मावली

मावली में फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले

मावली । 3 दिवसीय मावली पंचायत स्तर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन न्यू लुक फुटबॉल क्लब की मेजबानी में मावली स्कूल खेल मैदान पर कराया गया जिसमे प्रथम मैच में न्यू लुक एफ सी ओर किंग सेना के बीच मैच में खेला गया जिसमें न्यू लुक एफ सी ने किंग सेना को 3-1 से शिकस्त दी, दूसरे मैच में यूनिक ने रीडर पॉइंट को 4-1 से हराया, तीसरे मैच में न्यू लुक एफ सी को अम्बेडकर स्पोर्ट्स क्लब ने 3-0 से शिकस्त दी, चौथे मैच में किंग सेना ने रीडर पॉइंट को 5-0 से मात दी। अंतिम मैच में अम्बेडकर स्पोर्ट्स क्लब ने यूनिक को 3-0 से शिकस्त दी।क्लब के अभिषेक गुसर ने बताया कि सभी मैच लीग मैच हो रहे है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन अध्यक्ष सत्यनारायण जी चेचाणी , एडवोकेट ललित वसीटा, गिरिराज सिंह जी राव थे। जिन्होंने खिलाड़ियों का होसला बढ़ाया एवं आशीर्वाद दिया। इस दौरान मनोज गुसर कुलदीप सोनवाल,अंकित...

Read More
उदयपुर

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 त्रिदिवसीय कार्यशाला का समापन

उदयपुर । विद्या भारती संस्थान उदयपुर द्वारा राष्ट्रिय शिक्षा नीति – 2020 मे त्रिदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के आज तीसरे दिन संगठन मंत्री गोविंद कुमार ने आए आचार्य दीदियों को तीन दिवसीय कार्यशाला में आए 12 विषयों पर अपनी तैयारी के लिए आह्वान किया और कहा कि हम सबको नवाचार से जुड़कर देश की शिक्षा अपनी सहभागिता व शिक्षा नीति में आए परिवर्तनों को साकार रूप देने में अहम भूमिका निर्वहन करनी है हम पूर्व से ही यह काम करते आ रहे हैं और उन्होंने विषय बताते हुए सभी विषय राष्ट्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है विषय का प्रतिपादन करते हुए उन्होंने विषयों की जानकारी देते हुए आए कार्यशाला में आए 12 विषयों को एक बार पुनः स्मरण कराया 1.राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2.अनुभव जन शिक्षण 3.भारतीय शिक्षा दर्शन एवं मनोविज्ञान 4.कौशल विकास 5.21वीं सदी के कौशल 6 .सीखने के प्रतिफल 7.अभिनव पंचपदी 8.बहु विषयक एवं अंतर विषयक 9.आईसीटी 10 ...

Read More
देश प्रदेश

कोविड समीक्षा बैठक- सभी उपाय सुनिश्चित कर स्प्रेडिंग रोकें — मुख्यमंत्री  कोविड प्रोटोकॉल की पालना नहीं करने पर 3 जनवरी से होगी सख्ती

जयपुर, 31 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विगत दिनों से जयपुर में बढ़े कोविड संक्रमण पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभावी उपाय सुनिश्चित कर राजधानी सहित सम्पूर्ण प्रदेश में कोरोना की स्प्रेडिंग को रोका जाए। उन्होंने कहा कि कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर की पालना नहीं हुई तो सरकार 3 जनवरी से सख्त एवं एहतियाती कदम उठाने को मजबूर होगी। श्री गहलोत ने कहा कि पहली लहर के समय जिस मुस्तैदी से रामगंज एवं भीलवाड़ा में कोरोना संक्रमण रोका गया था, उसी गंभीरता से हमें अब भी संक्रमण को रोकना है। संक्रमण की घातकता से बचाने में वैक्सीन सबसे कारगर है। ऎसे में 31 जनवरी तक सभी पात्र लोगों को दूसरी डोज अनिवार्य रूप से लगाई जाए। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। श्री गहलोत शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास से वीसी के माध्यम से जयपुर में कोविड केसेज की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे

Read More
उदयपुर

लवीना संस्थान की कार्यकारिणी बैठक आयोजित- संस्थान जिला टोंक में करेगा नए प्रोजेक्ट शुरू-

