फतहनगर । मध्यरात्रि को बादलों की गर्जना के साथ मावठ की बारिश हुई। सोमवार शाम को मौसम ठंडा हो गया था तथा आसमान में बादल घिर आए थे । रात को गर्जना के साथ बारिश हुई जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया । सुबह घना कोहरा छाया रहा । ठिठुरन के चलते लोगो का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया । बारिश के चलते खेतो में खड़ रबी फसलों को जीवन दान मिल गया है । चना एवं सरसों की फसलें इस बारिश से अच्छी होने की संभावना है ।
Read MoreArchives
चित्तौड़गढ । आज यहाँ सांसद सीपी जोशी ने सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा क्षेत्रीय मीडिया सम्मेलन वार्तालाप कार्यक्रम को सम्बोधित किया । सांसद का स्वागत किया गया । सांसद ने द्वीप प्रज्जवलन कर सम्मेलन की शुरुआत की । इस सम्मेलन में मिडिया से जुड़े लोग शामिल थे ।
Read Moreउदयपुर, 27 दिसम्बर। राजस्थान पत्रकार एवं साहित्यकार कल्याण कमेटी में उदयपुर के वरिष्ठ जार सदस्य पंकज शर्मा के मनोनयन पर जार उदयपुर की ओर से सोमवार सुबह अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पत्रकार साथियों के लंबित प्लाट प्रकरण को सरकार से निस्तारण कराते हुए राहत दिलाना है, साथ ही नए पत्रकार साथियों को भी इसका लाभ मिले इसका प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि कई पत्रकार साथी पात्रता रखने के बावजूद अधिस्वीकरण से वंचित हैं, उनका अधिस्वीकरण भी उनकी प्राथमिकता में है। शर्मा ने कहा कि वे पत्रकार साथियों में से ही एक हैं और उन्हें साथियों की सामान्य समस्याओं की जानकारी है भी और मिलती भी रहती है, वे सभी के साथी के रूप में उनके साथ खड़े हैं। शर्मा के मनोनयन पर जार प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव संजय सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, प्रदेश सचिव कौशल मूंदड़ा,
Read Moreफतहनगर। यहां के आवरीमाता शक्तिपीठ प्रांगण में रविवार को खटीक समाज आवरी माताजी चोखला की बैठक आयोजित की गई जिसमें मृत्युभोज सहित अन्य कुरीतियों को बंद करने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में फतहनगर,सनवाड़ सहित आस-पास के गांवों से समाज जनों ने भाग लिया। बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों पर विचार विमर्श किया गया तथा प्रमुख रूप से मृत्युभोज, दहेज प्रथा, पेरावणी आदि बन्द करने का निर्णय लिया एवं बच्चो की ज्यादा से ज्यादा शिक्षा पर जोर दिया। अन्य प्रस्ताव आगामी बैठक में लेने का प्रस्ताव लिया। इस मौके पर सोहनलाल सामरिया निलोद, गोवर्धनलाल पहाड़िया फतहनगर, मुकेश खटीक सनवाड़, रोशन पहाड़िया, जगदीश पहाड़िया, रतन लाल खींची, लक्ष्मीलाल आकोला, प्रभुलाल विश्रामपुरा, शिवलाल सामरिया पारी, गिरधारीलाल, राजू कांकरवा गोवर्धनलाल, भेरूलाल सादड़ी, रामचंद्र, रूपलाल, गणेश,लक्ष्मण, प्यारचंद, लालुराम जोयडा, कैल...
Read Moreचित्तौड़गढ़। सारस्वत ब्राह्मण समाज के खेल महोत्सव साखेम (सारस्वत खेल महोत्सव) 2021 का इन्दिरा गांधी स्टेडियम में सोमवार प्रातः 8 बजे शुभारम्भ किया गया। शुभारम्भ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद चन्द्र प्रकाश जोशी एवं नगर परिषद चेयरमेन संदीप शर्मा द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात् क्रिकेट एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता प्रारम्भ की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मैच सिंगोली चारभुजा एवं धौलपुर के मध्य खेला गया जिसमें धौलपुर 78 रन से विजय रही। मैन ऑफ़ द मैच विनय रहे, जिन्होंने 48 रन बनाए। दूसरे मैच में भीलवाडा ने कनेरा को 6 विकेट से हराया। मैन ऑफ़ द मैच अक्षय ओझा रहे। तीसरे मैच में चित्तौड़ ने बस्सी को हराया। बैडमिंटन में अंडर 15 पुरुष में अथर्व सारस्वत प्रथम व मानस ओझा द्वितीय रहे। अण्डर 15 महिला में नन्दिनी ओझा प्रथम,ऋषिका आचार्य द्वितीय स्थान पर रही। महिला युगल में विजयील...
