फतहनगर(विकास चावड़ा)। यहां के पावनधाम में इस मर्तबा कोरोना के चलते मेवाड़ प्रवर्तक अम्बालालजी म.सा. का 28वां पुण्यतिथि कार्यक्रम प्रतीकात्मक होगा। पावनधाम संस्थान के तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रति वर्ष ं हजारों की तादाद में पदयात्री एवं श्रावक-श्राविकाएं जुटते हैं। कार्यक्रम को लेकर सीमित तैयारी की जा रही है। गाइड लाइन का पालन करते हुए संक्षिप्त कार्यक्रम होगा। पुण्यतिथि कार्यक्रम को लेकर पावनधाम में संत साध्वियों का आगमन हो चुका है। पावनधाम में संतों के आगमन के साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गयी है। संतों के सानिध्य में धर्म ध्यान का भी ठाठ लगा है। पावनधाम में गुरुदेव मेवाड उप प्रवर्तक कोमल मुनि म.सा. आदि ठाणा 3, डॉ.प.पू. सुभाष मुनि म.सा. आदि ठाणा 2, उप प्रवर्तिनी राज विजय आदि ठाणा 4, प.पू. कमला म.सा.आदि ठाणा 2, प.पू. दिव्य प्रभा आदि ठाणा4 विराजमान है। नित्य व्व्या...
Read MoreArchives
(नवरतन जैन ) । चित्तौड़गढ़ जिले का आकोला अब कोई छोटा गांव नही रहा है बल्कि आबादी के तेजी से बढ़ने से यह एक बडे कस्बे का रुप ले चुका है। हाल ही के सालों में आकोला का व्यापारिक दृष्टि से भी काफी विस्तार हुआ है । इसको देखते हुए यहां मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता महसूस होने लगी है। इसके लिए कस्बे में बेडच नदी के दुसरे छोर पर स्थित मत्स्या तालाब पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जा सकता है। इस संबंध में ग्राम पंचायत को पहल करनी चाहिए। यह तालाब कस्बे के पास ही है और चारों ओर से यहां पहुंचा जा सकता है। विशाल क्षैत्र में फैले इस तालाब का नजारा देखते ही बनता है और जब यह तालाब पानी से पुरा भरा होता है तो इसका खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बनता है। दशकों पुराना यह तालाब अतीत में कस्बे के लिए बहुत ही उपयोगी रहा है और आज भी है। सैकड़ो मवेशी चारे पानी की जुगाड में तालाब पेटे में ...
Read Moreनई गाइडलाइन जारी: विवाह समारोह में केवल 100 व्यक्ति होंगे अनुमत, जयपुर में कक्षा 1 से 8 तक स्कूलाें में नियमित शिक्षण गतिविधियां 9 जनवरी तक रहेंगी बंद
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में रविवार को कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों की रोकथाम एवं बचाव को लेकर धर्मगुरूओं, राजनीतिक दलों, तथा गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया गया। संवाद के बाद संक्रमण की रोकथाम के लिए गृह विभाग ने अतिरिक्त सतर्क-सावधान जन-अनुशासन दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके महत्वपूर्ण बिन्दु इस प्रकार हैं ः- वैक्सीनेशन की अनिवार्यताः- 1-विशेषज्ञों की राय के अनुसार जिन्होेंने कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली है, उनमें कोरोना के नये वैरिएंट (ओमिक्रॉन) से संक्रमित होने पर हॉस्पिटलाइजेशन (ऑक्सीजन एवं आईसीयू) की आवश्यकता कम देखी जा रही है, इसलिए उनका अनिवार्य परामर्श है कि वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगवाई जाए एवं कोविड उपयुक्त व्यवहार की अनुपालना सुनिश्चित की जाए। 2-भेद्य व्यक्तियों जैसे (65 वर्ष और उसस...
Read Moreमावली । उदयपुर जिले के मावली उपखंड मुख्यालय पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली में दिनांक 25 दिसंबर 2021 से अंबेडकर स्पोर्ट्स द्वारा फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ की जिसमें दिनांक 2 जनवरी 22 को फाइनल मैच अंबेडकर स्पोर्ट्स क्लब मावली वर्सेस न्यू क्लब स्पोर्ट्स मावली का फाइनल मैच राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश मुख्य महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु राष्ट्रीय शिक्षक संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पारसमल डागलिया द्वारा मैच शुरू करवाया गया सभी खिलाड़ियों से परिचय करने के बाद मैच प्रारंभ हुआ जिसमें रेफ्री कुलदीप सोनवाल द्वारा निर्णय रहेगा अरुण गुसर द्वारा एक गोल किया गया अंबेडकर स्पोर्ट्स क्लब एक गोल से विजेता रहा समापन मैं मुख्य अतिथि दिनेश गुर्जर पंचायत समिति प्रतिनिधि एडवोकेट भंवर जी ओस्तवाल शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु उपसरपंच भूपेंद्र गुर्जर दीनबंधु दर्जी पूर्व यूनिवर्सिटी अध्यक...
