फतहनगर । सांसद सी.पी.जोशी ने लदानी में आयोजित प्रशासन गांव के संग शिविर में भाग लिया । शिविर में मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी, चन्द्रगुप्त सिंह चौहान,भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार, भाजपा मावली मंडल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार समेत सरपंच, पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।
Read MoreArchives
मावली । ग्राम पंचायत लोपड़ा के अधीन आंगनवाड़ी मीणा का खेड़ा मावली में सेवा मंदिर हिंदुस्तान जिंक द्वारा संचालित खुशी परियोजना के अंतर्गत एकीकृत कुपोषण प्रबंधन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । 15 दिवसीय कार्यक्रम में कुपोषण दूर करने के लिए कुपोषित बच्चों को दवाइयां दी जाएगी । इस दौरान लोपड़ा सरपंच लोगर लाल,वार्ड पंच दिलीप मीणा, शांता कालबेलिया जनप्रतिनिधि महेश पालीवाल सेवा मंदिर से सीनियर फील्ड मॉनिटर दीपिका जोशी फील्ड मॉनिटर लोकेश पालीवाल अनीता आमेटा एएनएम रंजना टाक कमलेश चिनिया सुरेश चंद्र मीणा ए एन एम रंजना टाक द्वारा कुपोषण एवं स्वच्छता की जानकारी दी । इस कार्यक्रम का संचालन दीपिका जोशी द्वारा किया गया है ।
Read Moreजयपुर। जलदाय मंत्री डॉ. श्री महेश जोशी ने विभाग में कनिष्ठ अभियंता तथा अन्य प्रक्रियाधीन भर्तियों के संबंध में बुधवार को शासन सचिवालय में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष श्री हरि प्रसाद शर्मा से कहा कि वे बोर्ड के स्तर पर लंबित भर्तियों को प्राथमिकता के साथ पूरा करें। डॉ.जोशी ने कहा कि पानी आमजन से जुड़ा सबसे महत्त्वपूर्ण मुद्दा है। विभाग में निचले स्तर पर भर्तियों से ही योजनाओं और कार्यक्रमों को गति मिलेगी और हर घर तक पीने का साफ पानी पहुंचाने के राज्य सरकार के लक्ष्य को पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने बोर्ड अध्यक्ष को कनिष्ठ अभियंता के पदों पर भर्ती के लिए यथाशीघ्र विज्ञप्ति जारी करने के लिए कहा। साथ ही अन्य पदों पर प्रक्रियाधीन भर्तियों के संबंध में भी विभाग के साथ संयुक्त बैठक कर आपसी समन्वय से शीघ्र प्रक्रिया पूरी करने के ल...
Read Moreआकोला(नवरतन जैन ) मेवाड़ में देवरो या देवालयों का इतिहास काफी पुराना है। यहां के शहर, गांव व नगरो में जगह जगह देवालय मिलेंगे जो जन आस्था केन्द्र है। इन देवालयों के अलग अलग नामों के साथ इतिहास व धार्मिक मान्यताएं जुडी हुई हैं। ऐसा ही एक देवरा आकोला में हैं लेकिन खास बात यह है कि इसके साथ, वाडी, शब्द लगता है और शायद क्षैत्र का यह ऐसा इकलौता देवरा है। आकोला कस्बे में शनिमहाराज चौराहे से कुछ ही दुरी पर खेडिया जाने वाले रास्ते पर यह देवरा स्थित है,जिसे वाडी वाला देवरा के नाम से जाना जाता है। कुछ दशक पहले तक इसे लोग भोपाजी की वाडी भी कहते थे। यह देवरा भी आकोला के सबसे पुराने जाने माने देवरों में से एक है। हाल ही के सालो में देवरा परिसर का कायाकल्प हुआं है। आकोला सहित कई अन्य स्थानों से जातरु यहां दर्शन करने व मन्नत मांगने यहां आते हैं। यहां धार्मिक व सामाजिक आदि कार्यक्रम होते रहते हैं। मंदिर म...