Read Moreफतहनगर । सोमवार को दिनभर हल्की धूप खिली रही तथा शाम होते होते मौसम का मिजाज बिगड़ गया । सांझ ढलने के साथ ही कोहरे की आगोश में मनोरम दृश्य बन पड़ा। मौसम का मिजाज देखकर लगता है कि रात को मावठे की बारिश हो सकती है । आज सांझ ढलने के साथ ही मौसम ठंडा हो गया । रात को ठंडक बढ़ने की संभावनाएं है । यदि बारिश हो जाती है तो खेतों में खड़ी रबी की फसलों को फायदा हो सकता है ।
Read Moreउदयपुर । जिला पर्यावरण समिति उदयपुर पर्यावरण विभाग राजस्थान सरकार एवं फास्टर भारतीयफ पर्यावरण सोसायटी ईन्टाली द्वारा ओजोन परत संरक्षण पर में सम्मान समारोह उपवन संरक्षक उत्तर उदयपुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर ललित नारायण आमेटा के अनुसार ओजोन परत संरक्षण के लिए डिजिटल माध्यम से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रतिभागियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक वन लेखाधिकारी महावीर पटवारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीके तिवारी उपवन संरक्षक एवं सचिव जिला पर्यावरण समिति ने की । इस अवसर पर भीलवाड़ा से अक्षिता वैष्णव ,दिव्या वैष्णव चित्तौड़गढ़ से उज्जवल दाधीच लाजवंती खटवानी, डूंगरपुर से विन्कल डामोर, कानोड़ से प्रियंका जारोली, उदयपुर से खुशराज सोलंकी, याश्री मेहता , ख्याति जोशी,ईशानी जैन,सोनल इसरानी,हर्षिता दाधीच,ध्रुव जैन,समायरा अहमद,भोली मिश्रा,...
Read Moreसभी व्यक्ति सुख की अभिलाषा रखते हैं किन्तु सुखरूप कारणों को अपनाने का प्रयास नही करते: कोमल मुनि
फतहनगर । जैन स्थानक में धर्म सभा को संबोधित करते हुए गुरुदेव कोमल मुनि जी म. सा ने फ़रमाया कि सभी व्यक्ति सुख की अभिलाषा रखते हैं किंतु सुख रूप कारणों को अपनाने का भरपूर प्रयास नहीं करते जो कारण रूप में नहीं है । उन्हें 24 घंटे अपनाने की कोशिश करते हैं, ये तो ऐसा हुआ जैसे सूखे पेड़ के नीचे गहरी छाया की अभिलाषा रखने जैसा हुआ, अनादि दुखों को दूर करने के लिए मनुष्य को धर्म का पुरुषार्थ करना ही होगा तभी सच्चा सुख प्राप्त होगा, इंद्रिय के विषयों को कम करना ही सुख का कारण बन सकता है गुरुदेव सौभाग्य मुनि जी म. सा. ने लिखा है कि कंचन मेरु कोटी खड़े हैं किंतु चाहा कि थान होगी आशाओं के अनुबंधों में निजा मस्ती की राह न होगी जग के प्रति दासत्व मिटेगा तो अपने में आ जाएगा चट्टानों को तोड़ने तो अनायास ही आ जाएगा धीरज मुनि जी म. सा. एवं रमेश मुनि जी म. सा ने भी अपने विचार रखे और आज गुरुदेव के सानिध...