उदयपुर। लवीना विकास सेवा संस्थान की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन संस्थान के हेडऑफिस ओंगना में हुआ।बैठक में संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया ने बताया कि 1- ओपन शेल्टर होम,ओंगना का पूर्व अनुदान अभी तक बकाया है। 2-मूकबधिर बालक छात्रावास को आवासीय विद्यालय की मान्यता प्रक्रिया कर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए है। 3-राष्ट्रीय बाल श्रमिक परियोजना संस्थान उदयपुर, चित्तौड़गढ़ के अंतर्गत संचालित विशेष बाल श्रमिक प्रशिक्षण केन्द्रों के अनुदान हेतु राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर ने जवाब मांगा है। 4-उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला कलेक्टर उदयपुर द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में संस्थान निदेशक का हुआ चयन5-संस्थान द्वारा जिला टोंक में श्रम विभाग के तहत नए केन्द्र प्रारंभ किये जाने के प्रस्ताव सर्वसहमति से लिए गए।बैठक में उपस्थित मन्त्री हेमराज राव, अध्यक्ष मनोज जीनगर, उपाध्यक्ष कुसुमलता कुमावत, सदस्य लक्...

Read More
देश प्रदेश

नृत्य महाकुंभ का डिजिटल माध्यम से किया आयोजन

फतहनगर। फॉस्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली उदयपुर द्वारा डिजिटल माध्यम भारतीय संस्कृति संरक्षण, नेशनल डांस महाकुंभ का आगाज डिजिटल माध्यम से हुआ। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के भारतीय संस्कृति संरक्षण एवं समाज को मुख्यधारा में जोड़ने हेतु डिजिटल माध्यम से मोबाइल लिंक द्वारा नेशनल डांस महाकुंभ के तहत इंडियन फास्टर झंकार कार्यक्रम में भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, राजसमंद ,जयपुर, जोधपुर ,उदयपुर ,कोटा समेत महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश गुजरात आदि से युवाओं ने डिजिटल माध्यम से भारतीय संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से मुख्य अतिथि जितेंद्रसिंह चुंडावत विकास अधिकारी मावली एवं विशिष्ट अतिथि महिला बाल विकास अधिकारी आशा नेमानी थी। इंडियन फास्टर झंकार में श्रेष्ठ प्रतिभा को सर्वाेच्च राष्ट्र युवारत्न शिरोमणि सम्मान से अलंकृ...

Read More
देश प्रदेश

ओमीक्रॉन से देश में दूसरी मौत,उदयपुर में वृद्ध ने तोड़ा दम

उदयपुर। उदयपुर में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित हुए 73 साल के बुर्जुग ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। कोरोना के इस वेरिएंट से यह देश में संभवतया दूसरी मौत है। उक्त वृद्ध की कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है। 25 दिसम्बर को वृद्ध की रिपोर्ट में ओमिक्रॉन वेरिएंट मिलने की पुष्टि हुई थी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नया सालः अखण्ड रामाण पाठ जारी,मध्यरात्रि को होगा स्वागत

फतहनगर। अखण्ड रामायण पाठ से नए साल का स्वागत किया जाएगा। सिद्ध हनुमान मंदिर पर शुक्रवार को अखण्ड रामायण पाठ शुरू किया गया तथा मध्य रात्रि को नए साल का स्वागत एवं बालाजी की महाआरती के साथ समापन होगा। रामायण पाठ में नगर के कई धर्मप्रेमी शामिल हुए। प्रति वर्ष यहां रामायण पाठ से ही नए साल का स्वागत किया जाता है। धर्मप्रेमी लोग भी इसमें अपनी पूरी भागीदारी निभाने में पीछे नहीं रहते। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मानव जीवन पुण्य से मिलता हैः कोमल मुनि