Read Moreफतहनगर (विकास चावड़ा ) । आज भीम आर्मी संघठन की बैठक गोवर्धन वाटिका फतेहनगर में आयोजित हुई जिसमें भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष लाला मेघवाल, गोवर्धन विलास ब्लॉक अध्यक्ष रोशनलाल मेघवाल, हिमालय मेघवाल, कैलाश मेघवाल की मौजूदगी में आगामी कार्यक्रमों पर और संघठन विस्तार पर चर्चा की गई। इस पर सर्वसम्मति से फतेहनगर सनवाड़ की कार्यकारिणी बनाई गई जो निम्न प्रकार है अध्यक्ष-गोवर्धन लाल खटीक, *संरक्षक* मुकेश खटीक, भंवर लाल जीनगर, *वरिष्ठ उपाध्यक्ष* विनोद यादव, *उपाध्यक्ष* मोहनलाल मेघवाल ,राहुल रेगर, पंकज कण्डारा, श्रवण खटीक ,*महामंत्री* भोले शंकर यादव, विशाल गहलोत, *सचिव* राहुल खटीक, *सह सचिव* मुरलीधर घावरी, *मंत्री* महेंद्र रेगर ,उमेश घारू, शिवम कृष्णावत, मुकेश रेगर, पूरण जीनगर ,भेरु लाल बेरवा ,*सलाहकार* रतन खटीक पार्षद, जगदीश खटीक, पन्नालाल हरिजन, रोशन लाल खटीक, मनोज चनाल, कैलाश यादव, सोहनलाल खटीक ,भावेश...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर । मावली तहसील के ईन्टाली ग्राम पंचायत में महाराणा प्रताप चौराहे पर नीम एवं गुलमोहर का पौधा रोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प। फास्टर निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार ईन्टाली ग्राम पंचायत ग्रीन ईन्टाली अभियान तहत ऑक्सीजन प्लांट का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. मनीष कुमार एवं गांव के प्रभुत्व नागरिक के सानिध्य में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। विधानसभा कार्मिक फतेह लाल जणवा द्वारा स्वच्छ ,हरित एवं सर्वोच्च भारत निर्माण का संकल्प आमजन को कराया गया। इस अवसर पर मुकेश मेनारिया, रामलाल जणवा, जमना शंकर आमेटा ,कालुलाल पिपाडा,भवानी शंकर मेनारिया, जोध सिंह , राधेश्याम जणवा , प्रदीप टेलर ,राधेश्याम पटेल, ललित टेलर , सुरेश मेनारिया , संजय जणवा, ललित सोनी एतराज पटेल, बंसीलाल रेगर, प्रमोद आमेटा,कैलाश सोनी, दीपेश
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर । पावन धाम फतहनगर में धर्म सभा को संबोधित करते हुए गुरुदेव कोमल मुनि जी म. सा ने फ़रमाया कि चारों तरफ के अंधकार में प्रकाश की किरण व्यक्ति को मार्गदर्शीक करती है उसी तरह से गुरु की क्षणिक सानिध्य भी जीवन में अमूलचूल परिवर्तन करता है गुरु का क्षण मात्र भी जीवन की अनंत कर्म निर्जरा का और अतुलनीय प्रेरणा का कारण बनता है. आज का मन मानस संसार की तरफ से अधिक होने की वजह से गुरु के सानिध्य का अभाव होता चला जा रहा है इसका परिणाम व्यक्ति अध्यात्म और आत्मिक से ज्यादा दूर होता हुआ चला जा रहा है अंत मे इतना ही कहना चाहूंगा की गुरु के संपर्क के अभाव का परिणाम हमें शून्यता की ओर, और गुरु के संपर्क के सभाव का परिणाम उच्चता की ओर ले जाता है. उपप्रवर्तक सुभाषमुनि जी, धीरज मुनि जी एवं रमेश मुनि जी म. सा. ने भी धार्मिक प्रवचन दिया, महासतीओ मे महासती दिव्यप्रभा
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर । पावनधाम में संतों के आगमन के साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गयी है । संतों के सानिध्य में धर्म ध्यान का भी ठाठ लगा है । रविवार को आयम्बिल है । पावनधाम में गुरुदेव मेवाड उप प्रवर्तक गुरुदेव श्री कोमल मुनि जी म सा आदि ठाणा 3, डॉ प पू सुभाष मुनि जी म सा आदि ठाणा 2 , गायिका सरल मना उप प्रवर्तिनी गुरुणीमैया राज विजय आदि ठाणा 4, प पू कमला जी म सा आदि ठाणा 2 , प पू दिव्य प्रभा आदि ठाणा 4 विराजमान है । प्रवचन 9:30 से 10:30 बजे तक हो रहे हैं ।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com खेरोदा । जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार द्वारा अवैध हथियारों की धडपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मुकेश साखंला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उदयपुर एवं रविन्द्र प्रतापसिंह पुलिस उप अधीक्षक वल्लभनगर के सुपरविजन में चलाये गये अभियान के दौरान एएसआई चतराराम की टीम द्वारा अडिन्दा निवासी जितेन्द्र पिता भेरूलाल रावत को अवैध रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया ।