Read Moreफतहनगर । संजीवन सहकारी समिति में यूरिया खाद के लिए किसान कतार में लगे हैं । यहां खाद की उपलब्धता से किसानो को आसानी से खाद मिल रहा है । रबी फसलों में इन दिनो सिचाई का काम चल रहा है । ऐसे में यूरिया की डिमांड भी बनी हुई है।
Read Moreफतहनगर | उदयपुर की 10 वर्षीय पहल जैन ने हरियाणा के रोहतक में आयोजित नेशनल पेंचक सिलाट जूनियर चैंपियनशिप के 48 से 50 किलो भारवर्ग में अपने फाइनल मैच में कश्मीर की प्रतिद्वंदी को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पहल ने उत्तर प्रदेश की ओर खेलते हुए ये पदक प्राप्त किया। नाना विनोद धर्मावत, पार्षद फतहनगर/सनवाड़ ने बताया कि के पहल के पिता कपिल जैन आगरा एयर फोर्स में तैनात हैं। इससे पहले 12 दिसंबर को एयर फोर्स क्लब आगरा की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अयोध्या में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। पहल की कोच किरण कश्यप ने बताया कि रोहतक के एम डी यूनिवर्सिटी में आयोजित इस चैंपियनशिप में 29 राज्यों के कुल 1400 बच्चों ने भाग लिया था।
Read Moreमावली, सालेरा कलां स्थित समिधा संस्थान में मोती फाउंडेशन द्वारा 40 बालकों को जूते वितरित किये गए ।मोती फाउंडेशन के सहसचिव एवं कार्यक्रम संयोजक निर्मल लोढ़ा ने बताया की समिधा संस्थान में स्थाई रूप से रह रहे 40 बालकों के लिए मोती फाउंडेशन द्वारा जूते वितरित किये गए |कार्यक्रम में अतिथि जैन कॉन्फ्रेंस राजस्थान के अध्यक्ष निर्मल सिंघवी, समाजसेवी राजेश चपलोत, संपत सामोता, जयप्रकाश बोकड़िया, मोती फाउंडेशन के संरक्षक मदन छाजेड़, केशव छाजेड़ आदि उपस्थित रहे ।समिधा संसथान के संचालक चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे समाजहित के कार्यों की प्रशंसा की | ...
Read Moreफतहनगर । सनवाड़ श्रावक संघ में धर्म सभा को संबोधित करते हुए गुरुदेव कोमल मुनि जी म. सा ने फ़रमाया कि समय और श्वास की कीमत अनमोल होती है , दोनों का हमारे जीवन मे बहुत महत्व है, इन दोनों की कीमत वही बता सकता है जो मरण अवस्था मे है, हमारे अंदर ही हमारे समस्याओ का समाधान है और हम बाहर ढूंढते हैं, जीवन में महान बनने के लिए लिखना पढ़ना बोलना सुनना ये चार बहुत ही महत्वपूर्ण है , आप अपने पूर्वजों से प्रेरणा लो उन्होंने अपने जीवन को किस प्रकार जिया, भूत में जाकर ही भविष्य की कल्पना की जा सकती है, इस मनुष्य के चोले की बहुत ही विशेषता है जो सौभाग्य से हमें मिला है, हमें जो भी प्राप्त हुआ है वह हमारे देव गुरु धर्म की कृपा से ही प्राप्त हुआ है यदि हम 2 मिनट का भी संकल्प करें कि हम मर्यादा, संयम, साधना के साथ बिना किसी ईर्ष्या, बिना किसी राग द्वेष के जीवन जियेंगे तो हमारे चेहरे पर रौनक आ जाती है, प...
Read Moreफतहनगर। पिछले दिनों कड़ाके की ठण्ड के चलते पाला पड़ने से क्षेत्र में रबी फसलों को नुकसान पहुंचा है। चंगेड़ी के काश्तकार देवीलाल जाट ने बताया कि उसने 10 बीघा क्षेत्र में तुलसी की फसल बोई थी। फसल भी अच्छी खासी लहलहा रही थी लेकिन पाला गिरने से फसल पूरी तरह से नष्ट हो चकी है। इसके अलावा जिन किसानों के खेतों में चने आदि की फसलों में भी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने नुकसान का आंकलन करवा कर मुआवजे की मांग की है। ...
Read Moreफतहनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी का जन्म दिन पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर मनाया। इस अवसर पर नगर के प्रताप चौराहा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर सभी ने वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा वाजपेयी अमर रहे के नारे लगाए। कल्याणसिंह पोखरना ने वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा शाब्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,भाजपा महिला मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष रीतु अग्रवाल, पार्षद विनोद धर्मावत,पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश सोनी,पूर्व पार्षद बद्रीलाल सोनी,रामचन्द्र महलाना, ,पार्षद प्रतिनिधि विनोद चावड़ा,ओमप्रकाश टेलर,जगदीश तम्बोली समेत अन्य मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। ...