फतहनगर। पावनधाम में शुक्रवार को धर्मसभा को संबोधित करते हुए कोमल मुनि म.सा. ने फ़रमाया कि मानव जीवन बड़े पुण्य से मिलता है। उपलब्धि का होना इतना महत्व का नहीं है जितना उसका सही दिशा में उपयोग करना है। हम जीवन कितना जिए यह महत्व की बात नहीं है पर कैसे जिया यह महत्व की बात है। आज का इंसान स्वयं की जिंदगी को भौतिकता में अंधा बन व्यर्थ में जिंदगी बर्बाद किए जा रहा है। तनिक भी संयम के बारे में ज्ञान नहीं है कि मुझे कैसे जीवन जीना है जिससे मेरा जन्मो जन्म के बंधन टूट जाए। कथनी और करनी का जहां भेद होगा वहां जिंदगी नासूर होगी। जो गलत करता है उसकी आत्मा हमेशा बेचैन रहती है और जो सही करता है उसकी आत्मा हमेशा चैन की नींद लेती है। स्वयं के प्रति न्याय करना एवं जीवन को धर्म की ओर मोड़ना ही न्याय है। सत्य,संयम,सरल,विनय आदि गुण ही हमारी मौलिक संपत्ति है। धीरज मुनि म.सा. एवं रमेश मुनि म.सा. ने भी धर्मसभ...

Read More
मावली

ड्रॉप आउट किशोरियों को प्रगति कैंप से जोड़ा गया

मावली । एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा ड्रॉप आउट हुई किशोरियों के राजस्थान स्टेट ओपन के फॉर्म भरकर निशुल्क प्रगति कैंप का शुभारंभ किया गया ।  मावली में प्रगति प्रेरक मंजू रेगर और इटाली में टीना रेगर द्वारा इन किशोरियों को पढ़ाने में सहयोग किया जाएगा । प्रगति कैंप के शुभारंभ में सरपंच प्रतिनिधि भरत मेनारिया और वार्ड पंच मोहित सेठिया और एजुकेट गर्ल्स ब्लॉक ऑफिसर दलपत सिंह चारण और फील्ड कोऑर्डिनेटर अरविंद रेगर मौजूद रहे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

ट्रांसफार्मर जला, सनवाड़ रीको की लाईट रहेगी बंद

फतहनगर । सनवाड जीएसएस पर पावर ट्रांसफार्मर जल जाने से आज सनवाड़ रीको की लाइट बंद रहेगी । अजमेर विद्युत वितरण निगम के फीडर इंचाार्ज लक्ष्मण सिंह चौहान के अनुसार आज प्रातः 4:15 बजे सनवाड़ जीएसएस पर पावर ट्रांसफार्मर जल गया था जिसके कारण शाम 6:00 बजे तक सनवाड़ रीको की लाइट बंद रहेगी ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

एक दिन में करोना के 16 लाख केस,7000 मौतें

न्यूयार्क । दुनिया में एक बार फिर से करोना ने तबाही मचानी शुरू कर दी है ।  इस बार ओमीक्रॉन वेरीएंट के कारण रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं । अमेरिका फ्रांस और ब्रिटेन में कोरोना के नए मामलों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं ।  बीते दिन 1600000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 7000 से ज्यादा मोते हुई है । इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चेतावनी दी है कि डेल्टा के प्रकोप के दौरान ही ओमिकॉन का ज्यादा संक्रमण सुनामी ला रहा है ।

Read More
मावली

मावली में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आगाज

मावली । यहां  3 दिवसीय पंचायत स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ न्यू लुक फुटबॉल क्लब की मेजबानी में मावली स्कूल खेल मैदान पर कराया गया जिसमे प्रथम मैच में न्यू लुक एफ सी ओर यूनिक के बीच मैच टाई रहा, दूसरे मैच में अम्बेडकर फुटबॉल क्लब ने किंग सेना को 3-1 से हराया । तीसरे मैच में न्यू लुक एफ सी ने रीडर पॉइंट को 4-1 से हराया । चौथे मैच में यूनिक ने किंग सेना को 1-0 से मात दी। अंतिम मैच में अम्बेडकर स्पोर्ट्स क्लब ने रीडर पॉइंट को 5-1 से शिकस्त दी।अभिषेक गुसर ने बताया कि सभी मैच लीग मैच हो रहे है। प्रतियोगिता का उद्घाटन फतहनगर सनवाड़ नगर पालिका स्वास्थ्य निरीक्षक ललित शर्मा, केंद्रीय पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भवानी शंकर बोरीवाल, ने किया । कुलदीप सोनवाल,श्रवण गुसर ,अनिल गुसर , अरुण गुसर, नवीन मीणा, विकास गुसर , दीपक गुसर आदि मौजूद रहे ।

