमेटा आज फतहनगर में उपलब्ध रहेंगे। धुणी बाईपास स्थित शिवम मेडिकल स्टोर के संचालक प्रवीण गोस्वामी के अनुसार मेडिकल स्टोर पर आमेटा की सेवाएं आज सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी । परामर्श शुल्क रुपए 200 के साथ रोगी डॉ आमेेटा से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे । अधिक जानकारी के लिए प्रवीण  गोस्वामी के चल दूरभाष 9460 5740 54 पर संपर्क किया जा सकता है।

Read More
मावली

आसोलियों की मादड़ी में आत्म रक्षा प्रशिक्षण सम्पन्न

फतहनगर । मावली तहसील के आसोलियों की मादड़ी में बालिकाओं का आत्मरक्षा प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में मावली तहसील के राजकीय विद्यालयों की शिक्षिकाओं ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिक्षिकाओं ने जूडो कराटे सहित आत्मरक्षा के कई गुर सीखें । स्थानीय विद्यालय की  प्रधानाचार्य जयकवर आशिया ने समापन अवसर पर सभी का आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षिकाएं विद्यालयों में बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित करेगी । इस शिविर का उद्घाटन मावली मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार के आतिथ्य में हुआ था ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

मानव का निर्माण जमाने से नही भावों से होता है:कोमल मुनि

फतहनगर । सनवाड़ श्रावक संघ में धर्म सभा को संबोधित करते हुए गुरुदेव कोमल मुनि जी म. सा ने कहा कि ज़माने की आड़ लेकर के लोग पाप प्रवृत्ति करते हैं और कहते हैं जमाना खराब है, जमाना खराब न हो करके मनुष्य की नीति खराब होती है, मानव का निर्माण जमाने से नहीं मानव के भावों से होता है, राम के जमाने में रावण भी मौजूद था, कृष्ण के जमाने में कंस भी मौजूद था, अर्जुन के जमाने में दुर्योधन भी मौजूद था, अब इन उदाहरणों से प्रेरणा लेनी है कि हमें क्या बनना है, गुरुदेव सौभाग्य मुनि जी म. सा. ने लिखा है कि युग से मानव बना ना करते,मानव युग निर्माण करें. व्यक्ति में हो परिवर्तन तो युग परिवर्तित हो सकता है मानव यदि जग जाए तो यह पापकालिमा धो सकता है धीरज मुनि जी म. सा. एवं रमेश मुनि जी म. सा ने भी अपने विचार रखे और आज गुरुदेव के सानिध्य में दया व्रत का भी आयोजन हुआ उसमे सैकड़ों श्रावक श्राविका ने भाग ल...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पूजा दाधीच को गोल्ड मेडल

फतहनगर। चंगेड़ी निवासी लोकेश दाधीच की पुत्री पूजा दाधीच को चांसलर अवार्ड एवं गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। सुश्री दाधीच को मोहनलाल सुखाड़िया विश्व विद्यालय के 29वें दीक्षान्त समारोह में विधि संकाय से कुलाधिपति स्वर्ण पदक एवं गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गड़ोलिया बने श्रावक संघ सनवाड़ के अध्यक्ष

फतहनगर। प्रभूलाल गड़ोलिया स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सनवाड़ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उपप्रवर्तक कोमलमुनि के सानिध्य में गड़ोलिया को अध्यक्ष चुना गया। समाजजनों ने संतों की उपस्थिति में गड़ोलिया का स्वागत किया। ...

Read More
देश प्रदेश

कोविड समीक्षा बैठकप्रदेश में कोविड प्रोटोकॉल की हो प्रभावी पालनाबूस्टर डोज और बच्चों के टीकाकरण पर शीघ्र निर्णय ले केंद्र: मुख्यमंत्री

जयपुर, 24 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि दुनिया के कई देशों में ओमिक्रॉन वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। देश के कई राज्यों में भी इसके मामले सामने आने के कारण वापस सख्ती बरतना शुरू कर दिया गया है। ऎसे में प्रदेशवासी कोविड प्रोटोकॉल और नाइट कफ्र्यू की प्रभावी पालना करें। अन्यथा राज्य सरकार सख्त कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण शीघ्र अनिवार्य किया जाएगा। श्री गहलोत शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोविड समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आमजन ओमिक्रॉन वेरिएंट को गंभीरता से लें और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतें। आमजन आवश्यक रूप से मास्क पहनें और भीड़भाड़ से बचें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुछ दिनों तक अभियान चलाकर आमजन को मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जागरूक किया जाए। बाद में प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर ...