Read Moreप्रदेश में वैक्सीनेशन की होगी अनिवार्यता, रात्रि 11 से सुबह 5 बजे तक जन अनुशासन कफ्र्यू की प्रभावी पालना के निर्देश
जयपुर, 29 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट के तेजी से फैलते संक्रमण पर चिंता व्यक्त की गई। दुनिया के 116 देशों और देश के कई राज्यों में कोरोना एवं ओमिक्रोन वैरिएंट के तेजी से बढ़ते केसों के दृष्टिगत मंत्रिपरिषद् ने भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में भी संक्रमण से बचाव तथा जीवन रक्षा के लिए आवश्यक पाबंदियां लगाने पर सहमति व्यक्त की है।बैठक में मंत्रिपरिषद् ने संक्रमण के फैलाव को देखते हुए प्रदेश में रात्रि 11 बजे से प्रातः 5 बजे तक जन अनुशासन कफ्र्यू की प्रभावी पालना कराए जाने का निर्णय लिया है। साथ ही, मास्क की अनिवार्यता एवं कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर की सख्ती से पालना कराए जाने पर जोर दिया। साथ ही मंत्रिपरिषद् ने 31 जनवरी तक पात्र सभी लोगों को वैक्सीन की दोनों...
Read Moreचित्तौड़गढ़। जिला सारस्वत युवा सेवा संस्थान के द्वारा आयोजित सेमी फाइनल सरस्वत खेल महोत्सव (साम) 2021 के तीसरे दिन क्रिकेट के 6 मैच खेले गये। इसमें 5 लीग एवं एक मेच खेला गया। प्रथम मैच सुपर किंग्स एवं क्रिकेट बलब के बीच खेला गया इसमें दुसरा सेमी फाइनल जयको कोटा वारियर्स एवं सियासम क्रिकेट क्लब जोधपुर के बीच प्रातः 8 बजे खेला गया। फाइनल मेच प्रातः 10 बजे बैडमिंटन टिकावलोक में फाइनल में विजय लक्ष्मी ओका प्रथम एवं अक्षिताक द्वितीय रहे। तथा पुरुष एकल मुकाबलों में राघव सारस्वत प्रथक एवं आदित्य ओझा द्वितीय रहे। मिक्स डबल मुकाबलों में एक एकता गोरखी वा सुनिल ओळख फाईनल में पहुॅचे ...
Read Moreफतहनगर। फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली द्वारा डिजिटल माध्यम भारतीय संस्कृति संरक्षण, नेशनल डांस महाकुंभ का आगाज 31 दिसंबर होगा । कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के भारतीय संस्कृति संरक्षण एवं समाज को मुख्यधारा में जोड़ने हेतु डिजिटल माध्यम से मोबाइल लिंक द्वारा नेशनल डांस महाकुंभ तहत इंडियन फास्टर झंकार का आयोजन 31दिसम्बर होगा। कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह चुंडावत विकास अधिकारी मावली एवं विशिष्ट अतिथि महिला बाल विकास अधिकारी आशा नेमानी डिजिटल माध्यम से भुमिका निभाएंगे। इंडियन फास्टर झंकार में श्रेष्ठ प्रतिभा को सर्वाेच्च राष्ट्र युवारत्न शिरोमणि सम्मान से अलंकृत कर सम्मानित किया जाएगा। ...
Read Moreफतहनगर(विकास चावड़ा)। विकल्प संस्थान ने स्पोर्ट फ़ॉर एम्पावरमेंट के अंतर्गत नगरपालिका फतहनगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ में लड़को के साथ ब्लॉक स्तरीय कबड्डी मैच का आयोजन किया जिसमें 10 गांवों की 10 टीमों ने भाग लिया। लड़को का उत्त्साहवर्धन के लिए टीम के अलावा भी कई लोगो ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस मैच में प्रथम स्थान पर विजेता टीम जेवाणा, द्वितीय स्थान पर गिरधारीपुरा और तृतीय स्थान पर वासनी खुर्द रही। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष मंजू भील ने कहा ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजन से बच्चो को मौका मिलेगा। विकल्प संस्थान के निदेशक उषा चौधरी ने बताया कि हमे खुशी है कि हम लगातार लड़कियों का मैच करते है लेकिन हमें लगा कि लड़को को भी खेल खेल के माध्यम से क्षमतावर्धन करना जरूरी है। जिससे ये भी खेल के द्वारा आगे बढ़ सके। इनको भी मौके मिल सके। आपसी सहयोग की भावना, बराबर...