Read More
मावली

मोरठ में लगा प्रशासन गांव के संग शिविर

फतहनगर । समीपवर्ती मोरठ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार को प्रशासन गांव के संग शिविर का आयोजन किया गया ।  इस शिविर में उपखंड अधिकारी मयंक मनीष, विधायक धर्म नारायण जोशी, मावली प्रधान पुष्कर लाल डांगी, पूर्व प्रधान जीतसिंह चुंडावत, पूर्व प्रधान बाबू लाल खटीक, लव कुमार पुरोहित, विधानसभा यूथ अध्यक्ष रौनक कुमार गर्ग,नितेश पुरी गोस्वामी, पूर्व सरपंच वेणीराम भील सहित ग्राम पंचायत के वार्ड पंच एवं जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी गण उपस्थित थे । 

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रशासन शहरों के संग शिविर में राजीव गांधी आवास योजना का मालिकाना हक पाकर खुश हुए लाभार्थी, पूर्व विधायक व प्रधान डांगी ने कहा सभी के काम नियमानुसार होंगे

फतहनगर(विकास चावड़ा)। लम्बे समय से राजीव गांधी आवास योजना के मकानों का मालिकाना हक का इंतजार कर रहे लोगों को आज पट्टे एवं चाबी दी गई। पूर्व विधायक एवं मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी के आतिथ्य में शिविर के दौरान 11 जनों को कब्जा पत्र प्रदान किया गया। प्रधान डांगी ने कहा कि जिन पात्र व्यक्तियों के इस आवासीय योजना में मकान खुले हैं वे अभी सरकार की योजना के तहत बिना ब्याज एकमुश्त राशि जमा करवाकर अपने मकान की चाबी व पट्टा प्राप्त कर सकते हैं। ये शिविर मार्च 2022 तक चलेंगे। प्रधान ने कहा कि सभी के काम नियमानुसार होंगे। शिविर के दौरान 69ए के 15 पट्टे,नामान्तरण 10 एवं 3 निर्माण स्वीकृति प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष श्रीमती मंजु भील,उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,नेता प्रतिपक्ष मनोहरलाल त्रिपाठी,पूर्व पालिकाध्यक्ष गोकल गमेती,ब्लॉक अध्यक्ष अशोक वैष्णव,यूथ अध्यक्ष मावली विधानसभा रौनक गर्ग,नगर...

Read More
फतहनगर - सनवाड

दिनभर चली नश्तर सी चुभती हवाएं

फतहनगर। दो दिन से हालांकि धूप भी खिल रही है लेकिन गुरूवार को दिन में भी धूप के बावजूद नश्तर सी चुभती हवाएं चली। लोग दिन में भी ठिठुरन महसूस करते रहे। सांझ ढलने के साथ ही घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया। धूप के बावजूद आसमान में कोहरा भी छाया रहा। ठिठुरन के चलते पशु पक्षी भी प्रभावित हो रहे हैं। दो दिन पूर्व हुए मावठ के बाद सर्दी ने अपना रोद्र रूप दिखाया है। मावठ की बारिश से रबी फसलों को फायदा मिला है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अखण्ड रामायण पाठ से होगा नए साल का स्वागत

फतहनगर। प्रति वर्ष की भांति इस बार भी नए साल का स्वागत अखण्ड रामायण पाठ के साथ किया जाएगा। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पर उक्त आयोजन होगा। रामायण पाठ शुक्रवार को प्रातः 9 बजे प्रारंभ होगा। नववर्ष स्वागत मध्यरात्रि 12.05 बजे होगा। महाआरती 1 जनवरी 2022 प्रातः 9 बजे होगी। कार्यक्रम में कोरोना गाइड लाइन की पालना के साथ ही भाग लिया जा सकेगा। ...

Read More
देश प्रदेश

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर की प्रदेश स्तरीय मासिक बैठक जयपुर में सम्पन्न

जयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर की प्रदेश स्तरीय मासिक बैठक डाक बंगला जयपुर में आयोजित हुई। प्रदेश के समस्त जिलों के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष ,जिला महामंत्री एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक में अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विजयसिंह ने की जबकि संचालन प्रदेश मुख्य महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु द्वारा किया गया। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई जिसमें नवीन पेंशन योजना बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। वेतन विसंगति कमेटी शारीरिक शिक्षकों की पदोन्नति, नोशनल लाभ, शिक्षाकर्मी, शिक्षा सहयोगी, पेरा टीचर संविदा कर्मचारियों को स्थाई करना, एसीपी प्रकरण, लैब असिस्टेंट का मूल वेतन, निर्धन छात्रों की छात्रवृत्ति बढ़ाना आदि समस्याओं पर चर्चा हुई। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