Read Moreबांसवाड़ा । राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर जिला बांसवाड़ा के जिला अध्यक्ष वालजी भाई अड़ और महामंत्री श्री मणिलाल यादव व प्रदेश संयुक्त मंत्री नरेंद्र कुमार पारगी के अगुवाई में जिला स्तर और विभिन्न ब्लॉक कार्यकारणी के साथियों की उपस्थिति में कैंडल मार्च निकाला कर एनपीएस का विरोध कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग की गई । उक्त जानकारी प्रदेश मुख्य महामंत्री सुरेश कुमार देश बंधु ने दी ।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com नई दिल्ली । जमीनी स्तर के किसानों को सशक्त बनाने की निरंतर प्रतिबद्धता और संकल्प के अनुरूप, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की 10वीं किस्त जारी की। इससे 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि अंतरित की गई। कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ने लगभग 351 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को 14 करोड़ रुपये से अधिक का इक्विटी अनुदान भी जारी किया। इससे 1.24 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने एफपीओ से बातचीत की। केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर तथा कई राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, कृषि मंत्री एवं किसान इस कार्यक्रम से जुड़े हुए थे। उत्तराखंड के एफपीओ के साथ बातचीत करते हुए, प्रध
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com उदयपुर । लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओंगना के निराश्रित बालको द्वारा जिला कलेक्टर, उदयपुर चेतन देवड़ा एवम आई जी उदयपुर रेंज श्री हिंगलाज जी दान का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया ने बालको को विशेष भोजन कराया गया।
Read Moreइन्दिरा रसोई – गरीबों एवं जरूरतमंदों को पौष्टिक भोजन के लिए बढ़ाया प्रति थाली 5 रूपए अनुदान
जयपुर, 1 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने ‘कोई भूखा न सोए’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में शुरू की गई इन्दिरा रसोई योजना के तहत प्रति थाली अनुदान की राशि 12 रूपए से बढ़ाकर 17 रूपए करने का मानवीय निर्णय किया है। नववर्ष पर श्री गहलोत के इस निर्णय से खाद्य पदार्थों की बढ़ी कीमतों के दृष्टिगत इन्दिरा रसोई के संचालन में सुगमता होगी और जरूरतमंद लोगों को निरन्तर गुणवत्तायुक्त एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा सकेगा। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश में संचालित 358 इन्दिरा रसोइयों को 5 रूपए प्रति थाली अतिरिक्त अनुदान मिलेगा। राज्य सरकार इस पर प्रतिवर्ष 27.63 करोड़ रूपये का अतिरिक्त वित्तीय व्यय भार वहन करेगी। लाभार्थी से पूर्ववत् 8 रूपये प्रति थाली लिये जाते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि इन्दिरा रसोई का संचालन प्रदेश में 300 से अधिक सेवाभावी/एनजीओ द्वारा ‘ना हानि-ना ला...
Read Moreकोरोना प्रसार को रोकने के लिए गाइडलाइन का कराया जाएगा सख्ती से पालन- प्रभारी सचिव श्री सुधांश पंत
सैम्पलिंग, जागरूकता, दवाइयां और अन्य चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देशजयपुर, 1 जनवरी। जन स्वास्थ्य अभियान्ति्रकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं जयपुर के जिला प्रभारी सचिव श्री सुधांश पंत ने जयपुर शहर में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस, दोनों नगर निगम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित सभी सम्बन्धित विभागों को कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने हर व्यक्ति द्वारा मास्क लगाए जाने, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना, भीड़-भाड़ नहीं होने देने, सेनेटाइजेशन के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने के प्रयास करने को कहा।जिला कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला प्रशासन, पुलिस एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में कोविड प्रबंधन की समीक्षा की गई। प्रभारी सचिव ने ...