Read Moreफतहनगर। भगवान पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक पर बुधवार को श्रावक श्राविकाओं ने धर्म आराधना की। श्रमण संघीय महामंत्री सौभाग्यमुनि एवं मदनमुनि के शिष्य श्रमण संघ के उप प्रवर्तक कोमलमुनि के सानिध्य में सामूहिक जाप का आयोजन किया गया। आज प्रातः जैन स्थानक में धर्मसभा को संबोधित करते हुए गुरुदेव कोमल मुनि म. सा ने फ़रमाया कि हमारे आस्था के केंद्र 23 वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक दिवस है। उनके प्रति हमें आस्थावान होना है, निष्ठावान होना है। जो व्यक्ति शांत है उसके जीवन में बाहर का वातावरण कोई मायने नहीं रखता। वह व्यक्ति ही सत्पुरुष बन सकता है। उन्होने कहा कि जो व्यक्ति स्वयं तिरते हैं एवं औरों को भी तिरने का मार्ग बताते हैं ऐसे महापुरुष का मिलना अति दुर्लभ है और उनकी वाणी अवश्य हमारे हित का कारण बनती है। लघुता से ही प्रभुता हमें मिलती है। इसलिए हमेशा लघु बने रहो अर्थात छोटे बने रहो...
Read Moreजयपुर, 29 दिसम्बर। राज्य सरकार ने विधायक कोष के माध्यम से विशेष योग्यजनों को देय स्कूटर या स्कूटी की वास्तविक लागत वहन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की दिशा निर्देशिका में संशोधन कर परिपत्र जारी किया है। परिपत्र के अनुसार, विधायक कोष के माध्यम से अनुमत कायार्ें की सूची में विशेष योग्यजनों को देय ’स्कूटर/स्कूटी (दो अतिरिक्त पहियों सहित) की वास्तविक लागत’ की स्वीकृति भी शामिल की गई। साथ ही, यह स्वीकृति पूर्व में सम्बंधित विशेष योग्यजनों को तिपहिया साईकिल उपलब्ध कराये जाने की स्थिति में भी लागू होगी। ----- ...
Read Moreजयपुर । आज राजस्थान में 22 नए ओमीक्रॉन मरीज सामने आए हैं । प्रदेश के अजमेर में 10, जयपुर में 9, भीलवाड़ा में 2, जोधपुर में एक ओमिक्रॉन संक्रमित मिले हैं।
Read Moreखेरोदा। यहां अखिल भारतीय जणवा समाज की 17वीं वार्षिक तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिताओं के दौरान हुए रोमांचक मुकाबलों में कबड्डी में लगातार पांचवीं बार ईंटाली की टीम विजेता रही। वहीं वालीबॉल में अरनेड़ की टीम ने लगातार दूसरी बार कब्जा किया और क्रिकेट में अपना दबदबा कायम करते हुए भटेवर ने जीत हासिल की। समापन समारोह के दौरान अध्यक्षता गांव के ही भैरू जणवा पटेल ने की। जणवा समाज अध्यक्ष किशन जणवा अरनेड़ तथा उपाध्यक्ष योगेंद्र जणवा ईंटाली, मंत्री जगदीश जणवा बंबोरी, कोषाध्यक्ष शंकरलाल जणवा खेरोदा, खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री गेहरी लाल जणवा बिलोदा एवं संगठन मंत्री भूरा लाल जणवा बड़वल, शंकर लाल देवड़ा, नानालाल, नरेंद्र आदि मौजूद थे। कबड्डी के फाइनल मुकाबले के दौरान भींडर एसडीएम रमेश सीरवी पुनाड़िया आए। इस अवसर पर दिनेश चंद्र पटेल, भेरू जणवा पटेल, लक्ष्मी लाल जणवा, प...