उप प्रवर्तक कोमलमुनि ने किया पावनधाम प्रवेश,श्रावक-श्राविकाओं ने की अगवानी

फतहनगर(विकास चावड़ा)। श्रमण संघीय उप प्रवर्तक कोमलमुनि म.सा.,धीरजमुनि म.सा. एवं रमेश मुनि म.सा. ने आज नगर के नया बाजार के समीप स्थित जैन स्थानक से विहार कर पावनधाम प्रवेश किया। विहार करीब एक बजे हुआ। इस दौरान पावनधाम मंत्री बलवंतसिंह हिंगड़, श्रीसंघ अध्यक्ष डॉ.जैनेन्द्र कुमार जैन, पूरणमल सिंयाल,देवीलाल खेरोदिया,भगवतीलाल चपलोत सहित श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे। पावनधाम प्रवेश पर संस्थान की ओर से पदाधिकारियों एवं जैन समाज के लोगों ने संतों की अगवानी की। रास्ते में भी धर्मप्रेमी लोगों ने कोमलमुनि एवं अन्य संतों का आशीष लिया। इससे पूर्व जैन स्थानक में धर्मसभा को संबोधित करते हुए गुरुदेव कोमलमुनि म. सा ने फ़रमाया कि एक व्यक्ति समुद्र में डूबने लगता है। ऐसे में उसे कोई सहारा मिलता है तो वह किनारे तक पहुंच जाता है। उसी प्रकार हम संसार में डूब रहे हैं। अभी इसमें हमें सद्गुरु का सहारा मिल जाए तो ...

Read More
चित्तौडगढ़

सारस्वत ब्राह्मण समाज के साखेम 2021 का समापन

चित्तौड़गढ़। सारस्वत ब्राह्मण समाज के सारस्वत खेल महोत्सव 2021 का समापन समारोह इन्दिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया गया। पुष्पेंद्र ओझा एडवोकेट ने बताया कि समापन समारोह के अतिथिगण श्री चन्द्र प्रकाश जोशी (सांसद) श्री संदीप शर्मा सभापति नगर परिषद चित्तौड़गढ़, श्री घनश्याम ओझा पूर्व महापौर जोधपुर, श्री सुनील ओझा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश शाहपुरा, श्री अरुण सारस्वत महासचिव राजस्थान ओलम्पीक संघ, श्री गणपत ओझा पुष्कर धर्मशाला अध्यक्ष का आयोजन समिति द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया। सभी अतिथिगण ने खेलो को जीवन का अहम हिस्सा बताया तथा शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलों से जुड़ने की शिक्षा दी। प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे खिलाडियों को अतिथिगण द्वारा पुरस्कार दिया गया। खेल आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति ने सभी समाज जन का आभार व्यक्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में स...

Read More
उदयपुर

हर पत्रकार को भूखण्ड पहली प्राथमिकता – शर्मा

-जार उदयपुर की बैठक में ग्रामीण पत्रकारों को भी भूखण्ड की प्राथमिकता पर जोर उदयपुर, 30 दिसम्बर। राजस्थान में पत्रकारों को आवास सुविधा के लिए भूखण्ड आवंटन नियमों को लेकर सरकार द्वारा मांगे जा रहे सुझावों के क्रम में गुरुवार को उदयपुर में जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आॅफ राजस्थान की उदयपुर इकाई के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में हाल ही पत्रकार व साहित्यकार कल्याण कोश कमेटी में सदस्य मनोनीत किए गए जार के वरिष्ठ सदस्य पंकज शर्मा का अभिनंदन भी किया गया। जार उदयपुर के जिलाध्यक्ष नानालाल आचार्य ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर नगर निगम, जेडीए, नगर परिषद, नगरपालिका, उपखण्ड स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को भूखण्ड उपलब्ध करवाने के लिए कवायद की जा रही है। सरकार चाहती है कि जिले से लेकर तहसील स्तर तक पत्रकारों को भूखण्ड आवंटन के लिए एक जैसा फॉर्मेट बने। इसके लिए राज्यस्तरीय आवास कमेटी भी गठ...

Read More