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री गुरुद्वारा लखपत साहिब में गुरु नानक देव जी के गुरुपुरब समारोह को सम्बोधित करेंगे

नई दिल्ली.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी गुरु नानक देव जी के गुरुपुरब समारोह को गुजरात के कच्छ में स्थित गुरुद्वारा लखपत साहिब में शनिवार को लगभग साढ़े बारह बजे दोपहर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सम्बोधित करेंगे। हर वर्ष 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक, गुजरात की सिख संगत गुरुद्वारा लखपत साहिब में गुरु नानक देव जी का गुरुपुरब मानती है। गुरु नानक देव जी अपनी यात्रा के दौरान लखपत में ठहरे थे। गुरुद्वारा लखपत साहिब में उनकी कुछ वस्तुयें रखी हुई हैं, जैसे खड़ाऊं और पालकी सहित पांडुलिपियां और गुरुमुखी लिपि। वर्ष 2001 के भूकंप के दौरान गुरुद्वारा को क्षति पहुंची थी। श्री नरेन्द्र मोदी उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे और उन्होंने गुरुद्वारे की मरम्मत का काम अविलम्ब शुरू करना सुनिश्चित किया था। इस पहल से सिख पंथ के प्रति प्रधानमंत्री की गहरी आस्था का पता चलता है। उनकी आस्था हाल के अन्य अवसरों पर ...

Read More
उदयपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया का भाजपा कार्यकर्ताओं ने डबोक चौराहे पर किया स्वागत

≈फतहनगर । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के चितौड़गढ़ से उदयपुर जाते समय डबोक चौराहे पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर देहात की ओर से भव्य स्वागत किया । इस मौके पर चितौड़ सांसद सीपी जोशी, देहात जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र चौहान, प्रदेश प्रभारी आईटी सेल संजय चंदेल, एससी मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, पूर्व जिलाध्यक्ष पूरण खटीक, लवदेव बागड़ी, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण मेघवाल, मण्डल अध्यक्ष पूरण जीनगर, प्रथा जोगी, भेरूलाल बैरवा, जगदीश पहाड़िया, पराग रजक, जया विरवाल, सुमन पहाड़िया, जीवन सिंह राव, खेमसिंह देवड़ा, गजेन्द्र प्रजापत, महेश तंवर, महेंद्र सिंह देवड़ा, दलपत सिंह देवड़ा, पारस तंवर, देवीलाल मेघवाल आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे

Read More
फतहनगर - सनवाड

चंगेड़ी में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दम

फतहनगर। चंगेड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुरूवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। आज कबड्डी,क्रिकेट,वॉलीबाल एवं खो-खो का आयोजन कर टीमें गठित की गई। ग्रामीण खेलकूद का उद्घाटन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार,ग्राम विकास अधिकारी मंशापुरी गोस्वामी एवं सरपंच प्रतिनिधि भगवती लाल जाट के आतिथ्य में किया गया। प्रतियोगिताएं शारीरिक शिक्षक रोशनलाल रेगर एवं खेल प्रभारी जगदीशसिंह के सानिध्य में आयोजित की गई। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने प्रतियोगिताओं का लुत्फ लिया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा। ...