Read Moreलखनऊ ।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कल कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण निर्मित खंड का उद्घाटन किया। शहरी आवागमन में सुधार सरकार के प्रमुख ध्यान वाले क्षेत्रों में से एक रहा है। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण निर्मित खंड का उद्घाटन इस दिशा में एक और कदम है। यह पूरा 9 किलोमीटर लंबा खंड भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी कानपुर से मोती झील तक है। कानपुर में मेट्रो रेल परियोजना की पूरी लंबाई 32 किलोमीटर है, जिसमें 2 गलियारे हैं, जिनमें से 13 किलोमीटर लंबा रास्ता भूमिगत होगा। इस परियोजना को 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जा रहा है। पहले मेट्रो गलियारे में 21 मेट्रो स्टेशन और दूसरे गलियारे में 8 मेट्रो स्टेशन होंगे। कानपुर उत्तर प्रदेश का एक औद्योगिक शहर है, जो गंगा नदी के तट पर स्थित है। यह शहर अपने उद्योगों, विशेष रूप से चमड़े और ऊनी कपड़ों के लिए प्रसिद्ध है। ...
Read Moreनई दिल्ली । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 30 दिसंबर, 2021 को हल्द्वानी, उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वह यहां पर 17,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की 23 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 23 परियोजनाओं में से 14,100 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। ये परियोजनाएं सिंचाई, सड़क, आवासीय, स्वास्थ्य इन्फ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति सहित कई सेक्टरों/ क्षेत्रों से संबंधित हैं। इस कार्यक्रम में 6 परियोजनाओं का उद्घाटन होगा, जो सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं, एक पिथौरागढ़ में पनबिजली परियोजना और नैनीताल में सीवरेज नेटवर्क में सुधार से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं की कुल लागत 3,400 करोड़ रुपये है। प्रधानमंत्री लगभग 5750 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली लखवार बहुउद्देशीय परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना की 1976 में पहली बार कल्पना की गई थी और कई...
Read Moreआकोला(नवरतन जैन ) । आकोला व आसपास के इलाकों में सवा माह में दुसरी बार बेमौसम बारिश (मावठा) खेतों में लहलहाती फसलों के लिए वरदान साबित हुई है। इससे किसानों को सरसों,चना, गेहूं, तारामीरा आदि की अच्छी पैदावार इस बार होने की उम्मीद जगी है। बीती रात भर क्षैत्र में रुक रुक कर बरसात हुई । आज सुबह से ही यही क्रम चल रहा है। आसमान में बादल छाए हुए है और ठंडी हवाओं के साथ ठिठुरन भी बढ़ने लगी है। इस बारिश ने फसलों की पिलाई के तौर पर दुसरी पाण का काम किया हैं। उल्लेखनीय है कि गत माह क्षैत्र में लगातार तीन दिन तक बारिश हुई थी । जिसके फलस्वरूप फसलों को पहली पाण का अच्छा सहारा मिल गया था और किसानों को सिंचाई करने की भी जरूरत नहीं पडी। इससे किसानों का बिजली खर्च भी बच गया। इधर,जब दुसरी पिलाई का समय आया तो फिर ये बेमौसम बारिश आ गई जिससे फसलों को काफी फायदा पहुंचने की संभावना है। संभवतः कई सालों बाद ऐसा अवस...