Read Moreफतहनगर । फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली द्वारा स्वच्छ, हरित और सर्वोच्च भारत निर्माण पर ओपन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 2 जनवरी डिजिटल माध्यम से आयोजित होगी। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर ललित नारायण आमेटा के अनुसार स्वच्छ प्रकृति, समृद्ध भारत निर्माण पर ओपन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन डिजिटल माध्यम से मोबाइल लिंक होगी। डिजिटल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार टांक एवं विशिष्ट अतिथि पद्मश्री श्याम सुंदर पालीवाल पिपलांत्री एवं रवि माथुर क्षेत्रीय वन अधिकारी मावली और अनुराग यादव क्षेत्रीय अधिकारी राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल राजसमंद आदि डिजिटल माध्यम से भूमिका निभाएंगे। निबंध लेखन ओपन प्रतियोगिता लेखन अपने स्वविवेक से लिखना है। चयनित लेखन का राष्ट्रीय पुस्तक निर्माण में सम्मिलित किए जाएंगे।
Read Moreचित्तौड़गढ़ । सांसद सीपी जोशी के सानिध्य में शनिवार को नववर्ष के अवसर पर सांई ऐस्ट्रोविजन सोसायटी द्वारा जरूरतमंदों को कम्बले वितरित की व शुभकामनाएं दी । साथ मे पूर्व सभापति सुशील जी शर्मा व सांई ऐस्ट्रोविजन सोसायटी अध्यक्ष संजय जी गिल आदि मौजूद थे |
Read Moreमुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, कोविड हैल्थ कंसलटेंट एवं कोविड स्वास्थ्य सहायकोंकी नियोजन अवधि तीन माह बढ़ाई
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कोविड की वर्तमान स्थिति एवं तीसरी लहर की आशंका के दृष्टिगत कोविड हैल्थ कंसलटेंट एवं कोविड स्वास्थ्य सहायकों की नियोजन अवधि तीन माह जनवरी, 2022 से मार्च, 2022 तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। श्री गहलोत की इस मंजूरी से कोविड-19 की तीसरी लहर की रोकथाम, संक्रमण के प्रसार को सीमित करने तथा प्रदेश में डोर-टू-डोर सर्वे एवं दवाई वितरण के कार्य को सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कोविड हैल्थ कंसलटेंट एवं कोविड स्वास्थ्य सहायकों के मानदेय का भुगतान केंद्र के 15वें वित्त आयोग की भांति राज्य वित्त आयोग के तहत पंचायती राज संस्थाओं या स्थानीय निकाय संस्थाओं को मिलने वाले अनुदान से करने की मंजूरी भी प्रदान की है। ---- ...
Read Moreप्रधानमंत्री ने माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में कई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में कई लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में कई लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री @मनोजसिन्हा_जी, मंत्री श्री @डॉ .जितेंद्रसिंह जी, @नित्यानंदरायबीजेपी जी से बात की और स्थिति का जायजा लिया’। ...
Read Moreफतहनगर । पावन धाम फतहनगर में धर्म सभा को संबोधित करते हुए गुरुदेव कोमल मुनि जी म. सा ने फ़रमाया कि नया वर्ष शुभ संदेशों से,शुभकामनाओं से, शुभ प्रभात से हमारे बीच आया है , इस वर्ष मे हमें ज्यादा से ज्यादा देव गुरु धर्म के प्रति समर्पित होना है, नई दिशा नहीं सोच के साथ यदि हम इस वर्ष की शुरुआत करेंगे तो निश्चित ही हमारा आत्म कल्याण होगा, बीते वर्ष में हमने कई महापुरुषों को खोया है अब उनके पद चिन्हों पर चढ़ना कि हमारा कर्तव्य होना चाहिए इस वर्ष में हमें ज्यादा से ज्यादा आत्म कल्याण की ओर अग्रसर होना है, गुरुदेव के दिए हुए आदर्शों पर चलना है, आने वाले वर्ष का हर एक पल हमारा धर्म में बीते ऐसी भावना हमारी होनी चाहिए,हमें हमारे लक्ष्य के प्रति सहज हो जाना है जब सोच पॉजिटिव होगी तभी हमारा मंगल ही मंगल होगा, आज सभी नए वर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं पर यदि मन में अभी भी वैर भाव हो तो वह शुभकामनाएं ...
Read Moreजयपुर । जयपुर में कोरोना कंट्रोल के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की लाइव ओपन बैठक करीब 3 घंटे चली । इसमें गहलोत ने कहा कि हमें वैक्सीनेशन को लेकर सख्ती बरतनी होगी । 3 जनवरी से नाइट कर्फ्यू में और सख्ती लाई जाएगी । उन्होंने कहा कि वैक्सीन की दोनों डोज लगे बिना व्यक्ति को 1 फरवरी से घर से निकलने की अनुमति नहीं होगी । इधर कम सैंपलिंग पर गहलोत ने जयपुर सीएमएचओ को फटकारा । बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बोले स्कूल बंद हो ।
Read More