Read More
मावली

चीपीखेड़ा में जरूरतमंदों को मोती फाउंडेशन ने मुहैया करवाए वस्त्र एवं स्वेटर

फतहनगर। चीपीखेडा गाँव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में जरूरतमंद बालक बालिकाओं के लिए मोती फाउंडेशन द्वारा वस्त्र एवं स्वेटर का वितरण किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं मोती फाउंडेशन के सचिव निर्मल लोढ़ा ने बताया कि विद्यालय में 198 बालक-बालिकाओं को स्वेटर वितरित किये गए। साथ ही जरुरतमंद बच्चो को एवं गांव के लगभग 60 जरूरतमंद ग्रामीणों को वस्त्र, कम्बल, ऊनी वस्त्र आदि वितरित किये गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मावली तहसीलदार रतनलाल कुमावत एवं वृत थानाधिकारी चंद्रशेखर थे जबकि विशिष्ट अतिथि चिकित्सक डॉ. प्रियांश जैन, अनिल जारोली उपस्थित रहे। तहसीलदार कुमावत ने इस अवसर पर बच्चों को आगे बढ़ने, पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए मोती फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा की। फाउंडेशन के सचिव निर्मल लोढ़ा ने फाउंडेशन के बारे में एवं करवाये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी एवं मावली में होने वाले आगामी कार्यक्रम के ब...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोविड सहायकों को मानदेय की दरकार,आर्थिक संकट से जूझ रहे युवा

फतहनगर। स्वास्थ्य सेवाओं में संविदा पर लगाए गए सहायकों को अब तक मानदेय नहीं मिला है। इन सहायकों का मानदेय 7900 रूपए प्रति माह है लेकिन उक्त राशि भी पिछले चार माह से बकाया है। ऐसे में जो युवा इसमें लगे हैं उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। अपने मूल निवास के आस पास लगे सहायक तो जैसे तैसे काम निकाल रहे हैं लेकिन दूर दराज के शहरों एवं गांवों से यहां रहकर नौकरी कर रहे लोगों के लिए आर्थिक संकट ने मुसीबतों का पहाड़ खड़ा कर दिया है। एक तो कम वेतन उस पर भी चार महिने का बाकी रह जाना इन लोगों के लिए परेशानी का सबब बन कर रह गया है। ...

Read More
उदयपुर

घर बैठे करें मोबाइल एप्प से शिकायत, उदयपुर नगर निगम ने लाँच किया मोबाइल एप्प

उदयपुर 23 दिसंबर 2021: उदयपुर की जनता को सफाई , सड़क और स्ट्रीट लाइट के मुद्दे पर बार-बार निगम के चक्कर काटने से बचाने के लिए और एक व्यवस्था मूलक सिस्टम लाने की कवायद में मोबाइल ऐप बनवायी गई है जिसका उद्घाटन आज महापौर गोविन्द सिंह टाँक,उपमहापौर पारस सिंघवी और नगर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ के कर कमलों द्वारा किया गया। उपमहापौर पारस सिंघवी ने बताया कि उदयपुर नगर निगम नाम की इस मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से इंस्टॉल किया जा सकता है और घर बैठे निगम से जुड़ी शिकायत जैसे नाली जाम, सड़क पर कचरा, स्ट्रीट लाइट बन्द होना, सड़क पर खःड्डे इत्यादि अनेक समस्याओं को निगम के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी तक पहुँचाया जा सकता है। ऐप को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर के सर्च पर जाकर 'Udaipur Nagar Nigam' लिख कर सर्च कर इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है या नीचे दिए गए लिंक को क्लिक कर ड...

Read More
मावली

खुशी को मिली खुशी,मिला दस हजार रुपए का पुरस्कार

  फतहनगर I राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फलीचड़ा की दसवीं की छात्रा सुश्री खुशी कुंवर चौहान का चयन हुआ इनसपायर अवार्ड 2021 में। प्रधानाचार्य संजय बडाला ने बताया कि सुश्री खुशी कुंवर ने पानी मे तैरता घर बनाया जो प्राकृतिक आपदा बाढ़ और भूकंप से सुरक्षित रह सकता है, साथ ही पवन और जल ऊर्जा से घर मे विद्युत की आपूर्ति की जा सकती है। भारत सरकार और राजस्थान सरकार ने खुशी के बैंक खाते में सीधे ही दस हज़ार रुपये डाल दिये है। उल्लेखनीय है भारत सरकार और राजस्थान सरकार द्वारा कक्षा 6 से 10 तक अध्ययनरत स्कूली बालक व बालिकाओं में विज्ञान और प्रौद्योगिकी में रुचि उत्पन्न करने के लिए दस हज़ार का पुरस्कार प्रदान किया जाता है लगातार दूसरे वर्ष इस विद्यालय ने पुरस्कार प्राप्त किया हैं।