Read Moreफतहनगर। जैन स्थानक में धर्म सभा को संबोधित करते हुए गुरुदेव कोमल मुनि म. सा ने फ़रमाया कि आत्मा की मूल स्थिति हमें प्रभु परमात्मा ने बताई है और हम अभी स्वीकार भी करते हैं कि मै आत्मा हैं पर आत्मा के कारणों को स्वीकार नहीं करते। हमारे कर्मों के आवरणो के कारण हमें आत्मा की स्थिति का अनुभव नहीं होता। हमारे पूर्व जन्म के संस्कार हैं जो भवों भवों तक चलते हैं। यदि शाश्वत सुख पाना हो तो संस्कारों को आत्म चिंतन करना होगा। आज की जनरेशन में सभी मन को ज्यादा इंपोर्टेंस देते हैं, आत्मा को नहीं, यदि हम आत्मा को ज्यादा इंपोर्टेंस देते तो आप तो कोई टेंशन नहीं होती पर आज सभी को किसी न किसी बात की टेंशन रहती है। उपदेश कोई सुनने का विषय नहीं है। उपदेश तो आचरण करने का विषय है। अतः उपदेशों का जीवन में ज्यादा से ज्यादा आचरण करें। आत्मा तो मालिक है और मन उसका नौकर है मगर हम मन को मालिक एवं आत्मा को ...
Read Moreउदयपुर। कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे उदयपुर में पैर पसारने लगा है। आज 1429 जनों की प्राप्त रिपोर्ट में से 1426 नेगेटिव एवं तीन पॉजीटिव मिले। शहरी क्षेत्र में मिला एक पॉजीटिव नया है जबकि ग्रामीण में दो केस मिले हैं तथा दोनों ही नए हैं। जो मरीज पॉजीटिव मिले हैं वे तत्सरा होटल एरिया,लखवली बड़गांव व न्यू फ्लोरा कॉम्पलैक्स भुवाणा उदयपुर क्षेत्र से हैं। ...
Read Moreमावली। मावली में मंगलवार को राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर की बैठक चमनपुरा स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। संघ के प्रदेश मुख्य महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की मासिक बैठक 29 दिसंबर को 10.00 बजे डाक बंगला जयपुर में होगी जिसमें अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह करेंगे। बैठक में प्रदेश के समस्त प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री उपस्थित होंगे। साथ ही इस बैठक में प्रदेश सम्मेलन, अंशदान, विभिन्न शिक्षक समस्याओं पर चर्चा करने के बाद राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा एवं शिक्षकों से संबंधित समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री से वार्ता की जाएगी। ...
Read Moreप्रदेश में कोविड के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर प्रमुख शासन सचिव ने जारी किए विशेष दिशा-निर्देश
जयपुर। चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री अखिल अरोड़ा ने प्रदेश में कोविड के प्रकरणों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी जिला कलेक्टरों को विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं।श्री अरोड़ा ने कोविड-19 टीकाकरण को बढ़ावा देने, आमजन में कोविङ समुचित व्यवहार की पालना सुनिश्चित कराने तथा जिलो में चिकित्सा सुविधाओं के ढाँचे को मजबूत करने के लिये सत्त प्रयास करने की कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।निर्देशों के अनुसार जिला कलेक्टर के स्तर पर कोविड-19 के आ रहे केसेज की सतत समीक्षा किये जाकर कोविड-19 के मरीजों की प्रभावी कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग एवं आईसोलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने, राज्य में सैम्पलिंग को बढ़ाने एवं प्रभावी सैम्पलिंग करने के लिये समय-समय पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये हैं तथा निर्देशों की अनुपालना करते हुये न्यूनतम 500 सैम्पल प्रति मिलियन जनसंख्या को लक्ष्य करते...
Read Moreनई दिल्ली । प्रधानमंत्री ने मंडी में जलविद्युत परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कुछ जलविद्युत परियोजनाएं हैं– लूहरी चरण 1 जल विद्युत परियोजना और धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लोगों के लिए 'जीवन की सुगमता' सुनिश्चित करना, प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है और इसमें बिजली क्षेत्र बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। आज शुरू की गई जल विद्युत परियोजनाएं, पर्यावरण-अनुकूल विकास के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। प्रधानमंत्री ने न्यू इंडिया की बदली हुई कार्यशैली के बारे में बताया। उन्होंने उस गति के बारे में बात की, जिसके जरिये भारत अपने पर्यावरण संबंधी लक्ष्यों को
Read More