Read Moreफतहनगर। यहां के द्वारिकाधीश मंदिर में रविवार को कजोड़ीमल रतनलाल अग्रवाल परिवार की ओर से छप्पनभोग का आयोजन किया जाएगा। उक्त आयोजन दोपहर 12 बजे होगा। इस अवसर पर ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार होगा। ठाकुरजी के समक्ष छप्पनभोग सजाया जाएगा तथा महा आरती के साथ ही छपनभोग का प्रसाद वितरण किया जाएगा। उक्त जानकारी द्वारिकाधीश मंदिर ट्रस्ट द्वारा दी गई। ...
Read Moreउदयपुर । उदयपुर में भी ओमीक्रॉन की एंट्री हो चुकी है । इसके मद्देनजर प्रशासन अलर्ट हो गया है । आज उदयपुर में ऑमीक्रॉन पॉजीटिव मरीजों के तीन केस सामने आए हैं। 1 Male , 48 yrs, hawala marg hathipole came form Nigeria on 11.12.21 Asymptomatic and found double negative now Fully vaccinated 1 Female 46 yrs ,wife of person who came from Nigeria , asymptomatic Found double negative now, fully vaccinated 1 male 73 yrs , Laxminarayan nagar , savina, No contact history, no travel history, found negative on 21 st Dec. Now admitted in MBGH Fully vaccinated
Read Moreफतहनगर | भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा फतहनगर सनवाड़ उदयपुर देहात द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया । इस कार्यक्रम में पुलिस थाने में पुलिस कर्मियों को अल्पाहार कराया तथा अटल बिहारी वाजपेई जी को याद किया गया। महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष किरण जी तातेड, जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल जी सोनी, नगरपालिका उपचेयरमैन नितिन जी सेठिया,मंडल अध्यक्ष राधेश्याम जी बागला, जिला अध्यक्ष मुकेश जी खटीक, जिला अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, मंत्री लीला जी सोनी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमा जी देवड़ा ,उपाध्यक्ष मीरा जी बंसल, सचिव चित्रा जी त्रिवेदी, सह सचिव लता जी वैष्णव ,मंजू जी जीनगर , ज्योति जी जीनगर , सुशीला जी मोर आदि महिला कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही ।
Read Moreफतहनगर। आज 25 दिसंबर को तुलसी दिवस के दिन भा ज पा महिला मोर्चा उदयपुर देहात द्वारा मुद्गल वाटिका में प्रदेश कोषाध्यक्ष किरण जी तातेड महिला मोर्चा, जिला अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री लीला जी सोनी के नेतृत्व में मनाया गया। ऋतु अग्रवाल ने बताया कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वह घर एक तीर्थ के समान होता है। मंत्री लीला जी सोनी ने तुलसी के पौधे वितरित किए | इस कार्यक्रम में पार्षद रंभा देवी जी ,पूर्व पार्षद शशि कला जी मोर, वरिष्ठ कार्यकर्ता मंजू जी जीनगर ,मंडल अध्यक्ष उमा जी देवड़ा ,उपाध्यक्ष मीरा जी अग्रवाल ,सचिव चित्रा जी त्रिवेदी, सह सचिव लता जी वैष्णव, ज्योति जी जीनगर, करुणा जी अग्रवाल, ममता जी गर्ग, सुशीला जी मोर ,दीपिका जी गर्ग, प्रेमलता जी गोयल और सुनीता जी बंसल आदि सभी महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।
Read Moreफतहनगर । सीडीएस विपिन रावत एवं अन्य शहीदों की समृति में सनवाड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित रक्तदान शिविर में आज 122 यूनिट रक्तदान किया गया । राकेश मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस एकदिवसीय रक्तदान शिविर में जैन संत कोमल मुनि के अलावा पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेश चपलोत ने 60वीं बार रक्तदान किया । रविवार को राकेश मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में ही स्वर्गीय रेणु तातेड़ की स्मृति में नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद चयन शिविर का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में होगा ।
Read Moreफतहनगर । सनवाड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहे रक्तदान शिविर के दौरान शनिवार को श्रमण संघीय उप प्रवर्तक कोमल मुनि जी महाराज साहब ने भी रक्तदान करके अपना योगदान प्रदान किया । शहीदों की स्मृति में चल रहे इस रक्तदान शिविर में अब तक 117 यूनिट रक्तदान हो चुका है । रक्तदान को लेकर युवाओं में खासा जोश देखा गया है । रक्तदान का समय दोपहर 2:00 बजे का होने के बावजूद युवाओं के जोश को देखते हुए इसके बाद भी रक्तदान जारी है ।
Read More