Read More
चित्तौडगढ़

तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती ( रीट ) में पदों की संख्या बढ़ाने को लेकर विधायक आक्या ने लिखा सीएम को पत्र

चित्तौड़गढ़ । विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती में पदों की संख्या को बढ़ाने को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है । पत्र में आक्या ने लिखा कि 2 वर्ष तक भर्ती लम्बित रही जिससे रीट अभ्यर्थियों की संख्या में भी इजाफा रहा । वर्तमान में राजस्थान में तृतीय श्रेणी के करीब 55000 पद रिक्त पड़े हैं । इन अभ्यर्थियों के लिए 31,000 पद न्याय संगत नहीं है । निर्धारित आयु सीमा पार करने वाले अभ्यर्थियों के हितों के ऊपर भी यह कुठाराघात होगा । बेरोजगार युवाओं के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए पदों की संख्या 50 हजार किया जाना चाहिए ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ में शनिवार को रक्तदान तो रविवार को नेत्र परीक्षण

फतहनगर । राकेश मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में सनवाड़ में शनिवार को रक्तदान तथा रविवार को नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा । आयोजकों के अनुसार 25 दिसम्बर को सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सीडीएस बिपिन रावत एवं अन्य शहीदों की स्मृति में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान होगा । 26 दिसम्बर को राज.बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पारसमल जी तातेड़ की धर्मपत्नी स्व.श्रीमती रेणु तातेड़ की स्मृति में  निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन शिविर का आयोजन होगा । उक्त शिविर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा ।

Read More
देश प्रदेश

निर्वाचक नामावली को आधार संख्या से जोड़ने से खत्म होगा फर्जीवाड़ा

निर्वाचक नामावली को आधार संख्या से जोड़ने से खत्म होगा फर्जीवाड़ा - (सी. पी.जोशी ) । निर्वाचन विधि (संशोधन) विधेयक 2021 संसद के दोनों सदनों से पास हो गया और अब सिर्फ महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी के हस्ताक्षर का इंतजार है। इस विधेयक के द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 में संशोधन किए गए हैं। दोनों अधिनियमों में कुल मिलाकर छ: संशोधन हुए। जिस संशोधन को लेकर विपक्ष ने संसद के भीतर और बाहर अवांछित हंगामा मचाया, वो है लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 23। संशोधन के अनुसार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी किसी वोटर की पहचान स्थापित करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी आधार संख्या की मांग कर सकता है। इसका एक नेक उद्देश्य है और वो है निर्वाचक नामावली की सफाई। विधेयक में यह साफ-साफ लिखा हुआ है कि “निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी निर

Read More
मावली

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भामाशाहों का किया सम्मान

मावली । बुधवार को स्थानीय ब्लॉक कार्यालय समग्र शिक्षा में भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । ब्लॉक कार्यालय में ईनवेटर,कुर्सीयाँ, साऊण्ड सिस्टम भेंटकर्ता भामाशाह का सीबीईओ मावली प्रमोद कुमार सुथार एवं कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति में सम्मान किया गया । मावली गाँव निवासी सेवानिवृत पुस्तकालयाध्यक्ष श्याम लाल जी गर्ग द्वारा 5500 रुपये का साऊण्ड सिस्टम समग्र शिक्षा-मावली कार्यालय को भेंट किया था । स्व. रतन लाल जी मैघवाल प्रधानाचार्य की स्मृती में उनके सुपुत्र द्वारा 25000 रुपये की 50 कुर्सी समग्र शिक्षा-मावली कार्यालय में भेंट की गई ।

Read More